CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग/शौर्यपथ/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर मकान मोर आस के घटक में नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत निर्मित आवासों में विभिन्न परियोजना स्थल सरस्वती नगर, गणपति विहार बोरसी,गोकुल नगर, माँ कर्मा बोरसी अंतर्गत निर्मित/निर्माणाधीन आवासों के आबंटन के लिए किराए पर रहने वाले परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों से आवेदन मंगाए गए।जानकारी में बताया कि उक्त स्थलों पर आवास के लिए आवेदन आए हैं। आवेदनों की सूची दावा-आपत्ति के लिए नगर निगम मुख्यालय एवं डाटा सेंटर के प्रधानमंत्री आवास कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। इस पर 12 से 26 दिसंबर तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक "मोर मकान-मोर आस" अंतर्गत अंतिम पात्र/अपात्र की सूची।मोर मकान-मोर आस अंतर्गत आपत्ति दावा की प्रक्रिया के संपादन पश्चात अंतिम पात्र/अपात्र की सूची प्रकाशित की जा रही है। इस सूची को विभागीय वेबसाईडwww.municipalcoperationdurg.in में देखा जा सकता है तथा यह सूची नगर निगम के मुख्य कार्यालय में एवं डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में चस्पा किया गया है।माँ कर्मा बोरसी,सरस्वती नगर व गणपति विहार बोरसी अंतर्गत निर्मित/निर्माणाधीन आवासों के आबंटन दावा आपत्ति।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जनदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डी. गुकेश को सबसे कम उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गुकेश की जीत भारत को शतरंज की महाशक्ति के रूप में प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि गुकेश ने पूरे देश को इस जीत से गौरान्वित किया है। राष्ट्रपति ने गुकेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि विश्व शतरंज में भारत के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने गुकेश को भविष्य में और सफलताएं प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर डी. गुकेश को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी अद्वितीय प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी जीत ने न केवल शतरंज के इतिहास में उनका नाम दर्ज कर दिया है, बल्कि लाखों युवाओं को बड़े सपने देखने और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।
नई दिल्ली / शौर्यपथ / सरकार ने कहा है कि फाइव-जी सेवाएं सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चालू हो गई हैं और इस वर्ष 31 अक्तूबर तक देश के 783 जिलों में से सात सौ उनासी जिलों में उपलब्ध थीं। यह जानकारी संचार और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री डॉ० पी चंद्रशेखर ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2022 में फाइव जी सेवाएं शुरू होने के बाद से देश्भर में चार लाख साठ हजार फाइव-जी बेस ट्रांस रिसीवर स्टेशन स्थापित किये गये हैं।
सार .. 5G अगली पीढ़ी की मोबाइल नेटवर्क क्षमता है जो उच्च गति पर डेटा के बड़े सेट के प्रसारण की सुविधा प्रदान कर सकती है। 3G और 4G की तुलना में 5G में कम विलंबता (न्यूनतम विलंब के साथ डेटा की एक निश्चित मात्रा को संसाधित करने की क्षमता) है, और यह विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगकर्ता के अनुभव को बढ़ाएगा।