August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    सीजी टीका में पंजीयन के पूरे प्रोसेस उपरांत जिन हितग्राहियों को टीका लगना है उसकी सूची भी केंद्रों में हो रही है चस्पा, भीड़ से राहत देने इस आधार पर टोकन सिस्टम भी
    -टीकाकरण केंद्रों में व्यवस्था बनाने निगम प्रशासन की अच्छी पहल

    दुर्ग / शौर्यपथ / निगम प्रशासन द्वारा टीकाकरण केंद्रों में व्यापक व्यवस्था बनाने के लिए नित्य नए प्रयास किया जा रहा है! आज कई टीकाकरण केंद्रों में जिन हितग्राहियों ने सीजी टीका पोर्टल में अपना पंजीयन कर निर्धारित केंद्र जहां टीकाकरण करवाना चाहते हैं वहां का शेड्यूल निर्धारित किया था, उनकी सूची टीकाकरण केंद्रों में चस्पा की गई थी, ताकि हितग्राही आकर सूची का अवलोकन कर लें और इस आधार पर आश्वस्त हो जाए कि इसी केंद्र में उनका टीकाकरण होना है! कई दफा पंजीयन के अधूरे प्रक्रिया के कारण हितग्राही भ्रमित रहते हैं इसलिए शेड्यूल की प्रक्रिया पूर्ण करना आवश्यक है!
    अधूरे पंजीयन के कारण टीकाकरण केंद्र में हितग्राही का नाम दर्शित नहीं होता है! और जानकारी के अभाव में अनावश्यक ही अपनी बारी का इंतजार करते रहते हैं, ऐसे लोगों को राहत मिलेगी! कई टीकाकरण केंद्रों में आज से सूची चस्पा करने की शुरुआत की गई है! इसे प्रत्येक टीकाकरण केंद्रों में चस्पा करने टीम को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि हितग्राही सूची का अवलोकन कर सके और सूची दर्शित होने के आधार पर उनके द्वारा शेड्यूल में डाले गए निर्धारित टीकाकरण केंद्र में टीका लगवा सकें! दरअसल सीजी टीका पोर्टल में पूर्ण रूप से पंजीयन करने के पश्चात इनके नाम की सूची टीकाकरण टीम को प्रदर्शित होने लगती है, इसी सूची के आधार पर टीकाकरण किया जाता है, अब इस सूची को केंद्र पर चस्पा करने का काम आज से प्रारंभ कर दिया गया है!
    उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने टीकाकरण केंद्रों में व्यापक व्यवस्था बनवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं! भिलाई निगम द्वारा टीकाकरण को आसान बनाने लोगों को अनावश्यक भीड़ से निजात दिलाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है! पंजीयन की सहायता के लिए प्रत्येक जोन कार्यालय में हेल्प डेस्क की स्थापना भी की गई है, इसी के साथ ही अब निगम मुख्य कार्यालय में भी हेल्प डेस्क प्रारंभ कर दिया गया है! जहां पर ऐसे हितग्राही जो टीकाकरण कराने की इच्छुक हैं और उनके पास मोबाइल एवं इंटरनेट की सुविधा नहीं है तथा पंजीयन प्रोसेस की जानकारी से अनभिज्ञ हैं, वैसे 18 से 44 वर्ष उम्र के व्यक्ति संपर्क कर पंजीयन के लिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं!

