August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5022)

    -सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने वालों पर लगाएं जुर्माना
    -कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए पुख्ता करें मॉनिटरिंग -पुलिस एवं निगम के दस्ते निरंतर करेंगे मॉनिटरिंग

    दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज एक अहम बैठक कलेक्ट्रेट में ली। बैठक में उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराएं। बिना अनुमति हो रहे आयोजनों पर सख्त कार्रवाई करें। इस संबंध में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी मॉनिटरिंग करें। बिना मास्क पहने निकलने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। बैठक में एसपी श्री प्रशांत ठाकुर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पुलिस और निगम के दस्ते लगातार इस बात इस बात की मॉनिटरिंग करें कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
    शहर के प्रमुख ट्रैफिक चौराहों में स्टेटिक टीम नियुक्त रहेगी जो यह देखेगी कि लोग मास्क लगा रहे हैं अथवा नहीं। एक मोबाइल यूनिट भी पुलिस एवं निगम की लगातार सार्वजनिक स्थानों पर मॉनिटरिंग करेगी। इसके अलावा पुलिस एवं निगम का दल इस बात पर भी नजर रखेगा कि कोई आयोजन बगैर शासकीय अनुमति के तो नहीं हो रहा। बैठक में नगर निगम भिलाई आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, बीबी पंचभाई, एएसपी रोहित झा, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    पूर्व में जारी सभी अनुमति निरस्त, पुनः लेनी होगी अनुमति- कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बैठक में निर्देशित किया कि कोरोना की बढ़ती हुई स्थिति को देखते हुए पूर्व में जारी की गई सभी अनुमति निरस्त की जाए। यदि कोई नागरिक कार्यक्रम आयोजित करना चाहता है तो उसे पुनः अनुमति के लिए आवेदन देना पड़ेगा तथा आयोजन की अपरिहार्य स्थितियों के मुताबिक समीक्षा करते हुए इस संबंध में इजाजत दी जाएगी। डीजे का प्रयोग पूर्ण प्रतिबंधित होगा।
    कंटेंटमेंट जोन बनेंगे-कलेक्टर ने बैठक में कहा कि हॉटस्पॉट के अधिक केस वाले क्लस्टर में कंटेंटमेंट जोन बनाए जाएंगे। उन्होंने निगमायुक्त को निर्देशित किया कि जहां पर हॉटस्पॉट है वहां पर यह देखें कि किस इलाके में अधिकतर मरीज आ रहे हैं जिन इलाकों से अधिकतर मरीज आ रहे हैं वहां पर कंटेंटमेंट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही हॉटस्पॉट में आने वाले सभी स्ट्रीट वेंडर की टेस्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही अन्य विक्रेताओं की टेस्टिंग भी की जाएगी।
    कांटेक्ट ट्रेसिंग अहम -कलेक्टर ने कहा कि कांटेक्ट ट्रेसिंग सर्वाधिक अहम है एक पॉजिटिव के पीछे कम से कम 20 व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करें ताकि कोरोना संक्रमण को थामने में अधिकाधिक मदद मिले। इसके साथ ही अधिकाधिक वैक्सिनेशन के निर्देश भी दिए।
    बगैर दर्शक होंगी खेल प्रतियोगिता-कलेक्टर ने कहा कि जिले में जो खेल प्रतियोगिताएं हो रही है वहां पर आने वाले सभी खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट जमा करनी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी खेल में दर्शकों की इजाजत नहीं होगी।
    जिला अस्पताल में 70 बेड की सुविधा होगी- कलेक्टर ने अस्पताल की तैयारियों के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में 70 बेड की तैयारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही शंकराचार्य हॉस्पिटल में भी आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पृथक से आइसोलेशन सेंटर तैयार करने के के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने आइसोलेशन सेंटर में एवं अस्पतालों में साफ-सफाई खाने पीने की एवं इलाज की उचित व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी इसकी लगातार मॉनिटरिंग करें।
    निजी अस्पताल की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी-कलेक्टर ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल में भी कोरोना इलाज की अनुमति दी गई है पूर्व में जिस तरह से नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे, अब भी वे यह कार्य करते रहेंगे।
    बोर्ड एग्जाम और प्रैक्टिकल यथावत- बोर्ड में होने वाले प्रैक्टिकल और एग्जामिनेशन यथावत होंगे। साप्ताहिक सब्जी बाजार को शिफ्ट करने के संबंध में निर्णय लेने कलेक्टर ने निगम आयुक्त को निर्देश दिया कि जिन साप्ताहिक बाजारों में अधिक भीड़ होती है उन्हें खुले स्थानों पर शिफ्ट करें। इस संबंध में आवश्यकता अनुसार निर्णय लेवे। साथ ही उन्होंने कहा कि इन बाजारों में जो बाहर से व्यापारी आते हैं उनकी अनिवार्य रूप से टेस्टिंग की व्यवस्था करें। इस संबंध में व्यापारिक संघ के अध्यक्षों से समन्वय स्थापित करें।

    -निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में दुकानों में घूम-घूम कर मास्क नहीं लगाने वालों से लिया गया जुर्माना
    -आज की कार्यवाही में 517 लोगों से 45250 रुपए वसूला गया जुर्माना

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत सुपेला संडे मार्केट में दुकानदारों एवं व्यापारियों का मार्केट में ऑन स्पॉट कोविड जांच करवाया गया! सुपेला मार्केट में रविवार के दिन बाजार में काफी भीड़ जुटने की संभावना रहती है, खरीददारी करने लोग यहां रविवार को ज्यादातर आते हैं! जिसको देखते हुए निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने मार्केट का चयन रविवार को मास्क पर चालानी कार्रवाई, कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने, एवं ऑन स्पॉट कैंप लगाकर दुकानदारों एवं व्यवसायियों का कोविड जांच कराने के लिए किया! उपायुक्त अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में आज सुपेला संडे मार्केट में मास्क पर चालानी कार्यवाही की गई! प्रथम पाली की टीम ने मार्केट आने वाले लोगों का मास्क चेक किया! दुकानों का निरीक्षण करते हुए मास्क नहीं लगाने वाले व्यवसायियों से जुर्माना वसूल किए वही कई लोगों को मास्क ठीक तरीके से लगाने की हिदायत दी!
    निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रुकवाकर मास्क नहीं लगाने वालों से जुर्माना लिया गया! इस दौरान सुपेला थाना प्रभारी सिसोदिया, निगम से सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा, प्रकाश अग्रवाल इत्यादि मौजूद रहे! आज 517 लोगों से 45250 रुपए जुर्माना वसूल किया गया!
    दुकानदारों एवं व्यवसायियों का ऑन स्पॉट कोविड जांच सुपेला मार्केट के व्यापारियों एवं दुकानदारों का कोरोना जांच कराने के लिए आज सुपेला के गुरुद्वारा के पास स्वास्थ्य विभाग व निगम ने संयुक्त रूप से कोविड जांच कैंप का आयोजन किया था! स्वास्थ्य विभाग के सूर्यकांत दिल्लीवार, जितेश सोनी, हेमलता निर्मलकर एवं पप्पू चतुर्वेदी ने 110 लोगों का मार्केट में ही कोरोना टेस्ट किया! सुपेला मार्केट में रविवार को ज्यादा भीड़ होने की वजह से आज का दिन चयन करते हुए कोविड जांच कैंप लगाया गया था! उल्लेखनीय है कि दुकानदारों एवं व्यवसायियों से दिन भर में कई क्रेता संपर्क में आते हैं! जिसको देखते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज दुकान संचालकों का कोविड जांच कैंप के माध्यम से करवाया गया!

    -होली मिलन समारोह के लिए एकत्रित हो रही थी भीड़, निगम एवं पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर होटल अजंता को किया सील

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 1 जूनवानी, स्मृति नगर के होटल अजंता पैलेस में होली मिलन समारोह के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा हो रही थी! इसकी भनक जैसे ही निगम प्रशासन को लगी तो फौरन निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि मौके पर पहुंच गए! जोन आयुक्त ने स्मृति नगर थाने को इसकी सूचना देकर मौके पर बुलवाया! स्मृति नगर चौकी प्रभारी जेएस शांडिल्य अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और होली मिलन समारोह के आयोजन को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बंद कराकर सभी को घर वापस लौटाया और होटल को सील कर दिया! गौरतलब है कि सूर्या मॉल से स्मृति नगर जाने वाले रास्ते पर होटल अजंता पैलेस है यहां पर आयोजन कर्ताओं ने होली मिलन समारोह रखा था और स्टूडेंट के लिए बकायदा पास जारी किया था! तकरीबन 12:00 बजे स्टूडेंट लाइन लगाकर भीतर प्रवेश के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे! निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम जब पहुंची तो कुछ स्टूडेंट्स भीतर प्रवेश कर चुके थे! होटल अजंता कैंपस के भीतर डीजे, पानी की बौछार, स्टॉल आदि का इंतजाम आयोजक कलर वाइब के द्वारा किया गया था! जबकि जिला कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित होने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं! कार्यक्रम के लिए किसी प्रकार की अनुमति भी प्राप्त नहीं की गई थी! बावजूद आयोजन कर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया और भीड़ जुटाई गई! जिसको देखते हुए आयुक्त श्री रघुवंशी के निर्देश पर होटल अजंता पैलेस को सील कर दिया गया! होली मिलन से संबंधित डीजे, टेंट, आदि को निकलवा कर वापस भेज दिया गया! कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर मार्च में निगम की यह सबसे बड़ी और पहली कार्यवाही है! कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करने की बार-बार समझाइश दी जा रही थी बावजूद इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा था सार्वजनिक स्थान पर भीड़ बढ़ाने को लेकर निगम ने सीधे होटल को सील करने की कार्यवाही की है! होटल पर कार्रवाई के दौरान स्मृति नगर थाने से जे एल शांडिल्य, निगम से उप अभियंता आलोक पसीने, सहायक राजस्व अधिकारी एम. एस. सोरी इत्यादि मौजूद रहे!

    पूर्व सभापति देवांगन ने कहा भाजपा परिषद मे दो माह में सामान्य सभा कि बैठक के लिए हल्ला मचाने वाले कांग्रेसी महापौर सवा साल में दो बैठक भी नहीं करा सके..

        दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम द्वारा आगामी 27 मार्च को होने वाली सामान्य सभा कि बजट बैठक में प्रश्नकाल के जरिए कांग्रेस शासित सत्तापक्ष को घेरने प्रश्नावली तैयार करने आज भाजपा पार्षदों कि संयुक्त बैठक नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हुई। जिसमे पूर्व सभापति व जिला भाजपा मंत्री दिनेश देवांगन प्रमुख रूप से मौजूद थे ।इस अवसर पर भाजपा पार्षदों ने बैठक के 7 दिन पूर्व सदन मे प्रश्न लगाने निगम सचिव द्वारा दिए 21 मार्च के अंतिम तिथि पर एक साथ सभी पार्षदों ने लिखित में सवाल दागने जनहित के विभिन्न ज्वलंत मुद्दो को लेकर प्रश्नावली तैयार किया जिसे सोमवार को सचिवालय में जमा करने का निर्णय लिया।
    इस अवसर पर पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने निगम के वर्तमान कांग्रेस परिषद को दिशाहीन विकास विहीन बताते हुए कहा कि तत्कालीन महापौर सुश्री सरोज पाण्डेय से डॉ शिवकुमार तमेर से लेकर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर तक के भाजपा शासित परिषद मे प्रति दो माह में निगम कि सामान्य सभा कि बैठक बुलाने लगातार हल्ला मचाने वाले कांग्रेसी पार्षद अपने महापौर धीरज बाकलीवाल के शासनकाल में पूरे सवा साल में दो बैठक नहीं करा पाई जिससे शहर के 60 वार्ड के पार्षद आपस मे बैठकर शहर जनता कि समस्यायों व आवश्यकताओं पर चर्चा कर सके ,कोरोना काल के आड़ में वर्तमान कांग्रेस परिषद जनहित के मुद्दो पर मुंह छुपा रही है भाजपा कार्यकाल में कांग्रेस पार्षदों के साथ अगुवा रहने वाले दुर्ग विधायक अरुण वोरा अब अपनी पार्टी के शासन आने पर निगम को बंधक बनाकर पूर्व के परिषद के स्वीकृत कार्यों पर अपनी वाहवाही का मुहर लगा रही है । वार्डों मे साफ सफाई से लेकर सड़क ,नाली ,पुल पुलिया व राशन कार्ड से लेकर मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है, और उन्हें सुनने वाला कोई नहीं इसलिए सभी भाजपा पार्षदों को दमदारी से सवाल उठाना चाहिए ।इस अवसर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने भाजपा के सभी 16 पार्षदों को प्रश्न लगाने व साथ ही अन्य समान विचारधारा वाली निर्दलीय पार्षदो से भी सत्तापक्ष को घेरने प्रश्नावली के लिए चर्चा करने कि बात कही ताकि जनता के समस्याओं को सदन मे मजबूती से उठाया जा सके।
    निगम सामान्य सभा कि बैठक में प्रश्नावली तैयार करने आहूत बैठक में पार्षद गायत्री साहू,देवनारायण चंद्राकर,कांशी राम कोसरे,चंद्रशेखर चंद्राकर,नरेंद्र बंजारे,नरेश तेजवानी,मनीष साहू,ओमप्रकाश राकेश सेन,अजित वैद्य,चमेली साहू,लीना दिनेश देवांगन,शशी द्वारिका साहू,हेमा जगदीश शर्मा,कुमारी साहू,पुष्पा गुलाब वर्मा,राकेश साहू, प्रमुख रूप से मौजूद थे।

    भिलाई। शौर्यपथ ।  नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के आकाशगंगा मार्केट में सउक पर सामान बढाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। आकाशगंगा मार्केट के व्यापारियों ने दुकान के सामने सामान बढाकर रखने से होने वाली परेशानियों के लिए निगम आयुक्त को कार्यवाही कराने आवेदन दिए थे। जोन 01 के आयुक्त सुनील अग्रहरि के निर्देश पर जोन के राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में दुकान के सडक के सामने कई फीट तक सामान व स्टैण्डी होर्डिंग्स व टेबल कुर्सियां जमा कर रखने की वजह से आवागमन में परेशानी होने के साथ ही पार्किंग की समस्या बढ गई थी, जिसके चलते कार्यवाही करते हुए होर्डिंग्स और सडक पर शाम खाद्य सामग्री बेचने वालों के टेबल कुर्सी हटवाया गया। निगम की टीम सडक से कब्जा खाली कराने कार्यवाही की! आकाशगंगा मार्केट दुकानों के बरामदे के सामान और होर्डिंग्स लगाने की वजह से होने वाली परेशानियों के चलते निगम की टीम ने दोपहर में कार्यवाही करते हुए दो दुकानदारों से सडक बाधा शुल्क काटा और दोबारा ऐसा न करने की समझाइश दी। गौरतलब है कि आकाशगंगा के व्यापारियों ने निगम आयुक्त को पत्र देकर मार्केट के कई व्यापारियों द्वारा दुकान के सामने कई फीट दूरी तक सामान बढाकर रखने के वजह से ग्राहकों को एक से दूसरे दुकान जाने में परेशानी तथा दुकानों के सामने होर्डिंग्स बोर्ड को रखने की वजह से आने जाने में समस्या होती है। कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने अव्यवस्थित तरीके से बडे बढे होर्डिंग्स लगाने से दुकान में ग्राहकों के जाने के लिए रास्ता नहीं मिल पाता इसके कारण व्यवसाय भी बाधित हो रहा है। आकाशगंगा सुपेला के व्यापारियों द्वारा आवेदन किये जाने पर निगम की टीम आकाशगंगा में बहुत से व्यापारियों द्वारा दुकान के सामने बोर्ड एवं स्टेण्डी होर्डिंग्स लगाने तथा फास्ट फूड विक्रेताओं द्वारा सडक किनारे टेबल कुर्सिंया लगाकर सडक बाधा करने वालो को हटवाया गया। दुकान के आगे काफी दूर तक सडक पर सामान फैलाकर व्यवसाय करने से वाहनों के आवागमन परेशानी होने के साथ ही शाम के समय आकाशगंगा मार्केट में पार्किंग की समस्या बढ जाती है। कार्यवाही के दौरान दुकानों के सामाने रखे हुए अतिरिक्त होर्डिंग्स तथा बहुत से फास्ट फूड का व्यवसाय करने वालों ने आवंटित दुकान से कई गुना ज्यादा स?क पर टेबल कुर्सिया लगाकर व्यापार करने वालों के सामानों को हटवाया गया ताकि सडक बाधा न हो इस दौरान दो दुकानदारों से 500 . 500 रूपए जुर्माना वूसला गया। कार्यवाही के दौरान आकाशगंगा के व्यापारियों को समझाईश दी गई कि दोबारा ऐसा न करे अन्यथा दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी।

    रिसाली। शौर्यपथ । प्रदेश के गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू द्वारा रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र को संवारने की कल्पना मूर्त रूप ले रही है। क्षेत्र में नए बने 40 वार्डों में विकास की नींव एक साथ रखी जाएगी। गृहमंत्री के नई सोच में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुहर लगाई और नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री डॉण् शिव डहरिया ने 10 करोड रूपए स्वीकृत किया। नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया कि परिसिमन के बाद बनाए गए 40 वार्ड में अब तक नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करोडों के काम कराए जा चुके है। वही गृहमंत्री की कल्पना के अनरूप तैयार प्रस्ताव 10 करोड़ 151 कार्य को शासन ने स्वीकृत किया है। जिसे हम जल्द औपचारिकताओं को पूरा कर शुरू करेंगे। खास बात यह है कि इस वर्ष के बजट में गृहमंत्री के पहल पर मुख्यमंत्री मंत्री ने रिसाली में कॉलेज व 30 बिस्तर अस्पताल की घोषणा की है। यह काम स्थल चयन के बाद शुरू किया जाएगा।
    सवा करोड़ का डामरीकरण
    नगर पालिक निगम की मुख्य सडक कृष्णा टाकिज मार्ग का जल्द संधारण किया जाएगा। वर्तमान में यह सडक उखड चुकी है। इस मार्ग को डामरीकरण करने लगातार नागरिक मांग कर रहे थे। सडक डामरीकरण के लिए शासन ने सवा करोड स्वीकृत किया है।
    चौक चौराहे पर हाईमास्क
    रिसाली निगम क्षेत्र के 40 वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हैं गृहमंत्री के निर्देश पर कुछ दिन पूर्व अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त ने नाइट विजिट कर रोशनी व्यवस्था देखने के बाद कई निर्देश दिए थे। वही अब निगम क्षेत्र के आधा दर्जन स्थान पर दुधिया रोशनी ;हाईमास्क लाइटद्ध होगी।
    जहां मुरम सड़क वहां अब सीसी रोड
    निगम क्षेत्र में कई सड़क ऐसी है जहां वर्षो से केवल डब्लू बी एम सडक,मुरूम वाली है। क्षेत्रीय विधायक भ्रमण के दौरान ऐसे सडक को चिन्हित किया था। मंत्री के निर्देश पर अब वहां सीमेंटीकरण सडक बनाया जाएगा।
    जाने वार्ड वार होने वाले 10 करोड के कार्य
    वार्ड 1. प्रसाधन, मैदान फैसिंग, वार्ड 2. नाली, सामुदायीक भवन, वार्ड 3. सीसी रोड, नाली पेवर ब्लाक कार्य, वार्ड 4. नाली, सीसी रोड व सामुदायीक भवन, वार्ड 5. सडक, नाली, पेवर ब्लाक कार्य,पुलियाए वार्ड 6. नाली सामुदायीक भवन, वार्ड 7. सामुदायीक मंच, पेवर ब्लाक कार्य, वार्ड 8. नाली, पार्किंग शेड, वार्ड 9. पेवर ब्लाक कार्य, वार्ड 10. नाली, मंच निर्माण, मैदान समतलीकरण वार्ड 11. नालीए,डोम शेड, वार्ड 12. नाली, पेवर ब्लाकए वार्ड 13. नाली, सीसी रोड, व मंच वार्ड 14. पुल संधारणए, नालीए सीसी रोड, चबुतरा निर्माण, वार्ड 15. मंच संधारण, नाली, डामर रोड, नाली, वार्ड 16. नाली, हाईमास्क लाइट,, मंच संधारण, नाली, वार्ड 18. बाउंड्रीवाल,पेवर ब्लाक, वार्ड 19. शेउ निर्माण, रोड, नालीए सीसी रोड, वार्ड 20. हाई मास्क, सीसी रोड,नाली वार्ड 21. सामुदायीक भवन, कला मंच, पुलिया नाली, वार्ड 22. सीसी रोड, नाली,उद्यान वार्ड 23. नाली, वार्ड 24. सडक निर्माण, वार्ड 25. पेवर ब्लाक, वार्ड 26. नाली, भवन,पुलिया निर्माण, उद्यान, वार्ड 27. सीमेंटीकरण वार्ड 28 . सीसी रोड, उद्यान, नाली, वार्ड 29. पेवर ब्लाक कार्य, सीसी रोड, नाली, वार्ड 30. सीसी रोड, वार्ड 31. मंगल भवन, सीसी रोड, नाली, वार्ड 32. डामर रोड, हाईमास्क लाइट, वार्ड 33. सीसी रोड, हाईमास्क लाइट, वार्ड 34. सीसी रोड, मंच वार्ड 35. नाली,मंच स्लैब, वार्ड 36. नाली, सीसी रोड, पेवर ब्लाक, वार्ड 37 . सीसी रोड, नाली, वार्ड 38. सडक नाली, मंच, वार्ड 39 नाली, सामुदायीक भवन 40. सीसी रोड, गार्डनए मंच, पेवर ब्लाक कार्य नाली निर्माण होगा।

    रिसाली। शौर्यपथ । इस्पात नगर प्रगति नगर और तालपुरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की बढती संख्या को देखते हुए निगम प्रशासन एहतियात अभियान चला रही है। लगातार तीसरे दिन कृष्णा टाकिज रोड में एडीएम व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के नेतृत्व में नेवई पुलिस ने बिना मास्क वालों से कुल 7300 अर्थदण्ड वसूला। इस दौरान निगम टीम ने कोचिंग सेंटर में दबिस देकर संचालक पर 1000 रूपए जुर्माना लगाया।
    कोचिंग सेंटर के ग्राउन्ड फ्लोर पर 2 बच्चे को ट्यूशन पढते और मास्क का उपयोग नहीं करने पर निगम के अधिकारी समझाईश देने पहुंचे थे। वहा सीसी टीवी कैमरे में 30 से भी अधिक बच्चों द्वारा बिना मास्क के पढाई करते देख सभी हतप्रद रह गए। नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने तत्काल कोचिंग सेंटर के सेकेण्ड फ्लोर पंहुचे और निरीक्षण के बाद कार्रवाई के निर्देश देते जुर्माना वसूलने कहा। इस दौरान कोचिंग संचाालक को हिदायत दी गई कि वे बच्चों को निश्चित दूरी पर बिठाकर ट्यूशन दे। गुरूवार को चले अभियान में नेवई टीआई भावेश सावए उप अभियंता गोपाल सिन्हाए स्वास्थ्य विभाग के सतीश देवांगन पंकज भगतए आदि शामिल थे।
    तीन सवारी पर भी कार्रवाई
    कृष्णा टाकिज रोड पर चले अभियान में नेवई पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जो मास्क का उपयोग नहीं कर रहे थे। साथ ही बाइक पर तीन सवारी होने पर जुर्माना वसूला गया।
    एडीएम ने दी चेतावनी
    जांच के दौरान ऐसे कई दुकान मिले जहां दुकानदार व ग्राहक मास्क तो लगाए थे, लेकिन फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा था। ऐसे दुकानदारों को एडीएम ने न केवल फटकार लगाया बल्कि दोबारा गलती करने पर दुकान को सील करने की समझाईश दी।
    नशे की हालत में कराया उठक बैठक
    अभियान की शुरूआत आजाद मार्केट से शुरू किया गया। इस दौरान शराब दुकान के सामने कुछ लोग नशे की हालत में व बिना मास्क लगाए मिले। ऐसे लोगों को पुलिस ने पहले जमकर फटकार लगाया और उठक.बैठक कराया।
    बाक्स
    व्यापारी संघ अध्यक्ष से जुर्माना
    राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम की टीम ने शुक्रवार को आजाद मार्केट में अभियान चलाया। इस दौरान आजाद मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष द्वारा मास्क का उपयोग नही करने पर जुर्माना वसूल किया गया। टीम में शामिल अनिल मेश्रामए पंकज भगत व अविनाश खुटेल ने ऐसे दुकान तक पहुंचे जहां भीरू अधिक थी। निगम की टीम ने 2 घंटे के अंतराल में 4500 अर्थदण्ड वसूला।

    दुर्ग / शौर्यपथ / हिन्द सेना आगामी 23 मार्च को अमर सेनानी शहीद भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस पर देशभर में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। इस दौरान देश के अनेक जिलों में वतनपरस्ती का जोशीला जज्बा देखने को मिलेगा।
    हिन्द सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य साहू ने बताया कि हमारे देश भारत को अंग्रेजो की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, खुदीराम बोस, समेत अनेक सपूतों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। अंग्रेजो की नाक में दम कर देने वाले भगत सिंहए राजगुरु, सुखदेव को अंग्रेज सरकार ने फासी पर लटका दिया था। हिन्द सेना सेना इन वीर सपूतों के देश के प्रति योगदान को जन.जन तक पहुंचाने तथा नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए हिन्द सेना हर साल 23 मार्च को देश के कई राज्यों में देशभक्ति पूर्ण तथा समाजसेवा एवं जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित करती है। इस वर्ष भी देश के कई राज्यों के दर्जनों जिलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। मंगेश वैद्य साहू ने बताया कि 23 मार्च को सुबह से ही हिन्द सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने.अपने प्रभार वाले जिलों, एवं शहरों तथा कस्बों में देशभक्ति रैलियां निकालेंगे। सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं की जाएगी तथा दरिद्र नारायण की सेवा के लिए अन्नदान तथा स्वास्थ शिविर आयोजित किए जाएंगे। श्री वैद्य ने आगे जानकारी दी उसके साथ है। हिन्द सेना द्वारा देश के बुदधिजीवीयों व प्रबुद्धजनों के सहयोग से क्रांतिकारियों के देश के प्रति योगदान पर तथा देश की एकता.अखंडता के लिए आम लोगों की जिम्मेदारी विषय देश के अनेक जिला मुख्यालयों में विचारगोष्ठीयों का आयोजन भी किया जाएगा। इन गोष्ठियों में उद्योगपतिए शिक्षाविद, वकील, इंजीनियर, राजनीतिज्ञ, विद्यार्थी, अपने.अपने क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ चुकीं महिलाएंए विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफ़ेसर भाग लेंगे।
    मंगेश वैद्य साहू ने बताया कि अन्नदान चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर जरूरतमंदो को भोजन व चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई जाएगी। चिकित्सा शिविरों में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। श्री वैद्य ने युवाओंए महिलाओंए मजदूरों तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों से आयोजनों का लाभ लेने की अपील की है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / इन्द्रजीत सिंह छोटू यह वह नाम है जिसकी शख्सियत भिलाई-दुर्ग में तजी के साथ लोकप्रियता का सोपान तय कर रही है। छोटू भैया के नाम से पहचाने जाने वाले इन्द्रजीत सिंह प्रदेश के प्रसिद्ध भिलाई की हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर है। खेल और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देकर इन्द्रजीत सिंह छोटू युवा पीढ़ी के रोल मॉडल बन गए हैं। अपनी कंपनी और मजबूत टीम के माध्यम से वे दिवंगत पिता वीरा सिंह की दी गई सीख के अनुरुप सामाजिक उत्तरदायित्व को भी बखूबी निभा रहे हैं।
    हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह छोटू इन दिनों भिलाई-दुर्ग सहित आसपास में होने वाले ज्यादातर खेल आयोजनों में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भागीदारी निभा रहे हैं। क्रिकेट हो या फिर फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन में इन्द्रजीत सिंह छोटू की मौजूदगी खेल प्रेमियों के साथ खिलाड़ी और आयोजकों में एक अलग ही तरह का उत्साह भरने का काम कर रही है। खेल और खिलाडिय़ों को हर तरह से प्रोत्साहन देकर इन्द्रजीत सिंह छोटू तेजी के साथ युवा वर्ग के बीच रोलमॉडल के रूप में लोकप्रिय होते चले जा रहे हैं। इसका प्रमाण इस बात से स्वत: ही मिलता है कि शहर में होने वाले खेल की विभिन्न प्रतियोगिताओं के उद्घाटन और पुरस्कार वितरण समारोह में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बजाए मुख्य अतिथि के रूप में इन्द्रजीत सिंह छोटू को आमंत्रित किए जाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसा नहीं कि इन्द्रजीत सिंह की भूमिका सिर्फ अतिथि बनने तक ही सीमित है बल्कि खेल आयोजन और खिलाडिय़ों को हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से यथासंभव सहयोग करने में भी स्वस्फूर्त योगदान दे रहे हैं।
    हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी का जनसेवा और समाज हित से भी वास्ता रहा है। इस परंपरा को कंपनी के संस्थापक वीरा सिंह ने अपने जीते जी शुरू किया था। उनके नहीं रहने पर इन्द्रजीत सिंह ने पिता से विरासत के रूप में मिली परंपरा को कायम रखते हुए अनेकों उदाहरण पेश किया है। ताजा उदाहरण कोरोना काल में देखने को मिला। उन्होंने लॉकडाउन में रोजगार से वंचित जरुरतमंद परिवारों के लिए राशन सामग्री का नि:शुल्क वितरण कराया। भिलाई नगर, वैशाली नगर और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां से आवाज आयी वहां अपनी टीम भेजकर राशन सामग्री उपलब्ध कराने में देर नहीं लगाई।
    इतना ही नहीं अपने संस्थान में काम करने वालों के हर सुख दुख और जरुरतों का ख्याल रखा। सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी दिवंगत पिता की सोंच व भावनाओं को सम्मान देते हुए इन्द्रजीत सिंह ने गरीब बेटियों के हाथ पीले कराने, जरुरतमंदों को शैक्षणिक सुविधा दिलाने, गंभीर रूप से बीमार आर्थिक रूप से कमजोर की मदद के साथ ही सुख-दुख में अपेक्षा लेकर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय आने वालों को कभी निराश होने नहीं दिया। अपनी जरुरत पल भर में पूरी हो जाने के बाद जब लोग कंपनी के कार्यालय से बाहर निकलते हैं तो उनकी जुबां पर इन्द्रजीत सिंह छोटू के लिए अनगिनत दुआएं रहती है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision