
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / हिंद नगर रिसाली तालाब में गंदा पानी जाने से रोकने प्लान तैयार किया जाएगा। अपर कलेक्टर व रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुुमार सर्वे ने उक्त निर्देश दिए। वे आज माॅर्निंग विजिट के तहत रूआबांधा समेत रिसाली क्षेत्र का भ्रमण किए।
गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू के क्षेत्र में नागरिकों को मूल भूत सुविधा मिले इस उद्देश्य से आयुक्त लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे है। मुहल्ले से पानी निकासी व्यवस्था, तालाब पोखर संरक्षण और सार्वजनिक शौचालय के रखरखाव व संधारण उद्देश्य के थीम के साथ रूआबांधा व रिसाली क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान निगम अधिकारी धनोरा रोड रिसाली स्थित हिंद नगर तालाब पहंचे। विद्युत वितरण कंपनी के सब स्टेशन के सामने बने नाली का पानी निस्तारी तालाब में जाते देख आयुक्त ने तालाब में गंदा पानी को जाने से रोकने प्लान तैयार करने प्रभारी उपअभियंता को निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, प्रभारी कार्यपालन अभियंता बी के सिंह, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, उमयंती ठाकुर, डिगेश्वरी चंद्राकर, गोपाल सिन्हा व स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा, स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार उपस्थि थे।
जुर्माना वसूली के आदेश - झिरिया पारा रूआबांधा स्थित शौचालय में गंदगी देख आयुक्त ने सुपरवाइजरों को जमकर फटकार लगाया। उन्होंने शौचालय सफाई ठेकेदार बबलू पर 5000 जुर्माना करने और राशि जमा नही करने पर ठेका निरस्त करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त होने पर उसे ठीक करने निर्देश दिए।
स्वच्छता मित्र को दिया मास्क - निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मौके पर सफाई कार्य कर रहे स्वच्छता मित्र से चर्चा की। इस दौरान मास्क नही लगाने पर निगम आयुक्त ने स्वच्छता मित्रों को काटन मास्क और हाथ मुंह धोने साबून का वितरण किया।
कल्याणी मंदिर तालाब किनारे सौंदर्यीकरण - कल्याणी मंदिर तालाब किनारे हराभरा करने और सौंदर्यीकरण करने का कार्य जल्द शुरू होगा। सौंदर्यीकरण को मवेशी क्षतिग्रस्त न करे इसके लिए तालाब पार को पहले अच्छी तरह फेसींग करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि तालाब पार के निकट खाली जगह में उद्यान बनाना भी प्रस्तावित है।
आयुक्त सर्वे ने दिए निर्देश
- प्रत्येक वार्ड के मुख्य नाली में जाली लगाए।
- प्रत्येक वार्ड की सीमा पर वार्ड नाम व नंबर वाला बोर्ड लगाए।
- ऐसे खटाल जहां की गंदगी (गोबर व चारा अवशेष) सीधे नाली में आने पर 5000 जुर्माना लगाए।
- मैदान या सड़क किनारे गड्ढो को फिलिंग करे
- कचरा पृथक केन्द्र को व्यवस्थित रखे।
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी ने 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर अमृत मिशन के कार्यो का जायजा लिया। उन्होनें वाटर सप्लाई सिस्टम, पानी फिल्टर सेक्शन का भ्रमण कर अमृत मिशन कार्यो की समीक्षा किये। उन्होनें अमृत मिशन योजना के बचे शेष कार्यो को 31 मार्च तक पूरा करने कहा। इसके लिए उन्होनें साप्ताहिक प्लान बनाकर कार्य को पूरा करने निर्देश दिये। इस दौरान कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, उपअभियंता भीमराव, एंजेसीं के मनोज सिंह, पीडीएमसी के विजेन्द्र सिंह व अन्य उपस्थित थे ।
जहाॅ कार्य पूरा हो गया है वहाॅ टेस्टिंग कार्य प्रारंभ करें-
नगर पालिक निगम दुर्ग में अमृत मिशन योजना के तहत् इंटरकनेक्शन, रेनावेशन पाइप लाईन का कार्य जिस वार्ड में पूरा हो गया है वहाॅ टेस्टिंग कर उसे चालू करें । इसके अलावा योजना के जो कार्य बचे हैं उसे 31 मार्च तक अवश्य पूर्ण करें । मुझे ज्ञात हुआ है कि शहर के बहुत वार्डो में इंटरकनेक्शन, पाइप लाईन विस्तार जोड़ने का कार्य पूर्ण कर लिया है परन्तु अब तक उसे चालू नहीं किया गया है इससे वार्ड निवासी बहुत परेशान हैं।
बचे कार्यो की सूची दें, और प्लान कर कार्य को पूरा करें-
अमृत मिशन योजना में कार्य करने वाले अधिकारियों ने आयुक्त मंडावी को योजना के तहत् बचे कार्यो से अवगत कराया । आयुक्त ने कहा बचे कार्यो के लिए साप्ताहिक प्लान करें, जैसे अमुक कार्य को इस सप्ताह पूरा कर सकते हैं, उसे पाइंट आउट करें । इसी तरह से प्रत्येक वार्डो के कार्यो के लिए साप्ताहिक प्लान बनाकर कार्य को जल्द पूर्ण करें ।
दुर्ग / शौर्यपथ / स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की जानकारी हर घर को देने आज से राष्ट्रीय आजीविका मिशन के संगठक और महिला समूहों ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके अंतर्गत पहला जागरुकता कार्यक्रम मोहन नगर वार्ड में महिला समूहों को अभियान की जानकारी देकर उन्हें तैयार किया गया । राष्ट्रीय आजीविका मिशन के प्रबंधक मुक्तेश कान्हा, तथा स्थानीय सी.पी.आर. द्वारा मोटिवेशन कार्यक्रम किया गया । इस दौरान सामुदायिक संगठक श्रीमती उषा साहू, एवं अन्य महिला समूह की महिलाएॅ उपस्थित थे।
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत् सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देना है-
इस सबंध में आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि जिस प्रकार हम अपने घरों को साफ-सुथरा रखते हैं उसी प्रकार हमें अपने वार्ड की भी साफ-सफाई करना होगा। आप सभी के सहयोग और मेहनत से आपका दुर्ग शहर को स्टार रेटिंग में पहला नंबर मिल सकता है। उन्होनें बताया आपको केवल इतना करना है आपके घर से निकलने वाले कचरे को सेग्रीकेशन कर कचरा रिक्शा गाड़ी को ही देना है अर्थात घर से ही सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके देवें । इस संबंध में उन्होनें निगम अधिकारियों और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रत्येक वार्डो में अभियान चलाने की योजना बनाने निर्देश दिये । उनके आदेशानुसार जनजागरुकता कार्यक्रम मोहन नगर वार्ड से प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होनें प्रतिदिन तीन वार्डो में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जनता के बीच जागरुकता फैलाने कहा है कि हमारा शहर स्वच्छ और सुन्दर दिखेगा ।
नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से करें जागरुकता-
आयुक्त मंडावी ने अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि दुर्ग निगम को स्टार रैटिंग में आगे लाने जनता में अधिक से अधिक स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाना होगा । इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक वार्डो में नुक्कड़ नाटक, और रैली निकालें, सभी अपने-अपने वार्डो में घर-घर तक जाएॅ और लोगों को बतायें की स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अपने घरों का कचरा अलग-अलग कर ही देवें । उन्होनें कहा निगम की व्यवस्था और सुविधा की लोगांें को जानकारी देवें ताकि वे सहयोग कर सकें ।
जेल तिराहा फ्लाई ओवर पूर्ण होने के बाद भी जनता को लाभ नहीं राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय के पहल पर स्वीकृत हुए ब्रिज विधायक वोरा के लोकार्पण के फेर में अटके
एक सप्ताह के अंदर ब्रिज चालू नहीं होने पर भाजयुमो अवरोध हटा देगी - दिनेश देवांगन
दुर्ग / शौर्यपथ / जेल तिराहा ठगडा बांध के पास नवनिर्मित फ्लाईओवर कार्य पूर्ण होने के बाद भी लोकार्पण के नहीं होने के कारण बंद रखे जाने व रेल्व क्रासिंग मे रोज जाम होने के कारण आम लोगो को होने वाली भारी परेशानी पर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कड़ी नाराजगी वयक्त करते हुए कहा है कि तात्कालिन सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय के प्रयास से भाजपा शासनकाल में स्वीकृत व निर्माण प्रारम्भ हुए इस ब्रिज के दो माह पहले पूर्ण होने के बाद भी अपने वाहवाही का लेबल लगाने दुर्ग विधायक अरुण वोरा के फेर में इस बहुप्रतीक्षित सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है और ब्रिज को दोनों ओर से घेरा लगाकर रोक लगवा दिए गए है ताकि लोग उद्घाटन के पहले आ जा न सके इसे भाजयुमो कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और एक सप्ताह के अंदर ओव्हर ब्रिज चालू नहीं करने पर शहर कि जनता के साथ जाकर स्वयं खोल देंगे।
इस सम्बन्ध जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन महामंत्री नितेश साहू ओम यादव,उपाध्यक्ष राहुल पंडित,मंत्री नितेश बाफना,राहुल दीवान,राहुल सिंह,प्रचार मंत्री राजा महोबिया गौरव शर्मा,उत्तम साहू कुलदीप सिंह अनुपम मिश्रा मंडल अध्यक्ष राकेश यादव, ते खन सिन्हा,अजय चंद्राकर,नीलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा है कि शहर कि जनता सहित दीगर जिलों से आने जाने वालों लोगो को लगातार जेल तिराहा रेल्व क्रासिंग मे फाटक बंद होने व भारी जाम से होने वाले परेशानी को देखते हुए जनता कि मांग पर राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय कि पहल से जेल तिराहा फ्लाई ओवर व रायपुर नाका धमधा नाका अंडरब्रिज कि स्वीकृत मिली थी जिसका कार्य भाजपा शासन काल में प्रारम्भ हुआ था और आज अंडरब्रिज कार्य प्रगति पर है जबकि जेल तिराहा ओवहर ब्रिज विगत दो माह से पूर्ण होकर तैयार है किंतु दुर्ग विधायक अरुण वोरा के श्रेय की राजनीति व अपने नाम का लेबल लगाने के फेर में जनता आज भी क्रासिंग मे घंटो फसे रहने मजबूर है लेकिन विधायक महोदय को इसकी उद्घाटन कराने कि फुर्सत नहीं है बल्कि इस ब्रिज मे कोई आवाजाही न कर दे इस भय से दोनों मुहाने पर सीमेंट का दीवाल बनवाकर घेरा लगवा दिया है जिससे आम जनता रोज क्रासिंग मे जाम मे फसकर परेशान हो रही है जो कि अनुचित है। भाजयुमो नेताओ ने आगे कहा कि वास्तव जब से प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार आईं है तब से विधायक महोदय से लेकर भूपेश बघेल की सरकार ने अपने बूते न ही कोई बड़ा कार्य स्वीकृत किया है और न ही शहर में कोई नई योजना लाई गई है और अब हालात यह है कि पूर्ण हुए कार्यों को भी चालू करने कि फुर्सत नहीं है जिसका ताजा उदाहरण जेल तिराहा फ्लाई ओवर है जिसे चालू होने के आश मे जनता इंतजार कर रही है और विधायक महोदय लोकार्पण कि तारीख भी तय नहीं कर पा रहे है लेकिन भाजयुमो अब चुप नहीं बैठेगी बल्कि एक सप्ताह के अंदर इस ब्रिज मे आवागमन चालू नहीं होने पर जनता के साथ जाकर स्वयं अवरोध हटा देगी ताकि जनता को सुविधा मिल सके।
मेयर व भिलाई नगर विधायक आज देंगे क्षेत्रवासियों को एक और बड़ी सौगात
6 मार्च की सुबह 10 बजे वार्डवासियों की उपस्थिति में किया जाएगा भूमिपूजन
भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई के जोन 1 कार्यालय क्षेत्र में करोड़ों का विकास कार्य होने वाला है। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव एक बार और फिर से क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। 1 करोड़ 16 लाख 60 लाख की लागत से वार्ड 69 और वार्ड 70 में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे।
इन सभी विकास कार्यों का आज 6 मार्च सुबह 10 भूमिपूजन किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन हुडको श्रीराम चौक से रेल्वे लाइन तरफ में हुडको, श्री राम चौक और हुडको मार्केट के पास मिलन चौक में किया जाएगा। वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कुल 6 विकास कार्य का भूमिपूजन होना है। जिसमें वार्ड 70 में हुडको श्री राम चौक से सियान सदन चौक के रोड के किराने पाथवे निर्माण कार्य। दूसरा वार्ड 70 में हुडको सियान सदन चौक से ओवर ब्रिज रोड तक पाथवे निर्माण कार्य। तीसरा श्रीराम चौक से उतई रोड चौक तक के किनारे पेविंग ब्लॉक लगाने का कार्य। चौथा वार्ड 70 में हुडको के पीछे वाली रोड को मुख्य रोड से जाेड़ने हेतु सीसी रोड निर्माण कार्य। पांचवा वार्ड 70 में ए मार्केट के समीप सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य और छठवा वार्ड 70 में बी मार्केट के समीप सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / मान.पं मोती लाल वोरा जी के स्मृति में 4 दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर धीरज बाकलीवाल कातुलबोर्ड वार्ड के बटालियन ग्राउण्ड में 4 दिवसीय राज्य स्तरीय फाइनल फुटबाल मैच देखने पहुचे,फुटबॉल फाइनल मैच में रायपुर एव दुर्ग के बीच कड़ी टक्कर के बाद दुर्ग ने बाजी मारी।
इस अवसर पर शिक्षा एवं खेलकूद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया,सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी एवं पार्षद श्रीमती जयश्री जोशी, छग युवा कांग्रेस सचिव संदीप वोरा एवं गौरव उमरे आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन इस वार्ड में किया गया।आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मैच में पूरे राज्य से 26 टीम भाग लिया था।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा हमारे जिला और प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं । उन्हें अच्छा मंच प्रदान करना हमारा दायित्व है उन्हें प्रोत्साहित करने से ही वे अपना स्थान बनायेंगें और अपने खेल को निखार पायेगें। उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग की आवश्यकता है।
उन्होनें उपस्थित सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाए दी, 4 दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल फाइनल मैच में प्रथम विजेताओं को महापौर धीरज बाकलीवाल ने 21 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 11 हजार रु0 राशि पुरस्कार किया।इस अवसर पर निखिल खिचरिया, राजा विक्रम बघेल, राकेश मिश्रा, आयोजक दीपक चैधरी, गौरव शर्मा, सिद्धू सिंह, ऋषभ बेहार, अरविन्द देववंशी,राजन सिंह, शशिधर राव एवं नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम भिलाई के प्रशासक डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज प्रात: निगम मुख्यालय पहुंचे! प्रशासक कक्ष में पहले उन्होंने निर्माण एवं विकास कार्यों को लेकर जोन आयुक्त के कार्यों की समीक्षा की! इस दौरान निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी उपस्थित रहे! प्रशासक महोदय ने जोन आयुक्तों को निर्देशित किया कि जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए! पानी, बिजली, सफाई इत्यादि विषयों को लेकर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्याओं का निदान करें! वही अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर आने वाले लोगों से प्रशासक उनकी समस्याओं से अवगत हुए ! आवेदक रमेश यादव ने वार्ड 28 छावनी में डोम शेड निर्माण में विलंब होने की समस्या बताई!
आवेदक ने कहा कि छावनी बस्ती औद्योगिक क्षेत्र से घिरा हुआ है तथा श्रमिक बस्ती क्षेत्र है, यहां मंगल बाजार में डोम शेड निर्माण किए जाने का कार्य आदेश जारी किया गया है, जहां कुछ महीने से काम अधूरा है! धार्मिक, सामाजिक व वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रम के लिए डोम शेड निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग के लिए उन्होंने प्रशासक महोदय को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया! एक आवेदक ने फरीदनगर के रिक्त भूमि पर सौंदर्यीकरण के लिए आवेदन सौंपा! प्रशासक महोदय ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर नियमानुसार एवं यथोचित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए! बैठक में मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता यूके धलेद्र, उपायुक्त अशोक द्विवेदी और नरेंद्र कुमार बंजारे तथा जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले, सुनील अग्रहरि एवं प्रीति सिंह मौजूद रहे!
नंदिनी अहिवारा / शौर्यपथ / एकीकृत महिला बाल विकास विभाग के तत्वधान में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन अहिवारा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 13 मंगल भवन में किया गया। इसमें आसपास के 14 जोड़े ने विधि विधान से सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे इस कार्यक्रम के आसपास के लोगों के साथ साथ बराती भी दूल्हा एवं दुल्हन दोनों की ओर से पहुंचे थे ।
सरकार लोगों की फिजूलखर्ची रोकने और गरीब लोगों लोग जो कि अपने बच्चों के विवाह करने में असमर्थ है ऐसे लोगों को सहयोग सहयोग प्रदान करते हुए सरकार सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत गांव की बेटी बेटियों का विवाह करा कर घर बसाने का कार्य कर रही है ।वहीं अन्य गतिविधियों में भी अपनी बातें रखें इस सामूहिक विवाह में दूल्हे राजा बैंड बाजा के साथ बाराती भी निकाला गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नटवर ताम्रकारए पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्रीमती लता चावड़ाए भूपेंद्र सिंह इत्यादि। पुरोहित आचार्य मिश्रा जी के द्वारा मंगल परिणय के मंत्रों के बाद विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा नव दंपतियों कोआशीर्वाद देते हुए कहा कि आप लोगों के जीवन का सुखद क्षण है हमारी सरकार की योजना से पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सफल हो रही है इस क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री जगद्गुरु श्री रुद्र कुमार जी ने आप सभी को आशीर्वाद प्रेषित किए हैं आशीर्वाद कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सरस्वती रात्रे मंत्री प्रतिनिधि जगदीश मारकंडे ओनी महिलांग सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल नाविक दुर्ग जिला उपाध्यक्ष कैलाश नाहटा एवं उपाध्यक्ष नागमणि साहू विजय ढिंडे, संतोष चौहान एल्डरमैन राजू यादव राजेंद्र सिंह ईश्वर शर्मा अनुज साहू और पार्षद शिव कुमारी कुशवाहा,सरोजनी चौधरी एवं परियोजना अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रिसाली / शौर्यपथ / नवगठित रिसाली निगम में प्रथम चुनाव कराने तैयारियां अंतिम चरण पर है। मतदाता सूची भागवार तैयार करने के बाद प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। मतदाताओं को दावा आपत्ति के लिए 9 मार्च तक समय दिया गया है।
अपर कलेक्टर व रिसाली निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने मतदाताओं से कहा है कि वे निर्धारित केन्द्र में भागवार मतदाता सूची का अवलोकन करे। नाम में त्रुटी होने या फिर भाग क्रमांक बदलने पर निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा करे। ताकि सही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा सके। मतदाता इसके लिए केन्द्र में बैठे बीएलओं और निवृत्तमान पार्षद व एल्डरमेन की मदद ले सकते है।
यहां लिए जा रहे प्रपत्र
मतदाता सूची अवलोकन के बाद नाम परिवर्तन और संशोधन के लिए रिसाली निगम क्षेत्र के 13 केन्द्रों का चयन किया गया हैं उक्त केन्द्र में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रूआबांधाए रूआबांधा सेक्टरए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रिसालीए प्राथमिक शाला रिसालीए निगम कार्यालय रिसाली सेक्टरए डीपीएस रिसाली सेक्टरए अंग्रेजी माध्यम स्कूल मरोदा सेक्टर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मरोदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्टेशन मरोदा, नेवई स्कूल, डुंडेरा, जोरातराई, स्टोरपारा पुरैना शामिल है।
40 वार्ड में 94022 मतदाता
पूर्व में 13 वार्ड थे। परिसिमन के बाद 40 वार्ड बनाए गए है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 94022 है। वार्ड 1 तालपुरी में 2540 मतदाता है। इसी तरह 2 रूआबांधा उत्तर 3094, 3 रूआबांधा दक्षिण 2320, 4 रूआबांधा पूर्व 1539, 5 एचएससीएल कालोनी रूआबांधा सेक्टर 3018, 6 रूआबांधा सेक्टर 2484, 7 रिसाली सेक्टर पूर्व 2006, 8 रिसाली सेक्टर पश्चिम 2083, 9 डीपीएस रिसाली सेक्टर 1186, 10 दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर 1581, 11 मरोदा सेक्टर पूर्व 3250, 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम 1730ए,13 टंकी मरोदा 2727, 14 मरोदा कैंप 1950, 15 मौहारी भाठा 2671, 16 बीआरपी कालोनी 1317, 17 शिवपारा स्टेशन मरोदा 2692, 18 एचएससीएल कालोनी मरोदा 1791ए, 19 विजय चौक स्टेशन मरोदा 1303, 20 शंकर पारा स्टेशन मरोदा 2333, 21 सूर्यानगर स्टेशन मरोदा 2179, 22 मैत्रीकुंज रिसाली 3250, 23 प्रगतिनगर रिसाली 2249, 24 आजाद मार्केट रिसाली 2814, 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली 3676, 26 अवधपुरी रिसाली 2235, 27 मैत्री नगर रिसाली 2058ए 28 शक्ति विहार रिसाली 2349ए 29 लक्ष्मी नगर रिसाली 2084ए 30 इस्पात नगर रिसाली 2531, 31 शहीद किरण देशमुख रिसाली बस्ती 3456, 32 नेवई भाठा 1892, 33 नेवई बस्ती पूर्व 1324, 34 नेवई बस्ती पश्चिम 2342,35 डुंडेरा पश्चिम 2775, 36 डुंडेरा पूर्व 2701ए, 37 जोरातराई 2488, 38 स्टोर पारा पुरैना 2408, 39 एनएसपीसीएल पुरैना 1997 व वार्ड 40 पुरैना बस्ती में 2699 मतदाता है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
