September 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकासखंड धमधा अंतर्गत 6 कार्याे के लिए 37 लाख 99 हजार 578 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा की जाएगी।
    जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत धमधा के अंतर्गत ग्राम अछोटी में सीसी रोड निर्माण सतनाम मोहल्ला के लिए 6 लाख 99 हजार 894 रूपए, ग्राम मेड़ेसरा में सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख, ग्राम सहगाव में पचरी निर्माण के लिए 4 लाख 99 हजार 987 रुपए, ग्राम कंडरका में भाठा पारा सांस्कृतिक मंच से गिरधर साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 4 लाख 99 हजार 924 रुपए, ग्राम पुरदा में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 99 हजार 909 रुपए, ग्राम बोरी में सीसी रोड निर्माण के लिए 8 लाख 99 हजार 864 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

    रात्रि गस्त में चोरी करते पकड़ाये संदेहियों से 06 अन्य चोरियों का हुआ खुलासा ।

    06 आरोपी एवं खरीदार को किया गिरफ्तार

    खेत में लगे पंप एवं सोलर तार को करते थे टारगेट

    आरोपी के कब्जे से जप्त बाईक भी निकली चोरी की

    चोरी के टुल्लु मोटर पंप, तार एवं बाईक को रिकवर करने में मिली सफलता

    08 आरोपी से जुमला 01 लाख की सम्पत्ती जप्ती

       दुर्ग। शौर्यपथ। रानीतराई क्षेत्र के आस-पास खेत में लगे सोलर केबल, मोटर पंप चोरी की सूचना लगातार मिल रही थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलम सिन्हा के द्वारा रात्री गस्त बढ़ाने एवं चोरी पकड़ने के संबंध में दिया निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में एसडीओपी पाटन द्वारा पाटन अनुविभाग के समस्त थाना प्रभारी की मीटिंग बुलाकर रात्रि गस्त करने एवं संदेहियों पर नजर रखने के संबंध में विशेष हिदायत दिया गया था।

     दिनांक24.06.2023-25.06.2023 की दरम्यानी रात्रि गस्त पर थाना रानीतराई स्टाफ ग्राम तेलीगुण्डरा से ग्राम असोगा की ओर आ रहे थे, तभी 01 बाईक में 03 लड़के बोरी में कुछ सामान रखे दिखे, जिसे स्टाफ द्वारा रूकने कहने पर भागने लगे, जिसे दौड़ाकर पकड़ने पर बोरी में भरा केबल तार मिलाl संदिग्ध लगने पर थाना लाकर पूछताछ करने पर अलग-अलग समय में अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। पूछताछ के आधार पर बताये गये स्थल का निरीक्षण किया गया और अन्य साथियों को भी कब्जा पुलिस लिया गया।

           आरोपियों द्वारा बताया गया कि बाईक से दिन में क्षेत्र में रेकी करते थे, उसके बाद शाम 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे के बीच बाईक में आकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इस तरह से इनके द्वारा ग्राम रेंगाकठेरा, कोही, भन्सुली, चुलगहन, पाहन्दा,, जामगांव आर क्षेत्र में पंप, केबल वायर चोरी किया गया है। जिसके कुछ सामान को गिधपुरी के कबाड़ी ललित साहू को बेचे है एवं केबल तार को जलाकर तांबा को पाटन के लक्ष्मीकांत देवांगन के पास बेचे है,, चोरी का सामान खरीदने के आधार पर उक्त दोनों को भी गिरफ्तार किया गया। इस तरह से रानीतराई स्टाफ की सक्रियता एवं सजगता से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।

    *गिरफ्तार आरोपीगण :-*

    1. राजेश उर्फ गोलू पिता रतनू देवार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गिधपुरी जिला बलौदाबाजार,

    वर्तमान पता आजाद चौक, पाटन जिला दुर्ग,

    2. रतून देवार पिता स्व. झिंगाराम देवार उम्र 22 वर्ष निवासी बांसटाल के पीछे देवार मोहल्ला धमतरी

    3. अर्जुन देवार पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 20 वर्ष निवासी रानीतराई थाना रानीतराई जिला दुर्ग. 

    4. ज्वाला देवार पिता मुन्ना देवार उम्र 34 वर्ष निवासी आजाद चौक, देवार मोहल्ला पाटन. 

    5. अजय देवार पिता मुकुन्द देवार उम्र 28 वर्ष निवासी आजाद चौक, देवार मोहल्ला पाटन.

     6. कुशल कुमार कोसे पिता नेतराम कोसे उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खोरपा, पाटन,

    कबाड़ी :-

    7. ललित साहू पिता डुमार साहू उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कुरूद (कुठेला), थाना आरंग, जिला रायपुर

    8. लक्ष्मीकांत देवांगन पिता स्व. संतोष देवांगन उम्र 43 वर्ष निवासी गांधी चौक, पाटन

    उक्त आरोपियों को थाना रानीतराई के अपराध कं. 75/23, 76/23, 77/23. 78/23, 79/2023 धारा 379, 411, 34 भादवि. में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ऐनु कुमार देवांगन, सहायक उप निरीक्षक रेमन साहू, नकुल ठाकुर, आरक्षक धनंजय, अखिलेश, तिलेश साहू, तुकाराम निर्मलकर, तुलेथ धनकर, सुरेश ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

      दुर्ग । शौर्यपथ। कलेक्टर  पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए नियोजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए रोजगार मेला का आयोजन 28 जून 2023 को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ’’ए’’ मार्केट भिलाई में किया जाएगा। रोजगार मेला में नियोजक एसबीआई लाईफ इंश्योंरेंस, वन स्टाफिंग एण्ड सॉल्यूशन, सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस आर्य नगर कोहका भिलाई, एसबीआई लाईफ इंश्योंरेंस सीपी लिमिटेड भिलाई सुपेला एवं विनायक जॉब के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।  

      जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक  आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा लाईलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ’’ए’’ मार्केट भिलाई में 28 जून को समय प्रातः 11 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg पर प्राप्त कर सकते हैं।

    16.21 करोड़ रुपये से ठगड़ा बांघ की बदल रही है तस्वीर

    कलेक्टर पहुँचे आयुक्त व अधिकारियों के साथ ठगड़ा बांघ जल्द पूरा करने के निर्देश

        दुर्ग । शौर्यपथ । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग भिलाई को जल्द मिलने वाला है नया टूरिस्ट स्पॉट। 16.21 करोड़ रुपये से ठगड़ा बांघ की बदल रही है तस्वीर, शहर में शाम गुजारने के लिए ठगड़ा बांध से सुंदर जगह भविष्य में शायद ही कोई होगी। ठगड़ा बांध की जिस तरह की लैंडस्केपिंग की जा रही है उसमें बांध की सारी रैलिंग को खूबसूरत लतादार प्लांट्स अर्थात क्रीपर्स प्लांट से सजाया जाएगा। यह प्लांट्स फूलों वाले होंगे। अलग-अलग तरह की खुशबू वाले इन प्लांट्स की वजह से पूरा नजारा न केवल सुंदर दिखेगा अपितु खुशबू से महकता भी रहेगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं निगम अफसरों के साथ ठगड़ा बांध का निरीक्षण किया और इसके लैंडस्केप के संबंध में निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने कहा कि ठगड़ा बांध का लैंडस्केप बहुत खूबसूरत होना चाहिए ताकि लोग यहां सुकून से वक्त गुजार सकें। उन्होंने कहा साल भर लगने वाले फूल लगाए। इसके अलावा खुशबूदार और रातरानी के फूलों की तरह ही पूरी शाम इनकी खुशबू और सुंदरता से भरी होगी। अभी जो भी फूलों के पौधे लगाए उसका का फोटो खींचकर व्हाट्ससप्प करें अधिकारी। कलेक्टर कहा कि ठगड़ा बांध जितना खूबसूरत बनेगा, लोगों का आकर्षण उतना ही अधिक होगा। इसके लिए लैंडस्केपिंग, लाइटिंग, मनोरंजन गतिविधियां आदि सभी पर बढ़िया काम हो। इस दौरान निगम कार्यपालन अभियंता राजेश पांडे, प्रकाशचंद थवानी, गिरीश दिवान, पंकज साहू, जावेद अली के अलावा ठेकेदार सहित निगम के अन्य उपस्थित थे।

    *ठगड़ा बांघ में मधुकामिनी और तगर पौधों से बनेगी हेज-* हेजिंग तीन लेयर में होगी। इसमें मधुकामिनी और तगर जैसे पौधे होंगे। इसके साथ ही अलग-अलग तरह की हेजिंग होगी ताकि विविधता बनी रहे। कलेक्टर मीणा ने कहा कि किसी खूबसूरत लैंडस्केप को बनाने में हेजिंग की बड़ी भूमिका होती है। इसमें विविधता होने से जगह और भी सुंदर हो जाती है। साथ ही कलेक्टर ने फ्लावर बेड के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसमें दो तरह के फ्लावर्स होंगे। एक तो ऐसे फूल के पौधे जिसमें साल भर फूल लगते हैं और दूसरे सीजनल।

         सिमेट्रिकल होगा पाथवे, कैनोपी जैसे पौधे लगेंगे कलेक्टर ने पाथवे के संबंध में विशेष रूप से व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लैंडस्केपिंग के लिए सिमेट्री बहुत महत्वपूर्ण होती है। पाथवे में इसका पूरा ध्यान रखे। कुछ दूरी के अंतराल में कैनोपी वाले पौधे लगाएं ताकि छोटे पौधों को भी पर्याप्त रूप से बढ़त मिलती रहे। रैलिंग की ओर से ठगड़ा बांध का व्यू बहुत खूबसूरत होगा। पूरी रैलिंग क्रीपर्स प्लांट से सजी होगी। चूंकि रैलिंग डाइगोनल शेप में है अतएव सीटिंग भी डाइगोनल होगी। कलेक्टर मीणा ने इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि रैलिंग के लिए अलग-अलग तरह की लताओं का चुनाव करें ताकि लैंडस्केप में विविधता नजर आये।

    *आईलैंड में भी दिये निर्देश-* अधिकारियों ने आईलैंड का निरीक्षण भी किया और यहां अधोसंरचना को लेकर हो रही प्रगति का निरीक्षण भी किया।उसके बाद कलेक्टर पुलगांव मार्केट पहुँचे जहाँ उन्होंने व्यपारियो से मुलाकात कर उनकी समस्यों से रूबरू हुए।व्यपारियो ने बताया कि पुलगांव कपड़ा मार्केट में बारिश के समय पानी भरने की शिकायत रहती है।व्यपारियो की समस्यों को सुनकर उन्होंने जल्द निराकरण करवाने की बात कही।इस दौरान व्यपारियो ने सार्वजनिक बाथरूप की मांग की। कलेक्टर ने आयुक्त को जगह चिन्हित कर डिजिटल बाथरूम निर्माण करवाने को कहा।

    दुर्ग । शौर्यपथ । जिले में 1 जून से 26 जून तक 74.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सार्वाधिक वर्षा 121.0 मिमी अहिवारा तहसील में तथा न्यूनतम 26.0 मिमी. बोरी तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील दुर्ग में 82.5 मिमी, तहसील धमधा में 44.2 मिमी, तहसील पाटन में 110.3 मिमी और तहसील भिलाई 3 में 63.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 26 जून को तहसील दुर्ग में 68.3 मिमी, तहसील धमधा में 34.2 मिमी, तहसील पाटन में 60.0 मिमी, तहसील बोरी में 12.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 63.0 मिमी और तहसील अहिवारा में 83.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

    विधायक ने सपरिवार आयुष्मान कार्ड बनवाया,महाअभियान अंतर्गत शहर में 1349 से अधिक लोगों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड:
    शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया गया सघन महाअभियान:

        दुर्ग/शौर्यपथ / आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी 60 वार्डो में महाअभियान चलाया गया।छूटे हुए लोगो का डोर टू डोर पहुँचकर नगर निगम द्वारा वार्ड वार स्वास्थ्य सुविधा के इस महाअभियान के तहत निगम उपायुक्त मोहेंद्र साहू के नेतृत्व में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा मोबाइल के जरिये आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य वृहद स्तर पर किया गया।महाअभियान अंतर्गत शहर में 1349 से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। वार्डो में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए उत्साह का माहौल रहा।इस दौरान विधायक अरुण वोरा ने कहा कि दुर्ग-भिलाई के प्रमुख चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड से एपीएल कार्ड धारियों को 50 हज़ार तथा बीपीएल कार्ड धारियों को 5 लाख तक का ईलाज हो सकेगा।कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा स्वयं वार्डो में पहुँचकर लोगो से रूबरू होते हुए कार्ड बनवाने के लिए लोगो से अपील की। जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से महा अभियान आयुष्मान कार्ड घर घर जा कर बनाया जा रहा है। शहर में आज एक दिवसीय महाअभियान के तहत शत प्रतिशत लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए व्यापक पैमाने पर महाअभियान आयोजित किया गया।
    युद्ध स्तर पर इस महाअभियान अंतर्गत जनसामान्य का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि सभी नागरिक प्राथमिकता से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। उनके मार्गदर्शन में अधिकारियों द्वारा सक्रियतापूर्वक आयुष्मान कार्ड बनाने की दिशा में कार्य किया गया। सभी राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा घर-घर पहुँचकर आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही ई-केवाईसी का भी कार्य किया जा रहा है। जिससे आयुष्मान कार्ड बनाने में आसानी हो सके।
    उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से 50 हजार रूपए तक प्रति व्यक्ति नि:शुल्क ईलाज करा सकते हैं। जिससे लोगो को आर्थिक रूप से मदद मिल रही है।उल्लेखनीय है कि परिवार के सभी सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान जन आरोग्य योजना अंतर्गत पात्र बीपीएल परिवारों को 5 लाख रूपए एवं शेष परिवार अर्थात एपीएल परिवारों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार रूपए तक का लाभ योजना के दिशा-निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा नि:शुल्क ईलाज का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अन्य अतिरिक्त गंभीर बीमारी हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता अंतर्गत 20 लाख रूपए तक स्वास्थ्य सहायता प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आयुष्मान कार्ड अनिवार्य है।

        दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने पूछा कि दुर्ग जिला प्रशासन और कितने लोगों के मरने का इंतजार कर रही है जो इतने हादसों के बाद भी पोटिया स्थित शराब दुकान को हटाया नहीं जा रहा है।सड़क के करीब होने के चलते आए दिन हादसे हो रहे है,कई बार मांग करने के बावजूद इसे प्रशासन द्वारा नहीं हटाना समझ से परे है।बेवजह लोग हादसे का शिकार हो रहे है,लोगों की जानें जा रही है लेकिन दुर्ग जिला प्रशासन कुम्भकरणी नींद में सोया हुआ है।आवासीय बस्तियां हैं इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं गुजरती हैं।शराब दुकान में मौजूद नशे में रहने वाले व्यक्ति उन पर छींटाकशी कर रहे हैं,दुकानों की वजह से महिलाओं व युवतियों का इसके आसपास से गुजरना मुश्किल हो गया है।वहीं आस पास स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है।
    जिला प्रशासन द्वारा शायद कोई टार्गेट सेट किया गया होगा मौतों का,उसके बाद उसे हटाने पर विचार करेगी।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा से पोटिया स्थित शराब दुकान को तत्काल बंद करने की मांग किया है।अगर पोटिया शराब दुकान को जल्द ही नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन एवं प्रदर्शन किया जायेगा जिसके लिए पूर्ण रूप से दुर्ग जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

       भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है तथा कुछ कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी भी दी गई है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।आदेश के अनुसार कुलदीप कुमार गुप्ता प्रभारी कार्यपालन अभियंता को परियोजना शाखा के दायित्व के साथ-साथ जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में प्रभारी कार्यपालन अभियंता का दायित्व सौंपा गया है। विश्वजीत सेनगुप्ता डाटा एंट्री ऑपरेटर को वैशाली नगर जोन क्रमांक 2 कार्यालय से स्थानांतरित करते हुए जोन क्रमांक एक नेहरू नगर में लेखापाल की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज सिंह ठाकुर अधीक्षण अभियंता को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ दुर्ग जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी, सिटी बस योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, निदान 1100, लोक सेवा गारंटी, ई गवर्नेंस, पीएम गति शक्ति योजना तथा कंप्यूटर शाखा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। अर्पित बंजारे उप अभियंता को वाहन शाखा के कार्य को सुचारू रूप से संचालन हेतु जिम्मेदारी दी गई है। विनय कुमार मेश्राम स्वच्छता पर्यवेक्षक को जोन क्रमांक 2 से राजस्व विभाग में लिपिकीय कार्य, दिनेश कुमार बेलचंदन चौकीदार को योजना विभाग से राजस्व विभाग में लिपिकीय कार्य, हरिओम गुप्ता सहायक राजस्व निरीक्षक को राजस्व विभाग के लिपिकीय कार्य से राजस्व विभाग में तोड़फोड़ एवं रोका का अभियान हेतु, रामदयाल बारले सफाई कामगार को जोन क्रमांक 3 से अधीक्षण अभियंता कक्ष, रोशनलाल टंडन भृत्य को अधीक्षण अभियंता कक्ष से डाटा सेंटर विभाग, अंजनी सिंह हेल्पर क्लीनर को वैशाली नगर जोन कार्यालय से जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर में प्रभारी सहायक स्वच्छता निरीक्षक के कार्य हेतु, सुदामा परगनिहा पंप सहायक को मदर टेरेसा नगर से जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर में प्रभारी सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारी, यशवंत मछीरखे स्वच्छता पर्यवेक्षक शिवाजी नगर को जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 में प्रभारी सहायक जोन स्वच्छता निरीक्षक तथा हेमंत माझी स्वच्छता पर्यवेक्षक को जोन क्रमांक 5 से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में प्रभारी सहायक स्वच्छता निरीक्षक के कार्य हेतु आदेशित किया गया है।

       दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के भिलाई वैशाली नगर के विधायक स्वर्गीय श्री विद्यारतन भसीन के निवास पहुंचकर उनके श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री विद्यारतन भसीन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रीमती चन्दर भसीन और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। श्री बघेल ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से इस अपार दुख की घड़ी में स्वर्गीय भसीन के परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision