September 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5026)

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियग के तहत जिले में संचालित शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) पुलगांव, गोकुलनगर, दुर्ग का दिनांक 04 मई को किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट श्री जनार्दन खरे व राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयो। के सदस्य श्री सोनल कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। संस्था में निवासरत विधि से संघर्षरत बच्चों से प्रत्यक्ष चर्चा कर उनको गिलने वाले सुविधा और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया माननीय प्रधान मजिस्ट्रेट व सदस्य महोदय ने बच्चों को मिलने वाले नाश्ता का स्वाद भी चखा और बच्चों के साथ मिलकर कचौडी भी खाया तथा वहा पदरस समर अधिकारी व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विधि विरुद्ध बच्चों से मधुर संबंध रखे व उना) साथ परिवार और अपनों की तरह व्यवहार करे .

    संस्था में उपस्थित कर्गचारियों ने राजा अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री सोनलकुमार गुप्ता से अधीक्षक का पद रिक्त होने की जानकारी दी जिस पर श्री गुप्ता ने राज्य शासन को शीघ्र ही रिक्त पद की पूर्ति किये जाने की बात कही गयी। माननीय प्रधान मजिस्ट्रेट ने समस्त बच्चों को विश्वास दिलाया कि बहुत होगी । उनके प्रकरणों का उचित निराकरण होगा जिस पर बच्चों ने उत्साह के साथ ताली व अभिवादन किया तथा बाल सम्प्रेक्षण गृह के समस्त अधिकारी कर्मचारियों व विधि विरुद्ध वनों । एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ, विधि सम्मत व्यवस्था / वातावरण बनाए रखने की बात कही गयी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती प्रीति डांगरे, ती अधिकारी श्री आलोक साहू, लता रजा एवं ओम प्रकाश भोसले आदि उपस्थित थे। ।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर पालिक क्षेत्र सीमा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवासयोजना के मोर मकान मोर चिन्हारी ( एएचपी) घटक अन्तर्गत सर्वे हुये झुग्गी क्षेत्र / स्लम में निवासरत परिवारों को आवास आबंटन हेतु अंतिम अवसर दिया जा रहा है इनके लिए मात्र 75000/- पचहत्तर हजार रूपये में आवास उपलब्ध है। यदि निम्नाकिंत झुग्गी निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान- मोर चिन्हारी का लाभ लेना चाहते हैं तो आगामी 15 मई तक कार्यालयीन दिवस में सुबह 10 बजे 5.30 बजे तक आवश्यक दस्तावेज सहित डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय में संपर्क करें।
    झुग्गी क्षेत्र का नाम ढोंगियों तालाब पार वार्ड 56,गिट्टी खदान रोड वार्ड 02 एवं 03,सरस्वती नगर वार्ड 34,मुर्रा भट्टा/ उरला बस्ती / दमाद पारा वार्ड 57 एवं 58,जोगी नगर / जेल तिराहा वार्ड 49 एवं 46,संत रविदास नगर वार्ड 40,चाँदमारी पारा स्वीपर कालोनी 37 के अलावा इंद्रिरा कालोनी निगम क्वाटर 40, -आवश्यक दस्तावेज,नगर निगम दुर्ग के क्षेत्र में दिनांक 31.08.2015 से पूर्व निवासरत संबंधित कोई भी शासकीय दस्तावेज जैसे ,आधार कार्ड (बडे साईज वाला) बिजली बिल ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र आदि।देश में किसी भी स्थान पर पक्का आवास न होने तथा परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम एवं किसी भी शासकीय आवास योजना में पूर्व का लाभ न लेने संबंधित शपथ पत्र हितग्राही का 100 रू. शपथ-पत्र में नोटरी से सत्यापित)। आवेदक का बैंक पासबुक की छायाप्रति आवेदक का एक पासपोर्ट साईज का फोटो।पुरे परिवार के सदस्यों का ( पति पत्नि, अविवाहित बच्चे) आधार कार्ड की छायाप्रति ।
    वर्तमान घर के सामने आवेदक ( पति / पत्नि) का 4ङ्ग6 साईज का फोटो। परिवार का राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा डीपीआर में स्वीकृत झुग्गी बस्तियों में निवासरत् पात्र हितग्राहियों को निर्मित/निर्माणाधीन परियोजनाओं में प्राथमिकता दी जायेगी। निर्माणाधीन आवासों अन्तर्गत सरस्वती नगर में कुल 522 आवास, पोटियाकला में कुल 116 आवास, गोकुल नगर पुलगांव में कुल 336 आवास, गणपति विहार, बोरसी में कुल 108 आवास, माँ कर्मा बोरसी में कुल 108 आवास एवं फार्चून हाईट्स पोटियाकला में कुल 36 आवास शामिल हैं।20 मई 2022 के बाद किरायेदारों के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की जावेगी । अधिक जानकारी के लिए परियोजना के नोडल अधिकारी आर. के. पाण्डेय, मो0-9644303682 एवं सहा0 नोडल अधिकारी श्री जितेन्द्र समैया, मो0 9644082508 पर संपर्क किया जा सकता है।

    रिसाली / शौर्यपथ /

    रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के पॉश कॉलोनी में शामिल शक्ति विहार के नागरिकों को अब डूबान का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से जल भराव की स्थिति से निपटने 95 लाख खर्च किया जाएगा। इस राशि से बारिश का पानी निकासी करने नाली निर्माण किया जाएगा।
    नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने स्वीकृत ले आउट का अध्ययन कर आवश्यक निर्देश दिए। उपअभियंता नितिश अमन साहू को कहा कि वे बारिश के पहले नाली निर्माण कार्य को पूर्ण कराए। ताकि आने वाले बारिश में नागरिकों दिक्कतों का सामना न करना पड़े। स्थल निरीक्ष्ण के समय सहायक अभियंता राजकुमार जैन भी उपस्थित थे। खास बात यह है कि निगम ने हाल ही में कार्य पूर्ण करने वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है।
    मंत्री का प्रयास हुआ सार्थक
    शक्ति विहार वार्ड 28 का हिस्सा है। यहां बारिश के समय पानी निकासी का साधन नहीं होने की वजह से क्षेत्र टापू बन जाता था। वार्ड के नागरिक लंबे समय से समस्या जूझ रहे थे। क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू इस समस्या का निदान शीघ्र करने आश्वासन दिया था।
    350 मीटर लंबी नाली का होगा निर्माण
    कृष्णा टॉकिज रोड स्थित राजा स्टील के निकट शक्ति विहार मार्ग में सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण किया जाएगा। बारिश का पानी नाली से होते हुए कृष्णा टॉकिज रोड स्थित बड़े नाली में समाहित होगा।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को शुद्ध प्यूरीफायर शीतल पानी मिले, शहर के लोग व राहगीर इस गर्मी में अपनी कंठ तर सके इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। विधायक की पहल से शहर के 6 प्रमुख स्थानों पर जहां लोगों का आना-जाना अधिक रहता है। ऐसे 6 जगह का चयन कर इन स्थानों में 42 लाख की लागत से नया वाटर एटीएम लगवा रहे हैं।
    वाटर एटीएम लगाने का काम तेजी से चल रहा है और अब अंतिम चरण में है। जल्द ही इन सभी वाटर एटीएम को लगाने का काम पूरा हो जाएगा।
    इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव इसे भिलाई की जनता को समर्पित कर देंगे। आप को बता दे कि भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव हर रविवार को विधायक कार्यालय में जनदर्शन लगाते हैं। जहां वे लोगों से मिलते है। उनका हालचाल जानते हैं और यहां लोगों की समस्याओं को सूनने के साथ ही उसका निदान करते हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को शहरवासियों के माध्यम से लगातार वाटर एटीएम की मांग की जा रही है।
    जनता की मांग और जरूरतों की देखते हुए पहल की और अपने विधायक निधि से शहर के 6 जगह पर वाटर एटीएम लगाने का काम शुरू कराया। जो जल्द ही शुरू हो जाएगा। पहला वाटर एटीएम सेक्टर 1.मानव आश्रम के पास लगाया जाएगा।
    इसके साथ ही सेक्टर 2. ए मार्केट गार्डन के पास, सेक्टर 4 बोरिया के पास, सेक्टर 7 पानी टँकी के समीप बस स्टॉप के पास, सेक्टर- 6 एमजीएम स्कूल के पास और छठवा वाटर एटीएम हुडको मार्केट के पास श्री राम चौक में लगाया जाएगा।
    मिलेगी लोगों को राहत: देवेन्द्र यादव
    विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि शहर की जनता के मांग के अनुरूप शहर में 6 जगह वाटर एटीएम लगाए जा रहे है जो जल्द शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों की आवश्यकता को देखते हुए इन वाटर एटीएम की स्थापना हो रही है। शहर के 6 ऐसे पाइंट जहाँ अधिक जरूरत और अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। ऐसे स्थान पर वाटर एटीएम लगाया जा रहा है।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    दुर्ग में पत्रकारों की बहुत बड़ी फौज है किन्तु इसमें से कुछ पत्रकार ऐसे भी है जो आरटीआई का सहारा लेकर अवैध वसूली में सलग्न रहते है .जिसमे कई बार सफल भी होते है तो कई बार असफल ऐसा ही एक पत्रकार है दुर्ग का ज्वाला प्रसाद अग्रवाल जो बेमेतरा में पत्रकारिता करने के नाम से अधिमानता तो बना लिया है किन्तु कार्य क्षेत्र हमेशा ही दुर्ग रहा है जबकि अधिमानता के नियमानुसार उक्त क्षेत्र में लगातार तीन साल सक्रिय पत्रकारिता करना होता है अब ये जाँच का विषय है कि अधिमानता देने वाली समिति के सात सदस्यों में से किस सदस्य ने इस कि अनुशंसा कर अपने पद का दुरूपयोग किया है और शासन को जनसंपर्क विभाग को अँधेरे में रखा है क्योकि सभी को मालुम है कि ज्वाला प्रसाद अग्रवाल दुर्ग में ही सक्रीय रहता है जिसका सीधा प्रमाण यह है किज्वाला प्रसाद अग्रवाल द्वारा संचालित वेब पोर्टल दुर्ग से संचालित है जिसमे समाचार लगाने का अधिकार ज्वाला अग्रवाल के पास है और मोबाइल या कंप्यूटर सिस्टम के लोकेशन से ये आसानी से जाँच एजेंसी पता कर सकती है कि विगत सालो से ज्वाला प्रसाद अग्रवाल दुर्ग क्षेत्र में ही सक्रीय है .
    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल शहर में आरटीआई लगाने के नाम से भी मशहूर है कई विभागों में आरटीआई लगाकर जानकारी एकत्रित कर आरटीआई कि आड़ में अवैध वसूली हो तो भी कोई आश्चर्य नहीं होगा क्योकि जितना आरटीआई उसके द्वारा लगाया गया उसका आधा भी सार्वजनिक कर आम जनता को जागरूक किया हो , प्रशासन को जागरूक किया हो ऐसा कही नहीं दिखता . ऐसे ही एक मामले में दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित संस्थान जलाराम चाट एवं जलाराम स्वीट्स के बारे में लगातार सोशल मिडिया के माध्यम से दुष्प्रचार किया जा रहा था . संस्थान के संचालको के अनुसार आखिर कार तंग आकर संस्थान के संचालको ने जब इसकी शिकायत कोतवाली थाना में की तब ज्वाला प्रसाद अग्रवाल ने कोतवाली थाना में लिखित और सोशल मिडिया के माध्यम से अपने कृत्य की माफ़ी मांगी तब कही जा कर व्यापारिक पृष्ठ भूमि वाली संस्था के संचालको ने बात को खत्म करते हुए मामले को आगे नहीं बाध्य . ऐसे कई मामले और भी हो सकते है जिसमे पीडि़त पुलिस के पास ना पहुँच कर मन मसोस कर परदे के पीछे सौदा कर मौन हो जाता हो .
    बड़ा सवाल यह है कि समाज में ज्वाला प्रसाद अग्रवाल जैसे कितने पत्रकार होंगे जो इस तरह की वसूली के लिए आम जनता को प्रताडि़त करते होंगे . बता दे कि ज्वाला प्रसाद अग्रवाल के द्वारा दो साप्ताहिक समाचार पत्र का भी रजिस्ट्रेशन कराया गया है किन्तु नियमित ना चला पाने के कारण आज बंद की स्थिति में है कोई बड़ी बात नहीं कि संचार माध्यम की भारत सरकार की सबसे बड़ी संस्था आरएनआई द्वारा समाचार पत्र को ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया हो किन्तु ये सत्य है कि ज्वाला प्रसाद अग्रवाल जैसे लोग पत्रकारिता की चाह ही नहीं रखते अगर पत्रकारिता की चाह रखते तो दो में से एक अखबार का सञ्चालन तो जरुर करते ऐसे लोग सिर्फ पत्रकारिता का ठप्पा लगा कर आम जनता को लुटने का ही प्रयास करते है . जिला प्रशासन / जन संपर्क विभाग को चाहिए कि ऐसे पत्रकारों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे वही दुर्ग की सबसे बड़ी और पुरानी संस्था दुर्ग प्रेस कल्ब जिसमे कई ऐसे वरिष्ठ पत्रकार है जो 40-50 वर्षो से कार्य कर रहे है अपने ऐसे सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाए जो पत्रकार होने के दम पर अनैतिक कार्य में सलग्न हो क्योकि दुर्ग प्रेस कल्ब के वरिष्ठ सदस्य जो समाज में काफी सम्मानित है और स्वक्ष छवि के है उनके क्लब से जुड़े एक वेब पोर्टल पत्रकार की ऐसी करनी पर सभी को कही ना कही अपमानित होना पड़ता है .

    पक्ष और विपक्ष एक दुसरे को नीचा दिखाने करने लगे राजनीती


     दुर्ग / शौर्यपथ /  विगत 1 माह से गया नगर वार्ड 4 में लो प्रेशर व कई घरों में पानी नहीं आने की समस्या को लेकर परेशान गया नगर वार्ड 4 की महिलाओ के उग्र प्रदर्शन के बाद आज सुबह संकटग्रस्त मुक्तिधाम क्षेत्र में पानी की समस्या का देखने पहुंचे विधायक अरुण वोरा को महिलाओ ने घर के अंदर ले जाकर दिखाएं नलों में पानी नहीं आने समस्या जिसपर विधायक महोदय ने स्वयं स्वीकार किया कि इस क्षेत्र में लो प्रेशर के कारण पानी नहीं आ रहे और मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों पर दबाव बनाकर पानी देने कहा जिस पर कतिपय कर्मचारियों के माध्यम से वार्ड 5 के एक गली में जाने वाले पानी सप्लाई का वाल बन्द कराकर समस्या ग्रस्त एरिया में पानी बढ़ाने की कोशिश की गई जिससे दूसरी गली में पानी अवरुद्ध होने पर नाराज दो युवकों को पूर्व सभापति दिनेश देवांगन के खिलाफ उकसाकर उनकी छबि खराब करने वार्ड 5 के पूर्व कांग्रेस पार्षद विजयंत पटेल ने विधायक वोरा के समक्ष विवाद कि स्थिति निर्मित कराया ताकि पानी की मूल संकट से ध्यान भटकाया जा सके लेकिन वार्ड 4 की जागरूक महिलाओ व नागरिकों ने एकजुट होकर अपने पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन के बचाव में उतरकर इस गंदी राजनीति के खिलाफ नाराजगी प्रकट कर विधायक अरुण वोरा को पानी की संकट दूर करने कि मांग कि और समस्या हल नहीं होने पर विधायक निवास मे प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी इस दौरान वार्ड पार्षद नरेंद्र बंजारे भी मौजूद थे।
           इस सम्बन्ध वार्ड पार्षद श्रीमती लीना देवांगन व वार्ड की महिलाओ ने विधायक अरुण वोरा पर सस्ती व स्तरहीन राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि पानी की समस्या को लेकर कल निगम कार्यालय में हुए जोरदार प्रदर्शन से घबराए कांग्रेसी विधायक के संरक्षण में वार्ड 5 के पूर्व कांग्रेस पार्षद विजयंत पटेल द्वारा विगत 15 वर्ष गया नगर वार्ड में पार्षद के साथ-साथ सभापति व लोक कर्म प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर शहर में अपनी निस्वार्थ व सेवाभाव छबि दिनेश देवांगन के खिलाफ भ्रामक खबर फैला रहे है इसका मुख्य कारण कल निगम मे हुए पानी की समस्या के खिलाफ किए मुखर आंदोलन है जिससे विधायक वोरा व कांग्रेसी भयभीत हो गए है और आज पहुंचे निरीक्षण में समस्या सही पाने पर अपनी प्रशासन की नाकामी छिपाने पूर्व सभापति देवांगन के खिलाफ दुष्प्रचार कर गलत बयान जारी किया गया है जिसका वार्डवासी कड़ी निन्दा करती है वार्ड 3 पार्षद नरेंद्र बंजारे व मोहल्ला वासी महिलाओ ने कहां की वास्तव में बघेरा टंकी से गया नगर की दूरी के चलते नलों मे पानी का प्रेशर नहीं बनता जिसके कारण आए दिन वार्ड के कई क्षेत्रों में लो प्रेशर बना रहता है किंतु वार्ड से सौ मीटर दूर वार्ड 5 मे बनी गिरधारी नगर की नई पानी टंकी से कुछ गलियों का पाईप लाईन जोड़ने से संकट का निदान हो सकता है किन्तु वार्ड के पूर्व पार्षद विजयंत पटेल द्वारा निगम मे अपनी कांग्रेसी सरकार के जरिए अडंगे व राजनीतिक दुर्भावना के चलते अधिकारियों द्वारा जोड़ा नहीं जा रहा है यही कारण कि वार्ड में पानी का समस्या सुलझ नहीं पा रहा है और इससे ध्यान भटकाने विधायक के इशारे पर अब पूर्व सभापति दिनेश देवांगन के खिलाफ ओछी राजनीति की जा रही है जिसे कतई  बर्दाश्त नहीं कि जाएगी ।

     अक्षय तृतीया पर हुआ पुतरा-पुतरी का विवाह

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    अक्षय तृतीया पर शहर में पारम्परिक रिति-रिवाज के प्रति लोगों का उत्साह देखते बना। छोटे बच्चे अपने परिवार के बड़ों के साथ मिलकर मिट्टी के बने पुतरा पुतरी का विवाह रचाने की तैयारी में जुटे रहे। लोगों ने सुबह अपने पितरों को याद करते हुए घर पर उनके सम्मान में नया घड़ा रखा। वहीं इस दिन खरीदी करना शुभ होने से भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के सभी बाजारों में रौनक देखते बनी।
    अक्षय तृतीया पर मिट्टी के बने पुतरा पुतरी का विवाह संपन्न कराने का परम्परा रही है। इस परम्परा का निर्वहन आज के दिन शहर में अनेक परिवारों ने किया। इस दौरान छोटे बच्चों का उत्साह देखते बना। बच्चों ने वर और वधू पक्ष में बंटकर पुतरा पुतरी के विवाह के संस्कार पूरा किया। इसमें परिवार के बड़ों ने भी अपनी सहभागिता दी। पुतरा पुतरी के विवाह के लिए मंडप सजाकर तेल हल्दी की रस्म अदा की गई। इसके साथ ही गोधुली बेला में विवाह के बाद प्रीति भोज का भी आयोजन की भी तैयारी बच्चों ने कर रखी है।
    आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया गया। इस दौरान अनेक परिवारों में विवाहए मुंडनए गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ कार्य बिना मुहुर्त देखे संपन्न कराया गया। अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ होने से इसका अलग ही महत्व माना गया है। सोने चांदी के आभूषण और वाहन आदि खरीदने के लिए भी अक्षय तृतीया के दिन को शुभ माना गया है। इसका असर आज भिलाई . दुर्ग के सभी बाजारों में देखने को मिला। बाजारों में शुभ खरीदी के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने आफर भी लागू किया गया है।
    छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया पर दिवंगत पूर्वजों को भी श्रृद्धा से याद किया जाता है। आज लोगों ने सुबह अपने अपने पितरों को जल अर्पित किया और उनके लिए घर में मिट्टी का नया घड़ा रखा। देवी देवताओं को खीर पुड़ी का भोग लगाकर पूजा अर्चना की गई। वहीं खेतों पर जाकर माटी पूजन कर धान के छिड़काव करने की परम्परा का किसानों ने निर्वहन किया। इसके साथ ही आने वाले वर्ष में फसल अच्छी होने की कामना की गई।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    प्रभात टीवी न्यूज चैनल का तीसरा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने मौजूदा हालातों पर चर्चा करते हुए दबाव व प्रभाव की राजनीति को पत्रकारिता के लिए नुकसानप्रद बताया। कार्यक्रम में सांसद के अलावा वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन सहित प्रबुद्ध जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रभात टीवी न्यूज चैनल के हेड रमेश भगत व उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।
    प्रभात टीवी न्यूज चैनल के स्थापना दिवस का आयोजन सेक्टर 4 स्थित सेल एससी एसटी फेडरेशन के कार्यालय सभागार में किया गया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन ने की। विशेष अतिथि के रूप में रिसाली नगर निगम सभापति केशव बंछोर, सेल एससी एसटी फेडरेशन के चेयरमेन सुनील रामटेके, वरिष्ठ श्रमिक नेता प्रभुनाथ मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय, दुर्ग जिला भाजपा मीडिया प्रभारी के. एस. चौहान, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव भिलाई नगर शमशेर सिद्दिकी तथा भिलाई-दुर्ग में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खोजी पत्रकारिता के जनक सौरभ शर्मा उपस्थित थे।
    कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार बिरादरी और गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता में व्यवसायिकता को महत्व मिलने से पत्रकारों के समक्ष नई चुनौतियां आ रही है। इससे पत्रकारों को दबाव और प्रभाव की राजनीति का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कहीं कहीं पर पत्रकारों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस स्थिति में स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने वालों को ही समाज के लिए अच्छा करने का मौका मिल पा रहा है। उन्होंने प्रभात टीवी न्यूज चैनल के हेड रमेश भगत से अपने 22 साल पुराने संबंधों को याद करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके संघर्ष और जीवटता को प्रेरणास्पद बताया।
    विधायक विद्यारतन भसीन ने कहा कि पत्रकार रमेश भगत के संघर्षों को उन्होंने नजदीक से देखा है। छत्तीसगढ़ प्रभात के रूप साप्ताहिक अखबार का अनवरत संपादन और प्रकाशन करने में सफल रहने के बाद प्रभात टीवी न्यूज चैनल का सफल संचालन कर रमेश भगत ने भिलाई-दुर्ग की पत्रकारिता में अहम योगदान दिया है। इसके लिए उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।
    कार्यक्रम को केशव बंछोर, प्रभुनाथ मिश्रा, सुनील रामटेके, राकेश पाण्डेय, के.एस. चौहान,सौरभ शर्मा व राजेश चौधरी ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में प्रभात टीवी न्यूज चैनल के हेड रमेश भगत ने अब तक के संघर्ष और उतार चढ़ाव की सिलसिलेवार जानकारी दी। प्रभात टीवी न्यूज चैनल की ओर से सभी अतिथियों को चैनलहेड रमेश भगत और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पत्रकार कल्याण संघ के महासचिव खिलावन सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने रायपुर के शौरभ शर्मा, एवं प्रभात टीवी के पाटन.से राजकुमार सिंह, बेमेतरा से लाला सिंह ठाकुर, राजनांदगांव से अंकालू साहू भिलाई से योगेश वर्मा,दुर्ग से बिना दुबे कुम्हारी से खिलेश साहू पत्रकारों का भी अतिथियों के माध्यम से सम्मान किया गया।? इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समाज के और संगठन के प्रमुख बड़ी संख्या में मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन वी सी शेखर और आभार प्रदर्शन योगेश वर्मा ने किया।

     भिलाई / शौर्यपथ /

    दुर्ग-भिलाई में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। इस दौरान जहां भिलाई के जामा मस्जिद सेक्टर 6 ईदगाह मैदान में यहां के इमामो खतीब इकबाल अंजुम हैदर ने ईद की नमाज पढाई, वहीं रिसाली, रूआबांधा, सुपेला, फरीद नगर, हाउसिंगबोर्ड एवं दुर्ग के गंजपारा ईदगाह मैदान के अलावा केलाबाडी, तकियापारा, तितुरडीह सहित पूरे दुर्ग भिलाई के मस्जिदों और ईदगाहों में वहां के इमामोखतीब ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान सेक्टर ईदगाह मैदान सहित सभी मजिस्जदों में मुल्क और शहर के अमन,चैन, और तरक्की तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआए मांगी गई। उसके बाद सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर, पितरा, सदका और खैरात बांटे, जिससे गरीबों और मिसकिनों के चेहरे पर खुशियों की लहर देखी गई। लोग एक दूसरे के घर पहुंचकर सेवई खाये। कोरोना संक्रमण से राहत के चलते दो साल के अंतराल बाद ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह व मस्जिदों में रौनक देखने को मिली।

    ज्ञातव्य हो कि सोमवार को चांद नजर आने की तस्दीक के बाद मुस्लिम समाज में ईद उल फितर मनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। ईद के ठीक एक दिन पहले चांद रात को बाजार में रौनक बढ़ गई। लोग देर रात तक सेवईंए मेवे, कपड़े और दीगर सामान खरीदते रहे। गर्मी को देखते हुए ईद उल फितर की खास नमाज शहर की तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 9 बजे पूरी कराने का ऐलान सोमवार को ही कर दिया गया था। तमाम मस्जिद कमेटियां एक दिन पहले तैयारियों में जुटी रही। शहर की सभी मस्जिदों में ईद उल फितर को देखते हुए शानदार रोशनी की गई है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision