October 06, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1137)

    जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी जे संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की बस्तर संभाग के उक्त जिलों में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी जी के निर्देश पर जिले के खाद्य गोदामों के निरीक्षण के लिए जांच दल का गठन किया जाना है ! जो वर्तमान में जिले में यूरिया फास्फेट डीएपी पोटाश गिवसम की उपलब्धता का गोदामों में जाकर 15 जून को भौतिक स्थल निरीक्षण करेंगे, भवानी ने बताया कि राज्यपाल के नाम ज्ञापन गुरुवार 17 जून को दिया जाएगा और एक दिवसीय धरना शनिवार 19 जून को दोपहर 12:00 से 2:00 तक किया जाना निश्चित किया जाए .
    भवानी ने कहा कि ख़रीफ़ फसल-चक्र में बोवाई शुरू होने जा रही है लेकिन खुद को किसानों की हितैषी बोलने वाली माननीय श्री भूपेश बघेल की सरकार ने ख़रीफ़ चक्र के लिए जीपीएम ज़िला के मार्कफेड के गोदाम में मात्र 780 मेट्रिक टन यूरिया भेजा है जो कि पिछले वर्ष 4308.2 मेट्रिक टन की खपत का 8.37% ही है।आज जिले के मार्कफेड और स्टेट वेयर हाउसिंग के सभी गोदाम कृषि पदार्थ की जगह शराब से भरे पड़े है और किसानों को मजबूरन यूरिया, फ़ॉस्फ़ेट जैसे कृषि पदार्थ कालाबजारियों से चौगुने दाम में ख़रीदना पड़ रहा है।यही हाल छत्तीसगढ़ के सभी ज़िलों का है।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) माँग करती है कि राज्य सरकार तत्काल यूरिया और अन्य कृषि पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
    इस समस्या के निराकरण हेतु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सात-दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। ज़िले में जाँच दल का गठन किया जा चूका गया है।जो खाद्य पदार्थों की कमी और कालाबाज़ारी की विस्तृत जानकारी जिला कलेक्टरों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन में सौंपेंगे। ज्ञापन सौंपेने के पश्चात कृषि पदार्थों की कमी और व्यापक कालाबाज़ारी के विरुद्ध एक दिवसीय धरना भी किया जाएगा।
    रविवार 13 जून को घोषणा किया जाना है !वहीं गोदामों का स्थल निरीक्षण मंगलवार 15 जून को करना है, तो कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन गुरुवार 17 जून को, और एक दिवसीय सांकेतिक धरना शनिवार 19 जून को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाना निर्धारित है।

    बस्तर संभाग के पांच जिले में युवा जोगी टीम की विस्तारीकरण के तहत युवा जिलाध्यक्षों की हुई नियुक्ति - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी मामले में बस्तर संभागीय अध्यक्ष श्री टंकेश्वर भारद्वाज, संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी, और संभागीय अजित जोगी युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष सिंह ने प्रेस विज्ञपति जारी कर जानकारी दिए की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी के आदेश एवं अजित जोगी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप साहू ने बस्तर संभाग के पांच जिलों में युवा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति किया गया ! जगदलपुर शहर से सूर्यपाल शर्मा, जगदलपुर ग्रामीण से नीलाम्बर सेठिया, नारायणपुर से रौशन ठाकुर, कोंडागांव से ज्ञानप्रकाश कोर्राम और बीजापुर से रौशन झाडी को अजित जोगी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है !

    जगदलपुर के मनके फर्नीचर एवं इलेक्ट्रानिक अपने 25 वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए पुरे एक लाख का नगद लक्की ड्रा निकालने का ऐलान किया और लक्की ड्रा के साथ और भी बहुत सारे इनाम भी रखे है ! ताकि यह पच्चीसवीं वर्ष गांठ का यह दिन यादगार रहे ! वहीं मनके फर्नीचर लक्की ड्रा के ऑफर के साथ साथ ही ! आपके लिए बेहतरीन मानसून ऑफर भी लाये है ! जिसके तहत आप ! सभी प्रकार के फर्नीचर खरीदिये व्होल सेल रेट पर ! इस मानसून पर है आपके लिए ऑफर की बरसात ! जगदलपुर में पहली बार मनके फर्नीचर ने एक नहीं, दो नहीं, तीन तीन ऑफर और इस ऑफर का हिस्सा बने मात्र 4999 की खरीदी पर ! और इसी ऑफर के साथ के आपके लिए मनके फर्नीचर एक्सचेंज ऑफर भी लाये है, पुराना फर्नीचर लाये नए फर्नीचर ले जाए ! वहीं धनपूंजी, रायकोट,बस्तर, और करेंजी जैसे चारो इलाके के अंतराल में जितने भी गांव शहर आते है सभी ग्राहकों लिए शून्य परसेंट दर पर ( बजाज फाइनेंस ) की भी सुविधा मनके फर्नीचर देता है ! इस ऑफर का लाभ जरूर लेवें :- स्थान बोधघाट रोड अतिथि होटल के बाजू में मनके फर्नीचर एवं इलेक्ट्रानिक !

