
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
सेवा का काम सबसे बड़ा काम है। इसमें निरंतरता हो तो और भी बड़ी उपलब्धि है। यह बात कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम सत्य साईं सेवा समिति की रजत जयंती पर रखा गया था। कलेक्टर ने इस मौके पर अस्पताल के सेवाभावी डाक्टरों का सम्मान किया। साथ ही समिति के सदस्यों का सम्मान भी किया। इस मौके पर कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा का काम सबसे बड़ा काम है। इसमें भी यदि निरंतर रूप से यह काम किया जा रहा हो तो यह उपलब्धि और भी बड़ी हो जाती है। सत्य साईं सेवा समिति के सदस्यों को पिछले दो सालों से यहां काम करता देख रहा हूँ। समिति के सदस्य बड़े मनोयोग से अपना काम करते हैं। चाहे ब्लड डोनेशन हों या मरीजों की मदद हो, समिति के सदस्य हमेशा आगे बढ़कर काम करते हैं। समिति के सदस्यों ने भी कलेक्टर डा. भुरे के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिला अस्पताल में दो साल में काफी अच्छे काम हुए हैं। अभी मुख्यमंत्री जी भी जब हमर लैब के लोकार्पण और सर्जिकल विंग के अवलोकन के लिए जिला अस्पताल पहुँचे तो उन्होंने भी अस्पताल की प्रशंसा की। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी श्री उमेश डांग ने अपना उद्बोधन भी दिया और प्रदेश भर में चल रहे समिति के कार्यों के बारे में बताया। इस दौरान समिति के श्री राजेंद्र पारस्कर और रमेश पिल्लै, जीवनदीप समिति के सदस्य श्री दिलीप ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
पुलिस अधीक्षक, दुर्ग डॉ. अभिषक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कविलाश टंडन के मार्ग दर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं वाहन चालको को यातायात नियमों की जानकारी दिये जाने हेतु चलाये जा रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गत दिवस जिले के पटेल चौक, नेहरू नगर चौक, सुपेला कटिंग, चन्द्रामौर्या कटिंग, पावर हाउस कटिंग एवं सिरसा गेट चौक में सांईस कॉलेज के 15 एनसीसी कैडटर्स एवं सुराना कॉलेज के 07 एनसीसी कैडटर्स के द्वारा वाहन चालको से यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने की अपील की जा रही है साथ ही हाथ में लिये बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगो को यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले सडक दुर्घटना के गंभीर परिणाम से अवगत कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगे निरन्तर जारी रहेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ /
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा बी.कॉम. बी.सी.ए., बी.बी.ए, बी.ए.एवं एम.एस.सी कम्प्यूटर विज्ञान, एम.एस.सी. माइक्रोबायोलॉजी, एम.ए. अंग्रेजी), एम.एड. की प्रावीण्य सूची घोषित की गयी। उक्त सूची में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, भिलाई नगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट स्थान बनाया। घोषित प्रावीण्य सूची में बी.काम. में नेहा होतवानी ने नवम् स्थान, बी.सी.ए. में मेघा जैन में प्रथम स्थान, सबा हाफिज ने दसवां स्थान, बी.बी.ए. में फरजान खान अष्ठम् स्थान, बी.ए. में सागर साहू ने द्वितीय स्थान एवं सोनम छतिजा ने नवम् स्थान, एम.एस.सी. अंतिम कम्प्यूटर विज्ञान की छात्रा दिव्या यादव ने चतुर्थ स्थान, अन्नू कुमारी पंचम स्थान, एम.एस.सी. माइक्रोबायोलॉजी जसमीन रजा द्वितीय स्थान, संध्या जाधव पंचम स्थान, एम.ए. अंग्रेजी में सरीन साजी ने दसवां स्थान तथा एम.एड. बबीता ने सातवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाया।
उक्त गौरवमयी सफलता के लिए श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमेन श्री आई.पी. मिश्रा एवं अध्यक्ष श्रीमती जया मिश्रा तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव, उप प्राचार्य डॉ. अर्चना झा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं महाविद्यालय के अन्य सदस्यों ने भी बधाई दी है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
आज अल सुबह 6:00 बजे कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निगम एवं बीएसपी के अधिकारियों के साथ शहर के नाला सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर 6 के पास के मुख्य नाला, गौतम नगर एवं बापू नगर के मध्य तेल्हा नाला, करुणा अस्पताल के सामने के नाला, तथा छोटी नालियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएसपी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाला से जलकुंभी हटाने के लिए संसाधन बढ़ाकर शीघ्र अति शीघ्र नाला की सफाई कराएं। उन्होंने बीएसपी क्षेत्र में बैक लाइन की सफाई भी देखी, अभियान चलाकर बेक लाइन की सफाई करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बीएसपी एवं निगम के अधिकारियों के साथ सेक्टर 7 तथा सेक्टर 8 सहित अन्य क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली तथा रहवासियों से फीडबैक भी लिया। रहवासियों ने बताया कि अभी भी शुरुआती दौर में पानी अशुद्ध आ रहा है और स्टार्टिंग टाइम में गंदे पानी की समस्या बरकरार है, कलेक्टर ने बीएसपी के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए हर संभव प्रयास करें, पानी की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान का प्रयास करें तथा पानी टंकियों की सफाई भी करावे। इस दौरान घरों से पानी के सैंपल भी लैब में परीक्षण के लिए एकत्र किए गए। कलेक्टर श्री भुरे ने नेशनल हाईवे के समीप नाली निर्माण का निरीक्षण किया, उन्होंने एनएच के अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा नाली को ढकने और सुरक्षित करने के साथ ही पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
पावर हाउस बस स्टैंड की ओर से पानी निकासी के लिए प्रगति मार्केट की ओर पाइप लाइन बिछाने के कार्य की जानकारी अधिकारियों से ली। पावर हाउस ओवर ब्रिज के संधारण एवं ब्यूटीफिकेशन कार्य का निरीक्षण भी कलेक्टर ने किया, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की प्रगति बढ़ाएं तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा एवं एनआर रत्नेश, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा एवं संजय बागड़े, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, बीएसपी के अधिकारी, एनएच के अधिकारी तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
जिला चिकित्सालय में संचालित हमर लैब में बीपीएल कार्डधारी मरीजों के लिए एक्सरे एवं अन्य जांच पूरी तरह से नि:शुल्क होंगी। जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में पांच प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। यह निर्णय कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में जिला चिकित्सालय परिसर में अतिक्रमण को हटाने संबंधी निर्णय भी लिया गया। साथ ही परिसर में अवैध रूप से खड़ी की जाने वाली प्राइवेट एंबुलेंस भी हटाये जाने का निर्णय लिया गया। अस्पताल के जिन डाटा एंट्री आपरेटर का कार्य संतोषजनक नहीं है उन्हें हटाये जाने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जीवनदीप समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने का सुझाव दिया। सदस्यों ने कहा कि कुछ बड़े शहरों के जिला अस्पतालों में चौकी अस्पताल परिसर में ही है जिससे पुलिस से संपर्क करने की काफी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। बैठक में ईसीजी की सुविधा लोगों को देने प्रशिक्षित स्टाफ नर्स के माध्यम से अथवा जीवनदीप समिति में किसी कर्मचारी को मानदेय पर रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सदस्यों ने अस्पताल की जरूरतों के मुताबिक अत्याधुनिक उपकरणों की माँग रखी। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल की जरूरतों को पूरा करने के लिए जीवनदीप समिति को निरंतर अपने आर्थिक संसाधनों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि जितनी पंचिंग बढ़ेगी, अस्पताल की आय उतनी ही बढ़ेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन को निरंतर ध्यान देना होगा कि इंडोर बढ़े। उन्होंने कहा कि इसकी निरंतर मानिटरिंग किये जाने से अस्पताल की आय में अच्छा खासा इजाफा होगा और इससे अस्पताल में नवाचार किये जा सकेंगे। कलेक्टर ने पिछली बैठक के निर्णयों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली। उन्होंने एमसीएच बिल्डिंग में पानी की दिक्कत के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि पानी की दिक्कत दूर हो गई है। अमृत मिशन के अंतर्गत मुख्य टंकी को पाइप लाइन से जोड़ दिया गया है जिससे 24 घंटे पानी की आपूर्ति हो रही है। लिफ्ट भी चाली कर दी गई है और काऊ कैचर का निर्माण भी कर दिया गया है। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में जहां जहां पर मरम्मत की जरूरत है वहां मरम्मत का कार्य आरंभ कर लिया जाए। बैठक में जीवनदीप समिति से श्री दिलीप ठाकुर, श्री दुष्यंत यादव, श्री पुरुषोत्तम कश्यप, श्री प्रशांत डोनगांवकर, श्री सतीश सुराना उपस्थित थे। बैठक में सीएमएचओ डा. जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन डा. वाय के शर्मा, आरएमओ डा. अखिलेश यादव, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
थैलेसीमिया से पीडि़त दंपतियों की आवश्यकताओं को देखते हुए सेवक जन फाउंडेशन ने इनके लिए ब्लड टेस्ट को 12 जून से फ्री कर दिया है। साथ ही आशीर्वाद ब्लड बैंक द्वारा थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चों को मुफ्त में रक्त प्रदान किया जायेगा । अपने पांचवे स्थापना दिवस पर इसकी घोषणा करते हुए आशीर्वाद ब्लड बैंक तथा सेवक डायग्नोस्टिक (सेवक जन फाउंडेशन) के संचालक विकास जायसवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया के मरीजों को निश्चित अंतराल में बार-बार रक्त की जरूरत पड़ती है।
जायसवाल ने बताया कि बच्चा प्लान कर रहे नवदम्पतियों को थैलेसीमिया और सिकल सेल की जांच अवश्य करवाना चाहिए ताकि बच्चों को इन बीमारियों से बचाया जा सके। इसके लिए हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी (एचपीएलसी) टेस्ट किया जाता है जिसे नवदंपतियों के लिए नि:शुल्क कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए फाउंडेशन के नंबर 7404040856 में संपर्क किया जा सकता है, आशीर्वाद ब्लड बैंक रक्तदान दिवस पर अपनी स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भर से आये 80 सामाजिक संस्थाओ और लगभग 200 रक्तवीरों को रक्तवाहिनी सम्मान से सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान को लेकर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाए जाने की जरूरत है। रक्तदान को लेकर लोगों में भय है। स्वयं उन्होंने जब पहली बार रक्तदान किया था तो घर वाले डर गए थे। देश में रक्तदान जरूरत के मुकाबले बहुत कम है। दुर्घटना होने पर, प्रसव या बड़ी सर्जरी के दौरान तथा कुछ बीमारियों में रक्त की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। रक्तदाताओं की संख्या बढ़ाकर इस कमी को दूर किया जा सकता है। हमें और ज्यादा ब्लड बैंक और ज्यादा डोनर्स की आवश्यकता है। कुछ ही लोग हैं जो बार-बार रक्तदान कर इसकी आपूर्ति को बनाए रखते हैं। कमर्शियल डोनर्स भी होते हैं पर इनसे रक्त लेने में जोखिम होता है। उन्होंने आशीर्वाद ब्लड बैंक द्वारा किए जा रहे उन्नत प्रयासों की प्रशंसा भी की।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की हीमैटोलॉजिस्ट डॉ सरोज बाला ने बताया कि रक्तदान शिविरों के जरिए देशभर में लगभग 90 लाख यूनिट रक्त का संग्रह किया जाता है जबकि जरूरत 1.4 करोड़ यूनिट की होती है। प्रतिवर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। 12 जून को रविवार होने के कारण इसे दो दिन पहले ही मनाया जा रहा है। रक्तदान दिवस का इस वर्ष का थीम है भाईचारे के लिए रक्तदान। रक्तदान कर हम लोगों का जीवन बचा सकते हैं।
इस अवसर पर ईएऩटी विशेषज्ञ डॉ रतन तिवारी, आर्थोपेडिक सर्जन डॉ सौरभ चन्द्राकर, चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अजय भसीन, समाजसेवी वीरेन्द्र सतपथी, कांग्रेस नेता तुलसी साहू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू तथा यूपी-बिहार सांस्कृतिक समूह के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा भी मंचासीन थे। स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से ही स्वैच्छिक रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किये जाने का सिलसिला चलता रहा। शाम तक 70 यूनिट से रक्त का संग्रह किया जा चुका था। राज अड़तिया, सूरज साहू, डिकेंद्र कामडे, अभिजीत पारख, सोमेश राव, गोपेश साहू,रूपल गुप्ता,पलक राठौर, सुषमा श्री, अंजली सिंह, खुशी जैन, एव ब्लड बैंक स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
दुर्ग 13 जून 2022
जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और प्रधान पाठक के 61 पद स्वीकृत किए गए हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत पात्र एवं योग्यताधारी व्याख्याताओं, शिक्षकों, व्यायाम शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों के आवेदन आमंत्रित हैं। विस्तृत जानकारी के लिए शिक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विद्यालय के नाम जहां रिक्त पद उपलब्ध हैं- स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. खम्हरिया (जुन.) भिलाई, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि.बोरी, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. बालाजी नगर, खुर्सीपार, भिलाई, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. कुम्हारी, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. भिलाई 03, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. पाटन, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. रानीतराई, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. सेक्टर 06, भिलाई, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. दीपक नगर, दुर्ग, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. तमेरपारा, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. जंजगिरी, स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. जामगांव (एम), स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. जामगांव (एम), स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. जामगांव (आर), स्वा.आ.उ.अं.मा.वि. नगपुरा।
----
पहले दिन सीसीएम की ओपीडी में आये 31 मरीज, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी पहल से लोगों को मिली बड़ी राहत
- मरीजों ने कहा कि बढ़िया स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क मिल रहीं, बहुत अच्छी बात है
दुर्ग 13 जून 2022/ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सालय में आज ओपीडी आरंभ हो गया। इस शासकीय अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा जांच की निःशुल्क सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। आज यहां पहले दिन 31 मरीज आये। इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल के डीन डा. प्रदीप कुमार पात्रा ने बताया कि आज सबसे ज्यादा मेडिसीन में मरीज आये। इसके अलावा ईएनटी, आई, गायनिक, आर्थाेपैडिक और स्किन के मरीजों ने अपना इलाज कराया। डा. पात्रा ने बताया कि मरीजों के परिजनों में काफी खुशी देखी गई। डा. पात्रा ने बताया कि अभी अस्पताल में मेडिसीन, अस्थि रोग, नेत्र रोग, कान नाक गला आदि में ओपीडी आरंभ हुआ है। शीघ्र ही अन्य विशेषज्ञों की नियुक्ति के साथ ही सर्जरी की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि आज डा. विष्णु दत्त संचालक चिकित्सा शिक्षा के साथ ही डीन डा. पात्रा एवं अस्पताल अधीक्षक डा. अतुल मनोहर देशकर ने भी चिकित्सालय का निरीक्षण किया और मरीजों के परिजनों से मिले। ओपीडी में आये मरीजों के परिजनों ने उन्हें बताया कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है। अब आसपास के मरीजों को भी अच्छा इलाज मिल जाएगा। प्राइवेट हास्पिटल में इलाज में काफी खर्च आ जाता है। यहां विशेषज्ञ डाक्टर हैं। मरीजों से अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों ने भी चर्चा की। मरीजों ने बताया कि डाक्टर ने हमें पर्याप्त समय दिया। सीसीएम के सरकारी अस्पताल बन जाने से हम लोग बहुत खुश हैं। सरकार का यह निर्णय सबके लिए बहुत उपयोगी हैं। उल्लेखनीय है कि सीसीएम में विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधोसंरचना में भी काफी काम किया गया है जिससे अस्पताल हाइटेक रूप से हेल्थ की बढ़िया सुविधाएं देने तैयार हैं। उल्लेखनीय यह भी है कि दुर्ग जिले में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा काम हुआ है। जिला अस्पताल को अपडेट किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्पेशलिस्ट डाक्टरों की नियुक्ति की गई है। संस्थागत प्रसव के क्षेत्र में ब्लाक लेवल पर भी बढ़िया काम हुआ है और लोगों को सीजेरियन डिलीवरी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा। जिला अस्पताल के बाद सीसीएम में भी इलाज की मजबूत अधोसंरचना खड़ी हो जाने से लोगों को बढ़िया स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क मिल पा रही हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ /
अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति-जनजाति के ऐसे व्यक्तियों, परिवारो जिनके पास सन् 1984 व 1950 के पूर्व के निवास संबंधी कोई अभिलेख उपलब्ध नही होने की दशा में जाति प्रमाण पत्र प्रदत्त करने में कठिनाई हो रही हो, ऐसे परिवारों सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र बनाने अभिलेख के रूप में दुर्ग नगर निगम के द्वारा सामान्य सभा द्वारा संकल्प पारित कर उन परिवारों को अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति-जनजाति के सूची में शामिल करने का प्रावधान है। इससे इन परिवारों का जाति प्रमाण पत्र बनने में आसान हो जाएगा। इस संबंध में आज दिन शनिवार को नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा व सभापति राजेश यादव ने अपने-अपने विचार रखें। इस संबंध में शासन से प्राप्त निर्देश के परिपालन को निगम के सभी 60 वार्डों के उपस्थित पार्षदों व एल्डरमेंन व अन्य जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति-जनजाति प्रमाण पत्र बनाने प्राप्त निर्देशों को पढ़कर नोडल अधिकारी प्रकाश थवानी ने उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया। इसके पश्चात् उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा उक्त परिपत्र के संबंध में विस्तृत जानकारियां भी चाही गई, उक्त विषय में विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा ने अपने मार्गदर्शन दिए। विधायक अरूण वोरा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति-जनजाति की श्रेणी में आने वाली विभिन्न जातियों को सन् 1984 एवं 1950 से पूर्व के अभिलेख नही होने पर शासन की योजनाओं का लाभ नही मिल रहा था,अब शासन के नये गाईड लाईन से उन परिवारों को जाति प्रमाण पत्र बनाने में लाभ मिलेगा। इस हेतु ऐसे परिवारों का कर्मचारियों द्वारा निवासरत् आस-पास के लोगों से विस्तृत ब्यौरा जुटाई जाएगी तथा नगर निगम के द्वारा संकल्प पारित कर शासकीय अभिलेख में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया अपनायी जाएगी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहां कि अब-तक पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति-जनजाति की श्रेणी में आने वाली विभिन्न जातियों को अभिलेख नही होने के कारण शासन की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रहते थे, अब इन नियमों के आने से वैसे परिवारों के जाति प्रमाण पत्र बनाने में आसान होगी, इस दिशा में नगर निगम द्वारा बिना भेदभाव के ईमानदारी से कार्य करेगी। इससे लोगों को शासन की इस प्रक्रिया से सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र बनाने का लाभ मिल सके। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा ने भी अपने संबोधन में कहां कि गणना के दौरान पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति-जनजाति श्रेणी में आने वाले परिवार व्यक्ति वहां निवासरत् नही है, ऐसी परिस्थिति में उन परिवारों की जानकारी आस-पास के लोगों से जुटाकर पटवारियों से पंचनामा करके, निगम के समान्यसभा में संकल्प पारित कर उनकी सूची को शामिल किये जाने का प्रावधान है। इस कार्यशाला में सभापति राजेश यादव,एम.आई.सी. सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, जयश्री जोशी, भोला महोबिया, मनदीप सिंह भाटिया, सत्यवती वर्मा, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, गायत्री साहू, काशीराम कोसरे, ज्ञानदास बंजारे मीना सिंग, भास्कर कुंडले, कविता ताण्डी, नजहत परवीन, बिजेंद्र भारद्वाज, खिलावन मटियारा, पुष्पा वर्मा, सतीश देवांगन, उषा ठाकुर, अजीत वैध, अमित देवांगन,चमेली साहू, कुमारी साहू सहित एल्डरमन रत्ना नामदेव, कृष्णा देवांगन, जगमोहन ढीमर, राजस्व अधिकारी नारायण यादव, प्रभारी योगेश सूरे सहित अन्य उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर निगम के तोडफ़ोड़ विभाग टीम आज फिर सुपेला चौक से गदा चौक की तरफ जाने वाली सड़क में लगने वाले संडे मार्केट पर फिर तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की। पिछली बार निगम टीम द्वारा हटाये गये अतिक्रमण के बाद फिर कुछ स्थाई दुकानदार संडे को सड़क पर अपना सामान रखना शुरू कर दिये थे जिससे राहगीरों को फिर परेशानी हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए भिलाई निगम की अतिक्रमण दस्ता टीम भारी पुलिस बल के साथ फिर रविवार की सुबह सुबह पहुंची और टीम के लोगों ने बुलडोजर चलाकर 44 जगहों से अतिक्रमण हटाया।
सुपेला में संडे मार्केट लगने से रविवार के दिन चलते रामनगर, वैशाली नगर, कोहका, कुरुद व सेक्टर एरिया के लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होने लगी थी जिसकी शिकायत लोगों ने निगम में की थी। जिसके आधार पर निगम ने पांच संयुक्त टीम बनाकर फिर रविवार को सुबह पहुंचकर अतिक्रमण को हटाने का काम किया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी बुलाया गया था। इस पूरे कार्रवाई के दौरान नेहरू नगर जोन के आयुक्त मनीष गायकवाड, प्रभारी कार्यपालन अभियंता कुलदीप गुप्ता, प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने, प्रभारी सहायक अभियंता अरविंद शर्मा, उप अभियंता गौरव अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिन्हा, सहायक राजस्व अधिकारी, बालकृष्ण नायडू, मलखान सिंह सोरी, जगन्नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने सुपेला रोड पर अतिक्रमण न करने के लिए पिछले दो-तीन दिनों से दुकान संचालकों को समझाइश दी जा रही थी। इसके बाद भी कुछ लोगों ने फिर से सड़क किनारे टेबल रख कर और बांस बल्ली गाड़कर दुकान लगाना शुरू कर दिया था। इसलिए इनके खिलाफ कार्रवाई की गई और बांस, बल्ली को जेसीबी की सहायता से उखाड़कर जब्ती बनाई। कार्रवाई के दौरान देखने को मिला कि कुछ लोगों ने सड़क के किनारे मलबा बिखेरकर रखा हुआ था। रेत और गिट्टी होने के कारण सड़क में आवागमन प्रभावित हो रहा था। टीम ने उसे भी उठाकर जब्ती बनाया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
