
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज पूरे प्रदेश की तरह दुर्ग जिले में भी प्री बीएड और प्री डीएड की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। इसके लिए जिले में छत्तीसगढ विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय के साथ ही साइंस कॉलेज, गल्र्स कॉलेज, बीआईटी, खालसा स्कूल, सुराना कॉलेज, आदर्श स्कूल, जेआरडी मल्टीपरपज स्कूल, तिलक स्कूल, दीपक नगर स्कूल, कल्याण कॉलेज, गल्र्स कॉलेज आर्य नगर के अलावा कुल 34 परीक्षा केन्द्र बनाया गया था जहां प्री बीएड का और 15 परीक्षा केन्द्र प्री डीएलएड के लिए बनाए गए थे। इन दोनों ही परीक्षाओं में 10 हजार 888 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसके परिणाम आने के बाद बीएड और डीएलएड का कोर्स करने के लिए प्रतिशत के आधार पर बीएड और डीएलएड के मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में आनलाईन प्रवेश दिया जायेगा।
व्यापाम से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग शहर में प्री बीएड की परीक्षा के लिए बनाए गए 34 सेंटर में 11 हजार 560 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इस परीक्षा में 8 हजार 780 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तो वहीं 2780 अनुपस्थित रहे। प्री डीएड की परीक्षा की बात करें तो इसमें शामिल होने के लिए 4006 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया है। इसके लिए बनाए गए 15 केंद्रों में कुल 2108 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1898 अनुपस्थित रहे। प्री बीएड की परीक्षा पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12.15 तक आयोजित की गई। वहीं प्री डीएड की परीक्षा दूसरी पारी में दोपहर 2 से शाम 4.15 तक आयोजित की गई।
आसान था दोनो ही परीक्षाओं का प्रश्रपत्र
प्री बीएड और प्री डीएड दोनों ही परीक्षाओं में पेपर काफी आसान था। इसे देखकर अभ्यर्थियों के चहरे खिल गए। प्री बीएड के परीक्षार्थी राजेश बैस, मालती चंद्राकर और आसमा ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा को लेकर तैयारी की थी। पेपर से पहले तक काफी डर लग रहा था कि किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन सोच काफी आसान पेपर आया। उनका कहना है कि पेपर जिस तरह से गया है उससे लगता है कि उनका एडमिशन हो जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ /
आज के युग में वैसे ही आम जनता महंगाई की मार सह रही है उस पर 2 साल तक कोरोना काल के समय अपनी बेजारगी का रोना रोना रोने वाले टॉकीज के संचालकों द्वारा शासन प्रशासन से तरह-तरह की छूट की मांग की जाती रही और अपने आप को भारत की आम जनता के रूप में पेश करती रही तथा शासन से मदद की गुहार लगाती रही वही टॉकीज के संचालकों द्वारा अब एक बार फिर से आम जनता को लूटने का कार्य चालू कर दिया गया है।
संचालकों के द्वारा आम जनता को खुलेआम लूटने का कार्य इसलिए कहा जा सकता है कि संचालकों द्वारा टॉकीज में एक ऐसे कंपनी का मिनरल वाटर का विक्रय किया जा रहा है जिसके आधे लीटर की कीमत ?60 है सोचिए जहां बिसलरी , किनली खुले बाजार में ?20 में 1 लीटर मिल रहे हैं वही भिलाई के सिविक सेंटर में मिराज टॉकीज में ह्यष्द्ध2द्गश्चश्चद्गह्य नामक मिनरल वाटर के आधा लीटर पानी की कीमत ?60 है. टाकिज संचालकों द्वारा बाहर से किसी भी तरह का पानी नहीं ले जा सकने का हवाला दिया जाता है जिसके कारण मजबूरी वश आम जनता को इस महंगे पानी का क्रय करना मजबूरी हो जाता है जहां आम जनता 140-160 रूपये की टिकट लेकर फिल्म देख रहा हो वही ?60 का पानी खरीदना पड़ रहा है इसे लूट नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे हालांकि टॉकीज संचालकों द्वारा इसे अपने नियमों में जोड़ दिया गया है और कानून से बचने का पूरा इंतजाम कर लिया है किंतु वहीं अगर संचालकों द्वारा अन्य कंपनी के वाटर विक्रय किया जाता है जिनकी बाजार कीमत ?20 प्रति लीटर है तो आम जनता को ?40 की राहत मिल जाती है किंतु आम जनता मजबूर है और आंखों देखी ठगी का शिकार हो रही है क्या प्रशासन और समाज सेवी संस्थाएं इस दिशा में कोई सार्थक पहल करेंगी या पानी का यह खेल निरंतर जारी रहेगा...
रिसाली (दुर्ग) / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम के अलग-अलग वार्डों में 655 लाख 22 हजार से नए काम होंगे। शनिवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भूमिपूजन किया। इसमें लक्ष्मीनगर में होने वाले 33.30 लाख से पाइप लाइन विस्तारीकरण कार्य भी शामिल है।
खास बात यह है कि खराब मौसम होने के बाद भी गृहमंत्री ने अपना दौरा कार्यक्रम रद्द नहीं किया। तालपुरी व रूआबांधा, रिसाली भ्रमण पश्चात वे पहले स्टेशन मरोदा स्थित मदरसा में अतिरिक्त कमरा निर्माण का भूमिपूजन किया और सूर्या नगर में आंगनबाड़ी जीर्णोद्धार के लिए नींव रखी। इस दौरान बारिश तेज होने के बाद भी गृहमंत्री का काफिला नेवई भाठा वार्ड 32 पहुंचा और मंत्री ने अलग-अलग कार्यों के लिए लगाए गए शीलालेख का अनावरण किया। इस दौरान महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेन्द्र साहू, एमआईसी अनूप डे, विलास राव बोरकर, गोविन्द चतुर्वेदी, चन्द्रभान ठाकुर, सनीर साहू, परमेश्वर, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू के अलावा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, पार्षद टिकम साहू, सारिका साहू, ममता यादव, शीला नारखेड़े, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, विनय नेताम, रेखा देवी, चन्द्रप्रकाश निगम, रमा साहू, जाहीर अब्बास, अनिल कुमार, सीमा साहू, शैलेन्द्र साहू, डोमनलाल, आदि उपस्थित थे।
वार्ड 29 में पाइप लाइन विस्तारीकरण
6 करोड़ 55 लाख 22 हजार के भूमिपूजन व लोकार्पण में स्कूल भवन व अंागनबाड़ी जीर्णोद्धार के अलावा सड़क, नाली, सामुदायीक भवन शामिल है। इसके अलावा 33.30 लाख से अतिमहत्वपूर्ण काय वार्ड 29 में पाइप लाइन विस्तारीकरण भी है। यह कार्य नागरिकों की विशेष मांग और पेयजल संकट को दूर करने स्वीकृत किया गया है।
150 एकड़ जमीन के लिए प्रयास
दुर्ग ग्रामीण के विधायक और लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कल्याणी मंदिर के निकट सभा में कहा कि रिसाली नगर पालिक निगम के विकास में पैसों की कमी नहीं होगी। उनके अथक प्रयास से ही भिलाई इस्पात संयंत्र से भिलाई व रिसाली नगर पालिक निगम को 150-150 एकड़ जमीन मिली है। यहां खाली जमीन के अभाव में 1 अस्पताल व कालेज भवन जैसे कई निर्माण कार्य अटके है। वे जल्द ही संयंत्र के अधिकारियों के साथ और वार्ता कर रिसाली निगम के प्रक्रियाधीन 150 एकड़ जमीन हस्तांतरित कराने का प्रयास करेंगे।
इस वार्ड में इतने लागत से ये होगा विकास कार्य
वार्ड क्रं. 3 व 4 में 24 लाख से सीसी रोड, 20 लाख से वार्ड 1 तालपुरी बोरसी रोड डामरीकरण, वार्ड क्रं. 2 में कुल 43 लाख से सीसी रोड वार्ड 22 मैत्रीकुंज में 40 लाख से विभिन्न सड़क का डामरीकरण, 30 लाख शासकीय प्राथमीन शाला का जीर्णोद्धार, 25 लाख से वार्ड 30 में कर्मामाता भवन, वार्ड 9 में 19 लाख से बैडमिंटन कोर्ट निर्माण (लोकार्पण), 4.80 लाख से वाटर आर ओ. प्लांट (लोकार्पण), वार्ड 29 व 14 में कुल 33.30 लाख से पाइप लाइन विस्तारीकरण, वार्ड 29 में 24.60 लाख से नाली निर्माण, वार्ड 29 में 24 लाख से ऑक्सीजोन निर्माण, 1 करोड़ से कल्याणी माता मंदिर से श्याम नगर चैक तक डामरीकरण, वार्ड 14 में आंगनबाड़ी पुन: निर्माण, वार्ड 15 में स्कूल भवन निर्माण 22 लाख, मदरसा में 10 लाख से भवन, वार्ड 17 व 21 में आंगनबाड़ी भवन 7-7लाख, वार्ड 21 में 10 लाख से सामुदायीक भवन, वार्ड 32 में 10 लाख से सामुदायीक भवन, 10.25 से नाली निर्माण, सामुदायीक भवन बाउंड्रीवाल 5.11 लाख, दो डोम शेड 18 लाख, स्ट्रीट लाइट विस्तार 20.19 लाख।
- बीआईटी दुर्ग में जुटे पांच यूपीएससी टापर ने अपने अनुभव किये साझा
- बताया सोशल मीडिया से दूर रहे, मौलिक मटेरियल से की पढ़ाई
दुर्ग / शौर्यपथ /
यूपीएससी में चयन के लिए जगह की बाधा नहीं होती। रायपुर से पढ़कर भी सलेक्शन होता है। बिना कोचिंग के भी सलेक्शन होता है। हिंदी मीडियम से भी सलेक्शन होता है और इसके लिए जरूरी नहीं कि सबसे प्रतिष्ठित संस्थाओं से आपने पढ़ाई की हो। दुर्ग में पांच टापर्स जुटे और सब अलग-अलग एजुकेशन फील्ड थे, सबने कहा कि अपने पसंद का सबजेक्ट चुनो और खूब पढ़ो। टापर श्रद्धा शुक्ला ने कहा कि वो रायपुर से हैं उन्होंने कोचिंग नहीं ली और मौलिक मटेरियल पढ़ा। रायपुर से ही पढ़ाई भी की। पूजा ने बताया कि वो मगरलोड से हैं घर में इंटरनेट का कवरेज ही नहीं। इंटरनेट चाहिए तो ऊपर छत पर जाना पड़ता है। फिर भी चयन में इसके लिए कोई बाधा नहीं आई। पूजा ने बताया कि उन्हें लगा कि सोशल मीडिया तो सबसे ज्यादा बाधक है पढ़ाई के लिए और तीन साल तक सोशल मीडिया देखा ही नहीं। उन्होंने कहा कि पहले दो अटेम्प खराब हुए लेकिन हिम्मत नहीं हारी। निगेटिव लोगों से दूर रही। पाजिटिविटी आपके अंदर है इसके लिए मसूरी जाकर मोटिवेशन नहीं लेना पड़ता, ऐसा मोटिवेशन टिकता नहीं है। अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जाब में हैं इसलिए समय मैनेज करना पड़ा। कोई जाब के साथ भी पढ़ाई कर सकता है। अक्षय पिल्लै ने कहा कि इंजीनियरिंग के सब्जेक्ट लेकर भी चयनित हुआ जा सकता है। कोई भी विषय हो, उसमें आपकी पकड़ मायने रखती है। दिव्यांजलि ने कहा कि यूपीएससी की तैयारी मैराथन दौड़ के जैसी है। इसमें सही रणनीति रखना बहुत जरूरी है।
कलेक्टर ने भी अपने अनुभव साझा किये- कार्यशाला में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भी अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि जिस तरह साढ़े तीन घंटे आप लोग लगातार धैेर्य से आज टापर्स को सुन रहे हैं। कुछ वर्षों पहले मैंने भी ऐसे ही एक कार्यशाला अटेंड की थी जिसमें खड़े हुए साढ़े तीन घंटे टापर्स को सुना था। जहां आपके इंटेलीजेंस की सीमा होती है वहां से हार्डवर्क काम करना शुरू कर देता है।
एसपी ने साझा किये अपने अनुभव- एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने भी अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि हार्ड वर्क का कोई विकल्प नहीं है। स्मार्ट वर्क की शुरूआत भी हार्ड वर्क से हुए अनुभवों से होती है। कोई यूपीएससी की तैयारी करें तो उसे पूरी तौर पर समर्पित होकर तैयारी करनी होगी। जब तक पूरे संकल्प से अपनी शक्ति इसमें झोंक नहीं देंगे, तब तक सफलता नहीं मिलेगी लेकिन सही रणनीति से यदि कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता तय है।
प्रतिभागियों ने भी पूछे प्रश्न- इस दौरान प्रतिभागियों ने भी प्रश्न चयनित अभ्यर्थियों से पूछे। कार्यशाला के अंत में अपर कलेक्टर श्रीमतती पद्मिनी भोई ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज की कार्यशाला से निश्चित रूप से ही अभ्यर्थियों को सहयोग मिला होगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, श्री लवकेश ध्रुव और उप संचालक जनशक्ति नियोजन श्री राजकुमार कुर्रे भी मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में आगामी 13 जून से बाह्रय रोगी विभाग ओपीडी आरंभ हो रही है। प्रदेश में संचालित अन्य चिकित्सा महाविद्यालयोंकी तरह ही एक बार फिर से अंचल के रोगियों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा का लाभ नि:शुल्क मिल सकेगा। इसमें मेडिसीन अस्थि रोग, स्त्री रोगशिशु रोग, नेत्र रोग, नाक कान गला रोगों के कुशल व वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शीघ्र ही शेष विशेषज्ञों के पद ग्रहण करने के उपरांत ओपीडी आरंभ किया जाएगा। तत्पश्चात विशेषज्ञों एवं अन्य सुविधा उपलब्ध हो जाने पर क्रमबद्ध अंत:रोगी की सुविधा प्रारंभ कर दी जाएगी।
दुर्ग / शौर्यपथ /
न्यू बस स्टेंड सहित मुख्य मार्ग नलघर के सामने जी.ई. रोड पर सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम बाजार विभाग व अतिक्रमण विभाग के अमला ने कार्रवाई की। कार्रवाई के लिए पहुंचे निगम अमला ने अतिक्रमण कारियों की फ़ोटो व वीडियोग्राफी करवाई गई और उसके बाद दुकान के बाहर सड़क पर फैलाकर रखे गए सामानों को हटवाया गया। न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में दुकान के सामने कर कारोबार सड़क में फैलाकर कारोबार कर रहे हैं। इसके वजह से बस स्टेंड के भीतर व मुख्य मार्ग पर आवागमन को लेकर आम जनता को दिक्कत हो रही है।इसको ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज न्यू बस स्टैंड का निरीक्षण किया।आयुक्त की मौजूदगी में निगम का बाजार विभाग व अतिक्रमण विभाग तोडू दस्ता ने बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही की। निगम कर्मचारियों ने बस स्टैंड जी.ई. रोड क्षेत्र में सड़क किनारे कब्जा कर सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वाले बाहर समान रखे सभी व्यापारियों की फ़ोटो व वीडियोग्राफी पूर्व में करवाई गई। इसके बाद उक्त व्यापारियों द्वारा फैलाकर रखे गए सामान को हटवाया गया। निगम की सख्ती को देखते हुए कुछ कारोबारी अपना सामान स्वयं हटाने लगे।
इस दौरान निगम के अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि सामान दुकान से बाहर निकलकर फैलाकर न रखे और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन को सहयोग करें उन्होंने कहा कि यह कारवाही निरन्तर जारी रहेगी अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के समय बाजार विभाग के प्रभारी अधिकारी थानसिंग यादव, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव,भुवान दास साहू और अतिक्रमण अमला मौजूद थे
दुर्ग / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ के पांच युवा जिन्होंने अखिल भारतीय सिविल सेवा में परचम लहराया है। अपने अनुभवों को साझा करने के लिए शहर के बीआईटी आडिटोरियम में मौजूद रहेंगे। इस कार्यशाला में न केवल वे अपने अनुभव साझा करेंगे अपितु प्रतिभागियों के प्रश्न का उत्तर देंगे। यह पहला ऐसा मौका है जब छत्तीसगढ़ के इस साल के पांच टापर अपनी रणनीति साझा करने एक साथ एक ही जगह पर जुटे हों। यूपीएससी में 45 वें स्थान पर चयनित सुश्री श्रद्धा शुक्ला, 51 वें स्थान पर चयनित श्री अक्षय पिल्लई, 199 वें स्थान पर चयनित श्री पूजा साहू और 254 वें स्थान पर चयनित श्री अभिषेक अग्रवाल तथा दिव्यांजलि जायसवाल 216 रैंक अपने अनुभव साझा करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई ने बताया कि कलेक्टर डा/. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यूपीएससी परीक्षा में चयन के लिए जरूरी बुनियादी बातों के संबंध में सफल प्रतियोगी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। टापर्स बताएंगे कि उन्होंने परीक्षा के लिए समय प्रबंधन कैसे किया। राइटिंग स्किल किस तरह की हो। तैयारी के दौरान स्ट्रेस जो आता है उससे कैसे बचें। उल्लेखनीय है कि सेशन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा अपने प्रश्न भी प्रतिभागियों के समक्ष रख सकेंगे। सेशन 3 बजे से आरंभ होगा और इसमें हर प्रतियोगी संक्षिप्त रूप से अपनी तैयारी के बारे में जानकारी देगा। इंटरव्यू की अपनी रणनीति साझा करेगा। अपने वैकल्पिक विषय के बारे में बताएगा। विशेष रूप से फोकस इस बात में होगा कि किस तरह की रणनीति अपनाने से थोड़े समय में ही अच्छी तैयारी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में यूपीएससी के नतीजों से इस बार युवाओं में काफी उत्साह है। प्रदेश के 12 प्रतियोगियों का चयन इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हुआ है। जिले के प्रतियोगियों को लगातार बेहतरीन मार्गदर्शन मिलता रहे, इसके लिए कलेक्टर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन कर रहे हैं। पिछली बार पीएससी परीक्षा के टापर्स ने कार्यशाला के माध्यम से अपने विचार साझा किये थे और इसका खासा लाभ शहर के युवाओं ने उठाया था। उल्लेखनीय है कि यह कार्यशाला पूरी तरह नि:शुल्क है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले तथा इसके इच्छुक युवा इसका लाभ उठा सकते हैं। जिले में सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए डीएमएफ के माध्यम से प्रशिक्षण जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है और इसकी दो बैच चल रही है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत कुरूद में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। वही 5 ट्रिप मुरूम जब्ती करने के साथ ही मार्ग संरचना को भी ध्वस्त किया गया। अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने फिर एक बार भिलाई निगम की जेसीबी कुरूद क्षेत्र में उतरी। कुरूद के नकटा तालाब के पास अवैध प्लाटिंग की काफी शिकायतें मिल रही थी, पूर्व में इस पर कार्यवाही की जा चुकी है परंतु फिर भी अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग बाज नहीं आ रहे थे। जैसे ही इसकी जानकारी निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को लगी उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में भवन अनुज्ञा विभाग की टीम एवं तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम कुरूद क्षेत्र पहुंची और मार्ग संरचना को हटाकर मुरूम जब्ती की कार्रवाई की। वहीं अवैध प्लाटिंग करने वालों की जानकारी भी निगम ने निकाल लिया है तथा अवैध प्लाटिंग करने वाले भू स्वामियों के भूमि के पंजीयन पर रोक लगाने के लिए निगमायुक्त ने पत्र भी प्रेषित किया है।
उन्होंने उल्लेख किया है कि खसरा क्रमांक 1326/1,1327,1328/1 के खसरे के अवैध बटांकन पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही भवन निर्माण अधिकारी ने अवैध रूप से भूखंडों का विक्रय किए जाने को लेकर रमन मूर्ति, खुशबू जैन, इतवारी राम देवांगन, ठगिया बाई देवांगन को नोटिस जारी करते हुए उल्लेख किया है कि अवैध रूप से खसरा को छोटे-छोटे भूखंडों में विघटित कर विक्रय किया जा रहा है जो कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिस पर अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग)(3) के अंतर्गत इस कृत्य हेतु कम से कम 3 वर्ष और अधिक से अधिक 7 वर्ष के कारावास से तथा न्यूनतम 1.00 लाख रुपए जुर्माना से दंडित किए जाने का प्रावधान है। इसलिए क्यों न कार्यवाही की जाए। इसके लिए निगम ने 7 दिवस के भीतर नोटिस का जवाब अवैध प्लाटिंग करने वालों से मांगा है। समय पर जवाब नहीं देने पर इनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत कुरूद में अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। वही 5 ट्रिप मुरूम जब्ती करने के साथ ही मार्ग संरचना को भी ध्वस्त किया गया। अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने फिर एक बार भिलाई निगम की जेसीबी कुरूद क्षेत्र में उतरी। कुरूद के नकटा तालाब के पास अवैध प्लाटिंग की काफी शिकायतें मिल रही थी, पूर्व में इस पर कार्यवाही की जा चुकी है परंतु फिर भी अवैध प्लाटिंग करने वाले लोग बाज नहीं आ रहे थे। जैसे ही इसकी जानकारी निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे को लगी उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में भवन अनुज्ञा विभाग की टीम एवं तोडफ़ोड़ दस्ता की टीम कुरूद क्षेत्र पहुंची और मार्ग संरचना को हटाकर मुरूम जब्ती की कार्रवाई की। वहीं अवैध प्लाटिंग करने वालों की जानकारी भी निगम ने निकाल लिया है तथा अवैध प्लाटिंग करने वाले भू स्वामियों के भूमि के पंजीयन पर रोक लगाने के लिए निगमायुक्त ने पत्र भी प्रेषित किया है।
उन्होंने उल्लेख किया है कि खसरा क्रमांक 1326/1,1327,1328/1 के खसरे के अवैध बटांकन पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही भवन निर्माण अधिकारी ने अवैध रूप से भूखंडों का विक्रय किए जाने को लेकर रमन मूर्ति, खुशबू जैन, इतवारी राम देवांगन, ठगिया बाई देवांगन को नोटिस जारी करते हुए उल्लेख किया है कि अवैध रूप से खसरा को छोटे-छोटे भूखंडों में विघटित कर विक्रय किया जा रहा है जो कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिस पर अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग)(3) के अंतर्गत इस कृत्य हेतु कम से कम 3 वर्ष और अधिक से अधिक 7 वर्ष के कारावास से तथा न्यूनतम 1.00 लाख रुपए जुर्माना से दंडित किए जाने का प्रावधान है। इसलिए क्यों न कार्यवाही की जाए। इसके लिए निगम ने 7 दिवस के भीतर नोटिस का जवाब अवैध प्लाटिंग करने वालों से मांगा है। समय पर जवाब नहीं देने पर इनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
