September 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग / शौर्यपथ / संभागायुक्त महादेव कांवरे ने न्यायालयीन प्रकरण में तथ्यों को छिपा कर पुनरीक्षण पेश करने एवं न्यायालय को गुमराह करते हुए अनावश्यक रूप से समय व्यर्थ करने वाले पुनरीक्षणकर्ता व आवेदक के विरूद्ध 5 हजार का जुर्माना लगाकर अर्थदण्ड से दण्डित किया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार संभागायुक्त न्यायालय में प्रचलित प्रकरण के अनुसार पुनरीक्षणकर्ता द्वारा प्रकरण के लंबन के दौरान ग्राम अमेरी, तहसील पाटन, जिला दुर्ग स्थित वाद भूमि को अन्य रिश्तेदार को पंजीकृत दानपत्र के माध्यम से अंतरण कर नामांतरण करा लिया गया। संभागायुक्त न्यायालय मे आवेदक के द्वारा ही पुनरीक्षण प्रकरण क्रमांक 103 वर्ष 2021-22 प्रस्तुत करने पर दान प्राप्तकर्ता को आवश्यक पक्षकार नहीं बनाते हुए उक्त तथ्यों को छिपाया गया, उक्त तथ्यों की जानकारी होने पर उत्तरवादी के द्वारा आपत्ति प्रस्तुत करने पर न्यायालय के संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए न्यायालय का समय अनावश्यक रूप से व्यर्थ करने एवं तथ्यों को छिपाकर न्यायालय को गुमराह करने के कारण संभागायुक्त श्री कांवरे द्वारा सुनवाई तिथि 15 जून 2023 को आदेश पारित कर पुनरीक्षणकर्ता व आवेदक के खिलाफ 5 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित करने की कार्यवाही की गई है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई. केवाईसी पूर्ण किया जाना है। यह कार्य जिले के सभी शा.उ.मू दुकानों में ही किया जा रहा है। राशनकार्डधारी जिले के किसी भी शा.उ.मू. दुकान में जाकर अपना ई केवाईसी पूर्ण करवा सकते हैं। जिनका केवाईसी आधार अपडेट नही होने के कारण नहीं हो पा रहा है वह कार्डधारी आधार सेवा केन्द्र में जाकर अपना आधार अपडेट करवाने के पश्चात केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
    खाद्य नियंत्रक ने राशनकार्डों में दर्ज ऐसे सदस्य जिनका ई केवाईसी आज तक पूर्ण नही हो पाया से अपील की है कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई केवाईसी अपने निकटस्थ शा.उ.मू. दुकानों में उपलब्ध ई-पॉस मशीन से शीघ्र दर्ज करवाकर एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना लाभ प्राप्त करें।

    -आजीविका गतिविधि के उद्देश्य से किया गया सरोवर का निर्माण
    -अमृत सरोवर में आम, जाम, जामुन, पीपल एवं बरगद इत्यादि पौधों का रोपण किया जाएगा

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के विकासखंड धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत पथरिया में 3.3 एकड़ के क्षेत्र में विस्तृत अमृत सरोवर का नवीनीकरण कार्य किया गया है। लगभग 25 वर्ष पुराने इस तालाब को गांव के लोग हार्वेस्टिंग तालाब के नाम से जानते है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत 10 लाख रू. की लागत से 3.3 एकड़ में सरोवर नवीनीकरण का कार्य किया गया है। तालाब से गंदगी निकालकर इसके सुंदरीकरण अंतर्गत गहरीकरण, पचरी निर्माण, इनलेट व आउटलेट निर्माण इत्यादि कार्य किया गया है। वर्तमान में भीषण गर्मी होने के बावजूद तालाब में पानी लबालब भरा हुआ है। तालाब की लम्बाई 130 मीटर एवं जल संचय क्षमता 19500 क्यू.बी मीटर है। नवीनीकरण से सिंचित एरिया में 3.3 एकड़ की वृद्धि हुई है।
    अमृत सरोवर निर्माण में योजनांतर्गत प्रतिदिन 336 श्रमिकों के अलावा ग्राम विकास समिति की भी सहभागिता रही है। लगभग 25 साल पुराने इस तालाब के नवीनीकरण हेतु मनरेगा योजना के तहत सर्व सम्मति से इसे प्रस्ताव में शामिल किया गया। चूंकि उक्त तालाब में साफ-सफाई के अभाव में पानी गंदा हो जाता था। मनरेगा योजना के तहत 10 लाख रूपये की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में भी नयी ऊर्जा का संचार हुआ। जल संरक्षण एवं संवर्धन के साथ यह तालाब ग्रामीणों की आजीविका गतिविधियों में भी मददगार रहा। भारत सरकार के गाइडलाईन अनुसार निर्मित सरोवर में नीम, पीपल एवं बरगद के लगभग 160 पौधों का रोपण किया गया है। पंचायत एवं ग्राम विकास समिति की सहभागिता से सरोवर के चारों ओर बांस से निर्मित तीस नग मचान, पौधों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु 160 नग ट्रीगार्ड लगाया गया है। तालाब के सामने वाले भाग में कांक्रीटकरण कार्य, दीवाल में आकर्षक पेंटिंग के माध्यम से सरोवर को लुभावना बनाया गया है।
    गांव वालों का कहना है कि यह सरोवर गांव में पानी की समस्या का निदान है। अमृत सरोवर ग्रामीण लोगों के लिए आजीविका का साधन साबित हुआ है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा यहां मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा हैं। जिससे समूह की महिलाएं स्वरोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की कहानी गढ़ रही है। तालाब से तुलाराम, कुंजबिहारी, जगराखन साहू, जनजीवन साहू, कृष्णा साहू एवं गगांराम सहित आस-पास के 10 किसानों को भी सीधे लाभ मिल रहा है।

    संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सामान्य / सार्वजनिक अवकाश घोषित
    शुष्क दिवस 25 जून की शाम पाँच बजे से मतदान दिवस तक
    मतगणना के लिए 30 जुन को रहेगा शुष्क दिवस

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार प्रदेश के सात ज़िलों के आठ नगरीय निकायों में रिक्त आठ पार्षद पदों के लिए आगामी 27 जून को मतदान होना है । इसके मद्देनज़र राज्य शासन ने उक्त दिवस संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक / सामान्य आकाश घोषित किया है । इन जगहों में होने वाले चुनाव के तहत 25 जून की शाम पाँच बजे से मतदान दिवस याने 27 जून तक शुष्क दिवस भी घोषित किया गया है। इसके साथ ही मतगणना के लिए 30 जून को भी शुष्क दिवस रहेगा।
    -

    नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन के लिए मतदाता पहचान पत्र के तौर पर

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन 2023 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 27 जून को आठ नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद के रिक्त आठ पदों के लिए मतदान होना है । मतदान के समय मतदाताओं की पहचान सुगम बनाने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है । मतदाता इनमें से किसी एक दस्तावेज़ को मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी/ निमित्त प्राधिकृत मतदान अधिकारी के सामने प्रस्तुत कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है ।
    मतदान के समय मतदाता पहचान पत्र के तौर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता परिचय पत्र, बैंक/डाकघर फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय द्वारा उनके अधिकारी एवं कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त पहचान-पत्र का उपयोग कर सकते हैं। इसी प्रकार फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र, केन्द्रीय अथवा राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची का उपयोग किया जा सकता है। बार कौंशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त विकलांगता प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र एवं फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसइसी-इआर द्वारा ऑनलाईन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची का उपयोग भी मतदाता, पहचान पत्र के रूप में कर सकते हैं ।

    ’’एक विश्व स्वास्थ्य’’ एवं ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर

         दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून 2023 को नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। भारत सरकार, आयुष मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली के संयुक्त दिशा- निर्देश अनुसार ’’एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ एवं ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर आधारित 21 जून 2023 को नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन ’’मिनी स्टेडियम’’ पदमनामपुर दुर्ग में समय प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के अंतर्गत निर्धारित आसनों का सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
    उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्षा होने की स्थिति में खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर चौक दुर्ग के सभागार में आयोजित किया जावेगा। 21 जून 2023 को नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति तथा सर्व विभाग जिला अधिकारियों व कर्मचारियों के उपस्थिति में संपन्न होगा।
    समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारीगण व गणमान्य नागरिकगणों, धार्मिक, सामाजिक संगठनो व स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील की गई है कि 21 जून 2023 को नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस स्थान मिनी स्टेडियम पदमनाभपुर दुर्ग में समय प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक नियत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

    छोटे छोटे बच्चों को लेकर माताएं और गर्भवती महिलाएं व अन्य मरीज होते रहे हलाकान
    दुर्ग / शौर्यपथ / लालबहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला में गत दिवस एक महिला चिकित्सक द्वारा केम्प 1 टाटालाईन निवासी एक गर्भवती महिला पायल गुप्ता का चढते हुए ग्लूकोज का बॉटल निकालकर फेंक दिये जाने और महिला मरीज से दुव्र्यवहार करने के मामले में आरोपी महिला चिकित्सक को मिली नोटिस के विरोध में एवं महिला चिकित्सक अंकिता कामड़े के समर्थन में शासकीय हॉस्पिटल सुपेला के चिकित्सक एवं सभी स्टाफ आज हड़ताल कर दिये। जिसके कारण वहां मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यहां कई गर्भवती महिलाएं एवं कई अपने दो चार दिन के बच्चे को बिमार पड़ जाने के कारण उपचार के लिए आये लेकिन यहां के किसी भी चिकित्सकों और स्टाफ ने संवेदनशीलता नही दिखाई। इसके कारण मरीज काफी आक्रोशित थे। लोगों के आक्रोश के बाद दोपहर लगभग 1 बजे जाकर पुन: कुछ देर मरीजों को देखने का कार्य किये। ज्ञातव्य हो कि यहां की चिकित्सक अंकिता कामड़े द्वारा गर्भवती महिला के साथ किये गये दुव्र्हवहार का विडियों सामने आने के बाद यहां के लोगों में काफी नाराजगी है। सिविल सर्जन योगेश शर्मा द्वारा चिकित्सक अंकिता कामड़े को चार दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने कहा गया। लोगों को इंतजार है कि धरती का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक द्वारा मरीजों और इस मामले में पत्रकारों के साथ भी दुव्र्यवहार करने और पर्ची फाडऩे के मामले में सिविल सर्जन कब तक कार्यवाही करते हैं।
    डॉ. कामड़े मरीजों को देखने के बजाय अपने साथी डॉक्टर से बाते करने में रहती है मशगूल
    सुपेला हॉॅस्पिटल की चिकित्सक डॉ.अंकिता कामड़े की शिकायत लंबे समय से है। उनका ध्यान मरीजों को देखने में कम और अपने साथी महिला डॉक्टर से बाते करने और मोबाईल में चैटिंग पर ध्यानअधिक रहता है।
    पुलिस को भी रहती है इस डॉक्टर से शिकायत
    इस महिला डॉक्टर से पुलिस को भी शिकायत रहती है, कि वे ठीक से मुलाहिजा नही करती है। गत दिवस एक मारपीट के मामले मे एक व्यक्ति को लेकर पुलिस पहुंची जिसके नाक से खून बह रहा था तो इस डॉक्टर ने पर्ची में लिख दिया कि नाक की हडडी टूट गई है, उसके बाद टीआई ने इस महिला डॉक्टर से कहा कि मैडम आप क्या लिखे हो आपतो खुद जेल जाओगी और हमको भी जेल भिजवाओगी। जब ताकर डॉ. कामड़े ने पर्ची में लिखी की नार्मल चोट लगी है।

         भिलाईनगर/  शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी है, निगम के सभी जोन कार्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर में प्लास्टिक एवं झिल्ली पन्नी के कचरों के रोकथाम के लिए बाजार व व्यवसायिक क्षेत्र में कार्रवाई कर रहे है। टीम के द्वारा निरीक्षण के दौरान कहीं भी प्लास्टिक या अन्य कचरा फैलाते हुए पाए जाने पर उनसे जुर्माना भी लिया जा रहा है। बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित झिल्ली, पन्नी विक्रय एवं उपयोग करते हुए पाए जाने पर प्रतिबंधित सामग्री को जप्त किया जा रहा है। आज निगम की टीम ने 6300 का जुर्माना वसूल किए। भिलाई शहर को झिल्ली, पन्नी के कचरों को समाप्त कर प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लगातार बाजार तथा व्यवसायिक क्षेत्रों एवं दुकानों में निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर जप्ती बनाने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि हमारा शहर साफ सुथरा हो और झिल्ली पन्नी के कचरों से फैलने वाले दुष्प्रभाव की रोकथाम हो सके। इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा सभी 5 जोन कार्यालयों में गठित टीम द्वारा अलग-अलग जगहों पर दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमार कार्रवाई की जा रही है। जहां भी सिंगल यूज प्लास्टिक व प्रतिबंधित प्लास्टिक, पानी पाउच, गिलास, प्रतिबंधित झिल्ली, पन्नी, प्लास्टिक का दोना, पत्तल व प्लास्टिक अन्य सामग्री जो प्रतिबंधित है उस पर कार्रवाई की जा ही है। महापौर व निगम आयुक्त ने प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तथा विक्रय नहीं करने की अपील शहरवासियों से की है। शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें। किसी भी प्रकार की सामग्री लेने के लिए कपड़े से बने थैले इत्यादि का उपयोग करें। भिलाई निगम ने सभी जोन में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की है। प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है जिसको देखते हुए इस पर भिलाई निगम क्षेत्र में कड़ाई से कार्यवाही की जा रही है। रात्रि के समय भी सड़क किनारे ठेला या स्टॉल लगाकर व्यवसाय करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग व विक्रय करने वालो पर लगाम लगाया जा रहा है। इसके अलावा कचरे को इधर उधर फेंकते वाले, बिल्डिंग मटेरियल डंप कर सड़क बाधा, सीएनडी वेस्ट इत्यादि पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

       दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत  आवास आबंटन के लिए लॉटरी निकाली गई,85 हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किया गया। आवास मिलने पर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। लॉटरी में शामिल होने के लिए सुबह 11:00 बजे से ही हितग्राही आवास पाने के इंतजार में मौजूद हो गए थे। नगर निगम ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। जिन्होंने अंशदान की राशि जमा की थी उन्हें ही लॉटरी में शामिल किया गया था। विभिन्न परियोजना स्थल में से मां कर्मा,बोरसी से 04 गोकुल नगर से 13 गणपति विहार से 26 सरस्वती नगर से 14 पोटियाकला से 28 हितग्राही शामिल थे। एमआईसी वित्त दीपक साहू, पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी,राजेश शर्मा ने भी भागीदारी निभाते हुए हितग्राहियों का उत्साह वर्धन किया।कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र सोमैया सहायक नोडल अधिकारी तथा विषय विशेषज्ञ आशुतोष ताम्रकार ने किया। आभार प्रदर्शन हरी शंकर साहू उप अभियंता ने प्रकट किया। आज के तृतीय चरण की लॉटरी को मिलाकर कुल 153 लोगों को आवास आबंटन किया जा चुका है।मोर मकान _मोर चिन्हारी में व्यस्थापन अंतर्गत कुल 296 लोगों को आवास आबंटन भी किया जा चुका है।उल्लेखनीय है कि महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आवास आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे इसी तारतम्य में आवास आबंटन शीघ्रता से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतल में आवास पाने के लिए दिव्यांग आवेदक एवं वरिष्ठजन को स्वयं का ही दिव्यांग प्रमाण पत्र या वरिष्ठ नागरिक होने का प्रमाण पत्र लॉटरी में शामिल होने के लिए देना होगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision