
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दंतेवाड़ा / शौर्यपथ /
दंतेवाड़ा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम Óकेवल एक पृथ्वीÓ रखी गयी। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।
विधायक द्वारा किया गया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्राम गढ़मिरी में विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान श्री अवधेश सिंह गौतम, सर्व आदिवासी समाज के श्री सत्तू कर्मा, कोया कूटमा समाज के श्री नेताम, श्री मासा कुंजाम शिक्षक एसडीओ श्री अशोक सोनवानी, श्री आशुतोष मांडवा रंगे ऑफिसर बचेली एवं गढ़मिरी के ग्रामवासी मौजूद थे।
ग्राम कुम्हाररास एवं शासकीय महाविद्यालय दंतेवाड़ा में किया गया पौधारोपण
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा के निर्देशन में ग्राम कुम्हाररास एवं दंतेवाड़ा शासकीय महाविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता एवं पौधा रोपण का कार्य किया गया। दंतेवाड़ा महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में रोपण के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को दिया गया। इस कार्यक्रम में एसडीओ श्री अशोक सोनवानी, वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री तीर्थराज साहू, परिसर रक्षक श्री सोरी श्रीललित, श्री भूषण नेताम,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी संजय कर्मा महाविद्यालय के प्राचार्य आर के हिरकने, प्रोफेसर सुधीर अग्रहरि, डॉ मनोज कुमार राव प्रोफेसर टी डी ठाकुर, विद्यार्थी राजेन्द्र ठाकुर गिरिराज शुभम राजेन्द्र कश्यप अन्य तथा ग्रामीण जन मौजूद रहे।
बापियों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से संचालित बापी न उवाट कार्यक्रम अंतर्गत बापी एवं नायक नायिका ने मनाया सतरंगी सभा अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस। दादी/नानी ने दिया समुदाय को संदेश। पर्यावरण संरक्षण ही समाज को स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रख सकता है। पूना माड़ाकाल दंतेवाड़ा को साकार करने बापी एवं नायक नायिका की नई राह विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदूषण मुक्त दंतेवाड़ा बनाने हेतु फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधा लगाकर समुदाय को दिलाई शपथ।
कार्यक्रम में जल संरक्षण की महत्ता एवं दैनिक जीवन में जल संरक्षण के उपायों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। गांव के सरपंच ने बताया की पर्यावरण एवं जल संरक्षण करके हम अपनी धरती को बचा सकते हैं, जो इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहयोग करेगा एवं आने वाले पीढिय़ों के लिए साफ जल उपलब्ध कराएगा। बापियों ने बताया की गांव के युवाओं, सतरंगी नायक नायिकाओं एवं जल समिति के साथ मिलकर गांव के जल स्रोतों जैसे कि नल, कुआं, तालाब के आसपास स्वच्छता रखना हैं, ताकि पानी को अशुद्ध होने से बचाया जा सके और सभी को पीने हेतु स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं नायक नायिकाओं ने वृक्षारोपण कर गांव के अन्य लोगों को भी अपने बाड़ी एवं घर के आस पास वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने हेतु संदेश दिए।
सतरंगी सभा के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि सरपंच, विशिष्ट अतिथि वार्ड पंच, वरिष्ठ नागरिक गण, एवं सहभागी के रूप में ग्रामीण समुदाय उपस्थित होकर पर्यावरण दिवस महोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि के द्वारा इस अवसर पर अपने पंचायत में अधिक से अधिक पौधे लगाकर तथा अनावश्यक पेड़ कटाई को रोकने संदेश दिया। ग्राम की बापी ने अपने संकल्प को साकार करने पेड़ पौधे एवं पर्यावरण भी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इसको बचाना हमारी, हम सबकी जिम्मेदारी है संदेश देते हुए पर्यावरण स्वच्छ है तो हमारा समुदाय भी स्वस्थ्य है, स्वस्थ्य रहने, पर्यावरण संरक्षण करने की अपील की।
रायपुर/ शौर्यपथ /
ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव के आव्हान पर ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में आज राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस के द्वारा सैकड़ो कांग्रेसियो के साथ धरना दिया। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि आज सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई प्रारंभ हो चुकी है। केन्द्र की मोदी सरकार पिछड़ो को अपेक्षित करना चाहती है। लगभग 3 घंटे भीषण गर्मी में पूरे प्रदेश भर के जिलों में हजारो ओबीसी कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता सहित सड़क में बैठकर धरना दिया। उक्त मांगो को लेकर देश के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमें उक्त मांगों को लेकर प्रमुख रूप से :-जातिगत जनगणना : जनगणना जातीय आधार पर होने से प्रत्येक जाति की आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक की सही पहचान हो सकेगी। इससे यह होगा कि आरक्षण जिसको मिलना चाहिए उसी को मिलेगा उसके हिस्से का आरक्षण कोई और जाति का नही ले सकेगा और सरकार के पास पूरा ब्योरा होगा और उसी के आधार पर आरक्षण दिया जा सकेगा। महाराष्ट्र और हरियाणा में जातिगत जनगणना न होने की वजह से पंचायत व निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नही दिया गया है। इसके अलावा आधी आबादी होने के बावजूद भी ओबीसी को मात्र 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है और कई प्रदेशों में तो 27 प्रतिशत से भी कम आरक्षण दिया जा रहा है। क्रीमीलेयर-ओबीसी वर्ग की नौकरी व शिक्षा के आरक्षण में सरकार द्वारा क्रीमीलेयर लगाई हुई है। जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार ने 8 लाख रूपये जबकि कई प्रदेश सरकारों ने मात्र 6 लाख रूपये सालाना आय पर क्रीमीलेयर लगा दिया है। इतना ही नहीं क्रिमीलेयर में कृषि और सेलरी को भी जोड़ दिया गया है। सरकार द्वारा क्रीमीलेयर को हटाया जाए क्योंकि क्रीमीलेयर लगने से नौकरियों और शिक्षा में ओबीसी वर्ग की सीटें खाली रह जाती हैं। अहीर और गुर्जर रेजिमेंट के अलावा पिछड़ा वर्ग की अन्य जातियों की रेजिमेंट बननी चाहिए - अन्य रेजीमेंटों की तरह अहीर, गुर्जर और अन्य पिछडा वर्ग की अन्य जातियों की भी रेजिमेंट बननी चाहिए क्योंकि देश की आजादी से लेकर सभी युद्धों में जैसे 1962, 1965, 1971, रेजांगला, कारगिल, संसद हमला इत्यादि सभी युद्धों में ओबीसी वर्ग के बहुत से जवानों ने भागीदारी ली और देश की रक्षा करते हुए शहीद भी हुए हैं। मंत्रालय ओबीसी के लिए - ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए एक अलग से मंत्रालय बने। जो कि पिछड़े वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाएं। साथ ही बजट में ओबीसी वर्ग के उत्थान व विकास के लिए अलग पैसा मिले। यदि जातीय जनगणना हो जाए तो प्रत्येक जाति को उसके हक का पैसा मिल सकेगा। कॉलेजियम प्रणाली हो ओबीसी के लिए: उच्च न्यायपालिका व न्याय पालिकाओं में ओबीसी वर्ग की भागीदारी बहूत कम है। एक आयोग बने जो मेरिट के आधार पर ओबीसी वर्ग के लोगों की नियुक्ति न्यायपालिका में करे। जब तक देश की उच्चतर न्यायपालिका में ओबीसी का उचित प्रतिनिधित्व नही होगा तब तक ओबीसी वर्ग को न्याय नही मिलेगा। ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी अलग से आरक्षण मिले : हमारे समाज की महिलाएं बहुत पीछे हैं उनको भी बराबरी का हक मिलना चाहिए। महिलाओं को मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण का 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी की महिलाओं को मिलें। प्राइवेट सेक्टर में 50 प्रतिशत आरक्षण : देश की जनसंख्या की लगभग आधी आबादी ओबीसी की है उसके हिसाब से प्राइवेट सेक्टर में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। ओबीसी वर्ग के लोगों को ठेके की नौकरी की बजाय पक्की नौकरी दी जानी चाहिए। विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति : अनुसूचित जाति-जनजाति की तर्ज पर अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाए। निजीकरण को बंद किया जाए : भाजपा सरकार द्वारा सरकारी संस्थाओं जैसे एयरपोर्ट, बंदरगाह, लाल किला, एलआईसी, रेलवे, बहल इत्यादि का निजीकरण किया जा रहा है। यह सब आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है इसलिए हमारी गुजारिश है कि देश में निजीकरण बंद किया जाए।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ओबीसी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी वर्मा, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम चंद्राकर, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भावेश बघेल, ओबीसी कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ओम श्रीवास, ओबीसी कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष भूषण साहू, प्रदीप यादव, अब्दुल हमीद कुरैशी, रोहित सिन्हा, पूनम निर्मलकर, आरती साहू, दिप्ती यादव, भगवती सेन, राजीव श्रीवास, किशन लाल साहू, मोहन साहू, खूबचंद वर्मा, द्रौण चंद्राकर, गोवर्धन साहू, योगेश साहू, संजय निर्मलकर, थान सिंग सेन, लक्ष्मण साहू सहित ओबीसी कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दंतेवाडा / शौर्यपथ /
अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व सोमवार सुबह शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा के छात्र - छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय रासेयो इकाई ने आजादी के अमृत महोत्सव और अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली के माध्यम से रासेयो के स्वयंसेवकों ने 'हर घर योगÓ का संकल्प लिया।
रैली महाविद्यालय से मुख्य सड़क से होते हुए ग्राम चितालंका तक निकाली गयी। रैली का शुभारम्भ करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्राध्यापक डॉ. आर. के. हिरकिने ने बताया कि योग द्वारा स्वस्थ जीवन पाया जा सकता है और स्वस्थ जीवन ही एक प्रगतिशील समाज का आधार है। उन्होंने जागरूकता रैली में प्रतिभाग कर रहे समस्त स्वयंसेवियों, छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश व समाज की सेवा हेतु सभी का स्वस्थ होना आवश्यक है।
कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना व रैली के संयोजक सहायक प्राध्यापक पीरी ठाकुर ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग वर्तमान में युवा कौशल हेतु आवश्यक है, योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है।
इस रैली में करें योग .. रहें निरोग के नारे लगाए गए। इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक गण, महाविद्यालयीन स्टाफ व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कांकेर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री ने कांकेर में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनवासी वनों के संरक्षक, अधिकारी सुनिश्चित करें फारेस्ट के नियमों के दायरे में वनवासियों को मिले सभी सुविधाएं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कांकेर जिला मुख्यालय के विश्राम गृह में 124.48 करोड़ रूपए के 72 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 74.51 करोड़ रूपए के 60 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 49.96 करोड़ रूपए के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री की जिला मुख्यालय कांकेर में प्रेस वार्ता। मुख्यमंत्री ने कहा - जब तक बस्तर के लोग सहमत नहीं होंगे बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पत्रकार भवन के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कांकेर जिला मुख्यालय के अलबेला पारा स्थित मातृ एवं शिशु रोग अस्पताल का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री पहुंचे शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शाला के सम्मर कैंप में। स्कूली बच्चों ने वेलकम डांस से किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा बनाए गए क्राप्ट वर्क का अवलोकन किया और भौंरा चलाया।
मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ग की छात्रा प्रीति रूपवानी द्वारा निर्मित मुख्यमंत्री की तस्वीर को भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री ने गांधी ग्राम कुलगांव का किया उद्घाटन। महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए गांधी ग्राम कुलगांव में बरगद का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने आदर्श गौठान कुलगांव में बकरीपालन, लेयर फार्मिंग अण्डा उत्पादन और मशरूम उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण किया। गौठान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की और चिरौंजी प्रसंस्करण केन्द्र का निरीक्षण किया।
कांकेर के पहले ग्रामीण औद्योगिक पार्क के आदर्श गौठान में केज सिस्टम के माध्यम से लेयर फार्मिंग और अण्डा उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को ग्राम के शीतल स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने गांधी ग्राम कुलगांव से मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने गांधी ग्राम कुलगांव में ढेकी से धान कूटा। उन्होंने यहां चिरौंजी प्रसंस्करण केन्द्र इकाई का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने गांधी ग्राम कुलगांव में हथकरघा यूनिट का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री रेशम मिशन के तहत टसर धागाकरण प्रशिक्षण यूनिट का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कमलदेव जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड ''हमर लैबÓÓ का लोकार्पण किया। हमर लैब से एक ही छत के नीचे 120 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे मछली आहार निर्माण कार्य का अवलोकन किया। मछली आहार (फ्लोटिंग) बनाकर समूह की महिलाओं ने कमाएं हैं 60 हजार रूपए। मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित किए 10 क्विंटल मछली आहार (फ्लोटिंग) वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कांकेर में गांधी ग्राम के लोकार्पण के बाद वहां रागी प्रसंस्करण केन्द्र और प्रशिक्षण केन्द्र सह बकरीपालन इकाई का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने गांधी ग्राम कुलगांव में कोसा धागाकरण यूनिट का किया शुभारंभ।
मुख्यमंत्री को गांधी ग्राम में मशरूम उत्पादन व लाख प्रसंस्करण प्रशिक्षण के अवलोकन के दौरान लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि मशरूम से उन्होंने तीन महीने मे 14 हजार रूपए कमाए हैं।
ांकेर के पहले ग्रामीण औद्योगिक पार्क, गांधी ग्राम कुलगांव के लोकार्पण के मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा
इंदिरा वन मितान समूह कुलगांव को वन विभाग ने पार्क की स्थापना के लिए दिया था 50 लाख रुपए का चक्रीय लोन, मुख्यमंत्री संकल्पना और निर्माण से इतना खुश हुए कि लोन माफ करने की घोषणा कर दी
रायपुर / शौर्यपथ /
गांधी जी के सुराज का सपना था आत्मनिर्भर और तेजी से बढ़ती ग्रामीण औद्योगिक ईकाई। कांकेर जिले के पहले ग्रामीण औद्योगिक पार्क, गांधी ग्राम कुलगांव को देखकर महसूस हो रहा है कि हम गांधी जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में सफल हो रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गांधी ग्राम कुलगांव के लोकार्पण के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों को हमने रोजगार ठौर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये थे ताकि बड़ी ग्रामीण आबादी को विभिन्न रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ा जा सके। यह काम कितना उपयोगी हो सकता है और इससे लोगों के लिए किस बड़े पैमाने पर आर्थिक अवसर पैदा किये जा सकते हैं गांधी ग्राम कुलगांव इसका सुंदर उदाहरण है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण करने के बाद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ढेंकी से चावल निकाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी सुंदर परंपरा है और इससे धान की गुणवत्ता भी सुरक्षित रहती है। उन्होंने विभिन्न स्वसहायता समूहों द्वारा की जा रही रोजगारमूलक गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
लोन माफ करने के निर्णय से खुशी से भर गई समूह की महिलाएं- गांधी ग्राम ग्रामीण औद्योगिक पार्क के लिए वन विभाग ने इंदिरा वन मितान समूह कुलगांव को 50 लाख रुपए का लोन चक्रीय निधि से दिया था। जब मुख्यमंत्री ने पार्क देखा और अद्भुत कल्पनाशीलता के साथ हो रहा कार्य देखा तो बड़े खुश हुए और समूह का 50 लाख रुपए का ऋण माफ करने की घोषणा की। घोषणा होते ही समूह की महिलाएं खुशी से भर गईं और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
लेयर फार्मिंग के माध्यम से अंडों का उत्पादन, उधर मछली आहार निर्माण भी - मुख्यमंत्री ने पार्क के आदर्श गौठान में केज सिस्टम के माध्यम से लेयर फार्मिंग और अंडा उत्पादन का कार्य देखा। शीतला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि हर दिन लेयर फार्मिंग के माध्यम से 150 से 180 अंडे का उत्पादन हो रहा है और इसे आंगनबाड़ी में बेचा जा रहा है। इससे 50 हजार रुपए का लाभ प्राप्त हो चुका है। वहीं पूजा स्वसहायता समूह की महिलाएं मछली आहार का उत्पादन कर रही हैं और इसके माध्यम से 60 हजार रुपए कमा चुकी हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 10 क्विंटल मछली आहार के फ्लोटिंग वाहन को रवाना किया। यहां उन्होंने दोना पत्तल निर्माण ईकाई भी देखी। जय बूढ़ादेव समूह द्वारा हर दिन लगभग दस हजार पत्तल बनाये जा रहे हैं। सरस्वती स्वसहायता समूह दलहन के प्रसंस्करण का कार्य और जय सेवा समूह हल्दी मिर्च का प्रसंस्करण कार्य कर रही हैं। इसी तरह हथकरघा वस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की। साथ ही यहां बकरीपालन आदि की गतिविधि भी की जा रही है।
आम काटने स्टील के चाकू का उपयोग करें, महुआ संग्रहण के लिए नेट का उपयोग करें- मुख्यमंत्री ने ग्रामीण औद्योगिक केंद्र में चल रही गतिविधियों के दौरान समूह की दीदियों को सुझाव भी दिये। उन्होंने कहा कि आम काटने स्टील के चाकू का उपयोग करें। लोहे के चाकू से काटने से अमचूर काला पड़ जाता है। कटेकल्याण में महुआ इक_ा करने नेट का प्रयोग किया जा रहा है। आप लोग भी नेट का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि बकावंड में काजू प्रसंस्करण हो रहा है इससे 250 महिलाओं को रोजगार मिला है। आप लोग चिरौंजी का प्रसंस्करण बड़े पैमाने पर करें। इससे बड़े पैमाने पर आय होने की उम्मीद है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग शहर के लिए जीवनदायिनी के रूप में बसी शिवनाथ नदी में पानी की कोई कमी नहीं है .इससे बड़ी विडम्बना क्या होगी कि भरपूर पानी होने के बाद भी दुर्ग की जनता प्यासी है . एक तरफ शिवनाथ नदी लबालब भरा हुआ है वही दूसरी ओर शहर की जनता प्यासी है . गर्मी का मौसम अब लगभग जाने को है और सप्ताह दो सप्ताह में मेघराज का आगमन हो जाएगा किन्तु लबालब पानी से भरी शिवनाथ से लगा हुआ दुर्ग शहर और दुर्ग की जनता इस गर्मी में पानी के लिए पीने के पानी के लिए तरसती रही खूब राजनीति भी हुई किन्तु समस्या का हल फिर भी ना हुआ .
एक तरफ दुर्ग शहर पानी के लिए हाहाकार कर रहा है और नगर निगम के चुने हुए जनप्रतिनिधि अपनी पीठ थपथपाते नहीं अघा रहे कि टैंकरों के सेंटर सिमट गए हैं। निगम के जिम्मेदार लोगों को आबादी के हिसाब से दूरदृष्टि का परिचय देना था, किन्तु विडंबना है कि पानी की टंकियां बढ़ाकर यह उम्मीद की जाती रही कि शहर की आबादी को समुचित पानी उपलब्ध हो पाएगा। जबकि पानी टंकियों की बजाए यदि पानी की क्षमता बढ़ाई जाती तो शहरवासियो को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। आज भी दशकों पुरानी व्यवस्था के तहत शहर के लोगों को जलापूर्ति की जा रही है। न पानी खींचने वाले पम्प की क्षमता बढ़ाई गई, न संख्या। जलाशयों से पानी लेने का भी कोई सिस्टम विकसित नहीं किया गया। हालात यह है कि जलापूर्ति व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।
शहर में जलापूर्ति के लिए कुल मिलाकर 3 जलशोधन संयंत्र काम कर रहे हैं। इनमें से 11 एमएलडी और 24 एमएलडी क्षमता वाले संयंत्र तो बेहतर काम कर रहे हैं, किन्तु कुछ समय पहले बनाया गया 42 एमएलडी क्षमता वाला संयंत्र अपनी क्षमता का आधा पानी भी नहीं दे पा रहा है। 11 एमएलडी क्षमता वाला नलघर नया बस स्टैण्ड के सामने स्थित है, जो दशकों पुराना है। बावजूद इसके वह अब भी अपनी पूरी क्षमता के साथ पानी दे रहा है। कमोबेश ऐसा ही साइंस कालेज के सामने स्थित पुराना 24 एमएलडी संयंत्र भी है। यह संयंत्र भी अपनी क्षमता का भरपूर दोहन कर रहा है। इन पुराने संयंत्रों से जब पूरी क्षमता से पानी मिल पा रहा है तो सवाल यह है कि आखिर नया बना 42 एमएलडी क्षमता वाला संयंत्र काम क्यों नहीं कर पा रहा है? इस नए संयंत्र से महज 12 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। जब किसी संयंत्र की क्षमताओं का पूरा-पूरा उपयोग नहीं होगा तो शहर में पानी की समस्या तो होगी ही। जानकारों के मुताबिक, साइंस कालेज के सामने बना 42 एमएलडी क्षमता वाला संयंत्र पीएचई ने बनाया था और उसे नगर निगम के हवाले भी किया जा चुका है। लेकिन इस संयंत्र में अब भी नगर निगम का स्टॉफ काम नहीं कर रहा है। यहां एजेंसी के लोग अपने हिसाब से तथाकथित सेवाएं दे रहे हैं।
4 मोटरों पर 18 टंकियों की जिम्मेदारी
जलगृह विभाग के पास नदी से पानी खींचने के लिए कुल मिलाकर 6 मोटर है। इनमें से सिर्फ 4 मोटरों के जरिए ही पानी खींचा जा रहा है। नगर निगम के अफसरों की मानें तो 2 मोटरों को बुरे हालातों के हिसाब से सुरक्षित रखा गया है। हालांकि निगम के ही सूत्रों का दावा है कि ये 2 मोटरें खराब पड़ी हुई है। इसे सुधरवाया भी नहीं जा रहा है। हालात यह है कि दुर्ग शहर में नई-पुरानी मिलाकर कुल 18 टंकियों को भरने का जिम्मा महज 4 मोटरों पर ही है। इनमें से यदि एक भी मोटर खराब होती है तो शहर के एक बड़े हिस्से में जलापूर्ति प्रभावित होती है। नगर निगम के जिम्मेदार ओहदों पर बैठे लोग इस सच्चाई को लगातार छिपाते रहे हैं।
दरकार थी मोटर पम्प बढ़ाने की
जानकारों की मानें तो शहर की बढ़ती आबादी के हिसाब से शिवनाथ नदी में मोटर पम्प बढ़ाने की जरूरत थी। लेकिन विगत करीब 15-20 वर्षों से इस दिशा में कोई काम ही नहीं हुआ। आज भी पुरानी व्यवस्था के तहत और सीमित संसाधनों से नदी से पानी लिया जा रहा है। ऐसे में बढ़ी हुई आबादी को पानी कैसे मिलेगा? नगर निगम के महानुभावों ने इस बात पर तो गम्भीर चिंतन किया कि आबादी के हिसाब से पानी की टंकियां बढ़ा दी जाए, लेकिन इस तथ्य पर किसी ने भी विचार नहीं किया कि नदी में पानी खींचने की सीमित क्षमता के साथ आखिर इन टंकियों को भरा कैसे जाएगा? टंकियों की संख्या बढ़ाने लेने का औचित्य क्या है, जब उसमें पानी ही नहीं भर पाएंगे?
एक भी अतिरिक्त मोटर नहीं
सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में नगर निगम के पास एक भी अतिरिक्त मोटर पम्प उपलब्ध नहीं है। इसे दूरदर्शी सोच का अभाव ही कहेंगे, क्योंकि इस भीषण गर्मी में यदि एक या दो मोटर भी जवाब दे गई तो भरपाई करने के लिए संसाधन नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, मोटर पम्प की आपूर्ति कोलकाता की एक कम्पनी करती है। यदि मोटर पम्प खराब हो जाए तो जाहिर है कि कोलकाता से ही नई मोटर मंगवानी पड़ेगी। इसमें रूपए, श्रम और समय व्यय होगा। लोगों को तकलीफ होगी, वह अलग। हालांकि गर्मियां अब खत्म होने को हैं और मानसून के आते ही शहर से पानी की समस्या भी लगभग खत्म हो जाएगी, किन्तु नगर निगम के जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगो को अभी से विचार करना होगा कि जलशोधन संयंत्रों का भरपूर उपयोग कैसे हो और खाली पड़ी टंकियों को भरने के लिए क्या जुगत लगाई जाए।
कवर्धा / शौर्यपथ /
विश्व पर्यावरण दिवस पर कवर्धा नगर पालिका में पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन तथा जागरूकता पर हुए अनोखा आयोजन को गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कर लिया गया है। नई दिल्ली के गोल्डन बुक वल्र्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि ने इस पूरे आयोजन की समीक्षा की। समीक्षा के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद को इस उल्लेखनीय कार्य के लिए गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड का प्रोविजनल प्रमाण पत्र प्रदान किया। गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने कवर्धा के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर इस उपलब्धि की जानकारी दी। श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड का प्रोविजनल प्रमाण पत्र कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा को प्रदान किया। अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कवर्धा नगर पालिका को मिले इस सम्मान को कवर्धा के समस्त जनता, समाज सेवी संगठन, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में लम्बे समय से काम कर रहे हरितिमा संगठन, फोर्स एकेडमी, मीडिया के साथीगण, महिला स्वसहायता समूह, फोर्स एकेडमी चाईल्ड विंग सहित धार्मिंक, सांस्कृतिक संगठनों को समर्पित किया है।
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आयोजन के बेहतर रूपरेखा और उन्हे सकारात्मक ढंग से सफलतम क्रियान्वयन करने और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए कवर्धा नगर पालिका परिषद को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए नागरिकों की सहभागिता और सहयोग जरूरी। उनके सहयोग से ही आज यह अनोखा आयोजन हो पाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह, वनमंडलाअधिकारी चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने पालिका परिषद को बधाई देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए जो संकल्प लिए है, उन्हे अमल में लाते हुए जागरूकता का संदेश आगे भी निरंतर जारी रखना है, ताकि युवा पीढि भी पर्यावरण के महत्व को समझ सके। पत्रकार वर्ता में पालिका परिषद के कर्मचारीगण, व इलेक्ट्रानिक, प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेकर हाथों में पौधे लिए चार किलोमीटर तक किए पैदल रैली
विश्व पर्यावरण 5 जून को कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में अनोखा आयोजन हुआ। प्रात: 6:30 बजे कवर्धा के ऐतिहासिक पटेल मैदान में लगभग 2 हजार से अधिक नागरिकगण, जनप्रतिनिधि एवं पर्यावरण के प्रति विशेष प्रेम रखने वाले संगठन एकत्र हुए। सुबह से ही कवर्धा शहर के विभिन्न समाज सेवी संगठन, पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में लम्बे समय से काम कर रहे हरितिमा संगठन, फोर्स एकेडमी, महिला स्वसहायता समूह, फोर्स एकेडमी चाईल्ड विंग सहित धार्मिंक, सांस्कृतिक संगठनों व गणमान्यजनो तथा जनप्रतिनिधियों को आने का सिलसिला चलता रहा। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने सभी पर्यावरण प्रेमियों को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन पर शपथ दिलाई। लगभग दो हजार से अधिक लोगों ने अपने हाथों में पौधे लेकर शहर भ्रमण पर निकल पड़े। पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने और आने वाली पीढिय़ों के लिए पर्यावरण को स्वच्छ तथा निर्मल बनाने के संदेश के साथ पटेल मैदान से यह पैदल जागरूकता रैली निकाली गई और शहर के प्रमुख भारत माता चौक, जय स्तंभचौक, गुरूनानक चौक, आजाद चौक, महावीर स्वामी चौक, सराफा बाजार मार्ग होते हुए करपात्री चौक पहुंची। वहां नगर के विभिन्न संगठानों ने चाय-नास्ता तथा पानी की व्यवस्था की थी। वहां कुछ देर रूक कर युनियन चौक होते हुए राजमहल चौक से सीधे कवर्धा के जीवनदायिनी सकरी नदी पहुंचे। सकरी नदी के तटपर पर समनापुर मार्ग से लेकर सकरहाघाट तक लगभग तीन हजार पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, वनमंडला अधिकारी चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद श्रीमती अरूंधती चन्द्रवंशी, मोहित महेश्वरी, प्रमोद लुनिया, सुनिल साहू, संजय लांझी, नरेन्द्र कुमार देवांगन, सुशीला धुर्वे, श्री अशोक सिह, उत्तम गोप, भिखम कोसले, भारती सतनामी,नरेन्द्र धुर्वु, एल्डरमेन श्री दलजीत पाहुजा, देवराज पाली, कौशल कौशिक, कृष्ण कुमार सोनी,उमंग पांडेय, पवन जयसवाल, राजेश शुक्ला, मुकंद माधव कश्यप, संतोष यादव, सहित हजारो लोग यहां उपस्थित थे।
सकरी नदी को मिला नया जीवन
कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के विशेष प्रयासों से कवर्धा शहर के जीवनदायिनी सकरी नदी को नया रूप और स्वरूप मिला है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नदी-नालों के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में नदी नालो बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में कवर्धा के जीवनदायिनी सकरी नदी को बचाने का काम को मुर्त रूप दिया गया है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर कवर्धा नगर पालिका एवं जल संसाधन विभाग की टीम ने सकरी नदी के बचान को पहला चरण को मुर्त रूप दिया। पहले चरण में सकरी नदी के लगभग तीन किलोमीटर तक नदी में बरसो से जमे गाद और मिट्टी की खुदाई की गई। लगभग पांच फिट तथा आठ फिट तक नदी को गहरा किया गया है। आज इस नदी को मूल रूप मिल पाया है। सकरी नदी में समनापुर पुलिया से राममंदिर एनिकट और सकराघाट तक लगभग पांच से छ:फिट पानी का भराव किया गया है। पिछले बीस से तीस वर्षों की रिकार्ड में यह पहला अवसर है जब गर्मियों के दिनों में सकरी नदी पर इतनी पानी का भराव किया गया है। इस नदी के तट पर विश्व पर्यावरण दिवस तीन हजार पौधों का रोपण किया गया
जगदलपुर / शौर्यपथ /
विश्व पर्यावरण दिवस पर आज शहर के लालबाग मैदान स्थित झीरम मेमोरियल शहीद स्मारक में नगर पालिका निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के आला अधिकारियों सहित उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ,महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, एसडीएम श्री दिनेश नाग एवं उपस्थित लोगों ने पौधा लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया।
इस असवर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षों की महत्व की जानकारी देते हुए वृक्ष लगाकर उनके सुरक्षा के उपाय भी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा के लिए जीवनदायिनी ऑक्सीजन गैस की उपलब्धता नितांत आवश्यक है, जो हमे वृक्षों से प्राप्त होती है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका संरक्षण व संवर्धन करें। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा कि मनुष्य सहित समुचे जीव जगत की रक्षा के लिए शुद्ध पर्यावरण एवं पेड़, पौंधों की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पेड़ लगा देने भर से हमारे कर्तव्यों की ईतिश्री नहीं हो जाती वरन हम सभी को पेड़ों की रक्षा की दायित्व भी उठाना होगा। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़, पौंधों की महत्व की जानकारी देते हुए सभी लोंगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनके सुरक्षा भी सुनिश्चित करने की अपील की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने उपस्थित लोंगों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षों के महत्व के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग आदि के खतरों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके सुरक्षा के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
इस असवर पर शिक्षा विभाग के द्वारा शहर के स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा पर आधारित आकर्षक एवं सुन्दर चित्र बनाया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लेते हुए उपस्थित लोगों को पौंधा भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षदों एवं जन प्रतिनिधियों के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बेमेतरा/नवागढ़ /शौर्यपथ/
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण को अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के आह्वान पर बेमेतरा जिले में भी जिला महामंत्री विकास धर दीवान के द्वारा निशुल्क पौधे बांटे जा रहे है। महामंत्री दीवान ने बताया कि उनके कार्यालय व निवास से नीम,कदम, गुलमोहर, पीपल, आंवला, कटहल आदि के पौधे ले जा रहे है। इसके अलावा भी यदि आमजनों को किसी भी प्रकार का पौधा चाहिए तो वह भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिसको आवश्यकता हो तो विकास दीवान के निवास में संपर्क किया जा सकता है।
विकास दीवान ने बताया कि मानवजाति के अस्तित्व के लिए पर्यावरण कितना महत्वपूर्ण है, इसे स्वच्छ रखना और प्रदूषण से बचाये रखना कितना आवश्यक है। हमारी नेता सरोज पांडेय के द्वारा इस पर्यावरण दिवस पर चलाई जा रही मुहिम का अनुकरण कर बेमेतरा जिले में भी लोगो नि:शुल्क पौधा दिया जा रहा है ताकि जिले में हरियाली को बढ़ावा मिले। उन्होंने जिले की सभी समाज सेवी संस्था एवं समुहों को भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि सभी को पता है कि पर्यावरण में आक्सीजन की जरूरत होती है जो कि केवल पौधों से मिलती है। पौधे आज ही नहीं बल्कि हमारे आने वाली पीढिय़ों के लिए भी लाभकारी साबित होते हैं। एक पेड़ के नीचे समय बिताना तनाव भी कम करता है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाए। अपने और अपने परिवार को स्वस्थ्य जीवन दें।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, भाजयुमो अध्यक्ष सुरेश निषाद, महामंत्री टीकम गोस्वामी, उमा मिश्रा, मनीराम साहू, तारकेश्वरी सोनकर, सरिता कुम्भकार, उत्तरा सोनकर, गंगोत्री मिश्रा, ईश्वर कुम्भकार, मिथलेश सोनकर, अवतार यादव, कुलेश्वर सिन्हा, भागवत सोनकर, सुरेश साहू, गोलू सिन्हा, मनीष श्रीवास, राजा खान, हेमा यादव, सुभाष महिलांग, नरेंद्र बंजारे आदि उपस्थित रहे।
विधानसभा के मारो व खण्डसरा मण्डल में भी हुआ वितरण
नवागढ़ विधानसभा अंर्तगत तीनो मण्डल के लगभग सभी शक्तिकेद्रों मे भाजपाइयों द्वारा भी नि:शुल्क पौधा वितरण किया। नवागढ़ मण्डल में मनहरण सिंह ठाकुर, नंदू साहू, मिलाप साहू, केदार साहू आदि कार्यकर्ताओ ने पौधे बांटे।
इसी तरह मारो मण्डल में नरेंद्र शर्मा, बबलु राजपूत, हरिकिशन कुर्रे, सुभाष सोनी, दुर्गा सोनी, प्रेमु वर्मा, अभिषेक राजपूत, युपेश साहू, गुड्डा खान, नागेश ध्रुव, महेंद्र जायसवाल आदि ने बांटा।
दंतेवाडा / शौर्यपथ /
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा व गपिछड़ा वर्ग मोर्चा ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया। ज्ञात हो कि मोदी सरकार के सफलतम 8 साल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत भाजपा जीके भर में पखवाड़े भर का कार्ययोजना बनाकर कई कार्यक्रम आयोजीत कर रही है। इसके अंतर्गत 3 जून से 14 जून तक भाजपा एवं उनके अनुसांगिक संघठनों द्वारा सभी मंडलों में तिथिवार कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।
इसी कड़ी में आज
कुआकोंडा मंडल के ग्राम पंचायत महाराहुरनार ग्राम पेंटा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने निकाली भव्य रैली
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामि ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर कुआकोंडा ब्लॉक के महारहुरनार के पेंटा में भगवान बिरसा मुंडा जी की चित्र पटल पर पूजा अर्चना कर वृक्षारोपण के साथ साथ भव्य रैली का आयोजन की गई। वहीं वक्ताओं द्वारा लोगों को देश के यशस्वी प्रधान मंत्री द्वारा संचालित केंद्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोंगों की दी गई।
ओबीसी मोर्चा ने किया वृक्षारोपण
इसी कड़ी में आज पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जिले के सातों मण्डलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष खिरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पार्टी प्रदेश कार्यालय से नियुक्त कार्यक्रम प्रभारी रामबाबू सिंह गौतम एवं दीपक बाजपई के निर्देशानुसार आज जिले के सभी मण्डलों में ओबीसी मोर्चा जे द्वारा फलदार वृक्ष रोपे गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत भी कराया गया।
कार्यक्रममको सफल आयोजन में कार्यक्रम के जिला भाजपा अध्यक्ष चैतराम आटामी ,जिला संयोजक रामबाबू गौतम, दीपाजी बाजपई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिमन्यु सोनी, नवीन विश्वकर्मा, धुरवा कुंजाम, जिला पंचायत सदस्य मालती मुड़ामी, जिला पंचायत सदस्य पायके मरकाम,जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, अजजा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा मुन्ना मरकाम, ओजस्वी मंडावी , मण्डल अध्यक्ष सोमडु कोर्राम जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लच्छु सिन्ह, ग्राम पंचायत सरपंच महाराहुरनार सोनी बामन कश्यप जी , मंगल बघेल, मोहर सिंह ठाकुर सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
