September 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5027)

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम सीमान्तर्गत शहर के विभिन्न वार्डों में व्याप्त समस्या के निराकरण के लिए सभी 60 वार्डों के कल्स्टर में जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार को वार्ड 49, 50, 51 एवं वार्ड का शिविर मुख्यमंत्री कार्यालय बोरसी में लगाया गया. शिविर मे निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने वार्ड पार्षद ज्ञानदास बंजारे,प्रेमलता साहू,गायत्री साहू व भास्कर कुंडले के मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनीं शिविर में कुल 401 आवेदन मिले,जिसमें 384 आवेदन मांग से संबंधित
    शिविर में 17 आवेदन शिकायतों से संबंधित थे. प्रधानमंत्री आवास योजना 21 आवदेन रहें,जिसे मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निराकरण करने के लिए प्रेषित किया गया. ओर सबसे ज्यादा 306 आवेदन आबादी पट्टे के मिले सक्षम अधिकारी को भेजा गया. बाकी अन्य विभाग से प्राप्त आवेदनों को पेंशन विभाग, लोककर्म विभाग, साफ-सफाई विभाग लायसेंस विभाग को त्वरित निराकरण हेतु भेजा गया।शिविर में उपस्थिति कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, सहायक अभियंता आर.के.जैनसहायक अभियंता शंकरदयाल शर्मा,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी, सहायक अभियंता आर.के.पालिया,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान,राजस्व अधिकारी नारायण यादव,जनसंपर्क अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,उपअभियंता मोहित मरकाम, राजस्व प्रभारी योगेश सूरे।दिनांक 06 जून दिन सोमवार को वार्ड 53 एवं 54 के लिए प्राथमिक शाला पोटिया कला माता तालाब के पास जन समस्या  निवारण शिविर का आयोजन किया गया है।जिसमें सड़क, नाली, सड़क बत्ती लाइट, गार्डन, सफाई,बड़े नालों की सफाई राशन कार्ड इत्यादि समस्याओं का समाधान किया जाएगा।संबंधित वार्ड के नागरिक इस शिविर में पहुँचकर लाभ उठाएं!

    दुर्ग/ शौर्यपथ /  कर्नाटका से आई टीम ने जिले में बने भारत के पहले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट को भ्रमण किया। टीम ने बीपीएचयू एवं हमरलैब में दिए जा रहे सेवाओं की प्रशंसा की एवं  छत्तीसगढ़ शासन, प्रशासन ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु की जा रही प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। बीएमओ डॉ आशीष शर्मा ने बारीकी से बीपीएचयू और हमर लैब की जानकारी दी। इस अवसर पर उप संचालक डिसीज सर्विलेंस, स्टेट पैथोलोजिस्ट एवं अन्य अधिकारियों ने अवलोकन किया। बीपीएम पूनम साहू एवं बीडीएम टीमन साहू एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पिछले दिनों राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के आव्हान पर दुर्ग निगम की कार्यप्रणाली पर हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे सांसद द्वारा जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ आन्दोलन को अंजाम देते हुए निगम की शहरी सरकार के महापौर और शहर विधायक पर हमला किया उसके जवाब में अब शहर के कांग्रेसी नेता मुखर हो गए है . अपनी हंसमुख छवि और बड़े बड़े आरोप लगने के बाद भी सभी का दिल जीत लेने वाले शहर के महापौर धीरज बाकलीवाल ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देकर ये दर्शा दिया कि राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय चुनावी साल में सक्रीय होकर सिर्फ राजनीती कर रही जनता के परेशानियों से और पिछली सरकार के भर्ष्टाचार पर दोहरी निति अपना कर जनता को गुमराह कर रही . महापौर धीरज बाकलीवाल के बाद अब पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार द्वारा भी राज्यसभा संसद के कार्यकाल में हुए अनियमितता पर खुल कर अपनी बात रखते हुए उनके कार्यकाल और उनके कार्यकाल के बाद के १० वर्षो के कार्यकाल के बारे में उलटे भाजपा पर ही आरोप लगा दिया है .
      पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार ने पूर्ववर्ती निगम सरकार की अनियमितताओ के बारे में कहा कि कहा कि तत्कालीन महापौर सुश्री सरोज पांडेय जी के कार्यकाल में किये गए निर्माण अनियमिताएं एवं भ्रष्टाचार निम्नलिखित है:-
    1) अटल आवास, वाल्मीकि आवास, राजीव शहरी निर्धन आवास, जो लोगो के रहने लायक नही है, जिसमे मनमाने भ्रष्टाचार किया गया।
    2) पुष्पवाटिका का निर्माण शिवनाथ तट पर हुआ, जो सिर्फ दिखावा रहा ।
    3) लुचकी तलाब में फौवारा एवं मोटरबोट तत्कालीन महापौर के एलबम तक सीमित रहा।
    4) सड़क नाली निर्माण में गुणवत्ता की कमी रही।
    5) शंकर नाला में करोड़ो के घपला का बोलबाला रहा।
    6) सीमेंटीकरण सड़को की स्थिति दयनीय रही।
    7) दुकानों के निर्माण एवं आबंटन में भारी भ्रष्टाचार , जिसके कारण दुकानों की जर्जर हालत हो गई,आज तक कोई लेने वाला नही मिला।
    8) गोकुल नगर में समुचित व्यवस्था नही होने के कारण , डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोग वहां जाने से कतराने लगे है।
    9) फुटपाथ, ट्यूबलर पोल ,हाई मास्क लाइट , गुमटी में भारी भ्रष्टाचार ।
    10 ) महिला समृद्धि बाजार के निर्माण में अनियमिताये एवं भारी भ्रष्टाचार रहा।
    11) रिक्शा चालकों को दिए गए एप्रोन में भ्रष्टाचार रहा।
    12) वृक्षारोपण तक मे भ्रष्टाचार एवं पूर्वजो के नाम से वृक्षारोपण लोगो की भावनाओ से खेलवाड़ ।
    13 ) तत्कालीन महापौर एवं राज्यसभा सांसद द्वारा समर्पण नामक मैगजीन के नाम से भर्मित जानकारी देकर लोगो कि आंख में धूल झोंकने का काम हुआ।
    जिसमे -  1⃣पेज नंबर 11 में सेंचुरी चौक का निर्माण कांग्रेस कार्यकाल में हुआ, जिसे उन्होंने अपने कार्यकाल का बताया।
    2⃣पेज नंबर 10 में गांधी जी की प्रतिमा जो डॉक्टर दीक्षित कि स्मृति में बनाई गई थी, जिसमे  उनका कोई योगदान नही, फिर में मैगजीन में शामिल कर लोगो को दिगभ्रमित  करना।
    3⃣ समर्पण मैगजीन के मुख्य पृष्ठ एवं नगर सुराज अभियान में हिंदी भवन को ऐसा प्रदर्शित किया गया , जैसे उनके कार्यकाल में बना हो।
    4⃣ पटेल जी कि प्रतिमा जो अष्टधातु की थी, उसको हटाकर दूसरी प्रतिमा स्थापित करना और शिलालेख पर अपना नाम उल्लेख करना, दुर्ग कि जनता को गुमराह करना है।
    5⃣ "विकास और विश्वास" के सफर नामक़ पुस्तिका में कलेक्टरेट भवन पेज 25 शिवनाथ नदी में इंटकवेल, राजेन्द्र पार्क, पेज 72 में, जो ब्रिटिश काल मे एवं कांग्रेस के शासन काल मे बना है , उस पर अपनी वाहवाही लूटना और जनता को गुमराह करना।
    6⃣कई निर्माण कार्य जो निगम द्वारा कराए गये है, अपने विधायक कार्यकाल का बताना , केवल झूट का पुलिंदा है।
    7⃣ जोगी जी के शासन काल मे दुर्ग नगर निगम को अन्य नगर निगम के अपेक्षा अधिक राशि आबंटित कि गई थी, उसके बावजूद भी तारा मंडल फ्लॉप, चौपाटी चौपट, बच्चो का ट्रेन फुस्स ,
     कमल कलश फेल, मोती काम्प्लेक्स के दो दुकानों , महिला समृद्धि बाजार कि दुकान एवं अन्य दुकानों का आबंटन संबंधी समस्याओं पर न कोई काम हुआ, न जांच हुआ।
    पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार ने कहा कि दुर्ग शहर में विकास के नाम पर भाजपाइयों के पास बताने लायक कुछ नही . 

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा लगातार जन समस्या समाधान शिविर के आयोजन किये जाने से लोगो की समस्याओं का समाधान हो रहा है जिससे आगामी दिनों में लग रहे समाधान शिविरो में शिकायतो से संबंधित आवेदन कम प्राप्त हो रहे है । इससे ऐसा प्रतित हो रहा है नगर पालिक निगम द्वारा नागरिको की समस्याओ का जो त्वरित निराकरण ऑन स्पॉट किया जा रहा है । जिससे शहर के नागरिक रहवासी खुश है एवं उनकी समस्याओ की सुना भी जा रहा है एवं उसका समाधान भी किया जा रहा है । आज दिनांक 02 जुन दिन गुरूवार को वार्ड क्रमांक - 47 एवं 48 वार्ड के नागरिको को मूलभूत समस्याओ के निदान के लिए जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन शासकीय गुरूनानक स्कूल रायपुरनाका में आयोजित किया गया जिसमें नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी एवं संबंधित वार्ड के पार्षद श्रीमती कविता तांडी एवं माहेश्वरी ठाकुर एवं अन्य जनप्रतिनिधि शिविर में उपस्थित हुए उनके द्वारा अपने-अपने वार्ड के नागरिको की समस्याओ से शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया एवं उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिनका निराकरण मौके पर ही किया गया।आज शिविर में कुल 101 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 82 आवेदक चूंकि वार्ड 47 एवं 48 के अधिकांश हिस्सा स्लम परिवार निवास करता है । इसलिए आवासीय पट्टा प्रदान किये जाने से संबंधित प्राप्त हुये जिन्हे निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार सक्षम अधिकारी को निराकरण करने हेतु प्रेषित किया गया एवं 09 आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् प्राप्त हुये जिन्हे मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारी को निराकरण करने हेतु सौपा गया । नये राशन कार्ड बनाने पेयजल व्यवस्था एवं पेंशन के आवेदनो को भी मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारी को सौपा गया एवं त्वरित निराकरण करने निर्देश दिये गये । कल दिनांक 03 जुन 2022 दिन शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 49, 50, 51 एवं 52 वार्ड के जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय बोरसी में समय सुबह 10:00 बजे से 02:00 बजे तक रखा गया है । अत: संबंधित वार्ड के नागरिको से अपील की जाती है कि वह अपनी समस्या के समाधान हेतु शिविर में उपस्थित होकर निराकरण करवाये।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान के तहत 1376 मकान निर्माणाधीन है और 2841 मकान पूर्ण हो चुके हैं। आज मॉर्निंग विजिट में निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। मोर जमीन मोर मकान के तहत अगर किसी को अपना खुद का पक्का मकान बनाना हो तो जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर जोन कार्यालय के प्रथम तल पर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं, महापौर नीरज पाल ने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। आवेदक की पात्रता की अगर बात करें तो आवेदक का जीवित पट्टा या भूस्वामी संबंधित दस्तावेज होना आवश्यक है। मोर जमीन मोर मकान के तहत आवेदन करने के उपरांत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को सुडा को प्रेषित किया जाता है वहां से स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत आवेदक को सूचित कर मकान निर्माण प्रारंभ करने हेतु नि: शुल्क भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र दिया जाता है। अगर सब्सिडी की बात करें तो शासन से 2.28 लाख रुपए अंशदान हितग्राही को मकान निर्माण के लिए मिलता है वही 86 हजार रुपए हितग्राही को स्वयं का अंशदान देना होता है। नीव बनाने पर प्रथम किस्त की राशि, छज्जा स्तर पर द्वितीय किस्त की राशि और छत ढलाई पर तृतीय किस्त की राशि तथा मकान पूर्ण होने पर चतुर्थ किस्त की राशि हितग्राही को अंशदान के रूप में दी जाती है। शासन से 5972 आवास स्वीकृत किए गए हैं जिसके अधीन मोर जमीन मोर मकान के तहत आवास निर्माण के लिए आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित पात्रता के आधार पर 1117 आवास और प्रारंभ किए जाने हैं। मोर जमीन मकान के तहत इसकी पूरी मॉनिटरिंग सर्वेयर एवं अनुबंधित वास्तुविद के माध्यम से होती है। सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोर जमीन मोर मकान के निर्माण की बात करें तो अधिकतर लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है। आज निगमायुक्त ने कांट्रैक्टर कॉलोनी के पार्षद भोजराज सिन्हा के साथ वार्ड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नाली की समस्याओं का समाधान करने आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    भिलाई स्टील प्लांट के बंद पड़े ब्लास्ट फर्नेस 7 में कल बुधवार 01 जून को हुए हादसे के बाद प्रबंधन ने डीजीएम मैकेनिकल केएसएनआर रमेश को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दूसरी तरफ अनुकंपा नियुक्ति और मुआवजा की राशि तय करने को लेकर मृतक के परिजन और सीटू ठेका यूनियन धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वह अस्पताल से शव तभी ले जाएंगे जब उनकी मांगें मानी जाएंगी। बुधवार को फर्नेस में मरम्मत के दौरान आग लगने से दो ठेका श्रमिक झुलस गए थे। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
    सीटू ठेका यूनियन महासचिव योगेश सोनी से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राहुल उपाध्याय के परिजन और मोहल्ले वाले बड़ी संख्या में सुबह से ही अस्पताल पहुंच गए थे। मृतक की पत्नी रमा उपाध्याय और बीएसपी आइआर विभाग के अधिकारी भी पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए जब शव ले जाने की बात आई तो परिवार के लोग और यूनियन वाले विरोध में उतर गए। उनका कहना है कि वह सेक्टर-9 अस्पताल की मॉच्र्युरी से शव तभी ले जाएंगे, जब बीएसपी प्रबंधन उन्हें अनुकंपा नियुक्ति देने के साथ ही मुआवजा राशि बढ़ाकर देगी।
    बीएसपी के अधिकारियों ने मृतक की पत्नी को ऑफर लेटर दे दिया है और मुआवजा व अंतिम संस्कार की राशि ठेका एजेंसी दिलाने का आश्वासन दिया है। इस पर परिजनों का कहना है कि वह अनुकंपा नियुक्ति को पढऩे और मुआवजा की राशि तय होने के बाद ही शव को लेंगे।
    फर्नेस के अंदर गैस होने से लगी थी आग
    हादसे की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ब्लास्ट फर्नेस-7 में कोई ज्वलनशील गैस भरी हुई थी। इसकी जांच बीएसपी के अधिकारियों ने नहीं की थी। जैसे ही मरम्मत के दौरान ठेका मजदूरों ने बिल्डिंग की फर्नेस से आग का गुबार सा निकला। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर बुरी तरह से झुलस गया, जबकि दूसरे की मौत हो गई है। 90 प्रतिशत झुलसे मजदूर को सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।।
    बीएसपी जनसंपर्क विभाग के अनुसार ब्लास्ट फर्नेस-07 18 जुलाई 2021 से बंद है। इसे कैपिटल रिपेयर में लिया गया था। रिपेयर के दौरान एसजीपी के एयर लिफ्टिंग चेंबर नं. 2 में मैसर्स अमन कंस्ट्रक्शन के 2 कर्मचारियों द्वारा वैल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक वहां आग लग गई। इसमें झुलसे परमेश्वर सिक्का (26) को उपचार के लिए सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया। जबकि 32 साल के राहुल उपाध्याय की मौत हो गई थी।


    आठ वर्षों में लागू जनकल्याणकारी योजनाओं से देश की जनता के जीवन स्तर पर बहुत सकारात्मक प्रभाव

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    भाजपा जि़ला कार्यालय दुर्ग में प्रेस वार्ता आयोजित की जिसमें राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय जी ने सम्बोधित किया , मंच पर जि़लाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा , भिलाई जि़लाध्यक्ष विरेंद साहू , प्रदेश मंत्री ऊषा टावरी ,  मायाबेलचन्दन , महामंत्री विकास धर दीवान , ललित चन्द्राकर , संतोष सोनी , के एस चौहान उपस्थित थे । सुश्री पाण्डेय जी ने कहा की हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वर्णिम कार्यकाल आज आठ वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस कार्यकाल में देश ने विकास और प्रगति के जिन उचाईयों को छुआ है, वह इस देश के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ। जिन जनकल्याणकारी योजनाओं को इन आठ वर्षों में लागू किया गया, उन योजनाओं से देश की जनता के जीवन और जीवन स्तर पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डाला है। श्री नरेंद्र मोदी जी सक्षम नेतृत्व में देश ने न केवल विकास की नई राह पकड़ी है बल्कि पूरे विश्व में देश ने अपनी एक मज़बूत और सफल राष्ट्र की छवि भी बनायीं है। आज पूरे विश्व के सभी देश भारत से जुडऩा चाहते हैं। आज भारत पूरे विश्व की धूरि बन गया है और इसके विकास की गाथा दुसरे देशों की नज़ीर बन गई है।
    श्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम और मज़बूत नेतृत्व की मिसाल कोरोना महामारी के दौरान देखने को मिली। जहाँ दुनिया के दूसरे देश इस महामारी से अपनी जनता को बचने में असहाय नजऱ आये वहीँ भारत ने न सिर्फ इस महामारी का दृढ़ता से मुक़ाबला किया बल्कि लगभग अस्सी करोड़ देशवासियों को महामारी के दौरान मुफ्त में राशन उपलब्ध कराया। अपनी चिकित्सा सुविधाओं में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की और जनता को इसके प्रकोप से बचाया। जब टीकाकरण की बात आयी तब 130 करोड़ के इस देश ने सबसे तेजी से टीकाकरण के एक रिकॉर्ड बनाया जो दुनिया के बड़े बड़े और विकसित देश नहीं कर सके। वर्तमान तक हमारे देश 193 वैक्सीन की डोज़ लगायी जा चुकी है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।
    सामाजिक कल्याण के जितने कार्य हमारी सरकार ने इन आठ वर्षों किये हैं, वह विगत 60 वर्षों में नहीं हो सके थे । कभी भी किसी सरकार ने हमारी माताओं बहनो के दर्द को नहीं समझा। हर घर में शौचालय बनाकर हमारी बहनो को एक स्वच्छ जीवनशैली प्रदान की तो उज्जवला योजना को लागू कर उन्हें धुल और धुएं से मुक्ति दिलाई।
    आज़ादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी गाँवों और सुदूर क्षेत्रों में बिजली नहीं पहुंच पायी थी क्योंकि पहले की सरकारों में इच्छा शक्ति का अभाव था। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सौभाग्य योजना लागू कर देश के हर घर में बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया। आज हर गांव में बिजली पहुंच चुकी है।
    जीवन में हर व्यक्ति का एक सपना होता है कि उसके पास एक खुद का एक पक्का घर हो लेकिन किन्ही आर्थिक मज़बूरियों से यह सपना पूरा नहीं हो पाता था। प्रधानमंत्री आवास योजना लागू कर हमारे प्रधानमंत्री जी ने आम आदमी के उस सपने को पूरा किय। इस हेतु लगभग 8 लाख करोड़ का आबंटन किया गया है।द्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रूपए और डीजल में 6 रूपए की एक्साइज ड्यूटी कम करके जनता को महंगाई से राहत दिलाने महत्वपूर्ण कार्य किया है।
    हर घर नल से जल योजना लागू कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पीने का पानी प्रदान करने की योजना हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लागू की है। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर घर साफ़ में पानी उपलब्ध कराया जायेग। इस हेतु केंद्र सरकार ने लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ का बजट रखा है जिसमे केंद्र का अंशदान 2 लाख करोड़ है।

    दुर्ग / शौर्यपथ/

    वंशवाद का साक्षात उदाहरण पेश करता हुआ युवा संगठन चुनाव दुर्ग में नजर आ गया प्रदेश में इन दिनों युवा संगठन का चुनाव चल रहा है जिसमें प्रदेश समिति के लिए संदीप वोरा मैदान में उतरे हुए हैं वही जिलाध्यक्ष के लिए आयुष शर्मा मैदान में उतरे हैं बता दें कि यह वही आयुष शर्मा है जो अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद साल भर बाद अपनी कार्यकारिणी समिति का गठन किए हैं दुर्ग कांग्रेस के युवाओं की अगर बात माने तो दुर्ग में सबसे निष्क्रिय कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अगर किसी का नाम आता है तो वह आयुष शर्मा का आता है किंतु वर्तमान में एक बार फिर संदीप वोरा प्रदेश कार्यसमिति में चुने जाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं वहीं आयुष शर्मा जिला अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे हैं राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का विषय है कि आयुष शर्मा काफी मतों से जीत जाएंगे दूसरी तरफ संदीप वोरा भी प्रदेश कार्यसमिति में अपनी जगह पक्की कर लेंगे कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं का यह कहना है कि संदीप वोरा और आयुष शर्मा की जीत संदीप वोरा शहर के लाडले विधायक अरुण वोरा के लाडले पुत्र हैं और विरासत में राजनीति प्राप्त हुई है वहीं आयुष शर्मा विधायक के काफी करीबी हैं पेशे से ठेकेदार होने के साथ-साथ होने के साथ-साथ आयुष शर्मा युवा नेता भी हैं ऐसे में यह भी चर्चा है कि दुर्ग में कांग्रेस के पार्षदों मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों को यह फरमान जारी किया गया है कि अध्यक्ष पद के लिए आयुष शर्मा के पास में एवं महासचिव पद के लिए संदीप वोरा के पक्ष में मतदान कराया जाए जिसके लिए पार्षदों को एल्डरमैनो को एक टारगेट दे दिया गया है चर्चा यह भी है कि अगर टारगेट पूरा नहीं होता है तो भविष्य में पार्षद टिकट मिलना भी मुश्किल हो सकता है ऐसे में ना चाहते हुए कांग्रेसी पार्षद इस मतदान प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रहे हैं यह राजनीति है राजनीति में चुनाव कैसा जीता जाए यह मायने नहीं रखता मायने रखता है कि चुनाव में जीत हो इस रणनीति के तहत कॉन्ग्रेस आगे बढ़ रहा है उसे यह तो निश्चित है कि एक बार फिर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर आयुष शर्मा विराजमान होंगे वही प्रदेश महामंत्री के लिए संदीप बुरा भी चुने जा सकते हैं आप सभी को इंतजार है परिणाम का......

     दुर्ग / शौर्यपथ/

    कल का दिन दुर्ग की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया काफी दिनों बाद या कहे तो काफी सालों बाद दुर्ग के आंदोलन में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे मैदान पर उतरी वही दुर्ग निगम क्षेत्र के समस्याओं को लेकर चिंतित दिखाई दी दुर्ग की बदहाली को लेकर भी राज्य सभा सांसद ने दुर्ग विधायक और महापौर पर सीधे सीधे हमला बोल दिया सुश्री सरोज पांडे ने व्यंगात्मक लहजे में विधायक अरुण वोरा पर भी वार कर दिया एक के साथ एक की महापौर की बात कह कर सीधे-सीधे विधायक वोरा के द्वारा दुर्ग निगम में जबरदस्त हस्तक्षेप की बात सामने रख दी वही निगम के कर्मचारियों के प्रताडि़त होने और प्रताडि़त होकर वालंटियर रिटायरमेंट लेने की बात कहकर सत्ता पक्ष को घेरा एवं सत्ता पक्ष पर बड़ा हमला कर दिया दूसरी तरफ अपरोक्ष रूप से प्रशासन को भी चुनौती दे दी अपने भाषण में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने यहां तक कह दिया कि अगर वह चाहे तो 15 मिनट में सारे बैरियर उनके कार्यकर्ता तोड़ सकते हैं विभिन्न मुद्दों पर राज्यसभा सांसद ने महापौर धीरज बाकलीवाल और विधायक अरुण वोरा को दुर्ग की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया ।

    दुर्ग निगम आयुक्त को विज्ञप्ति देने के मामले पर भी राज्य सभा सांसद ने विधायक वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल पर हमला करते हुए कहा कि विधायक और महापौर को ज्ञापन देने का कोई अर्थ नहीं क्योंकि उनकी बात तो उनके पार्टी के पार्षद ही नहीं सुनते हैं इस तरह से उन्होंने यह साफ इशारा कर दिया कि दुर्ग में कांग्रेस के विधायक और महापौर को नापसंद करने वालों में कार्यकर्ता ही नहीं पार्षद भी शामिल हैं।

    राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के इस राजनीतिक हमले के जवाब में महापौर धीरज बाकलीवाल भी मैदान पर उतर गए महापौर धीरज बाकलीवाल ने राज सभा सांसद सरोज पांडे के इस आंदोलन पर चुटकी लेते हुए कहा कि लगता है चुनाव आ गया और भाजपा सक्रिय हो गई महापौर धीरज बाकलीवाल ने राज सभा सांसद सरोज पांडे पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दुर्ग में कोरोना काल के समय सांसद महोदय कहां थी जब दुर्ग की जनता कोराना काल में परेशान थी तब राज्यसभा सांसद सामने क्यों नहीं आए वहीं शहर के विकास के बारे में राज सभा सांसद सरोज पांडे पर हमला बोलते हुए महापौर बाकलीवाल ने कहा कि किसने साढ़े 3 साल में राज्य सभा सांसद सरोज पांडे ने दुर्ग के विकास के लिए किया ही क्या है यह बता दें । उनकी निधि से दुर्ग के विकास में क्या-क्या कार्य हुए इस बारे में राज्यसभा सांसद क्यों नहीं बोलती ? वही वही डमी महापौर के बारे में बात करते हुए धीरज बाकलीवाल ने कहा कि पिछले 20 सालों से दुर्ग निगम की सत्ता में भाजपा का शासन रहा और पिछले 10 सालों में भाजपा के महापौर ने विकास के कौन से कार्य कर दिए । भ्रष्टाचार की सारी सीमा लांघते हुए नल घर और गंजपारा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में करोड़ों का निर्माण कार्य करवा दिया जबकि यह जमीन निगम के नाम पर नामांतरण भी नहीं हुई थी सिर्फ भ्रष्टाचार है के सिवा कोई दूसरा कार्य पूर्ववर्ती भाजपा शासन में नहीं हुआ । चौपाटी का बुरा हाल है पुष्प वाटिका में पुष्प ही नहीं है सौरमंडल का आभा खो चुका है टॉय ट्रेन में न ट्राय दिखा ना ट्रेन दिखा । जिस तरह से महापौर धीरज बाकलीवाल ने राज्य सभा सांसद पर हमला बोला उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में महापौर धीरज बाकलीवाल कि सरकार के द्वारा जल परिसर में निगम द्वारा बिजली बिल के भुगतान के मामले की भी फाइल खुल सकती है एवं पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर के कार्यकाल में हुए डॉग हाउस की फाइल भी सामने आ सकती है वही आने वाले समय में कई ऐसे मामले सामने आएंगे जिसमें एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगातार जारी रहेगा । महापौर धीरज बाकलीवाल अपने ढाई साल के कार्यकाल में अभी तक राज्य सभा सांसद सरोज पांडे पर राजनैतिक वारे करने से बस से आ रहे हैं जबकि कई बार भाजपा के कार्यकर्ता महापौर धीरज बाकलीवाल और विधायक अरुण वोरा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगा चुके हैं हाय हाय के नारे भी लगा चुके हैं अबकी चुनाव के लिए 1 साल बचे हैं ऐसे में देखना है कि भाजपा के तेवर उग्र होते हैं या कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ती है।

    लेकिन इन सब में एक बात जो सामने आई है उस पर दुर्ग में एक बहस का मुद्दा छोड़ गया है डॉ सरोज पांडे जिनकी कर्मभूमि दुर्ग विधानसभा क्षेत्र या कहने की दुर्ग निगम से शुरू हुई है उनके द्वारा राज्यसभा सांसद की निधि से दुर्ग निगम क्षेत्र में कितने रुपए का विकास कार्य हुआ है इसी दुर्ग की जनता ने डॉक्टर सरोज पांडे को महापौर से लेकर केंद्रीय राजनीतिक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है दुर्ग की जनता अब डॉक्टर सरोज पांडे से यह जानना चाहती है कि पिछले साढे 3 साल में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने दुर्ग के विकास में अपने निजी का कितना उपयोग किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार है मुक्तिधाम में एक करोड़ की राशि से संधारण का कार्य तो चल रहा है किंतु प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्य में भी कहीं ना कहीं अनियमितता उजागर हो रही है बावजूद इसके राज सभा सांसद सरोज पांडे मौन है दुर्ग की जनता के मन में भी अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या डॉ सरोज पांडे एक बार फिर दुर्ग से चुनाव लड़ कर प्रदेश की राजनीति में कोई बड़ी भूमिका निभा ने का मन बना चुकी है ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision