September 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5032)

    रिसाली / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को नगर पालिक निगम रिसाली ने वार्ड 11 मरोदा स्थित इस्पात क्लब में योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि योग को उत्सवधर्मिता के रूप में बिल्कुल न ले। इसे अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करे। यह निरोग रहने का एक मात्र साधन है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू सह पत्नी विशेष रूप से उपस्थित थे। योग शिविर में सुबह 6:00 बजे आर्ट ऑफ लिविंग के मास्टर टे्रनर गुलाब को विशेष रूप से योगाभ्यास के लिए आमंत्रित गया था। उनके मार्ग दर्शन में सभापति केशव बंछोर, आयुक्त आशीष देवांगन, महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान सिंह ठाकुर, अनुप डे, सनीर साहू, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम,
    सोनिया देवांगन, पार्षद जमुना ठाकुर, रेखा देवी, सारिका साहू, डोमन बारले, सरिता देवांगन एल्डरमेन संतू दास मानिकपुरी, संध्या वर्मा, संगीता सिंह, शिशिर साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद भाऊ समेत नागरिक व बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। शिविर का समापन सुबह 7:30 बजे हुआ।
    प्रदेश महामंत्री ने दिलाया संकल्प
    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने योग शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में स्वस्थ रहने के साथ-साथ पर्यावरण को हरा भरा रखने का संकल्प ले। मनुष्य की जिम्मेदारी अन्य प्राणियों से अधिक है। जब तक आप स्वस्थ्य नहीं रहेंगे आप अपने जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर सकते। स्वस्थ्य रहने नियमित योगा करे।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमिह्यत सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा ग्राम नंदौरी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। प्रात: 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी के अतिरिक्त नि:षुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। इस षिविर में कुल 26 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया, जिसमें 6 पुरूष, 19 महिलाएं तथा 01 बच्चा शामिल था।
    ग्राम नंदौरी में आयोजित चिकित्सा शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम की से चिकित्सक डॉ ईशा कुजूर, बीपी व शुगर परीक्षण हेतु श्रीमती फिरोजा जोसेफ, फार्मासिस्ट श्री खिलावन कुंभकार, पंजीकरण हेतु श्री केदार नाथ यादव तथा विभाग की ओर से श्री अंजनी कुमार द्विवेदी उपस्थित थे। इस शिविर में सामान्य जांच के साथ मुफ्त दवा का वितरण भी किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की नि:षुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देष्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
    उल्लेखनीय है कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण षिविर का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है। बीएसपी द्वारा आयोजित चिकित्सा षिविर का उद्देष्य गांव के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा का लाभ पहुंचाना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य षिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।

      भिलाईं। शौर्यपथ । गुरुनानक देव सरोवर भेलवा तालाब परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास, जिला अध्यक्ष भिलाई शहर कांग्रेस कमेटी मुकेश चंद्राकर सहित महापौर परिषद के सदस्य एवं निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षित योग गुरु के माध्यम से सभी ने प्रार्थना से योग की शुरुआत की और विभिन्न मुद्राओं में योग किया। महापौर ने भिलाई वासियों को योग दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा योग को नियमित दिनचर्या में अपनाने की अपील भी की। महापौर ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को भी बल देती है। योग से जुड़कर हम जीवन में रोग को दूर भगा सकते हैं। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि योग सिर्फ कसरत नहीं है बल्कि यह एक ऊर्जा के रूप में काम करता है, योग को अपनाकर सेहतमंद और बीमारियों से बचा जा सकता है। ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने के लिए भी योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कहा कि योग हमारी परंपरा से जुड़ी हुई है यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। योग
    दिवस के अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य सीजू एंथोनी एवं अन्य पार्षद गण सहित गणमान्य नागरिक तथा जोन आयुक्त एवं निगम के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
    अलग-अलग योग मुद्राओं को सीखते हुए मन को एकाग्र रखने के अलग-अलग आसन सीखे साथ ही कई आसनों को सीखते हुए प्रश्नचित मुद्रा में कैसे रह जा सकता है शरीर को स्वस्थ रखते हुए किस प्रकार से रोगों को दूर भगाया जा सकता है इन सभी को योग के माध्यम से योग प्रशिक्षक ने जानकारी दी और सभी आसनों को करके सिखाया। इस दौरान जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, जनसंपर्क अधिकारी पीसी सार्वा, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता आर एस राजपूत, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

    तीन दिन पूर्व निगम अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सुध व सैम्पल लेने नही पहुंची निगम की टीम
    पार्षद पियुष मिश्रा द्वारा कमिश्नर से शिकायत के बाद निगम आई हरकत में और कलेक्ट किये सैंपल

         भिलाई / शौर्यपथ / अभी बरसात भी शुरू नही हुआ और अभी से पीलिया ने भिलाई मेें दस्तक दे दी और सोनिया नगर वार्ड 38 के 6 लोगों को अपने चपेट मेें ले लिया। जिसमें दो की स्थिति गंभीर है। सभी पीलियाग्रस्त लोगों का उपचार निजी अस्पतालों में चल रहा है। निगम की टीम कितनी लापरवाह है कि तीन दिन पूर्व में सोनिया गांधी वार्ड में हुए पीलिया की शिकायत करने के बाद भी निगम के जोन तीन के कमिश्नर और निगम अधिकारियों ने कोई सुध नही ली। आज जब इसकी शिकायत निगम कमिश्नर से की गई और कमिश्नर के फटकार के बाद निगम का अमला हरकत में आया और पानी का सैंपल कलेक्ट किये और अब यहां टैंकर से पानी सप्लाई की बात कही जा रहा है।
    इस मामले में वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर के पार्षद पियुष मिश्रा ने हमारे संवाददाता को बताया कि नगर निगम की लापरवाही से हमारे वार्ड में पीलिया फैला है क्योंकि निगम ने अपना पानी का पाईप लाईन तो डाला है लेकिन आज तक उसमे पानी की सप्लाई नही हुई जिसके कारण यहां बीएसपी के पाईप लाईन आया हुआ है उससे लोगों को पीने के लिए पानी भरना पड़ता है और बीएसपी का ये पाईप लाईन बहुत पुराना होने के कारण अत्यधिक जर्जर हो गया है और बैक साईड में सिवरेज लाईन से जुड़ा हुआ है जिसके कारण गंदा पानी सप्लाई हो रहा है और उसके कारण अब यहां के लोग पीलिया के शिकार हुए है। अभी फिलहाल 6 लोगों सोनिया गांधी नगर के सड़क नंबर 2 शक्ति नगर निवासी अंजली, शुभम, सौरभ
    नायक, आयुषि नायक पिता कन्हैया नायक, बरकत पिता सलीम खान और कृष्णा वर्मा पिता राजकुमार वर्मा के बारे में पता चला है, इनकी संख्या बढ भी सकती है।
    इस मामले में निगम के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा का कहना है कि बीएसपी का पानी संक्रमित है। लोग इस पानी को पीकर बीमार हो रहे हैं। उन्होंने मोहल्ले के कई घरों के पानी का सैंपल कलेक्ट किया है। उसकी लैब में टेस्टिंग की जाएगी, उसके बाद पता चल पाएगा कि पानी ठीक है या संक्रमित है। फिलहाल निगम ने लोगों को पाइप लाइन का पानी पीने से मना किया है। पीने के पानी के लिए टैंकर से सप्लाई दी जाएगी।
    गंदा पानी पीने मजबूर हैँ यहां के लोग
          पीलिया से ग्रसित लोगों के यहां संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी अंजली की जांच रिपोर्ट में पीलिया निकला है। उसकी तबीयत कई दिन से खराब है। डॉक्टर ने बताया कि ये खराब पानी की वजह से हुआ है। यहां इसी तरह का पानी सप्लाई आ रहा है। मोहल्ले के लोग संक्रमित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। उनके पास और कोई दूसरा विकल्प नहीं है। जो लोग संपन्न हैं वो लोग पीने के लिए पानी का केन मंगा लेते हैं, लेकिन बाकी लोग यही पानी पी रहे हैं। फिलहाल पार्षद ने सभी लोगों से पानी को उबाल करके पीने की बात कही है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /  सांस्कृतिक भवन रावण भांठा जामुल में भाजपा की मण्डल स्तरीय बैठक आयोजित हुई। मंडल प्रभारी एवं संगठन के भिलाई जिला उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में 22 जून को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को रुपरेखा बताया गया। बैठक में बतौर विशेष अतिथि रेखराम बंछोर जिला उपाध्यक्ष भिलाई तथा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी के उपस्थित थे। बैठक में विशेष रूप से आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तथा 22 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दुर्ग आगमन को लेकर रखी गयी थी। इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारिका चंद्रवंशी, वरिष्ठ पार्षद दीपक गुप्ता, महामंत्री नूतन वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत देवांगन, शक्ति केंद्र क्रमांक.1 संयोजक महराज देवदत्त शर्मा, पूर्व पार्षद सरस बर्मन, संतोष ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र साहू, जिलामंत्री अजा मोर्चा बी आर रामटेके, मंडल उपाध्यक्ष अनिता साहू, अरुण यादव, दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष पंचाल, मंडल मंत्री राकेश वर्मा, संजय यादव, प्रसार मंत्री लक्ष्मी क्षत्रिय, अनु जजा मोर्चा अध्यक्ष दौवा राम ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष राम चन्द्र साहू, अजा मोर्चा अध्यक्ष लव सोनवानी, महामंत्री युवा मोर्चा अनूप राय, भगवान सिंह चौहान, कुलेश्वर वर्मा, दिलीप वर्मा, ओम प्रकाश साहू, लक्ष्मीन ठाकुर, निशा ठाकुर, वामन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर सहित भाजपा के 80 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार महामंत्री प्रशांत बंटी गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अहिवारा विधानसभा के विजयी के लिए संकल्प लेते हुए सभी जनों को धन्यवाद प्रेषित करते हुए किया।

    सहपरिवार पूजा अर्चना कर भगवान जगन्नाथ से भिलाईवासियों की सुंख शांति और समृद्धि की कामना की
    भिलाई / शौर्यपथ /  भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा का महापर्व भिलाई में धूमधाम से मनाया गया। हजारों की संख्या में भक्तों भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए उपस्थित रहे। वही भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाइवासियो सहित पूरे प्रदेश वासियों को आज के पावन अवसर महापर्व जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।
    सुबह सबसे पहले विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर 6 जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। जहां वे परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर महाप्रभु जगन्नाथ चरणों मे पुष्प अर्पित कर हाथ जोड़ कर भिलाइवासियो सहित पूरे प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    देवेंद्र यादव ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां हर साल भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। विधायक श्री यादव ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित संपूर्ण भारत में एक साथ निकलने वाली यह रथयात्रा सांस्कृतिक एकता तथा सौहार्द्र का प्रतीक है।
    जगन्नाथ मंदिर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का नेत्र उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया जो पंरम्परा अनुसार किया गया। देव स्नान पूर्णिमा के पश्चात लंबी बीमारी के बाद आज महाप्रभु जगन्नाथ जी के मंदिर के पट खोले गये। नेत्र उत्सव के पारम्परिक पूजा अर्चना हवन-पूजन के पश्चात् मंगलध्वनि व घंटावादन के साथ श्रद्धालुओं ने प्रभु का प्रथम दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के नवयौवन रूप का दर्शन किया।इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। भारी भीड़ के मध्य सम्पन्न नेत्र उत्सव के पशचात् महाप्रभु मौसी के घर जाने के लिये तैयार हुये।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रति सोमवार को लगने वाले जनदर्शन आज भी कलेक्टोरेट में लगा। इस दौराना हथखोज और उसके आसपास के किसान बड़ी संख्या में पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत किये कि  हथखोज में 4-5 औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल कम्पनी है, वेस्ट केमिकल को नाले में बहाया जाता है। यह नाला अकलोर, जरवाय, सुरडुंग एवं नदौरी गांवों से गुजरती है। इस नाले के पानी को मवेशी पीकर अस्वस्थ
    होते जा रहे है। साथ ही इस वेस्ट केमिकल का रिसाव आस-पास के गांव के नदी, तालाबों एवं पीने के पानी में होने से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही केमिकल की दुर्गंध से लोगों को श्वास संबंधित बीमारी भी हो रही है और खेतों में भी इस केमिकल का प्रभाव पड़ रहा है, जिससे हम किसानों को खेती-किसानी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम दारगांव के निवासी ने खेत में बिजली कनेक्शन के लिए
    आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर को आवेदन सौपते हुए बताया कि खेत में 5 बिजली खम्भे लगाए जाने के लिए  बिजली विभाग द्वारा सर्वे कर लिया गया है।
    साथ ही खम्भा लगाने के लिए मेरे द्वारा पैसा भी जमा कर दिया गया है, किन्तु अभी तक खेत में बिजली खम्भे की सुविधा नही दी गई है। जिसके कारण मेरे खेेत में बोर होने के बाद भी बिजली कनेक्शन के अभाव में खेती किसानी करने में परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने बिजली कनेक्शन की असुविधा को देखते हुए बिजली विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने
    के निर्देश दिए। शासकीय पोस्ट मेट्रिकोत्तर आदिवासी बालक छात्रावासियों ने आवेदन सौपते हुए कलेक्टर से शिकायत करते हुए बताया कि छात्रावास परिसर के खेल मैदान को अतिक्रमण कर वहां अन्य भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिससे हम छात्रावासी बच्चों को खेलने के लिए उपयुक्त स्थान नही मिल पा रहा है, जिससे हम लोग खेल से वंचित होते जा रहे हैं। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को
    तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
       भिलाई निवासी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान भूतल में आबंटित किए जाने  एवं शांतिनगर निवासी ने नल कनेक्शन के लिए कलेक्टर को आवेदन सौपा। आर्य नगर कोहका के निवासियों ने बताया कि मोहल्ले में सड़क एवं नाली के ऊपर अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने के कारण पानी का निकासी बंद हो गया है, जिससे कारण मोहल्लेवासियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी मोहल्लेवासियों ने अवैध कब्जा को हटवाने के लिए कलेक्टर को आवेदन सौपा। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
     कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए
    प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने को कहा है। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से प्राप्त आवेदनों पत्रों का अवलोकन कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में 180 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें अवैध कब्जा, बटवारा, आर्थिक सहायता, सीमांकन,
    स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश हेतु, राशन कार्ड से संबंधित आवेदन शामिल है।

    भिलाई । शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नवीन कार्यालय प्रदर्शनी परिषद दक्षिण गंगोत्री में बनकर तैयार हो गया जिसका वास्तु पूजन हिंदू रिती रिवाज से प्रसिद्ध कथावाचक कान्हा जी एवम देवा महाराज एवम अन्य पंडितो द्वारा कराया जायेगा।इसमें मुख्य जजमान के रूप में जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया अपने धर्म पत्नी के साथ बैठेंगे। मीडिया सहप्रभारी ठाकुर रणजीत सिह ने विस्तृत जानकारी देते हुवे बताया कि इससे कई बड़े भाजपा नेताओ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साय, नारायण चंदेल, सांसद विजय बघेल, सरोज पांडे, प्रेम प्रकाश पांडे, भूपेंद्र सवन्नी, नंदन जैन, संदीप शर्मा , चेम्मन देशमुख,राकेश पांडेय सहित कई नेताओं का आगमन भी हो रहा है।

    इस पूजन के तैयारी के लिए टीम का भी गठन किया गया है जिसमें महामंत्री योगेंद्र सिंह प्रेम लाल साहू जयप्रकाश यादव, संदीप अग्रवाल, अर्जुन सचदेवा, विजेंद्र सिंह, विजय जैसवाल स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा

    दुर्ग / शौर्यपथ / विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में बूथ प्रबंधन सहित विधानसभा चुनाव की तैयारी के विभिन्न पहलुओं से प्रशिक्षित कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विधानसभा चुनाव के पहुलओं पर, विषयों पर विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। शिविर में प्रशिक्षार्थी के रूप में विधानसभा क्षेत्र के
    अंतर्गत आने वाले समस्त सेक्टर, जोन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण,विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रतिनिधिगण तथा विधानसभा क्षेत्र में निवासरत निगम, मंडल बोर्ड, आयोग में नियुक्त पदाधिकारीगण को प्रशिक्षित किया जायेगा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इसे लेकर प्रशिक्षण शिविर के लिए अनुशंसा पत्र जारी किए है। जिसके साथ ही उन्होंने
    भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रशिक्षण शिविर के समन्वय एवं सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए मनोज कुमार पाण्डेय को प्रभारी नियुक्त किया है। विधायक यादव ने पूरी जिम्मेदारी उन्हें सौप दी। साथ ही पूरी उम्मीद जताई है कि मनोज पांडे पूरी जिम्मेदारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। ऐसी के साथ ही मनोज पांडे ने पूरा भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी जिम्मेदारी को निभाएंगे साथ ही उन्हीने इतनी बड़ी जिम्मेदारी केलिए विधायक यादव का आभार जताया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision