September 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर निगम कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर एवं 14 निगम कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर उन्हें शॉल,श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। आजमहापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने एमआईसी सदस्य संजय कोहले,भोला महोविया,नीता जैन,राज कुमार नारायणी के साथ कार्यपालन अभियंता शुशील बाबर एवम 14 निगम कर्मचारियों की कर्त्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। आज सेवानिवृत्त होने पर नगर निगम कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई। इसमें कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर के अलावा 14 सहायक राजस्व निरीक्षण चैतराम रावत,भृत्य मोतीलाल साहू, भृत्य कली बाई महोविया के अलावा सफाई कर्मी नुर्पो डोंगरे,मयूरा बाई,आसमती बाई,सोना बाई,जगदीप,गजरा बाई,देवली बाई,सायमती बाई बूटी बाई एवं जयराव व आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर विधायक अरुण वोरा ,संविदा कर्मी कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम,संजय ठाकुर,जितेंद्र समैया,वीपी मिश्रा,आरके बोरकर,जावेद अली,दुर्गेश गुप्ता,शुभम गोईर,शरद रत्नाकर,हेमलता वर्मा, और निगम अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

      दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत अमृत मिशन के अंतर्गत नगर निगम के 24 एमएलडी 42 एमएलडी और 11 एमएलडी इंटरवेल फिल्टर प्लांट को आज महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने  जलकार्य प्रभारी संजय कोहले व अधिकारियो के मौजूदगी में एजेंसी लक्ष्मी इंजीनियरिंग के मनोज सिंह को पांच साल के लिए संधारण कार्य और संचालन हेतु आदेश पत्र सौप कर जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में घण्टे भर से अधिक चली,बैठक में शहर में पेयजल की दिक्कत न हो इस विषय पर काफी लंबी चर्चा हुई। एजेंसी को संचालन हेतु हैंड ओवर करने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा अमृत मिशन  प्लान के तहत के मुताबिक सुचारू रूप से संचालन करने के दिये निर्देश ।इस दौरान बैठक में लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,दीपक साहू,भोला महोविया,नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थवानी,उपअभियंता मोहित मरकाम,एजेंसी के मनोज सिंह,कपीस दीक्षित के अलावा आदि मौजूद रहें।

    अंशुदेव जबरिया लिख रहे प्रधान और कर रखे है कार्यालय पर कब्जा सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली ने भी बताया ,अवैधानिक और अंशुदेव को प्रधान लिखने पर किया आपत्ति

     दुर्ग / शौर्यपथ / छग प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के एक पक्ष अंशु देव द्वारा रायपुर में आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200 वी जयंती एवं आर्य समाज का 150 स्थापना दिवस तथा छग के भामा शाह तुलाराम आर्य परगनिहा का प्राकटय दिवस एक सुरता कार्यक्रम कराना और अपने राजनैतिक लाभ के लिए मुख्यमंत्री सहित छग शासन के अन्य मंत्रियों को बुलाने के मामले को दूसरे पक्ष ने अवैधानिक बताया है। एक पत्रकार वार्ता लेकर छग प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री अवनी भूषण पुरंग एवं रवि आर्या ने बताया कि गत 18 अप्रैल 2022 को एक नैमित्तिक साधारण सभा आयोजित की गई थी जिसमें अंशु देव के खिलाफ सभा  की नियमावली अर्थात संविधान के दायरे से बाहर खर्च करने, आर्थिक अनियमितता करने, प्रधान द्वारा खर्च किये गये सभा के धन का हिसाब बार बार मांगने पर भी नही देने और आर्य समाज  के नियम उप नियमों का पालन न करते हुए आर्य मर्यादा का उल्लंघन करने के कारण अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसे पर्याप्त चर्चा के पश्चात सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
         इस प्रकार अंशु देव आर्य 18 अप्रैल 2022 से स्वयंमेय पदच्युक्त हो गया। इस बैठक में हमारे अंतर्राष्ट्रीय संस्था सार्वदेशिकआर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के प्रतिनिधि आचार्यवाची निधि भी उपस्थित थे जिसके संरक्षण में नैमित्तिक सभा की कार्यवाही हुई और नया चुनाव कराने का निर्णय लिया इसके अनुपालन में छग प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा का नये सत्र का निर्वाचन 24 जुलाई 2022 को हुआ जिसमें 30 लोगों की नयी कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें राम कुमार पटेल को प्रधान, अवनी भूषण पुरंग को मंत्री, जगबंधु आर्य कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए जिनका कार्यकाल आगामी 23 जुलाई 2025 तक है। नये कार्यकारिणी के चुनाव के बाद भी अशुं देव कार्यालय पर कब्जा जमाकर बैठे है और आर्थिक अनियमितता कर रहे है। श्री पुरंग ने आगे बताया कि अुशं देव ने एक एक साल में 70-70 लाख रूपये यानि की दो साल में 1 करोड़ 40 लाख रूपये का गड़बड़ी किये है। छग प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा का 600 एकड़ कूषि भूमि है वे इसका अन्न बेचकर वहां के मैनेजर को धमका कर राशि को बैंक में नही डालने देते है और उस राशि को स्वयं नगद लेते है।
         इसके अलावा 150 दुकाने है जिसका किराया आता है। श्री पुरंग ने आगे बताया कि हाईकोर्ट ने भी पंजीयक को आदेश दिया है कि वे चार महिने में इस मामले का निराकरण कर  वैध पदाधिकारियों की सूची दे। श्री पुरंग ने आगे कहा कि अंश देव द्वारा कराये जा रहे कार्यक्रम पर समाज के सभी 99 सभाओं द्वारा भी अनुचित घोषित किया गया है। इस दौरान श्री पुरंग और रवि आर्या ने सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली का लेटर भी प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रधान सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा छग प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व मंत्री दीनानाथ  वर्मा को पत्र लिखकर कहा गया है कि अंशुदेव आर्य द्वारा जो उक्त कार्यक्रम कराया जा रहा है उसकी ना तो मुझसे कोई चर्चा की गई है और ना ही मेरी जानकारी में यह आया था। अंशुदेव स्वयं को छग प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा का प्रधान लिख रहे है, यह अनुचित है। आपकी प्रांतीय सभा की साधारण सभा ने 18 अप्रैल 2022 को अंशुदेव के खिलाफ पूर्ण बहुतम से प्रस्ताव पास कर उन्हें प्रधान पद से निलंबित कर दिया गया है और आपकी सभा ने 24 जुलाई 2022 को डॉ. रामकुमार पटेल को सभा का प्रधान चुना है तथा निवनिर्वाचित  कार्यकारिणी के गठन का निराकरण उच्च न्यायालय के आदेशानुसार रजिस्टार फर्म एण्ड सोयायटी रायपुर द्वारा करना है। इसी स्थिति में अंशु देव द्वारा कराया जा रहा कार्यक्रम पूर्णत: अवैधानिक है।  पत्रकारवार्ता में रामनिवास गुप्ता सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे।        
     

     दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कैंप-वन भिलाई में सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत सांसद विजय बघेल के हाथों छात्राओं को सायकिल वितरण किया गया। इसके साथ ही नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत अभिनंदन कर शाला परिसर में वृक्षारोपण संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे। सायकिल वितरण करने के बाद सांसद विजय बघेल ने सभी छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भिलाई की पहचान शिक्षाधानी के रूप में है और इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी वर्तमान में स्कूली शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी छात्र्-छात्राओं की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करतार सिंह बघेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में वार्ड 30 की पार्षद श्रीमती सत्या देवी जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार जायसवाल, आरके नरूला, सुश्री सरोज सिंह, शाला प्राचार्य जया तिवारी, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी प्रभुनाथ मिश्रा, श्रीमती बी पोलम्मा, कैंप मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष लतेल यादव, महामंत्री तरुण सिंह, संजय जायसवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  अमित मिश्रा, रोहित यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश चौधरी,  अभिषेक मिश्रा, त्रिलोचन सिंह, सुभाष सिंह, आशुतोष तिवारी, जीवन गुप्ता, नवीन सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालकगण  एवं बच्चे उपस्थित थे।
       कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती रत्ना साहू द्वारा किया गया।

        दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई चरोदा निगम में महापौर परिषद की बैठक संपन्न हुयी। महापौर निर्मल कोसरे की अध्यक्षता में प्रारंभ हुयी परिषद् की बैठक में महापौर परिषद् के सभी 08 सदस्य उपस्थित रहे।  अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओ को साथ लेकर बैठक में पहुचे निगम सचिव अश्विनी चंद्राकर द्वारा निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी एवं महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष बैठक शुरू होते ही प्रस्तावों की जानकारी देते हुये बैठक की कार्यवाही की शुरूवात की। लोक निर्माण विभाग से आये निर्माण कार्य, नजूल भूमि पर पट्टा दिये जाने के साथ ही आज की बैठक में कर्मचारियों के हितों से पद संरचना के विस्तार का प्रस्ताव भी परिषद् के पटल पर रखा गया। निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा बैठक में महापौर निर्मल कोसरे सहित एम.आई.सी. सदस्यों को जानकारी देते हुये इस विषय को गंभीरता और आवश्यकता से अवगत कराया। यहां बता दे कि साडा कार्यकाल के दौरान नियमित हुये कर्मचारियों की बड़ी संख्या में सेवानिवृत्ति इस समय होने से निगम प्रशासन के समक्ष कर्मचारियों की कमी की समस्या बनी हुयी है जिस कारण कार्य प्रभावित होने की भी संभावना से इनकार नही किया जा सकता।
        परिसीमन उपरांत वार्डो के बड़े होने से भी सहायक राजस्व निरीक्षकों के नये पदों की आवश्यकता को देखते हुये 12 पद नये स्वच्छता पर्यवेक्षक के 10 पद, राजस्व उपनिरीक्षक के 10 पद एवं वरिष्ट स्वच्छता निरीक्षक का 01 पद स्वीकृत किये जाने के प्रस्ताव को परिषद् की बैठक द्वारा स्वीकृति प्रदान कर शासन की ओर अनुमति हेतु भेजा जा रहा है। बैठक में महापौर निर्मल कोसरे निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, निगम सचिव अश्वनी चंद्राकर के अलावा परिषद सदस्य श्री मोहन साहू, श्री ईश्वर साहू, श्री एस.वेकंट रमना, श्री एम.जानी. श्री मनोज डहरिया, श्रीमती दिप्ती, आशीष वर्मा, श्रीमती संतोषी निषाद, श्रीमती देवकुमारी भलावी तथा सचिवालय लिपिक लिंगेश्वर राव मौजूद रहे।

    दुर्ग । शौर्यपथ । मुख्यमंत्री  भुपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहरी योजनाओं का विस्तार किया। वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने नगरीय निकायों में अर्बन इंडिस्ट्रीयल पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मितान योजना का 44 नगर पालिका व 2 नगर पंचायत सहित 46 निकायों में विस्तार, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत 30 नई मोबाईल मेडिकल यूनिट के साथ ही अब 60 शहरों की सुविधाओं में और अधिक सुधार तथा रीपा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी इसका विस्तार करते हुए 14 नगर निगम व 44 नगर पालिका सहित 58 नगरीय निकायों में अर्बन इंस्ट्रीयल पार्क का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम के दौरान नगरीय निकायों के जन प्रतिनिधियों से योजनाओं के विस्तार व इसके क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधायक  अरूण वोरा, नगर निगम दुर्ग के महापौर  धीरज बाकलीवाल, नगर निगम भिलाई के महापौर  नीरज पाल, नगर पालिका कुम्हारी के अध्यक्ष  राजेश्वर सोनकर, अपर कलेक्टर  अरविंद एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त  रोहित व्यास, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त  लोकेश चंद्राकर सहित अन्य अधिकारीगण और नगरीय निकायों के पार्षदगण उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले में बान रहे सगनी पुल के गिरने की खबर लगातार सोशल मिडिया पर चल रही है किन्तु सच्चाई इसके बिलकुल विपरीत है . सगनी पुल पार सेनेटरिंग लगाया गया था जो भारी बरसात के कारण गिरा इसमें निर्माणाधीन कसी हिस्से को किसी प्रकार का कोई नुक्सान नहीं हुआ .
    बता डे कि जिला मुख्यालय दुर्ग से 30 किलोमीटर दूर दुर्ग और धमधा ब्लॉक की सीमा स्थित सगनी से सिल्ली मार्ग में शिवनाथ नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण का कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। उच्चस्तरीय पुल की लंबाई 400 मीटर है। वर्तमान में 17 में से 14 स्पॉन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
    कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण संभाग दुर्ग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में अनुबंधक द्वारा स्लैब कार्य हेतु स्टेजिंग एवं सटरिंग का कार्य किया गया था। स्लैब कार्य में विलंब और वर्षा ऋतु प्रारंभ हो जाने के कारण विभाग द्वारा अनुबंधक को स्टेजिंग एवं सटरिंग को हटाने हेतु निर्देशित किया गया था। भारी वर्षा होने के कारण अनुबंधक स्टेजिंग एवं सटरिंग हटाने का कार्य नहीं कर पाया। नदी में जल स्तर बढ़ने से स्टेजिंग एवं सटरिंग गिर गया। किए गए कार्य में किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। पुल निर्माण अनुबंधक मेसर्स अमर इन्फ्रास्ट्रक्चर दुर्ग द्वारा किया जा रहा है।

    शत प्रतिशत कार्ड बनाने आयुक्त ने लगाई कर्मचारियों की ड्यूटी:

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत घर-घर पंहुच कर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इस कार्य में निगम इंजीनियरों को वार्ड नोडल और सहायक राजस्व निरीक्षकों सामुदायिक संगठक अन्य कर्मचारियों, टैक्स कलेक्टर ( TC ) और सुपर वाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। छुटे हुए हितग्राहियो का आयुष्मन कार्ड बनाने के लिए बुधवार को निगम के 60 वार्डो में इसके तहत निगम कर्मचारी घर - घर पहुचे और मोबाइल से लोगो का आयुष्मन कार्ड बनाया।दिन भर में 439 लोगो का आयुष्मन कार्ड बनाया गया। आयुक्त ने प्रोग्रेस को बढ़ाने को लेकर उन्हें लक्ष्य के अनुरूप प्रत्येक घरों में जाकर टारगेट पूरा करने कहा गया है। पूर्व में बनाए गए आयुष्मान कार्ड की जानकारी ली गई तथा प्रगति में इजाफा करने कहा गया। गौरतलब है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर हर घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।आयुष्मान कार्ड बनाने के दौरान सर्वे के समय वार्ड का नाम, वार्ड क्रमांक, कितने घरों का सर्वे किया गया, कितना आयुष्मान कार्ड बनाया गया, व्यक्ति का आधार कार्ड अपडेट है कि नहीं की ये जानकारी नोडल अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।राशन कार्ड आधार कार्ड के माध्यम से यह कार्य किया जा रहा है।
    नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अपील में कहा कि हर व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें और आयुष्मान भारत योजना का लाभ लें। इससे आम आदमी को इलाज कराने के लिए निजी अस्पताल में मोटी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाने नगर निगम की टीम घर-घर दस्तक दे रही है। इसके बाद भी उम्मीद के मुताबिक आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जा सक रहे हैं। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि लोगों ने आधार लिंक नहीं करवाया है। आधार लिंक नहीं होने से आयुष्मान कार्ड बन नहीं पा रहा है। इसके अलावा अन्य दिक्कत भी आ रही है इसे अन्य सर्वे पोर्टल में दर्ज़ किया जा रहा है।आयुष्मान कार्ड अधिक से अधिक लोगों का बनाया जा सके, इसके लिए अब जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। वार्ड 1 से लेकर 10 तक के नोडल अधिकारी विकास दमाहे,वार्ड 11 से लेकर 20 तक नोडल अधिकारी पंकज साहू,वार्ड 21 से लेकर 30 तक भारती ठाकुर,वार्ड 31 से लेकर 40 तक हरिशंकर साहू,वार्ड 41 से लेकर 50 तक मोहित मरकाम के अलावा वार्ड 51 से लेकर 60 तक के नोडल अधिकारी विनोद मांझी को जिम्मेदारी मिली है ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पार्षद अरुण सिंह द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में डीपीएस दुर्ग द्वारा लगातार शिक्षा में हो रही लूट का मामला उठाया जिसमें पालकों को श्री शिवम से नई ड्रेस लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है , पालकों द्वारा  अप्रैल में प्रारंभ नए सत्र में बच्चों के लिए पहले ही ड्रेस खरीदा जा चुका था परंतु स्कूल प्रशासन द्वारा दोबारा बच्चों के ऊपर दबाव बनाकर नया ड्रेस खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिस पार रोक लगाने भारतीय जनता पार्टी  सिकोला पटरी पार मंडल के द्वारा कलेक्टर को आवेदन दिया गया . वही दूसरी शिकायत लोक निर्माण विभाग में हो रहे वाटर प्रूफिंग टेंडरों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर की गई थी जिसमें की सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के द्वारा एक ही कंपनी और एक ही व्यक्ति फर्म को कार्य देने की शिकायत की गई और टेंडर को निरस्त करने की मांग की गई पीडब्ल्यूडी s-o-r में बहुत सारे वाटरप्रूफ इनके आइटम है परंतु विगत 3 सालों से एक ही व्यक्ति और एक ही फर्म को फायदा पहुंचाने हेतु एक ही कंपनी और एक ही फार्म को टेंडर दिया जा रहा है  प्रक्रिया की जांच के लिए कलेक्टर साहब से निवेदन किया है यदि टेंडर निरस्त नहीं हुआ तो मंडल भारतीय जनता पार्टी लोक निर्माण विभाग का घेराव भी करेगी। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री मनमोहन शर्मा पार्षद अरुण सिंह एवं महेश सर्वा की उपस्थिति रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision