August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

     दुर्ग / शौर्यपथ / बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के द्वारा आज 18/5/2021 को ओम शिव शक्ति विधालय खुर्शीपार  में कोरोना महामारी काल में अर्थिक स्थिति जूझ रहे हे,परेशानी मे हे और किसी से कह भी नही पा रहे हे स्कूल बदं हो जाने से मध्यम वर्गीय परिवार कि कमर टुट जाती हे और उस पर भी कोरोना महामारी का घर पर प्रवेश होना,घर कि छोटी पूंजी भी खत्म हो जाना , शिक्षक जो बच्चों को ज्ञान एवं समाज को दिशा देता हे अगर वो कमजोर हो जायेगा तो हमारा आने वाला कल कमजोर हो जायेगा इसलिए बोल बम सिमिती कि टीम ने निर्णय लिया और भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों के प्रावेट स्कूल के 30 (तीस) शिक्षकों को 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, 1 किलो दाल, 1किलो मुमफली तेल, 1किलो नमक, हल्दी पावडर, धनिया पावडर , मिर्ची पावडर, (लक्स साबुन ) राशन सामग्रियां शिक्षक रामपाल साहू ,रजनी खोर्बागढे,सरस्वती मिश्रा,निलीमा फिलीक्स ,प्रिती साहनी, संगीता विश्वकर्मा, शिवानी बेहरा,निशा लहरे,गणेशिया सरकार,प्रिती गुप्ता,सविता कुमारी, पूजा चौरसिया, कल्पना सोनी, गायत्री भारती, मंजू मांडले,मनोरमा पांडे, राजेन्द्र मातै,रमाकांत दुबे, यम कोटेश्वरी,कुमारी यादव, किरण वर्मा,प्रियंका विश्वकर्मा,खिलेश्वरी साहू, पुष्पा नागमणी अन्य को दिया गया।सेवा देने वाले  विवेक कौशल, विजेंद्र मिश्रा, राकेश प्रशाद,यश बालराजू रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पचरी पारा क्षेत्र में कोरोना व लॉकडॉउन कि पीड़ा जूझ रहे लोगो को अब पीने कि पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है और लगातार पानी कि संकट को लेकर वार्ड के लोग आक्रोशित होकर अब आंदोलन के मूड बना रहा है इस सम्बन्ध में क्षेत्र के ओम प्रकाश सेन ने निगम महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरीश मंडावी सहित निगम अधिकारियों को इसकी जानकारी व चेतावनी देते हुए बताया कि लगभग 33 लाख किलो लीटर क्षमता वाले शहर है क्योंकि निगम में सत्तासीन पार्षदों के दबाव मे आवश्यकता से अधिक वार्डो मे मनमाने नल कनेक्शन बाटने के कारण इन क्षेत्रों में पानी सप्लाई का प्रेशर एकदम कम हो गया है जिसके चलते पचरी पारा क्षेत्र के मुख्य मार्ग तथा अंदर उचाई वाले एरिया मे भीषण गर्मी मे एक गुंडी पानी भी नसीब नहीं हो रहा है . वर्तमान में अमृत मिशन का कार्य पूर्ण नहीं होने के बावजूद पुराने पाइप लाइन से भी जल प्रदाय की स्थिति गंभीर बनी हुई है . जल का प्रेशर कम होने की वजह से आम जनता को पानी की पूरी सप्लाई नहीं हो रही है . वार्ड में जगह जगह पाइप लाइन के गड्ढे खुदे महीनो बीत गए किन्तु कार्य की गति धीमी होने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वही महापौर और विधायक सिर्फ कड़े निर्देश की बात करते है किन्तु निर्देश क्या सिर्फ दिखाने के लिए ही दिए जा रहे है क्योकि शहर विधायक ये निर्देश महीनो से दे रहे है . महापौर बाकलीवाल की भी यही कहानी है जो विधायक कहते है बसुसी बात की हामी भरते नजर आ रहे है .
