
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / गर्मी के समय पानी बिजली और सफाई व्यवस्था में किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए रिसाली नगर पालिक निगम में कंट्रोल रूम की स्थापना की है। नागरिक 0788-4049469 में फोन कर समस्या का निराकरण करा सकते हैं। बिना विलंब समस्याओं को दूर करने अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने अलग-अलग कार्यो के लिए प्रभारी नियुक्त किया है।
निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने बताया कि गर्मी के दिनों में आमतौर पर बिजली और पानी की समस्या अधिक होती हैं। कार्यालय आकर हर व्यक्ति शिकायत करे यह संभव नहीं होता। यही वजह है कि कई बार समस्या जटिल हो जाती है। नागरिकों को समय पर मूलभूत सुविधा मिले इसलिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर फोन अटंेड करने दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। यह सुविधा नागरिकों को गुरूवार से मिलेगी। कंट्रोल रूम मंे ड्यूटी करने वाले कर्मचारी शिकायतों को विभाग प्रमुख को अवगत कराएंगे।
कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी इन्हे
आयुक्त ने बिजली संबंधित समस्या के लिए उप अभियंता उमयंती ठाकुर(8103967854), हिमांशु कावड(8602412873)़े, पेयजल से संबंधित शिकायतों के लिए उप अभियंता गोपाल सिन्हा(8103339983) व डिगेश्वरी चंद्राकर(7415516779) व सफाई व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा(9893526715), स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार(7828216065) व जोनल सतीश देवांगन(7024412961) को जिम्मेदारी दी है।
रूआबांधा के बाद टंकी मरोदा सप्ताहिक बाजार में दबिस
कोविड-19 नियमों का पालन कराने नगर पालिक निगम के प्रशासक व कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के आदेश पर निगम के अधिकारी मैदान पर हैं। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम की टीम ने शनिवार को रूआबांधा सप्ताहिक बाजार में 53 प्रकरण दर्ज कर 5300 अर्थदण्ड वसूला। वही मंगलवार को टंकी मरोदा सप्ताहिक बाजार में अभियान चलाने ऐसे लोगों से 4200 जुर्माना वसूल किया जो बिना मास्क के बाजार पहुंचे थे। कुछ युवक ऐसे थे जो बिना मास्क के बाइक से बाजार घुमने पहुंचे थे। जुर्माना नहीं पटाने पर 25 बार उठक-बैठक लगवाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। मंगलवार देर रात तक चली कर्रवाई में विनोद शुक्ला, पंकज भगत, अविनाश खुटेल व नेवई थाना के पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पाटन विधानसभा के ग्राम बठेना में अनुसूचित जाति के एक परिवार के सामूहिक संदेहास्पद पद मृत्यु को लेकर और उस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंडल स्तर पर पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम में दुर्ग शहर के चारों मंडलों के द्वारा संयुक्त रुप से पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर उपाध्यक्ष संतोष सोनी कांतिलाल जैन जिला मंत्री दिनेश देवांगन डॉ मनीषा डहरे एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र पाटनी अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष मार्कंडेय जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा उपस्थित रहे
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के ग्रह विधानसभा क्षेत्र पाटन में अनुसूचित जाति के परिवार की संदेहास्पद मृत्यु में प्रशासन के उदासीन रवैया को देखते हुए मंडल स्तर पर पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया प्रदेश में जब से भूपेश बघेल सरकार सत्तासीन हुई है तब से लगातार उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता के चलते आम जनमानस किसी भी अपराधिक घटना को झेलने के लिए अपने आपको तैयार करके रखा हुआ है ना कोई नीति ना नियत ना ही अपराधियों पर कोई अंकुश नही है जिसका भुगतान आम जनमानस कर रही है मैं प्रशासन से निवेदन करता हूं कि पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाया जाए
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे ने संबोधित करते हुए कहा कि सीधे तौर पर अगर कहूं तो प्रशासन के द्वारा जब से हमारे सामाजिक बंधु के यहां हुई घटना पर किसी प्रकार का संज्ञान नहीं ले रहा है और तो और ढांढस बंधाना छोड़ कर तरह-तरह के सवाल उनसे किए जा रहे हैं स्वयं मुख्यमंत्री जी घटना के 5 दिनों बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचते हैं पर क्या यह महज खानापूर्ति है मैं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार से निवेदन करता हूं और जल्द से जल्द उचित जांच की जाए
आयोजित कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी केएस चौहान कार्यालय मंत्री नीरज पाण्डेय आईटी सेल संयोजक राजा महोबिया मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपक चोपड़ा संदीप भाटिया युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितेश साहू राहुल पंडित राहुल दीवान निलेश अग्रवाल टेकन सिन्हा अश्वनी चंदेल संजय बोहरा नरेंद्र बंजारे अभिषेक टंडन रामनारायण देवांगन कलिंदरी साहू बसंती गायकवाड समीर डहरें निरंजन दुबे शुभम सिंह मनु साहू विनायक ताम्रकार पार्षद काशीराम कोसरे राकेश सेन, मनीष साहू राहुल भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / कलेक्टर एवं भिलाई निगम के प्रशासक डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जोन आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों का प्रातः निरीक्षण कर रहे हैं! इसी अनुक्रम में शिवाजी नगर के जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा ने कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े एवं उप अभियंता चंद्रकांत साहू के साथ गौतम नगर क्षेत्र का सघन दौरा किया! उन्होंने मोहल्ले का निरीक्षण करते हुए नाली सफाई, सड़क सफाई, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का जायजा लिया! कुछ स्थानों पर उन्हें नाली के ऊपर मलबा पड़ा मिला, मलबा डालने वाले व्यक्ति को बुलाकर मलबा हटवाया गया! उन्होंने जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेश पांडे को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह में एक दिन विशेष रूप से अभियान चलाकर इस प्रकार के मलबा को सड़क किनारे एवं नाली से हटवाकर जब्ती कराएं, इसके साथ ही जुर्माना की कार्रवाई करें! घर-घर नल कनेक्शन एवं पानी मिलने का निरीक्षण उन्होंने किया! गौतम नगर में पानी मिलने के बावजूद कई लोगों ने अपने घरों में मोटर पंप लगा रखा था! उन मोटर पंप को निकलवाया गया! ताकि पानी का प्रेशर सभी घरों में पर्याप्त मात्रा में पहुंचे! मोटर पंप लगाने के कारण कई घरों में पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं पहुंच पाता है जिसके कारण कहीं ज्यादा और कहीं कम पानी आने की शिकायतें प्राप्त होती है! वही नाली के ऊपर नल कनेक्शन को देखकर जोन आयुक्त ने कहा कि अमृत मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है, इसके तहत नल कनेक्शन प्राप्त करें और योजना का लाभ उठावे! जोन आयुक्त ने तेलहा नाला का निरीक्षण करते हुए नाला के भीतर के मलबा एवं आसपास के कचरे को जेसीबी से हटवाने के निर्देश दिए! नाला की सफाई कुछ दिनों से मैनुअल की जा रही है! बड़ी मात्रा में मलबा को हटाने के लिए मशीन की सहायता से हटवाने के निर्देश दिए ताकि बारिश के दिनों में जल प्रवाह निरंतर बना रहे! श्री शर्मा ने क्षेत्र के सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया केयरटेकर को शौचालय के साथ ही आसपास की भी सफाई रखने के निर्देश दिए! पास के रहवासी द्वारा कचरा फैलाने पर रहवासी से कचरा हटवाया गया! गोधन न्याय योजना के तहत शिवाजी नगर जोन में वर्मी कंपोस्ट का नया शेड तैयार किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण कर एजेंसी को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए! एसएलआरएम सेंटर में कचरे का सेग्रीगेशन एवं खाद निर्माण कार्य की प्रगति देखी! जोन आयुक्त प्रीति सिंह ने मॉर्निंग विजिट में आशादीप कॉलोनी में गोबर फैलाने वाले खटाल मालिक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए! उन्होंने वार्ड क्रमांक 23 जवाहर मार्केट, सर्कुलर मार्केट में सफाई का निरीक्षण किया! जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि ने कृष्णा नगर में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया और केयरटेकर द्वारा मास्क नहीं लगाने पर दंड स्वरूप उठक बैठक करवाया! अग्रहरि ने वार्ड 9 भेलवा तालाब की सफाई व्यवस्था देखी!
दुर्ग / शौर्यपथ /तस्वीर बदलने की चाह और स्मार्ट वर्क से किस तरह असंभव से लगने वाले बदलाव भी हासिल किये जा सकते हैं। इसकी झलक मिलती है दुर्ग जिले के बाल संप्रेक्षण गृह और प्लेस आफ सेफ्टी में। दो बरस पहले यहाँ से अनुशासनहीनता की खबरें आती थीं, अब परिसर का माहौल बिल्कुल बदल गया है। अपने हुनर को निखारने का माहौल हर तरफ नजर आता है। बच्चों के हाथों में गाँधी जी की पुस्तक नजर आ रही है। बच्चों खूबसूरत पेंटिंग्स से पूरा परिसर सजा हुआ है। कहीं वालीबाल खेलते बच्चे नजर आ रहे हैं और कहीं इत्मीनान से कैरम खेलते। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने विभागीय मदद एवं प्रशासनिक मदद से ऐसे कदम उठाये जिनसे संस्था में सीखने का माहौल एवं अच्छे नागरिक के रूप में विकसित होने में मदद मिली।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने यहाँ बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने की दिशा में निर्देश दिये थे। साथ ही कैंपस की सुरक्षा बढ़ाने एवं बच्चों के मनोरंजन एवं टीचिंग के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिये थे। इनका सुखद नतीजा सामने आया है और कैंपस बहुत सुंदर और सुविधाओं से परिपूर्ण हो गया है। यहाँ के बेहतर माहौल में बच्चों काफी कुछ रचनात्मक सीखेंगे जो उनके सुखद भविष्य की नींव बनेगा।
छोटे-छोटे पर प्रभावी बदलावों से निखरी तस्वीर- डीएमएफ की मदद से पूरे कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन 37 कैमरों के माध्यम से कैंपस की गतिविधि पर नजर रखी जाती है। इससे इस बात की आशंका निर्मूल हो जाती है कि बाहर से किसी तरह की गलत सामग्री बच्चों तक पहुँचे। यह कैमरे दीवार के भीतर लगाये गए हैं ताकि इन्हें नुकसान नहीं पहुँचाया जा सके। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई और व्यवस्था की निरंतर मानिटरिंग की गई।
भरा हुआ रचनात्मक चीजों में लगा हुआ दिमाग- जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन ने बताया कि बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में लगाया गया। हिंदी में कहावत होती है खाली दिमाग शैतान का घर। यदि बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में लगा दिया जाए तो वे अच्छी बातें सीखेंगे भी और उनका दिमाग इधर-उधर नहीं भटकेगा। अच्छी-अच्छी किताबें यहाँ लाइब्रेरी के रूप में रखी गई हैं। इसमें गाँधी-नेहरू एवं अन्य महापुरुषों का जीवन वृतांत है। कुछ मनोरंजक कहानियाँ हैं। ऐसी कहानियाँ बच्चों का मनोरंजन भी करती हैं और उन्हें नैतिक रूप से समृद्ध करती हैं। टीवी की व्यवस्था कैंपस में है। इंडोर गेम में कैरम, चेस, लूडो आदि हैं तथा वालीबाल, बैडमिंटन आदि का कोर्ट भी हैं। इस तरह इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के गेम्स में बच्चे मस्त रहते हैं।
छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं के माध्यम से रचनात्मकता को बढ़ावा- त्योहारों में या अन्य आयोजनों में बच्चों की प्रतियोगिताएं होती हैं। अभी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग बनाओ प्रतियोगिता हुई और बच्चों ने बहुत सुंदर शिवलिंग बनाये। उनकी खूबसूरत तस्वीरों से पूरा परिसर अटा पड़ा है। कुछ बच्चे तो बहुत ही अच्छे पेंटर हैं। एक बच्चे ने काशी में शिव जी के प्रवास पर तस्वीर बनाई है जिसमें शिव जी अन्नपूर्णा के द्वार भिक्षा माँगने याचक के रूप में आते हैं। अभी यूनिसेफ की टीम भी यहाँ आई थी और उन्होंने भी इसकी विशेष रूप से प्रशंसा की।
पढ़ाई की विशेष व्यवस्था और नैतिक शिक्षा का पाठ भी- हर दिन यहाँ विशेष रूप से पढ़ाई हो रही है। इसमें गणित, विज्ञान और नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है। कक्षाएं सुबह दस बजे से चार बजे के बीच होती हैं। जिन बच्चों को अन्य हुनर सीखना होता है उनके लिए भी व्यवस्था है। प्लेस आफ सेफ्टी के एक बच्चे ने यहाँ रहकर इतनी अच्छी सिलाई सीख ली कि अपने साथियों के नाप के कपड़े तैयार कर लिये। इनकी फिटिंग और इनमें हाथ की सफाई स्पष्ट तौर पर निखर कर आई है।
खाने-नाश्ते की मुकम्मल व्यवस्था- बच्चों को अच्छा खाना मिले। उन्हें पूरी तरह से सुविधा मिले। इसकी विशेष व्यवस्था की गई है। बच्चों को दो टाइम खाना और दो टाइम नाश्ता दिया जाता है। इसके अलावा शुद्ध पेयजल, कूलर आदि सारी व्यवस्था की गई है। बच्चों के रिक्रिएशन के लिए अलग से भवन भी बन रहा है। फिलहाल प्लेस आफ सेफ्टी और संप्रेक्षण गृह दोनों की नई बिल्डिंग भी तैयार हो रही है।
-भिलाई में नेहरू नगर, हुडको तथा दुर्ग में सराफा बाजार में मामले तेजी से बढ़ रहे
-ऐसे इलाके जहाँ लोग काफी ट्रैवल कर रहे, उन इलाकों में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामले
दुर्ग / शौर्यपथ / देश भर में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और दुर्ग जिला भी इससे अछूता नहीं है। पहली मार्च को दुर्ग जिले में कोरोना के 47 नये पाजिटिव मरीज चिन्हांकित किये गये थे। सोमवार 15 मार्च को इनकी संख्या बढ़कर 155 हो गई। इस तरह पंद्रह दिनों के भीतर मिलने वाले नये मरीजों की संख्या तिगुनी हो गई। भिलाई के जोन वन में पहली मार्च को 3 पेशेंट कोरोना पाजिटिव आए थे। दस दिन बाद इस इलाके में 36 लोग कोरोना पाजिटिव पाये गए। दस दिन का आँकड़ा देखें तो नेहरू नगर में 42 लोग पाजिटिव आए हैं। जोन वन वो इलाका है जहां नेहरू नगर और हुडको जैसे इलाके आते हैं। इन जगहों में लोग देश-विदेश काम के सिलसिले में या अन्य सिलसिलों में काफी ट्रैवल करते हैं। इसी तरह से दुर्ग के सराफा बाजार जैसे इलाकों में कोरोना के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना की गंभीरता को देखते हुए लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं। मास्क पहनें एवं बेवजह यात्राएं न करें। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने आज ही निर्देश जारी किये हैं कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 200 रुपए का अर्थदंड नागरिकों से लिया जाए।
सावधान रहिये, गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही- कोरोना के मामले बीते दिनों काफी कम हो गए थे। कुछ दिनों पहले तक शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में मरीजों की संख्या केवल 19 रह गई थी। अब इनकी संख्या बढ़कर 69 हो गई है। अभी 12 मरीज आईसीयू में हैं और 3 मरीज वेंटिलेटर में हैं। शंकराचार्य कोविड हास्पिटल की प्रभारी डाॅ. सुगम सावंत ने बताया कि हास्पिटल में सभी मरीजों को सर्वोत्तम ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
सेंसेटिव एरिया में क्यों तेजी से बढ़ रहे मामले, इसके संभावित कारण- जिन इलाकों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। वहाँ इसके संभावित कारणों को भी टटोलने की कोशिश की गई है। नेहरू नगर में ओपन जिम, माल, होटल, मार्केट तथा बाहर से काफी मूवमेंट होने की वजह से कोरोना के मामले बढ़े। चैहान टाउन में लिफ्ट का उपयोग संभावित कारण हो सकता है। हुडको में ज्वाइंट फैमिली की संख्या काफी है। कुछ लोग बुजुर्ग हैं और लक्षण उभरने पर टेस्ट का निर्णय करने में देर कर देते हैं। भिलाई के सेक्टर एरिया जैसे सेक्टर-7, सेक्टर-2 , सेक्टर-4 एवं सेक्टर-10 में मामले ज्यादा आने के कारण क्रिकेट ग्राउंड, ट्यूशन आदि हो सकते हैं। प्रगति नगर और सुपेला में बाजार बहुत सघन है। स्मृति नगर में वृद्धजनों की संख्या काफी होने की वजह से ऐसा हो रहा है।
दो बड़े कारण जिनसे बढ़ रहा संक्रमण- कोरोना के लक्षण उभरते ही इसका टेस्ट कराना बेहद जरूरी है ताकि संक्रमण की रोकथाम शुरू होते ही की जा सके। टेस्टिंग में देर होने से पेशेंट की स्थिति भी बिगड़ती है और प्राइमरी कांटैक्ट के संक्रमित होने का खतरा भी बढ़ जाता है। बिना टेस्टिंग कराये सार्वजनिक स्थलों में घूमने और लोगों से मिलने-जुलने से अन्य लोगों के संक्रमित होने की आशंका भी बढ़ जाती है। दूसरा बड़ा कारण ट्रैवल हिस्ट्री है। कुछ मामलों में ऐसी जानकारी मिली है कि लोग दूसरे राज्यों में बड़े सामाजिक समारोहों से लौटे और कोविड का शिकार हुए।
सेंसेटिव एरिया में लग रहे कैंप, जरूर कराएं परीक्षण- कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर सेंसिटिव एरिया में टेस्टिंग के लिए कैंप लगाये जा रहे हैं। कोरोना के रोकथाम के लिए यह बहुत आवश्यक है कि लक्षण होने पर या प्राइमरी कांटैक्ट होने पर टेस्टिंग जरूर कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही करना अपने को गंभीर खतरे में डालना है। उल्लेखनीय है कि हर दिन जिले में 21 सौ टेस्टिंग की जा रही है।
प्रशासन अलर्ट, पंद्रह दिनों में अब तक लगभग नौ हजार लोगों पर मास्क नहीं पहनने पर तीन लाख रुपए का जुर्माना- कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बीते दिनों हुई बैठक में सभी निगम आयुक्तों को निर्देश दिये थे कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लोग अनिवार्य रूप से पहने। इस तरह के लगभग नौ हजार मामलों में तीन लाख रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।
-कैलाश नगर में 5 किलोमीटर तक बिछाई जा चुकी है पाइप लाइन
- पानी की ज्यादा समस्या वाले क्षेत्रों में कार्य को प्रगति देने बढ़ाए गए संसाधन
भिलाई नगर / शौर्यपथ / जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर कुरूद में पाइपलाइन विस्तारीकरण का कार्य किया जा रहा है! गर्मी के मौसम को देखते हुए निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने पाइपलाइन विस्तारीकरण के कार्य को युद्ध स्तर पर कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं! अमृत मिशन के तहत प्रथम फेस में 329 किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है! द्वितीय फेस में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है! कैलाश नगर लोहिया रोड कुरूद में 5 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है तथा जवाहर नगर क्षेत्र में 1 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है, यहां अभी कार्य प्रगति पर है! जहां-जहां पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो रहा है वहां पर लोगों के घरों में नल कनेक्शन दिया जा रहा है!
जल विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 329 किलोमीटर पाइप लाइन अब तक बिछाई जा चुकी है! नेवई, पुरैना, डूडेरा, मरोदा, स्टेशन मरोदा, टंकी मरोदा, रूआबांधा, खमरिया, कुरूद, छावनी, खुर्सीपार, हाउसिंग बोर्ड, कोहका, राधिका नगर, नेहरू नगर, स्मृति नगर तथा मदर टैरेसा नगर क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है! इनमें से कुछ छूटे हुए स्थलों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है! कोहका मंगल बाजार, खमरिया, कुरूद, नेहरू नगर, मदर टैरेसा नगर एवं छावनी में कार्य प्रगति पर है! मदर टैरेसा नगर क्षेत्र में बूस्टर डीआई पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है! 2 किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है! लगातार यहां पर पाइपलाइन बिछाने के कार्य किया जा रहा है!
आयुक्त के निर्देश के बाद इसके लिए संसाधनों में बढ़ोतरी की गई है! पाइप लाइन बिछाने के लिए मशीनों का उपयोग किया जा रहा है! कार्य के लिए कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है!
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में फिर शुरू हो गया अवैध प्लॉटिंग का कारोबार .नगर निगम दुर्ग के पूर्व आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के तबादले के बाद भूमाफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं।
दुर्ग निगम के रामनगर, उरला क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के सरंक्षण पर धड़ल्ले से अवैध प्लॉटिंग कर बेचने का कार्य बदस्तूर जारी है।
निगम कार्यालय से भी जारी करवा रहे हैं भवन अनुज्ञा
नेता बनाम जनप्रतिनिधि के द्वारा अवैध प्लॉटिंग कर बेचेने के साथ इस बात की गरेन्टी दिया जा रहा है कि अवैध प्लॉटिंग भूमि पर मकान निर्माण के लिए भवन अनुज्ञा भी जारी पास कराकर दिया जाएगा।
सब काम के लिए शुक्ल निर्धारित किया।
अवैध प्लॉटिंग कर बेचने के बाद उस जमीन पर मकान दुकान एवं अन्य उद्देश्य के अनुज्ञप्ति जारी कराने के लिए शुल्क निर्धारित है जो अवैध प्लाट खरीदने वालों को देना होगा . पूरे मामले में सूत्रों की माने तो निगम के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा भी मौन स्वीकृति दे दी गई है ऐसा लगता है.
उल्लेखनीय हैकी दुर्ग निगाम्मे चल रहे अवैध प्लाटिंग पर लगाम कसने पूर्व निगम आयुक्त इन्द्रजीत बर्मन ने सख्ती से कार्यवाही कोंजाम दिया एवं कई अवैध प्लाटिंग करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की . अवैध प्लाटिंग के नित नए मामले आने से जिलादिश द्वारा भी कई भूमि के खरीदी बिक्री पर रोक लगा दी गयी है . पूर्व निगम आयुक्त बर्मन केकबीर्धाम स्थानान्तरण और नए आयुक्त के आते ही स्वक्षता सर्वेक्षण पर ध्यान केन्द्रित करने से एक बार फिर अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफियाओ को मौका मिल गया है . अब देखना यह है कि निगम के नए आयुक्त इस अवैध प्लाटिंग के मामले पर क्या कदम उठाते है .
दुर्ग / शौर्यपथ / अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव शिरपुर मैं आयोजित विशाल समारोह में बौद्ध महासंघ का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं का एक दल महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य जांच आयोग के आयुक्त दिलीप वासनिक कर के नेतृत्व में शिरपुर भ्रमण किया एवं देश भर से आए प्रख्यात लोगों से भेंट कर चर्चा की एवं साक्षात्कार किया। इसमें प्रमुख लोगों में बौद्ध समाज के अंतर्राष्ट्रीय धर्मगुरु भंते सुरई ससई दिल्ली के प्रोफेसर रतनलाल अंबेडकर नामा के ब्यूरो दलित साहित्यकार श्रीमती हेमलता महेश्वर, दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंडल, दलित दस्तक के ब्यूरो अशोक दास एवं अनेक लोक कलाकार एवं अनेक पीएचडी स्कॉलर रहे प्रमुख समाज के प्रतिनिधियों में सेल एससी एसटी एंप्लाइज फेडरेशन चेयरमैन सुनील रामटेके बौद्ध महासभा प्रदेश महासचिव भोजराज गौर, खेड़े बौद्ध समाज प्रदेश अध्यक्ष अनिल खोबरागडे वरिष्ठ समाजसेवी अशोक धवले प्रमुख रूप से रहे।
निदेशक प्रभारी ने बीएसपी बिरादरी से एबीपी टारगेटस् पर किया ऑनलाइन संवाद
दुर्ग / शौर्यपथ / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने वार्षिक व्यवसाय योजना 2021-22 (एबीपी टारगेटस्) पर की सारगर्भित चर्चा। गत 13 मार्च को आयोजित लार्ज ग्रुप इंटरएक्शन के डिजिटल संवाद के माध्यम से वित्त वर्ष 2021-22 के एबीपी लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ ही इसे प्राप्त करने हेतु प्रत्येक विभाग द्वारा बनाये गए रणनीति पर गंभीर चिंतन-मनन किया गया। इस संवाद सत्र में संयंत्र के 500 से अधिक अधिकारियों ने अपनी भागीदारी दी।
इस महत्वपूर्ण संवाद संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता सहित संयंत्र के कार्यपालक निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ एस के इस्सर, कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन राकेश, कार्यपालक निदेशक वक्र्स राजीव सहगल, कार्यपालक निदेशक परियोजनाएँ ए के भट्टा, कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन एस के दुबे, मुख्य महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा बी एन अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।
संवाद के प्रारम्भ में इस महत्वपूर्ण संवाद सत्र के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। इस संवाद सत्र को संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दूसरी तिमाही के बाद इस्पात बाज़ार में तेजी पकड़ी है। हमने लॉकडाउन अवधि से लेेकर अबतक निरन्तर प्रगति की है और भविष्य में भी हम बेहतर करेंगे। उन्होंने माइन्स बिरादरी को बधाई देते हुए कहा कि हमारे खदान के साथियों के सहयोग से हमने हॉट मेटल उत्पादन में कीर्तिमान रचे है। हमारे एसएमएस विभागों ने संपूर्ण हॉट मेटल उत्पादन को प्रभावी ढंग से खपत करने में सफल रहे। हम आज आत्मनिर्भर भारत की जरूरतों को देखते हुए हेड हार्डनिंग रेल्स के उत्पादन की ओर अग्रसर हो रहे है। यूआरएम व एसएमएस-3 के साथ हम सभी ने मिलकर आर-260 रेल्स का उत्पादन कर इसके आपूर्ति को सुनिश्चित किया है। हमारी मॉडेक्स इकाईयों ने इस वित्त वर्ष में बेहतरीन निष्पादन किया है। हमें कोकओवन बैटरी-7 एवं 8 के संधारण कार्यों को शीघ्र पूरा करना है। उन्होंने पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमने सदैव ही पर्यावरण के प्रति गंभीर प्रयासों को अंजाम दिया है। हमने कलवर-नागुर तथा दुल्की-3 माइन्स से उत्पादन प्रारंभ करने हेतु कदम उठाने के साथ-साथ खदानों में अन्य परियोजनाओं को क्रियान्वयन करने का निश्चय किया है।
दासगुप्ता ने मेंटेनेंस पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हमें आने वाले वर्ष में नियमित अनुरक्षण, रिपेयर व शटडाउन को सहीं समय पर पूर्ण कर उपकरणों व स्पेयर्स की उपलब्धता को सुनिश्चित करना है। मेंटेनेंस से ही हम संयंत्र को सहीं ढंग से चला सकेंगे और इसके उत्पादकता को बनाये रखते हुए अपने टारगेटस् को पूरा करने में सफल होंगे। इसके साथ ही अनुरक्षण पर विशेष ध्यान देकर हम संयंत्र के सुरक्षा को भी बढ़ा सकेंगे। हमें उपकरणों के बेहतर रख-रखाव के साथ-साथ कार्मिकों के सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखना है। प्रत्येक कार्य में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। हमें अपने रोजमर्रा के व्यवहार में सुरक्षा को शामिल करना है। इसी प्रकार संयंत्र के साथ-साथ सड़क पर भी हमें सुरक्षित चलना होगा। सुरक्षा के नियमों की कभी-भी अवहेलना न करें।
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी का यह लक्ष्य होना चाहिए कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए निर्धारित एबीपी टारगेटस् को पूरा करने के लिए पहले दिन से ही कमर कस लेना है। जिससे हम इन लक्ष्यों को सरलता से हासिल कर सकें। संवाद के दौरान इस्पात के व्यावसायिक परिदृश्य पर बीई विभाग के सहायक महाप्रबंधक श्री पी के साहू ने, माइन्स के निष्पादन व मुद्दों पर माइन्स के महाप्रबंधक श्री कैलाश मल्होत्रा ने तथा संयंत्र के निष्पादन व उपलब्धियों व एबीपी टारगेटस् के संदर्भ में पीपीसी के महाप्रबंधक संजय कुमार ने प्रस्तुति दी। इस संवाद में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा अधिकारीगणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संवाद के दौरान लोगों ने अपने सुझाव रखे तथा विभागीय रणनीति पर चर्चा कर एबीपी लक्ष्य को हासिल करने की योजना का खुलासा किया। इस संवाद में सभी कार्यपालक निदेशकगणों ने भी अपने विचार साझा किये।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