    रिसाली / शौर्यपथ / प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना का रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे नेवई गोठान में पहुंच कर ग्राउंड समीक्षा किया। इस दौरान आयुक्त ने नेवई गोठान में गोधन न्याय योजना को अमली जामा पहनाने में जुटी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से आवश्यक चर्चा उपरांत उचित दिशा निर्देश दिये।
    बता दे कि निगम क्षेत्र के नेवई गोठान में महिला सदस्यों द्वारा युद्ध स्तर पर गोबर सेे गो काष्ठ बनाने की कवायद में जुटी हुई है। इसके अतिरिक्त समूह द्वारा छेना और कंडा बनाकर शासन की मंशा अनुरूप गोबर से खाद बनाने के अलावा गोबर का उपयोग इंधन के रूप में करने की उपयोगिता मूर्त रूप ले चुकी है। इस दौरान आयुक्त ने महिला समूह के सदस्यों को जिला प्रशासन के कोविड गाइड लाइन के अनुसार मास्क पहनकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक आकाश मिश्रा, टिकेश्वर कश्यप व महिला स्व सहायता समूह की सदस्य उपस्थि थे।
    स्वास्थ्य स्लम शिविर का लिया जायजा
    निगम आयुक्त सर्वे ने स्टेशन मरोदा के शंकर पारा में पहुंचकर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया। अवलोकन के दौरान आयुक्त ने मेडिकल मोबाइल यूनिट के स्टाफ से शिविर में पहुंच रहे मरीजों विशेष रूप से सर्दी खांसी व बुखार से पीड़ित मरीजों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में टेस्ट कराने हेतु पे्ररित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मेडिसीन स्टाक की भरपूर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी मेडिकल यूनिट के स्टाफ को दिये।
    लाॅकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर 2400 रूपये का अर्थदण्ड
    निगम की उड़नदस्ता टीम द्वारा आज निगम क्षेत्र रूआबांधा, टंकी मरोदा, स्टेशन मरोदा व नेवई के चैक चैराहों व व्यवसायिक स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया। जिले में लागू लाॅकडाउन नियमों का शिथिलीकरण करने के बावजूद फुटकर विक्रेताओं व दुकानदारों द्वारा निर्धारित समय अवधि उपरांत व्यवसाय किये जाने पर टीम द्वारा 2400 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा व्यवसायियों को शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा तक व्यवसाय करने के कड़े निर्देश दिये गये।

    दुर्ग । शौर्यपथ। 

    जिला के कलेक्टर महोदय ने 17 मई से 21 मई तक घोषित लॉकडाउन में नए वाहन विक्रेताओं के दुकान संचालन करने के नियम को संशोधित करते हुए ने आदेश जारी किया है जिसके तहत अब जिले के समस्त वाहन विक्रेता जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए शोरूम को सुबह 11:00 बजे से 5:00 बजे तक संचालित कर सकते हैं बता दें कि पूर्व के आदेश में वाहन विक्रेताओं को शोरूम संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई थी किंतु अपने आदेश के तहत वाहन विक्रेता सोमवार से शनिवार तक सुबह 11:00 बजे से 5:00 बजे तक शोरूम संचालित कर सकते हैं।

     

    दुर्ग / शौर्यपथ / बघेरा एसटीएफ कालोनी वासियों की बरसों पुरानी मांग आज पूरी हो गई। शहरके महापौर धीरज बाकलीवाल ने कालोनी वासियों को उनके घरों में नल से पानी देने तीन सम्पवेल को भरने कालोनी पहुॅचकर स्वयं वाल्व खोल कर पेयजल समस्या का निराकरण किया। महापौर के साथ दुर्ग विधायक वोरा भी थे . छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्मित एसटीएफ कालोनी को 10 वर्ष पूर्व नगर निगम को हस्तांतरित किया गया था तभी से पूर्ववर्ती शहरी सरकारों की अनदेखी के कारण वहां पेयजल की समस्या बनी हुई थी।
    *मिशन अमृत के तहत् पाइप लाईन से जोड़ा गया कनेक्शन*
    बता दे कि रेल्वे क्रासिंग के पास मिशन अमृत के पाइप लाईन में कनेक्शन जोडऩे में परेशानी हो रही थी । कालोनी वासियों की समस्या को देखते हुये शहरी सरकार ने अमृत मिशन की इस योजना को क्षेत्र वासियों को लाभ पहुँचाने के लिए रेल्वे प्रशासन से अनुमति ली गई और कनेक्शन जोड़ा गया। आज कालोनी के सम्पवेल को भरा जा रहा है शाम से पानी की सप्लाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
    *सुबह और शाम दोनों समय मिलेगा पानी, टैंकर से पानी सप्लाई की जाती थी*
    इस संबंध महापौर बाकलीवाल ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी की अधिक समस्या होती थी। बोर सूख जाते थे । कालोनी में 8 से 10 टैंकर के माध्यम से निवासियों को पानी दिया जा रहा था । आज कालोनी वासियों की पानी की समस्या खत्म हो गई है। यहॉ के तीनों सम्पवेल को भर कर पानी की सप्लाई की जाएगी। पूरे फोर्स के साथ लोगों को अब सुबह और शाम दोनों समय पानी मिलेगा। कालोनी में नाली निकासी की समस्या का भी जल्द निदान किया जाएगा। एक-एक कर कालोनी की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, प्रभारी सहा0 अभियंता ए0आर0 राहंगडाले, उपअभियंता राजेन्द्र ढबाले, एवं कालोनी निवासी उपस्थित थे ।

    भिलाई / शौर्यपथ / शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने बीएसपी प्रबंधन द्वारा मेसर्स अपिर्तत एसोसिएट्स को पिछले 3 माह से प्रतिदिन घर घर गार्वेज कलेक्शन का काम दिया गया है लेकिन हर दो तीन दिन में ही घरों में कचरा कलेक्शन किया जा रहा हेै। पूर्व में आवास में रहने वालों से समय समय पर हस्ताक्षर लिया जाता था लेकिन अब सब बंद है तथा कोई शिकायत सुनने वाला नही है। भारतीय जनसंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मीसाबंदी ठा. गौतम सिंह ने उक्ताशय का आरोप लगाते हुए कहा कि अर्पित एसोसिएट्स के विरूद्ध केन्द्रिय इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के अतिरिक्त डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बाण दास गुप्ता एवं सेल विजिलेन्स में शिकायत की गई थी जिस पर जांच प्रारंभ किए जाने की जानकारी मिली है।
    ठाकुर गौतम सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें नगर सेवा विभाग के अधिकारियों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। ठेकेदार को फर्जी आडिट रिर्पोट के आधार पर अर्पित एसासिएट्स को वर्ष 2014 से 2016 के दौरान करोड़ों का काम वर्षों से जमे नगर सेवा के अधिकारियों ने दिया था। उक्त कंपनी के चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट ने बीएसपी के विजिलेन्स विभाग को शिकायत कि है कि अर्पित एसोसिएट्स के संचालन ने फर्जी बिलों पर स्वयं उनके हस्ताक्षर वर्ष 2014, 2015, 2016 एवं 2017 में जो बीएसपी में आडिट रिपोर्ट जमा की है वह पूरी तरह फर्जी है। इस शिकायत पर अब तक कार्यवाही नही किए जाने से स्वयं सीए आश्चर्यचकित है तथा शीघ्र कार्यवाही नही होने की स्थिति में पुलिस में शिकायत दर्ज की जा सकती है।
    ठाकुर ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा है कि पब्लिक सेक्टर में इस तरह की गंभीर शिकायतें बर्दाश्त नही की जा सकती। आशा है बीएसपी के सतर्कता अधिकारी सीवीसी के गाइडलाइन के अनुरूप जांच करेंगे।

    रिसाली / शौर्यपथ / कोरोना के बढ़ते सक्रमण को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रत्येक घर को सेनेटाइज करने का सुझाव दिया है। इस सुझाव को अमल करने का बीड़ा छत्तीसगढ़ मूर्तीकार, चित्रकार संघ ने उठाया है। दुर्ग जिले के प्रत्येक घर को सेनेटाइज करने का कार्य गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र से शुरू किया गया। मंगलवार को तालपुरी बी ब्लाक में नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने औपचारिक उद्घाटन किया।
    डब्ल्यू एच ओ के इस कार्य योजना को राजनांदगांव जिला में शुरू करने के बाद दुर्ग जिला में शुरू किया गया है। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के 26000 से अधिक घरों को सेनेटाइजिंग करने के बाद ग्रामीण इलाको के घरों का सेनेटाइजिंग किया जाएगा। गृहमंत्री की मंशा अनुरूप प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित करने टीकाकरण व सेनेटाइज कार्य साथ-साथ चलेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने नारियल तोड़कर औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के एल्डरमेन कीर्तिलता वर्मा, पे्रमचंद साहू, अनूप डे, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, समेत नगर पालिक निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर आदि उपस्थित थे।
    6 लाख घरों का लक्ष्य -छत्तीसगढ़ के मूर्तिकार, चित्रकार संघ के संरक्षक परम यादव ने बताया कि वे दुर्ग जिला के प्रत्येक गांव तक पहुंचेंगे और घरों को सेनेटाइज करेंगे। इसके लिए वे 6 लाख घरों का सेनेटाइज करने लक्ष्य रखा है।
    संवेदनशील क्षेत्र में पहले - संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि टीम सेनेटाइज करने 12 से 13 टीम का गठन किया है। घर के बाहर और भीतर अलग-अलग मशीन से सेनेटाइज किया जाएगा। वे ऐसे क्षेत्र व वार्ड के घरों का पहले सेनेटाइज करेंगे जहां कोविड के मरीज अधिक है।
    120 दिन में होगा पूर्ण -संघ ने बताया कि एक वार्ड को सेनेटाइज करने 3 दिन का समय लगता है। आवश्यकता पड़ने पर वे टीम भी बढ़ाते है। अधिक से अधिक घरों को सेनेटाइज कर वे निगम क्षेत्र को 120 दिनों में सेनेटाइज करेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / डीएमएफ शासी परिषद की आज हुई बैठक में सभी सदस्यों ने कोरोना संक्रमण से निपटने और भविष्य में तीसरी वेव की आशंका को देखते हुए डीएमएफ के संसाधन का उपयोग करने पर जोर दिया। सदस्यों ने कहा कि तीसरे वेव की आशंका को देखते हुए यह बहुत जरूरी है कि इससे निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखें और कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए डीएमएफ के माध्यम से पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जाए। कोरोना संक्रमण से अधिकाधिक लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जिस तरह के व्यय की जरूरत होगी, उसके मुताबिक निर्णय लेकर डीएमएफ की राशि इस पर व्यय किये जाने का निर्णय लिया जाएगा।
    बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सदस्यों का जिस तरह का मत है और निर्णय है उससे कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आधी राशि अर्थात लगभग तीन करोड़ इस मद में व्यय के लिए सुरक्षित रखे जाएँ। शेष 3 करोड़ 38 लाख रुपए से माननीय सदस्यों के प्रस्तावों पर विचारोपरांत निर्णय लेकर इन पर कार्य आरंभ किया जाए। बैठक में गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से पहले भी स्वास्थ्य ढाँचे में खर्च किये गए हैं। इनका उपयोगी नतीजा आया है। अभी भी कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में यह राशि काफी काम आएगी। शेष राशि में जो अत्यंत आवश्यक प्रकृति के कार्य हैं उन्हें स्वीकृत कर आरंभ कराया जाए। बैठक में संबोधन में कृषि मंत्री श्री रविंद्र चैबे ने कहा कि दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने अच्छा काम किया है। तेजी से निर्णय लेते हुए और अधोसंरचना पर काम करते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कार्रवाई हुई। आगे भी तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हमें अपने संसाधनों को लगातार अपडेट करना होगा, इसके लिए डीएमएफ के माध्यम से पूरी मदद देनी होगी।
    पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि विधायक निधि और डीएमएफ के बेहतर उपयोग से पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण से लड़ने का ढांचा मजबूत हुआ है। हम लोगों ने लगातार इस दिशा में कार्य किया है और आगे भी अग्रिम तैयारी हमारे लिए काफी उपयोगी होगी। दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा ने क्षेत्र की प्रमुख माँगों को बैठक में रखा। उन्होंने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से कुछ ऐसे प्रस्ताव रखे गए हैं जिनसे दुर्ग के नागरिकों को काफी शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी महत्व के मुद्दों पर काफी राहत मिलेगी। वैशाली नगर विधायक श्री विद्यारतन भसीन ने कहा कि टीकाकरण प्रक्रिया अभी लंबी चलेगी, टीकाकरण स्थलों पर डीएमएफ मद से शेड आदि के निर्माण कार्य आरंभ किये जा सकते हैं ताकि बरसात में लोगों को दिक्कत न हो।
    भिलाई टाउनशिप में पेयजल का मुद्दा, पर्यावरण मंडल के अधिकारियों को भी जाँच के लिए भेजें स्पाट पर- बैठक में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने टाउनशिप में पेयजल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तथा जिला प्रशासन द्वारा बार-बार ताकीद दिये जाने के बावजूद भिलाई टाउनशिप की पेयजल व्यवस्था में अपेक्षित सुधार बीएसपी प्रबंधन ने नहीं किया। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि बीएसपी प्रबंधन को बताया गया है कि फिल्टर प्लांट की टेक्नालाजी बदलें और तात्कालिक रूप से ऐसे उपाय करें जिनसे अपेक्षित नतीजे सामने आये। आज ही प्रशासन ने पेयजल का पुनः टेस्ट कराया है और पहले से गुणवत्ता में सुधार परिलक्षित हुआ है। अभी वे गंगरेल से पानी मंगा रहे हैं इसका असर तीन दिनों में दिख सकता है। बीएसपी प्रबंधन को नागरिकों को अविलंब शतप्रतिशत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पर्यावरण मंडल के अधिकारियों को भी मौके पर भेजकर रिपोर्ट लें।
    अब तक 133 करोड़ रुपए के कार्य प्रस्तावित हो चुके हैं डीएमएफ से- कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शासी परिषद की बैठक में डीएमएफ मद से अब तक किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक 133 करोड़ रुपए के कार्य प्रस्तावित हो चुके हैं जिनमें से अधिकांश पर कार्य पूरा हो चुका है। 3475 स्वीकृत कार्यों में 352 कार्य प्रगतिरत हैं। आज हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, नगर निगम आयुक्त भिलाई ऋतुराज रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक, नगर निगम रिसाली कमिश्नर प्रकाश सर्वे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / चंदूलाल कोविड केयर हास्पिटल के चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की कड़ी मेहनत के बूते आज एक जिंदगी भी बेहद कठिन परिस्थितियों में बचा ली गई। ये 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला महालक्ष्मी की कहानी है। जब महालक्ष्मी का आक्सीजन लेवल डाउन हुआ तो इनके परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का निर्णय किया। परिजनों ने अस्पताल पहुँचकर बताया कि आक्सीजन लेवल 50 से 60 के बीच आ रहा है। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए इन्हें तुरंत भर्ती किया गया तथा आक्सीजन सपोर्ट आरंभ कर दिया गया। इसके साथ ही मेडिसीन प्लान की गई। स्थिति में लगातार सुधार हुआ और अंततः आज मरीज के परिजनों के लिए वो बहुप्रतीक्षित दिन आ गया जब 20 दिन के इंतजार के बाद वो घर पहुँची। उनके पोते ने बताया कि हास्पिटल स्टाफ ने दादी का बहुत ध्यान रखा। लगातार स्वास्थ्य की मानिटरिंग करते रहें, दवाइयाँ देते रहें।
    हास्पिटल के स्टाफ के प्रोत्साहन ने दादी की हिम्मत बढ़ाई और वे धीरे-धीरे स्वस्थ होती गईं। इतने कम लेवल पर आक्सीजन चले जाने के चलते हम लोग काफी घबरा गए थे लेकिन कोविड केयर सेंटर के डाॅक्टरों ने आश्वस्त किया कि मेडिकल पैरामीटर में लगातार सुधार आ रहा है और दादी रिकवरी की राह पर हैं। इससे हम सबका भी मन बहुत मजबूत हुआ। उन्होंने कहा कि हास्पिटल में खाने-पीने की व्यवस्था और साफ-सफाई भी बढ़िया रही। हास्पिटल के मेडिकल आफिसर डाॅ. अनिल शुक्ला ने बताया कि हम लोग मरीजों के मनोबल पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। डाॅक्टर्स राउंड के समय मरीजों को मोटिवेट करता है। नर्सिंग स्टाफ भी हमेशा मोटिवेशन बनाये रखता है। हर कुछ घंटे में विशेषज्ञ डाॅक्टर्स क्रिटिकल मरीजों के ट्रीटमेंट की रणनीति के संबंध में चर्चा करते हैं और आगे के लिए प्लान तैयार करते हैं इसका अच्छा असर होता है और रिकवरी तेज होती है।
    जब आईं थी तो साँस लेने में दिक्कत के साथ डायरिया से भी जूझ रही थीं- सुभाष नगर की 59 वर्षीय शिवानी जब हास्पिटल में आईं तो उन्हें साँस लेने की दिक्कत के साथ ही डायरिया की समस्या भी थीं। उनका आक्सीजन लेवल 80 तक पहुँच गया था। कमजोरी और बुखार भी था। ऐसे में इनकी तकलीफों को देखते हुए अलग-अलग तरह से मेडिसीन प्लान की गई। चूँकि कई पैरामीटर्स पर काम करना था अतएव अस्पताल के विशेषज्ञों ने लगातार चर्चा की और इनका ट्रीटमेंट प्लान किया। आज शिवानी भी डिस्चार्ज हुईं। उनके भतीजे ने बताया कि चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर हास्पिटल में बुआ का अच्छे से ध्यान रखा गया। यहाँ खाने-पीने की सुविधा बहुत अच्छी थी। साफ-सफाई की व्यवस्था भी अच्छी रही। आज वो डिस्चार्ज हुईं, अस्पताल का अनुभव बहुत अच्छा रहा।

    भिलाई नगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों एवं भिलाई के नागरिकों से सीधे जुड़े हुए प्रमुख मुद्दों के विषय में समस्त क्षेत्र की जोनवार समीक्षा बैठक निगमायुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं अधीक्षण अभियंता यू.के. धलेद्र ने ली! दोपहर 12 बजे से आहूत की गई बैठक में अलग-अलग जोन की बारी-बारी से समीक्षा की गई, बारिश पूर्व निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने कहा गया! लॉकडाउन के दौरान ऐसे कार्य जो प्रारंभ नहीं हो पाए हैं उन्हें शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं!
    द्विवेदी ने समस्त जोन आयुक्तों को निर्देशित करते हुए कहा कि अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करें, शासन स्तर से निगम भिलाई के विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुए निर्माण कार्यों को प्रक्रिया मे लाकर निर्माण कार्य प्रारंभ करावे! छोटे-बड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों मे प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं तथा ऐसे छोटे कार्य जिन्हें निर्धारित अवधि में किए जा सकते हैं शीघ्र पूर्ण कर अवगत कराने कहा गया है! इसके साथ ही अधूरे कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं! बीएसपी से एनओसी वाले प्रकरणों की सूची अनुसार, इन कार्यो की भी समीक्षा की गई!
    बारिश पूर्व नाला की सफाई कराने के निर्देश दिए गए! बैठक में जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, पूजा पिल्ले, अमिताभ शर्मा, प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता बीके देवांगन, डीके वर्मा, संजय बागड़े, संजय शर्मा एवं टीके रणदिवे, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता सुनील दुबे, विनीता वर्मा, शरद चावड़ा, वसीम खान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली मौजूद रहे!

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision