
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
मरवाही / शौर्यपथ / प्रचार थमने के पश्चात् आज कांग्रेस के प्रत्यासी डॉ.के.के. ध्रुव ने ग्राम भर्रीडांड लोहारी मरवाही बस्ती और सिवनी बस्ती में पहुच कर घर घर दस्तक देते हुये मतदाताओं से संपर्क किया। डॉ के के ध्रुव ने 3 नवंबर को मतदान केन्द्र पहुंच कर सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की और मतदाताओं से आशीर्वाद और समर्थन मांगा गौर तलब है डॉ के के ध्रुव को मतदाताओं का भरपुर समर्थन मिल रहा है। शासकीय सेवा में रहते हुयें उनकी सेवा भाव का अवसर मतदाताओं पर दिखता है।मतदाता डॉ साहब को अपने घर पाकर उत्साहित हो रहे है। डॉ के के ध्रुव भी मतदाताओं से मरवाही के विकास के लिए जिले के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षा, अस्पताल, आगंनबाडी केन्द्र, आवास, राशन कार्ड सहित भूपेश बघेल सरकार की ग्राम विकास कि योजनाओं का हवाला देकर वोट मांग रहे है। डॉ के के ध्रुव कांग्रेस प्रत्यासी बनने के बाद लगातार सभी ग्रामो में जाकर प्रत्यक्ष मतदाताओं से संपर्क किया। रणनीति के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के सभी ग्रामों में अधिक से अधिक सीधा संपर्क करने का प्रयास किया है, सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक लगातार कैम्पेनिंग करते रहे।
डॉ के के ध्रुव ने प्रचार के अंतिम दिवस मतदाताओं से अपील की कि आप सब सत प्रतिशत संख्या में मतदान करने जायें, अधिक से अधिक मतदान करें और मरवाही के विकास के लिए कांग्रेस के पंजा छाप पर बटन दबाकर मरवाही के विकास का रास्ता खोले। डॉ के के ध्रुव के साथ ग्रामीण जन उपस्थित थे।
डॉ के के ध्रुव ग्राम कुम्हारी में सुबह 9 बजे मतदान करेंगें
मरवाही से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर के के ध्रुव 3 नवंबर को सुबह 9 बजे ग्राम कुम्हरी प्राथमिक पाठशाला मतदान केन्द्र 49 में सुबह 9 बजे मतदान करेंगें। डॉ के के ध्रुव मतदान पूर्व कुम्हारी स्थित नागेश्वेरी मंदिर जाकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगें तत् पश्चात् मतदान केन्द्र पहुंच कर मतदान करेंगें।
बेमेतरा / शौर्यपथ / सामाजिक चेतना एवं न्याय के लिए दिया जाने वाला संत गुरूघासीदास सम्मान 2020 का छ. ग. स्थापना दिवस पर घोषणा नही किये जाने के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय के निर्देशानुसार प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा दयावंत धर बांधे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेमेतरा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा कर इसकी तत्काल घोषणा की मांग किया।
दयावंत बांधे ने बताया कि गुरू घासीदास बाबा छत्तीसगढ प्रदेश में अनुसूचित जाति के महान संत व प्रेरणा पुरूष है और उनके प्रति लाखों सामाजिक जनों की असीम श्रद्धा है। जो सतनाम पंथ के अनुयायी है और उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक सुधार के क्षेत्र में सक्रिय है । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना वर्ष सन् 2000 के पश्चात् ही छत्तीसगढ़ के महान विभूति संत गुरू घासीदास बाबा के नाम से दिया जाने वाला राज्य अलंकरण पुरस्कार 2020 की घोषणा शासन के द्वारा नहीं की गई है , जिससे छत्तीसगढ प्रदेश के अनुसूचित जाति समाज स्वंय को काफी मर्माहत व अपमानित महसुस कर रहा है । यह विषय बहुत ही अविश्वसनीय एवं निदंनीय है तथा आपके शासन के द्वारा गुरू घासीदास सम्मान अलंकरण पुरस्कार घोषित नहीं किये जाने से अनुसूचित जाति समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है एवं उनके आराध्य संतो की उपेक्षा हुई है ।
उन्होंने कहा कि राज्य शासन के द्वारा अनुसूचित जाति समाज की उपेक्षा का भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कड़ी निंदा और घोर विरोध करती है और यह मांग करती है कि गुरू घासीदास पुरस्कार की घोषणा तत्काल करें अन्यथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा 05 नवम्बर के पश्चात् पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में धरना - प्रदर्शन तथा सड़क से विधानसभा तक की लड़ाई लडऩे के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदार राज्य सरकार छत्तीसगढ़ शासन की होगी ।
इस दौरान पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवदास चतुर्वेदी,पुर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग,पुर्व जिला मंत्री मधु रॉय,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे, खेलू टंडन जिला अध्यक्ष, राजकुमार देशलहरा जिला महामंत्री, अमिता बघेल, राजकुमारी बघेल, दिलीप नवरंग, मनमोहन बघेल,कल्याण कुर्रे, तोप सिंह टंडन, तोपचन्द बंजारे, , अभिषेक राजपूत उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप प्रदेश के मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्साल लाभ देने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना प्रारंभ किया गया है। नगर पालिक निगम दुर्ग में इसकी शुरुआत नयापारा वार्ड, सिकोला भाठा, और कचहरी वार्ड के कुष्ठा आश्रम बस्ती से किया गया है। आज प्रात: 8.00 बजे से प्रारंभ शिविर स्थल में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जॉच करायें । इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, निगम सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी और नागरिक उपस्थित थे।
महापौर, आयुक्त, सभापति व अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज फिर से अपना खून जांच कराकर स्वास्थ्य का परीक्षण करायें । इसके अलावा सिकोला भाठा बस्ती के करीब 123 लोगों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर नि:शुल्क चिकित्सा लाभ लिये।
आज मंगलवार को प्रात: 8 बजे वार्ड क्रं0 40, करहीडीह वार्ड 15 और राजीव नगर वार्ड 2 में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जावेगा। संबंधित वार्ड के समस्त वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे अपने वार्ड के नागरिकों को इस शिविर की सूचना प्रसारित कर इसका लाभ प्रदान करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / मरवाही उप चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के पूर्वजों के खिलाफ स्तरहीन बयान देने तथा विजयादशमी पर पी एम मोदी को रावण दर्शाकर पुतला जलाने वाले कांग्रेस के छात्र संगठन नेताओ पर शिकायत के बावजूद कार्यवाही नहीं किए जाने के मुद्दे को लेकर आज जिला भाजयुमो ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए घटिया बयान देने वाले मुख्यमंत्री बघेल का पुतला फुक कर विरोध दर्ज कराया इस मुद्दे को लेकर प्रदेश भाजयुमो के आव्हान पर आज भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन के नेतृत्व में बीजेपी कार्यालय से सीएम बघेल का पुतला लेकर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए निकले व पुराना बस स्टैंड के पास बड़े पुलिस अधिकारियों व भारी पुलिस बल कि उपस्थिति व छीना झपटी तथा जबरदस्त घेराबंदी के बावजूद पुतला फुक कर राज्य के भूपेश सरकार के खिलाफ गुस्सा प्रकट किया।
इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सबसे हल्के व तानाशाही सोच वाला मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि मरवाही उप चुनाव में जिस प्रकार उन्होंने जनता से वास्तविक मुद्दे का ध्यान भटकाने भाजपा के पूर्वजों पर अंग्रेजो के मुखबिरी का आरोप लगाकर औचित्यहीन बयान दिया है उससे साबित हो गया है कि उनके 20 माह के कार्यकाल में पूरा प्रदेश घोर निराशा व अराजकता की ओर चला गया है और जनता अब उनसे उक्ता गई है इसलिए उप चुनाव में अनाप शनाप बयान देकर वहा की जनता का ध्यान विकास के मूल मुद्दे से हटाना चाहती है ताकि वे छल प्रपंच से चुनाव जीत सके जिला भाजयुमो अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही रहा है कि वे चापलूसी करके सत्ता में बनी रहे इसके पहले भी उनके पूर्वज क्रांति कारीयो के खिलाफ अंग्रेजो के मुखबिरी करते थे और अब यही कार्य भूपेश बघेल जी दिल्ली दरबार मां बेटे को खुश करने में करते है ताकि वे अपनी कुर्सी सलामत रख सके जिला भाजयुमो महामंत्री नितेश साहू ने कहा कि हिन्दू आस्था के सबसे महत्वपूर्ण पर्व विजयादशमी पर प्रधानमंत्री मोदी का रावण रूपी सचित्र फोटो युक्त पुतला जलाने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने पर पुलिस प्रशासन पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने नैतिकता के सारे मर्यादा को तार तार कर अपने पार्टी के युवाओं को भी अधर्म के रास्ते में चलने की प्रेरणा दे रहे है जिसका नतीजा अब त्योहारों का भी दुर्भावना पूर्वक राजनीति करण होने लगा है किंतु भाजयुमो अब चुप नहीं बैठेगी बल्कि इनका जोरदार विरोध भी दर्ज कराएगी
पुतला दहन के दौरान कन्या शक्ति प्रदेश संयोजिका आशा सुब्बा, जिला महामंत्री नितेश साहू ओम यादव उपाध्यक्ष राहुल पंडित मंत्री राहुल दीवान नितेश बाफना मीडिया प्रभारी राजा महोबिया गौरव शर्मा,योगेश साहू, कुलदीप सिंह,पार्षद नरेंद्र बंजारे,हेमलता मीनू निषाद कलिंदरी साहू,मंडल अध्यक्ष तेखन सिन्हा, निलेश अग्रवाल, विजय ताम्रकार ,अमर भोई ,राहुल पाटिल, पीयूष मालवीय ,विपिन चावड़ा, दीपक सिन्हा,अभिषेक टंडन ,अमित सिंह, संतोष कोसरे,बंटी देशमुख ,मोहनीश देशमुख,शिवम मंडामें ,मंगल राजपूत, विकास पुरोहित,कुलदीप सिंह साहू, शीतल साहू, मोहन बागुल ,किशन साहू ,ईश्वर देवांगन ,हनी पवार ,हर्ष महोबिया,रवि देशमुख ,निक्की गोटे,प्रिंस सिंह ,शुभम कुंबे,यश देवांगन,कृष्णा साहू ,विवेक जैन,चंद्रकांत साहू ,चंद्रेश यमराज ,निर्मल यादव, संतोष कुर्रे ,वेद साहू, भेष निषाद ,हिमांशु सिंह ,निरंजन दुबे शुभम दुबे, सुभाष सोनी समीर तांडी, बबलू सोनकर सुशील तांडी गंगा विहार आदित्य कुमार अमन टंडन पवन कुमार अर्जुन सोनी ज्वाला तांडी, अभिषेक जायसवाल राजेंद्र कुमार जीतू नागरे राहुल अमन ताम्रकार मुक्ति ताम्रकार गोलू ठाकुर मोहित जैन छोटू मरकाम हेमराज सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु प्रभावी व्यवहारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देने निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अपशिष्ट प्रबंधन में लगे वाहनों में जिला प्रशासन द्वारा जारी छत्तीसगढ़ी बोली में गीत, मैसेज तथा अन्य कोरोना जागरूकता प्रचार प्रसार का उपयोग करते हुए लोगों में प्रभावी व्यवहारात्मक परिवर्तन को प्रेरित करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्रभावी व्यवहारात्मक परिवर्तन को प्रेरित किए जाने समस्त बैंक एवं एटीएम में जागरूकता फ्लैक्स का प्रदर्शन सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त बैंक एवं एटीएम के सामने में शारीरिक दूरी का पालन हेतु सर्किल बनाकर लोगों को सेवाएॅ प्रदाय करें व मास्क का प्रयोग अनिवार्य करें तथा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्रभावी व्यवहारिक परिवर्तन को प्रेरित करना सुनिश्चित करें।
बालोद / शौर्यपथ / देश के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक करने बालोद जिले की तीन बेटियों द्वारा गाया छत्तीसगढ़ी गीत सोशल मीडिया में लोकप्रिय हो रहा है। बालोद जिला प्रशासन द्वारा तैयार कराए गए इस जन-जागरूकता गीत को 01 नवम्बर 2020 राज्योत्सव के मौके पर जारी किया गया है। इस जन-जागरूकता गीत को जिले की तीन प्रतिभावान बेटियॉ रेखा शर्मा, सरिता देवांगन और रिया दास ने स्वर दिया है। यह गीत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉम्र्स में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे बालोद जिला प्रशासन के फेसबुक पेज-https://www.facebook.com/balod24 पर देखा और सुना जा सकता है।
एक मिनट के इस मधुर गाने में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क के उपयोग तथा साबुन से बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए लोगों को अनावश्यक इधर-उधर नहीं घूमने और घर पर ही रहने की अपील की गई है। गीत में शारीरिक दूरी के महत्व को रेखांकित करने के साथ कोरोना के लक्षणों के बारे में भी सहजता से और बेहतर ढंग से जानकारी दी गई है।
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / अवैध रूप से बांस बल्ली से झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण करने वाले के विरुद्ध जोन 01 की टीम ने बेदखली की कार्यवाही की। निगम की व्यवसायिक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले के खिलाफ मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की थी जिसे हटाया गया। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुुवंशी ने अतिक्रमण व अवैध रूप से निर्माण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जोन आयुक्तों को दिए है। जोन क्रमांक 01 नेहरूनगर के आयुक्त सुनील अग्रहरि की तोडफ़ोड़ की टीम मौके पर पहुंची और बेदखली की कार्यवाही करते हुए दो स्थानों पर बने झोपड़ी को हटाकर खाली करवाया। जोन 01 सहायक राजस्व अधिकारी शरद दूबे ने बताया कि रेलवे किनारे दक्षिण गंगोत्री में निगम की व्यवसायिक जमीन पर दो व्यक्तियों द्वारा झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण किए थे जिसे बेदखली की कार्यवाही की गई। अतिक्रमण करने वालों को तीन दिन पूर्व स्वयं से कब्जा हटाने के लिए कहा गया था बावजूद नहीं हटाया गया था। जोन आयुक्त के निर्देश पर आज जोन 01 के राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो स्थानों पर बांस बल्ली से बनाए गए झोपड़ी को बेदखल करने की कार्यवाही करते हुए सामान को जप्त किया गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस टोपेश्वर वर्मा के निर्देशन में कोविड-19 की रोकथाम हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन के माध्यम से रेमडेसिविर इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज सह चिकित्सालय बसंतपुर में संचालित जन औषधि भंडार में उपलब्ध कराया गया है। जिसका उपयोग कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में किया जा रहा है। यह इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज सह चिकित्सालय बसंतपुर में संचालित जन औषधि भंडार में उपलब्ध है। जिसके सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी सह सचिव भारतीय रेडक्रॉस डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में किया जा रहा है। जिसका मूल्य 2300 रूपये प्रति नग है। यह इंजेक्शन जन औषधि भंडार में मार्केट दर से कम रेट में उपलब्ध है। इंजेक्शन की आवश्यकता होने पर शासकीय या निजी कोविड-19 हॉस्पिटल के डॉक्टर द्वारा लिखित प्रिस्क्रिप्शन लाने पर दवा दी जएगी।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए पी त्रिपाठी के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजनांदगांव नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में 2 नवम्बर 2020 को आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा ग्राम जैतगुंडरा थाना जोब में माला बाई निवासी जैतगुंडरा थाना जोब जिला राजनांदगांव से 52 पाव देशी दारू टायगर संत्री केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक पाव में 180 एमएल कुल मात्रा 9.36 बल्क लीटर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। रेड कार्रवाई दौरान सहायक जि़ला आबकारी अधिकारी राजनांदगांव (ब) श्रीमती निरूपमा लोन्हारे एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी डोंगरगांव एसके द्विवेदी तथा उपनिरीक्षक नीलम गंधर्व तथा आरक्षक राकेश दुबे उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में राज्य शासन के राजस्व विभाग के अंतर्गत राज्य के विभिन्न राजस्व न्यायलयों में करीब 6 लाख 96 हजार 842 दर्ज राजस्व प्रकरणों में से अब तक 5 लाख 32 हजार 646 विभिन्न राजस्व प्रकरणों की निराकरण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण ई-कोर्ट के जरिए किया जा रहा है। ई-कोर्ट प्रणाली से राजस्व प्रकरण तीव्रता से निराकृत किए जा रहे हैं। जिससे प्रदेश में आमजनों के राजस्व प्रकरण शीघ्रता से निराकृत हो रहे हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में राजस्व प्रकरणों के निराकृत प्रकरणों में कबीरधाम में 25 हजार 466 प्रकारण का निराकरण किया गया है। कोण्डागांव में 9 हजार 638, कोरबा में 17 हजार 539, कोरिया में 13 हजार 437, गरियाबंद में 8 हजार 76 और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में एक हजार पांच राजस्व प्रकरण निकराकृत किए गए हैं। जशपुर जिले में 23,950, जांजगीर-चांपा में 35 हजार 314, दंतेवाड़ा में 5 हजार 527, दुर्ग में 54 हजार 917, धमतरी में 25546, नारायणपुर में दो हजार 288, बेमेतरा में 13 ,630, बलरामपुर में 9986, बलौदाबाजार में 16,485, बालोद में 24 हजार 445 और बिलासपुर जिले के राजस्व न्यायालयों में 31 हजार 814 राजस्व संबंधी प्रकरण निराकृत कर लिए हैं। इसी तरह से मुंगेली जिले में 8 हजार 838, महासमुंद में 15 हजार 864 और राजनांदगांव में 47 हजार 400 राजस्व प्रकरण निराकृत किए जा चुके हैं। रायपुर में 30 हजार 755 और रायगढ़ में 26 हजार 716 सुकमा जिले में तीन हजार 577, सरगुजा में 15 हजार 789 और सूरजपुर में 19 हजार 446 राजस्व प्रकरणों का निराकरण राजस्व न्यायालयों में किया गया है। इसी प्रकार से संभाग स्तरीय राजस्व न्यायालयों में दुर्ग संभाग से एक हजार 87, बस्तर संभाग से 461, बिलासपुर संभाग में 160, रायपुर संभाग में 80 और सरगुजा संभाग में एक हजार 60 राजस्व प्रकरण निराकृत किए गए हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग के सफाई दरोगा प्रताप सोनी को निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा निलंबित कर दिया गया है। प्रताप कुमार सोनी सफाई दरोगा को शासकीय रसीद बुक दिया गया था, जिसके संबंध में इन्हें नोटिस जारी की गई थी। साथ ही इनके विरुद्ध उनकी अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रताप सोनी अपना जवाब देने के स्थान पर सोनी ने आयुक्त से हुज्जत किया गया। इससे नाराज आयुकत ने उसे निलंबित कर दिया।
आयुक्त बर्मन ने रसीद बुक से वसूली और गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुये सोनी को नोटिस जारी किया गया। प्रताप सोनी को इन दोनों का जवाब आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर देना था। लेकिन उसने आयुक्त से इस संबंध में बहस कर लिया। इसे गंभीरता से लेते हुये आयुक्त ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जलगृह विभाग में अटैच किया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
