
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
हेल्थ टिप्स /शौर्यपथ/
आंखों के दर्द का मुख्य कारण है, आंखों पर पड़ने वाला दवाब. बढ़ते प्रदूषण और मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग के कारण भी आंखों में कई प्रकार की समस्या होने लगती है. ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे के माध्यम से आंखों को साफ सुथरा रखा जा सकता है, जिससे आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी.
आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक एवं संवेदनशील अंगों में से एक है, इसलिए इन पर किसी भी चीज का प्रभाव बहुत जल्दी पड़ता है. आंखों में कोई भी समस्या होने पर आंखों में दर्द महसूस होने लगता है. आजकल दिन भर कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने या मोबाइल पर आंखें गढ़ाये रखने के कारण भी सिरदर्द के साथ आंखों में दर्द होने लगता है. आजकल अधिकांश लोग मोबाइल और कंप्यूटर पर अधिक समय बिता रहे हैं, जिसके चलते आंखों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इनमें सबसे सामान्य समस्या आंखों के जलन की है. हालांकि, इन सबसे अलावा धूल के चलते भी आंखों में जलन की समस्या हो सकती है और इसे नजरअंदाज करने के बजाए इस पर ध्यान देने की जरूरत है, इसलिए हम आपको आंखों का ध्यान रखने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं आंखों में जलन या दर्द दूर करने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे आपको जल्द राहत मिल सकता है.
आंखों में दर्द के लक्षण
प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता.
आंखों में लाली.
आंखों में जलन होना.
आंखों से पानी बहना.
सिर में दर्द रहना.
माथे में दर्द.
आंखों का दर्द कम करने के लिए घरेलू उपाय
खीरे की तासीर काफी ठंडी होती है और यही कारण है कि गर्मी के दिनों में लोग इसका खूब सेवन करते हैं. पर क्या आपको पता है कि खीरा आंखों की जलन की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी लाभदायक है. दरअसल, खीरे का प्रभाव शीतल होता है, इसलिए आंखों की जलन में इससे राहत मिलती है. इसके लिए पहले आप खीरे को फ्रिज में रख कर ठंडा कर दें. फिर उसे काटकर उसके टुकड़े को आंखों पर कुछ देर के लिए लगाएं.
खीरे की तरह आलू की स्लाइस भी आंखों पर रखे जा सकते हैं और यह भी भरपूर आराम देगा. इसके अलावा आलू के रस को आंख पर लगाया जा सकता है और इससे भी जलन और दर्द में राहत मिल सकती है.
गुलाब जल बहुत ही राहत देने वाला विकल्प है. गुलाब जल के इस्तेमाल से दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है. रोजाना सोने से पहले गुलाब जल की एक या दो बूंदें आंखों में डालें. गुलाब जल से आंखें धो भी सकते हैं.
आंख में शहद की एक बूंद डालें, लेकिन जलन होने पर डरें नहीं. यह आंख के दर्द में राहत देगा.
आंखों को साफ करने का एक कारगर उपाय ठंडा दूध भी है. दूध में मौजूद कई तत्व संक्रमण और थकान दूर करने में मदद करते हैं. ठंडे दूध से रोजाना आंखों पर मसाज करें.
मोटापा कम करने के अलावा आंखों की जलन को कम करने के लिए भी टी-बैग्स काफी कारगर हैं. अगर आपको आंखों में जलन है तो आप ग्रीन टी-बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके उपयोग से पहले आप टी-बैग्स को फ्रिज में ठंडा कर लें और उसके बाद उसे अपनी आंखों पर रखें. इससे आपको आंखों की जलन की समस्या में राहत मिलेगी.
नईदिल्ली /शौर्यपथ/
आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो 6 महीने मांग रहा हूं आपसे, 6 महीने के अंदर पंजाब से नशा खत्म कर देंगे. हमारे साथ कुंवर विजय प्रताप जैसे ईमानदार और जांबाज पुलिस ऑफिसर है, जिनको करना आता है, हमको करना आता है , हमारी नीयत साफ है.
चंडीगढ़: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी ताकत झोंकते दिख रहे हैं. इसी के चलते केजरीवाल ने आज पंजाब के गुरदासपुर में जनसभा की. जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. लुधियाना में हुए बम ब्लास्ट पर केजरीवाल ने कहा कि कल लुधियाना में बम ब्लास्ट हुआ यह सुनकर बहुत दुख हुआ. इस दौरान मौत भी हुई और कुछ लोग घायल हुए, जो अस्पताल में भर्ती हैं. उनसे मिलने के लिए भगवंत मान पहुंचे हैं.
इसके पहले, श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश की गई. केजरीवाल ने सवाल किया कि ये सारी वारदात चुनाव के समय ही क्यों होती हैं. पिछली बार भी चुनाव के हफ्ते 10 दिन पहले मोड में बम ब्लास्ट हुआ था. 2015 में बरगाड़ी में बेअदबी का मामला हुआ था.
उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से जिसने दरबार साहिब में जाकर बेअदबी की कोशिश की, वह खुद नहीं आया, उसको भेजा गया, कोई मास्टरमाइंड है, जिसने उसको भेजा और यह करवाया. जब तक उस तक नहीं पहुंचेंगे, तब तक इस तरह के सिलसिले चलते रहेंगे. पिछली बार 2015 में जो बेअदबी का मामला हुआ था, उसे कितना समय बीत गया, लेकिन आज तक दोषियों को सजा नहीं हुई."
उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "पंजाब की सरकार क्या संदेश दे रही हैं कि यह सब चलता रहेगा और यह सरकार दोषियों के साथ खड़ी है. बेअदबी जिसने करवाई थी, उस मास्टरमाइंड को सख्त सजा दिलवाई गई होती, तो किसी की हिम्मत न होती अब बेअदबी करने की. हम क्या माने कि सब मिले हुए हैं?"
उन्होंने पंजाब की सरकार को कमजोर बताते हुए कहा, "आज पंजाब में बहुत कमजोर सरकार है. यह आपस में लड़ रहे हैं, यह क्या पंजाब सरकार चलाएंगे? यह सरकार विकास, शांति और व्यवस्था नहीं दे सकती. आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम सख्त, स्थायी और ईमानदार सरकार देंगे. जब तक सख्त सरकार नहीं आएगी, बेअदबी के मामले चलते रहेंगे. हम एक ऐसी सरकार देंगे, जो आपस में लड़ाई-झगड़ा नहीं करेगी."
पंजाब में शांति व्यवस्था बनाने के लिए उठाएंगे पांच कदम
उन्होंने कहा, "आज देशभक्तों की इस पावन धरती से पंजाब के लोगों को एक गारंटी देकर जा रहा हूं कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो पंजाब में शांति व्यवस्था कायम करेंगे. हर व्यक्ति को सुरक्षा देंगे और पंजाब के अंदर भाईचारा को बढ़ावा देंगे."
उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार पंजाब में बनने पर वे राज्य में शांति व्यवस्था बनाने के लिए यह 5 कदम उठाएंगे—
1. ईमानदारी के साथ अच्छे और सक्षम पुलिस अफसरों को पोस्टिंग दी जाएगी. कोई राजनीतिक दखलअंदाजी नहीं होगी.
2. जितने पुराने बेअदबी के मामले और बम ब्लास्ट हुए हैं, उन सब की समयबध्द तरीके से जांच करवाएंगे. मास्टरमाइंड को ऐसी सजा दिलाएंगे कि दोबारा ऐसा न कर सके.
3. बॉर्डर की पूरी सुरक्षा करेंगे, ताकि न आतंकवादी आ सकें और न ही ड्रग्स आ सकें.
4. पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन बहुत आ रहे हैं, ऐसे में हम लेटेस्ट तकनीक अपने फौजियों को देंगे, ताकि कोई ड्रोन आए तो उसको मार गिराएं.
5. जितने भी गुरुद्वारे, मंदिर, मस्जिद, चर्च, डेरे हैं, इन सभी की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस फोर्स बनाई जाएगी, ताकि दोबारा कोई बेअदबी का कांड न हो.
छह महीने में पंजाब से खत्म करेंगे नशा
केजरीवाल ने कहा, "पिछली बार 2017 के चुनाव में कांग्रेस के नेताओं ने गुटके की कसम खाई थी कि उनकी सरकार बनेगी तो एक महीने के अंदर नशा खत्म कर देंगे, नशा खत्म हुआ? बल्कि बढ़ गया. हमारा युवा या तो कनाडा चला गया या जो बच गया, वह नशे में डूब गया. आज युवा क्राइसिस में है. पांच साल के बाद अब जब दोबारा चुनाव आए हैं, तो इन्होंने मजीठिया के खिलाफ पर्चा कर दिया. एक पर्चा दाखिल करने में पांच साल लग गए. बब्बर शेर की तरह सिद्धू साहब और चन्नी साहब चिल्ला रहे हैं कि हमने पर्चा कर दिया. क्या एक पर्चा खत्म करने से गांवों में नशा खत्म हो गया, ड्रग्स खत्म हो गया. इनका मकसद नशा दूर करना नहीं है, बल्कि इनका मकसद चुनावों में बस वोट बटोरना है."
केजरीवाल ने कहा, "हर जिले, हल्के और गांव में नशा बेचने वाले बैठे हैं उनको कौन पकड़ेगा? पूरे पंजाब में इतना नशे का स्टॉक पड़ा है, क्या इन्होंने 1 ग्राम भी सीज किया? एक फर्जी पर्चा करके नौटंकी कर रहे हैं, बब्बर शेर बने फिर रहे हैं कि हमने पर्चा कर दिया पर्चा कर दिया. आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो 6 महीने मांग रहा हूं आपसे, 6 महीने के अंदर पंजाब से नशा खत्म कर देंगे. हमारे साथ कुंवर विजय प्रताप जैसे ईमानदार और जांबाज पुलिस ऑफिसर है, जिनको करना आता है, हमको करना आता है , हमारी नीयत साफ है."
दिल्ली के सरकारी स्कूलों की यूएस तक चर्चा
केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों पर बात करते हुए कहा, "दिल्ली में सरकारी स्कूल बहुत खराब थे, छतें टूटी पड़ी थीं, डेस्क टूटे पड़े थे, टीचर नहीं आते थे. पांच साल में सरकारी स्कूल शानदार हो गए. इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे 99.7% आए हैं. कभी सुना है भारत के इतिहास में 99.7% सरकारी स्कूलों का नतीजा आया हो. इस साल ढाई लाख बच्चों ने अपना नाम प्राइवेट से कटवाकर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में करवाया है. चन्नी साहब से मैंने कहा कि हम पंजाब के स्कूल अच्छा करेंगे, तो वह कह रहे हैं कि पंजाब के स्कूल वर्ल्ड क्लास हैं. दिल्ली जैसे स्कूल चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट देना और अभी पंजाब जैसे स्कूल चाहिए तो कांग्रेस को वोट दे देना."
उन्होंने कहा, "दिल्ली के सरकारी स्कूल अच्छे हुए हैं, यह मैंने नहीं किया, मैंने तो बस माहौल दिया. सारा कुछ हमारी टीचर्स ने किया. पंजाब के टीचर्स बहुत अच्छे हैं, वे भी काम करना चाहते हैं. आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो दिल्ली जैसा माहौल देंगे और यही टीचर आपके स्कूल शानदार करेंगे. पिछले साल अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी बीवी और बेटी के साथ दिल्ली आए थे, मोदी जी से मिलने. जब वह दिल्ली आए तो उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप हमारे दिल्ली सरकार का स्कूल देखने आई, यानी दिल्ली सरकार के स्कूल के चर्चे अमेरिका के राष्ट्रपति के घर व्हाइट हाउस तक पहुंच गए. जब उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली सरकार का स्कूल देखूंगी तो मोदी जी ने बहुत समझाया कि केंद्र सरकार का स्कूल देख लो, प्राइवेट स्कूल देख लो, लेकिन वह नहीं मानीं. पंजाब के स्कूल ऐसे बना देंगे कि जो भी कोई स्कूल देखने आएगा तो पंजाब के स्कूलों को देखने आएगा."
सरकारी अस्पताल की हालत सुधारी
केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में हमने खूब सारे मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं. सारे सरकारी अस्पताल शानदार कर दिए हैं. पहले अस्पताल में न दवाई मिलती थी, न मशीन ठीक रहती थी, लेकिन अब हम अपने प्राइवेट से भी ज्यादा अच्छे अस्पताल कर दिए हैं. हमने दिल्ली के लोगों को एक सुरक्षा चक्र दिया है. हमने हर दिल्ली वाले का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया. क्रोसिन की दवाई भी मुफ्त और अगर कोई बड़ी बीमारी हो जाए और 70 से 80 लाख का खर्चा भी आया तो दिल्ली सरकार खर्चा उठाती है."
केजरीवाल ने कहा, "अगर कोई सरकार अपने लोगों को अच्छी शिक्षा नहीं दे सकती अच्छा इलाज नहीं करा सकती तो लानत है ऐसी सरकार पर. दिल्ली में जब पहले हमारी सरकार बनी तो 7 से 8 घंटे के कट लगते थे. हमने तार बदलवाए, ट्रांसफॉर्मर बदलवाए, आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है. दिल्ली की तरह है पंजाब में भी 24 घंटे बिजली आएगी. दिल्ली में आज जीरो बिल आता है. पंजाब में किस-किस को बिजली के जीरो बिल चाहिए. चन्नी साहब कह रहे हैं केजरीवाल खजाना लुटा रहा है. चन्नी साहब को हर महीने 5000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है. आप को मौका मिले, तो ठीक है, जनता को मिले तो मिर्ची लग जाती है, तकलीफ होती है."
केजरीवाल ने आगे कहा, "मैंने कसम खाई है जो जो चीज नेताओं को मुफ्त मिलती है मैं जनता को मुफ्त दिलवाऊंगा. आजकल चन्नी साहब मेरे साथ कंपटीशन कर रहे हैं, कह रहे हैं मुझे गिल्ली-डंडा खेलना आता है, गाय का दूध निकालना आता है, कंचे खेलना आता है. मुझे यह सब नहीं आता, मुझे अस्पताल बनवाना आता है, जनता को मुफ्त बिजली देना आता है."
भारत /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमिक्रॉन के मद्देनजर राज्य में कोविड के खिलाफ लड़ाई की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय टीम को दिशा-निर्देश दिए हैं. मास्क की अनिवार्यता को और सख्ती से लागू करने और ट्रेसिंग-टेस्टिंग की गति को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.
लखनऊ- देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और संभावित रूप से ज्यादा संक्रामक वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रसार के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. शुक्रवार को यूपी में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है. ताजा आदेश के मुताबिक, राज्य में शनिवार यानी 25 दिसंबर की रात 11 बजे से नाइट कर्फ्यू लगना शुरू हो जाएगा. कर्फ्यू सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. वहीं शादी-समारोहों को लेकर भी एक लिमिट जारी कर दी गई है. अब किसी भी फंक्शन म ें 200 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं होंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओमिक्रॉन के मद्देनजर राज्य में कोविड के खिलाफ लड़ाई की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय टीम को दिशा-निर्देश दिए हैं. मास्क की अनिवार्यता को और सख्ती से लागू करने और ट्रेसिंग-टेस्टिंग की गति को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.
सरकारी आदेश में कहा गया है कि कोविड से बचाव के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की नीति के सही क्रियान्वयन से प्रदेश में स्थिति नियंत्रित है. बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 91 हजार 428 सैम्पल की जांच में कुल 49 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 12 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए. आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 266 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 657 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. आज 37 जिलों में एक भी कोविड मरीज नहीं है.
देश के विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ऐसे में शनिवार 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रभावी होगा. हर दिन रात्रि 11 बजे से प्रातः 05 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का साथ अधिकतम 200 लोगों तक की भागीदारी की अनुमति होगी. समारोह के आयोजनकर्ता को इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को देनी होगी.
बाजारों में 'मास्क नहीं तो सामान नहीं' को लेकर व्यापारियों को जागरूक करना होगा. आदेश में कहा गया है कि बिना मास्क कोई भी दुकानदार ग्राहक को सामान न दे. सड़कों/बाजारों में हर किसी के लिए.मास्क अनिवार्य होगा. पुलिस बल लगातार गश्त करेगी पब्लिक एड्रेस सिस्टम को और प्रभावी बनाना होगा.
देश के किसी भी राज्य से अथवा विदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में आने वाले हर एक व्यक्ति की ट्रेसिंग-टेस्टिंग होगी. बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी.
तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को फिर से एक्टिव किया जाएगा. बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति की टेस्टिंग होगी और उनके स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाएगी. जरूरत पड़ने पर लोगों को क्वारन्टीन और अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा.
कोविड की तीसरी लहर की आशंका के चलते पूर्व में व्यवस्थित तैयारियों का पुनर्परीक्षण होगा. प्रदेश के सभी शासकीय/निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं की बारीकी से परख होगी. प्रशासन औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर फिर एक्टिव करेगा.
राज्य में वैक्सीनेशन को तेज करने के हसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, यूपी में 19 करोड़ 14 लाख 94 हजार से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 14 लाख से अधिक टेस्टिंग हुई है. यहां 06 करोड़ 73 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज दी जा चुकी है. 12 करोड़ 41 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज ले ली है. टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 84.23 फीसदी को पहली और 45.66 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है.
बैंक सखी के माध्यम से घर मिलेगी पेंशन की राशि
महासमुन्द /शौर्यपथ/
इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजनांतर्गत दिव्यांग पेंशन राशि को दिव्यांग संदीप अपनी पेंशन लेने 2 किलोमीटर दूर बैंक पिथौरा आना-जाना पड़ता था। जिससे उसे काफी दिक्कत और तकलीफ होती थी। योजनांतर्गत उन्हें 500 रुपए की राशि पेंशन के रूप में मिलती है। संदीप पिथौरा के ग्राम लाखागढ़ में अपनी मॉ और एक बहन के साथ रहता है। उसके पिता का भी देहांत हो चुका है। खबर से जानकारी मिलने पर कलेक्टर डोमन सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक ने उप संचालक समाज कल्याण से संदीप को व्हील चेयर और सखी बैंक के माध्यम से पेंशन की राशि हर माह उनके घर पर ही देने हेतु कहा।
उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह द्वारा तुरंत कार्यवाही कर व्हील चेयर उपलब्ध करायी गई। 25 वर्षीय बहु दिव्यांग बालक को पेंशन बैंक सखी के माध्यम से आगामी माह से देना और उनके आवागमन के लिए एक व्हील चेयर उपलब्ध करायी। संदीप जिसे पाकर बहुत खुश हुआ। अब उसे अपने माँ के साथ कहीं भी आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उनकी माँ पुन्नी भी बच्चे को व्हील चेयर मिलने से काफी प्रसन्न हैं।
उन्होंने बताया कि उसके पिता जीवित थे तो वह बच्चे को अपने साथ गोद में या सायकल पर बैंक ले जाकर पेंशन लाते थे। लेकिन उनके निधन के बाद मैं ही उनका सहारा हूं। लेकिन अब संदीप 25 वर्ष का हो गया है, वह बोलने और चलने-फिरने में भी असमर्थ है। इस कारण वह घिसटकर चलता है। पेंशन हेतु बैंक लाना मजबूरी है। बैंक आने जाने में काफी तकलीफ होती थी। लेकिन प्रशासन द्वारा व्हील चेयर उपलब्ध कराने से उसे कहीं भी ले जाने में अब काफी सहुलियत होगी। उन्होंने बताया कि संदीप का काफी उपचार करवाया लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि संदीप की जीभ ज्यादा मोटी है जिसका उपचार सम्भव नहीं है। उसे तरल खाद्य पदार्थ ही खाने में दिया जाता है।
रायपुर / शौर्यपथ /
बीरगांव नगर पालिका में हुए नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला . कांग्रेस बड़ी पार्टी के रूप में 19 सीटो के साथ आगे है वही भाजपा को 10 सीट से संतोष करना पडा . इस बार निर्दली प्रत्याशियों ने भी इस चुनाव में शानदार नतीजो के साथ 11 सीटो पर कब्ज़ा कर लिया . 40 वार्ड के नगर पालिक निगम में ज़रूरी 21 पार्षद नहीं होने के कारन पूर्ण बहुत किसी के पास नहीं है .
किन्तु पूर्व में इस पालिका में भाजपा का राज था किन्तु इस बार बीरगांव की जनता ने बदलाव करते हुए कांग्रेस को मौका दिया किन्तु 2 सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चुक गए ऐसे में अब निर्दलियो का समर्थन ही कांग्रेस सर्कार के बनने में अहम् भूमिका निभाएगा . अगर सभी निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा की तरफ रुख करते है तो भाजपा की सरकार बनेगी जो एक मुश्किल टास्क है भाजपा के लिए किन्तु वही कांग्रेस को सिर्फ दो निर्दलीय प्रत्याशियों को साधना होगा और निगम में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी . इस लिहाज से कांग्रेस की सरकार बनने के आसार अत्यधिक ह
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा देश में बढ़ते कोरोना के ओमिक्रॉन संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी नागरिकों को सतर्क रहने के लिए अपील की है। उन्होंने सभी से कहा है कि आने वाले त्यौहार और नव वर्ष में ज्यादा भीड़ में न जाएं। कोरोना प्रोटोकाल का लगातार पालन करें। बाहर निकले तो मास्क लगायें। भीड़ में ना जायें, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें तथा हाथों की साबुन या सैनेटाइजर से सफाई करते रहें। सर्दी, खांसी, बुखार हो तो तत्काल अपनी जांच कराएं। उन्होंने कहा है कि जिन्हें कोरोना टीका का दूसरा डोज नहीं लगा है वे तत्काल दूसरी खुराक कोवैक्सीन अथवा कोविडशील्ड तत्काल लगवा लें। अन्य देशों से राजनांदगांव में आने वाले की सूचना स्वास्थ्य विभाग में अनिवार्य रूप से दें ताकि तत्काल जांच करवायी जा सके। विगत माह में अन्य देशों से राजनांदगांव 56 लोग आये हैं। सभी स्वास्थ्य विभाग में फॉलोअप दें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि अन्य देशों से जिले में आने वाले लोगों में से 41 लोग निगेटिव पाये गये हैं। शेष की जांच प्रक्रिया में है। राजनांदगांव जिले में अब तक 56 हजार 766 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, वहीं अब तक 10 लाख व्यक्तियों की कोरोना जांच की गई है। वर्तमान में 7 कोरोना पॉजिटिव केस जिले में एक्टिव हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का लगातार पालन करते रहें और कोरोना का टीका अपने समय पर अनिवार्य रूप से लगवा लें।
राजनांदगांव /शौर्यपथ /
शिक्षा विभाग में लगातार 19 महीनों से भ्रष्टाचार के मामले एक के बाद उगाजर हो रहे है। शासकीय राशि का दुरूपयोग, वित्तीय अनियमतिता के सभी दस्तावेज विभाग में उपलब्ध है। विभाग में करोड़ों के फर्नीचर खरीदी हो या बर्तन खरीदी, सामग्री खरीदी में खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ। गुणवत्ताहीन सामग्री की खरीदी कर वितरण कर दिया गया, लिखित शिकायत हुआ, लेकिन मामला ठंड़े बस्ते में डाल दिया गया। मुख्यमंत्री से लेकर शिक्षामंत्री तक दस्तावेज दिए गए और जानकार बताते है निलंबन की फाईल मंत्री बंगले तक पंहुचाई गई, लेकिन वहां भी फाईल दब गई और अब विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पंहुच गई।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने राज्य अपराधिक अन्वेषण ब्यूरो में दस्तावेजी साक्ष्य के साथ अब जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम पर अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई है, क्योंकि जो करोड़ो की फर्नीचर (कार्यालय-विद्यायार्थी) क्रय किया गया उसका अग्रिम भुगतान किया गया, जबकि सामग्री की संपर्ण आपूर्ति तक नहीं किया गया और ना ही विभागीय भौतिक सत्यपान कराया गया था।
करोड़ों के मध्याह्न भोजन पकाने के लिए किचन डिवाईस की खरीदी किया गया, जिसके भौतिक सत्यपान रिपोर्ट में लिखा हुआ है कि बर्तन निर्धारित मानको के अनुरूप नही है, गुणवत्ताहीन है उसे वापस कर निर्धारित मानको के अनुरूप किचन डिवाईस आपूर्ति किया जाए, लेकिन संबंधित फर्मो के साथ सांठ-गांठ कर उसी घटिया क्वालिटी के बर्तन को वितरण कर दिया गया। इस प्रकार जान-बुझकर सुनियोजित ढंग से शासन को वित्तीय क्षति पंहुचाया गया।
छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल का कहना है कि विभाग में दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध है कि जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम ने शासकीय राशि का दुरपयोग किया गया, वित्तीय अनिमियतता किया गया। कानून के ऊपर कोई नहीं है, निष्पक्ष जांच होना चाहिए और सभी दोषियों के विरूद्ध अपराध दर्ज होना चाहिए, हालांकि विभागाध्यक्ष होने के नाते जिला शिक्षा अधिकारी हेतराम सोम पूर्णत: उत्तरदीय है।
दुर्ग /शौर्यपथ /
जामुल वार्ड में जीते प्रत्याशी का नाम
1 सबीहा करीम खान (कांग्रेस)
2 खम्मन ठाकुर (भाजपा)
3 रेखराम बंछोर (भाजपा)
4 सरोजनी चंद्राकर (कांग्रेस)
5 दीपक गुप्ता (भाजपा)
6 संजय दशहरे (कांग्रेस)
7 अश्वनी साहू (निर्दलीय)
8 निशा चन्नेवार (निर्दलीय)
9 सीमा यादव (भाजपा)
10 राम प्यारी वर्मा (भाजपा)
11 ईश्वर सिंह (भाजपा)
12 चन्नेवार सुनीता (कांग्रेस)
13 कविता विश्वाल (भाजपा)
14 रामदुलार साहू (कांग्रेस)
15 राजू (निर्दलीय)
16 चुम्मन वर्मा (निर्दलीय)
17 दुर्गा वैष्णव (जोगी कांग्रेस)
18 तिलेश्वर देवांगन (भाजपा)
19 अहिल्या वर्मा (भाजपा)
20 शांति बाई टंडन (भाजपा)
भिलाईतीन चरोदा नगर निगम में चुनाव के नतीजे
नगर निगम भिलाई चरोदा के वार्ड क्रमांक
1 ठामेश्वरी साहू कांग्रेस
2 राकेश बंछोर भाजपा
3 संतोषी विनोद निषाद कांग्रेस
4 भुपेन्द्र वर्मा निर्दलीय
5 मनोज कुमार निर्दलीय
6 दीप्ति आशीष वर्मा कांग्रेस
7 संतोष तिवारी कांग्रेस
8 हेमंत वर्मा कांग्रेस
9 कुसुम विपिन चंद्राकर निर्दलीय
10 गुरुचरण सिंह भाजपा
11 राम खिलावन वर्मा भाजपा
12 तुलसी राम ध्रुव भाजपा
13 शारदा लावेश कुमार निर्दलीय
14 देव कुमारी भलावी कांग्रेस
15 डे साहब वर्मा पप्पू कांग्रेस
16 प्रेम लता चंद्राकर भाजपा
17 फिरोज फारूकी भाजपा
18 अभिषेक वर्मा बड़ू कांग्रेस
19 मनीष वर्मा पिंकू कांग्रेस
20 अपर्णा सुब्रोतो दासगुप्ता भाजपा
21 संजय यादव भाजपा
22 निशा राजेश यादव भाजपा
23 टेनेंद्र कुमार कांग्रेस
24 सत्यप्रकाश शर्मा भाजपा
25 एस वेंकट रमना कांग्रेस
26 मोहन साहू कांग्रेस
27 एम जानी निर्दलीय
28 डी शोभा रानी वेंकट राव
29 चंद्र प्रकाश पांडे भाजपा
30 ईश्वर लाल साहू कांग्रेस
31 भारती राम सूर्य वंशी
32 ललित यादव भाजपा
33 रविन्द्र कुमार हर पाल निर्दलीय
34 नंदनी जांगड़े भाजपा
35 ललित दुर्गा कांग्रेस
36 सुषमा कमलेश चंद्राकर कांग्रेस
37 कृष्णा चंद्राकर कांग्रेस
38तुषान्त वर्मा भाजपा
39कामता प्रसाद साहू कांग्रेस
40 निर्मल कोसरे कांग्रेस
वहीं रिसाली नगर निगम के चुनाव का परिणाम भी आ गया है जिसमें 40 वार्डोँ में से 21 में कांग्रेस, 12 में भाजपा और 7 में निर्दलीय की जीत हुई है। आपको बता दे की ये रिसाली निगम का पहला चुनाव है। जहां कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है।
जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम
वार्ड क्रमांक 1 सरिता धवस भाजपा
वार्ड क्रमांक 2 टीकम सिंह साहू निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 3 सारिका साहू कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 4 ममता यादव कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 5 माया यादव भाजपा
वार्ड क्रमांक 6 शीला नारखेड़े निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 7 संजू नेताम कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 8 चन्द्रभान सिंह ठाकुर कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 9 शशि सिन्हा कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 10 जमुना ठाकुर कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 11 केशव कुमार बंछोर कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 12 सनीर कुमार साहू कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 13 विधि यादव भाजपा
वार्ड क्रमांक 14 सरिता देवांगन कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 15 ईश्वरी बाई कांग्रेस
वार्ड 16 विनय नेताम कांग्रेस
वार्ड 17 गजेन्द्री कोठारी भाजपा
वार्ड 18 रेखा देवी कांग्रेस
वार्ड 19 सोनिया देवांगन कांग्रेस
वार्ड 20 चन्द्र प्रकाश सिंह निर्दलीय
वार्ड 21 ममता बाई सिन्हा भाजपा
वार्ड 22 रमा साहू भाजपा
वार्ड 23 धर्मेंद्र भगत भाजपा
वार्ड 24 एम डी जाहिर अब्बास कांग्रेस
वार्ड 25 मनीष यादव भाजपा
वार्ड 26 अनिल कुमार कांग्रेस
वार्ड 27 सुनन्दा चन्द्राकर निर्दलीय
वार्ड 28 सीमा साहू कांग्रेस
वार्ड 29 बिलास बोरकर कांग्रेस
वार्ड 30 अनूप डे कांग्रेस
वार्ड 31 शैलेंद्र कुमार साहू भाजपा
वार्ड 32 गोविंद चतुर्वेदी कांग्रेस
वार्ड 33 पर्मेश्वर कुमार निर्दलीय
वार्ड 34 डोमन लाल बारले निर्दलीय
वार्ड 35 खिलेंद्र कुमार चंद्राकर भाजपा
वार्ड 36 रोहित कुमार कांग्रेस
वार्ड 37 हरीशचंद्र भाजपा
वार्ड 38 पार्वती महानंद निर्दलीय
वार्ड 39 ओम प्रकाश मिर्झा भाजपा
वार्ड 40 रंजीता बेनुवा कांग्रेस
दुर्ग / शौर्यपथ /
भिलाई निगम से अलग कर बनाये गये नया नगर निगम रिसाली और भिलाई तीन में कांग्रेस तो जामुल नगर पालिका में भाजपा के सर्वाधिक पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वही भिलाई तीन चरोदा नगर निगम की निवृतमान महापौर चन्द्रकांता मांडले इस बार चुनाव हार गई। उनको 300 वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी ने पराजित किया। वहीं सबसे बड़े नगर निगम भिलाई की बात करें तो यहां रात्रि 8 बजे तक आये रूझानों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से भी आगे है, भाजपा के अलावा 1 सीट पर बसपा प्रत्याशी तो करीब निर्दलीय भी चुनाव जीतने के कगार पर है।
भिलाई नगर निगम से सबसे हॉट सीट वार्ड 44 जिसपर सबकी नजर टिकी हुई थी वहां से भाजपा के दया सिंह 920 मतो से चुनाव जीत गये। इसके अलावा महापौर की दौड़ में शामिल एकांश बंछोर,आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, नीरज पाल , सुभद्रा सिंह, लक्ष्मीपति राजू,सीजू एंथोनी, अमित मिश्रा समाचार लिखे जाने तक लगभग पांच सौ वोटो से आगे चल रहे है। वहीं कांग्रेस से महापौर पद के उम्मीदवार अरूण सिंह सिसोदिया, निगम के पूर्व सभापति राजेन्द्र अरोरा, लगातार पार्षद रहे डॉ. दिवाकर भारती अपने प्रतिद्वंदियों से काफी पीछे चल रहे है।
आज सुबह से ही भिलाई नगर निगम के लिए कल्याण कॉलेज परिसर सेक्टर 7, रिसाली निगम के लिए शासकीय उमाशा टंकी मरोदा में, भिलाई चरोदा निगम के लिए खूबचंद बघेल कॉलेज और जामुल नपा के लिए शासकीय स्कूल जामुल में सुबह 9 बजे से ही वोटो की गिनती चल रही थी जहां जामुल, भिलाई तीन और रिसाली निगम का पूरा परिणाम आ गया है जबकि भिलाई नगर निगम का पूरा परिणाम देर रात आने की संभावना है। क्योंकि यहां मतगणना का काम देरी से प्रारंभ हुआ।
जामुल नगर पालिका में जहां भाजपा ने कब्जा जमाया है, वहीं चरोदा में उसे जोर का झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार और पूर्व मेयर चंद्रकांता मांडले देव बलौदा बस्ती के वार्ड 31 से चुनाव हार गई हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी ने 300 वोटों से शिकस्त दी है। हालांकि दो वार्ड में भाजपा को जीत मिली है। वहीं एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने भी बाजी मारी है। शुरुआती नतीजे भाजपा के पक्ष में आने के बाद कांग्रेस का गुस्सा भड़क गया है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए रिकार्डिंग की मांग कर दी है।
जामुल में भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 5, जोगी कांग्रेस 1 और चार सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की हैं। जबकि भिलाई-चरोदा निगम के वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी गुरुचरण सिंह ने कांग्रेस के मोहम्मद जुनैद को हराया। वहीं वार्ड 24 में भाजपा के सत्य प्रकाश शर्मा ने जीत दर्ज की। जबकि वार्ड 33 में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र कुमार हरपाल ने भाजपा प्रत्याशी कमल तांडी को 50 वोट से हरा दिया।
रायपुर / शौर्यपथ /
भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना(पी.एम.एफ.एम.ई) के अंतर्गत गरियाबंद जिले का चयन हुआ है। गरियाबंद जिले का चयन लघु वनोपजों के उत्पादन,संग्रहण और इनकी गुणवता को देखते हुए किया गया है। इस संबंध में आज गरियाबंद जिले के वन विभाग के ऑक्शन हॉल में आयोजित कार्यशाला में वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने इसे जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि जिले में पिछले वर्ष 26 हजार क्विंटल लघु वनोपजों का संग्रहण किया गया है। इससे संग्राहकों को 15 करोड़ रूपये का लाभ हुआ है।
उन्होंने बताया कि संग्रहण के पश्चात वनधन केन्द्रों में प्रसंस्करण का सिस्टम बनाया गया है। जिले में संजीवनी केन्द्रों के माध्यम से इसका विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लगभग 3 हजार क्विंटल चिरौंजी का संग्रहण किया गया है। कार्यशाला में कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने कहा कि जिले में लाख, चिरौंजी, सरई बीज का बहुतायत मात्रा में उत्पादन होता है। यहां के सरई बीजों का विदेशों में भरपूर मांग है। यदि स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर इसका वेल्यु एडीशन किया जाए तो बेहतर दाम मिल सकता है। उन्होंने कहा कि यहा मिनी फूड पार्क और प्रसंस्करण केन्द्र खोलने की तैयारी है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि बिहान अंतर्गत जिले में 8 हजार 500 समूह गठित किये गये है, जो अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से आय अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 241 महिला सदस्यों का चयन किया गया है। जिनके लिए 60 लाख रुपये उद्योग विभाग द्वारा जारी किये जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत व्यक्तिगत निवेशक को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत की दर से अधिकतम 10 लाख रुपये पूंजीगत अनुदान मिलेगा। स्वयं सहायता समूहों के प्रति सदस्यों को अधिकतम 40 हजार रुपये की पूंजी प्रदान की जायेगी। इसके अलावा किसान उत्पादक संगठन को 35 प्रतिशत की दर से पूंजी अनुदान दिये
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