    बस्तर जगदलपुर के वरिष्ठ फिजियोथेरपिस्ट डॉ. अमित पीटर के जन्मदिवस की अवसर पर बैंगलोर बैथल मिशन अस्पताल के एम. डी. रेव्ह. डॉ. सन्नी ने दिया बधाई एवं शुभकामनाये ! साथ ही आज दिनांक 12 जून 2021 को जन्मदिवस की उपलक्षय में कोरोना वारियर्स का सम्मान समारोह का भी किये आयोजित, जहां कई नर्सेस और डॉक्टर्स को किया जाएगा सम्मान

    बस्तर जगदलपुर के वरिष्ठ फिजियोथेरपिस्ट डॉ.अमित पीटर के जन्मदिवस की उपलक्ष में आज दिनांक 12/06/21 को बैंगलौर में कोरोना वारियर सम्मान समाहरोह का आयोजन बैथल मिशन हास्पीटल में किया जा रहा है, जिसमें 100 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉक्टरों का सम्मान किया जाना है। अस्पताल ने 800 से अधिक मरीजों इलाज इस कोराना काल में किया है ! यह बात बस्तर के लिए भी गर्व करने जैसा बात होगा ! क्युकी बस्तर के वरिष्ठ फिजियोथेरपिस्ट बैंगलोर में जाकर सेवा दें रहे है और उनके जन्मदिवस के अवसर पर कोरोना वारियर्स का सम्मान समारोह अस्पताल द्वारा रखा जाए यह बात कोई छोटी बात नहीं !

    बस्तर /जगदलपुर : ग्राम पंचायत बीरनपाल में एन.जी.ओ.एवं युवा सरपंच द्वारा पंचायत भवन में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना काल में लगभग 10 महिला समूहों को स्वरोजगार हेतु मशरुम बीज प्रदान किया गया। ताकि यह समूह इसका उत्पादन कर अपना आय का श्रोत बड़ा सके ! जिसमें सरपंच-रूपनदेई बघेल,बस्तर ज़िला युवा कांग्रेस सचिव-जलन्धर बघेल,उपसरपंच-राजमन बघेल,पंच-दयाराम नाग,कुंजराम नाग,प्रेरक-जानिक राम एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

    * बस्तर परिवहन विभाग के संरक्षण में जगदलपुर से हैदराबाद जाने वाली बस द्वारा नियमित दर से जय्दा किराया वसूली की जा रही है एवं जिला प्रशासन की कोरोना गाइडलाइन के नियमो का भी किया जा रहा उल्लघन हो कार्यवाही - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस

    * 30 सीट के बस में 50 - 60 यात्रियों को ठूस ठूस के ले जाया जा रहा है दूसरे राज्य पर ना सोशल डिस्टेंसिंग ना ही नियमो का पालन सम्बंधित विभाग एवं जिला प्रशासन है मौन हो कार्यवाही - नरेंद्र भवानी जनता कांग्रेस

    जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की कल रात 8:00 बजे दिनांक 10 जून को परपा पुलिस के साथ मारेंगा बाईपास चौंक पर जगदलपुर से हैदराबाद जा रहे कृष्णा ट्रेवल बस को रोका गया जहां वीडियो ग्राफ़ी भी की गई सबूतों के अनुसार 30 सीट बस पर 50 - 60 यात्रियों को ठूस ठूस के भरा गया था, किसी भी प्रकार से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाते बस संचालक नहीं दिख रहे थे, तो वहीं यात्रियों से बातचित के दौरान किराया का दर भी पूछा गया तो 1500 रूपए किराया लेना कहा गया जो बेहद गंभीर विषय है !
    विचार करने योगय विषय यह है की जगदलपुर जैसे जगह पर जहां सब की पहिया थमी हुई है ! वहीं उक्त बस संचालक जगदलपुर से हैदराबाद ओवर यात्रियों से भरा हुवा रहता है ! परिवहन विभाग के नाक़ के निचे यह परिवहन एक्ट का उल्लघन है बावजूद विभाग बस संचालक पे है मेहरबान आखिर क्यूँ !
    वहीं 550 किलो मीटर दुरी वाली हैदराबाद सिटी तक जाने हेतु बस्तर जगदलपुर से मजदुर साथियो से 1500 का किराया भी वसूला जा रहा यह कैसा व्यवस्था यह कैसा नियम जवाब दें जिम्मेदार, मामला पर त्वरित कार्यवाही करें विभाग बस्तर वासियों के साथ छलावा बर्दाश्त नहीं करेंगे, रोजाना हमारी निगरानी इन बसेस पर रहेगी कोई कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में परिवहन विभाग की शिकायत प्रदेश की मुख्यमंत्री जी से भी करना पड़े हम करेंगे .

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आज दिनांक 11/6/2021 जगदलपुर गीदम रोड नाका चौक मे पेट्रोल, डीजल महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया वहीं अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विक्रम लहरे के नेतृत्व में कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव बेनी फर्नाडीस, अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष सतिश वानखेडे ,जिला प्रवक्ता मनीष गडपाले, सुभाष मेश्राम,जलंधर बघेल ,बलिराम नाग,सूरज सागर, विनीत नाग,अमन गुप्ते, अविनाश गुप्ते, रोहित अहीर, नवीन बघेल,गोलू बघेल, समीर सरमा, आकाश नाग ,यसु कश्यप और साथी उपस्थित रहे ! वहीं जगदलपुर के उभरते जनाधार वाले युवा नेता विक्रम लहरे के नेतृत्व में यह सफल कार्यक्रम किया गया !

    महँगे कम्पोस्ट को जबरदस्ती किसानों पर थोपा जा रहा
    एक जेब में पैसा डालो दूसरी जेब से निकालो यही है भूपेश सरकार की न्याय योजना
    कम्पोस्ट खाद का मुफ्त वितरण करे राज्य सरकार-तरुणा साबे बेदरकर

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आम आदमी पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जानकारी दी है कि सोसायटी से खरीफ़ फसलों के लिए किसानों द्वारा खाद खरीदा जा रहा है पर किसानों को राज्य सरकार द्वारा स्थापित गौठानों में उत्पादित कम्पोस्ट खाद को 10रु किलो के भाव से खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है जबकि सरकार ने 6रु किलो में किसानों को उपलब्ध कराने की बात की थी।
    ज्ञात हो कि मोदी सरकार द्वारा पूर्व में ही खाद के दामों में वृद्धि की जा चुकि है 1200रु में बिकने वाली डीएपी आज 1800रु में बिक रही है।कहा यह जा रहा है कि दामों में वृद्धि का निर्णय केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है पर ऐसा कोई आदेश विक्रय केंद्रों तक नहीं पहुंचा है।डीज़ल के भाव सौ रुपये प्रति लीटर पहुंचने को है।कोरोना काल में सुरसा की तरह मुँह फाड़ती महंगाई से किसान भाई पहले ही त्रस्त हैं ऐसे में मंहगे कम्पोस्ट खाद को जबरदस्ती किसानों पर थोपना किसानों के शोषण से कम नहीं है।न्याय योजना के माध्यम से भूपेश सरकारऔर किसान सम्मान निधि के नाम से केंद्र सरकार किसानों के एक जेब में पैसे डाल रही है तो दूसरे जेब से केंद्र और राज्य सरकार दोनों हाथों से पैसे निकाल रहे है।
    तरुणा साबे बेदरकर ने केंद्र सरकर पर तंज कसते हुए कहा किसान विरोधी मोदी सरकार की नीयत की पोल तो एक साल से जारी किसान आंदोलन ने खोल दी है पर किसान हितों के संरक्षण का वादा कर सत्ता में आई कॉंग्रेस की सरकार की नीयत की पोल भी कम्पोस्ट खाद की जबरिया बिक्री ने खोल दी है।
    किसानों को भूमि की उर्वराशक्ति बढ़ाने के लिए कम्पोस्ट खाद की आवश्यकता है इसलिए आम आदमी पार्टी भूपेश सरकार से मांग करती है कि गौठनों में उत्पादित कम्पोस्ट खाद मुफ्त में किसानों को उपलब्ध कराया जाए ताकि इससे जितनी भी वृद्धि फसल में होगी उससे किसानों को लाभ पहुँचे और महंगाई के दंश से उबर सकें।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision