August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कार्मस के चुनाव में आज रायपुर के देवेंद्र नगर में वोटो की गिनती की गयी, जिसमें व्यपारी एकता पैनल के अशोक राठी अपने प्रतिद्वंद्वी से कुल 102 वोट से चुनाव जीते.
    सदैव व्यपारी हित मे कार्य करने वाले, दुर्ग जिले के सभी सामाजिक धार्मिक आयोजनों में सहयोग करने वाले अशोक राठी छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स दुर्ग इकाई के 2 बार अध्यक्ष रहे चुके है, अपने 6 वर्ष के कार्यकाल में सदैव व्यपारी हित मे कार्य करने वाले अशोक राठी को व्यपारियों का उनके कार्य को देखते हुए भारी सहयोग मिला जिसके परिणाम स्वरूप वे 102 वोट से चुनाव जीते.
    अशोक राठी को चुनाव जीतने पर चैम्बर के कैलाश रूंगटा, राम खत्री, मेहंदी भाई, सेवक राम खत्री, प्रवीण भाई आढ़तिया, बहादुर अली थारानी, कुलदीप सिंह लालवानी, नवल अग्रवाल, राधेश्याम शर्मा, संजय खंडेलवाल, राधेश्याम भूतड़ा, चंचल सेठिया, संजय गर्ग, लोकेश सौलंकी, राजा संधू, नरेश तेजवानी, गोविंद आहूजा, हरीश गोयल, रणजीत गोकलानी मुकेश केशवानी, नवीन आठवणी, लक्ष्मण गणेशानी, हरीश गोकलानी, आशीष सेक्सरिया, दीपक चोपड़ा, संभव जैन, मनोज जैन, रामदेव टावरी एवं सैकड़ों व्यपारी, व्यपारी एकता पैनल के सदस्य एवं शहर के अन्य लोग बधाई दिए.
    आज अशोक राठी की जीत पर उन्हें रायपुर जाकर समाज सेवी युवा बंटी शर्मा, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, संजय सेन, अन्नू खान, अख्तर खान ने फूल माला पहनाकर अशोक राठी को बधाई दी.
    खबर लिखे जाने तक छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कार्मस के चुनाव में वोटों की गिनती अंतिम चरण में है और कई प्रत्याशी जीत चुके हैं। इनमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर जय व्यापार पैनल के प्रत्याशी प्रकाश सांखला ने जीत दर्ज की है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर प्रकाश सांखला को कुल 579 वोट मिले। प्रदेश मंत्री पद पर व्यापारी एकता पैनल के अशोक राठी ने विजय श्री हासिल की है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग दल्ली राजहरा रेल्वे क्रासिंग क्रमांक ४ पर निर्मित ठगडाबाँध ब्रिज का लोकार्पण प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा सोमवार शाम ७ बजे किया जाएगा . बता दे कि इस ब्रिज के उद्घाटन को लेकर और श्रेय की राजनीती को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस और भाजपा में काफी पोस्टर वार चला अलग अलग तरह की कई बातें भी चर्चा का विषय रही वही अब इस बहु प्रतीक्षित ब्रिज का लोकार्पण प्रदेश के गृह मंत्री के हांथो आज हो जाने से दुर्ग भिलाई के राहगीरों को आवागमन में आसानी होगी एवं समय की बचत होगी . 

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के द्वारा सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 प्रक्रिया में हुई बड़ी गड़बड़ी के मामले को लेकर आज जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विश्वनाथ तामस्कर कालेज के सामने व इंदिरा मार्केट में टेबल लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे महाविद्यालय के छात्रों एवं आम लोगो ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाते हुए पीएससी व राज्य के भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला इस दौरान प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी विशेष रूप से मौजूद रहीं उल्लेखनीय है कि सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई थी जिसे भाजयुमो ने लगातार जोर शोर से उठा रही है और अब इस मुद्दे को लेकर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश भर में आक्रमक हो गई है और आज प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष अमित साहू के आह्वान पर पूरे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों व मंडलो में तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान आरंभ कर दिए है जिसके तहत आज पटरी पार मंडल व गंज पारा सदर मंडल में जिला भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश देवांगन के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमे जिला कार्यक्रम प्रभारी राहुल दीवान जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित,आईंटीसेल संयोजक राजा महोबिया मंडल अध्यक्ष तेखन सिन्हा मंडल प्रभारी दीपक सिन्हा, हिमांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता व कालेज के छात्र उपस्थित थे।
    इस अवसर पर जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कहा कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस कि सरकार आईं है तब से प्रदेश कि पहचान अब घोटाले भ्रष्टाचार व अपराध के गढ़ के रूप में बन रही है जिसका ताजा उदाहरण विगत कुछ माह पूर्व हुए छत्तीसगढ़ के सहायक अध्यापक की भर्ती परीक्षा है जिसमे भर्ती प्रक्रिया में ऐसे अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाया गया जिसने परीक्षा ही नहीं दिया और साक्षात्कार मे शामिल हो गए वहीं दुर्ग जिले के एक परीक्षा केंद्र के सभी परीक्षार्थियों का पास घोषित कर दिया गया इसी प्रकार अन्य जिलों में भी बड़ी गड़बड़िया सामने आई जिसके बाद भाजयुमो द्वारा आंदोलन के दबाव में कांग्रेस सरकार ने जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए मुख्य आरोपियों को बचाकर मामले को दबा रही है किंतु युवा मोर्चा ने इस मामले पर कड़ा रुख अपना ली है क्योंकि यह प्रदेश के लाखो शिक्षित युवाओं का भविष्य से जुड़ा मामला है और इसी क्रम में आज यहां हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है जिसमे आज लगभग 8 सौ से अधिक छात्र छात्राओं व आम लोगो ने ने दस्तखत कर विरोध दर्ज कराया है और अब विस्तार कर ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों व हाट बाजारों में भी यह आंदोलन चलेगा ताकि युवाओं व लोगो को जागृत किया जा सके ।
    हस्ताक्षर अभियान के दौरान जिला भाजयुमो के उत्तम साहू,अनुपम मिश्र मंडल अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल,रितेश शर्मा,दीपक सिन्हा,चंद्रकांत साहू कृष्णा सिंह निरंजन दुबे,कुंदन साहू,राहुल भट्ट,सूरज पाल,समीर कौशल, प्रतपंज्य दुबे,अंकुश ठोके,प्रतीक राम,राम यादव, करण सिंह, डूमेश्वर देशमुख,दीपेश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव लगातार शहर के विकास के काम कर रहे हैं। उनकी पहल से अब सेक्टर 1 के विभिन्न एरिया में रहने वाले लोगों को बारिश के दिनों में घर में पानी भर जाने, गली में पानी भर जाने जैसी समस्याओं का अब सामना नहीं करना पड़ेगा। लोगों की समस्याओं को दूर करन के लिए मेयर व विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और करीब 10 लाख की लागत से नाला व पुलिया का निर्माण करा रहे हैं।
    गौरतलब है कि सेक्टर 1 क्रास स्ट्रीट के पीछे नाला एवं पुलिया का निर्माण किय गया है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह नाला निर्माण सेक्टर व ओवर ब्रिज के नीचे से लेकर मुर्गा चौक तक सड़क किनारे बनाया जाएगा। मतलब करीब 1 से डेढ़ किलोमीटर लंबा नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही प्रमुख जगहों पर जहां पुलिया की जरूरत है। वहां पुलिया का भी निर्माण कराया जा रहा है। ताकि बारिश के पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सके हैं। बारिश का पानी कही जमा न हो। नाला और पुलिस के नहीं होने की वजह से सेक्टर 1 के लोगों को बीते कई सालों से बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। हर साल जब बारिश होती है तब ओवरब्रिज से पानी नीचे बहकर आता और आसपास का पानी भी बहकर सेक्टर 1 मे रहने वालों आसपास घरों में भर जाता था। गलियों में पानी भर जाता था। इससे लोग परेशान थे। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और बेहतर निकासी के लिए नाला और पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है।

    बॉक्स

    सेक्टर ए मार्केट में लग रहा पेवर ब्लॉक
    नगर निगम भिलाई के सेक्टर 2 इलाके में भी जमकर विकास कार्य हो रहे हैं। यहां सेक्टर 2 के ए मार्केट में पेवर ब्लॉक लगाने का काम तेजी से चल रहा है। यह काम कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। बाजार के चारों ओर, आसपास की सभी सड़कों के किनारें पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। करीब 15 लाख की लागत से पूरे सेक्टर 2 मार्केट इलाके में पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है ताकि बारिश के दिनों में गलियों और सड़कों पर कीचड़ मत हो और लोगों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।

    भिलाई / शौर्यपथ / स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के तकनिकी सलाहकार संस्थान “सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी” (सी.ई.टी.) के भिलाई इकाई में 16 मार्च, 2021 को श्री अनुराग उपाध्याय ने मुख्य महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया।
    विदित हो कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में दीर्घ अनुभव रखने वाले श्री अनुराग उपाध्याय विगत 30 वर्षों से सेल से जुड़कर सिविल, इंजीनियरिंग, यूटिलिटी एंड सर्विसेस, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल के साथ-साथ कोक, आयरन एंड सिंटर जैसे विभिन्न परियोजनाओं में अपनी सेवाएँ दी है। 30 अगस्त 1969 को जन्मे श्री अनुराग उपाध्याय ने कानपुर से बी.टेक. की डिग्री प्राप्त की तथा प्रबंधन की प्रतिष्ठित संस्था एक्स.आई.एम भुवनेश्वर से एम.बी.ए. किया। तत्पश्चात वर्ष 1991 में भिलाई स्टील प्लांट में एक वर्ष सेवा देने के बाद 1992 से सेल के सी.ई.टी. रांची में ज्वाइन किया। 16 मार्च, 2021 को सेल-सी.ई.टी. रांची से स्थानांतरित होकर भिलाई आये। अनुराग उपाध्याय 16 मार्च, 2021 को इस्पात भवन के पांचवा तल स्थित सेट, भिलाई के मुख्य महाप्रबंधक के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सत्ता संभालने के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाने की शुरुवात की गयी जगह जगह आयोजन कर जागरूकता अभियान चला कर कुपोषण की जंग में विजयी होने का लक्ष्य रखा उसी कड़ी में आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंबेडकर भवन में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया । पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा किया गया ।
    ब्राह्मण पारा कुपोषण मुक्त वार्ड घोषित ..
    कुपोषण अभियान के तहत दुर्ग निगम का ब्राह्मण पारा वार्ड कुपोषण मुक्त घोषित हुआ जिसकी घोषण दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने की . इस मौके पर उन्होनें ब्राम्हणपारा वार्ड को कुपोषण मुक्त वार्ड घोषित किये जाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं और पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएॅ दिये । कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती श्यामली राय चैधरी सहित कसारीडी सेक्टर 05 के समस्त कार्यकर्ता,कांग्रेस कार्यकर्ता सहायिका महिलाएॅ अधिक संख्या में उपस्थित थे ।
    महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री का आभार मानते हुए कहा कि पूरे प्रदेश को कुपोषण मुक्त करने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार शहर में पोषण पखवाड़ा चलाया जा रहा हैं । इस कड़ी में कसारीडीह सेक्टर 05 के आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से हर घर पोषण पखवाड़ा योजना के तहत् अंबेडकर भवन में पोषण पखवाड़ा मनाया गया । रेडी टू ईट से बने पकवान की प्रदर्शनी लगायी गयी थी ।
    महापौर बाकलीवाल ने किया मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित ..
    महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरुप हमारा दुर्ग शहर कुपोषण मुक्त हो रहा है। इस कड़ी में ब्राम्हण पारा वार्ड कुपोषण मुक्त हुआ है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देता हूॅ। साथ ही हमारी महिला बहनों को भी बधाई देता हूं कि उनके प्रयास से दुर्ग शहर कुपोषण मुक्त होने की ओर अग्रसर है। उन्होनें कहा शहर का हर बच्चो पोषित, तंदुरुस्त और स्वस्थ हो इस दिशा में कार्य आवश्यक है ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रहे । इसके अलावा महापौर बाकलीवाल ने महिला बहनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किये। कार्यक्रम में श्रीमती रामेश्वरी वर्मा, सुरैय्या परवीन, प्रभा कुठारे, नाजिया बेगम, तारामती वर्मा के अलावा कार्यकर्ता, सहायिका भारती कौशिक, नमनप्रीत कौर, कामिनी चंद्राकर, अनुराधा देवांगन, अनीता चंद्रवंशी, सलीमा बेगम, राधा तिवारी, जाहिदा बेगम, रश्मि साहू, रामेश्वरी मरकाम, संध्या शर्मा, वेरानिका कोसरे, रेहाना शेख, रेखा वर्मा, केसर कसेर, जमुना यादव सहित अधिक संख्या में महिलाएॅ उपस्थित थी .

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश में निरंतर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रकरणों को देखते हुए आज आयुक्त हरेश मंडावी ने कोविड-19 सेंटर शंकराचार्य हॉस्पिटल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जानकारी लिए इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर अनिल शुक्ला स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं अन्य उपस्थित थे।
    कोविड-19 सेंटर में पंजीयन एवं सुविधा की देखी व्यवस्था
    आयुक्त मंडावी ने डॉ अनिल शुक्ला के साथ शंकराचार्य हॉस्पिटल कोविड 19 सेंटर में कोरोना संक्रमण मरीजों की पंजीयन की व्यवस्था का अवलोकन किए साथ ही शंकराचार्य हॉस्पिटल मैं साफ सफाई का जायजा लिया उन्होंने शंकराचार्य हॉस्पिटल के अंदर कोविड-19 से प्रभावित 69 मरीजों की देखभाल और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी । उन्होंने शंकराचार्य हॉस्पिटल मैं एक बंद पड़े लिफ्ट को जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए । उन्होंने हॉस्पिटल में काम करने वाले कर्मचारियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्यकार ललित देवांगन छाया की कोविड काल मे लिखी गई 49 वीं पुस्तक हमारा समाज – 5 का आनलाइन विमोचन आज बुधवार 17 मार्च 2021 को किया गया । यह ललित देवांगन छाया की 69 वीं पुस्तक है जिसमे आपने समाज की विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण के बारे मे बताया है । अभी तक आपकी कविता संग्रह पड़ाव, इन्द्रधनुष, क्षितिज, विविधा, सामाजिक शोध पुस्तक अस्तित्व, लेखसंग्रह अभिव्यक्ति, दर्पण, भावना, क्षणिकाएं, पर्यटन पुस्तक छत्तीसगढ़ दर्शन, छत्तीसगढ़ दर्शन - 2, भारत दर्शन, कहानी संग्रह जिंदगी, मेरी संयंत्र यात्रा (संस्मरण), मेरी जीवन यात्रा (संस्मरण), सपने (रोजगार मार्गदर्शिका), सामाजिक इतिहास प्रेरणा 1, 2, 3, श्री परमेश्वरी महात्म्य (देवांगन पुराण) हिन्दी सहित 11 भाषाओं में, सामाजिक मार्गदर्शिका हमारा समाज 1, 2, 3, 4, भारत भाग्य विधाता 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, छत्तीसगढ़ के खेवैया 1, 2, 3, हमारे आराध्य श्रीराम, हमारे आराध्य – 2, 3, 4, 5, मृतक भोज हाँ या ना, आयोजन, संस्कार, आधी आबादी हिन्दी सहित 11 भाषाओं मे प्रकाशित हो चुकी है । आपकी पुस्तक प्रेरणा – 4, हमारे आराध्य – 6, 7, भारत भाग्य विधाता – 13, 14, और बुनकर एक विवेचना आने वाली है ।
    कोविड के कारण पुस्तक का आन लाइन विमोचन किया गया है । इसकी प्रतियाँ वाट्स एप और ई मेल के जरिये भेजी गई हैं ।

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए चेहरे पर मास्क लगाना आवश्यक है, बावजूद लोग नियम का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं लगा रहे है ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने भिलाई निगम द्वारा मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चौक, चौराहा और बाजार क्षेत्र में घेराबंदी कर मास्क नहीं लगाने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए अर्थदंड वसूला जा रहा है। सुबह और शाम दो पालियों में बनी टीम घूम घूम कर आने जाने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही है! निगम की टीम ने 251 लोगों से 32350 रूपए का अर्थदंड आज शाम तक वसूला और दोबारा बिना मास्क के पकड़े जाने पर कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी। अर्थदंड अदा करने पैसा नहीं होने पर उठक-बैठक कराकर अगली बार घर से निकलने के पहले मास्क लगाने की हिदायत दी गई। और मास्क वितरण भी किया गया!
    भिलाई निगम क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने बिना मास्क लगाए या नाक एवं मुंह को ठीक तरीके से कवर किए बिना घर से बाहर निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिसके परिपालन में निगम कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। सुबह और शाम दोनों पालियों में मास्क चेकिंग अभियान के लिए बनी टीम निगम क्षेत्र के बाजार, सार्वजनिक स्थान और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर घूम-घूम कर मास्क या अन्य कोई उपाय से चेहरे को कवर किए बिना निकलने वाले लोगों से अर्थदंड वूसलने की कार्यवाही कर रही है। उपायुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया कि मास्क चेकिंग अभियान के तहत पैदल, साईकिल, दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों को रोक-रोक कर बिना मास्क लगाए बाहर निकलने वालों से अर्थदण्ड वसूल रही है। इस दौरान मालवाहक गाड़ियों में भी वाहन चालक व उसमें बैठे लोग मास्क लगाए है कि नहीं इसकी जांच की जा रही है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision