August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 27 दिसंबर को मध्यप्रदेश के सतना जिले के दौरे पर जाएंगे।  बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11:00 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे मध्य प्रदेश के सतना जिले के भरहुत पहुंचेंगे।  बघेल वहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 5:30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

     

    किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कोई फैसला होगा तो बगैर किसानों की मर्जी के भारत में फैसला नहीं होगा. हमने ईमानदारी से खेत में हल चलाया, लेकिन दिल्ली की कलम ने भाव देने में बेईमानी की.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     भारतीय किसान यूनियन  के नेता राकेश टिकैत  ने रविवार को कहा कि किसान नहीं चाहते कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  माफी मांगें और वे ये भी नहीं चाहते कि विदेश में उनकी छवि खराब हो. उनका बयान केंद्र द्वारा तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) को निरस्त करने के कुछ दिनों बाद आया है, जिसके खिलाफ कई किसान संगठन करीब एक साल तक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

    राकेश टिकैट ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'हम नहीं चाहते देश का प्रधानमंत्री माफी मांगे. हम उनकी प्रतिष्ठा विदेश में खराब नहीं करना चाहते. कोई फ़ैसला होगा तो बगैर किसानों की मर्ज़ी के भारत में फ़ैसला नहीं होगा. हमने ईमानदारी से खेत में हल चलाया लेकिन दिल्ली की कलम ने भाव देने में बेईमानी की.'

    तीन निरस्त कृषि कानूनों पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हालिया बयान पर उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी का उद्देश्य किसानों को धोखा देना था.

    नागपुर में एक कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने कहा था, 'हम कृषि कानून लाए थे. कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया. लेकिन सरकार निराश नहीं है. हम एक कदम पीछे हटे हैं और हम फिर से आगे बढ़ेंगे क्योंकि किसान भारत की रीढ़ हैं. अगर रीढ़ की हड्डी मजबूत होगी तो देश मजबूत बनेगा.' हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि केंद्र की कृषि कानूनों को फिर से लाने की कोई योजना नहीं है. साथ ही कहा कि उनका यह बयान गलत तरीके से पेश किया गया. टिकैत ने केंद्र द्वारा कृषि कानूनों को फिर से लाने पर आंदोलन दोबारा शुरू करने की धमकी दी है.

    बता दें, 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का ऐलान किया था. इसके बाद संसद से कानून वापस होने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन खत्म किया था.

     

     

     

     

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आज से नाइट कर्फ़्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है. दिल्ली में आज से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ़्यू रहेगा. पिछले 24 घंटे में 290 नए कोरोना केस मिले हैं और एक मरीज़ की मौत हुई है. सक्रिय मरीज़ों की संख्या भी 1,000 से ज़्यादा हो चुकी है. कोरोना संक्रमण दर 0.55 फ़ीसदी हो चुकी है. वहीं, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो एक दिन में 63 नए मामले सामने आए हैं. दिल्ली में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 142 हो चुकी है, जो कि पूरे देश में किसी राज्य में सबसे ज्यादा है. दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र 141 मरीजों के साथ है. 19 राज्यों में ओमिक्रॉन के कुल 578 मामले हो चुके हैं, जिनमें से 151 मरीज़ ठीक भी हो गए.

    इन पर रहेगी छूट

    भोजन, फल-सब्जियां, डेयरी-दूध उत्पाद, दवा जैसी आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए पड़ोस की दुकान तक पैदल जाने

    हवाईअड्डों/रेलवे स्टेशनों/आईएसबीटी से आने/जाने के लिए वैलिड टिकट दिखाने पर यात्रा करने की अनुमति

    वैलिड आईडी कार्ड दिखाने पर प्रिंट और टीवी पत्रकार को छूट रहेगी

    ई-कॉमर्स के माध्यम से खाद्य पदार्थ, फार्मा, चिकित्सा उपकरणों सहित आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी की जा सकेगी

    दुकानें, खाद्य पदार्थ, किराने का सामान, फल-सब्जियां, डेयरी-दूध बूथ, मांस-मछली, पशु चारा, फार्मास्यूटिकल्स, दवाएं पर भी छूट रहेगी

    वैलिड पहचान पत्र और रजिस्ट्रेशन फार्म (हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी) दिखाने पर COVID-19 टीकाकरण के लिए जा रहे हो लोगों को छूट

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव के नेतृत्व में आए जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्राम कोसमंदा (सपोस) के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि तीन दिवसीय रामनामी बड़े भजन मेला का आयोजन 13 से 15 जनवरी तक किया जाएगा। इस मेले में संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  बघेल ने रामनामी बड़े भजन मेला का न्योता स्वीकार करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, रामनामी समाज के  गुलाराम,  रामनारायण,  देवनारायण,  मोहन,  धनीराम,  कुंजबिहारी,  योगेश्वर सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

     

    युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल

    छात्रावास, मीटिंग हॉल और मैरिज हॉल निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा

    रायपुर /शौर्यपथ/

    युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल छात्रावास, मीटिंग हॉल और मैरिज हॉल निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा छत्तीसगढ़ स्तरीय देवांगन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के रायपुरा स्थित माँ परमेश्वरी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय देवांगन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवांगन समाज के छात्रावास, मीटिंग हॉल और मैरिज हॉल निर्माण के लिए के लिए 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।  बघेल ने कहा कि समाज को राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में सामाजिक भवन बनाने के लिए 1 एकड़ का भूखंड भी जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की शुरुआत देवांगन समाज की आराध्य देवी मां परमेश्वरी के विधिवत पूजा-अर्चना करके की।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवांगन समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन पर सभी आयोजकों सहित समाज के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पहले समाज के वरिष्ठ जन मेला-मड़ई आदि सामाजिक आयोजनों में युवक-युवतियों को देखकर उनके रिश्ते तय किया करते थे। परंतु आज के बदले हुए युग में जहां लोग नौकरी और रोजगार के लिए दूरस्थ स्थानों पर रहते हैं, जिस वजह से समाज के लोगों के बीच संपर्क नहीं हो पाता। ऐसे में शादी ब्याह के संबंध जोड़ने के लिए ऐसे युवक-युवती सम्मेलन बहुत सहायक सिद्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर देवांगन समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन पुस्तिका का विमोचन किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देवांगन समाज एक सम्मानित और व्यवसायिक समाज है जो कि कपड़े बनाने और बुनकर कार्य करते हैं। अन्य समाजों द्वारा भी देवांगन समाज को महाजन कहकर बुलाया जाता है, यह पदवी को समाज के पुरखों ने अपनी मेहनत और कार्य से हासिल किया है। छत्तीसगढ़ी पहनावा और परिधान उपलब्ध कराने में देवांगन समाज की प्रमुख भूमिका है। यह समाज लगातार कोसा और कपड़ा बनाने के साथ-साथ खेती का कार्य भी कर रहा है। हमारी सरकार द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ की उन्नति के लिए कार्य किया जा रहा है। सरकार बनते ही किसानों की ऋण माफी का निर्णय लिया गया, समर्थन मूल्य में धान की खरीदी के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इनपुट सब्सिडी दी जा रही है, इस वजह से किसानों की आय में लगातार वृद्धि हुई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा खेती-किसानी को लगातार प्रोत्साहन देने के फलस्वरूप किसानों की संख्या बढ़ी है। साथ ही साथ कृषि के रकबे में भी वृद्धि हुई है। पहले जहां प्रदेश में 17 लाख किसान रजिस्टर्ड थे और 22 लाख हेक्टेयर में खेती होती थी, वहीं आज साढ़े 22 लाख किसानों पंजीकृत हैं और 28 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में खेती हो रही है। इसका मतलब यह है छत्तीसगढ़ में खेती अब लाभदायक बन चुकी है। वे किसान जो की खेती छोड़ चुके थे अब फिर से कृषि कार्य पर लौट रहे हैं और शहर में रहने वाले भी वापस गांव का रुख कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के जेब में पैसा जाने से बाजार में रौनक है, जिसका लाभ देवांगन समाज के व्यवसायियों को भी मिल रहा है। पहले जहां दिवाली जैसे त्यौहार में किसान कर्ज लेकर कपड़े आदि खरीदते थे वही अब वे नगद क्रय कर रहे हैं और ब्रांडेड कपड़े पहन रहे हैं। छत्तीसगढ़ में रहन-सहन के स्तर में सुधार हुआ है। आर्थिक संपन्नता का जो सपना हमारे पुरखों ने देखा था वह अब साकार हो रहा है। पिछले 3 सालों में कोरोना के बावजूद हमने जीवन रक्षा के साथ साथ लोगों के शिक्षा स्वास्थ्य और आर्थिक उन्नति की चिंता की। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में ग्रामीण परिवेश के और मध्यम तथा निम्न वर्ग के परिवारों के बच्चे अंग्रेजी में शिक्षा हासिल कर रहे हैं आने वाले समय में इसका लाभ जरूर मिलेगा।

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि मदिरापान एक सामाजिक बुराई है, जिसे समाज में जागरूकता लाकर ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने समाज से इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए वातावरण बनाने की अपील की। सम्मेलन में कुमारी दक्षिता देवांगन और  मनहरण देवांगन ने मुख्यमंत्री को उनका रेखाचित्र, स्केच वॉल पेंटिंग भेंट की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देवांगन समाज के लोगों को सम्मानित किया।

    इस अवसर पर संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, विधायक  रामकुमार यादव, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल, महापौर धमतरी  विजय देवांगन, पूर्व विधायक  मोतीलाल देवांगन, देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष  प्रदीप देवांगन, रायपुर जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष ईश्वर लाल देवांगन,  दिलीप सारंगी सहित देवांगन समाज के महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, समाज प्रमुख व अनेक पदाधिकारी सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

     

    मुख्यमंत्री शामिल हुए ग्राम देवपुर में आयोजित संत कबीर सत्संग मेला में

    मेला क्षेत्र सौंदर्यीकरण, कबीर आश्रम विकास के लिए 20 लाख रूपए व जैतखाम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री शामिल हुए ग्राम देवपुर में आयोजित संत कबीर सत्संग मेला में मेला क्षेत्र सौंदर्यीकरण कबीर आश्रम विकास के लिए 20 लाख रूपए जैतखाम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए देने की घोषणा

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा है कि संत कबीर के उत्कृष्ट विचारों का छत्तीसगढ़ में गहरा प्रभाव पड़ा है, जिसके सैकड़ों उदाहरण समाज में विद्यमान हैं। संत कबीर के ज्ञान का प्रकाश आज भी मानव समाज को आलोकित कर रहा है। वे न सिर्फ एक संत, कवि और प्रखर समाज सुधारक थे, बल्कि उससे भी आगे बढ़कर उन्होंने लोगों को जीवन जीने की शैली बताई।  बघेल आज धमतरी विकासखण्ड के डोंगेश्वर धाम (डोंगापथरा) देवपुर में आयोजित परख कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने यहां सत्संग भवन सह-ध्यान कक्ष और मनन वाटिका का भूमिपूजन करने के साथ ही सद्गुरू अभिलाष साहेब वाचनालय का लोकार्पण भी किया। उन्होंने मेला क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की घोषणा के साथ ही संत कबीर आश्रम के विकास के लिए 20 लाख रुपए मंजूर करने और जिला पंचायत अध्यक्ष के आग्रह पर जैतखाम निर्माण के लिए सतनामी समाज को 10 लाख रुपए स्वीकृत करने का भी ऐलान किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर ने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास पर कड़े कटाक्ष कर हमें बताया कि ईश्वर के बाद केवल सत्य है। साढ़े छह सौ साल बीतने के बाद भी महान समाज सुधारक और संत कबीर पर शोध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनने के लिए अनेक कदम उठाए गए है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों को वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में बड़ी संख्या में रोजगार दिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी गोबर से घर के आंगन लीपे जाते हैं, अब आगे इससे दीवारों की पेंटिंग भी की जाएगी। नशाबंदी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक सामाजिक बुराई है और इसे दूर करने के लिए सर्वसमाज को दृढ़संकल्प के साथ आगे आना होगा। कार्यक्रम में बाराबंकी उत्तरप्रदेश के पधारे संत निष्ठा साहेब और देवपुर कबीर सत्संग सेवा संस्थान के प्रमुख रविकर साहेब ने कबीरपंथ के उद्देश्य पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला। इसके पहले मुख्यमंत्री ने डोंगेश्वर धाम के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रगति की कामना की।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, प्रदेश दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष  विपिन साहू, सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, नगर निगम के महापौर  विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष  कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष  नीशु चंद्राकर, पूर्व विधायक धमतरी  गुरुमुख सिंह होरा, कुरूद के पूर्व विधायक  लेखराम साहू सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं कबीरपंथ से जुड़े अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    तोमर ने शुक्रवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में कृषि कानूनों (अब निरस्त) के बारे में बात करते हुए कहा कि सरकार एक "कदम पीछे" चली गई है और " फिर से आगे बढ़ेंगे". इस बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा, "मैंने यह नहीं कहा."

     ग्वालियर /शौर्यपथ/

    केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर  ने शनिवार को स्पष्ट किया कि केंद्र कृषि कानूनों को संशोधित रूप में फिर से पेश नहीं करेगा. केंद्रीय मंत्री की ओर से स्पष्टीकरण कांग्रेस  के उस आरोप के बाद आया है कि जिसमें उसने कहा था कि केंद्र पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों  के बाद संशोधन के साथ तीन कृषि कानूनों (जिन्‍हें अब निरस्त कर दिया गया है) को वापस लाने की योजना बना रहा है.

    तोमर ने शुक्रवार को नागपुर में एक कार्यक्रम में कृषि कानूनों (अब निरस्त) के बारे में बात करते हुए कहा कि सरकार एक "कदम पीछे" चली गई है और " फिर से आगे बढ़ेंगे". इस बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा, "मैंने यह नहीं कहा."

    मंत्री ने कहा, "मैंने कहा था कि सरकार ने अच्छे (कृषि) कानून बनाए हैं. कुछ कारणों से हमने उन्हें वापस ले लिया. सरकार किसानों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी."

    इससे पहले, नागपुर के कार्यक्रम के दौरान, तोमर ने कहा था: "हम कृषि कानून लाए. कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया लेकिन आजादी के 70 साल बाद यह एक बड़ा सुधार था जो नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा था, लेकिन सरकार निराश नहीं है. हम एक कदम पीछे हटे और हम फिर से आगे बढ़ेंगे क्योंकि किसान भारत की रीढ़ हैं और अगर रीढ़ मजबूत हुई तो देश मजबूत होगा."

     कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने तोमर के बयान का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र फिर से आगे बढ़ेगा. सुरजेवाला ने कहा, ''तोमर के बयान ने एक बार फिर केंद्र की तीनों किसान विरोधी कानूनों को वापस लाने की साजिश को उजागर किया है. यह स्पष्ट है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद में केंद्र सरकार तीन काले कानूनों को एक नए रूप में वापस लाने की योजना बना रही है और यह वे पूंजीपतियों के दबाव में कर रहे हैं."

    23 नवंबर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आवश्यक विधेयक पारित होने के बाद तीनों कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया गया था.

     

     

    शासकीय योजनाओं की छायाचित्र प्रदर्शनी और प्रचार सामग्रियों को खूब सराहा गया

    डोंगेश्वर धाम में आयोजित कबीर सत्संग मेला और युवोदय कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में

    धमतरी /शौर्यपथ/

    जिले के धमतरी विकासखण्ड स्थित डोंगेश्वर धाम

    जिले के धमतरी विकासखण्ड स्थित डोंगेश्वर धाम, देवपुर में 25 एवं 26 दिसम्बर को दो दिवसीय कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें आज ज़िला जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे कंडेल नवागांव के 50 वर्षीय  मोतीराम साहू ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते छायाचित्र काफी रोचक हैं। इससे आम लोगों को योजनाओं की अच्छी जानकारी मिल रही है। लोगों को प्रदर्शनी स्थल में आते देख वे खुद को रोक नहीं पाये और खुद भी यहां पहुंच गए। यहां बिजली बिल हाफ योजना, समर्थन मूल्य पर 52 प्रकार के वनोपज खरीदी, जल जीवन मिशन, जन स्वास्थ्य के लिए बड़े कदम इत्यादि को और करीब से देखा और समझा।  साहू आगे बताते हैं कि इस साल समर्थन मूल्य में उन्होंने 30 क्विंटल मोटा धान गत 22 दिसंबर को धान उपार्जन केंद्र भोथली में बेचा है और उन्हें धान बेचने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। उन्होंने कहा कि धान विक्रय के आठ दिन पहले ही टोकन कट गया था। व्यवस्थित धान खरीदी के लिए वे प्रदेश के मुखिया  भूपेश बघेल का साधुवाद भी करते हैं।

    इसी तरह देवपुर के 61 वर्षीय  आत्माराम ध्रुव भी पेशे से कृषक हैं। प्रदर्शनी का अवलोकन कर उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी को सराहा। खास तौर पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल जन सशक्तिकरण से आर्थिक विकास, धनवंतरी योजना। उन्होंने बताया कि चालू खरीफ विपणन वर्ष में अभी 15 दिसंबर को कंडेल उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर 24 क्विंटल धान बेचा। इसकी राशि भी उनके खाते में आ गई हैं। उन्हें भी पहले से टोकन कट जाने से धान बेचने में कोई असुविधा नहीं हुई। वे खुश हैं कि प्रदेश सरकार की बेहतरीन व्यवस्था की वजह से किसानों को समितियों में धान बेचने में कोई तकलीफ नहीं हो रही। इस मौके पर भालूकोन्हा के  कुमार दास, ढीमरटिकुर के  गोपाल राम, डोमा के  दुलारू राम, कंडेल नवागांव के  आसकरण, डांडेसरा के  शिव कुमार साहू, दरगहन के  पुनुराम, अंगारा की  दिव्या साहू इत्यादि ने भी जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी को काफी सराहा। गौरतलब है कि कार्यक्रम स्थल में 12 विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, यातायात पुलिस, लीड बैंक, रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, समाज कल्याण, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पशुधन विकास, जनसंपर्क और उद्यानिकी विभाग शामिल हैं।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/  

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल डोंगेश्वर धाम पहुँचे

     मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी जिले के डोंगेश्वर धाम देवपुर में आयोजित परख कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहाँ सत्संग भवन सह ध्यान कक्ष, मनन वाटिका का भूमिपूजन और सदगुरु अभिलाष साहेब वाचनालय का लोकार्पण किया।

    इस मौके पर संत निष्ठा साहेब बाराबंकी, सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी अग्रवाल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष  विपिन साहू, नान के अध्यक्ष  राम गोपाल अग्रवाल, नगर निगम के महापौर  विजय देवांगन,  शरद लोहाना, पूर्व विधायक  गुरुमुख सिंह होरा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष  निशु चंद्राकर, संतगण, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

     

    राजनाथ ने कहा कि एयर स्ट्राइक में भी हमने कामयाबी हासिल की थी, हमने यह संदेश दे दिया कि अगर कोई हमपर बुरी नजर उठाकर देखेगा तो हम सीमा पार करके भी कार्रवाई कर सकते हैं, यह भारत की ताकत है.

    लखनऊ /शौर्यपथ/

     रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह  रविवार को लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम ब्रह्मोस इसलिए बनाना चाहते हैं ताकि दुनिया का कोई देश भारत पर बुरी नजर उठाकर देखने की जुर्रत न कर सके. रक्षामंत्री सिंह ने रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र तथा ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र के शिलान्यास के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''हम ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं, रक्षा के दूसरे उपकरण और हथियार बना रहे हैं तो दुनिया के किसी देश पर आक्रमण करने के लिए नहीं बना रहे हैं.''

    सिंह ने कहा, '' हम तो हिंदुस्तान की धरती पर ब्रह्मोस इसलिए बनाना चाहते हैं कि भारत के पास कम से कम ऐसी ताकत हो कि दुनिया का कोई देश भारत की तरफ बुरी नजर उठाकर देखने की जुर्रत न करे.'' पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, ''मैं उरी और पुलवामा की घटना की आपको याद दिलाना चाहता हूं, एक हमारा पड़ोसी देश है ...जिससे पुलवामा में जिस प्रकार की आतंकवादी वारदात को अंजाम दिया, उसके बाद हमारे प्रधानमंत्री ने फैसला लिया और हमने उस देश की धरती पर जाकर आतंकवादियों का सफाया किया.''

    राजनाथ ने जोर देकर कहा कि एयर स्ट्राइक में भी हमने कामयाबी हासिल की थी, हमने यह संदेश दे दिया कि अगर कोई हमपर बुरी नजर उठाकर देखेगा तो हम सीमा पार करके भी कार्रवाई कर सकते हैं, यह भारत की ताकत है. रक्षा मंत्री ने रक्षा परियोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, ''आज दोनों इकाइयों का यहां शिलान्यास हो रहा है.यह हमारे देश की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. साथ ही रक्षा उत्पादन इकाई क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को एक विशेष स्थान बनाने में यह कामयाब होगा.'' उन्होंने कहा, ''इनसे यहां के लोगों को रोजगार भी हासिल होगा और उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा.''राजनाथ सिंह ने रक्षा वैज्ञानिकों और अभियंताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा, ''मैने कल्पना नहीं की थी कि छह आठ, दस माह में भी भूमि अधिग्रहण हो पाएगा लेकिन मुख्यमंत्री जी ने डेढ़ माह में इस परियोजना के लिए दो सौ एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है.''

    उन्होंने माफियाओं के दमन के लिए योगी की तारीफ करते हुए कहा कि ''हर काम में योगी जी दरियादिली दिखाते, लेकिन एक काम में कंजूसी करते हैं, ये माफियाओं के मामले में जरा भी रियायत नहीं देते. सभी जगह बुलडोजर चल रहे हैं, इस समय बल्‍ले बल्‍ले है लेकिन अपराधियों की नहीं बल्कि बुलडोजर वालों की है. इसी का परिणाम है कि भारत के ही नहीं दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश में अपना पैसा निवेश करने आ रहे हैं.''

    उन्होंने प्रसिद्ध मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की भी प्रशंसा की.उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि लखनऊ में ही अब ब्रह्मोस मिसाइल बनेगी और नये नये अनुसंधान यहां पर होंगे और भारत को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी.उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हमेशा दुनिया को मैत्री और शांति का संदेश दिया है लेकिन हमारी मैत्री, करुणा का संदेश मानवता के कल्याण को ध्‍यान में रखकर है. इसका मतलब नहीं कि हम अपने देश की 135 करोड़ जनता की सुरक्षा पर किसी भी प्रकार की आंच आने दें.

     योगी ने कहा कि विगत साढ़े सात वर्ष के अंदर केंद्र सरकार द्वारा किये गये ऑपरेशन को देखा होगा और हर व्‍यक्ति इस बात को मानता है कि ये नया भारत है, छेड़ता नहीं है लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा, '' ब्रह्मोस का उत्पादन लखनऊ में हो तो लखनऊ अब केवल इस बात के लिए नहीं होगा कि 'मुस्कुराइये आप लखनऊ में हैं' बल्कि लखनऊ अब दुश्मन देश के लिए दहाड़ने की बात भी कर सकता है. यहां बनने वाली मिसाइल न केवल रक्षा आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम बनेगी बल्कि भारत की सुरक्षा पंक्ति को और सुदृढ़ करने और युवाओं के रोजगार के लिए भी एक बेहतरीन माध्‍यम बनेगी.'' कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर तथा राज्‍य सरकार के कई मंत्री और विधायक तथा रक्षा सचिव मौजूद थे.

     

     

     

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision