September 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5026)

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    शहर के विभिन्न वार्डो में भीषण गर्मी के बीच पीने कि पानी की गम्भीर समस्या को लेकर आज गया नगर वार्ड 4 सहित आधा दर्जन से अधिक वार्ड के महिलाओं व नागरिकों ने भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंच कर जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन करते किया तथा मटका फोड़कर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें बासी खाने कि नौटंकी बंद कर जनता को भरपूर पानी देने की मांग की इस दौरान निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा पूर्व सभापति दिनेश देवांगन मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर दीपक चोपड़ा लूकेश बघेल जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू पार्षद गण वार्ड श्रीमती गायत्री साहू देवनारायण चंद्राकर नरेंद्र बंजारे नरेश तेजवानी ओम प्रकाश सेन लीना दिनेश देवांगन मनीष साहू अजीत वैद्य राकेश भारती शशि द्वारिका साहू पुष्पा गुलाब वर्मा हेमा शर्मा सहित भारी संख्या में वार्डो की महिलाएं व भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे इस अवसर पर भाजपा पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौंपकर 7दिनों के अंदर तथा गया नगर के पार्षद लीना दिनेश देवांगन गया नगर में लो प्रेशर की समस्या से निजात दिलाने गिरधारी नगर की नई टंकी से पाईप लाईन जोडऩे की मांग की।
    उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 4 गया नगर में विगत 1 माह से कई घरों में पानी नहीं आने व लो प्रेशर से लोग बेहद परेशान है और उक्त वार्ड मे पानी 2किलोमीटर दूर बघेरा से पहुंचता है जिससे गया नगर मोहल्ला लास्ट होने के कारण नलों मे प्रेशर नहीं बन पाता जिससे त्रस्त भारी संख्या में गया नगर वार्ड से पहुची महिलाओ ने मेयर बाकलीवाल को वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर नई टंकी से पानी सप्लाई की देने की मांग की इसी प्रकार नयापारा वार्ड 1 राजीव वार्ड 2 मठपारा वार्ड 3,शक्ति नगर वार्ड 17, पचरी पारा वार्ड 28, मिलपारा वार्ड 37 व कचहरी वार्ड 39 तथा बघेरा वार्ड 57 में भी पानी का प्रेशर कम होने कि शिकायत के बाद भी समस्या हल नहीं होने पर आज भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए भटक रहे आक्रोशित महिलाओ ने वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर उतई टेंपो स्टैंड से हाथों में तख्ती लेकर महापौर विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान महिला पार्षदों ने सिर पर मटका रखकर निगम कार्यालय पहुंची किंतु भारी पुलिस बल द्वारा बेरिकेडस गेट में ताला लगाने से आक्रोशित भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने सारे अवरोध हटाकर गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर महापौर विधायक सामने मटका फोड़कर विरोध जताया व पानी देने की मांग की।
    इस अवसर पर उपस्थित लोगो की संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि नगर निगम की सारी सरकार अंधी बहरी हो गई है उन्हें जनता की समस्या दिखाई नहीं देता पानी के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भाजपा सरकार में 150 करोड़ की राशि अमृत मिशन के तहत प्रदान की है किंतु उसका सही क्रियान्वयन नहीं होने के कारण शहर की कई वार्डों में भारी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है और लोग भरी गर्मी में पानी के लिए भटक रहे हैं किंतु भाजपा पार्षद उनकी इस मांग को नजरअंदाज होने नहीं देंगे पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कहा कि दुर्ग निगम में अघोषित रूप से महापौर पार्षदों का अधिकार हनन कर पूरे सिस्टम में एकाधिकार जमाने वाले विधायक अरुण वोरा के हस्तक्षेप के चलते नगर निगम की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है और जल विभाग में सब कुछ भगवान भरोसे हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहे हैं और भरी गर्मी में गयानगर ही नहीं कई वार्डो मे केंद्र सरकार द्वारा पानी के लिए दिए करोड़ो रुपया बर्बाद कर जल संकट सामान्य नहीं कर पाया है जिसकी परिणीति सड़क पर उतर कर महिलाओ को विरोध करना पड़ रहा है किंतु भाजपा जनता को प्यासे रहने नहीं देगी बल्कि सत्ताधीशो व अधिकारियों को पानी देने की व्यवस्था सुचारू नहीं करने तक चैन से बैठने नहीं देगी प्रदर्शन करने वालों में मंडल भाजपा महामंत्री राहुल पंडित संदीप जैन सुनील अग्रवाल बंटी चौहान महामंत्री गौरव शर्मा महिला मोर्चा महामंत्री स्वरूप लता पांडे गुलाब वर्मा जगदीश शर्मा गीता वर्मा राहुल भट्ट चंद्रकांत साहू ईश्वर देवांगन हिमांशु शुक्ला रितेश शर्मा भरत यादव हिमांशु सिंह विनोद शर्मा अशोक सोनी नेतराम श्रीवास अनीता ठाकुर मंजूषा तिवारी नीलू पांडे भुनेश्वरी ठाकुर ज्योति राजपूत सुभद्रा निर्मलकर कुंती गुप्ता कुंती साहू रामेश्वर यादव अनीता गुप्ता चंचल तिवारी लक्ष्मी देवांगन मीना देवांगन कविता सोनी भरत यादव कुंदन साहू राजा यादव प्रेम साहू विपिन चावड़ा शुभम साहू राधे गुप्ता गीता देवांगन मति गोस्वामी मीरा गुप्ता कुंती साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


    दुर्ग / शौर्यपथ /

    दुर्ग शहर में वैसे तो पत्रकारों की लम्बी फौज है किन्तु पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली करने के मामले में ज्वाला प्रसाद अग्रवाल का नाम कई बार आ चूका है मामला कभी पुलिस तक पहुंचा कभी अंडर ही अन्दर दब गया . किन्तु हाल ही में ज्वाला प्रसाद अग्रवाल जो एक वेब पोर्टल चलता है जिसे दुर्ग में सक्रियता के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वेब पोर्टल को दिया जाने वाला विज्ञापन भी जारी हुआ है . ऐसे में यह ज्ञात हुआ है कि ज्वाला प्रसाद अग्रवाल ने बेमेतरा में पत्रकारिता करने के एवज में अधिमानता प्राप्त किया हुआ है जबकि अधिमानता के नियमानुसार किसी भी क्षेत्र में तीन साल सक्रीय पत्रकारिता करने वालो को ही ये लाभ मिल सकता है .
    वही जब इस बारे में बेमेतरा जिले के वरिष्ठ पत्रकारों से बात की गयी तो किसी ने भी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं दिया कुछ का कहना था कि दुर्ग का रहने वाला है कभी बेमेतरा में दिखा नहीं .
    ऐसे में सवाल उठता है कि एक पत्रकार जिसे तीन साल सक्रियता के आधार पर अधिमानता मिलता है और शासन की कई सुविधाए मिलती है बिना सक्रियता के समिति द्वारा कैसे अनुशंसा कर डी गयी .
    वही इस बारे में समिति के कुछ सदस्यों का कहना है कि अगर इस तरह से अधिमानता ली गयी है तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि नाजायज लोगो को सबक मिले .
    वही दुर्ग प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि पिछले 2-3 साल से दुर्ग प्रेस क्लब से जुडा है और दुर्ग प्रेस क्लब का नियम है कि जो व्यक्ति दुर्ग में ही कार्य करे उसे ही सदस्यता दी जाति है ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि आखिर कैसे ऐसे पत्रकार को अधिमानता मिल गयी आखिर किसकी अनुशंषा या बड़े लिफाफे का कमाल है कि अवैधानिक तरीके से शासन की यह सुविधा और मान सम्मान मिला .
    एक तरफ छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल सक्रीय पत्रकारों के हित के लिए कई कदम उठा रहे है ऐसे में इस तरह फर्जी दस्तावेजो के सहारे समिति को किस तरह ज्वाला प्रसाद अग्रवाल ने गुमराह किया जो जांच का विषय है ताकि सक्रीय और लायक लोगो को ही यह मान सम्मान मिल सके . आज समाज में अधिमानता पत्रकार की एक अलग पहचान है ऐसे में इन मामलो की जाँच निष्पक्ष होनी चाहिए . पूर्व में भी दुर्ग जिला प्रेस क्लब द्वारा इस तरह के मामले की शिकायत की जा चुकी है अब देखना यह है कि जन संपर्क विभाग मामले पर क्या रुख करता है .
    पत्रकार होने की आड़ में किया महिला से दुव्र्यवहार ..
    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल द्वारा रेन बसेरा बस स्टैंड पर कार्यरत महिला से बुधवार की सुबह रेन बसेरा में पत्रकारिता का रौब दिखाते हुए दुव्र्यवहार किया गया जिसकी शिकायत महिला द्वारा थाने में की गयी वही पूर्व में भी जलाराम संस्थान के सदस्यों से धमकी देकर सोशल मिडिया में गलत बात लिख कर और पत्रकार होने का रौब दिखा कर अवैध वसूली करने की कोशिश की गयी थी किन्तु संस्थान के सदस्यों ने जब इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी तब प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मिडिया में और थाने में सदस्यों से माफ़ी मांग कर मामले को खत्म किया गया था . ऐसी जानकारी भी प्राप्त हुई है कि प्लाटिंग करने वालो को भी इसके द्वारा निशाना बनाया गया और साल भर के अंतराल में दो -तीन जगह जमीन भी अपने नाम कर लिया गया .
    अब देखना यह है कि ऐसे कुत्रचित दस्तावेजो के सहारे अधिमानता लेने वाले पत्रकार ज्वाला प्रसाद अग्रवाल पर जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन एवं जन संपर्क विभाग किस तरह की निष्पक्ष जांच और कार्यवाही करता है ..

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 03 मई को राजधानी रायपुर और भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर के ईदगाह भाठा मैदान में ईद-उल-फितर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ ही अक्ती तिहार एवं माटी पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं शुभारंभ करने के साथ ही छात्रों तथा कृषकों को पुरस्कार वितरण एवं हितग्राहियों को सामग्री का वितरण करेंगे।

    मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 3 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 3.30 बजे छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय नेवई भिलाई पहुंचेंगे और वहां विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 4.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

     

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ श्रमिक मंच द्वारा मई दिवस के पूर्व संध्या में आज दुर्ग ब्लाक के बिरेझर गांव में मजदूर किसान एकता दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और मजदूरों को मई दिवस की महत्ता बताते हुए छत्तीसगढ़ श्रमिक मंच के अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने कहा कि यह अमेरिका के शिकागो शहर के मजदूरों के संघर्ष और कुर्बानी का परिणाम है कि आज मजदूरों को न केवल संगठित होने का अधिकार मिला है बल्कि श्रम के लूट और शोषण के खिलाफ संगठित संघर्ष करने का हौसला भी मिला है,
    उन्होंने आगे कहा कि आज देश और प्रदेश में जनता की चुनी हुई सरकारें हैं इसके बाद भी किसानों को अपनी उपजों का लाभकारी दाम और श्रमिकों को अपने श्रम का उचित पारिश्रमिक पाने के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है,
    "किसान मजदूर एकता दिवस" में उपस्थित किसानों और मजदूरों को संबोधित करते हुए मंच के दुर्ग ब्लाक के अध्यक्ष ढालेश साहू ने कहा कि मनरेगा कानून में केंद्र सरकार ने 100 दिन और राज्य सरकार ने 50 दिनों का काम देने की गारंटी खुद दिया है लेकिन सरकारों ने किसी भी साल में निर्धारित दिनों का काम न देकर खुद कानूनों का सम्मान नहीं किया है, इसी प्रकार सरकारों ने आवासहीनों को आवास और जरूरत मंदों को पेंशन देने का वायदा किये हैं किंतु हर गांव में सैकड़ों जरूरत मंद हैं जो आवास और पेंशन के लिये सालों से भटक रहे हैं ।

    नदी के किनारे में बसे होने के बावजूद गांव पानी के लिये तरस रहा है
    छत्तीसगढ़ श्रमिक मंच के "किसान मजदूर एकता दिवस" में शामिल किसानों और मजदूरों ने बताया कि बिरेझर शिवनाथ नदी के किनारे बसा गांव है किन्तु हर साल गर्मी में गांव के तालाब सूख जाते हैं और भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण बोर और हेंडपंप जवाब देने लग जाते हैं पीने के पानी के लिये ग्रामीणों को काफी जद्दोजहद करना पड़ता है किंतु सरकार और निर्वाचित जन प्रतिनिधि नदी का पानी लिफ्ट करके गांव तक पहुंचाने के लिये कोई प्रयास नहीं करते हैं,
    ग्रामीणों ने संकल्प लिया है कि अब अन्याय नहीं सहेंगे न चुप बैठेंगें हर अन्याय, शोषण, उपेक्षा और भेदभाव के खिलाफ एकजुट संघर्ष करेंगे, कार्यक्रम को मंच के खोमेंद्र साहू ने भी संबोधित किया ।

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर आज दिनांक 1 मई को पूरे छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमारा परिवार भी आज बोरे बासी मही टमाटर की चटनी आम के आचार प्याज और तरोई के सब्ज़ी खाकर बोरे बासी दिवस मनाया साथ ही माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने श्रमिकों के सम्मान में एक मई को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
    राजेंद्र साहू
     महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए मतों द्वारा चुनाव शुरू हो गए है . ऐसे में सालो बाद हो रहे चुनाव में एक बार फिर सक्रीय युवा कांग्रेसियों के मन में उत्साह है कि इस बार मेहनत और सक्रियता को महत्तव दिया गया है . जो जितना ज्यादा सक्रीय रहेगा वह ही विजय होगा . सक्रियता की बात करे तो दुर्ग शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 23 उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है जिनकी स्क्रूटनी होनी अभी बांकी है 4-5 मई तक स्थिति साफ़ हो जायेगी कि कौन कौन मैदान में जमे रहेगा . किन्तु वही दुर्ग में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक नाम ऐसा भी है जिसका विरोध तो बहुत ही ज्यादा है किन्तु इतने विरोध के बाद भी वोरा गुट के युवा कांग्रेसियों का समर्थन ख़ास रूप से विधायक वोरा के पुत्र और राजनीती विरासत संभाले हुए संदीप वोरा का युवा कांग्रेस के दुर्ग अध्यक्ष पद के लिए आयुष शर्मा का समर्थन कई युवा कांग्रेसियों को रास नहीं आ रहा . चूँकि दुर्ग में संगठन में निष्क्रिय कार्यकर्ताओ की भरमार में भी पहली पसंद विधायक को समर्थन करने वालो की नजर आती है किन्तु संगठन की निष्क्रियता पिछले दिनों मुख्यमंत्री की सभा की खाली खुर्सियो ने खोल कर रख दी है . निष्क्रिय संगठन के बाद अब निष्क्रिय पूर्व अध्यक्ष को एक बार फिर युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की होड़ में युवा कांग्रेसियों के बहुत बड़े समूह को वोरा गुट ने पहले ही नाराज कर दिया है जिसका परिणाम नामांकन के दो दजऱ्न के करीब फ़ार्म ही बता रहे है .

    कहते है अगर सचीन तेंदुलकर को गाना गाने कह दिया जाए तो उनके बेसुरे राग को लोग देखेंगे और सुनेंगे जरुर किन्तु सिर्फ मनोरंजन की दृष्टी से सचीन अच्छा क्रिकेट खेल सकते है सोनु निगम अच्छा गाना गा सकते है . इंसान सब अच्छे लेकिन सभी में अलग अलग गुण होते है उन्हें उनके सामथ्र्य के हिसाब से कार्य क्षेत्र में ही सफलता मिलती है अन्य क्षेत्र में सिर्फ हंसी का पात्र ही बन सकते है .

    ऐसे ही हाल दुर्ग युवा कांग्रेस का है . अगर व्यक्तित्व की बात करे तो आयुष शर्मा जैसा व्यक्तिव व्यापारिक दृष्टी कोण से अति उत्तम है किन्तु राजनीती में शून्य के बराबर बावजूद इसके एक गुनी व्यक्ति को उनके क्षेत्र के बाहर के कार्य की जिम्मेदारी देकर सिर्फ मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा सकता है .

    वही सक्रियता के मामले में अन्य उम्मीदवारों में अहमद चौहान की बात करे तो सालो से राजनीती से जुड़े होने के कारण एवं पारिवारिक पृष्ठ भूमि में राजनीती होने के साथ साथ संगठन के बेहतरीन रणनीतिकार राजेंद्र साहू के साथ सालो से राजनीति करने के कारण उनका युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ में एक अलग पहचान है .वही सक्रियता की बात करे तो अहमद चौहान द्वारा पाटन क्षेत्र , अहिवारा क्षेत्र सहित स्थानीय चुनावों में भी संगठन की जिम्मेदारियों को निभाने का लम्बा अनुभव है . ऐसे में युवा कांग्रेस संगठन में वर्तमान समय में तुलनात्मक दृष्टी से और राजनितिक क्षेत्र में चर्चा है कि मुकाबला भले ही सामने कुछ अलग दिख रहा हो किन्तु परदे के पीछे एक नया ही राजनितिक पहलु सामने आ रहा है जिसके अनुसार दुर्ग शहर के युवा कांग्रेसी अब निष्क्रियता को दरकिनार करने का मन बना चुके है .

    ऐसे में देखना होगा कि अंतिम समय में क्या निर्णय होता है . वैसे तो अन्य दावेदारों की भी लम्बी फौज है जिसमे सोनू साहू जैसे उम्मीदवार भी है जो देवेन्द्र यादव के ख़ास समर्थक होने के साथ विगत सालो से सक्रियता के मामले में पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप वोरा से भी कई गुना आगे है एवं दुर्ग के छात्रों के लिए कई आन्दोलन कर चुके है वही एक समय संदीप वोरा के ख़ास समर्थक मोहित वाल्दे भी मैदान पर उतर चुके है . इन सबमे अहमद चौहान को अगर राजेंद्र साहू का साथ मिलता है तो दूसरी तरफ दुर्ग में युवाओं में ख़ास पकड़ रखने वाले जयंत देशमुख जो अहमद चौहान के करीबी है साथ मिलने से जंग एक तरफ़ा हो जायेगी . किन्तु कहते है ना कि राजनीती में रोज स्थिति बदलती रहती है . अब सभी को इंतज़ार है अंतिम लिस्ट का ....

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    आज 1 मई मजदूर दिवस का अवसर पर जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा भीषण गर्मी से बचाव के लिए एवं मजदूरों की सबसे उपयोगी समाग्री गमछा एवं उनके अच्छे स्वास्थ बिस्किट का वितरण किया गया. जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग जिसका एक मात्र उद्देश्य हर वह अंतिम व्यक्ति को वह सुख सुविधाएं पहुँचना है जिससे वह अभी तक अछूता रहा है, इसी उद्देश्य को लेकर विगत 5 वर्ष 5 माह से संस्था के युवा सदस्यों द्वारा प्रतिदिन दुर्ग रेल्वे स्टेशन में जरूरतमंदों को भोजन, साबुन, निरमा, तेल, साड़ी, धोती एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया जाता आ रहा है.

    संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया की आज दिनाँक 1 मई को प्रात: 9 बजे पूरे जिले के अलग अलग क्षेत्रों में काम करने जाने वाले सभी महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा एवं बिस्किट का वितरण किया गया, ताकि प्रतिदिन कार्य करते समय धूप में मजदूरों की सुरक्षा हो सके एवं आज की मजदूरी करते समय उनको बिस्किट खाने से स्वास्थ मजबूत रहे,
    संस्था द्वारा आज प्रात: 9 बजे दुर्ग तहशील के सामने, सिंधी कालोनी, जीई रोड में मजदूरी करने महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा वितरण किया गया, जिसमे 450 से अधिक महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा वितरण किया गया, संस्था द्वारा गमछा भी किसान एवं मजदूरों के उपयोग में आने वाला ही वितरण किया गया . संस्था के गिरधर शर्मा ने बताया कि दुर्ग जिले में जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पशु-पक्षियों के दाना-पानी के लिए 24 अप्रैल 2022 से शहर के प्रमुख स्थानों में कोटना रखने एवं आम नागरिकों को नि:शुल्क सकोरे वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया है,जोकि निरन्तर जारी है..

    गिरधर शर्मा ने बताया कि शहर के नागरिकों को अपने छत में पक्षियों के दाना-पानी रखने के लिए नि:शुल्क सकोरे वितरण कार्यक्रम में 8वे दिवस शहर के हृदय स्थल चंडी चौक में आज दिनाँक 1, मई रविवार को शाम 5 बजे मजदूर दिवस के दिन चंडी चौक, दुर्ग में मजदूरों, रिक्सा चलाने वाले महेनत मजदूरी करने वाले सभी लोगों को अपने अपने घर के छत पर पशु-पक्षियों के दाना पानी रखने के लिए नि:शुल्क सकोरे का वितरण किया गया साथ ही साथ विभिन्न स्थानों में गौ माता, एवं अन्य जानवरों के दाना पानी के लिए कोटना रखा गया, इसके साथ चंडी चौक में सभी रिक्सा वालो, ठेला चलाने वालों को गमछा का वितरण किया गया..

    संस्था द्वारा दिनाँक 24 अप्रैल से पशु-पक्षियों के लिए कोटना एवम सकोरे वितरण में आज 8 दिनों में कुल 76 कोटना एवं 2400 से अधिक सकोरे का वितरण किया जा चुका है जो निरन्तर जारी रहेगा. इस पूरे सेवा कार्य मे विशेष रूप से राजेन्द्र साहू, प्रदेश महामंत्री, श्याम शर्मा, शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, संजय भूतड़ा, विवेक मिश्रा, राहुल शर्मा, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, ईशान शर्मा, मृदुल गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, अख्तर खान, शब्बीर खान, सुजल शर्मा, पवन अग्रवाल दद्दु ढीमर,आंनद गौतम, हरीश ढीमर, भागवत पटेल, एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे..

    भिलाई/ शौर्यपथ / मजदूर दिवस आज भिलाई सहित पूरे प्रदेश में एक अलग ही तरीके से मनाया गया। प्रदेश के मजदूरों को पूरा सम्मान देने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने 1 मई को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है। जिसके तहत सीएम भूपेश बघेल के निर्देश व मार्गदर्शन पर भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने भी जमकर बासी खाया। बासी में नमक और दही  मिलाकर प्याज, आचार, आम की चटनी आदि के साथ बासी का स्वाद चखा। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि  भूपेश बघेल मजदूरों के सम्मान में जो पहल किए हैं वह काफी सराहनीय है। हम सबको बासी जरूर खानी चाहिए। यह काफी स्वादिष्ट है और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही ज्यादा लाभदायक है। मैं आज ही नहीं इससे पहले भी गर्मी के दिनों में बासी खाता रहा हूं। गर्मी में बासी मेरा पसंदीदा व्यंजन है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा भी नहीं रहता। बासी का पसिया पीने से प्यास भी कम लगता है और अच्छी नींद आती है। ऐसे तो बासी के कई फायदे हैं। मजदूरों के सम्मान में बासी दिवस इस बात को प्रमाणित करता है कि हमारी सरकार गरीब मजदूरों की सरकार है जो इनके हक और अधिकार का पूरा ख्याल रखती है।

    भिलाई / शौर्यपथ / महिला कांग्रेस अध्यक्ष भिलाई नगर एवं लगातार चार बार से पार्षद रहते हुए एक बार की नेता प्रतिपक्ष एवं तीन बार एमआईसी मेंबर रही सेक्टर 10 वार्ड 67 की वरिष्ठ पार्षद सुभद्रा सिंह सेवाभावी पार्षद के रूप में प्रसिद्ध है वे अपने पार्षद बनने के शुरूआती दौर से ही लोगों की सेवा के लिए जानी जाती है। समय समय पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के बीच कभी सब्जी, कभी फल तो कोरोना काल में सूखा राशन बांटकर लोगों की दुआएं लेती रहती है। आज मजदूर दिवस 1 मई के अवसर पर पार्षद सुभद्रा सिंह ने मुख्यमंत्री के मंशानुसार उन्होंने भी बोरे बासी दिवस मनाते हुए बोरे बासी खाया और उसके बाद उन्होंने अपने बस्ती के दो सौ मजदूरों और गरीबों को तीन क्विटंल तरबूज का वितरण किया।
    इस अवसर पर सुभद्रा ङ्क्षसह ने कहा कि यहां भीषण गर्मी पड़ रही है, लू के हालात है। मुख्यमंत्री के मंशानुसार लोगों के शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए मैंने तरबूज का वितरण अपने क्षेत्र के मजदूरों और गरीबों को किया है, क्योंकि तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसकी तासीर ठंढी होती है, इससे लू लगने की उम्मीद कम होती है, इसके अलावा तरबूज में लाईकोपिन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे त्वचा में चमक को बरकरार रखने के साथ ही इम्यून सिस्टम बढाता है और दिल की बिमारियों से बचाता है। इसलिए गर्मी में खूब तरबूज खाये और खूब पानी पिये।
    श्रीमती सुभद्रा सिंह ने इस दौरान मजदूरों और गरीबों को लू से बचने के टिप्स बताते हुए कहा कि बिना अतिआवश्यक कार्य के धूप में निकले, निकले तो पूरे शरीर को ढंक कर निकले, खूब पानी पिये, अचानक ठंढी जगह से धूप में निकले, पहले बारह छॉव में रूककर अपने शरीब को नार्मल करें। धूप में रहने के दौरान तथा कहीं भी अचानक धूप से आने के तुरंत बाद पानी या ठंढे पदार्थ का सेवन न करें। कच्चे आम का पना बनाकर पिये। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कई नेत्रियों भी उपस्थित थी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision