
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र ने कुमार आज जामुल के वार्ड क्रं. 4 के पुरैना तालाब के पास आयोजित भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किये। उन्होंने यहां पर 1 करोड़ 33 लाख 5 हजार लागत राशि के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण उनके द्वारा किया गया। इस अवसर पर जामुल नगर के नियमित साफ-सफाई के लिए 20 लाख रूपए लागत की पोकलेन ट्रेक्टर का शुभारंभ भी किया। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों की मांग पर वार्ड क्रमांक 4 एवं देवांगन समाज हेतु एक-एक बोर की घोषणा, तलाब स्थित बजरंगबली मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा, एवं एक एंबुलेंस की घोषणा किया गया। कार्यक्रम में पालिका परिषद उपाध्यक्ष जामुन सुनीता चेन्नईवार, विजय जैन, भगत सिंह सिद्धू, पार्षद गण खम्मन सिंह ठाकुर, संजय देशलहरा, दीपक गुप्ता सरोजिनी चंद्राकर, रामप्यारी वर्मा, दुलार सिंह साहू, सबीहा करीम खान, एल्डरमैन मन्नू यादव, द्रौपदी साहू, अहिवारा नगर अध्यक्ष दुर्गा गज्बे, कैलाश नाहटा, हीरा वर्मा एवं प्रकाश सिंह ठाकुर, ओनी महिलाग उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक लोकेश्वर साहू ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत भिलाई निगम में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने शासन की महत्वकांक्षी योजना के कार्यों को भी देखा। संयुक्त संचालक सर्वप्रथम नेहरू नगर जोन क्षेत्र पहुंचे वहां उन्होंने शहरी गौठान में आजीविका मुल्क गतिविधियों की जानकारी ली। पशुपालकों से खरीदे जा रहे गोबर और गोबर से बनाए जा रहे वर्मी कंपोस्ट की प्रगति की समीक्षा की। शहर के प्रमुख मार्केट आकाशगंगा में शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था का अवलोकन उन्होंने किया। साथ ही भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शौचालय की स्थिति भी उन्होंने देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शौचालय का उपयोग लोगों के द्वारा नियमित रूप से किया जाता है इसलिए सफाई व्यवस्था निरंतर और बेहतर होनी चाहिए तथा लोगों को मिलने वाली सुविधाओ का विशेष ध्यान रखें। भिलाई के सबसे सघन मार्केट पावर हाउस क्षेत्र में स्थित शौचालय का भी उन्होंने अवलोकन किया।
संयुक्त संचालक लोकेश्वर साहू ने कहा कि मार्केट क्षेत्रों में शौचालय की स्थिति बेहतर होनी चाहिए। बाजार में आने जाने वाले एवं मार्केट में खरीदी करने वालों को मार्केट क्षेत्र में स्थित शौचालय की आवश्यकता होती ही है, इसलिए शौचालय में व्यापक सुविधाएं मौजूद रहे। श्री साहू ने नेहरू नगर एवं खुर्सीपार के एसएलआरएम सेंटर में कचरा पृथकीकरण की गतिविधियों की जानकारी ली। सूखा कचरा को अलग-अलग करते हुए इनके प्रकार के मुताबिक पुनर्चक्रण तथा गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को उन्होंने देखा। उन्होंने कहा कि लोगों को सूखा कचरा तथा गीला कचरा पृथक-पृथक देने के लिए प्रेरित करें। संयुक्त संचालक ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के मापदंडों के अनुरूप तैयारियां रखने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता मनोज ठाकुर, उपायुक्त रमाकांत साहू एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने सभी जोन आयुक्त एवं अभियंताओं की बैठक ली। बैठक में महापौर एवं आयुक्त ने कहा कि बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अभी से बड़े नालों और नालियों की सफाई काम पूर्ण कर ले। बैठक में सभी जोन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति वाले क्षेत्रों की गहन समीक्षा की गई। मोहल्ले एवं गलियों तथा वार्ड की जानकारी संयुक्त रूप से ली गई। जलभराव से उबरने के लिए तत्कालिक एवं स्थाई समाधान के बारे में चर्चा की गई। और इस मुताबिक कार्य करने के निर्देश बैठक में दिए गए। बारिश के दिनों में सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बैठक में निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि शीघ्रता से निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने चाहिए तथा समय सीमा में निर्माण हो जाए। काम नहीं करने वाले एजेंसियों पर कार्यवाही करें। कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए बारिश पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने हर संभव प्रयास करें। सड़क मरम्मत, संधारण एवं डामरीकरण को लेकर सभी जोन क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं इसकी विस्तृत समीक्षा बैठक में की गई। महापौर एवं आयुक्त ने कहा कि बारिश पूर्व सड़क से संबंधित सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जाने चाहिए ताकि बारिश के दिनों में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े। आज की बैठक में अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, येशा लहरें, अमिताभ शर्मा पूजा पिल्ले, खिरोद्र भोई तथा सभी अभियंता गण मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर निरन्तर मॉर्निंग विजिट में निगम क्षेत्रो का दौरा कर रहें है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वच्छ व सुंदर शहर की परिकल्पना के तहत अधिकारियों को विशेष साफ सफाई रखने के निर्देश दिए है।स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के तहत मैदानी निरीक्षण नजदीक आने पर बुधवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और शहर में सफाई का और भी बेहतर व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देश दिए सुबह आयुक्त ने पटरीपार 15,16 17, 18 व 19 में गए.आस पास क्षेत्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी और नालियो की सफाई वृहद रूप से करने की बात कही।उन्होंने सफाई को लेकर मोहल्ले वासियो से फ़ीडबैक लिया। मौके पर पार्षद देवनारायण चन्द्राकर,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग अमला आयुक्त के साथ थे।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों से कहा कि स्वच्छसर्वेक्षण-2023 से पहले शहर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलायें।उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए इसी माह केंद्रीय स्तर से टीम के पहुचने की संभवना है।इससे पहले निगम प्रशासन शहर को चकाचाक करने में जुटी है।इसी तारतम्य में बुधवार को आयुक्त ने शहर में सफाई व्यवस्था सहित अन्य बन्दुओ पर निरीक्षण किया।शहर को स्वच्छता रैंकिंग दिलाने के लिए आयुक्त भी लगातार प्रयास कर रहे है। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग अमले द्वारा कचरा फैलाने वाले व्यपारियो के खिलाफ सपाट फाइन किया जा रहा है।निगमायुक्त ने कहा कि निकासी की व्यवस्था ऐसी बस्तियों में नितांत आवश्यक है,इस दिशा में भी कार्य करें, उन्होंने सफाई को लेकर मोहल्ले वासियों से फीडबैक लिया। सार्वजनिक शौचालय की सफाई भी उन्होंने देखी,उन्होंने निर्देश दिए कि कचरा एक स्थान पर डंप न हो, घनी बस्ती होने के कारण डोर टू डोर कचरा का उठाव निरंतर होता रहे, वही आयुक्त ने मोहल्ले में सफाई व्यवस्था अच्छी पाई और नाली सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में निगम तुहर द्वार अंतर्गत महापौर संग गोठ के जरिए शिविर का आयोजन आज वार्ड 30 प्रगति नगर में किया गया। प्रगति नगर वार्ड का महापौर नीरज पाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। प्राप्त समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया। शिविर में आवेदन लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को भी महापौर ने गंभीरता से सुना। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदनों का परीक्षण करते हुए निराकरण किया जाए। त्वरित समाधान योग्य आवेदन पर शीघ्रता से कार्यवाही की जाए। प्रगति नगर वार्ड निरीक्षण के दौरान महापौर ने शासकीय उचित मूल्य दुकान, हमर क्लिनिक, स्कूल परिसर एवं स्कूल भवन का भी जायजा लिया। शिविर में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री मितान योजना, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शहरी आजीविका मिशन के तहत व्यक्तिगत लोन एवं अन्य योजना, नए नल कनेक्शन, गुमास्ता लाइसेंस एवं अनुज्ञप्ति लाइसेंस, भवन, दुकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान का नियमितीकरण, स्ट्रीट लाइट संधारण, संपत्तिकर, भू भाटक, जलकर, यूजर चार्ज वसूली काउंटर, पाइपलाइन, बोर, पंप, हैंड पंप संधारण, वार्ड स्तर पर नाली रोड टूट-फूट संधारण, सफाई कार्य तथा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। प्रगति नगर वार्ड निरीक्षण में आज प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, एमआईसी मेंबर मन्नान गफ्फार खान, स्थानीय पार्षद सत्यादेवी जयसवाल, पूर्व पार्षद जी राजू, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता वेशराम सिन्हा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उप अभियंता अमित एक्का एवं शंकर सुमन मरकाम आदि मौजूद रहे।
19 मई को निगम तुहर द्वार अंतर्गत महापौर संग गोठ का आयोजन होगा वार्ड क्रमांक 38 सोनिया गांधी नगर में 19 मई को निगम तुहर द्वार अंतर्गत महापौर संग गोठ का आयोजन वार्ड क्रमांक 38 सोनिया गांधी नगर, समुदायिक भवन में होगा।
रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में अब नल खुलने के समय सुबह 7 से 8 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश के बाद पाॅवर कट का निर्णय लिया गया। यह व्यवस्था गुरूवार से लागू होगा।
जलकार्य विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में प्रत्येक घरों में पानी पहुंचाने पावर कट का निर्णय लिया गया है। आमतौर पर लोग पानी लेने टुल्लू पंप का उपयोग कर रहे है। यही वजह है कि मेन पाइप लाइन में प्रेसर कम हो जाता है, और अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाता। श्री गुप्ता ने बताया कि टुल्लू पंप नहीं चलने से पानी हर घर पहुंचेगा। पाॅवर कट करने नगर पालिक निगम रिसाली ने छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी को पत्र लिखा था। इस पत्र के आधार रिसाली निगम क्षेत्र में पाॅवर कट करने सुबह 7 से 8 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
फाईन के बाद भी सबक नहीं
जलकार्य विभाग के प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा ने बताया कि गर्मी के शुरूआती दौर में टुल्लू पंप जब्त कर अर्थदण्ड वसूल किया जा रहा था। जुर्माना जमा करने के बाद भी नागरिक टुल्लू पंप चलाना बंद नहीं कर रहे थे। वर्तमान में भीषण गर्मी में पेयजल संकट को दूर करने पाॅवर कट के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था।
जहां नल नहीं वहां टैंकर से
निगम क्षेत्र के कई वार्ड के घरों तक नल कनेक्शन नहीं पहुंचा है। गर्मी मंे ग्राउंड वाटर लेवल नीचे चले जाने से पेयजल संकट गहरा गया है। इसे दूर करने निगम फिक्स प्वाइंट तय कर टैंकर से पेयजल उपलब्ध करा रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत युद्ध स्तर पर सफाई के साथ ही कचरा फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने, डिस्पोजल पानी पाउच विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्यवाही जारी है। इस दिशा में मंगलवार को निगम की निगरानी टीम ने गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित सामान रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर की सफाई पर नजर रखने बनाई गई 12 टीमों के अधिकारी-कर्मचारी सुबह छह बजे से शहर के विभिन्ना वार्डों में घूम घूमकर स्वच्छता का निरीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के मार्गदर्शन में निगम स्वस्च्छ्ता टीम ने पोटिया चौक एवं टेम्पो स्टैंड में झिल्ली पन्नी बेचते पाये जाने पर 2600 सौ रुपये का जुर्माना की कार्रवाही की गई।गांधी चौक वार्ड 32 में दुकानदारो द्वारा सड़क पर गंदगी फैलाने पर 650 रुपये का जुर्माना लिया गया।जिसके अलावा नया बस स्टैंड में दुकानदारो द्वारा झिल्ली पन्नी,पानी पाउच पकड़े जाने पर 550 रुपये जुर्माना की कार्रवाही की गई।डिस्पोजल विक्रय करते मिले तथा दुकानदारों द्वारा गंदगी किए जाने पर 2600 रुपये का जुर्माना लेकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शहरवासियों से कहा है कि शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 लागू है इसे ध्यान में रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन को सहयोग करें।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत तिथिवार आधार कार्ड/आयुष्मन कार्ड शिविर के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा डोर टू डोर व आधार कार्ड के साथ साथ आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है।जिसके तहत आज दिनांक 17 मई को 130 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड व 75 लोगो का आधार कार्ड बनाया गया।तथा अब तक कुल 1325 से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सका है।इसके लिए आधार कार्ड का अपडेशन होना जरूरी है।आधार कार्ड अपडेट नहीं होने के चलते कई लोग आयुष्मान कार्ड से वंचित हो रहे हैं।इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिक निगम द्वारा 13 मई से आधार कार्ड अपडेशन के लिए 30 मई तक शिविर का आयोजन वार्ड क्षेत्रों में किया जा रहा है।महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आम नागरिकों से अपील कर कहा कि जिनका आयुष्मान कार्ड/आधार कार्ड नही बना हो शिविर में नजदीक वार्डवार तिथि अनुसार शिविर में पहुँचकर जरूर बनवाये।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम क्षेत्र के 60 वार्डो के लिए तिथि वार आधार अपडेशन के लिए शिविर लगाने निर्देश दिया गया है।गौरतलब है कि नगर निगम कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन टीम द्वारा डोर टू डोर जाकर वार्ड वार आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातर किया जा रहा है, कई हितग्राहियो का आधार अपडेशन नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही है। बता दे कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड एवं आधार कार्ड होना जरूरी है। राशन कार्ड निगम के क्षेत्र अंतर्गत चॉइस सेंटर में बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है।दिनाँक 18 व 19 मई को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु दिनाँक 18 एव 19 मई दिन गुरुवार व शुक्रवार को दो दिवसीय पटरीपार के तीन स्थानों पर वार्ड 17 व 18 मानस भवन शक्ति नगर, वार्ड 19 एवं 20 आदित्य नगर ज़ोन कार्यलय,वार्ड 21 व 22 शहीद भगत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय तितुरडीह इन वार्ड क्षेत्रों में आधार अपडेशन के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड के लिए शिविर लगाया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने रामायण मंडली प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में विकासखंड स्तर, दूसरे चरण में जिला स्तर और तीसरे चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 27 से 29 तक 2023 को जिला रायपुर में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख एवं 2 लाख रुपए पुरस्कार राशि प्रदाय की जाएगी।
कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारी करने के निर्देश दिए है। जिले में पहले चरण में विकासखंड स्तर पर 18 मई तक प्रतियोगिता की जानी है। दूसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 मई तक आयोजित कर जिला स्तरीय विजेता मंडली को चुना जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजन संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
