February 15, 2026
Hindi Hindi
PANKAJ CHANDRAKAR

PANKAJ CHANDRAKAR

टैक्सी की स्टेयरिंग थाम दी अपने जीवन को नई दिशा

दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

जिले के ग्राम मटेनार के निवासी लक्ष्मण गावड़े के पुत्र दीपक गावड़े जिनकी उम्र 21 वर्ष हैं और उन्होंने जिला कौशल विकास प्राधिकरण दंतेवाड़ा द्वारा प्रायोजित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिला प्रोजेक्ट लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी दंतेवाड़ा ’टैक्सी ड्राइवर’ में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। दीपक गावड़े बताते हैं कि उन्हें नौकरी तलाशने के लिए बहुत ही जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। अपने हालातों को सुधारने के लिए कई जगह काम के लिए भटकना पड़ा पर कहीं भी बात नही बनी। फिर उनके दोस्त ने बताया कि जिले में आजीविका महाविद्यालय दंतेवाड़ा रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान कर रहा है।इसके बाद श्री दीपक ने तुरंत आवेदन किया और उनका चयन हो गया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें अपने ही गांव मटेनार में निजी नौकरी मिल गई। आज वे काम कर रहे हैं और लगभग 6000 हज़ार रुपए मासिक आय कमा रहे हैं। और अपने परिवार का आर्थिक मदद कर पा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना का आभार जताया।मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसमे युवक-युवतियां अपनी इच्छानुसार क्षेत्र चयन कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। और जिले की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है।

रायपुर /शौर्यपथ/

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में प्राथमिक

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सुपेबेड़ा में 62 लाख रुपए की लागत सेपंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सुपेबेड़ा में 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया। उन्होंने सुपेबेड़ा में संचालित वैकल्पिक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध दवाइयों और अन्य सुविधाओं का अवलोकन कर प्रभारी चिकित्सक और स्टॉफ को लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका हाल जाना।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सुपेबेड़ा में 62 लाख रुपए की लागत सेस्वास्थ्य मंत्री ने सुपेबेड़ा में कहा कि शासन की कोशिशों से स्थिति में सुधार आया है। प्रदेश के अन्य गांवो की भांति जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत सुपेबेड़ा में भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य के सभी गांवों में आगामी तीन वर्ष के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सुपेबेड़ा में 62 लाख रुपए की लागत से

स्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजनश्री सिंहदेव ने कहा कि सुपेबेड़ा में वर्तमान में स्थिति क्या है, यह मैं देखने आया हूं। यहां के हालात सुधारने सरकार पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुपेबेड़ा के लोगों का हाल जानने वे आने वाले दिनों में भी वहां आते रहेंगे। गरियाबंद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री संजय नेताम और देवभोग जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती नेहा सिंघल सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य मंत्री के प्रवास के दौरान मौजूद थे।

 

भिलाई / शौर्यपथ/

अवंति बाई चौक कोहका में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पर निगम की हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। निगम की कचरा उठाने वाली हाइवा की ठोकर से पहले साइकिल सवार नीचे गिरा और उसके बाद उसका सिर चक्के के नीचे आ गया। बुरी तरह कुचले जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक वहां से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्मृति नगर पुलिस ने पहले शव को पीएम के लिए भेजा और हाइवा को जब्त कर लिया है।
मिली जानकारी अनुसार रविवार सुबह अवंति बाई चौक के पास हादसा हो गया। यहां पर निगम की कचरा उठाने वाले हाइवा सीजी 07 सीबी 0745 ने अवंती बाई चौक पर टर्न लेकर सूर्या मॉल की ओर निकल रहे साइकिल सवार को चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक जब टर्निंग ले रहा था तब हाइवा चालक उसे देख नहीं पाया और उसे ठोकर मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक मछली विक्रेता है और सुबह मछली बेचने के लिए ही जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस को घेर लिया और यहां पर यातायात विभाग के कर्मचारी की ड्यूटी लगाने की मांग की। लोगों का कहना है कि व्यस्त चौराहा होने के कारण यहां हमेशा वाहनों की जमघट लगी रहती है। आसपास कॉलेज जाने वाले छात्रों की भीड़ व कोहका, कुरुद, सुपेला व जुनवानी की ओर जाने वाले इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। लंबे समय से यहां यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की जा रही है लेकिन पुलिस विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का आरोप है कि आज का हादसा भी पुलिस प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। यहां यदि ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए जवान होता तो संभवत: यह हादसा टल जाता है।

 

दुर्ग / शौर्यपथ /

नगर के वरिष्ठ पत्रकार एचएमएस के नेता अशोक पंडा को बीती रात्रि रविवार को सुपेला रेलवे क्रासिंग के पास स्थित सोनी के टोपी चश्मा दुकान के पास रात्रि करीब सवा 9 बजे तीन चार असामाजिक तत्वों ने चाकू मार दिया। अशोक पंडा ने तत्काल इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर पत्रकार अशोक पंडा को शास्त्री अस्पताल पहुंचाकर वहां उपचार कराने के बाद श्री पंडा की शिकायत पर सुपेला थाना ने धारा धारा 294,323,34, के तहत एफआईआर दर्ज कर सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के निर्देश पर सुपेला थाना के टीम रात्रि से ही आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी और अंतत: सेामवार को श्री पण्डा को चाकू मारने वाले सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञातव्य हो कि अशोक पंडा को इन आसामाजिक तत्वों ने उस समय चाकू मारा जब वे सुपेला रेलवे क्रासिंग के पास सोनी के टोपी चश्मा दुकान से चाय पीकर घर जाने के लिए उठे, वैंसी ही चार असामजिकतत्व नशे की हालत में आये और चाकू लहराते हुए सोनी के यहां से टोपी चश्मा लूटने लगे और वहां खड़े हुए पत्रकार अशोक पंडा को चाकू मार दिये जिससे श्री पण्डा के बाई आंख के उपर चाकू लगा है। श्री पण्डा पर असामाजिकतत्वों द्वारा चाकू से वार करने पर प्रेस क्लब ने इसकी निंदा की है और कहा कि आजकल अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि चालू रास्ते में वह भी मात्र रात 9 बजे ही अपराधी लूटपाट करने लग रहे है और पत्रकारों पर भी वार करने लगे है। वही प्रेस क्लब के सदस्यों ने इन आरोपियों को गिरफ्तारी में शीघ्रता दिखाकर इनको पकडने के लिए सुपेला थानेदार दुर्गेश शर्मा को धन्यवाद दिया है।

कवर्धा / शौर्यपथ /

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज अपने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र के पिपरिया नगर पंचायत में जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए जन सुविधा के लिए करोड़ों रूपए की सौगात दी। अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र में विधायक निधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन 6.50 लाख रूपए और पैठू तालाब सौंदर्यीकरण कार्य स्वीकृत 39.78 लाख रूपए के कार्या का भूमिपूजन किया। अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत की समुचित विकास के लिए राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल पौनी पसारी योजना के तहत 25.03 लाख रूपए से निर्मित बाजार निर्माण कार्या का लोकार्पण भी किया। अकबर ने इस अवसर पर नगर पंचायत के 81 बुजुर्ग माताओं को इंदिरा गांधी राष्ट्रय विधवा पेंशन योजना का चेक प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार ने की।

मंत्री अकबर ने नगर पंचायत को करोड़ों रूपए की विकास कार्यो की सौगात देते हुए कहा है कि क्षेत्र का समुचित विकास और जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों तथा समस्याओं का ठोस समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता में भी शामिल है। जनहित और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में प्रशासनिक इकाई का भी गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि हमने सरकार बनाने से पहले जनता से जो वायदा किए थे। उन सभी वादों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के अल्पकालीन ऋण माफ किया गया। जिले के 75 हजार 450 किसानों का 455 करोड़ 65 लाख रूपए ऋण माफी स्वीकृत किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाकर 2500 रूपए में धान खरीदी की जा रही है। जिले के 1 लाख 19 हजार 435 किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त 76 करोड़ 94 लाख 22 हजार 851 रूपए इनके खातों में भुगतान किया गया है। प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों के आर्थिक विकास के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत जिले के 17 हजार 839 भूमिहीन श्रमिक मजदूरों के बैंक खातों में 3 करोड़ 56 लाख रूपए राशि का भुगतान किया गया है। गौ पालको, किसानों और नागरिकों के आय को बढ़ाने के लिए गौधन न्याय योजना बनाई गई है। जिले के सैकड़ो गोबर विक्रेता के खाते में 7 लाख 16 हजार रूपए की राशि उन्हें भुगतान किया गया है। राज्य सरकार द्वारा वनोपज संग्रहण से जुड़े प्रदेश के लाखों परिवारों के विकास के लिए 7 प्रकार के वनोपज बढ़ाकर 65 प्रकार की वनोपज की खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए किया गया है। राज्य के युवा पीढ़ी को नि:शुल्क अंग्रेजी माध्यम शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे है। जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ाई भी शुरू हो गई है। इससे जिले के सैकड़ों बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। उनके अभिभावकों को निजी स्कूल में होने वाली अतिरिक्त खर्चे के बोझ से मुक्ति भी मिल रही है। मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को और विस्तार देने की योजना भी बनाई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गो के हितों और उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए योजना बनाकर उसके आर्थिक विकास के दिशा में अनेक योजनाएं बनाकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाकर सुपोषण से मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश के युवाओ के लिए गांव-गांव में राजीव युवा मितान क्लब बनाकर युवाओं को शासन और प्रशासन से जोड़ा जा रहा है। श्री धनवंतरी मेडिकल खोलकर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। हॉट बाजारों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री हॉट बाजर क्लीनिक योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा है कि शासन के विभिन्न योजनाओं के अलावा भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों की मांगों और समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी कर रहे है।

 रायपुर / शौर्यपथ /

मोदी सरकार के 8 साल को देश की 135 करोड़ जनता के लिए नाकामी लाचारी और बेबसी भरा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आखिर भाजपा किस बात का जश्न मना रही है। जब देश के 133 करोड़ जनता का चेहरा मायूस और उदास लग रहा है। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां सीख आरएसएस और उनके अनुवांशिक संगठनों के अलावा किसी और को समझ नहीं आ रहा है। हकीकत यह है कि 8 साल के कार्यकाल में सिर्फ दो लोगों को छोड़कर 135 करोड़ जनता को भारी भरकम टैक्स अनियंत्रित महंगाई बेरोजगारी और भागमभाग के अलावा कुछ भी नहीं मिला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में किए गए वादे को 8 साल में नरेंद्र मोदी की सरकार पूरा नहीं कर पाई। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान जारी घोषणापत्र में एक मजबूत लोकपाल बनाने, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने, महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए अलग से कोष बनाने वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता देने 100 स्मार्ट शहर बसाने, बुलेट रेलगाडिय़ों की हीरक चतुर्भुज परियोजना, पांच प परम्परा प्रतिभा पर्यटन पण प्रोधोगिकी सहित घोषणापत्र के अन्य विषयों पर भी भाजपा की सरकार ने कोई काम नहीं किया है। ऐसे में वादाखिलाफी के लिए जाने जाने वाली भाजपा किस बात का जश्न मना रही है। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल पूरा होने की खुशियां भाजपा से जुड़े लोगों के चेहरे में भी नहीं दिख रही है। दलिय प्रतिबद्धता के चलते भाजपा से जुड़े लोग मन मसोटकर सिर्फ नारा लगा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार ने 8 साल में कोई ऐसा काम नहीं किया है। जिससे देश की जनता को गौरवान्वित महसूस हो। कांग्रेस शासनकाल में बनी सरकारी उपक्रमों कल कारखाना, हवाई अड्डा, विमानन कंपनी, रेलवे स्टेशन, ट्रेन स्टेडियम, लाल किला सहित देश के ऐतिहासिक धरोहरों को अपने चंद पूंजीपति मित्रों को कौड़ी के दाम बेचने के अलावा इनके द्वारा कोई काम नहीं किया गया है। देश के ऊपर आज 153 लाख करोड़ का कर्ज का बोझ चढ़ गया है। देश के प्रत्येक व्यक्ति के सिर पर 1 लाख का कर्ज है। रिजर्व बैंक के रिजर्व फंड से 1 लाख 76 हजार करोड़ पर निकाल लिया गया। 28 लाख करोड़ की कीमत की संपत्तियों को मात्र 60000 लाख करोड रुपए बेच दिया गया। विदेशी मुद्रा भंडार भी गिरावट की स्थिति में है ऐसे में भाजपा आखिर किस बात का जश्न मना रही है ? क्या 8 साल में देश की हालात जो खराब हुई है उसका जश्न मना रहे है? देश बेरोजगारी के मामले में 45 साल पुरानी स्थिति में खड़ी है उसका जश्न मना रहे है या अर्थव्यवस्था गर्त में चली गई है उसकी खुशियां मना रहे है देश में कर्ज बड़ा है महंगाई दुगनी हुई है क्या भाजपा का जश्न इसलिए हैं? भाजपा नेताओं को देश की जनता को बताना चाहिए कि लोकसभा चुनाव के दौरान 2014 एवं 2019 में किए गए वादे को कितना अब तक मोदी सरकार ने पूरा किया है।

 दुर्ग / शौर्यपथ /

आज जनदर्शन में एक आवेदन विद्युत विभाग के लिए आया था जिसमें 02 बिजली खंभों के बीच में बिजली का तार जमीन से मात्र 05 से 06 फीट उपर है, ऐसा आवेदक का कथन था। प्रकरण ग्राम करेली का है जिसमें आवेदक ने बताया कि वह कृषक है और उसके खेत के पास लगे बिजली के खंभों से जाने वाले बिजली के तार की ऊंचाई मात्र 05-06 फीट है बिजली के तार के नीचे होने से वहां से गुजरने वालों के लिए हमेशा जान माल का खतरा बना रहता है। खेत के लिए इन तारों के नीचे से टेक्टर, बैल और खेतीहर मजदूर प्रतिदिन गुजरते हैं। इस बीच कोई भी अनहोनी घटना न घटित हो इसके लिए कृषक का कलेक्टर से निवेदन था कि बिजली के तारों की ऊंचाई को बढ़वा दिया जाए। कलेक्टर ने संबंधित मामले का संज्ञान लेते हुए सीएसपीडीसीएल के अभियंता को प्रेषित किया और शीघ्र निराकरण के लिए कहा।

इसके अलावा आदर्श नवयुवक मंडल के सदस्य सागौन वृक्ष की अवैध कटाई का मामला लेकर कलेक्टर के समक्ष् प्रस्तुत हुए। जिसमें मंडल के सदस्यों ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से ग्राम पोटिया के क्षेत्र में कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा सागौन वृक्ष की अवैध कटाई हो रही है। उन्होंने ये भी बताया कि शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए मंडल द्वारा 01 वर्ष पूर्व अनुविभागीय अधिकारी धमधा को विषय वस्तु पर आवेदन दिया गया था और मामला संज्ञान में लाया गया था। इस संदर्भ में उन्होंने आगे जानकारी दी कि काटे गए सागौन के वृक्ष, कृषक तिरथ राम देशमुख के खेत में पिछले 01 वर्ष से पड़े हैं। इसके चलते कृषक के खेत पहुंचने का मार्ग भी बाधित हो गया है, कटे हुए वृक्ष कृषि स्थल में होने के चलते कृषक अपने खेत में कोई फसल नहीं लगा पा रहा है और कई बार निवदेन करने के पश्चात् भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। कई बार हमने आस-पास के ग्रामीण युवाओं के सहयोग से होने वाले इस अवैध वृक्ष कटाई के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य भी संबंधित विभाग को उपलब्ध कराया है परंतु निरंतर उनके अनदेखी के चलते आज ये मामला कलेक्टर जनदर्शन में रखा है। कलेक्टर ने पूरी स्थिति का संज्ञान लिया और संबंधित मामले को वन विभाग के डीएफओ को प्रेषित किया और विधिपूर्ण कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

विद्युत विभाग से संबंधित एक और मामला बेलौदी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से आया था। जिसमें वहां के प्राचार्य ने स्कूल परिक्षेत्र के अंदर लगे विद्युत पोल को हटवाने के लिए यह आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए पहले भी वो आवेदन कनिष्ठ यंत्री नगपुरा के पास लगा चुके थे। जिसमें विभाग से उन्हें पोल शिफ्टिंग के लिए प्रकलन राशि के तौर पर लगभग 20 हजार रूपए जमा करवाने के लिए कहा गया था। परंतु प्राचार्य ने बताया कि चूंकि विद्यालय शासकीय है और विद्युत पोल खेल मैदान में है इसलिए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पोल शिफ्टिंग जरूरी है। इसलिए उन्होंने निवेदन किया कि पोल को शीघ्र हटवा दिया जाए। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएसपीडीसीएल के अधिकारी को पत्र प्रेषित किया।

प्रशासन के द्वारा जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के लगातार निराकरण से नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। यही कारण है कि पिछले सप्ताह सोमवार व मंगलवार दोनों दिन जनदर्शन के स्थगित होने पर आज एक बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। आज जनदर्शन में 76 आवेदन प्राप्त हुए।

 राजनांदगांव / शौर्यपथ /

शासकीय परिसर, शासकीय भवन, बालिका शासकीय छात्रावास, शासकीय कर्मचारी खुलेआम रंगरलियां मनाते हुए अपना फोटो वायरल करते है। संयुक्त कलेक्टर जांच कर दोषी मानते हुए शिक्षा विभाग उन्हें निलंबित कर देता है, लेकिन इसकी भनक पुलिस विभाग को नहीं होती है, जबकि यह गंभीर प्रवृत्ति का अपराध है। जिला शिक्षा अधिकारी अपने निलंबन आदेश में लिख रहे है और अखबारों में बयान दे रहे है कि अधीक्षिका और अधीक्षक खुलेआम रंगरलियां करते हुए मिले, इसलिए उन्हे निंलबित कर दिया गया है, तो उन दोनों शासकीय कर्मचारियों को पुलिस को सुपुर्द क्यों नहीं किया गया।

छत्तीसगढ़ पैरेंटस एसोसियेशन के द्वारा इस मामले में सोमवार को मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय में शिकायत कर जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया गया है।
जिलाध्यक्ष त्रिगुण सादानी ने बताया कि अगले सप्ताह मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम राजनांदगांव जिले में होने वाला है, जिसमें मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि क्या शासकीय कर्मचारियों द्वारा बालिका छात्रावास में खुलेआम रंगरलियां मनाना आपराधिक कृत्य है अथवा नहीं?

 सादानी ने बताया कि सिटी कोतवाली में इस संबंध में लिखित शिकायत दी जा चुकी है और लगातार इस घटना की जानकारी पुलिस विभाग को अखबारों के माध्यम से प्राप्त हो रही है, इसके बावजूद अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही पुलिस विभाग द्वारा नहीं की गई है।

राजनांदगांव / शौर्यपथ /

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फांउडेशन ने आज हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पार्री नाला के प्रांगण में अजान प्रतियोगिता के तहत नन्हें बच्चों का सम्मान किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों को सम्मान स्वरूप पेन, जनमाज, प्रमाण-पत्र और मोमेंटो के साथ बच्चों का हौसला अफजाई भी किया गया। साथ ही साथ अतिथियों का भी सम्मान किया गया।

इस मौके पर समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. रूबीना अल्वी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं स्वयं उच्च शिक्षा के क्षेत्र से हूँ, क्योंकि वे पिछले 18-20 वर्षों से कॉलेज में पढ़ा रही हूं। इसलिये तालीम को सबसे ज्यादा तरजीह देती हूं, जो कौम तालीम में पिछड़ जाती है, उस कौम का पतन निश्चित है, क्योंकि तालीम ही इंसान का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने आगे कहा कि तालीम दो तरह की होती है, दीनी और दुनियाई और हमारे बच्चों को दोनो ही तालीमों की जरूरत है। आज मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के इस प्रोग्राम में जिन बच्चों का सम्मान हो रहा है वो हाफिज, कुरान है, जब ऐसे बच्चे किसी बड़े सरकारी ओहदे पर बैंठेंगे तो हमेशा हक की बात करेंगे, क्योंकि ये दीन के भी ज्ञाता है। हमें इन्हें आगे बढऩे में इनकी मदद करनी है, ये हमारे समाज का सही चेहरा पेश करेंगे। उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम वेलफेयर वालों को उनके नेक काम के लिये मुबारकबाद दी की यह संस्था बच्चों की हौसला अफजाई करके बहुत नेक काम कर रही है। संस्था वालों ने पूरे 30 रोजे रखने वाले बच्चों को वे बेस्ट अजान देने वाले नन्हें बच्चों को भी पुरस्कृत किया। डॉ. रूबीना अल्वी ने संस्था के मेम्बरान का शुक्रिया अदा किया की उन्हें यहां मेहमान, खुसूसी बनाकर बुलाया। साथ ही मोहिद्दीसे आजम के स्कूल कमेटी का भी शुक्रिया अदा किया

बेमेतरा / शौर्यपथ /

सर्व हिन्दू समाज के द्वारा पाटेश्वर धाम में जबरन जीव हत्या एवं साधु संतों के विरुद्ध अनर्गल बयान बाजी किये जाने के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम से कलेक्ट बेमेतरा को ज्ञापन सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए विशेश्वर पटेल पूर्व अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ने कहा छत्तीसगढ़ में सनातन हिंदू धर्म की रक्षा के लिए पाटेश्वर धाम के स्वामी राम बालक दास जी के द्वारा संचालित मंदिर में जबरन प्रवेश कर जीव हत्या किया जाना घोर आपत्तिजनक है। हिंदू समाज बलि प्रथा को खत्म करने का कार्य कर रही है। वही सोहन पोटाई और अमित बघेल के द्वारा बली कर मंदिर में चढ़ाए जाने की घोर निंदा करता हूं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना आदिवासी भाइयों को बरगलाने का प्रयास कर रही है जो कभी सफल नहीं होगा हिंदू समाज ऐसा कृत्य कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
धरने को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन तिवारी ने कहा सनातन धर्म और छत्तीसगढ़ की जनता सभी समाजों का आदर करती है किंतु कुछ विघ्न संतोषी लोगों के द्वारा आपसी भाईचारा को तोडऩे के लिए ऐसा कृत्य किया जा रहा है जो घोर निंदनीय है। जैन मुनि और साधु-संतों का अपमान छत्तीसगढ़ की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। आज हम धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रतीकात्मक विरोध कर रहे हैं अगर शासन-प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करेगा तो हिंदू जनमानस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
सभा को हरिकिशन कुर्रे ,डॉ खोमराम साहू जिला अध्यक्ष गायत्री परिवार ,पुरुषोत्तम अग्रवाल ,अनिल सिंघानिया ,मृत्युंजय शुक्ला ,राजा पांडे ,दुर्गा प्रसाद टिकरिया सिलघट ,लालाराम साहू ,लेख मणि पांडे ने भी संबोधित किया। जिसके पश्चात रैली की शक्ल में जिलाधीश कार्यालय बेमेतरा में राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। रैली में सैकड़ों की संख्या में सर्व हिंदू समाज के अनुयायी उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रुप से आदित्य सिंह, विजय सिन्हा ,राकेश मोहन शर्मा ,विकास तंबोली ,रूपेंद्र तिवारी ,कुश कुमार कश्यप ,ताराचंद माहेश्वरी ,नारद साहू ,मिला राम विश्वकर्मा ,राधे श्याम ठाकुर ,खिलावन सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू जनमानस उपस्थित थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)