    इस संबध मे पचरी पारा के पार्षद ओमप्रकाश सेन ने कहा कि बस स्टैंड से लेकर फ़रिश्ता काम्प्लेक्स एवं अन्दर की बस्तियों में गर्मी के इस मौसम में दुर्ग निगम द्वारा प्रयाप्त रूप से जल प्रदाय ना कर पाना शहरी सरकार की विफलता का प्रमाण है शहरी सरकार के मुखिया एक रबर स्टाम्प की तरह कार्य करते नजर आ रहे है अब तो आम जनता को भी समझ नहीं आरहा है कि शहर के महापौर कौन है धीरज बाकलीवाल या फिर अरुण वोरा . विकाश की बात तो र्दु शहर की जनता को चलने के लिए साफ़ सडक और पीने के लिए प्रयाप्त मात्रा में पानी नहीं देने वाली इस सरकार की कार्य प्रणाली से वार्ड की जनता में आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है . वार्ड पार्षद सेन ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द वार्ड की जल समस्या का समाधान नहीं होगा तो कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए श्रेय की राजनीती करने वाले विधायक वोरा , महापौर बाकलीवाल व निगम की सरकार के खिलाफ उग्र जन आन्दोलन होगा . भाजपा पार्षदों ने इस समस्या के लिए विधायक अरुण वोरा को पूरी तरह जिम्मेदार बताते हुए कहा है वार्डो मे पानी कि समस्या के स्थाई हल के लिए केंद्र कि मोदी सरकार द्वारा दिए गए अमृत मिशन योजना कि राशि से भाजपा कि पूर्व परिषद से चालू हुए कई पानी टंकी निर्माण पूर्ण हुए 3माह से अधिक हो गए है जिनका प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियरों टेस्टिंग भी कर लिया किंतु विधायक महोदय कि श्रेय की राजनीति व उद्घाटन के फेर में उक्त टंकी चालू नहीं हुआ है यदि पूर्ण हुए टंकी को चालू कर दिया जाता तो अन्य टंकियो में बढऩे वाले दबाव कम हो जाएगा और सभी क्षेत्रों में भरपूर पानी पहुंच जाएगा किंतु विधायक के वाहवाही लेने के चक्कर में जनता प्यासे है और अधिकारी सत्ता पक्ष के दबाव मे चुप है किंतु जनता चुप नहीं बैठेगी बल्कि पानी कि समस्या दूर नहीं होगी तो उग्र प्रदर्शन करेगी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम में जब से ईई के पद में मोहन पूरी गोस्वामी ने पद संभाला है तब से वर्तमान तक उनके द्वारा किया गया हर कार्य विवादित ही रहा है . जनप्रतिनिधियों के जयादा संपर्क में रहने के आदि मोहन पूरी गोस्वामी प्रधान मंत्री आवास योजना से अपने कार्य की शुरुवात की किन्तु लापरवाही के चलते उन्हें यहाँ से हटा दिया गया . पूर्व के आयुक्त इन्द्रजीत बर्मन के कार्यकाल में प्रथम के एक दो माह निगम के सर्वेसर्वा बनने की कोशिश ईई गोस्वामी द्वारा की गयी किन्तु अधिकतर कार्य में लापरवाही . कार्यो के कार्यादेश देने में देरी , कार्यो को पूर्ण करवाने में देरी , ठेकेदारों को भुगतान के लिए गुमाने जैसे कई कारणों से तात्कालिक आयुक्त बर्मन द्वारा उन्हें नोटिस भी दिया गया एवं कई महत्तवपूर्ण कार्य के प्रभार से हटा दिया गया . दुर्ग विधायक के करीबी होने का शायद ईई मोहन पूरी गोस्वामी को अभी तक फायदा मिलता रहा किन्तु वर्तमान में मोहन पूरी गोस्वामी द्वारा पिछले दिनों महिला कालेज के एक स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने एवं थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है .
    दो तीन दिनों से ऐसी सुगबुगाहट थी की ईई गोस्वामी ने किसी कर्मचारी को थप्पड़ मारा है किन्तु अपने पद की ताकत के आगे मामले को दबाने की कोशिश भी की गयी .
    शौर्यपथ समाचार ने जब मामले की बारीकी से जाँच की तो ज्ञात हुआ कि १२ तारीख को वेक्सिनेशन के एक दिन पहले महिला कालेज के एक कर्मचारी को ईई गोस्वामी ने थप्पड़ मार दिया था . उस कर्मचारी का कुसूर इतना था कि उसने सिर्फ ये पूछा आप कौन है इतनी सी बात पर ईई गोस्वामी द्वारा थप्पड़ मरना आखिर संविधान के किस किताब में लिखा है . एक अनजान व्यक्ति जब कर्मचारी के कार्यालय में प्रवेश कर रहा है तो कर्मचारी ने अगर परिचय पूछ लिया तो कौन सा गुनाह कर दिया जिसमे उसे थप्पड़ मारने की नौबत आ गयी .
    पीड़ित कर्मचारी से जब इस मामले में बात की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि ११ तारीख को एक व्यक्ति कार्यालय के अन्दर आया जो हमारे स्टाफ का नहीं था इसलिए मैंने सविनय परिचय जानना चाहा इतने में अधिकारी द्वारा मुझे जानते नहीं मई कौन हूँ कहकर थप्पड़ मार दिया गया . इस बात की शिकायत जब पीड़ित द्वारा शहर के विधायक को की गयी तो विधायक द्वारा अधिकारी को समझा देने की बात कह कर बात खत्म करने की बात कही गयी .
    शहर विधायक द्वारा इस तरह आश्वासन के बाद ये उम्मीद जगी कि अधिकारी को अपनी गलती का अहसास होगा किन्तु दुसरे दिन सिर्फ यही पता चला कि अधिकारी ने माफ़ी मांगी किन्तु यह जमीनी सच्चाई नहीं अधिकारी द्वारा इस बारे में कोई बात पीड़ित से नहीं की गयी ऐसा पीड़ित का कहना है .
    पीड़ित से जब शौर्यपथ समाचार पत्र ने बात की तो पीड़ित द्वारा इस बात की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से करने की बात कही किन्तु चंद घंटो में ऐसा क्या हुआ कि पीड़ित के सुर कुछ घबराहट से भरे हुए थे और वो डरे हुए शब्दों में अपरोक्ष रूप से यह कहने की कोशिश कर रहा था कि अगर शिकायत करूँगा तो सब बड़े अधिकारी और ऊँची पहुँच वाले लोग मिलकर मुझे नौकरी से निकाल देंगे जिससे मेरा भविष्य खराब हो जाएगा .
    बड़ा सवाल यह है कि आखिर किस अधिकार से पीड़ित को एक अधिकारी थप्पड़ मार सकता है .
    विधायक वोरा को जानकारी होने के बाद भी उनके द्वारा मामले को आयुक्त दुर्ग निगम के संज्ञान में क्यों नहीं लाया गया .
    क्या दुर्ग निगम आयुक्त अपने अधिकारी के इस तरह के व्यवहार पर कोई कड़ी कार्यवाही करेंगे या मौन समर्थन देंगे .
    क्या मामले को जिलाधीश संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जाँच कर एक चतुर्थ ग्रेड के कर्मचारी को न्याय दिलाएंगे ?

    दुर्ग / शौर्यपथ / नवदृष्टि फाउंडेशन व छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में रायपुर सिटी ब्लड बैंक के संचालक डॉ मनोज लांजेवार इस रविवार 16 मई फेसबुक लाइव से लोगों जुड़ेंगे व कोरोना कल में पुरे प्रदेश में बहुत से लोग संक्रमित हो चुके हैं व बहुत से लोग वेक्सीन ले रहे हैं ऐसे में मरीजों हेतु रक्त की कमी ना हो अत: लोगों को रक्तदान हेतु जागरूक करने व लोगों में रक्तदान से जुडी भ्रांतियों को दूर करेंगे,व रक्तदान कब व कौन कर सकता है,कोरोना कल में रक्तदान कैसे करें,रक्दान से होने वाले लाभ व हानि के आलावा लोगों के प्रश्नों के उत्तर देंगे।
    कार्यक्रम के डायरेक्टर अनिल बल्लेवार ने जानकारी दी राजआढ़तिया,कुलवंत भाटिया ,योगेश राठी,कमलेश राजा ,विवेक साहू ,प्रेम साहू ने इस कार्यक्रम की तकीनीकी व बेसिक तैयारी कर रहे हैं। राज आढ़तिया ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को रक्तदान हेतु जागरूक व प्रेरित करती रही है किन्तु अभी कोरोना व वेसिसिनेशन की वजह से लोगों में भय व संशय की स्थिति है ऐसे में डॉ मनोज लांजेवार का मार्गदर्शन लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करेगा

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोविड की दूसरी लहर युवाओं को भी बुरी तरह से संक्रमण का शिकार कर रही है बड़ी संख्या में युवा भी इसके संक्रमण का गंभीर संक्रमण का शिकार हो रहे हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि अच्छे इलाज की वजह से यह संक्रमण के दायरे से बाहर भी आ रहे हैं। चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर हॉस्पिटल में ऐसा ही जूली के साथ भी हुआ जूली मात्र 21 वर्ष की लड़की है जो संक्रमण का शिकार हुई। जब जूली को चंदूलाल चंद्राकर केयर हॉस्पिटल में लाया गया उस समय उसका ऑक्सीजन लेवल 70 था। 28 दिन के इलाज के पश्चात जूली डिस्चार्ज हुई और अब जूली का ऑक्सीजन लेवल 95 है। कोविड केयर हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि जब जूली का एडमिशन हुआ उस समय उसकी स्थिति गंभीर थी डॉक्टरों के द्वारा जरूरी मेडिसिन प्लान किए गए, धीरे-धीरे राहत मिलती गई और अब जूली पूरी तरह से संक्रमण से बाहर है और स्वस्थ है। उन्हें पोस्ट कोविड केयर एक्सरसाइज के बारे में बताया गया है। जूली के पिता ने चर्चा में बताया कि हमें उम्मीद से भी अधिक अच्छा इलाज और इतना अच्छा केयर यहां मिल पाया। यहां का हॉस्पिटल स्टाफ बहुत सहयोगी है। डॉक्टर्स दो से तीन बार राउंड लगाते हैं और मरीज के पैरामीटर पर पूरी तरह से नजर रखते हैं। यहां अस्पताल का अनुभव बहुत अच्छा है खाने पीने की व्यवस्था भी बहुत अच्छी है। उल्लेखनीय है कि चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर हॉस्पिटल में 25 बेड का आईसीयू भी शुरू हो गया है। यहां सभी बेड में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है तथा आईसीयू केयर स्टाफ 24 घंटे के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ उपलब्ध है। इसके चलते अब बेहद क्रिटिकल मरीजों को शंकराचार्य हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं रह गई है। उल्लेखनीय है कि कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए हॉस्पिटल में तेजी से ऑक्सीजन बेड एवं अतिरिक्त हॉस्पिटल मैनेजमेंट स्टाफ का इंतजाम किया गया। इससे मरीजों की रिकवरी काफी तेज हुई है और बहुत से गंभीर मरीज बेहतर हालात में रिकवर होकर घर लौट गए हैं।

     भिलाई / शौर्यपथ /  आज भिलाई के निगम सभागार में निगम प्रशासन एवं भिलाई क्षेत्र के समस्त व्यापारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई! बैठक निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आहूत की थी! जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार ध्रुव, उपायुक्त  अशोक द्विवेदी एवं भिलाई निगम क्षेत्र समस्त व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे! उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोनावायरस के संक्रमण की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था! इस तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है, जिसका आदेश जिलाधीश द्वारा जारी किया जाना है! लॉकडाउन के वर्तमान स्वरूप को देखते हुए आवश्यक परिस्थितियों के मुताबिक प्रतिबंधों में शिथिलता देने का निर्णय लिया जा सकता है! इसी परिपेक्ष में आज व्यापारी संघ एवं निगम प्रशासन के बीच अहम बैठक हुई! बैठक में निगम ने व्यापारी संघ से चर्चा की, आगामी लॉकडाउन का आदेश जारी होने के पूर्व व्यापारी संघ की ओर से बैठक में सुझाव मांगे गए! बैठक में सभी ट्रेड के व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे! लॉकडाउन के दौरान यदि कुछ रियायत दी जाती है तो दुकानों में भीड़ ज्यादा न बढ़े और व्यापारियों को भी संचालन में सहूलियत हो इस दिशा में चर्चा हुई! जो मार्केट एवं दुकान क्षेत्र सघन है उन पर छूट मिलने के दौरान अनावश्यक भीड़ न बढ़े इस पर बैठक में विशेष फोकस रहा, इसके लिए भी व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से राय ली गई! व्यापारियों और लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए तथा कोरोनावायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए हर पहलुओं पर सुझाव व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों से शीघ्र अति शीघ्र मांगे गए हैं! बैठक में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं अजय शुक्ला मौजूद रहे! इसके अलावा व्यापारी संघ के अजय भसीन, गौरी शंकर मिश्रा, रवीश मल्होत्रा, उत्तम चंद जैन, अंकुर शर्मा, दिनेश कुमार जांगड़े, सौरभ सिंह, नरेश गुप्ता, प्रेमचंद्र, रविंद्र सिंह, प्रमोद जैन, मुरली दलानी, रवि विजवानी, स्वप्निल, अंकित जैन, राहुल चेलानी, प्रशांत चौधरी, साकेत जैन, विजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे!

    दुर्ग / शौर्यपथ / कान्फ्रेडरेश आफ आल इंडिया ट्रेडर्स के दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा,महामंत्री आशीष निमजे, कोषाध्यक्ष अमर कोटवानी, सुधीर खंडेलवाल, राजेन्द्र शर्मा, सुनील बगमार,अरविंद खंडेलवाल,रवि केवलतानी, अनिल बल्लेवार, एवं कैट के अन्य  सदस्यों ने दुर्ग जिलाधीश के नाम पत्र सौपतें हुए कहा की समय रहते हुए आपके द्वारा कोविड 19 हेतु तत्काल सकारात्मक उठाये गए क़दमों से दुर्ग में अब करोना पूर्ण नियंत्रण की स्थिति में है ! अब चुकीं 15 मई के बाद  लाक डाउन की तिथि समाप्त हों जायेगी चुकी लाक डाउन लगे 45 दिन के आसपास हो चुके होंगे एसी परिस्थिति में व्यापार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक के समय के खुले रखने हेतु आपसे अनुरोध करते है, इसी तारतम्य में कैट के जिला अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा ने कहा की दुर्ग का बाजार बहुत ही छोटा है अत: रायपुर की तर्ज पर दुर्ग में आड-इवन के तहत् बजार खोलने का आदेश नहीं दिया जाय यह दुर्ग के लिए बिलकुल भी व्यावाहरिक नहीं होगा ! इसी कड़ी में रुंगटा ने आगे कहा की  व्यपारियों द्वारा अपने दुकानों में कोविड के प्रसार को रोकने हेतु अपने दुकानों एवं बरामदे को पूर्णरुपेन सोडियम हाइपो क्लोराइड अथवा अन्य निसंक्रमक सेनेताइजर का उपयोग करते हुए संक्रमण रहित करेंगे ! दुकानदारों द्वारा हैण्ड वाश एवं  सेनेटाइजर  का बेहतर प्रावधान समस्त आगम एवं निर्गम द्वारों किया जाएगा ! उपरोक्त वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराई जायेगी ! समय पर दुकानदार एवं कर्मचारियों का एंटीजेन कोविड टेस्ट कराया जाएगा! साथ ही फिजिकल डिस्टेंस एवं सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा इस हेतु रस्सी बांधना, दुकानों के बहार गोल घेरा बनाना एवं अन्य प्रक्रिया का पालन किया जाएगा ! इसी कड़ी में कैट के अमर कोटवानी ने कहा की सभी दुकानदारों से अनुरोध किया जाएगा की दुकानों के सभी दरवाजे, खिड़की को खोल कर रखें दुकानों में वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी अगर जरुरत पड़ी तो उचित वेंटिलेशन हेतु एक्स्जास्ट पंखे भी लगाया जाएगा  रुंगटा ने कहा की बैंको को सभी ग्राहकों के लिए कम से कम 5 कर्मचारी के साथ एवं अगर कर्मचारी ज्यादा है बड़ी बैंक है तो 50 त्न कर्मचारी के साथ कार्य करने अनुमति दी जाय !

         दुर्ग / शौर्यपथ / कांग्रेस नेता एवं लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन अय्युब खान ने शमशीर सिवानी के शेर हर घर में जिस दिन खुशियों की दीद हो जाये ,खूदा कसम उसी दिन अपनी ईद हो जाये वाली कहावत को मानव सेवा करते हुए लोगों की लगातार मदद करते हुए तथा गरीबों के चेहरे पर मुस्कान देने राशन बांट कर चरितार्थ कर रहे हैँ। अयूब खान ने अपने त्यौहार ईद के दिन गंभीर मरीजों के लिए रक्तदान करने के साथ ही गरीब और कमजोर लोगों को दिन भर राशन बांटकर अपनी ईद मनाया। खान ईद की नमाज पढने के तत्काल बाद सुबह कॉल आया की ज़िला अस्पताल में गंभीर महिला मरीज़ और एक परिचित युवक मरीज़ को समेत 3 यूनिट रक्त की ज़रूरत है मैं तत्काल ज़िला अस्पताल दुर्ग पहुँच कर और दो अन्य साथियों के साथ रक्त दान किया। रक्त दानदाता करने वाले प्रमुख भूपेंद्र साहु ,ईश्वर साहु सामाजिक कार्य में सहयोग देने वालों प्रमुख रूप से समाज सेवी नितेश संखला,फज़़ल फ़ारूक़ी,अभिषेक शर्मा,एच.भाई पटेल,अफज़़ल हूसेन ,डॉक्टर शर्मा संदीप बक्शी,राकेश दुबे,गिरीश साहु,दीपक शर्मा ,अलिजर हूसेन एवं सुल्तान अली सहित समाजसेवक शामिल है।
         रक्तदान के कुछ देर बाद वे फिर अपने गाड़ी में राशन का किट रखकर गरीबों को राशन बांटने निकल गये और जरूरतमंदों के घर पहुंच कर राशन वितरित किये। खान ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ,छ.ग.के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,गृहमंत्री ताम्रधोवज साहु ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम निर्देश पर कोरोना काल के संकट में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता जितनी मदद हो सके आमजनता और गरीब जनता की मदद करने को निर्देशित किया गया था कांग्रेस पार्टी के नेताओं मंशा के अनुरूप कांग्रेस के नेता एवं समाजसेवी संगठन लॉयंस क्लब से जुड़े हुये है इसलिये लगातार दुर्ग -भिलाई शहर,ग्रामीण जनता कोरोना मरीज़ों ,करोना मरीज़ों के परिजन और लॉक्डाउन से प्रभावित परिवार गरीब जनता की लगातार मदद कर उनको राहत देने की कोशिश कर रहे है। कोरोना संकट में कोई ज़रूरतमंद किसी भी माध्यम से फ़ोन कॉल, वहत्सप,फ़ेसबुक और मेसेज़ के माध्यम से जो कोई भी मुझसे सम्पर्क करते है तो तत्काल उनकी समस्या के प्रकार को समझ कर ज़िला प्रसासन के माध्यम से और अपने प्रयासों दूर करने की कोशिश लगातार कर रहा हूँ ।
    आवश्यकतानुसार करवा रहे हैं प्लाज्मा भी दान
      किसी को प्लाज़्मा रक्त की ज़रूरत होती है प्लाज़्मा डोनेट कीअपील जो करोना बीमारी से रिकवर हुये लोगों से सम्पर्क कर ज़रूरतमंद को प्लाज़्मा दान दाता तक पहुँचना ,अस्पतालों में बेड दिलवाने की मदद करना ऐम्ब्युलन्स और शव को समशान या क़ब्रिस्तान तक पहुँचने में मदद करना,निजी अस्पतालों की मनमानी की जानकारी ज़िला प्रशासन को देकर उनकी मनमानी को रोकना ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / लॉकडाउन में शराब की शुरू की गई ऑनलाइन बिक्री में सप्ताह भर बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं बन पा रहा है। इससे शराब के शौकीन परेशान है। ओटीपी आने के बाद समय पर होम डिलीवरी नहीं होने से शराब के दुकानों में भीड़ उमड़ रही हैण् वहीं पहली ओटीपी को डिलीवरी के बाद विलोपित नहीं किए जाने से दूसरी बुकिंग का प्रयास सफल नहीं होने से शराब के शौकीनों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी दिख रही है।
    शासन के आदेश पर 10 मई से शुरू की गई शराब के ऑनलाइन बिक्री की व्यवस्था सप्ताह भर बाद भी सुचारू नहीं हो सकी है। ऑनलाइन बिक्री के लिए चिन्हित देशी और विदेशी शराब के दुकानों पर उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण दे रही है। नियम के तहत प्रकिया पूरी हो जाने पर ओटीपी जारी होने के बाद शराब की होम डिलीवरी होनी चाहिए। लेकिन डिलीवरी बॉय के फोन के इंतजार में शराब के शौकीनों का सब्र जवाब देने लग रहा है।
    लिहाजा ज्यादातर लोग शराब की डिलीवरी लेने दुकानों में भीड़ लगा रहे हैं। इस भीड़ में शारीरिक दूरी के नियम की अनदेखी होने से कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। शराब के शौकीनों की दूसरी समस्या ओटीपी को समय पर विलोपित नहीं किए जाने को लेकर है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद जब शराब की डिलीवरी सुनिश्चित हो जाए तो उसके लिए जारी ओटीपी को सिस्टम से विलोपित कर दिया जाना चाहिए। लेकिन अधिकांश दुकानों में डिलीवरी के बाद ओटीपी को विलोपित करने के प्रति उदासीनता बरती जा रही है। इसके चलते दूसरी बुकिंग नहीं हो पा रही है। इस स्थिति का सामना 10 मई को पहले दिन ऑनलाइन बुकिंग के बाद शराब की डिलीवरी ले चुके लोगों को भी करना पड़ रहा है।
    दरअसल पुरानी बुकिंग का ओटीपी विलोपित नहीं हो पाने से नई बुकिंग की प्रक्रिया को आर्डर लंबित होने का हवाला देकर साफ्टवेयर कैंसिल कर रहा है। शराब की ऑनलाइन बिक्री की शुरुआत हुए एक सप्ताह हो चुका है और इस दौरान अनेक लोगों से यह शिकायत मिल रही है कि एक बार डिलीवरी हो जाने के बाद उनका दूसरा प्रयास लगातार कोशिश के बावजूद सफल नहीं हो पा रहा है। शराब के शौकीनों में पुरानी बुकिंग के ओटीपी को डिलीवरी के काफी समय बाद भी विलोपित नहीं किए को लेकर नाराजगी पनपने लगी है।
    कोचियों को मिल रहा कमाने का मौका
    ओटीपी आने के बाद समय पर शराब की डिलीवरी नहीं होने से कोचियों को कमाई का मौका मिल रहा है। पुरानी ओटीपी के समय पर विलोपन के अभाव में नई बुकिंग नहीं हो पाने से भी शराब के शौकीन कोचियों से संपर्क कर रहे हैं। ऐसे लोगों से मनमानी राशि लेकर कोचिए अवैध रूप से शराब उपलब्ध कराते हुए अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। इस प्रकार का कृत्य भिलाई दुर्ग के ऑनलाइन बिक्री हेतु अधिकृत दुकानों में भी चल रहा है। सेल्समैन और सुपरवाइजर दुकान पहुंचने वाले जरूरतमंदों को कोचिया बनकर अवैध रुप से शराब उपलब्ध करा रहे हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision