
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर के द्वारा हालमार्किंग योजना को लेकर लघु उधोग भारती की पहल पर छतीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रिज तथा छतीसगढ़ सराफा संघ एवं लघु उधोग भारती के साझा सहयोग से हालमार्किग के उपर वेबेक्स के द्वारा विडिओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यशाला का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम की शुरुवात में लघु उधोग भारती के अध्यक्ष संजय चौबे ने सभी का परिचय दिया एवं सभी सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन देकर इस करोना काल में खो चुके व्यपारियों एवं मित्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की !
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय मानक ब्यूरो रायपुर शाखा कार्यलय के वी.गोपीनाथ वैज्ञानिक एफ एवं प्रमुख तथा नितिन खंडेलवाल पूर्व अध्यक्ष जी.जे.सी.(आल इंडिया ज्वेलर्स एसोसियन) थे ! सह वक्ता भारतीय मानक ब्यूरो के रायपुर शाखा कार्यलय के इमानुएल अभिशेख मुर्मू वैज्ञानिक सी थे ! मुख्य अतिथि के रूप में छतीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रिज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, छतीसगढ़ सराफा संघ के अध्यक्ष अनिल बरडिया, छतीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रिज के उत्तम गोलछा, कैट के कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, अशोक बरडिया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, प्रकाश सांखला दुर्ग सराफा व्यापारी संघ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष छतीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रिज शामिल थे !
ज्ञातव्य हो की भारत सरकार द्वारा स्वर्ण आभूषण पर हालमार्किंग 1 जून 2021 से अनिवार्य कर दिया गया है !
इसको लेकर छतीसगढ़ के सराफा कारोबारियों के विभिन्न संघो द्वारा कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए वेबनायर के माध्यम से स्वर्ण आभूषण ने निर्माताओं एवं विक्रेताओं हेतु जागरूक करने एवं नए प्रावधानों से अवगत कराने हेतु मांग की जा रही थी ! जिस पर भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा लघु उधोग भारती की पहल पर छतीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रिज एवं छतीसगढ़ सराफा संघ के साथ मिलकर इसका आयोजना किया गया जिसमें सराफा कारोबार से जुड़े करीब 180 से अधिक कारोबारियों ने भाग लिया ! इस कार्यक्रम में वी.गोपीनाथ ने सभी सराफा कारोबारियों को वेबनार से जुडऩे हेतु धन्यवाद दिया एवं सरकार द्वारा लागू किये गए स्वर्ण आभूषनों पर अनिवार्य हालमार्किग को लेकर अति महत्त्वपूर्ण जानकारियों को साझा करते हुए सराफा कारोबारियों के द्वारा समय रहते उसके लिए तैयार रहने का सुझाव दिया ! इससे पहले लोगों को जहां एक सप्ताह या उससे अधिक का समय लग जाया करता था वहीँ अब वे तत्काल उसी समय लाइसेंस प्राप्त कर सकते है !
इस पूरी प्रक्रिया को अभिषेक मुर्मू वैज्ञानिक सी ने विस्तार पूर्वक पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया इसके साथ ही सराफा कारोबारियों के द्वारा पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया !अंत में छतीसगढ़ सराफा संघ के प्रदेश महासचिव नरेंद्र दुग्गड़ ने बीआईएस के अधिकारियों तथा वेबनार में शामिल सभी सराफा व्यवसाइयो का एवं चेम्बर तथा लघु उधोग भारती का धन्यवाद ज्ञापन किया !
दुर्ग / शौर्यपथ / महावीर सुविधा केंद्र ने मानवता की सेवा में जैन समाज के विशेष सहयोग से सेवा का एक नया अध्याय प्रारंभ किया है जहां एक ही छत के नीचे एंबुलेंस, शव डीप फ्रीजर ,ऑक्सीजन सिलेंडर ,हॉस्पिटल बेड एवं अन्य मेडिकल उपकरण महापौर धीरज बाकलीवाल , विधायक वोरा एवं जैन समाज के गणमान्य जनों की विशेष उपस्थिति में शनिचरी बाजार दुर्ग में प्रारंभ की है। आने वाले दिनों में अपनी स्वयं की बिल्डिंग पर यह सेवा संचालित होगी।
महावीर सुविधा केंद्र की योजनाओं से प्रेरित होकर दुर्ग अंचल में भी अच्छी, सस्ती, एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा लागत मूल्य पर प्रारंभ हो इस उद्देश्य से श्री गौतम बोथरा एवं श्री ज्ञानचंद स्वरूप चंद पारख परिवार ने अपनी माता श्रीमती मैना देवी चंदनमल बोथरा एवं भीकी बाई हुकुमचंद पारख की स्मृति में न्यू होलसेल क्लॉथ मार्केट पुलगांव चौक के पास 10000 वर्ग फीट जमीन महावीर सुविधा केंद्र दुर्ग को दान स्वरूप प्रदान की है। दुर्ग जैन समाज की सबसे बड़ी संस्था ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष गौतम बोथरा ने एक संक्षिप्त भेंट में कहा हमारी माता श्री का हमारे जीवन में अनंत उपकार है आज हम जो भी हैं माता की कृपा ,प्रेरणा एवं उनके दिव्य आशीर्वाद के बल पर ही हैं मां के कर्ज को चुकाने का एक छोटा सा प्रयास परिवार ने किया है हालांकि मां के कर्ज को इस मानव जीवन में चुका पाना संभव नहीं है फिर भी जो बन सके सेवा कार्य में अपनी लक्ष्मी का उपयोग करना चाहिए। महावीर सुविधा केंद्र को दान में प्रदत भूमि पर शीघ्र ही भव्य निर्माण कर सीटी स्कैन, डायलिसिस सेंटर, सोनोग्राफी, सहित अन्य मेडिकल चिकित्सा सेवा इस परिसर में आने वाले दिनों में प्रारंभ करेगी जैन समाज के कई दानवीर परिवार इस कार्य में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं ।
दुर्ग / शौर्यपथ / जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता एवं पूर्व पार्षद महेश वर्मा ने रामनगर चौक का नामकरण स्वर्गीय पार्षद संजय खन्ना के नाम से रखने की मांग की है। पूर्व पार्षद महेश वर्मा एवं शारदा गुप्ता ने कहा कि संजय खन्ना ने सभी वर्गों को हमेशा ध्यान में रखते हुए वार्ड के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान किया और हमेशा समाज हित के कार्य के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे चाहे वो रामनगर में शराब दुकान हटाने की बात हो संडे बाजार हटाने की बात है हर जगह उनकी भागीदारी रहती थी। उन्होंने विवाह न कर समाज सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी इसलिए उनके वार्ड में उनके ऑफिस के नजदीक उनके नाम से चौक में मूर्ति स्थापित कर उनका उनके नाम से चौक का नाम खन्ना चौक रखा जाए। पूर्व पार्षद महेश वर्मा एवं शारदा गुप्ता ने कहा कि आज उन्होंने सांसद विजय बघेल भिलाई विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर मांग की और उन्होंने अपनी सहमति जताई शीघ्र ही विधायक विद्या रतन भसीन कलेक्टर आयुक्त भिलाई नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर मांग की जायेगी .
मांग करने वाले में प्रमुख रूप से जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक प्रभु नाथ मिश्रा पूर्व पार्षद महेश वर्मा राम उपकार तिवारी पूर्व पार्षद भोजराजसिन्हा पूर्व पार्षद परमजीत सिंह लाडी पूर्व पार्षद राजेश प्रधान शिवसागर मिश्रा विनोद उपाध्याय पूर्व पार्षद संतोष अजय जैन संतोष मौर्य गोकुलेश तिवारी संगम अग्रवाल जेपी घनघोरकर कन्हैया सोनी निर्भय जैन हरिशंकर चतुर्वेदी राजेश सिंह नीशु पांडे श्रीनिवास मिश्रा विजय शुक्ला वाय आर नायडू राकेश जैन मुन्ना सक्सेना रुपेश टाक मुरलीधर गुलाहने राकेश शर्मा जहांगीर खान शिवशंकर यादव संतोष सिंह राकेश साहू उमेश तिवारी संतोष पारसकर प्रशांत क्षीरसागर राजेन्द्र सिंह हेमंत राव अनिल गजभिए अर्जुन साहु हरीशचंद्र भारती राजकुमार शर्मा विजय सिंह, टिंकू रमेश देशमुख चंदूसर के शिवलिंगम महेश कुमार संजु ठाकुर संजय दुबे,निराकर निहाल राजेश चौधरी धमेन्द्र सिंह,अजय प्रसाद अशोक गुप्ता सुशीलप्रसाद ,भास्करराव गिरीश हर्ष कुमार राय शोभुसाहू संजय साहु नागेन्द्र मिश्रा,नंदलाल साह,दिलीप दामले अनिल उईके, विनोद उपाध्याय अनिल सिंग पवन गुप्ता, माला रेखाबम्हे अनु साहु गया जंघेल सहित प्रमुख कार्यकत्र्ता है।
बाजार विभाग के प्रभारी दीवान का तबादला दुर्ग निगम प्रशासन ने सेंट्रल लाइब्रेरी में कर दिया बता दें कि पिछले दिनों खत्री बाजार में दुकान बंद करने को लेकर हुए एक वीडियो वायरल में बाजार प्रभारी को नशे की हालत में बताया गया है इसको संज्ञान लेते हुए दुर्ग निगम के आयुक्त द्वारा बाजार प्रभारी बद्रीधर दीवान को सेंट्रल लाइब्रेरी में स्थानांतरित कर दिया गया है एवं अतिक्रमण शिव शर्मा को बाजार प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। दुर्ग शहर में पिछले महीने 6 अप्रैल से लगे ललॉक डाउन में जिला प्रशासन ने दुकानों के अवैधानिक रूप से खुले रहने पर कार्यवाही की जिम्मेदारी निगम प्रशासन को दी थी किंत शहर के बड़े बाजार इंदिरा मार्केट अनाज लाइन हटरी बाजार जैसे व्यसन बजार में दुकाने लगातार नियमों का उल्लंघन कर खुलते रही । I
दुर्ग/ शौर्य पथ / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने किसानों को प्रोत्साहन राशि देने के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा तंज कसा है। राजेंद्र ने सवाल किया है कि क्या यह राशि किसानों को राहत दे पाएगी। क्या इससे किसानों की आय दोगुनी हो पाएगी। यह राशि किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है। मोदी सरकार के कार्यकाल में खाद, बीज, कीटनाशक दवा, कृषि उपकरण, डीजल के दाम में 60 से 100 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है, जो किसानों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से कई गुना ज्यादा है। इससे स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार किसानों से प्रोत्साहन राशि के नाम पर छलावा कर रही है।
राजेंद्र ने कहा कि खाद, बीज, कीटनाशक दवा, कृषि उपकरण के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर मोदी सरकार कार्पोरेट घरानों को भरपूर लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने बहुत से सफल किसानों से चर्चा की है। बेहतर होता कि प्रधानमंत्री उन किसानों से भी चर्चा कर लेते जिनको असमय वर्षा, अल्प वर्षा, अति वर्षा से फसल का नुकसान हो रहा है। उन किसानों के परिवारजनों से हाल-पूछ लेते जो कर्ज के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। पीएम उन किसानों से चर्चा कर लेते जो कृषि कानून के विरोध में कई माह से आंदोलन कर रहे हैं। उन किसानों के परिवारजनों से भी चर्चा कर लेते जो किसानों के आंदोलन में शहीद हुए हैं। राजेंद्र ने कहा कि इनसे चर्चा करना तो दूर इन किसानों को आंदोलनजीवी कहा जा रहा है। इन किसानों का नाम देशद्रोहियों के साथ जोड़ा गया। यह देश के अन्नदाताओं का अपमान है।
राजेंद्र ने कहा कि यदि वास्तव में किसानों की आय दोगुना करना चाहते हैं और किसानों को राहत देना चाहते हैं तो मोदी सरकार खाद के दाम में की गई वृद्धि को वापस ले और किसानों के हित में डीजल के दाम कम करे। इसके अलावा किसानों द्वारा उत्पादित फसल के समर्थन मूल्य में मात्र 3 या 4 प्रतिशत की वृद्धि करने की बजाय लगभग 10 से 12 प्रतिशत की वृद्धि करे। राजेंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को केवल 2 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर खुद की पीठ थपथपा रही है। खाद बीज के दाम बढ़ाने की मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति को किसान भी समझ रहे हैं और किसानों के साथ पूरे देशवासी भी समझ रहे हैं।
SHOURYAPATH NEWS । दुर्ग :- कोरोना संक्रमण के बीच डॉक्टर दिनरात मरीजों का इलाज कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं जीवन देने वाले डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया गया है। जो महामारी के इस कठिन समय में न केवल का इलाज कर रहे बल्कि साथ साथ कोविड मरीज व उनके परिवार जनों को नि: शुल्क भोजन भी पहुंचा रहे हैं। कई कोविड सेंटर में अपनी सेवा दे रहे हैं तो कई नॉन कोविड मरीजों के इलाज में लगे हैं । कोविड पॉजिटिव मरीजों और उनके परिवारों की तकलीफों को देख उनके दर्द को भी साझा कर रहे हैं ऐसे ही दुर्ग के कुछ डॉक्टर्स ने मिलकर कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए घर पहुंच भोजन सुविधा शुरू की है । ताकि कोरोना से पीड़ित परिवार को दो वक्त पौष्टिक भोजन मिल सके । दुर्ग की डॉ गुंजा परिहार , उनके भाई गौरव पिंचा और डॉ ज्ञानेश साहू ने एक अच्छी पहल की । मरीजों को राहत देने इस पहल में उनका साथ निभाने श्रीरमेश फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ . राहुल गुलाटी और डॉ . मानसी गुलाटी भी आगे आए । डॉ ज्ञानेश ने बताया कि इस निःशुल्क घर पहुंच सेवा में हर दिन 200-250 जरूरतमंद लोगो को जिनका परिवार कोविड संक्रमण से लड़ रहा उन तक संक्रमण से जीतने को मदद पहुंचाया जा रहा डॉक्टर्स की टीम बनी फरिस्ता सोशल मीडिया में जानकारी वायरल होते ही कई लोग उनसे मदद मांग रहे हैं । मरीजों के लिए भोजन भेजने का काम पूरी तरह टीम वर्क में किया जा रहा । श्री रमेश फाउंडेशन की डॉयरेक्टर डॉ मानसी गुलाटी ने बताया कि इस टीम में अधिकांश डॉक्टर्स है , वे पूरे टाइम मरीजों का इलाज तो भी कर रहे हैं । उन्होंने कर रहे हैं , साथ ही भोजन बनाने के भोजन पहुंचाने के लिए लिए अलग से टीम अलग से टीम का सहयोग बनाई है । डॉ ज्ञानेश ने बताया कि वे केवल नॉन कोविड ही नहीं बल्कि होम वारंटाइन में रहने वाले मरीजों का भी इलाज कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि लोग इतने परेशान है कि क्लीनिक तक भी नहीं पहुंच पा रहे उन्हें वे टेलीफोन पर इलाज मुहैया करा रहे हैं । टीम में प्रवीण पिंचा , डॉ प्रणय जैन , मनीष रुचंदानी , हर्ष जैन , पायल जैन , गौरव बजाज , विक्की टेंक , राघव , महेन्द्र प्रपात शामिल हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश क्रमांक/ पुमु/ राय/3/ नामां एम-160/2020 दिनांक 30.03.2020 के अनुसार उप निरीक्षक को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया गया, जिसमें दुर्ग जिले से उप निरीक्षक बी.पी.शर्मा एवं उप निरीक्षक सुरेन्द्र बघेल को वरिष्ठताक्रम के आधार पर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति सूची में सम्मिलित किया गया है। निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उप निरीक्षक बी.पी.शर्मा रायपुर, दन्तेवाड़ा, धमतरी, कवर्धा,दुर्ग जिले में पदस्थ रहे हैं, वर्तमान में चौकी जेवरा सिरसा में पदस्थ है तथा उप निरीक्षक सुरेन्द्र बघेल जगदलपुर, बस्तर, कांकेर,कोण्डागांव,दुर्ग में पदस्थ रहे हैं तथा वर्तमान में थाना मोहन नगर में पदस्थ है।
आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा उनके कंधों में स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवं इसी प्रकार पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन करते रहने बताया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला, रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक उत्तम कुमार वर्मा, थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक बृजेश कुशवाहा एवं स्टेनो निरीक्षक (एम) सुरेन्द्र साहू उपस्थित रहे।
रिसाली / शौर्यपथ / बारिश के समय होने वाले जल भराव की स्थिति से निपटने नगर पालिक निगम चरण बद्ध तरीके से नहर सफाई करा रही है। 5 किलोमीटर लंबाई वाले नहर का मलबा चैन माउंट मशीन से निकाला जा रहा है। सफाई कार्य को बेहतर तरीके से कराने नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे प्रगति नगर पहुंचे और कार्यो का निरीक्षण किया।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि सफाई कार्य इस तरह से कराया जाए कि कही पानी का ठहराव न हो। उन्होंने प्रगति नगर व शांति कुंज के निकट नहर सफाई कार्य का अवलोकन किया। सफाई कार्य के दौरान पेय जल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त न हो इस बात का विशेष ध्यान रखने कहा। उल्लेखनीय है कि रिसाली निगम क्षेत्र का पानी निकासी बड़ी नहर के माध्यम से होता है। बारिश एवं गंदा पानी रेलवे टेªक के नीचे बहने वाले नाला से दुर्ग पुलगांव नाला में समाहित होता है। नाला की बेहतर सफाई होने से जल भराव की स्थिति नहीं के बराबर होगी। सफाई निरीक्षण के समय स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा, स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार, सुपरवाइजर बिरेन्द्र देशमुख, सतीश देवांगन आदि उपस्थित थे।
लापरवाही पर भड़के आयुक्त
वार्ड 25 शांतिकुंज सड़क 19 सी का लोक निर्माण विभाग ने सी सी रोड निर्माण किया है। इस कार्य में अधिकारियों ने लापरवाही बरती है। पुलिया नजर अंदाज करते हुए सड़क निर्माण करने से छोटी नाली अवरूद्ध हो गया है। आयुक्त ने इसके लिए लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी करते हुए मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है।
पहले दे नोटिस
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने क्षेत्र की छोटी नालियों का अवलोकन किया। इस दौरान पाया गया कि अधिकांश लोग नाली के उपर स्लैब ढाल लिया है। आयुक्त ने नोटिस जारी करने के बाद स्लैब तोड़ने के निर्देश दिए है।
जाने किस क्षेत्र में हो रही सफाई
क्षेत्र नाला की लंबाई
1. जोरातराई बीएसपी बाउंड्रीवाल के किनारे 0.5 किलोमीटर
2. डुंडेरा शिव चैक से सुभाष चैक 0.5 किलोमीटर
3. स्टेशन मरोदा अम्बेडकर स्कूल से मरोदा गेट तक 1 किलोमीटर
4. टंकी मरोदा शीतला मंदिर से इस्पात नगर 0.5 किलोमीटर
5. रिसाली इस्पात नगर से वीआईपी, आशीष नगर, कृष्णा टाॅकिज रोड 1.5 किलोमीटर
6. प्रगतिनगर कृष्णा टाॅकिज रोड से मैत्रीकुंज 2 किलोमीटर
7. रूआबांधा बस्ती शीतला मंदिर से गांधी चैक अंतिम छोर 0.5 किलोमीटर
-सुबह-सुबह रोड ब्यूटीफिकेशन का कार्य देखने पहुँचे कलेक्टर
-अवैध होर्डिंग्स हटाने दिये निर्देश, तय समय में काम पूरा करने कहा
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर में नागरिक सुविधा बढ़ाने एवं सौंदर्यीकरण करने प्रमुख सड़कों में व्यापक सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। आज इन कार्यों का निरीक्षण करने सुबह-सुबह कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे पहुँचे। उन्होंने कार्यों के निरीक्षण की शुरूआत नेहरू चौक से की। पटेल चौक से नेहरू चौक तक सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगतिरत है। पीडब्ल्यूडी ईई अशोक श्रीवास ने इस रास्ते में निर्धारित किये गए उद्यानों की जानकारी दी। इनके प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने इसके बारे में आवश्यक सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि यह रास्ता बेहद खूबसूरत होना चाहिए। चूँकि यह शहर की सबसे प्रमुख सड़कों में से एक है इसलिए यहाँ से शहर की पहचान होनी चाहिए। गार्डन का प्लान इस तरह करें कि थोड़े से स्पेस में लोगों के लिए काफी उपयोगी हो।
उन्होंने पाथवे आदि के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिये। निगम अधिकारियों ने विस्तार से यहाँ के प्लान की जानकारी दी। कलेक्टर ने अवैध होर्डिंग्स भी हटाने के निर्देश दिये। ईईपीडब्ल्यूडी ने उन्हें प्लान के पाइप लाइन और सीवरेज सिस्टम के बारे में भी बताया। इस दौरान दुर्ग निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने भी इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि तय समय सीमा में काम करें। उन्होंने इस ओर आने वाले पोल की शिफ्टिंग के निर्देश भी दिये।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
