September 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

       दुर्ग / शौर्यपथ /  नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत घर-घर जाकर आयुष्मानकार्ड बनाया जा रहा है। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रोग्रेस को बढ़ाने को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। उन्हें लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक घरों में जाकर टारगेट पूरा करने बैठक में कहा गया। पूर्व में बनाए गए आयुष्मान कार्ड की भी समीक्षा की गई तथा प्रगति में इजाफा करने कहा गया। गौरतलब है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं निगमायुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर हर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड बनाने के दौरान सर्वे के समय वार्ड का नाम, वार्ड क्रमांक, कितने घरों का सर्वे किया गया, कितना आयुष्मान कार्ड बनाया गया, व्यक्ति का आधार कार्ड अपडेट है कि नहीं की जानकारी, राशन कार्ड बना है या नहीं इसकी जानकारी, आधार कार्ड पूर्व में बना हुआ है कि नहीं, परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु तो नहीं हुई है, परिवार का सदस्य काम के तलाश में या किसी कारणवश शहर से बाहर रहता है यह सब जानकारी जुटाई जा रही है और इसका रिकॉर्ड रखा जा रहा है ताकि इस आधार पर डाटा सुरक्षित रखा जा सके तथा इस मुताबिक आगे की कार्यवाही की जा सके। आज की बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वे के दौरान आई कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली गई तथा तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए तरीके बताए गए। जिनका आधार अपडेशन नहीं हुआ है उनके आधार अपडेशन के लिए निगम के मुख्य कार्यालय के साथ ही जोन कार्यालय नेहरू नगर, जोन कार्यालय वैशाली नगर, जोन कार्यालय मदर टैरेसा नगर, जोन कार्यालय खुर्सीपार तथा जोन कार्यालय सेक्टर 6 के निगम कार्यालय से आधार कार्ड अपडेट करा जा सकता है यही नहीं सभी जोन कार्यालय से राशन कार्ड भी बनवाए जा सकता है। नगर पालिक निगम भिलाई की अपील है कि हर व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें और आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले। आज की बैठक में नोडल अधिकारी प्रीति सिंह, पीआरओ पी सी सार्वा व मिशन मैनेजर अमन पटले आदि मौजूद रहे।

       दुर्ग / शौर्यपथ / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बदरूदीन कुरैशी ने वैशाली नगर विधानसभा के सदस्य विद्यारतन भसीन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से कामना किया कि ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें और भरे पूरे परिवार को इस गहन दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। 

       दुर्ग / शौर्यपथ /  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं वैशालीनगर विधानसभा के एकमात्र विधायक विद्यारतन भसीन का गुरुवार-शुक्रवार की रात को निधन हो गया। 76 वर्षीय विधायक भसीन पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। अस्वस्थ होने के कारण उन्हें रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान विधायक भसीन ने गुरुवार-शुक्रवार दरम्यिानी रात 2 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर को रामनगर मुक्तिधाम में किया गया। बताया जाता है कि दो माह पहले भी उन्हें यूरिनल इंफेक्शन की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।
    विद्यारतन भसीन का जन्म 27 दिसम्बर 1947 को हुआ था। परिवार में उनकी तीन बेटियां हैं। एक ट्रांसपोर्टर होने के साथ ही नगर निगम भिलाई में वे ठेकेदार भी रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीति में उनकी किस्मत ने उनका भरपूर साथ दिया।

        विद्यारतन भसीन को वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी ने भिलाई नगर निगम से महापौर का टिकट देकर चौंका दिया था। वे चुनाव जीते और 2005 से 2009 तक भिलाई नगर निगम के महापौर रहे। इसके बाद 2013 में एक बार फिर भाजपा ने वैशाली नगर विधानसभा से उन्हें उतार का बड़ा दांव खेला और इसबार में वे जीत कर विधायक बने। वर्ष 2015 में विद्यारतन भसीन को फिर से एक बाद महापौर का प्रत्याशी बनाया गया। लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र यादव से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2018 में कांग्रेस की आंधी के बीच दुर्ग जिले से विद्यारतन भसीन एकलौते विधायक थे जिन्होंने अपनी सीट बचा ली। दुर्ग संभाग में भाजपा का एक मात्र विधायक विद्यारतन भसीन ने वैशालीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बदरुद्दीन कुरैशी को हराया था।

      दुर्ग / शौर्यपथ / वैशाली नगर के विधायक विद्यारतन भसीन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें तथा इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं पूण्य आत्मा को शांति प्रदान करें।

       दुर्ग / शौर्यपथ / एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध भिलाई पावर हाउस में अमित शाह को काले झंडे दिखाने की कोशिश करने वाले सैकड़ों एनएसयुआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। शाह की सुरक्षा में पूरे शहर को छावनी में तब्दील किया गया था। पावर हाउस के पास शाह को काले झंडे दिखाने की कोशिश करने वाले एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। रायपुर एयरपोर्ट पर रमन सिंह ने उनकी अगवानी की थी। उनके साथ अरुण साव, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत के साथ भाजपा के कई नेता मौजूद थे। इनसे मुलाकात के बाद अमित शाह दुर्ग के लिए रवाना हुए थे।

      दुर्ग / शौर्यपथ / गृहमंत्री अमित शाह आज अपने दुर्ग प्रवास के दौरान वे प्रसिद्ध लोककलाकार व पंडवानी गायिका पदम्मश्री उषा बारले के निवास स्थान सेक्टर 1 पहुंचे और उनसे तथा उनके परिजनों से मुलाकात किये और लगभग 20 से 25 मिनट उनके निवास पर रूके। इस दौरान उषा बारले ने अपने हाथों से बनाये हुए छत्तीसगढी व्यंजन ठेठरी, खुरमी सहित व्यंजन परोसे जिसका स्वाद चखने के बाद श्री शाह ने जमकर तारीफ की। अमित शाह के पंडवानी गायिका उषा बारले के यहां जाने से अब ये कयास लगाये जा रहे हैं कि उषा बारले को अगले विधानसभा चुनाव में अहिवारा से चुनाव लड़ाया जायेगा। इस बारे में उषा बारले ने हमारे संवाददाता से कहा कि श्री शाह से कोई राजनीतिक चर्चा नही हुई है। चुनाव लडऩे की मैं कभी सोची ही नही। जब टिकिट की बारी आयेगी उस समय विचार करूंगी कि चुनाव लडऩा है या नही।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 42 में उपचुनाव हो रहे है और इस उपचुनाव में खुल कर आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है . नियमानुसार उपलब्धियों के / शिलान्यास के चिन्हों को कवर किया जाता है किन्तु वार्ड 42 में ऐसा नजर नहीं आ रहा है उसी बीच अब पूर्व एल्डरमें ने आचार संहिता उल्लंघन का बड़ा आरोप लगाया . दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र मीणा से दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 कसारीडीह पश्चिम में चल रहे उपचुनाव में विधायक अरुण वोरा के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किये जाने की शिकायत किया है।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि वार्ड क्रमांक 42 में उपचुनाव के चलते आचार संहिता लागू है,जिसके अंतर्गत सभी दलों और उम्मीदवारों को ईमानदारी से उन सभी गतिविधियों से बचना चाहिए जो "भ्रष्ट आचरण" हैं और चुनाव कानून के तहत अपराध हैं,जैसे मतदाताओं को रिश्वत देना या किसी भी प्रकार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराकर मतदाता को प्रभावित करने की कोशिश करना,उसके बावजूद दुर्ग शहर विधायक मतदाताओं के घर जाकर पूड़ी तल कर उन्हें निःशुल्क श्रम सेवा देकर मतदान प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है इसलिए दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही की मांग जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र मीणा से किया है।

    भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत श्री साई पब्लिकेशन एवं स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के कर्मचारियों के द्वारा संपत्तिकर को लेकर घरों एवं दुकानों का सर्वे किया जा रहा है। शहर के आम नागरिकों से भी अपील है कि कृपया सर्वे कार्य में एजेंसी के कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें। हालांकि एजेंसी के कर्मचारियों को निगम के द्वारा पहचान पत्र जारी किया गया है। एसपीएस के कर्मचारियों ने अब तक लगभग 10500 घरों का सर्वे पूर्ण कर चुके हैं जिसमें से 400 व्यवसायिक दुकानें भी शामिल है। सर्वे के दौरान 100 ऐसे भवन पाए गए हैं जो कि आवासीय का टैक्स पटा रहे हैं जबकि व्यवसायिक दुकानें संचालित कर रहे हैं। एजेंसी के कर्मचारी अपने सर्वे के दौरान यह देख रहे हैं कि भवन की जगह कितने एरिया में है और निर्माण कितने एरिया में किया गया है, अतिरिक्त निर्माण तो नहीं किया गया है और निर्माण के मुताबिक टैक्स जमा किया जा रहा है या नहीं, टैक्स कब तक का जमा नहीं किया गया है, भूतल के अलावा अन्य तल का निर्माण किया गया है तो उसकी टैक्स जमा की जा रही है कि नहीं, व्यवसायिक के लिए उपयोग कर रहा है तो व्यवसायिक का टैक्स जमा कर रहा है या नहीं यह सभी सर्वे रिपोर्ट के दौरान देखी जा रही है, आवश्यकता पड़ने पर नाप, जोख भी किया जा रहा है। जिनका नया भवन निर्माण है उनकी भी सूची सर्वे के दौरान तैयार की जा रही है ताकि संपत्तिकर के दायरे में इन्हें लाया जा सके। एजेंसी के अमित बोस व सुपरवाइजर विकास शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जोन क्षेत्र में एजेंसी के 5 कर्मचारी सर्वे कार्य में लगे हुए हैं। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी एजेंसी के द्वारा प्रदान की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर निगम इस पर आगे की कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त रोहित व्यास ने संपत्तिकर वसूली में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

    भिलाई / शौर्यपथ / महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता तथा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में व महापौर परिषद के सदस्यों की मौजूदगी में बुधवार को महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुई। महापौर परिषद से मंजूरी मिलने के बाद हाउसिंग बोर्ड एवं अन्य कॉलोनी जो नगर निगम को हस्तांतरित हुई है उनका आंतरिक विकास किया जाएगा। इसकी स्वीकृति आज महापौर परिषद ने दे दी है। हाउसिंग बोर्ड के कॉलोनियों में नाली निर्माण, सड़क एवं लाइट, सेप्टिक टैंक निर्माण, सीवर लाइन, डीआई पाइप लाइन बिछाने का कार्य, मार्ग सीमेंटीकरण कार्य, डामरीकरण कार्य आदि किए जाएंगे। विकास कार्य करने के लिए 19 करोड़ 18 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इसके चलते अब निगम को हैंडओवर कालोनियों का विकास होगा और हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले लोगों को सुविधा मिल पाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान हाउसिंग बोर्ड एवं अन्य कॉलोनियों जो निगम को हस्तांतरित हुई है उनके आंतरिक विकास कराए जाने की घोषणा की थी। इन कार्यों को तत्परता से अमल करते हुए महापौर परिषद ने इस पर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है और आज विकास कार्य को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा आज की बैठक में खुर्सीपार में सॉफ्टवेयर हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ के
    संचालन कार्य के तहत कार्य आदेश जारी करने व वैशाली नगर में सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ के संचालन कार्य के लिए ईओआई जारी करने की अनुमति दी है। इससे भिलाई के हजारों लोगों को रोजगार मिल पाएगा। इस दिशा में महापौर परिषद तत्परता से कार्य कर रही है। महापौर परिषद की बैठक में खुर्सीपार गेट मार्ग, शास्त्री मार्केट मुख्य मार्ग, जलाराम मंदिर रोड, शर्मा आश्रम रोड, लोधी पारा मुख्य मार्ग, न्यू खुर्सीपार मिलन चौक एवं मशाल चौक के डामरीकृत मार्गों का चौड़ीकरण के कार्यों को स्वीकृति दी है।
    जोन क्रमांक 4 अंतर्गत केनाल रोड से छावनी चौक तक रोड का चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। इसकी मंजूरी भी महापौर परिषद से मिल गई है। इसके अतिरिक्त जोन क्रमांक 4 अंतर्गत शिवालय रोड, एनवी रोड, राकेश होटल रोड तथा वार्ड 48 के आंतरिक डामरी कृत मार्गों का चौड़ीकरण कार्य तथा जोन क्रमांक 1 अंतर्गत सुपेला चौक से राजेंद्र प्रसाद चौक तक डामरीकृत मार्गों का नवीनीकरण कार्य को एमआईसी से स्वीकृत कर दिया गया है। आज की बैठक में महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी, लक्ष्मीपति राजू, साकेत चंद्राकर, मालती ठाकुर, एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, केशव चौबे, आदित्य सिंह, मीरा बंजारे, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गवई तथा नेहा साहू मौजूद रही।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision