August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    -अगले दो दिनों में ब्लाक लेवल में बैठक के बाद बनेगी कार्ययोजना, किसानों से मिलकर वैकल्पिक फसलों का सुझाव देंगे अधिकारी
    -भूमि के अनुकूल फसल की जानकारी भी देंगे, साथ ही प्रोत्साहन राशि के प्रावधानों की जानकारी भी देंगे
    -खेतों में बांस-सागौन के प्लांटेशन को भी मिलेगा बढ़ावा

    दुर्ग / शौर्यपथ / कैबिनेट की बैठक में धान के अलावा दूसरी फसलें लेने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने का फैसला लिया गया था। आज इसके अनुपालन की कार्रवाई जिले में आरंभ हो गई है। आज हुई बैठक में अधिकारियों को इसके क्रियान्वयन के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिये गए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए वर्ष 2020-21 में धान का विक्रय करने वाले किसानों को धान के बदले अन्य चिन्हांकित खरीफ फसलें लेने पर प्रति एकड़ 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। दुर्ग जिले में राज्य सरकार के इस फैसले को अमलीजामा पहनाने और अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ दिलाने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों की बैठक लेकर अतिशीघ्र प्लान तैयार करने कहा है। उन्होंने वन, कृषि, उद्यानिकी सहित पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर योजना के उद्देश्य की जानकारी देते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये हैं।
    कृषि अधिकारी फील्ड सर्वे कर जमीन की प्रकृति के अनुरूप वैकल्पिक फसल का सुझाव दें- कलेक्टर ने बैठक में कहा कि कृषि अधिकारी व्यापक फील्ड सर्वे करें। जमीन की प्रकृति के मुताबिक किसान को सुझाव दें कि किस तरह की वैकल्पिक फसल उपयोगी हो सकती है। उन्होंने कहा कि चूँकि अधिकतर जमीनों में साइल टेस्टिंग हो चुकी है इसके नतीजों के मुताबिक किसानों को मार्गदर्शन दें कि किस प्रकार की फसल लें तो उन्हें लाभ होगा। उन्होंने कहा कि किसान वैकल्पिक फसल लेने का मन बनाते हैं कभी ये आगे बढ़ते हैं और कभी नवाचार की हिचक की वजह से पीछे हट जाते हैं। प्रोत्साहन राशि मिलने से वे इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। किसानों को बताएं कि प्रोत्साहन राशि के अलावा उन्हें वैकल्पिक फसल के लिए तकनीकी मार्गदर्शन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा वैकल्पिक फसलों के प्रोत्साहन के लिए सरकार पहले भी अनेक विभागीय योजनाएं कार्यान्वित कर रही हैं।
    उद्यानिकी को भी करें प्रेरित- कलेक्टर ने कहा कि दुर्ग जिले में उद्यानिकी का रकबा अच्छा है। उद्यानिकी फसलों में होने वाले लाभ के चलते कई किसान उद्यानिकी फसल ले रहे हैं। प्रोत्साहन राशि मिलने से इस ओर किसान और भी आगे आएंगे। फूड पार्क आदि की उपलब्धता के चलते किसानों के लिए मार्केटिंग लिंकेज भी दुर्ग जिले में अच्छा होगा। चूँकि उद्यानिकी फसलों के प्रमोशन के लिए जिले में आधारिक संरचना पहले से मजबूत है अतएव इस दिशा में किसानों को प्रेरित करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
    बांस-सागौन जैसे पौधों का करें रोपण- कलेक्टर ने खेतों में धान की फसल के बदले वृक्षारोपण करने पर सरकार द्वारा मिलने वाली दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के बारे में भी अधिकाधिक किसानों को जानकारी देने की बात कही। यह प्रोत्साहन राशि प्रति एकड़ तीन वर्ष तक दी जाएगी। कलेक्टर ने बांस-सागौन जैसे पौधों के रोपण के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
