February 15, 2026
Hindi Hindi
PANKAJ CHANDRAKAR

PANKAJ CHANDRAKAR

 दुर्ग शौर्यपथ/ /

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिकों ने समय-समय पर अपनी सृजनशीलता का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट कार्य का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसी क्रम में नगर सेवाएं विभाग के तहत आने वाले टाउन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट (टीईईडी) के सेक्टर-2 एलटी सेक्शन के इंचार्ज आर के प्रसाद एवं उनकी टीम ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हुए पुराने तथा बेकार हो चुके एयर सर्किट ब्रेकर (एसीबी) को नया जीवन देने में कामयाबी हासिल की।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ब्लास्ट फर्नेस के पीडीबी पैनल के रेनोवेशन के दौरान निकाले गये पुराने तथा बेकार हो चुके एयर सर्किट ब्रेकर को टाउन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट ने इसे संग्रहित कर पुन: उपयोगी बनाने की कवायद शुरू की। इस बेकार यूनिट को पुन: चालू करने की चुनौती सेक्टर-2 एलटी सेक्शन के इंचार्ज आर के प्रसाद एवं उनकी टीम ने वरिष्ठ प्रबंधक (एलटी ईस्ट) अजय साहू के मार्गदर्शन व सुपरविजन प्रारंभ किया। आर के प्रसाद एवं अजय साहू तथा संबंधित कार्मिकों की टीम ने इस यूनिट को पूरी तरह ओवरऑलिंग कर पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया। इस हेतु रणनीतिक योजना बनाकर प्रत्येक काम करने वाले हिस्से के रखरखाव के बाद इसे पुर्नउपयोगी बनाया गया। इसके साथ ही इस यूनिट के विभिन्न कलपुजों को रिपेयर कर पुन: उपयोग करने योग्य बनाया गया। टीम के अथक प्रयास के बाद यह पूरी यूनिट को चालू कर दिया गया।

इस यूनिट को तैयार करने के बाद जीएम (टीईईडी) दिनेश कुमार से स्वीकृति प्राप्त कर इसे सेक्टर-6 स्थित सब-स्टेशन नंबर 67 में स्थापित कर चालू किया गया। इस प्रकार इस एसीबी के प्रयोग से कार्मिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ ही महंगे ट्रांसफार्मर की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया गया।


दुर्ग / शौर्यपथ /

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश देने के बाद फौरन अवैध अतिक्रमण, अवैध कब्जा, अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई होना फिर प्रारंभ हो गया है। आज नेहरू नगर जोन क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत 33 स्थानों से कब्जे हटाए गए और यातायात को सुगम बनाया गया। इधर 12 लोगों से 10100 रुपए के दांडिक शुल्क का चालान भी काटा गया। भिलाई निगम ने नेहरू नगर चौक से घड़ी चौक सुपेला तथा सुपेला चौक से रेलवे फाटक तक लगे हुए ठेलो को हटाने की कार्यवाही की गई और नेहरू नगर अंडर ब्रिज के पास से लगे हुए ठेलो को भी जेसीबी और डंपर से ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर एवं राजेश गुप्ता सहित टीम मौजूद रही।
अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते रहे और जायजा लेते रहे। वहीं पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में निगम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रमुख चौक चौराहों के समीप जगह-जगह अवैध ठेला एवं दुकान होने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वही दुर्घटना की संभावना भी अधिक होती है। शहर की सुंदरता पर भी दाग लगता है। सड़क पर ही अवैध ठेले लगने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। वही खासकर मोड़ वाले जगह पर सामने से आने वाले वाहन तथा राहगीर भी दिखाई नहीं देते। इन सब कारणों से अवैध ठेले और दुकानों को हटाने की कार्यवाही निगम प्रशासन ने की है। आकाशगंगा मार्केट में ठीक मंदिर के समीप के दुकानों को भी हटाया गया। हटाने के बाद यहां का मार्ग सुगम हो गया। सड़क से सटे हुए ठेलो को भी हटाने की कार्यवाही की गई।

 कवर्धा / शौर्यपथ /

5 दिवसीय अखिल भारतीय ग्रीष्मकालीन आवासीय जैन संस्कार बालिका शिविर भव्य समापन समारोह के साथ हुआ पूर्णज्ज्300 से भी अधिक बालिकाओं के इस विशाल शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचेद्य जिसमे कवर्धा के तोषिका टाटिया ने प्रथम स्थान अर्जित कर शहर का मान बढ़ाया

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ कैवल्यधाम कुम्हारी में पूज्य गुरुदेव महेंद्र सागर जी म.सा.के सुशिष्य ऋषभ सागर जी म.सा. एवं प्रवर्तनी महोदया निपूणा श्री जी म.सा.की सुशिष्या राजेश श्री जी म.सा. एवं शिविर प्रेरिका प्रवचन प्रवीणा स्नेहयशा श्री जी म.सा. के सानिध्य में 15 दिवसीय जैन संस्कार बालिका शिविर का 5 जून को भारत के विभिन्न राज्यों से पधारे सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में धर्मसभा के साथ समापन हुआ। दादा री टोली परिवार छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य जैन बालिकाओं को आज के आधुनिक युग में ऐसी सार्वभौमिक शिक्षा प्रदान करना थी जिससे वह अपने आप को जीवन के हर क्षेत्र में आदर्श के रूप में प्रस्तुत कर सकें और जीवन में आने वाले हर समस्याओं का समाधान स्वयं खोज सकें और जीवन को संस्कारवान बना सक,सभा में उपस्थित अभिभावक एवं समाज के हजारों लोगों ने समापन समारोह के सुनियोजित कार्यक्रम एवं 15 दिवसीय आवसीय बालिका संस्कार शिविर की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कोण्डागांव / शौर्यपथ /

जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल , भा 0 पु 0 से 0 के निर्देशन में अति 0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 05.06.2022 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री निमितेश सिंह के नेतृत्व में कोण्डागांव पुलिस ने चाकु मारकर हत्या का प्रयास करने वाले 02 आरोपियों आरोपी को किया गिरफतार 7 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05/06/2022 को प्रार्थी रोहित पाण्डेय गुपचुप ठेला गार्डन के पास लगाया था , उसके बाजू में विनोद चौधरी सांवरीया आईसक्रीम ठेला लगाया था कि रात करीबन 09.00 बजे आरोपी रवि शंकर मिश्रा आया और सांवरीया आईसक्रीम ठेला से 40 रू 0 का बादाम सेक मांग कर पीया और बिना पैसा दिये जाने लगा तब विनोद चौधरी ने बादाम सेक का पैसा मांगा तो रवि शंकर मिश्रा ने मेरे से पैसा मांगता है बोल कर गंदी गंदी अश्लील गली गलौच किया और रवि शंकर मिश्रा ने विनोद चौधरी को मारपीट करने लगा तब प्रार्थी द्वारा जाकर बीच बचाव करने लगा तो उसके साथ हाथपाई कर जान से मारने का धमकी देकर वहां से चला गया । प्रार्थी अपना ठेला बंद कर अपने घर चला गया और घर पर लेटा हुआ था करीब 09.30 बजे रात्रि को आरोपी रवि शंकर मिश्रा उसका लड़का शिवम मिश्रा और अन्य लोग प्रार्थी के घर अन्दर घुस कर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करते हुए प्रार्थी रोहित पाण्डे को हाथ लात मुक्का से मारपीट करने लगे और आरोपी शिवम मिश्रा अपने हाथ में रखे चाकु से हत्या करने के नीयत से प्रार्थी के सिर में और दाहिने हाथ में मार कर चोट पहुंचाया है जिस उसके सिर में एवं दाहिने हाथ में चोट लगा है । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 216 / 2022 धारा 294 , 458 , 307 , 34 भा 0 द 0 वि 0 कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान दिनांक 06.06.2022 को आरोपी 01. रविशंकर मिश्रा पिता विजय शंकर मिश्रा उम्र 45 वर्ष निवासी अम्बेडकर वार्ड थाना व जिला कोण्डागांव छ 0 ग 0 एवं 02 शिवम मिश्रा पिता श्री रवि शंकर मिश्रा उम्र 19 वर्ष निवासी अम्बेडर वार्ड कोण्डागांव थाना व जिला कोण्डागांव छ 0 ग 0 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक भीमसेन यादव , थाना प्रभारी कोण्डागांव , सउनि प्रभुलाल डहरिया , लोकेश नाग , सुरेन्द्र बघेल , प्र 0 आर 0 हेमु साहू , रामचन्द्र मरकाम , आर . वेदराम चंदेल द्वारा किया गया

जलनी माता की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

जगदलपुर / शौर्यपथ /

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम अघनपुर तेतरखुटी के माता मेला एवं मंडई में शामिल हुए एवंजलनी माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की . इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुडिय़ों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुन: विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है जलनी माता से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय पार्षद शुषमा कश्यप पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, पार्षद दयाराम कश्यप विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया वरिष्ठ नागरिक विधु शेखर झा एल एल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

कांकेर / शौर्यपथ /

छत्तीसगढ़ में चल रहे भेंट मुलाकात कार्यक्रम अन्तर्गत अपने 2 दिवसीय प्रवास के दौरान कांकेर पधारे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए घोषणाओं की झडी लगा दी है, जिससे जिले के लोगों में खुशी का माहौल है । 05 जून रविवार को जिले के ग्राम बादल और कोदागांव में भेंट कार्यक्रम पश्चात कांकेर नगर के विश्राम गृह में सभी समाज के पदाधिकारियों ने अपने समाज के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की जिसमे बंजारा समाज सरोना परिक्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की वहीं बंजारा समाज के संरक्षक जितेंद्र नायक एवं अध्यक्ष नेकराम नायक, उपाध्यक्ष माखन नायक, संरक्षक राजाराम नायक, कृष्णा नायक, शंकर नायक द्वारा मुख्यमंत्री से समाज भवन निर्माण के लिए मांग किया गया जिस पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने समाज को 10 लाख रुपए भवन निर्माण के लिए देने की घोषणा की, जिस के लिए बंजारा समाज द्वारा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जा रहा है ।
इस मौके पर संसदीय सचिव कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव उपस्थित रहे । जिले के सभी समाजों को सामाजिक सामुदायिक भवन हेतू अपना खजाना खोल दिया जिसमें बंजारा समाज को भवन हेतू 10 लाख रुपए देने की घोषणा की गई ।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही ,अस्तला कश्यप को मिला नया राशन कार्ड

उत्तर बस्तर कांकेर/ शौर्यपथ / नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम शामतरा के अस्तला कश्यप अब बहुत खुश है, जिला प्रशासन कांकेर द्वारा उन्हें नया राशन कार्ड बनाकर दे दिया गया है, अब वह राशन की चिंता से मुक्त हो चुकी है। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम बादल में 05 जून को भेंट-मुलाकात कार्यकम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की फीडबैक लिया जा रहा था, साथ ही ग्रामीणों की समस्या भी सुनी जा रही थी, उस समय अस्तला बाई कश्यप ने अपनी दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि हम लोग पति-पत्नी अलग रह रहे हैं, हमारे पास राशन कार्ड नहीं है, जिससे हमें दिक्कत हो रही है, हमें राशन कार्ड दिलाया जाये। मुख्यमंत्री के पूछने पर उन्होंने बताया कि पहले हम संयुक्त परिवार में रहते थे, जिसमें सास-ससुर, जेठ-जेठानी और उनके दो बच्चे, इस प्रकार कुल आठ सदस्यों का परिवार था। अब हम लोग पति-पत्नी अलग रह रहे हैं तथा मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं।
उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अस्तला बाई और उनके पति बलराम कश्यप के नाम पर नया राशन कार्ड बनाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन द्वारा दूसरे दिन ही राशन कार्ड बनाकर हितग्राही को दे दिया गया है। ग्राम पंचायत शामतरा के वार्ड पंच ने अस्तला बाई कश्यप के घर जाकर उन्हें राशन कार्ड सौंपा। राशन कार्ड मिलने से अस्तला कश्यप की चिंता दूर हो गई है, अब उन्हें भी उचित मूल्य दुकन से राशन की सुविधा मिलेगी। नया राशन कार्ड मिलने पर अस्तला बाई ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

रायपुर / शौर्यपथ /

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2022 के लिए प्रदेश के 28 जिलों में 6 जून तक सरपंच पद के लिए 2 और पंच पद के लिए 10 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। ज्ञात हो कि प्रदेश के 28 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के तहत जनपद सदस्य के 06 पद, सरपंच के 108 पद और पंच के 631 रिक्त पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 09 जून 2022 गुरूवार दोपहर 03 बजे तक निर्धारित है। 6 जून तक बिलासपुर जिले में पंच पद के लिए 7 और सरपंच के लिए 1 अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया। गौरला पेण्ड्रा मरवाही जिले में पंच के लिए 1, जांजगीर चांपा जिले में सरपंच और पंच के लिए 1-1 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। रायगढ़ जिले में पंच के लिए 7 और सरपंच के लिए 2, बलरामपुर जिले में पंच के लिए 3 और सरपंच के लिए 2 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। पंच के लिए सूरजूपुर जिले में 3 कोरिया जिले में 2, रायपुर जिले में 2, धमतरी जिले में 3, गरियाबंद जिले में 5, दुर्ग में 2, बालोद और बेमेतरा में 5-5 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। सरपंच पंद के लिए महासमुंद जिले में 1, बलौदाजार और राजनांदगांव जिले में 2-2 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।
कबीरधाम और बीजापुर जिले में पंच और सरपंच पद के लिए 1-1 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। पंच पद के लिए कांकेर और कोण्डागांव जिले में 1-1 अभ्यर्थियों ने तथा दंतेवाड़ा जिले में 4 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।

जोन कार्यालय परिसर में महिलाओं ने फोड़े 44 मटके तो लड़के जोन ऑफिस में ही अद्र्धनग्र होकर शुरू कर दिये नहाना
महिलाओं ने धोया एक हफ्त के कपड़े

भिलाई / शौर्यपथ /

नगर निगम भिलाई के खुर्सीपार जोन कार्यालय में वार्ड 44 खुर्सीपार के पार्षद दया सिंह के नेतृत्व में यहां के लोगों पानी को लेकर आज जमकर जमकर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गेट के पास ही रोकने की कोशिश की तो जहां दया सिंह की खुर्सीपार थानेदार से जमकर बहस हुई वही लोगों की पुलिस से झूमाझटकी हुई। उसके बाद प्रदर्शनकारी जोन कार्यालय में घुसकर प्रदर्शन किये, वहां महिलाएं 44 मटका फोड़ी वही कई युवा अद्र्धनग्र होकर वही नहाने लगे तो महिलाएं कपड़ा धोने लगे। दया सिंह द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज खुर्सीपार वार्ड 44 की जनता घरों में पानी नही आने से बेहद परेशान होकर बार बार निगम से पानी देने की विनती करती रही लेकिन निगम अधिकारियों द्वारा उसे अनदेखा करने पर वहां के लोग आक्रोशित हो गये और दया सिंह के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से पूरे वार्डवासी पैदल मार्च करते हुए जोन ऑफिस पहुंचे। गेट पर पुलिस फोर्स द्वारा दया सिंह और वार्डवासियों को रोकने की कोशिश की गई। इस बीच दया सिंह और पुलिस कर्मियों के साथ में बहस हुई। वार्डवासियों और पुलिस कर्मियों के बीच में झूमाझटकी हुई। दया और खुर्सीपार टीआई के बीच में जमकर बहस हुई। मौके पर सीएसपी कौशलेंद्र पटेल भी मौजूद थे। उन्होंने जोन ऑफिस में प्रवेश करने की अनुमति दी। इसके बाद वार्डवासियों ने निगम के जोन ऑफिस में बैठकर नहाने लगे। महिलाएं अपने घर का कपड़ा लेकर पहुंची थी धोने के लिए। जोन ऑफिस में कपड़ा धोया इसके बाद सबने अपनी-अपनी परेशानी जोन आयुक्त को बताई। जोन आयुक्त ने आश्वास्त किया है कि वे जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करेंगे। पानी की समस्या जहां-जहां हो रही है, उसका निराकरण किया जाएगा।
पानी की समस्या का समाधान नही होगा तो मुख्य निगम का किया जायेगा घेराव-दया सिंह

भाजपा पार्षद दया सिंह ने बताया कि, नगर निगम प्रशासन ने वार्ड में पाइप लाइन तो बिछाई है लेकिन उसमें पानी नहीं है। बोरवेल्स सूख गए हैं। वाटरलेवल डाउन हो गया है। लगातार बोलने के बावजूद निगम के अधिकारियों ने इस दिशा में पहल नहीं की है। बोरवेल्स के पानी से कैमिकल युक्त पानी आ रहा है। मुझे निगम से टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। ये पहला मौका नहीं है जब मैंने पानी खरीदकर मंगवाया हूं, लगातार पूरे गर्मी सीजन में पानी खरीदना पड़ रहा है। अगर वार्ड में पानी की समस्या का समाधान नहीं होता है तो आने वाले दिनों में मुख्य निगम का घेराव किया जाएगा। इसके लिए निगम के अधिकारी जिम्मेदार रहेंगे।

 दुर्ग / शौर्यपथ /

08 वर्षीय सुरभि चंद्रवंशी प्रोफेसर बनने के सपने को लेकर जनदर्शन के दरवाजे पर पहुंची थी। उसने बताया कि वह नेत्रहीन है व सरस्वती नगर की निवासी है और उसने अपनी पहली से 12वीं तक की शिक्षा नेत्रहीनों के लिए बने विद्यालय और हॉस्टल में रहकर की है। उसने अपनी प्राथमिक शिक्षा नेशनल एसोसिएशन फॉर ब्लाइंड सेंटर (प्रेरणा भवन) रायपुर से और 12वीं तक की शिक्षा नयनदीप विद्या मंदिर सेक्टर 6 भिलाई से की है। सुरभि बहुत ही प्रतिभावान छात्र है कक्षा 12 वीं में भी उसने 61 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उसने बताया कि आट्र्स सब्जेक्ट लेकर कॉलेज की पढ़ाई करना चाहती है परंतु उसके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और परिवार में एक बहन व भाई भी हैं, इसके कारण उसकी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में अड़चन आ रही है। उसके पास चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ नि:शक्तता प्रमाण पत्र भी है। इसलिए वह कलेक्टर के पास कॉलेज व छात्रावास में एडमिशन सहयोग के लिए पहुंची थी ताकि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सके और उज्जवल भविष्य बना सके। कलेक्टर ने बालिका की वस्तुस्थिति संज्ञान लेते हुए तुरंत उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी को अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर बालिका की समस्या का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

धमधा नाका से उरला जाने वाली रोड पर पुलिया के ऊपर सीमेंट्रीकृत ढक्कन लगाने को लेकर एक आवेदक ने अपना आवेदन कलेक्टर को दिया। आवेदक ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के पास की पुलिया के ऊपर सीमेंट्रीकृत ढक्कन ना होने से आए दिन लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ता है। बच्चों और बड़े बुजुर्गों के लिए तो यह घातक है ही और मवेशी तो कई बार इस खुले गड्ढे में गिर चुके हैं। बरसात का मौसम निकट है ऐसे में यह गड्ढा पानी से भर जाता है ऐसी स्थिति में दुर्घटना होने की संभावना और भी बढ़ जाती है। इसलिए आवेदक का निवेदन है कि पुलिया के इस गड्ढे के ऊपर से शीघ्र से शीघ्र सीमेंट्रीकृत ढक्कन लगा दिया जाए ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया।

इसके अलावा सहस्त्र बाहु कल्याण समिति के सचिव ने भी सहस्त्र बाहु उद्यान के ठेकेदार को लेकर, अपना आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया था। जिसमें उसका कथन था कि नेहरू नगर वार्ड क्रमांक 04 स्थित सहस्त्र बाहु कल्याण का सौंदर्यीकरण नगर पालिका निगम भिलाई के आदेशानुसार सितंबर 2021 को 10 लाख की राशि से ठेकेदार द्वारा होना सुनिश्चित था। पर्यावरण और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये उद्यान नागरिकों के लिए बहुत ही हितकर है। जिसके सौंदर्यीकरण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है, इसलिए सचिव का कलेक्टर से निवेदन था कि इस उद्यान के कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाए ताकि वार्डवासीयों को मनोरंजन और स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से एक सुंदर और सुसज्जित उद्यान मिल सके। कलेक्टर ने मामले का सज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को आवेदन प्रेषित किया। कलेक्टर जनदर्शन में आज 47 आवेदन प्राप्त हुए थे।


रायपुर / शौर्यपथ /

साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। आज रायगढ़ जिले की ग्राम तमनार, बरपाली, जोबरो, रुचिदा, गुडेली, टिमरलगा, सरिया नगर पंचायत सहित विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर विकास योजनाओं की सराहना की।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना आदि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की फ्लैगशीप योजनाओं को विशेष रूप से फोकस किया गया हैं। इसी तरह ग्राम बरपाली, गुडेली और जोबरो से आए प्रतिनिधियों ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में खुशहाली आयी है। खेती-किसानी समृद्ध हुई है। लोग अब फिर से खेती की ओर लौट रहे हैं। इसके अलावा सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से लोगों को रोजगार मिल रहा है। इससे खासकर समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

रायगढ़ जिले से तमनार, रुचिदा, टिमरलगा आदि गांवों से आए ग्रामीणों ने कहा कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी में राम वन गमन पथ परियोजना, अधोसंरचना निर्माण, राजीव गांधी ग्रामीण, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन, तेंदूपत्ता एवं वन उपज संग्रहण, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद हिंदी, अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं को आकर्षक फोटो एवं वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इससे सभी शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी सहजता से मिल रही है। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों एवं पॉम्पलेट के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल रही है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)