September 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    दुर्ग/  शौर्यपथ / शहर के सिनेमाघरों में लगी फिल्म आदिपुरुष  में भगवान  राम व,हनुमान के द्वारा  कहे गए संवाद को अलग ढंग से दर्शाया गया  हैं साथ ही फिल्म में माता सीता के वस्त्रों  को भी अनुचित ढंग से पहनाया गया हैं जिसके विरोध में बजरंग दल के द्वारा  आदि पुरुष फिल्म के डायरेक्टर ओम माथुर व डायलॉग  लिखने वाले मनोज मुंतशिर का विरोध करते हुए   ग्रीन चौक  में पुतलाधन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में बजरंगी मौजूद रहे और सभी ने फिल्म का विरोध किया।फिल्म का विरोध करने पहुंचे बजरंग दल विभाग सह संयोजक रामलोचन  तिवारी ने बताया की भगवान राम और हनुमान हिंदू धर्म के पूजनीय है उनके चरित्र को और उनके संवाद को फिल्म में इस तरह से दर्शाना उचित नहीं है जिसका बजरंग दल पुरु जोर विरोध करता है

    अल सुबह पुलिस ने डेढ सौ जवानों के साथ फिर मारा छापा
    धोखाधड़ी की फरार महिला के साथ ही 35 लोग गिरफ्तार

       दुर्ग / शौर्यपथ / नगर का पाश कालोनी तालपुरी बनने के बाद से ही कुछ न कुछ विवादों में रहा है। अब पिछले लगभग दस सालों से ये अपराधियों का गढ बन गया है। यहां अधिकांशतर लोग हाउसिंग बोर्ड से मकान खरीदकर और किराये पर किसी को भी दे देते है जहां अधिकांशतर चोर, गुण्डा, मवालियों सहित देह व्यापार का अड्डा तक संचालित होता रहा है जो पहले कई बार पुलिस द्वारा छापा मारने पर
    खुलासा हुआ है। यहां का ये हाल है कि अब यहां संभा्रत परिवार के लोग रहने से गुरेज करते है। यहां इन दिनों कई प्रकार के अपराधियों के साथ ही यहां रहने वाले लड़के शराब खोरी कर मारपीट, गाली गलौच के साथ ही यहां जमकर अय्याशी करते हैँ। पुलिस को फिर मिल रही लगातार शिकायत के बाद एएसपी संजय ध्रुव ने आज अलसुबह 4 बजे अपने 15 टीमों के साथ लगभग डेढ सौ पुलिस जवानों
    को लेकर यहां छापा मारा। पुलिस ने छापा मारकर जहां 35 संदिग्ध लड़के,लड़कियों और कई प्रकार के अपराधियों के साथ ही एक धोखाधड़ी की फरार महिला भी यहां से गिरफ्तार किया है।
    एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि तालपुरी क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चला कर छापा मारा है क्योंकि यहां के पारिजात कालोनी के बी ब्लाक से पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि कुछ संदिग्ध लोगों की इस क्षेत्र में आमद बढ़ी है, साथ ही आसामाजिक गतिविधियों का भी अंदेशा
    व्यक्त किया जा रहा था। सुबह 4 बजे यह जांच कार्रवाई शुरू की गई और घंटों जारी रही। इस कार्रवाई में 15 थाना प्रभारी, 9 राजपत्रित अधिकारियों समेत लगभग डेढ़ सौ से अधिक जवान शामिल थे। जांच में 35 संदेहियों सहित डेढ़ दर्जन संदिग्ध गाडिय़ां जब्त की गईं हैं साथ ही धारा 420 के तहत एक फरार महिला सहित महीनों से विभिन्न अपराधों में फरार आरोपी भी पकड़े गए हैं।
    एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस क्षेत्र में बाहर से आकर रह रहे लोगों और किरायेदारों की थाना में सूची तैयार कर उस रिकार्ड को मेंटेन करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं क्योंकि आज सर्च कार्रवाई में पकड़े गए कई लोग अन्य राज्यों से आकर रह रहे थे जिनमें से कुछ का अपराधिक रिकार्ड भी मिला है।

     दुर्ग / शौर्यपथ / हिन्दू आदर्श  राम जी, हनुमान एवं अन्य आदर्शों को विकृत रूप से दर्शाया गया फिल्म आदि पुरुष फिल्म के प्रदर्शन  पर प्रतिबंध लगाने सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में एडिशनल sp संजय ध्रुव को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौपा। सांसद विजय बघेल ने कड़े रूप में कहा कि सनातन धर्म के इतिहास के साथ खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरीके से फुहड़ता के साथ हमारे पवित्र ग्रंथ रामायण को प्रस्तुत किया  है वह सरासर गलत है इसमें आपत्तिजनक संवादों का समावेश भी है। सांसद बघेल ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से इस फिल्म को प्रतिबंध करने की मांग की है प्रतिबंध नहीं होने की स्थिति में हिंदू समाज  उग्र आंदोलन की ओर बढ़ेगी जिसके जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होंगे। प्रमोद सिंह ने बताया कि आदि पुरुष फिल्म रामायण को तोड़ मरोड़ के बनाया गया है इसमें हमारे आदर्शों को बदनाम करने की कोशिश की गई है इसमें श्री राम जी का किरदार को भी गलत  रूप से दर्शाया गया है इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए ज्ञापन देने वाले में मुख्य रूप से भागचंद जैन, पप्पू चंद्राकर, पूरन साहू, कमलेश दुबे, उज्ज्वल दत्ता,भरत भमवानी,संजय दानी,भानु प्रताप राजभर,विनोद तिवारी, विशलदीप नायर, रवि कश्यप,मनोज गुप्ता,सोनू राम सिंह,अरुण उपाध्याय, रजनीकांत पांडे, ऋतुराज शर्मा, मनोज मेश्राम, देवांश साहू, भूपेंद्र दृवेदी, ईशान राजपूत, लव सोनकर, मनोज गुप्ता,स्वप्निल जैन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे उपयुक्त जानकारी रणजीत सिंह द्वारा दी गईं।

    दुर्ग / शौर्यपथ / आर्यनगर निवासी पदमा बेन दीक्षित ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर देहदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया,कुलवंत भाटिया,रितेश जैन,हरमन दुलाई,जितेंद्र कारिया,दयाराम भाई,उज्जवल पींचा,यतीन्द्र चावड़ा,चेतन जैन को सौंपी .पदमा बेन दीक्षित ने कहा बहुत समय से मन में देहदान करने की इच्छा थी और आज जन्मदिन को शुभ घडी मानते हुए हमने यह निर्णय लिया ताकि जन्मदिन सार्थक हो सके .
    पदमा बेन के पति श्री मुकुंद भाई दीक्षित,पुत्र मनीष दीक्षित ,सागर दीक्षित,वधु हेमाली दीक्षित,शीतल दीक्षित ने सहमति दी, मनीष दीक्षित ने कहा मुझे यह जन्मदिन उम्र भर याद रहेगा आज हमारे परिवार ने माँ के जन्मदिन को यादगार बनाया हमारा परिवार माताजी से प्रेरणा लेगा भविष्य में इस पुंनित कार्य में सहयोग करेगा . श्री दीक्षित के निवास पर सीनियर सिटीजन ग्रुप के सदस्यों ने पदमा बेन का जन्मदिन मनाया एवं देहदान के निर्णय का स्वागत किया
    नवदृष्टि फाउंडेशन के यतीन्द्र चावड़ा ने कहा पदमा बेन का निर्णय स्वागत योग्य है एवं अभी समाज को नेत्रदान व् देहदान हेतु अधिक जागरूक होने की जरुरत है जिसके लिए हमारी संस्था लगातार अभियान चला रही है,हरमन दुलई ने जानकारी दी कि अभी भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों हेतु केडेवर की भारी कमी है जिस से भविष्य के डाक्टरों को रिसर्च करने में असुविधा होती है लगातार देहदान से स्थिति सामान्य होगी .
    नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य उज्जवल पींचा ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9826156000 / 9827476558 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है .
    नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पीयूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने पदमा बेन दीक्षित के देहदान के निर्णय की सराहना की एवं जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग उरला रामनगर निवासी श्री पति राम निर्मलकर (68 वर्ष) के निधन के पश्चात परिवार की सहमति एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीन लोगों को ज्योति मिलेगी
    श्री पति राम निर्मलकर के पुत्र जीतेन्द्र निर्मलकर ,पुरुषोत्तम निर्मलकर,वधु लक्ष्मी,गीता ने अपने परिवार के मुखिया के नेत्रदान हेतु सहमति दी,
    पारिवारिक सदस्य यश चोपड़ा ने निर्मलकर परिवार को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया
    श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ तरुण वशिष्ठ,डॉ प्रज्ञा ताम्रकार,नेत्र प्रभारी विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किए
    नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,राजेश पारख,रितेश जैन,दीपक बंसल,यतीन्द्र चावड़ा,मोहित अग्रवाल मध्य रात्रि २ बजे तक श्री निर्मलकर के निवास पर डटे रहे व नेत्रदान प्रक्रीया सफल करने में सहयोग किया
    नवदृष्टि फाउंडेशन के राजेश पारख ने कहा मध्यम वर्गीय परिवार के इस नेत्रदान से निश्चित ही समाज में जागरूकता आएगी हमारी संस्था लगातार सभी समाज व सभी वर्ग के लोगों से नेत्रदान हेतु जागरूक करने समय समय पर प्रयास करती है जिसके परिणाम से लगातार नेत्रदान हो रहे हैं
    नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य उज्जवल पींचा ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9826156000 / 9827476558 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
    नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने निर्मलकर परिवार के नेत्रदान के निर्णय की सराहना की व श्री पति राम निर्मलकर को श्रद्धांजलि दी

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम सीमाक्षेत्र दुर्ग निगम भवन शाखा द्वारा न्यायलय के आदेश पर मना होटल के आगे शिक्षक नगर मार्ग पर जीर्णशीर्ण भवन को दुर्ग थाना पुलिस बल की मौजूदगी में किराना दुकान को खाली कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के वार्ड 7 स्तिथ महावीर स्कूल मार्ग पर संचालित नानकराम किराना दुकान को न्यायलय के आदेश के बाद आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर भवन शाखा के भवन अधिकारी प्रकाशचन्द थवानी के नेतृत्व में नायाब तहसीलदार शतेन्द्र शुक्ला,सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान,भवन निरीक्षक विनोद मांझी,अतिक्रमण विरोधी के नोडल अधिकारी दुर्गेशगुप्ता के अलावा टीम की मौजूदगी में जीर्ण शीर्ण बिल्डिंग में काबिज किराना दुकान को निगम अतिक्रमण अमला कर्मचारियों की मदद से खाली कराया जा रहा है।न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी के आदेश के परिपालन में किराना संचालक नानकराम स्टोर को 07 दिनों में खाली करने के निर्देश दिए गए थे बता दे कि दुकान संचालक को तीन बार विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया था।नोटिस का संतोषजनक जवाब नही दिए जाने पर आज उक्त दुकान को खाली न करने के कारण जीर्ण शीर्ण भवन के दुकान को खाली कराने की कार्रवाई की गई।किराना स्टोर्स दुकान संचालक द्वारा खाली कराये गए समान को सुपुर्दगी नही लेने पर मजिस्टेट एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में समान को सील बंद कर निगम ने सुरक्षित अपने कब्जे में लिया गया।नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्रांतर्गत वार्ड 30, तमेरपारा, महावीर स्कूल रोड, त्रिमूर्ति चौक, दुर्ग स्थित आवेदक श्री अशोक गुप्ता एवं अन्य, निवासी नेहरूनगर दुर्ग के स्वामित्व भवन जो वर्तमान में अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं एवं जिसके भविष्य में गिरने से जानमाल की हानि होने की संभावना है,उन्होंने ने जर्जर भवन को हटाने की अनुमति बाबत् सक्षम पंजीकृत इंजीनियर का जर्जर भवन होने संबंधित प्रमाण मय आवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रस्तुत आवेदन के संबंध में प्रश्नाधीन जर्जर भवन में काबिज श्री बजरंग शर्मा, संचालक नानकराम किराना स्टोर्स, दुर्ग को दुकान रिक्त किये जाने के लिए नगर निगम कार्यालय से नियमानुसार नोटिस प्रेषित की गई नोटिस के जवाब में अनावेदक द्वारा भवन - दुकान रिक्त करने संबंधी मामला न्यायालय में प्रचलित होने का जिक्र करते हुए दस्तावेज प्रस्तुत की गई।वर्तमान में न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग, जिला-दुर्ग में प्रचलित दाप्रक 241/2023 संस्थित दिनांक 27.03.2023 धारा 133 दाप्रसं पारित आदेश दिनांक 24 मई 2023 के तहत् अनावेदक को सात दिवस के भीतर वादग्रस्त स्थल से कब्जा हटाने निर्देशित किया गया था। साथ ही कब्जा नही हटाने पर आवेदक द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर नगर निगम  को तिथि निर्धारित कर तहसीलदार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की उपस्थिति में वादस्थल को खाली कराने एवं जर्जर भवन हटाने/ व्यवस्थित करने की कार्यवाही दौरान आवेदक को निकाय के संसाधनों से सहयोग प्रदाय करने निर्देशित किया गया है।न्यायलय के आदेश के बाद एक्शन में आया नगर निगम ने जीर्ण शीर्ण भवन में संचालित दुकान को कराया खाली,नगर निगम के ही कर्मचारियों ने दुकान के समान को सुरक्षित निकलकर निगम के वाहन रखा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / विगत दिनों हिमाचल प्रदेश जिला सोलन में आयोजित 35वाँ आल इंडिया डांस, ड्रामा एंड म्यूजिक काम्पीटिशन में कृष्णा पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर, भिलाई के कथक विधा के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कृष्णा काॅलेज आॅफ म्यूजिक, डांस एवं फाईन आर्टस, इंदिरा कला संगीत महाविद्यालय खैरागढ़ से मान्यता प्राप्त संस्था है जो विगत 20 वर्षो से कृष्णा पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर, भिलाई में संगीत की शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। संस्था के छात्राओं ने विगत दिवस ‘अभिनय 2023’ में कथक नृत्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया। संस्था के 17 बच्चों ने कथक, फोक एवं सेमी क्लासिकल नृत्य में अपना प्रदर्शन किया। जिसमें डी. विहा, प्रियल जायसवाल, मनेश्वरी साहू, गायत्री साहू, प्रेरणा सिंह, समृद्धि मिहुलिया, चेतिका साहू, त्रिशा देवांगन, धानवी साहू, श्रेया अग्रवाल, अरणी गोस्वामी, अनिका सिंह, भूमिका क्षतिजा, वैभवी टोले, श्वेता टोले, सुहाना मंडावी, मेधा साहू, आद्विक उमरे ने अलग-अलग विधाओं में नृत्य प्रदर्शन किया एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के शिक्षक श्री प्रकाश चंद्र उमरे ने पुरस्कार वितरण समारोह में अपना एकल कथक नृत्य प्रदर्शन करके सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शास्त्रीय समूह नृत्य में प्रतिभागियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल्य के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कृत किया गया।
    विद्यालय के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि में विद्यालय के चेयरमेन श्री मदन मोहन त्रिपाठी, वाइस चेयरमेन श्री आनंद कुमार त्रिपाठी, डायरेक्टर श्री आलोक त्रिपाठी, प्रिसिपल श्रीमति सविता त्रिपाठी ने बहुत सारी बधाई दी है। इस कार्यक्रम को पूर्णतः संचालित कराने में श्रीमति ज्योति शर्मा, नृत्य गुरू श्री प्रकाश चंद्र उमरे, श्रीमति धनेश्वरी साहू एवं श्री भूपेन्द्र साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    रविशंकर स्टेडियम में प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा स्थल का भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण

       दुर्ग / शौर्यपथ / केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा का आयोजन आगामी 22 जून को दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में रखा गया है, उक्त कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को रविशंकर स्टेडियम में दुर्ग संभाग प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के साथ प्रमुख नेताओं ने सभा स्थल का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उपस्थित नेताओं के द्वारा मंच, सामने बनने वाले डोमशेड, पार्किंग, वीआईपी एंट्री का मैप तैयार किया।
    इस अवसर पर दुर्ग संभाग प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह का दुर्ग आगमन बहुत महत्वपूर्ण है। दुर्ग जिला भाजपा संगठन की लगातार सक्रियता को देखते हुए इस आयोजन का अवसर उन्हें मिला है। यह आमसभा इतनी भव्य और ऐतिहासिक होगी, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी।

    स्थल निरीक्षण के दौरान जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, केएस चौहान, जिला कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय शामिल रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 नवंबर 2023 एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार श्री अरविन्द कुमार एक्का, अपर कलेक्टर एवं श्री बजरंग दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा 18 जून 2023 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा बीएलओ सुपरवाईजरों के लिए वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में समस्त मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन, मतदान केन्द्रों में एएमएफ की सुविधा, मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण, बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, सभी 18+ के नागरिकों का नाम मतदाता सूची में पंजीयन तथा विशेष शिविर दिवसों में युवा मतदाताओं हेतु मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित किये जाने एवं आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु स्वीप कार्ययोजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision