February 15, 2026
Hindi Hindi
PANKAJ CHANDRAKAR

PANKAJ CHANDRAKAR

दुर्ग / शौर्यपथ /

छत्तीसगढ़ के पांच युवा जिन्होंने अखिल भारतीय सिविल सेवा में परचम लहराया है। अपने अनुभवों को साझा करने के लिए शहर के बीआईटी आडिटोरियम में मौजूद रहेंगे। इस कार्यशाला में न केवल वे अपने अनुभव साझा करेंगे अपितु प्रतिभागियों के प्रश्न का उत्तर देंगे। यह पहला ऐसा मौका है जब छत्तीसगढ़ के इस साल के पांच टापर अपनी रणनीति साझा करने एक साथ एक ही जगह पर जुटे हों। यूपीएससी में 45 वें स्थान पर चयनित सुश्री श्रद्धा शुक्ला, 51 वें स्थान पर चयनित श्री अक्षय पिल्लई, 199 वें स्थान पर चयनित श्री पूजा साहू और 254 वें स्थान पर चयनित श्री अभिषेक अग्रवाल तथा दिव्यांजलि जायसवाल 216 रैंक अपने अनुभव साझा करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई ने बताया कि कलेक्टर डा/. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यूपीएससी परीक्षा में चयन के लिए जरूरी बुनियादी बातों के संबंध में सफल प्रतियोगी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। टापर्स बताएंगे कि उन्होंने परीक्षा के लिए समय प्रबंधन कैसे किया। राइटिंग स्किल किस तरह की हो। तैयारी के दौरान स्ट्रेस जो आता है उससे कैसे बचें। उल्लेखनीय है कि सेशन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा अपने प्रश्न भी प्रतिभागियों के समक्ष रख सकेंगे। सेशन 3 बजे से आरंभ होगा और इसमें हर प्रतियोगी संक्षिप्त रूप से अपनी तैयारी के बारे में जानकारी देगा। इंटरव्यू की अपनी रणनीति साझा करेगा। अपने वैकल्पिक विषय के बारे में बताएगा। विशेष रूप से फोकस इस बात में होगा कि किस तरह की रणनीति अपनाने से थोड़े समय में ही अच्छी तैयारी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में यूपीएससी के नतीजों से इस बार युवाओं में काफी उत्साह है। प्रदेश के 12 प्रतियोगियों का चयन इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हुआ है। जिले के प्रतियोगियों को लगातार बेहतरीन मार्गदर्शन मिलता रहे, इसके लिए कलेक्टर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन कर रहे हैं। पिछली बार पीएससी परीक्षा के टापर्स ने कार्यशाला के माध्यम से अपने विचार साझा किये थे और इसका खासा लाभ शहर के युवाओं ने उठाया था। उल्लेखनीय है कि यह कार्यशाला पूरी तरह नि:शुल्क है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले तथा इसके इच्छुक युवा इसका लाभ उठा सकते हैं। जिले में सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए डीएमएफ के माध्यम से प्रशिक्षण जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है और इसकी दो बैच चल रही है।

 

भिलाई नगर/ शौर्यपथ /

नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत कुरूद में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। वही 5 ट्रिप मुरूम जब्ती करने के साथ ही मार्ग संरचना को भी ध्वस्त किया गया। अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने फिर एक बार भिलाई निगम की जेसीबी कुरूद क्षेत्र में उतरी। कुरूद के नकटा तालाब के पास अवैध प्लाटिंग की काफी शिकायतें मिल रही थी, पूर्व में इस पर कार्यवाही की जा चुकी है परंतु फिर भी अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग बाज नहीं आ रहे थे। जैसे ही इसकी जानकारी निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को लगी उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में भवन अनुज्ञा विभाग की टीम एवं तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम कुरूद क्षेत्र पहुंची और मार्ग संरचना को हटाकर मुरूम जब्ती की कार्रवाई की। वहीं अवैध प्लाटिंग करने वालों की जानकारी भी निगम ने निकाल लिया है तथा अवैध प्लाटिंग करने वाले भू स्वामियों के भूमि के पंजीयन पर रोक लगाने के लिए निगमायुक्त ने पत्र भी प्रेषित किया है।

उन्होंने उल्लेख किया है कि खसरा क्रमांक 1326/1,1327,1328/1 के खसरे के अवैध बटांकन पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही भवन निर्माण अधिकारी ने अवैध रूप से भूखंडों का विक्रय किए जाने को लेकर रमन मूर्ति, खुशबू जैन, इतवारी राम देवांगन, ठगिया बाई देवांगन को नोटिस जारी करते हुए उल्लेख किया है कि अवैध रूप से खसरा को छोटे-छोटे भूखंडों में विघटित कर विक्रय किया जा रहा है जो कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिस पर अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग)(3) के अंतर्गत इस कृत्य हेतु कम से कम 3 वर्ष और अधिक से अधिक 7 वर्ष के कारावास से तथा न्यूनतम 1.00 लाख रुपए जुर्माना से दंडित किए जाने का प्रावधान है। इसलिए क्यों न कार्यवाही की जाए। इसके लिए निगम ने 7 दिवस के भीतर नोटिस का जवाब अवैध प्लाटिंग करने वालों से मांगा है। समय पर जवाब नहीं देने पर इनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

भिलाई नगर/ शौर्यपथ /

नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत कुरूद में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। वही 5 ट्रिप मुरूम जब्ती करने के साथ ही मार्ग संरचना को भी ध्वस्त किया गया। अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने फिर एक बार भिलाई निगम की जेसीबी कुरूद क्षेत्र में उतरी। कुरूद के नकटा तालाब के पास अवैध प्लाटिंग की काफी शिकायतें मिल रही थी, पूर्व में इस पर कार्यवाही की जा चुकी है परंतु फिर भी अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग बाज नहीं आ रहे थे। जैसे ही इसकी जानकारी निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को लगी उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में भवन अनुज्ञा विभाग की टीम एवं तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम कुरूद क्षेत्र पहुंची और मार्ग संरचना को हटाकर मुरूम जब्ती की कार्रवाई की। वहीं अवैध प्लाटिंग करने वालों की जानकारी भी निगम ने निकाल लिया है तथा अवैध प्लाटिंग करने वाले भू स्वामियों के भूमि के पंजीयन पर रोक लगाने के लिए निगमायुक्त ने पत्र भी प्रेषित किया है।

उन्होंने उल्लेख किया है कि खसरा क्रमांक 1326/1,1327,1328/1 के खसरे के अवैध बटांकन पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही भवन निर्माण अधिकारी ने अवैध रूप से भूखंडों का विक्रय किए जाने को लेकर रमन मूर्ति, खुशबू जैन, इतवारी राम देवांगन, ठगिया बाई देवांगन को नोटिस जारी करते हुए उल्लेख किया है कि अवैध रूप से खसरा को छोटे-छोटे भूखंडों में विघटित कर विक्रय किया जा रहा है जो कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिस पर अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग)(3) के अंतर्गत इस कृत्य हेतु कम से कम 3 वर्ष और अधिक से अधिक 7 वर्ष के कारावास से तथा न्यूनतम 1.00 लाख रुपए जुर्माना से दंडित किए जाने का प्रावधान है। इसलिए क्यों न कार्यवाही की जाए। इसके लिए निगम ने 7 दिवस के भीतर नोटिस का जवाब अवैध प्लाटिंग करने वालों से मांगा है। समय पर जवाब नहीं देने पर इनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ /

प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग में भेट-मुलाकात के दौरान 03 जून को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर पहुंचे थे। समाज प्रमुखों से भेंट-मुलाकात के दौरान तुडग़े निवासी मोतिराम मैतिल ने मुख्यमंत्री से भेंट किया और अपनी समस्या बताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलेक्टर  चन्दन कुमार को मोतिराम की समस्या को निराकरण कराने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को मोतिराम की समस्या का निराकरण कराने के लिए निर्देश दिया गया।

निर्देशन के परिपालन में त्वरित कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने ग्राम तुडग़े पहुंचकर मोतिराम को फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेंटर माना रायपुर कृत्रिम अंग पैर का नाप दिलाने के लिए अपने साथ ले गये तथा कृत्रिम अंग लगाने के लिए उनके पैर का नाप ली गई, तत्पश्चात उनके गांव में उन्हें वापस उनके घर पहुंचा दिया गया है। एक माह पश्चात कृत्रिम पैर तैयार हो जायेगा तब उन्हें पुन: रायपुर ले जाकर उनके पैर कृत्रिम अंग लगवाया जायेगा।

 राजनांदगांव/शौर्यपथ /

जिला राजनांदगांव के ग्राम संबलपुर में ग्रामीण अपने खेतों की सुरक्षा हेतु तक्वा नियुक्त किए हैं, जो फेंसिंग तथा अन्य उपकरणों से बंदरों को घायल कर रहे हैं, जिसके बाद वानर वन विभाग के हाथों तक पहुंचते या तो बाल-बाल बचते, इस पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बजरंगी ग्राम में पहुंच ग्रामीणों को समझाइश दी तथा सभ्य रुप से अपने खेतों की रक्षा करने को कहा।

बजरंग दल जिला संयोजक सुनील सेन ने बताया कि ग्राम से लगातार घायल वानरों के उपचार हेतु संगठन के गौ रक्षा विभाग को शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिसकी पुर्ण जानकारी हेतु बजरंग दल टीम ग्राम में पहुंची, जहां फेंसिंग जैसे अन्य उपकरण जिसने वानरो को हानि पहुंचे, इसे माध्यमों का प्रयोग न करने की समझाइश की गई। वानर हिंदु धर्म में पूजनीय है, जिनके साथ ऐसा दुव्र्यवहार करना अनुचित है, यदि आगे ऐसे कृत्य ग्राम में जारी रहे तो संगठन प्रशासनिक कार्यवाही को बाध्य है।

गौ रक्षा विभाग जिला प्रमुख अंशुल कसार ने बताया कि विगत 15 दिनों से करीब 8 वानर के उपचार हेतु ग्राम से संपर्क किया गया, जिस पर कुछ उपकृत्य का संदेह हुआ। बजरंग दल द्वारा ग्राम के समस्तजनों को बैठक बुला कर सुविधाजनक वानरों से बचाओ के उपाय भी बताएं गए है। संगठन प्रकृति के प्रत्येक प्राणी की जीवन रक्षा हेतु दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कराने बाध्य है। इस धारा पर सभी के आवास का सामान अधिकार है। इसके साथ राहुल ताम्रकार, हर्ष सिंह ठाकुर, शुभम नाविक, सत्यम मिश्रा, दीपक साहू, चंद्र शेखर साहू आदि बजरंगी एवं ग्राम की बजरंग दल प्रखंड टीम उपस्थित रही।

मोहला-मानपुर-चौकी / शौर्यपथ /

को जिला का दर्जा दिलाने वाले, मिलनसार एवम क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने वाला कद्दावर नेता संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन एवम विधायक मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मण्डावी ने ग्राम बिरझुटोला विकास खंड मोहला में जन चौपाल आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने अपनी उपस्थिति में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के साथ जिम स्थापना का भूमिपूजन एवं छोटे बच्चों के हाथों फीता कटवाकर आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण एवम जिम स्थापना का भूमिपूजन कार्यक्रम उपरांत पेड़ के नीचे जन चौपाल लगाया गया। जन चौपाल में विधायक इन्द्रशाह मण्डावी ने उपस्थित ग्रामीणों से एक-एक कर समस्याओं के बारे में पूछा और समस्याओं का यथोचित निराकरण किया। ग्राम बिरझुटोला के ग्रामीणजन अपने चहेते विधायक को अपने गांव में पाकर बहुत खुश हुए एवम उनके समक्ष उपस्थित होकर अपनी मांग एवम समस्याओं से अवगत कराया। पानी की समस्या के संबंध में संसदीय सचिव मण्डावी ने बताया कि जल समस्या के निवारण हेतु ग्राम बिरझुटोला में 91.55 एवम् खमटोला 41.53 लाख की स्वीकृति की गई है। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए विधायक ने शासन से मिलने वाली एक लाख रुपये का समुचित उपयोग करने कहा। इन्द्रशाह मण्डावी ने छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्य एवम योजनाओं के बारे में भी ग्रामवासियों को अवगत कराया और कहा कि किसानों का कर्जा माफी, 2500 रुपये में धान खरीदी, 14580 शिक्षकों की भर्ती के अलावा अन्य विभागों में अधिकारी कर्मचारियों की रेगुलर भर्ती, मोहला-मानपुर-चौकी को जिला का दर्जा मिलना, यह सब इस क्षेत्र के लिये बहुत बड़ी उपलब्धि रहा। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं की मांग पर विधायक ने सामुदायिक भवन की घोषणा की। विधायक इन्द्रशाह मण्डावी के जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से संजय जैन, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, लगनु राम चंद्रवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला, नोहरु राम कुमेटी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहला, कन्हैया राजपूत महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, रामदेव मण्डावी अध्यक्ष सेवा दल, अब्दुल खालिक खान उप सरपंच ग्राम पंचायत मोहला, धनंजय पांडेय, नितिन लोनहारे युवा अध्यक्ष विधानसभा मोहला-मानपुर, सुरजीत ठाकुर पूर्व युवा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मोहला, मीना मांझी महिला अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहला, लता साव अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब मोहला, दिनेश साहू कांग्रेस कार्यकर्ता, विश्ववासा बाई सरपंच ग्राम पंचायत बिरझुटोला, रोहित कुमार जोशी वार्ड पंच, महिला पंच, महिला समूह के सदस्य, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कवर्धा/शौर्यपथ /

नई शिक्षा नीति में शिक्षा विभाग के ढांचे में बड़ा बदलाव होगा। सरकारी स्कूलों में भी प्री प्राइमरी कक्षाएं प्रारंभ करने की तैयारी है। नई शिक्षा नीति में इसका प्रावधान किया गया है। इस कक्षा को बालवाटिका नाम दिया जाएगा। इस सत्र से कबीरधाम जिले के 220 आंगनबाड़ी को बालवाड़ी के रूप में बदलाव किया जाएगा। इसमें कवर्धा विकासखण्ड के 23 आंगनबाड़ी, पंडरिया विकासखण्ड के 64, सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के 66 और बोडला विकासखण्ड के 67 आंगनबाड़ी का चयन किया गया है। बालवाड़ी के रूप में जिले के ऐसे आंगनबाड़ी का चयन किया गया, जो प्राथमिक स्कूल के परिसर से लगे हुए है।
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने इस सत्र से शुरू हो रही बालवाड़ी की आवश्यक तैयारियों के संबंध में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नई शिक्षा नीति में 10$2 के स्थान पर 5$3$3$4 का प्रावधान किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने भी नए प्रावधानों के आधार पर तैयारी प्रारंभ कर दी है। नए प्रावधानों के अनुसार 3 से 7 साल तक के बच्चों के लिए फाउंडेशन स्टेज की बात कही गई है। इसमें दो साल आंगनबाड़ी के होंगे। इसके बाद एक साल बालवाटिका का और फिर पहली और दूसरी कक्षा होगी। यह तीनों कक्षाएं स्कूल में संचालित होगी। बालवाटिका के लिए प्रशिक्षण देकर शिक्षा विभाग की मांग के अनुसार शिक्षक उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान रखा जाएगा। इससे सरकारी स्कूलों में भी प्री प्राइमरी कक्षाएं प्रारंभ हो सकेंगी।
राज्य शासन के निर्णय अनुसार प्रदेश में 5 से 6 आयु वर्ग के बच्चों के लिए आगामी सत्र से 6 हजार 536 शासकीय प्राथमिक शालाओं में बालवाड़ी का संचालन किया जाना है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में कबीरधाम जिले की ऐसी 220 शालाओं का चिन्हांकन किया गया है जहां शाला परिसर के भीतर अथवा उसके निकट में पूर्व से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो।
इस बालवाड़ी में 5-6 आयु समूह के बच्चों को सीखने-सिखाने का अवसर आनंदमयी वातावरण में प्रदान किया जाना है। जिसके लिए प्राथमिक शाला में एक उपयुक्त कक्ष होगा तथा एक शिक्षिका प्रभारी होंगी। इसके पश्चात ही बच्चों को संबंधित प्राथमिक शाला की कक्षा पहली में प्रवेश दिया जाएगा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय, सहायक संचालक श्री एम के गुप्ता, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री आनंद तिवारी, डाईड प्रभारी श्री टीएन मिश्रा, डाईड व्याख्याता श्री डीके चन्द्रंवंशी, जिला मिशन समन्वयक श्री विनोद श्रीवास्तव, श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव, बीईओ श्री जीपी बनर्जी, एके सहारे, श्री संतोष प्रभाकर, एवं बीआरसी उपस्थित थे।
बाल वाटिका क्या है
अधिकारियों ने बताया कि बालवाटिका वर्ष 5 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के सभी बच्चों केक सर्वागीर्ण विकास को सुनिश्चित करने के लिए सर्वव्यापक, न्याय समग्र, आनंददायक, समावेशी और संदर्भित सीखने के आवसरों की उपलब्धता बढ़ाना देने पर विचार करती है।
बालवाटिका की आवश्यकता क्यों पड़ी
अधिकारियों का कहना है नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को खेल-खेल में स्कूल के लिए तैयार करना है। बच्चों में अच्छी आदतों का विकास करना। बच्चों में सुनने और बोलने के कौशल को विकसित करना। विभिन्न गतिविधि के माध्यम से बुद्धि व व्यक्तिगत का विकास करना। प्राथमिक स्कूल मे सहज रूप में सहस रूप से परागमन के लिए तैयार करना है।

राजनांदगांव /शौर्यपथ /

छुरिया तहसील में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले से जुड़े एक पक्ष ने दूसरे पर फजीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही कहा गया है कि मामले की जांच होने पर और भी कई गड़बड़ी का खुलासा हो सकता है।

जिला पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के नाम प्रेषित आवेदन में छुरिया तहसील के किरगहाटोला गांव निवासी पल्टीन बाई पिता स्व. गजराज भूमि स्वामी तथा हिस्सेदार बुधेलाल, बंसत बाई उर्फ सुरती बाई, मथुरा बाई पिता स्व. छोटेलाल ने कहा है कि भूमि स्वामी के हक में फर्जी व्यक्ति खड़ा कराकर कूटरचित ढंग से कुंजल राम ने राशि का आहरण कर लिया है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। पल्टीन बाई व अन्य हिस्सेदार का कहना है कि खसरा नंबर 155/1 एवं 193/1 कुल खसरा नंबर 02 का रकबा 1.376 हेक्टयर कृषि भूमि ग्राम किरगहाटोला पहनं 22 तहसील छुरिया में स्थित है। यह माता के पैतृक हक से प्राप्त भूमि है जिसका हम सभी ने आपस में पंचों के समक्ष हिस्सा-बंटवारा कर लिया है। बंटवारे के पश्चात पल्टीन बाई द्वारा अपने हिस्से की भूमि का बिक्री पंजीयन भी करा लिया गया है। वहीं हिस्सेदार बुधेलाल (भाई) की मृत्यु हो चुकी है। बहन हिस्सेदार बंसत बाई उर्फ सुरती बाई व मथुरा बाई का हिस्सा में मेरी बंटवारा शेष नहीं है। समिलात खाता नाम की भूमि पर नंबरदार आवेदिका मैं पल्टीन बाई ही हूं। उन्होंने आगे बताया है कि अनावेदक कुंजल राम को ग्राम किरगहाटोला महाप्रसादी का रिश्ता होने पर फूल भाई के रूप में जानती हूं। वहीं इस मामले में अनावेदक के द्वारा बिना बताए आवेदन पत्र तैयार कर किसी व्यक्ति का हस्ताक्षर अंगूठा निशान कराकर इसके कोई हिस्सेदार नहीं है कहकर माननीय न्यायालय छुरिया में आवेदन प्रस्तुत किया गया। अनावेदक ने पता के माध्यम से मेरे को वर्तमान पता जहां ससुराल ग्राम बोईरटोला महाराष्ट्र है, वहां मुझे बुलाने गया था। वहां से मुझे न्यायालय छुरिया लाया गया। ईश्तहार के माध्यम से मुनियादी हुई और तब समिलात हिस्सेदार बहने निर्धारित तिथि में न्यायालय में उपस्थित हुए। आपत्ति का निराकरण करने के लिए उपस्थित होने पर पूछा गया कि मेरे नाम से व्यक्तिगत नाम के बिना हस्ताक्षर अंगूठा निशान लिए आवेदन पत्र कैसे प्रस्तुत किए तो जवाब में अनावेदक ने कहा कि आपके हिस्सेदार की मृत्यु हो गई है और कोई नही है, कहकर आवेदन मैंने पूर्व आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है, जिससे अब यही प्रतीत होता है कि हमारी जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।

इतना ही नहीं, अनावेदक कुंजल राम ने भूमि स्वामी हक की ऋण पृस्तिका को अपने पास रख लिया और कह दिया कि दीदी आप पढे-लिखे नहीं हो। कही पुस्तिका को गुमा डालोगी। इनकी बातों में आकर मैंने में भी सहमति दे दी। बाद में एक सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए ऋण पुस्तिका की मांग की गई तो वह हमें टालने लगा। इसके बाद किरगहाटोला में सार्वजनिक बैठक रखी गई और इस बैठक में अनावेदक कुंजल राम उपस्थित नहीं हुआ।
अब विश्वस्त लोगों से पता लगा है कि अनावेदक द्वारा मेरे नाम की ऋण पुस्तिका से फर्जी व्यक्ति खड़ा कराकर शासन की योजना का लाभ लिया जा रहा है। मेरे नाम पर जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित शाखा बंैक छुरिया में खाता संचालित की गई है तथा खाता के नाम से एटीएम भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में वह शासन से मिलने वाली योजना की राशि का भी दुरूपयोग कर शासन को क्षति पंहुच रहा है। जांच होने पर इस मामले में और भी कई गड़बड़ी उजागर हो सकती है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

दुर्ग / शौर्यपथ /

रायपुर से दुर्ग के बीच आज एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों में सरप्राइज़ चेकिंग चलाकर बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों की धरपकड़ की गई। रेलवे की इस कार्रवाई में सैकड़ों यात्री धरे गए। ऐसे यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूलने के बाद भविष्य में टिकट लेकर सफर करने की हिदायत दी गई।

रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही ट्रेनों में आज सुबह रेलवे के कमर्शियल विभाग ने टिकट चेकिंग का अभियान चलाया। बोगी में एक साथ छह से सात टीटीई को देखते ही बिना टिकट सफर करने वालों में हड़कंप मच गई। इस दौरान बिना टिकट सफर करने वालों पर नियमानुसार जुर्माना वसूलने की कार्रवाई अंजाम दी गई। राशि के अभाव में जिन्होंने मौके पर जुर्माना नहीं पटायाए उन्हें आरपीएफ के हवाले किया गया। इस दौरान कईं छात्र छात्रा और महिलाएं भी सपड़ में आई।
आज सुबह रायपुर से दुर्ग आने वाली लोकल ट्रेन में टीटीई की टीम ने सरप्राइज़ चेकिंग की शुरुआत की। इस ट्रेन में कामकाजी महिला व पुरुष काफी संख्या में रायपुर व कुम्हारी से भिलाई-दुर्ग का सपर करते हैं। आईटीआई के छात्र छात्राएं भी भिलाई व दुर्ग के लिए लोकल ट्रेनों में आते हैं। इनमें से अनेक के पास आज टिकट नहीं था। अचानक टीटीई की टीम के बोगियों में दस्तक देने पर बिना टिकट सफर करने वालों के चेहरे पर हवाइयां उडऩे लगी। पकड़ में आने के बाद अनेक यात्री गिड़गिड़ाने के साथ ही माफी मांगने लगे।

रायपुर से दुर्ग के बीच सघन चेकिंग के बाद दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी इस अभियान को जारी रखा गया। दुर्ग से छूटने वाली साऊथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में भी चेकिंग की गई। इस दौरान दुर्ग से रायपुर और बिलासपुर तक बिना टिकट सफर करने वाले स्थानीय यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। दुर्ग से रायपुर जाने वाली मेमू लोकल ट्रेन में भी काफी संख्या में बिना टिकट यात्रा करते महिला व पुरुषों को पकड़ कर कार्रवाई की गई। फिलहाल बिना टिकट सफर करने वाले कितने यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, इसका आंकड़ा नहीं मिल पाया है।

पावरहाउस स्टेशन में दी जाती रही चेतावनी

भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर आज सुबह से ही लाउडस्पीकर पर बिना टिकट यात्रा न करने की चेतावनी दी जाती रही। वैध टिकट लेकर सफर करने और किसी को लेने या छोडऩे स्टेशन पर आने वालों को प्लेटफार्म टिकट लेने की भी अपील रह रहकर लाउडस्पीकर में गूंजती रही। इसके अलावा एक से दूसरे प्लेटफार्म में आने जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का उपयोग करने प्रेरित किया जा रहा था। रेल पटरियों से होकर आने जाने वालों पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी लगातार प्रसारित होती रही

भिलाई / शौर्यपथ /

भिलाई इस्पात संयंत्र में दुघर्टनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। गुरुवार दोपहर कन्वर्टर शॉप में हुए हादसे में फिर से एक ठेका कर्मी की मौत हो गई है। एक सप्ताह के भीतर प्लांट के अंदर ये चौथी दुर्घटना है। इसमें अब तक दो कर्मचारियों की मौत हो गई और 5 का इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्वर्टर शॉप में गुरुवार दोपहर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर के सिर पर लोहे की मोटी चेन टूटकर गिर गई। जिसके कारण सिर में चेन गिरने से ठेका कर्मी अर्जुन साहू 42 वर्ष का सिर फट गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। कर्मचारी की मौत होने की सूचना मिलते ही बीएसपी ् के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर ठेका कर्मचारियों और उनके नेताओं में काफी नाराजागी है।

पति के साथ पत्नी भी ठेका कर्मी
बताया जाता है कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले ठेका कर्मी अर्जुन साहू 61 बजरंग चौक जोरातराई डुंडेरा का रहने वाला है और वह एमजे इंटरप्राइसेस के अंडर में काम करता था। वह अर्जुन की 37 वर्षीय पत्नी मीना साहू भी ठेकेदार नवीन के अंतर्गत बीएसपी के सीईडी विभाग में काम करती है। दोनों को 13, 15 व 17 की तीन बेटियां हैं। हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के महासचिव योगेश सोनी मृतक के घर पहुंचे और सभी को दिलासा दिया।
एक और की पहले भी हो चुकी है मौत
1 जून को भिलाई स्टील प्लांट बीएसपी के 6 महीने से बंद पड़े ब्लास्ट फर्नेस 7 में अचानक आग लगने से मरम्मत कर रहे दो ठेका श्रमिक बुरी तरह झुलस गए। इसमें राहुल उपाध्याय ;32 सालद्ध की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं परमेश्वर सिखा ;25 वर्षद्ध 80 प्रतिशत झुलस गया। उसका इलाज सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा है।
ब्लास्ट से 3 झूलसे थे
3 जून शुक्रवार की सुबह ैडै.2 के कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से पिघले हुए लोहे के छीटों से वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए थे। झुलसने वालों में वहां काम कर रहे बीएसपी कर्मी मानसिंह ठाकुर ;58द्ध और ठेका कर्मचारी गिरि कुमार और भूषण लाल शामिल थे। उनका उपचार भी सेक्टर 9 हॉस्पिटल में चल रहा है।
हॉट मेटल गिरने से चार कर्मचारी झुलसे
4 जून को भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप में हॉट मेटल को ले जाते समय लेडल के गिरने से बड़ा धमाका हुआ। इसमें चार कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। झुलसे हुए कर्मचारियों में एक बीएसपी कर्मचारी और तीन बीएसपी ठेका कर्मी हैं। यह हादसा लेडल को एसएमएस 2 के कनवर्टर 3 से क्रेन के जरिए एलएफ 2 ले जाते समय हुआ। लेडल के एक तरफ का हुक खुल गया और 120 टन पिघला हुआ लोहे से भरा लेडल छिटक गया।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)