    अपर कलेक्टर होंगी नोडल अधिकारी, तीनों ब्लाक में दो दिनों के भीतर बैठक लेकर बनाई जाएगी कार्ययोजना- कलेक्टर ने अधिक से अधिक किसानों को लाभ देने के लिए अपर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। ब्लाक स्तर पर एक दो दिन में तीनों ब्लॉक में इन विभागों के मैदानी अधिकारियों की बैठक आयोजित की जायेगी। ब्लाक लेवल के अधिकारी मीटिंग के बाद योजना के क्रियान्वयन को लेकर अपना प्लान प्रस्तुत करेंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियाँ आरंभ कर दी हैं। इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि हो सकता है कि थर्ड वेव में बच्चे भी गंभीर संक्रमण का शिकार हों, यदि ऐसा हुआ तो उनके इलाज के लिए पुख्ता व्यवस्था हो, इस पर कार्य आरंभ हो गया है। आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इस संबंध में सरकारी हास्पिटल तथा प्राइवेट हास्पिटल के मैनेजमेंट से चर्चा की गई। बैठक में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों में इम्यूनिटी अच्छी होती है अतएव इस बात की आशंका कम है कि थर्ड वेव आने पर वे बड़ी संख्या में प्रभावित हों।
    सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार ने कहा कि हमें सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि इस तरह की कोई परिस्थिति आती है तो उससे निपटने सरकारी एवं प्राइवेट हास्पिटल में पूरी व्यवस्था होनी चाहिए, इसे निर्धारित करने और मिलकर ऐसी किसी परिस्थिति से निपटने यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई ने कहा कि जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियाँ आरंभ कर दी हैं। चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल में 25 बेड चाइल्ड आईसीयू बनाया जा रहा है। 35 स्टाफ नर्स को पीडियाट्रिक आईसीयू स्टाफ नर्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। चाइल्ड ट्रीटमेंट से संबंधित गाइडलाइन के मुताबिक यहाँ इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट किया जा रहा है। प्राइवेट हास्पिटल को भी गाइडलाइन से अवगत करा दिया जाएगा।
    आक्सीजन हुड की व्यवस्था रखें- बैठक में सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने कहा कि बच्चे भी तीन आयु वर्ग के होंगे। नवजात से लेकर 6 वर्ष, 6 से 10 और इसके बाद किशोर बच्चे। छोटे बच्चों के लिए आक्सीजन हुड की जरूरत होगी ताकि उन्हें आक्सीजन सपोर्ट देने में किसी तरह की असुविधा न हो। वेंटीलेटर बेड्स को बच्चों के मुताबिक एडजस्ट करना होगा। नवजात शिशुओं के लिए एचएफएनसी( हाई फ्लो नैसल कैन्युला) की जरूरत होगी। सभी हास्पिटल इसके लिए तैयारियाँ कर लें। सबसे बड़ी जरूरत आईसीयू स्टाफ पीडियाट्रिक नर्स की होगी। आईसीयू स्टाफ नर्स को इसके मुताबिक प्रशिक्षित कर लें तथा ट्रेनिंग भी दे दें।
    हर अस्पताल में चस्पा होगा प्रोटोकाल- बच्चों के मेडिसीन प्लान के संबंध में गाइडलाइन हर अस्पताल में चस्पा किये जाने के सुझाव भी दिये गये। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों के लिए रेमडेसिविर आदि डोज का प्लान और सभी दवाओं की खुराक के प्लान हर अस्पताल में चस्पा होने चाहिए। इसके लिए प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। जितनी ज्यादा संख्या में वेबिनार हों, इसका लाभ उतना ही होगा। मेडिकल आफिसर डॉ. सुगम सावंत ने बताया कि इसके लिए तैयारियाँ प्रशासन द्वारा की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. बाल किशोर ने जिला अस्पताल में चाइल्ड केयर के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई में सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर प्रारंभ किया जायेगा। उच्च गुणवत्ता की सस्ती पैथालाॅजी एवं डायग्नोस्टिक जांच सेवाओं की सुविधा इसमें मिलेगी। डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालन करने के स्थल का चयन किया जा रहा है। आज कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने इसके लिये पाॅवर हाउस बस स्टैण्ड एवं प्रगति मार्केट का निरीक्षण किया। डायग्नोस्टिक सेंटर प्रारंभ करने के लिये जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के मुताबिक स्थल के बारे में जानकारी ली। न्यूनतम क्षेत्र 3000 स्क्वेयर फीट एवं प्राइम लोकेशन वाले स्थल का चयन करने के निर्देश दिये।
    राज्य प्रवर्तित सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना है तथा इस योजना का उददेश्य किफायती दरों में आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की अत्याधुनिक स्वास्थ्य परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जिससे शहर में निवासरत् नागरिकों के स्वास्थ्य सेवाओं में लगने वाले खर्च में कमी आयेगी और सेवाओं को प्राप्त करने नागरिकों को अन्य बढ़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नागरिक अपनी नियमित जांच जैसे-रक्त जांच, स्पूटम जांच, लिपिड प्रोफाईल, सिटी स्कैन, एमआरआई आदि की सुविधा गुणवत्तायुक्त अत्याधुनिक प्रयोगशाला से प्राप्त कर सकेंगे। प्रयोगशाला में जांच हेतु आवश्यक उपकरण, मशीन, पैथोलाजिस्ट, टेक्निशियन मौजूद रहेंगे। डायग्नोस्टिक सेन्टर प्रारंभ करने के लिए विभागीय प्रक्रिया जारी है। सारी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के उपरान्त जल्द ही भिलाई वासियों को अत्याधुनिक प्रयोगशाला से जांच सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिला प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन के दौरान बहुत से व्यवसायियों को निर्धारित समय देते हुए व्यवसाय करने की छूट दी गई है बावजूद इसके कुछ लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। जिन दुकान को आज नही खोलना था वहां दुकान गाइडलाइन के विरुद्ध खुला पाया गया।ऐसे लोगों पर निगम प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने दुर्ग निगम अतिक्रमण /उड़नदस्ता टीम निरंतर निरीक्षण कर रही है और नियमों की अवहेलना करने वालों से अर्थदण्ड वसूल रहे है।देर शाम तक कई दुकान आधा शटर खुला रखने पर दुकान बंद करवाया गया।
    कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु लगाए गए लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने निगम के अधिकारी को निर्देश दिए है। दुकानों पर भीड़ न लगे और सोशल डिस्टेंस का पालन हो इसके लिए व्यवसासियों को समझाइश भी दिया जा रहा है। जहां कहीं भी नियमों की अवहेलना की शिकायत मिल रही है निगम की अतिक्रमण/बाजार विभाग टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही कर रहे है। गली मोहल्लों में घूम घूम कर फल, सब्जी बेचने वालों पर नजर रखते हुए निर्धारित समय तक ही सामान बेचने नियमों का पालन कराया जा रहा है। हरिओम ब्यूटी वर्ल्ड को आज दुकान नही खोलना था नियम के उल्लंघन करने पर 3000 रूपये तथा अर्थदण्ड लेते हुए अंतिम समझाईश दी दोबारा ऐसा करते हुए पाये जाने पर दुकान सील बंद कार्यवाही की जाएगी।
    दुर्ग निगम क्षेत्र में निरीक्षण के लिए निकली अतिक्रमण / बाजार टीम ने विभिन्न स्थानों पर लोगों से नियमों के उल्लंघन पर आज जुर्माना वसूला इसमें स्टेशन रोड हरिओम ब्यूटी वर्ल्ड से 3000 रूपए का जुर्माना किया ये दुकान का आधा शटर खोलकर गाइडलाइन का उल्लंघन करते पाया गया जो ग्राहकों को अंदर बुलाकर सामान दे रहा था। राजेश जरनल स्टोर्स से 200 रुपए, अशोक ट्रेंडिंग से 200 रुपए, गोदावरी ग्रीन से 100 संतोषी कंटलरी से 100 रुपए, हरिओम ट्रेडर्स से 100 रुपए अरिहंत ट्रेडर्स से 100 रुपए भगवती ट्रेडर्स से 100 रुपए इन दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करने पर इन दुकानदारो से इस प्रकार कुल 8 लोगों से 3900 रूपए अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही की गई।
    इस मौके पर अतिक्रमण एव बाजार अधिकारी शिव शर्मा,जसवीर सिंग भुवाल,ईश्वर वर्मा,भुवनलाल साहू,शशिकांत यादव,शौयब अहमद,लवकुश शर्मा,विनीत वर्मा के अलावा संकेत धर्मकार एवं टीम अमला मौजूद थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की 61वीं पूर्णकालिक, सुविधायुक्त एवं पूर्णत: कोर बैंकिंग शाखा का शुभारंभ ग्राम ननक_ी में दिनांक 20 मई 2021 को वर्चुवल लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरु रुद्र कुमार जी मंत्री लोक स्वास्थ्य, यान्त्रिकी एवं ग्रामोद्योग द्वारा विडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाखा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती शालिनी यादव अध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा की गयी। विषिष्ट अतिथि श्री देवेन्द्र देषमुख अध्यक्ष, जनपद पंचायत दुर्ग श्रीमती पुष्पा यादव, सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती महेष्वरी हंकारा, सदस्य, जनपद पंचायत दुर्ग श्रीमती भुनेष्वरी वर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत ननक_ी, भोपाल सिंह अध्यक्ष समिति ननक_ी, अषोक अग्रवाल रविप्रकाष ताम्रकार बैंक प्रतिनिधि, रज्जाक खान, प्रेमलाल नायक, युवराज देषमुख, की उपस्थिति में हुआ।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय गुरु रुद्र कुमार जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि नवीन शाखा ननक_ी खुलने से सेवा सहकारी समिति करंजाभिलाई, कोडिय़ा, अहेरी एवं ननक_ी से सम्बद्ध गांवो के कृषकों एवं अमानतदारो को अपने निवास के निकट ही सर्व सुविधायुक्त कोर बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। दिनांक 21.05.2021 को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के राषि का समायोजन किसानों के खातो में किया जावेगा जिसे प्राप्त करने अब क्षेत्र के कृषकों को राषि आहरण करने दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर श्रीमती शालिनी यादव एवं श्री देवेन्द्र देषमुख द्वारा क्षेत्र के किसानों, अमानतदारों एवं बैंक प्रबंधन को नवीन शाखा की बधाई दी गयी।
    इस अवसर पर कार्यक्रम में पंकज सोढ़ी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, हृदेष शर्मा, एस.पी.वाहने, श्री रामकुमार पटेल, मोतीलाल साहू, धनउराम साहू सहित शाखा के कर्मचारी उपस्थित रहें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पाटन के स्वास्थ्य केंद्र में आज ब्लड स्टोरेज यूनिट का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप के हाथों यूनिट का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा भी उपस्थित थे। शुभारंभ के मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा कि ब्लड स्टोरेज यूनिट पाटन के नागरिकों के लिए काफी उपयोगी होगा। अब इन्हें जिला मुख्यालय की ओर रूख नहीं करना पड़ेगा। इससे सबसे अधिक लाभ क्रिटिकल मरीजों को होगा जिन्हें तुरंत ही ब्लड स्टोरेज यूनिट से लाभ दिया जा सकेगा।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएमओ डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि ब्लड स्टोरेज यूनिट आरंभ होने से पाटन के नागरिकों को काफी सहूलियत मिल सकेगी। इसके पहले ब्लड के लिए दुर्ग जाना पड़ता था। अब जिला चिकित्सालय स्थित मदर स्टोरेज यूनिट से जरूरत के मुताबिक स्टाक रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि महीने में अमूमन हर दूसरे दिन ब्लड की जरूरत होती है जिसके लिए दुर्ग से संपर्क किया जाता है। अब यह समस्या दूर हो जाएगी।हीमोफिलिया, सिकल सेल आदि बीमारी से पीडि़त लोगों के लिए भी यह सुविधा काफी लाभप्रद होगी। इसके साथ ही सीजेरियन डिलीवरी आदि में भी यह सुविधा काफी उपयोगी होगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि इसके संचालन के लिए लैब टेक्नीशियन श्वेता भारद्वाज की नियुक्ति की गई है।
    इस दौरान जीवनदीप समिति के सदस्य अरविंद भारद्वाज, सोहन बघेल तथा अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे। साथ ही एसडीएम विपुल गुप्ता, जनपद सीईओ मनीष साहू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण कार्यों के चिन्हांकित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिरसा चौक से उम्दा चौक तक बनने वाले गौरवपथ का स्थल निरीक्षण किया तथा प्लान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। नगर निगम आयुक्त श्री कीर्तिमान राठौर ने कलेक्टर को बताया कि प्रस्तावित गौरवपथ साढ़े तीन किलोमीटर में बनेगा। इसकी लागत 17 करोड़ रुपए होगी। यहाँ लोगों के मार्निंग वाक की सुविधा के लिए पाथवे भी होगा। इसके साथ ही साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा।
    कलेक्टर ने इसके सौंदर्यीकरण के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव निगम अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने हथखोज में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा भी किया। ट्रांसपोर्ट नगर 56 करोड़ रुपए की लागत में 68 एकड़ में बनाया जाना है। कलेक्टर ने इसके लेआउट प्लान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विस्तार से लेआउट प्लान की जानकारी दी। कलेक्टर ने लेआउट के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।

    दुर्ग / शौर्यपथ / असंगठित कामगार काँग्रेस के बजरंगी लाल सिंह ने बताया की करोना महामारी में स्ट्रीट वेंडर्स फास्ट फुड  वाले को लगाने की अनुमति प्रदान करे एवं  कुछ राशि प्रदान करने के लिये इस करोना महामारी से छोटे वर्ग पर बहुत भारी आपदा आ पड़ी है  स्ट्रीट वेंडर फास्ट फूड ,गुपचुप ,चाट ,समोसा ,भेल ,चाय ,इटली  दोसा ,पान ठेला गुमटी ( रेहड़ी वाले) जो दुरी दूरी में रोड के किनारे सड़क के किनारे लगाते हैं उनको बहुत बहुत बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उनके घर का गुजारा करना भारी हो गया है ये लोग रोज कमाते खाते हैं और रोज इनका 1 दिन भी घर में रह कर खाना भारी होता है  यह तो महीने गुजर गए ईनके  बच्चे के स्कूल की कॉलेज की फीस बीमारी दवा सभी का सामना इन लोगों को द्वारा किया जा रहा है घर में 1 कमाने वाला और पूरा परिवार खाने वाला इनकी हालत ऐसी हो गई है कि ये अपनी  भारी समस्या किसको बताएं इस बीमारी में अपने आपको कैसे  संभाला है ये वही जानते हैं मदद की गुहार लगा रहे हैं बजरंगी लाल सिंह ने बताया की   स्ट्रीट वेंडर फास्ट वाले ठेला गुमटी  (रेहड़ी ठेले) वाला जो दूरी दूरी में लगाते हैं इनको स्थायी अस्थायी लगाने की अनुमति प्रदान करे एवं  कुछ शासन की तरफ से राशि  प्रदान करने की महान कृपा करें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन गभने जामुल ब्लॉक उपाध्यक्ष आनंद आदि उपस्थित थे

    दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार निगम बाजार विभाग का अमला आज दीपक नगर, कातुलबोर्ड, शक्ति नगर, और हटरी बाजार क्षेत्र में दुकानदारों को लाॅकडाउन का पालन कराने निरीक्षण किये । इस दौरान दीपक नगर में बाबा इनदन शाह किराना स्टोर, कमलेश किराना, कातुलबोर्ड में नेगी किराना, जय बजरंग किराना, शक्ति नगर में जयसवाल किराना, गोस्वामी किराना तथा हटरी बाजार में पदमावती किराना स्टोर खुला पाया गया । जो लाॅकडाउन के नियम का उल्लंघन था। आयुक्त के निर्देशानुसार सभी सात किराना दुकानदारों को 200 से 500 रु0 का जुर्माना लगाया गया। तथा चेतावनी दी गई कि गाईड लाईन अनुसार निर्धारित वार और समय पर अपनी दुकानें खोलकर व्यवसाय करें । अन्यथा दोबारा उल्लंघन करते पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी बाजार अधिकारी शिव शर्मा, एवं शशीकांत यादव, ईश्वर वर्मा, भुवनदास साहू द्वारा कार्यवाही की गई ।
    अपने व्यवसाय करने का दिन व्यापारी ध्यान रखें-
    कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु राज्य शासन के गाइड लाईन एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम सीमा क्षेत्र में मंगलवार, गुरुवार, और शनिवार को ही प्रातः 11.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक दुकानदार अपना व्यवसाय संचालित कर सकते हैं। निर्धारित वार और निर्धारित समय से पूर्व दुकान खोलकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision