
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की महापौर शशि सिन्हा व सभापति केशव बंछोर ने समीक्षा की। महापौर ने कांग्रेसी पार्षदों से कहा कि वे पूरे निगम क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दे। समस्याओं को दूर करने बिना देरी किए कवायद करे। महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की प्रकाश व्यवस्था पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।
महापौर ने कहा कि कई ऐसे कार्य है जिसे पार्षद अपने विवेक से दूर कर सकते है। नागरिकों की समस्याओं को जनप्रतिनिधि गंभीरता से ले, ताकि बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं को तेजी से निराकरण किया जा सके। बैठक में महापौर ने कहा कि पार्षद अपने-अपने वार्ड में निगम के अधिकारियों के साथ विजिट करे। विजिट के दौरान नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा करे। निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर ध्यान रखे।
शहर में प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त हो
विद्युत विभाग प्रभारी सोनिया देवांगन की उपस्थिति में कांग्रेस के पार्षदों ने शहर की प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा की। महापौर व सभापति ने कहा कि बारिश का समय है। तेज बारिश के पहले शहर की जायजा लिया जाए। स्ट्रीट लाइट की समस्या को निगम द्वारा दूर किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के साथ बैठक
बैठक में चर्चा के दौरान खुलासा हुआ कि कई क्षेत्रों में विद्युत ड्राप की शिकायत है। ट्रंासफार्मर पर लोड अधिक है। पोल सिफ्टिंग आवश्यक है। इस तरह की समस्याओं का निराकरण केवल विद्युत वितरण कंपनी के पास है। बैठक में सभापति ने कहा कि पहले समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाए। इसके बाद महापौर की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या को दूर करने पहल करेंगे।
बैठक में ये थे उपस्थित
महापौर की उपस्थिति में हुई बैठक में टीकम सिंह साहू, ममता यादव, शीला नारखेड़े, संजू नेताम, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, विनय नेताम, रेखा देवी, चन्द्र प्रकाश सिंह निगम, जाहीर अब्बास, अनिल देशमुख, डॉ. सीमा साहू, अनूप डे, गोविन्द चतुर्वेदी, डोमन लाल बारले, रोहित कुमार, पार्वती महानंद आदि उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने विधायक कार्यालय सेक्टर 5 लोगों से भेंट मुलाकात किये और सब का हालचाल जाना। जहां सैकड़ों की संख्या में शहर की महिलाएं व पुरूष पहुंचे। कई लोग अपनी समस्या लेकर पहुंची थे। सभी ने बारी बारी से विधायक से मुलाकात करके अपनी समस्या को बताया। सभी की समस्याओं और आवेदनों को विधायक ने गंभीरता से लिया और कई लोगों की समस्याओं को तत्काल मौके पर निराकरण कर दिए और जो निगम व अन्य विभाग से सम्बंधित थे। उनके आवेदन को संबंधित अधिकारियों को भेजने का आदेश दिया व खुद संबंधित अधिकारियों को कॉल करके जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं का निराकरण कर राहत देने का निवेदन किया। विधायक श्री यादव ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का वे जल्द से जल्द निराकरण करवाएंगे। साथ ही श्री यादव से मिलने पहुंचे कई लोगों ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे कि पीएम आवास, राशन कार्ड, पेंशन योजना, घरों में नल कनेक्शन आदि की मांग भी की। साथ ही जो लोग राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आए थे। उनके लिए विधायक ने निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर ऐसे लोगों की मदद करने कहा।
विधायक श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत सभी परिवार का राशन कार्ड बनाया जाना है। इसलिए सब का राशन कार्ड बनाया जाए। जो बीपीएल की श्रेणी में आते है। उनका बीपीएल बनाया जाए। कोई भी जरूरतमंद व्यक्त सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने से चूकना नहीं चाहिए और लोगों को यहां वहां भटकने की जरूरत नहीं पडऩी चाहिए। इसके अलावा विभिन्न वार्ड से लोग विधायक से मिले और मूलभूत सुविधाएं जैसे निकासी आदि की भी मांग की। जिस पर विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया है। तेजी से शहर में काम चल रहा है। जल्द ही उनके वार्ड में भी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने रात्रि गश्त में लगे पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों को ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को लेकर आवश्यक टिप्स देकर अधिकारी-कर्मचारियों से घर परिवार और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। डॉ पल्लव आधी रात को राजपत्रित अधिकारियों के साथ खुर्सीपार गेट पहुंचे और गश्त टीम के साथ बातचीत की।
बीती रात जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने खुर्सीपार गेट के पास रात्रि गश्त करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों से मुलाकात की। डॉ पल्लव ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को कतार में खड़े कराने के बाद रात्रि गश्त को लेकर ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के जान माल की सुरक्षा के प्रति बरती जाने वाली सतर्कता के आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। एक एक अधिकारी और कर्मचारी से उन्होंने परिवार के बारे में पूछा और स्वास्थ्यगत जानकारी ली। साप्ताहिक अवकाश और काम में किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उनसे संपर्क करने की बात भी पुलिस अधीक्षक ने कही।
इस दौरान छावनी पुलिस अनुविभाग अन्तर्गत आने वाले थाना छावनी, खुर्सीपार, जामुल, पुरानी भिलाई व कुम्हारी के रात्रि गश्त में संलग्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने सभी अधिकारी कर्मचारियों से रात्रि गश्त के दौरान बैंक, एटीएम बूथ, वीआईपी निवास सहित आउटर कालोनी में धनाढ्य वर्ग के आवासों पर नजर रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि रात में किसी संदिग्ध के नजर आने पर रोककर पूछताछ किया जाए।
भिलाई/शौर्यपथ /
पिछले कुछ सालों से सेक्टर पांच चौक से लेकर जे पी चौक तक अवैध कब्जा कर धंधा करने वालों की बाढ़ सी आ गई थी लेकिन बीएसपी का तोड़ूदस्ता इसलिए कार्यवाही नही कर रहा था कि कोरोना के कारण सभी की आर्थिक स्थिति बहुत गडबडाई थी लेकिन उसके आड़ में लगतार अवैध कब्जा वाली दुकानों में लगातार बढोत्तरी हो होते जा रही थी। इसके अलावा अब जेपी चौक से सुपेला चौक की ओर रेलवे का अण्डरब्रिज भी बनना है, इसलिए जहां निगम अपने सुपेला क्षेत्र की कब्जों को हटाने का कार्य कर रहा है, वहीं भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग की टीम डीजीएम के के यादव के नेतृत्व में बुधवार को सुबह सुबह सेक्टर 2 से लेकर जे पी चौक तक दोनो ओर की लगभग 70 दुकानों को तोडफ़ोड़ कर दिये लेकिन इस तोडफ़ोड की चपेट में तोड़ू दस्ता को बताने के बाद भी वे दो दुकाने भी आ गई जहां वर्षोँ से सीजन के हिसाब से यादव गन्ना जूस नगर सेवा विभाग में हर साल राशि पटाकर दुकान लगाने का परमिशन लेता है वहीं हर साल तरबूज की दुकान लगाने वाला विकलांग लल्लन प्रसाद भी नगर सेवा विभाग में राशि पटाकर परमिशन लेकर तरबूज बेचने का कार्य करता है। बाकी लोगों की दुकानों के साथ इनकी भी दुकानेां को बीएसपी के तोड़ूदस्ता ने तोड़ दिया और बाद में उनको कह दिये कि आप फिर से अपनी दुकान बना ले।
के के यादव के बीएसपी के प्रवर्तन विभाग में आने के बाद से ही लगातार अवैध कब्जों पर ताबडतोड़ कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में आज सेक्टर 2 और सेक्टर 6 को विभाजित करने वाली मस्जिद रोड पर दोनों ओर लगने वाले 70 अवैध दुकानों को जेसीबी चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया गया। अलसुबह हुई इस कार्रवाई के चलते अवैध कब्जा कर दुकान सजाने वालों को विरोध का मौका नहीं मिल पाया। कार्रवाई को दुकानें सजने से पहले ही अंजाम दिया गया और संभावित विरोध का सामना करने मौके पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई थी।
बिना नोटिस और जानकारी दिये अचानक किये तोडफ़ोड़,हजारों का हुआ नुकसान
बीएसपी के तोड़ूदस्ता द्वारा अचानक एकदम सुबह सुबह बिना कोई नोटिस और जानकारी दिये तोड़$फोड कर दिये जिसके कारण बीएसपी प्रबंधन के प्रति यहां के लोगों में भारी आक्रोश है। इन लोगोंं का कहना है कि एक तो कोरोना और आज के इस भीषण मंहगाई में आर्थिक स्थिति अत्यधिक खराब है। बीएसपी प्रबंधन जब जब पहले दुकान जितने दिन नही लगाने कहा है हमने दुकाने नही लगाई है, उनके आदेशों और नियमों का पालन किया है लेकिन बिना नोटिस और जानकारी दिये तोडफ़ोड की कार्यवाही अनुचित है अचानक हुए इस तोडफ़ोड़ के कारण हम लोगों को हजारों का नुकसान हुआ है। यहां के पीडि़त कुछ दुकानदारों ने बताया कि तीन महिने पहले नोटिस दिया गया था, उसके बाद कोई न ही नोटिस दिया गया और न ही कोई जानकारी दी गई। बीएसपी प्रबधंन को पहले हम लोगों का व्यवस्थापन करना चाहिए उसके बाद तोडफ़ोड़ करनी चाहिए।
दुकाने तोड़ी छोड़ दिये मंदिर
बीएसपी प्रबंधन द्वारा जेपी चौक के पास सुपेला रेलवे क्रासिंग के समीप भी दुकानों को तोडा गया लेकिन उसके बगल में पूर्व की और बन रहे मंदिर पर कोई कार्यवाही नही की गई। तीन चार साल पहले यहां एक मंदिर बना उसके निर्माण के प्रारंभिक दौर के समय बीएसपी के तोड़ूदस्ता ने तोडफ़ोड़ की थी उसके बाद यहां तोड़ूदस्ता झांकने भी नही आया और उसके बाद यहां मंदिर बन गई उसके बाद फिर उसके बगल में एक नई मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। बीएसपी प्रबंधन और उसके प्रवर्तन विभाग तथा डीजीएम के के यादव को इस बारे में भी संज्ञान लेना चाहिए।
भिलाई/शौर्यपथ /
इस दौरान जितेन्द्र साहू ने कहा क दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिसाली मरोदा क्षेत्र के बीएसपी के मकानों को बीएसपी तोड़ू दस्ता द्वारा लगातार खाली कराये जाने के प्रश्र का उत्तर देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं बेमेतरा जिला के प्रभारी जितेन्द्र साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीएसपी प्रबंधन व तोड़ू दस्ता की कार्यवाही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इन मकानों में असामाजिकतत्वों एवं अपराधियों का जमावड़ा है, यदि उक्त मकान पुलिस विभाग के लोगों को आबंटित हो रहा है, तो ये अच्छी बात है, इससे बीएसपी के घर सुरक्षित भी रहेंगे और बीएसपी को राजस्व का भी लाभ मिलेगा। यहां ये बताना लाजिमी होगा कि जितेन्द्र साहू के पिता ताम्रध्वज साहू इस क्षेत्र के विधायक के साथ साथ प्रदेश के गृ़हमंत्री भी है। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाले हैं, राज्य में जहां एक ओर कांग्रेस की सरकार है। बीएसपी प्रबंधन सेन्ट्रल की एजेंसी है, जिसके द्वारा अपनी संपत्तियों की सुरक्षा तोडूदस्ता के द्वारा कराई जा रही है। ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं का बीएसपी प्रबंधन की तारीफ करना आने वाले विधासभा चुनाव में क्या असर दिखायेगा यह तो समय ही बतायेंगा। डीपीएस चौक से लेकर पवार पेट्रेाल पंप तक व स्टेशन मरेादा, नेवईभाठा, वहां पर भी अवैध कब्जों की बाढ है, उसे भी बीएसपी प्रबंधन खाली करा रही है और अगले साल विधानसभा व उसके बाद लोकसभा चुनाव है। बीएसपी तोड़ूदस्ता द्वारा ये किया जा रहा ये कार्यवाही कितना कारगर साबित होगा ये तो उसी समय पता चलेगा।
भिलाई/शौर्यपथ /
सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रक्त के जीवन रक्षक उपहारों के लिए स्वैच्छिक, अवैतनिक रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करने के लिए हर साल दुनिया भर के देश 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाते हैं। इस वर्ष जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए रक्तदान शिविर आयोजित करके विश्व रक्तदाता दिवस मनाया। स्वैच्छिक दान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक पोस्टर प्रदर्शनी और वर्षों से कई बार रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का समापन 15 जून को किया गया। सेक्टर-9 मुख्य चिकित्सालय में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग के सीएचएमओ डॉ जे पी मेश्राम उपस्थित रहे। समारोह के दौरान डॉ जे पी मेश्राम ने स्वैच्छिक रक्तदान के संदेश के प्रचार में बीएसपी प्रबंधन और जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र और पैथोलॉजी विभाग के प्रयासों की सराहना की और अपील की कि सभी इस प्रयास में शामिल हों और हमारे स्वैच्छिक दाताओं की संख्या में इजाफा हो।
बीएसपी के कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन के के सिंह ने 14 जून को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के रक्त केंद्र में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। विश्व रक्तदाता दिवस पर बीएसपी बिरादरी की एकजुटता और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कार्यपालक निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ एस के इस्सर तथा कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन, के के सिंह ने साथ मिलकर रक्तदान किया। इसके बाद 46 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें बीएसपी के कार्यकर्ता और एनएसएस के स्वयंसेवक शामिल थे।
समारोह के दौरान 30 नियमित स्वैच्छिक दानदाताओं को सम्मानित किया गया। 110 से अधिक बार रक्तदान कर चुके राज आदित्य और 84 बार रक्तदान करने वाले डी मल्लिकार्जुन राव ने रक्तदान के बारे में अपने अनुभव साझा किए। रक्तदान के लाभार्थी अजय यादव ने उन सभी रक्त दाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया जिनके योगदान ने समाज में सद्भाव और शांति का प्रसार करने में सक्षम सहयोग दिया है। राज आदित्य और श्री जे डी खान ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं को संकल्प दिलाया कि यहां एकत्रित सभी लोग स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देंगे।
ब्लड सेंटर की ओर से डॉ नील एस कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सीएमओ द्वय डॉ रवींद्रनाथ व डॉ पी बिनायके, एसीएमओ, डॉ मनीषा कांगो, चीफ कंसल्टेंट डॉ गुरमीत सिंह और सुश्री अभिलेखा बिस्वाल सहित चिकित्सा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
भिलाई /शौर्यपथ /
आगामी 17 जून को निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत सभी प्रकार के व्यपार करने वालों को वेंडर जोन का लायसेंस निगम से लेना अनिवार्य कर दिया गया है, इस संबंध में आगामी 17 जून को बीएसपी, निगम व पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों को एक बैठक निगम कार्यालय में आहुत की गई है। अब बिना वेंडर जोन के व चलित वाहन में व्यापार करने वाले व्यापारियों को भी निगम के साथ ट्रापिुक पुलिस को गाडिय़ों के कागजात दिखाने पड़ेंगे। निगम की एक इंच जमीन पर भी अवैध ठेला खोमजा व चलित वाहन का संचालन बर्दाश्त नही करूंगा। चूंकि इन वाहनों से दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। ट्राफिक पुलिस को चलित वाहनों के कागजात चेक करने का भी निर्देश मेरे द्वारा दिया गया है। निगम की तोडू दस्ता की कार्यवाही से हमारी मंशा किसी को भी परेशान करना नही है, लेकिन अवैध व सड़क पर व्यापार करने वालों पर निगम का तोड़ूदस्ता सख्ती से निपटेगा।
तोडफ़ोड के मामले में करूंगा महापौर से चर्चा-विधायक देवेन्द्र यादव
इधर जब निगम और बीएसपी के तोड़ूदस्ता द्वारा लगातार कार्यवाही की जानकारी विधायक देवेन्द्र यादव को दी गई तो भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि ठेला खोमचा व फुटपाथ पर धंधा करने वालों पर तोडफ़ोड़ की मैँ इस संबंध में महापौर नीरजपाल से चर्चा करूंगा।
दुर्ग/शौर्यपथ /
छ.ग.उत्कल समाज का एक प्रतिनिधि मण्डल भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव एवं नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल से सौजन्य भेंट कर समाज के लोगों के हित में विविध मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा में प्रमुख विषय जाति प्रमाण पत्र एवं आवास, प्रधानमंत्री आवास को लेकर था। समाजहित में दोनों विषयों पर माननीय विधायक महोदय एवं महापौर जी ने समस्या के समाधान हेतु अपनी सहमति व्यक्त की है।
विदित हो कि नगर निगम भिलाई विधानसभा भिलाई, वैशाली नगर क्षेत्र में उत्कल समाज के लोग बड़ी संख्या में निवासरत हैं। ज्यादातर लोग अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से हैं। समाज के 90 प्रतिषत लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापनरत हैं। इनके षिक्षा, प्रषिक्षण रोजगार हेतु जाति प्रमाण पत्र आवष्यक है। इसके लिए दुर्ग की तरह भिलाई में भी षिविर लगाए जाने पर समाज ने आग्रह किया। जिस पर माननीय विधायक एवं महापौर जी ने सहमति व्यक्त कर दी हैं। एक बहुत बड़ी समस्या आवास की है। सेक्टर एरिया में समाज के लोग काफी लम्बी अवधि से निवासरत हैं, इनका स्वयं का कोई मकान नहीं हैं। शासन द्वारा आवास दिये जाने का प्रमुख शर्त आवास न हो, इस स्थिति में लम्बी अवधि से निवास के समर्थन में किरायानामा, प्रस्तुत करना होता हैं, जो इनके पास संभव नहीं है। दुसरा जिनका कच्चा मकान या झोपड़ी होने पर नियमानुसार उन्हें आवासीय पट्टा शासन द्वारा प्रदान किया जाता है, ऐसे पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास प्रदान किया जाना है।
भिलाई में सर्वेन्ट रूम में ही रहकर व उनके आस-पास अनेक लोग अपना जीवन गुजार दिये, तथा आज भी निवासरत हैं। इनका स्वयं का आवास/प्रधानमंत्री आवास नहीं है। ऐसी विकट स्थिति में छत्तीसगढ़ उत्कल समाज ने विधायक एवं महापौर से सेक्टर एरिया में ही इन्हें आवास दिये जाने हेतु निवेदन की है। भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव व महापौर नीरज पाल ने भी अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की हैं, तथा कार्य करने की जानकारी समाज को दी हैं।
बैठक के दौरान महापौर नीरज पाल ने स्वयं कई विषयों पर अपना मार्गदर्षन दिये व यथेष्ठ सहयोग हेतु दृढ़ संकल्पित बताये। शिविर व विविध विषयों पर रूपरेखा तथा कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर समाज प्रमुख वकील तान्डी व पूर्व अहिवारा विधानसभा प्रत्याषी ओनी कुमार,मीडिया के उमेष पासवान सहित समाज के विभीषण दीप, सुन्दरजय तान्डी, ठाकुर निहाल, मधु हरपाल, नकुल नाग, उत्तर ताण्डी,पीयूष टण्डन, नीरज,राम बाबू किसन जाल व अन्य समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे।
निगम प्रशासन, राजस्व विभाग व टाउन एवं कंट्री प्लान के द्वारा अवैध प्लाटिंग को हटाने की संयुक्त कार्यवाही
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम दुर्ग , राजस्व विभाग दुर्ग एवं टाउन एवं कंट्री प्लान दुर्ग द्वारा लंबे समय से कर रहे अवैध प्लाटिंग पर जे0सी0बी0 चलाकर अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही आज तड़के की गयी । निगम प्रशासन ने राजस्व विभाग दुर्ग एवं टाउन एवं कंट्री प्लान दुर्ग के साथ अवैध प्लाटिंग को हटाने की कार्य योजना तैयार की थी । निगम आयुक्त एवम एसडीएम ने अभियान के प्रारंभ में सुबह ही भवन अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अतिक्रमण अधिकारी को अपने पूरे अमले के साथ निगम कार्यालय में उपस्थित होने हेतु आदेशित किया था । तद्उपरांत पूरा निगम का अमला सुबह 8:30 बजे निगम कार्यालय में उपस्थित हो गया था निगम आयुक्त एस0डी0एम0 एवं टाउन एवं कंट्री प्लान एवम पुलिस प्रशासन द्वारा सांमजस्य बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य की शुरूवात की गई । अवैध प्लाटिंग की कार्यवाही को आज सुबह इन अधिकारियों की मार्ग दर्शन में तहसीलदार, नगर निगम के भवन अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मोहन नगर थाना प्रभारी, एवं दुर्ग थाना प्रभारी पूरी टीम के साथ उपस्थित थे । महिला पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रही । निगम आयुक्त के अनुसार लगभग पचास एकड़ जमीन में बाउण्ड्रीवाल व उनमें निर्माण मेन गेट तथा अंदर बने कई स्थानो में निर्माण हो चुके सड़के एवं कच्चे मकानों को जे0सी0बी0 के माध्यम से धराशाही किया गया, नगर निगम की टीम के साथ साथ राजस्व विभाग एवं टाउन एवं कंट्री प्लान की टीम के द्वारा पूरे जोश और मुस्तैदी के साथ अवैध प्लाटिंग हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया । ज्ञात हो कि एम आर ले आउट डेव्लपर्स के विरूद्ध यह कार्यवाही की गई, उस फर्म के विरूद्ध अवैध प्लाटिंग न करने की चेतावनी देते हुए निगम प्रशासन ने पूर्व में तीन बार नोटिस जारी किया था उसके बावजूद भी उनके द्वारा अवैध प्लाटिंग को हटाने की कार्यवाही नही की जा रही थी तद्उपरांत यह कार्यवाही की गई ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
