
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / जम्मू के अंजी नदी में 1000 करोड़ की लागत से देश का पहला रेलवे केबल स्टैड ब्रिज बनाया जा रहा है। इस ब्रिज का मटेरियल बिरेभाट में एटमास्टको कंपनी द्वारा तैयार किया जा रहा है आज इसके पहले स्टॉक की पहली खेप रवाना की गई। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर एवं कंपनी के डायरेक्टर कंपनी के एमडी एस स्वामीनाथन उपस्थित थे। इन्होंने हरी झंडी दिखाकर पहला खेप रवाना किया। अंजी नदी में बनने वाला यह केबल स्टैड ब्रिज देश का पहला ब्रिज है और अपनी तरह का अनोखा ब्रिज है यह दो पहाड़ों के बीच में बनाया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 473 मीटर होगी। इस तरह का यह पहला ब्रिज देश का है। इसमें बेहद खास तकनीक का उपयोग हो रहा है और देश के जाने-माने इंजीनियर इसकी डिजाइन में और इसकी मैन्युफैक्चरिंग में लगे हुए हैं।इसका निर्माण 2022 तक हो जाएगा।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि आज इसका पहला खेप रवाना किया गया है। समय समय पर आवश्यकता के मुताबिक खेप तैयार कर भेजा जाएगा। यह जिले के लिए और प्रदेश के लिए बड़े गौरव की बात है कि हमारे दुर्ग जिले में बना हुआ स्ट्रक्चर देश के पहले रेलवे ब्रिज मे काम आएगा और देश के गौरवशाली इतिहास का यह पन्ना दुर्ग के मटेरियल से लिखा जाएगा। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने एटमास्टको की टीम को बधाई देते हुए कहा कि बेहद कम समय में आपने यह कमाल किया है। इस तरह से इंजीनियरिंग में जो आप लोगों ने विशेषज्ञता दिखाई है वह प्रशंसनीय है। देश के पहले केबल स्टएड ब्रिज में आपकी जो मेहनत लगी है वह काबिले तारीफ है ।
हम आशा करते हैं कि आप सभी मेहनत से और लगन से समय पर मटेरियल की सप्लाई करते रहेंगे और देश का यह पहला केबल स्टैड ब्रिज तैयार होगा यह ब्रिज हमेशा इंजीनियरिंग की महारत बताता रहेगा। कलेक्टर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्रीनगर को रेलवे कनेक्टिविटी से जोडऩा बड़ी तकनीकी चुनौती है। यह आप लोग अपनी विशेषज्ञता से कर पा रहे हैं। यह बड़ी बात है। एसपी प्रशांत ठाकुर ने इस मौके पर शुभकामना देते हुए कहा कि जम्मू श्रीनगर के बीच बनने वाले इस खास ब्रिज में हमारी भिलाई की विशेषज्ञता शामिल है। यह गौरव की बात है।
शुगर मिल के अनुभव साझा किए- प्रोजेक्ट में अपना योगदान देने वाले अधिकारियों श्रमिको को सम्मानित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सबके योगदान से ही बड़ी चीज तैयार होती है। जब शुगर मिल कवर्धा में बना तो सब तैयार था। बैंगलोर से नट बोल्ट आनी थी। उसकी वजह से काम 15 दिन तक रुका। यह बताता है कि हर छोटी चीज की भी कितनी बडी भूमिका होती है।
दुर्ग / शौर्यपथ / लम्बे अंतराल के बाद अब शहर के मध्य भाग के निवासियों केे पानी की समस्या का निराकरण होने जा रहा है । पटरीपार में पानी की समस्या का निराकरण करने के बाद महापौर धीरज बाकलीवाल पेयजल संकट को लेकर एक्सन मूड में आ गये हैं । शहर के मध्य भाग में कम पानी आने, फोर्स के साथ कम समय तक पानी मिलने जैसी समस्या के निराकरण में जुट गये हैं । इस संबंध में उन्होंने आज नलघर पानी टंकी में किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक लिये एवं उनसे आवश्यक चर्चा कर कार्यो को में गति लाने निर्देश दिये । इस दौरान वित्त प्रभारी दीपक साहू, प्रभारी सहा0 अभियंता ए0आर0 राहंगडाले, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, उपअभियंता भीमराव, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, तथा मिशन अमृत एजेंसी के कपिश दीक्षित व अन्य मौजूद थे ।
11 एमएलडी फिल्टर प्लांट को जल्द चालू करें-
महापौर बाकलीवाल द्वारा शहर के मध्य क्षेत्र के घरों तक नियमित और पूरी क्षमता और फोर्स के साथ पानी पहुॅचाने 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट को जल्द चालू करने अधिकारियों को निर्देश दिये । उन्होंने कहा मध्य क्षेत्र में पानी की अधिक समस्या हैं । लगातार मुझे कम पानी, आने कम समय तक पानी देने की सूचना प्राप्त होती है। इसका निराकरण करने शिक्षक नगर पानी टंकी और नलघर स्थित पानी टंकी को पूरी क्षमता के साथ भरकर उपयोग किया जावे । इससे निर्धारित समय पर निर्धारित समय तक फोर्स के साथ निवासियों को पानी मिलेगा ।
आटोमेटिक सिस्टम, व पेनल आदि के कार्यो को जल्द पूरा करें-
महापौर बाकलीवाल ने आज नलघर स्थित 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट में चल रहे नया पेनल बोर्ड लगाने का कार्य, नया मोटर फिटिंग कार्य, फिल्टर बदलने का कार्य तथा लाईट आदि की व्यवस्था एवं दीवालों की मरम्मत इत्यादि कार्यो का अवलोकन किये। उन्होनें कहा 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट पूरी क्षमता से प्रारंभ होने से बैगापारा, शिक्षक नगर, ब्राम्हणपारा, तमेर पारा, मीलपारा, कचहरी वार्ड के कुछ क्षेत्रों में निवासियों को पूरे समय तक पानी मिलेगा । उनकी पानी की समस्या दूर होगी ।
दुर्ग / शौर्यपथ /
बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दुर्ग जिले के छात्र छात्राओं को आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें आगे भी इसी तरह खूब पढ़ाई करने का संदेश दिया। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों से चर्चा की और उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने पर बधाई दी।
कलेक्टर ने कहा कि प्रावीण्य सूची में स्थान बनाना बड़े गौरव का विषय है। आगे भी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते रहें, सफलता आपके कदम चूमती रहेगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ''स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना'' के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष के प्रावीण्य सूची के छात्रों को 1.50 लाख रुपए (इसमें लैपटॉप की राशि भी शामिल है) सम्मान राशि तथा प्रमाण पत्र दिया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों को पदक वितरण किया जाता है। वर्तमान में शैक्षणिक सत्र 2018-2019 और 2019-20 के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा आज दोपहर 12:00 बजे वीडियो कॉलिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के छात्र कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री से रूबरू हुए।
वर्ष 2019 के लिए सम्मानित छात्र/छात्रा- कक्षा दसवीं से कु. साक्षी मिश्रा श्री महावीर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग और कु. मोनिका यादव सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी । कक्षा 12वीं से कु. मनीषा कुमारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई-3, श्री लक्की देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितुरडीह और कु. नम्रता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरी।
वर्ष 2020 के लिए सम्मानित छात्र/छात्रा- कक्षा दसवीं से कु. महक यादव शकुंतला विद्यालय क्रमांक-2 रामनगर भिलाई, श्री आदर्श गिरी ज्योति अंग्रेजी माध्यम उत्तर माध्यमिक विद्यालय चरौदा और कु. संजना बंछोर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजा भिलाई। कक्षा बारहवीं से श्री सौरभ साहू शकुंतला विद्यालय क्रमांक-2 रामनगर भिलाई, कु. नेहा वर्मा शकुंतला विद्यालय क्रमांक-2 रामनगर भिलाई और कु. मीनल हिरवानी शासकीय आदर्श कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग ।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बीईसी इंजीनियरिंग कंपनी प्रबंधन लगातार मजदूरों पर अत्याचार कर रही है । गरीब बेबस श्रमिकों का हक मार रही है और उनका शोषण कर रही है। कंपनी प्रबंधन लगातार अपनी ही कंपनी के श्रमिकों के ऊपर त्यागपत्र देने दबाव बना रही है। सीधे सरल मजदूरों को डराया जा रहा है । त्याग पत्र देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
लगातार बीईसी इंजीनियरिंग कंपनी प्रबंधन की मनमानी और अत्याचार से तस्त्र हो चुके 300 से अधिक मजदूर रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मिले और इंसाफ की गुहार लगाई है। कंपनी के पीड़ित प्रताड़ित श्रमिकों का समूह रविवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित कार्यालय पहुंचा। विधायक देवेंद्र यादव को लिखित में ज्ञापन सौंपा और अपनी पीड़ा विधायक देवेंद्र यादव को बताई। मजदूरों ने विधायक यादव को बताया कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों को काम पर आने से मना कर दिया है और कहा गया कि जरूरत पड़ने पर आपको कॉल कर के बुलाया जाएगा। फिर कुछ लोगों को 2-4 दिन ही काम पर बुलाया गया। कंपनी प्रबंधन बीते दो माह मार्च और अप्रैल का वेतन भी किसी मजदूर को नहीं दिया है। लॉक डाउन के समय कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों का वेतन रोक रखा है। जिससे मजदूरों की आर्थिक हालत खराब हो गई है। मजदूर अपने परिवार का पेट कैसे पालेंगे। इस चिंता में है। खाने के लाले पड़ गए है।
श्रमिकों ने आगे बताया कि प्रबंधन द्वारा लगातार मजदूरों पर इस तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं। कोरोना काल में सभी मजदूर बहुत परेशान है। पिछले माह जाे काम किया उसका पेमेंट नहीं कर रहे और अब कंपनी प्रबंधन उन्हे काम भी नहीं दे रहा है। जबरन दबाव बनाकर डरा धमका का नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर रहा है। मजूदरों की पीड़ा को गंभीरता से सूनने और समझने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल श्रमायुक्त दुर्ग आरके प्रधान से बात कर इस पूरे विषय को संज्ञान में लेने तथा मजदूरों की मदद करने निर्देश दिए और जल्द से जल्द वेतन दिलवाने के लिए भी कहा इस दौरान आदित्य सिंह, डी. कामराजू, शंकर राव सहित 300 से अधिक मजदूर उपस्थित रहे।
ग्रेज्युटी और बोनस राशि भी नहीं दे रहे
मजदूरों ने बताया कि जो मजदूर साल दो साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके साथ भी कंपनी अन्याय कर रही है। उन मजदूर का ग्रेज्युटी और बोनस राशि कंपनी ने रोक रखा है। सेवा निवृत्ति के बाद भी मजदूर अपने हक की राशि के लिए प्रबंधन का चक्कर काटने पर मजबूर है। यही नहीं मजदूरों ने बताया कि प्रबंधन द्वारा उन्हें सुरक्षा के लिए कोई सुविधा नहीं दी जाती। ड्रेस, दस्ताना, जूता आदि कुछ भी नहीं देता। बिना सुरक्षा के जान जोखिम में डाल कर मजदूर काम करते हैं।
धनाढ्य से मिलीभगत कर राजस्व के अधिकारियों ने तुड़वा दिया था जनवरी 2020 में बना बनाया प्रधानमंत्री आवास??
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिलाध्यक्ष सतीश पारख ने फिर उठाया मुद्दा
दुर्ग /शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का उतई थाना क्षेत्र जो गृह व लोक निर्माण मंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है वही मुख्यमंत्री बघेल का निर्वाचन जिला होने के बावजूद, एक नेत्रहीन महिला का बना प्रधान मंत्री आवास गलत तरीके से तुड़वाने वालों पर कार्यवाही हेतु प्रेषित आवेदन पर डेढ़ साल में कार्यवाही नहीं हुई है । नगर पंचायत उतई वार्ड 03 अंतर्गत नेत्रहीन महिला श्रीमती दुर्गी बाई पति श्री रामेश्वर साहू के नाम विगत 40/50 वर्षों से निवासरत वर्तमान प्रचलित आबादी भूमि 970/1 पर प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत हो निर्मित किया गया था, जो कि कब्जा नुसार पटवारी द्वारा कब्जा के आधार पर मौका देखकर ही आबादी नक्सा खसरा दिया गया होगा, तदुपरांत ही वहां प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत व निर्मित किया गया ।
चुकी उक्त भूमि से लगा पुराना खसरा नम्बर 356/5 जवरीलाल पारख के नाम की भूमि उनके ही कब्जे में थी जिस पर लंबे न्यायालयीन कार्यवाही के बाद जवरीलाल पारख के वारिसान की ओर से प्राप्त अधिकार के तहत उनके पुत्र प्रफुल्ल पारख के नाम हक में न्यायालय द्वारा 21 बाई 64 की भूमि खाली करवा कर कब्जा देने का आदेश मा. नायब तहसीलदार दुर्ग को हुवा था जिसका परिपालन मौके पर किया जाना था, किंतु उक्त आदेशीत भूमि के बाहर बने एक नेत्रहीन महिला के प्रधानमंत्री आवास को भी शायद न्यायालय आदेशित हक भूमि स्वामी के साथ मिलकर तुड़वा दिया गया ।
एक गरीब नेत्रहीन महिला जो हर दृष्टिकोण से कमजोर है उसे डेढ़ वर्षों में न्याय नही मिला । उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)दुर्ग (ग्रामीण) सतीश पारख ने दी। उन्होंने बताया कि मौका निरीक्षण कर नापी करने से मामला पूर्णतया दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा..चूंकि लाभार्थी एक गरीब नेत्रहीन महिला व केंद्रीय योजना जिसका इतना बड़ा मजाक बनाया गया जिसमें जांच व दोषियों पर कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री गृह मंत्री सहिंत कलेक्टर दुर्ग व अन्य को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया गया था कि जिसके द्वारा भी यह अन्यायपूर्ण कार्यवाही की गई है उनसे निर्मित आवास की राशि की वसूली के साथ साथ दोषी व्यक्ति के खिलाफ न्यायलयीन मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। जिसकी प्रतिलिपि, माननीय.पीएमओ नई दिल्ली, माननीय मुख्यमंत्री छ ग, माननीय केबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक को प्रेषित किया गया था, किंतु उन्होंने कलेक्टर दुर्ग को आवेदन रिफर कर शायद अपनी मूल जिम्मेदारी से मुह मोड़ लिया ।
जबकि केंद्रीय योजना प्रधानमंत्री आवास अन्याय पूर्वक तोड़ा गया, नेत्रहीन महिला हुई घर से बेघर हुई जिसे संज्ञान में लिए बिना जांच की बात कहकर टाल दिया गया । सुरजपुर मामले में माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल कार्यवाही की वो तारीफे काबिल है किंतु क्या मुख्यमंत्री जी इतनी ही ततपरता अपने ही जिले में एक गरीब महिला को न्याय दिलाने में दिखाएंगे । सुरजपुर मामले में माननीय मुख्यमंत्री जी ने तत्काल कार्यवाही को देखते हुए सतीश पारख ने उम्मीद जताई है कि अब बड़े अधिकारियों के पूरे लाव लश्कर के साथ मौका मुवावना कर अब नेत्रहीन गरीब मा को न्याय मिलेगा ।
दुर्ग / शौर्यपथ / ज्ञात हो कि सूरजपुर में दवाई के लिए निकले एक नवयुवक को वहां के कलेक्टर रणवीर शर्मा ने मारपीट करते हुए,उसका मोबाइल भी तोड़ दिया साथ ही उस वक्त तैनात पुलिस बल से नवयुवक को पिटवाया भी,जिसे लेकर पूरे प्रदेश के लोगों में कलेक्टर के प्रति नाराजगी और आक्रोश है,जिसे अमानवीय कृत्य मानते हुए मोदी आर्मी संगठन ने आज सिटी कोतवाली थाने पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई और अपराध दर्ज करने की मांग की,मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा सूरजपुर में कलेक्टर द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया गया यह पूरी घटना अमानवीय है इसमें अधिकारी को सजा होनी ही चाहिए,सरकार द्वारा मामले को तूल पकड़ता देख तथा लोगों में युवक के प्रति बढ़ती सहानुभूति को देखते हुए सिर्फ मामले में लीपापोती करते हुए महज दिखावे भर के लिए ही उनका तबादला कर दिया गया है जिससे सरकार की छवि छिछा लेदर होने से बच पाए,हकीकत में देखा जाए तो भूपेश सरकार के अधिकांश कलेक्टरों की कार्यशैली सवालों के घेरे में ही है,हाल ही में जांजगीर में पदस्थ कलेक्टर प्रधानमंत्री को अपने जिले के गांव नहीं बता पाए,वहीं मरवाही कलेक्टर शिलापट्टी में हिंदी के आसान शब्दों को भी नहीं पहचान पाए और अब सूरजपुर कलेक्टर द्वारा ऐसा कृत्य कहीं न कहीं भूपेश सरकार का नियंत्रण प्रशासन पर नहीं है,आज थाने में शिकायत के दौरान वरुण जोशी,यश कशेर,दुर्गेश रामटेके,शुभम यादव,टिंकल ताम्रकार,धीरज यादव,घनश्याम,बाबा यादव आदि उपस्थित थे!
दुर्ग / शौर्यपथ / निगम महापौर धीरज बाकलीवाल सहित छै: एमआईसी मेम्बरों ने अपने एक माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराये । महापौर बाकलीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेत्रित्व और मार्गदर्शन में प्रदेश और जिला में कोरोना संक्रमण की रिकवरी कम हुई है । उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रदेश व जिले की जनता को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हुई है । भविष्य में भी आम जनता को बेहत स्वास्थ्य सुविधाएॅ उपलब्ध कराने के लिए महापौर सहित छै: एमआईसी मेम्बरों ने अपनी एक माह का मानदेय कुल राशि 66200/- रु. मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया हैं । रिलिफ फण्ड में मानदेय जमा कराने वाले एमआईसी प्रभारी श्रीमती जयश्री जोशी, ऋषभ जैन, श्रीमती सत्यवती वर्मा, हमीद खोखर , अब्दुल गनी शामिल है ।
दुर्ग / शौर्यपथ / शिवनाथ इंटकवेल में लगे हुये मोटरपंप एवं पैनल्स का संधारण तथा सर्विसिंग 24 मई दिन सोमवार को किया जाएगा, इसके लिए सोमवार को शटडाउन लिया जाएगा। जिससे निगम भिलाई के कुछ क्षेत्रों में शाम के समय पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। सोमवार को प्रात: 11 बजे से शाम 6 बजे तक संधारण का काम चलेगा। इसके उपरान्त टंकियों को पानी देना रात्रि में ही प्रारंभ कर दिया जाएगा जिससे दूसरे दिन यानि की मंगलवार को सुबह पानी सप्लाई होने लगेगी। 4 सदस्यीय ईलेक्ट्रिकल की टीम मोटर पंप एवं पैनल्स के संधारण व सर्विसिंग का कार्य करेगी। संधारण एवं सविर्सिंग का कार्य इसलिये आवश्यक है क्योंकि ऐसा नहीं करने से मोटर जाम हो सकता है, अत्यधिक गर्म हो सकता है और तकनीकी खराबी आने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए मोटर पंप की आईलिंग, ग्रीसिंग एवं एलाइनमेंट का कार्य तथा ट्रांसफार्मर से करेंट को मोटर को सप्लाई देकर स्टार्ट करने वाले प्रमुख उपकरण पैनल स्टार्टर की टेस्टिंग मशीन के माध्यम से करना आवश्यक है। संधारण एवं सविर्सिंग कार्य प्रतिवर्ष करना जरूरी है, जिससे मोटरपंप एवं पैनल में तकनीकी खराबी न हो। वर्ष 2020 जून के महीने में मोटर पंप पैनल नया लगाया गया है, तब से अभी तक इसमें कोई भी खराबी नहीं आई है। संधारण एवं सर्विर्सिंग का कार्य गोडवाना इंजीनियरिंग के द्वारा किया जायेगा। इन्हें 5 वर्ष तक का संधारण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में शिवनाथ इंटकवेल में एक पैनल है जिसके दो सेक्शन है, जिसे बारी-बारी से उपयोग में लाया जाता है। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के सतत मॉनिटरिंग के चलते गर्मी के दिनों में भिलाई निगम द्वारा निर्वाध रूप में अभी तक शुद्ध पेयजल लोगों को प्रदाय किया जा रहा है। मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आगे भी इसे लगातार जारी रखने संधारण एवं सर्विर्सिंग की आवश्यकता है जिसे सोमवार से किया जायेगा।
यह क्षेत्र शाम के समय पानी सप्लाई के लिये हो सकता है प्रभावित - जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा एवं प्रभारी उप अभियंता बसंत साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान स्थिति में निगम भिलाई के चार उच्च स्तरीय जलागार से शाम के समय पानी सप्लाई की जाती है। जिसमें खुर्सीपार, चंद्रा मौर्या, मदर टेरेसा एवं फरीद नगर की पानी टंकी शामिल है। इन टंकियों से जिन क्षेत्रों में पानी सप्लाई शाम के समय किया जाता है वह क्षेत्र प्रभावित होंगी, यानी कि इन क्षेत्रों में शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं होगी। इसलिए इन क्षेत्र के नागरिकों से अपील है कि विभिन्न पात्रों में दैनिक उपयोगिता हेतु पानी एकत्र कर लेवे साथ ही आवश्यकता के मुताबिक पानी टैंकर से भी जल आपूर्ति की जायेगी। पानी के लिये इन क्षेत्रों के रहवासी हैंड पंप, पावर पंप एवं अन्य स्रोतो का भी उपयोग कर सकते है।
शटडाउन के दौरान यह भी होंगे जरूरी कार्य -
सोमवार को प्रात: 11 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाउन किया जाएगा। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुये 77 एवं 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र के सभी मोटर पंप की आईलिंग, ग्रीसिंग की जायेगी। फाकूलेटर, वाशवाटर, क्लोरीन रूम, एरियेशन चेम्बर, चैनल एवं फील्टर बेड की सफाई की जायेगी। छावनी में स्थित 2.72 एमएलडी के मोटर पंप की आईलिंग, ग्रीसिंग तथा परिसर के पाईप लाइन का संधारण किया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / वार्ड 35 में सटोरियों के गुर्गों द्वारा दो सगे भाईयों पर प्राणलेवा हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। सट्टा खाईवाल के चरम आतंक का भुगतना अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। विदित हो कि 21 मई की रात 11 बजे केम्प दो गांधी चौक वार्ड 35 सोनकर मोहल्ला के दो सगे भाई जय सिंह सोनकर और रिंकू सोनकर पर केम्प दो शीतला मंदिर प्रकाश आटा चक्की के आगे महावीर शासकीय उचित मूल्य की दुकान के पास सट्टा संचालन केंद्र के पास खंजर, तलवार व चाकू से ताबड़तोड़ प्राणघातक घातक हमला कर दिया गया। पीडि़त दोनों सगे भाईयों ने बताया के वे दोना ऑटो पर घूम-घूमकर फल बेचते हैं। रात 11 बजे वे दोनों थोक फल मंडी से ऑटो से आम लेकर आ रहे थे तभी सट्टा खेलाने वाले नियाज के गुर्गों हिमांशु, शुभम, सीरिया व अन्य 4-5 लोगों द्वारा सिर पर कई वार किया गया।
साथ ही इन आरोपियों द्वारा उनके पास रखे 5 हजार रूपए भी लूट लिए गए और ऑटो को भी तोड़ दिया गया। शिकायत पर छावनी पुलिस आरोपियों का मेहमानबाजी करते हुए इज्जत के साथ अपने साथ ले गई और छोड़ दिया। रात में रिपोर्ट नहीं लिखी गई। वहीं रात में आकर उल्टे पुलिस के कुछ लोगों द्वारा पीडि़तों व उनके परिजनों में महिलाओं को धमकाया गया। दरमियानी रात 1.30 बजे पीडि़त पक्ष के महिला रिश्तेदारों को नशे में धुत पुलिस अजीत नारायण यादव द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मां-बहन की गालीगलौज की गई। पुलिस इन चंद सट्टा खाईवालों की कठपुतली बनकर काम कर रही है। बड़ी मुश्किल से शनिवार की दोपहर को रिपोर्ट लिखी गई। आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 506, 294 व 234 का अपराध कायम किया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
