
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिसाली क्षेत्र की महिलाओं ने कांग्रेस नेत्री व समाज सेविका सरिता साहू के नेतृत्व में स्कूटर रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। विशाल रैली में 150 से अधिक महिलाएं स्कूटर के साथ शामिल हुई। पंथी चौक सेक्टर-8 से शुरू हुई स्कूटर रैली विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के पश्चात सरीता साहू के निवास पर समाप्त हुई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में रिसाली क्षेत्र की महिलाओं ने स्कूटर रैली निकाली। रैली का नेतृत्व कांग्रेस नेत्री व समाज सेविका सरिता साहू ने किया। सुबह रैली का शुभारंभ पंथी चौक सेक्टर-8 से हुआ। यहां से निकलकर रैली रिसाली, मरोदा फ्लाईओवर होते हुए वापस ग्लोब चौक, सेंट्रल एवेन्यू से सेक्टर.9 होते हुए सरिता साहू के निवास पर समाप्त हुई।
दुर्ग / शौर्यपथ / विश्व महिला दिवस पर आज गया नगर वार्ड 4 के राजीव नगर में निर्मित प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मोर मकान मोर जमीन के लाभार्थी महिला बुजुर्गो व बहनों का वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन द्वारा सम्मान किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे जिन्हें गुलाल लगाकर व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार कि सबसे महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में सबसे ज्यादा इस योजना का लाभ राजीव नगर क्षेत्र के गरीबों को मिला है जिसमे सर्वाधिक 175 से अधिक मकान इस क्षेत्र में बने है जहां कभी झोपड़िया व कच्चे मकान होते थे वहां आज पक्के व सुंदर मकान एवं अच्छी सड़के व गलिया दिखाई देती है और लगभग शत प्रतिशत लोगो के मकान बन जाने से उन लोगो का जीवन स्तर में काफी सुधार आया है तथा यहां कि महिलाएं अब अपने सुव्यवस्थित घरो में सम्मान से रहती है और समाज में भी उन्हे अब गर्व महसूस होता है इसी को ध्यान में रखते हुए महिला दिवस पर वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन ने सभी महिलाओं का सम्मान कर अभिनंदन किया इस अवसर पर उन्होंने मकान के निर्माण में महिला शक्ति का महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए कहा गरीबों के जीवन स्तर सुधारने व पक्के मकान देने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी महिला हित को ध्यान में रखकर ही यह महती योजना लागू कि है और उन्होंने उज्वला योजना के तहत मुफ्त मे गैस सिलेंडर देकर महिलाओं का मान और बढ़ाया है इस लिए हम सभी महिलाए प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में,मंजूषा तिवारी,अनीता यादव, डिलेश्वरी राजपूत, किरण देवांगन सरस्वती शर्मा हेमिन बाई यादव,कमला यादव,दुर्गा यादव,उषा राजपूत,सरस्वती राजपूत अमरीका निर्मालकर, संध्या दुबे,राधा यादव करुणा शर्मा, दशमत निषाद,कुंती साहू,लक्ष्मी साहू,ऊर्जा ठाकुर, मल्लिन बाई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / 50 पार की पर्वतारोही महिलाएं फिर एक बार अपने बुलंद हौसलों के साथ हिमालय की चोटियों को फतह करने निकल रही हैं। टीम की ज्यादातर महिलाएं पहले भी हिमालय अभियान का हिस्सा रही हैं। इनमें दुर्ग जिले की भिलाई निवासी सविता धपवाल भी शामिल हैं, जिन्होंने पद्मश्री बछेंद्री पाल के साथ 1993 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह की थी। सविता वर्तमान में भिलाई स्टील प्लांट के शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं। उनके पति हुकुम सिंह धपवाल भिलाई स्टील प्लांट में जनरल मैनेजर हैं। एवरेस्ट फतह करने वालीं पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल के नेतृत्व में ये टीम मई में पूर्वी से दक्षिण हिमालय पर पांच महीने के लंबे अभियान पर निकलेगी।
तालपुरी निवासी सविता धपवाल ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश से मई के पहले हफ्ते में उनका यह अभियान शुरू होगा और 4,500 किलोमीटर का सफर करेगा, जिसमें 40 पर्वतीय दर्रे पार करेगा, इनमें बेहद मुश्किल माना जाने वाला 17, 320 फीट ऊंचा लमखागा दर्रा भी शामिल है। फिट इंडिया अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन टाटा स्टील खेल एवं युवा मंत्रालय के साथ मिलकर कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान मूल रूप से 50 पार की महिलाओं को अपनी सेहत व फिटनेस के प्रति जागरुक रखने के इरादे से शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि टीम अरूणाचल प्रदेश के बोमडिला में मिस्टी पर्वत से अपना सफर शुरू करेगी, इसके बाद भूटान प्रवेश करेगी। यहां से पर्वतारोहण अभियान सिक्किम होते हुए गुजरेगा, जिसमें चितरे, काला पोखारी और संदक फू भी शामिल हैं। यहां से टीम नेपाल प्रवेश करेगी। जिसमें धौलागिरी दर्रे के रास्ते सालपा पास, लामजुरा पास से गुजरते हुए अन्नपूर्णा मासिफ के 17 हजार 769 फीट ऊंचे थोरांग ला को पार करेगा। नेपाल और हिमाचल प्रदेश की चोटियों से होते हुए यह अभियान अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में लेह लद्दाख में पूरा होगा। जिसमें टीम 18 हजार 380 फीट ऊंचे खारदुंगला, 17 हजार 869 फीट ऊंचे सासेर ला, 17 हजार 869 फीट ऊंचे देप्सांग ला से होते हुए 18 हजार 175 फीट ऊंचे काराकोरम पास पहुंचेंगी।
टीम में जमशेदपुर से पद्मश्री बछेंद्री पाल (67) के साथ भिलाई से सविता धपवाल (52), कोलकाता से चेतना साहू (54), मैसूर से शामला पद्मनाभन (64), बड़ोदा से गंगोत्री सोनेजी (62), पालनपुर से चौला जागीरदार (63), जमशेदपुर से पायो मुरमु (53), बीकानेर से डा. सुषमा बिस्सा (55), लखनऊ से मेजर कृष्णा दुबे (59), नागपुर से बिम्बा देउसकर (55) होंगे। वहीं उत्तराखंड से सहायक स्टाफ के तौर पर मोहन रावत (41), अमला रावत (47) और रणदेव सिंह (30) इस टीम का साथ देंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ /मनरेगा योजना में जिला दुर्ग पुरुषों की तुलना में महिला मानव दिवस अर्जित करने के मामले में 30,19,629 दिन अर्जित कर प्रदेश में अग्रणी स्थान पर है। योजना के तहत महिलाएं पुरूषों की अपेक्षा अधिक कार्य कर रही है। गौरतलब है कि जिले में कुल 46,89,857 मानव दिवस किये गए हैं। जिसमें पुरूषों 16,70,228 मानव दिवस अर्जित कर रहे है। ग्रामीण महिलाएं अपने मजबूत कंधों पर घर के साथ गाँव के विकास की जिम्मेदारी भी निभा रही है। मनरेगा योजना अंतर्गत तालाब गहरीकरण से लेकर आंगनबाडी भवन, पंचायत भवन, नया तालाब, डबरी निर्माण चेक डेम, नाला निर्माण, चेक डेम निर्माण कार्य में अपना योगदान महिलाओं ने दिया है।
जिले की स्वीकृत 290 गोठानों में महिला समूहों द्वारा गोबर के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा हैं इससे उनको आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिला स्व-सहायता समूहों को स्वच्छाग्राही, स्वच्छता प्रेरक के रूप में जोड़ा गया है। अंतर्राष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), आजीविका मिशन, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अधिनियम, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी आदि समस्त योजनाओं में महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय भूमिका रही है। इन सभी योजनाओं में महिला स्व-सहायता समूहों को विशेष रूप से जुड़कर सफलता की उपलब्धियों की ओर आगे बड़ रहे हैं। श्री एस. आलोक सीईओ, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा जानकारी दी गई कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के 385 ग्राम के लगभग दस हजार महिलाओं ने गांव की स्वच्छता के साथ-साथ आजीविका मिशन एवं मनरेगा अंतर्गत महिला मजदूरों द्वारा मानव दिवस अर्जित 3019629 किया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिले की लगभग 40 लाख महिलाएं जुड़कर आजीविका के अलग-अलग क्षेत्र में कार्य कर रही है। स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूहों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर ओ.डी.एफ. एवं स्वच्छता स्थायित्व बनाए रखने के लिये निरंतर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गई। सभी 304 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता स्थायित्व हेतु महिलाओं की चैपाल का आयोजन किया गया। स्वच्छता चैपाल के माध्यम से आम ग्रामीणों को स्वच्छता एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन संबंधित जानकारी दी गई। इसके पश्चात् स्वच्छता मतदान का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता संबंधित सुझावों को मतदान पेटी में डाला गया एवं चर्चा की गई। महिला समूह द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया एवं सार्वजनिक स्थान पर एकत्र होकर ग्रामीणों के साथ स्वच्छता शपथ ली गई। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
ग्रामीण बच्चों को एकत्र कर एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में हाथ धुलाई गतिविधियां कराई गई, जिसमें हाथ धोने की आवश्यकता से अवगत कराया गया। बच्चों एवं महिलाओं द्वारा स्वच्छता संबंधित प्रतियोगिताएं जैसे रंगोली, नारा लेखन, पेंिटंग एवं खेल-कूद का आयोजन किया गया। ग्राम के सार्वजनिक स्थानों एवं पेयजल स्त्रोतों की श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के मुख्य सलाहकार श्री आनंद शेखर द्वारा जिला दुर्ग के ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम रिसामा का भ्रमण किया गया एवं जानकारी दी गई कि भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत आगामी वित्तीय वर्ष में जनसंख्या के अनुपात में बड़े बजट का प्रावधान किया गया है, ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले 80 प्रतिशत कचरे से खाद बनाया जा सकता है, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन की नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी की प्रशंसा करते हुए जल शक्ति मंत्रालय में इस योजना की जानकारी दिये जाने की बात कही गई। ग्राम में निकलने वाले 20 प्रतिशत अजैविक कचरे के निपटान हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर योजना बनाए जाने पर जोर दिया गया तथा विकासखंड स्तर पर प्रोसेसिंग इकाई लगाये जाने के बारे में प्रावधान किया जा रहा है।
भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत में निर्मित सेग्रीगेशन वर्कशेड, सामुदायिक शौचालय, सोख्ता गड्ढा, त्रि-स्तरीय जल शुद्धिकरण इकाई, नाडेप एवं वर्मी टेंक, गौठान, पंचायत भवन, बाल सदन, मल जल प्रबंधन अंतर्गत किये जा रहे कार्य एवं अन्य सार्वजनिक स्थल का निरीक्षण किया गया। ग्राम पतोरा में सरस्वती दीदी स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह द्वारा कचरा एकत्रिकरण का कार्य किया जा रहा है। अब-तक समूह की महिलाओं द्वारा 25 हजार रू. का अपशिष्ट कबाड़ी के पास विक्रय किया जा चुका है। गोठान में निर्मित 65 क्विंटल खाद का विक्रय किया जा चुका है। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत पतोरा में सभी घरों के सामने महिला का नाम लिखा जा रहा है। जिससे घर की पहचान महिलाओं के नाम होगी एवं महिलाओं के सम्मान में वृद्धि होगी। मुख्य सलाहकार, जलशक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ग्राम में किये गये कार्यों की सराहना की गई एवं आगामी भ्रमण में केन्द्रीय मंत्री महोदय को भी सम्मिलित किये जाने की बात कही गई। श्रीमती योगिता चंद्राकर, सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग से ग्राम पंचायत रिसामा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के संबंध में चर्चा की गई।
ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त घोषित करने पश्चात् स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेस-02 अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा शौचालय का शत्प्रतिशत उपयोग, शाला, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन में शौचालय की उपलब्धता, सेग्रीगेशन वर्कशेड की उपलब्धता एवं ठोस व तरल अपशिष्ट के उचित निपटान की व्यवस्था के आधार पर ग्रमों को ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम घोषित किया जा रहा है। अब तक जिला दुर्ग के 08 ग्रामों को ओ.डी.एफ. प्लस घोषित किया जा चुका है। जनपद पंचायत दुर्ग से ग्राम रिसामा, ढौर, कोडिय़ा, मचांदुर, जनपद पंचायत धमधा से ग्राम बसनी एवं जनपद पंचायत पाटन से ग्राम पंचायत पतोरा, कौही व अमलेश्वर को ओ.डी.एफ. प्लस ग्राम घोषित किया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री उषा टावरी पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कल्पना जोशी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बानी सोनी महिला मोर्चा जिला महामंत्री अलका बाघमार गायत्री वर्मा उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनीता वैष्णव महिला उद्यमी ,हंसा शुक्ला स्वरूपानंद कॉलेज प्रोफेसर ,माया शर्मा योगा टीचर ,सोनल कालरा मॉडल आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं का उनके अनुभव को उपस्थित महिलाओं के बीच साझा किया गया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में महिलाओं से लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं उसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला महिला मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के उत्थान से लेकर विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के सम्मान के साथ साथ उपस्थित महिलाओं के बीच खेलकूद का कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया
आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा महिलाओं के उत्थान को लेकर लगातार सतत प्रयास किए जा रहे हैं और उन्होंने भ्रूण हत्या पर पूरी तरह रोक लगे इस उद्देश्य से एक कल्पना कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाम की एक योजना की शुरुआत की थी और उस योजना के मार्फत से देश में भ्रूण हत्या पर लगभग रोकथाम से लग गया आज महिलाओं के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों पर महिला सशक्तिकरण के नाम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन रही है पूरे विश्व में महिलाएं हर क्षेत्र पर अपनी उपस्थिति का एहसास करा रही है क्योंकि महिलाएं एक पूर्ण चक्र के समान है क्योंकि उनके भीतर सृजन पोषण और परिवर्तन की शक्ति होती है मैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं
आयोजित कार्यक्रम में उपासना चंद्राकर श्वेता बक्शी डॉक्टर भावना गायकवाड सीमा शर्मा गायत्री साहू सुधा सिंह रुपेशवरी साहू अहिल्या यादव नीलम चौधरी स्वरूप लता पांडे सविता पुष्पा शर्मा बसंता शर्मा आर मणि प्रीति हमने वनिता हरिन खड़े दुर्गा रामटेके उषा यादव मीना वर्मा ममता देवांगन लता ठाकुर सविता साहू बसंती गायकवाड सुभद्रा देवांगन दिनेश्वरी तुरकर नीलम अरुणा सोनवाने अंजू तिवारी कांति सिन्हा उषा निर्मलकर कविता पोद्दार सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं महिला शक्ति उपस्थित रहे
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग एवं संपर्क व प्रशासन विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों का सम्मान किया गया।
जनसंपर्क विभाग में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरोना काल की चुनौतियाँ और महिलाओं की भूमिका पर परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन करने के साथ ही सहभागिता प्रदान करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में महाप्रबंधक जनसंपर्क एस के दरिपा, उप-महाप्रबंधक जनसंपर्क प्रशांत तिवारी तथा सहायक महाप्रबंधक जनसंपर्क श्रीमति अपर्णा चन्द्रा मंचस्थ रही। कार्यक्रम का समन्वय व संचालन वरिष्ठ प्रबंधक जनसंपर्क सत्यवान नायक ने किया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ प्रबंधक जनसंपर्क जवाहर बाजपेयी उपस्थित रहे।
महाप्रबंधक (जनसंपर्क) एस के दरिपा ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं अपने वर्क लाइफ बैलेंस को बेहतर ढंग से मैनेज कर पाती है। यही वजह है कि वे घर और ऑफिस को बेहतर ढंग से संभाल पाती है। कोरोना काल में भी उन्होंने अपने इस कौशल का बेहतर प्रदर्शन किया है।
उप-महाप्रबंधक (जनसंपर्क) प्रशांत तिवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महिलाओं का हमें सदैव सम्मान करना चाहिए। जहां-जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां-वहां प्रगति होती है।
सहायक महाप्रबंधक जनसंपर्क श्रीमति अपर्णा चन्द्रा ने अपने उद्बोधन में महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को परिवार व ऑफिस के साथ-साथ स्वयं के लिए भी समय निकालना चाहिए। अपने शौक और इच्छाओं को जीवंत बनाये रखें, अपने स्वास्थ्य का विशेष तौर पर ध्यान रखें। आप स्वस्थ रहेंगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा। कोरोना काल में महिलाओं ने अपने परिजनों की सुरक्षा का सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मै आप सभी को बधाई देती हूँ।
इस सम्मान समारोह व परिचर्चा में नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ महिला ठेका श्रमिकों का भी सम्मान किया गया। इस परिचर्चा व सम्मान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभी उपस्थित महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इन महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें श्रीमति अपर्णा चंद्रा, श्रीमति सुजाता जांगीड़, श्रीमति मंजुलता वर्मा, श्रीमति वरहलम्मा, श्रीमति सुनीता साहू, श्रीमति मिनी झांझी, श्रीमति अलका तिवारी, श्रीमति नितिशा साहू आदि। सभी उपस्थित महिलाओं ने विषय पर अपनी सारगर्भित बातें रखीं। उपस्थित अतिथियों ने सभी का सम्मान किया।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र अंतर्गत गंदगी फैलाने वाले और प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी का उपयोग करने वालों के खिलाफ निगम की टीम कार्यवाही की। प्रमुख बाजार क्षेत्र होटल, ठेले व नाश्ता सेंटर वालों द्वारा अनियंत्रित तरीके से गीला एवं सूखा कचरा को फेंकने वालों पर कार्रवाई की जा रही है! इसी के तहत जोन 02 वैशालीनगर और जोन 04 खुर्सीपार क्षेत्र में निगम की टीम ने 23 व्यवसासियों से 2200 रूपए अर्थदंड की वसूली की। इस दौरान बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थान पर मास्क नहीं लगाने वालों से भी अर्थदंड वसूला गया। शिवाजीनगर जोन 04 खुर्सीपार के अंतर्गत होटल, चाय, नाश्ता ठेला व अन्य खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाले जो गंदगी फैलाने व डस्टबिन नहीं रखने वालों पर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्यवाही की। जोन 04 जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेश पाण्डेय ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही करने जोन के स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्यवाही करने चौक चौराहा व बाजार क्षेत्र का निरिक्षण कर रही है। वार्ड कं. 37 क्षेत्र में देशी शराब दुकान के पास ठेले पर पानी पाउच और डिस्पोजल विक्रय करने तथा गंदगी फैलाने वालों से 700 रूपए अर्थदंड वसूलते हुए डिस्पोजल और पानी पाउच के पैकेट को जप्त किया गया। इसी प्रकार जोन 02 वैशालीनगर के जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि टीम ने बाजार क्षेत्रों का निरीक्षण किया और गंदगी फैलाने तथा मास्क नहीं लगाने वालों से अर्थदंड वसूला! अंजनी सिंह ने बताया कि गोल मार्केट में सब्जी विक्रय करने वाले सब्जी के वेस्ट को खुले में फेंक देते है, इससे सुबह सफाई कर्मचारियों को सफाई में काफी परेशानियां होती है! इसी के तहत 20 व्यवसायियों से 1500 रूपए अर्थदंड वसूलते हुए उन्हें समझाईश दी गई कि वेस्ट को खुले में न फेंके उसे निगम के सफाई कर्मी को देवे ताकि उचित निष्पादन किया जा सके साथ ही बताया गया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक, कैरी बैग का उपयोग नहीं करना है इससे पर्यावरण को नुकसान होता है तथा गीला एवं सूखे कचरे को एकत्रित कर रखें और निगम के कचरा वाहन में डाले ताकि कचरे को व्यवस्थित किया जा सके। निगम की टीम ने देर शाम तक की कार्यवाही में मुन्नालाल केशरवानी से गंदगी फैलाने पर 100 रू, हरिशचंद्र से 50 रू, राजू से 100 रू, बिसुनदयाल गुप्ता से 50 रू, दिनेश कुमार से 50 रू, रवि से 50 रू, अरमान अली से 200 रू, शिवशंकर साव से 100 रू, अहमद से 200 रू, सत्यदीप पटेल से 50 रू, संतोष भारती से 50 रू, श्रीराम साहू से 50 रू, उमाशंकर साहू से 50 रू, बबलू से 100 रू, राजमन से 50 रू, मन्टू से 50 रू, विनोद से 50 रू, कोमल से 50 रू, गुड्डू शंकर से 50 रू, मुकेश पटेल से 50 रू सहित 20 लोगों से 1500 रू अर्थदंड तथा जोन 04 खुर्सीपार क्षेत्र में डिस्पोजल एवं पानी पाउच से गंदगी फैलाने वाले 3 लोगों 700 रू अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही की गई।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से ग्राम मुंहरेंगा में माता कौशल्या महोत्सव सम्पन्न हुआ । माता कौशल्या गौरव अभियान समिति द्वारा आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि कुंवरसिंह निषाद संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक ने कहा कि भगवान श्रीराम की माता कौशल्या जी छत्तीसगढ़ की बेटी है । इसलिए छश्रीसगढ़ में भांजों का चरण स्पर्श किया जाता है । श्रीराम छश्रीसगढ़ के भांजे हैं इसलिए छत्तीसगढ़ के हर भांजे को श्रीराम मानकर चरण स्पर्श किया जाता है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता कौशल्या मंदिर से वन गमन पथ की यात्रा को जन जन के लिए पावन पथ के रूप में महत्व देकर देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ का महत्व बढ़ाया है । श्रीराम ने वनवास के दस वर्ष यहां बिताये। छत्तीसगढ़ ़ पर श्रीराम की कृपा है । यहां किसानों की फसल का दाना दाना महत्व पाता है । यहां नया इतिहास बन रहा है । छत्तीसगढ़ ़ की परंपरा यहाँ के तीज त्यौहार अब अपने असल स्वरूप में मनाए जा रहे हैं । पुरखों का छत्तीसगढ़ ़ अब जगमगा रहा है । आने वाली पीढ़ी मजबूत बने । वर्तमान गौरवशाली हो हम पुरखों के सपने को पूरा कर सकें यह संकल्प लेकर काम किया जा रहा है । उन्होंने कौशल्या महोत्सव के आयोजन को महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए कहा कि इस समिति ने विगत दस वर्षों में लगातार संस्कृति और परंपरा पर केन्द्रित कार्यक्रम का कीर्तिमान बनाया है । अध्यक्ष डी.एस. परगनिहा मुख्य अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क अभिकरण ने कहा कि हमारे गांव का सौभाग्य है कि माता कौशल्या महोत्सव मनाने के लिए इसे चुना गया ।
पुरखों की दी हुई सीख से हम सब सही राह पर चलें यहीं संकल्प होना चाहिए । छत्तीसगढ़ देश भर में चर्चित है । अब विदेशों में भी हमारी पहचान है । नए संकल्पों के साथ हमारा छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है ।
धनराज बंजारे सभापति जनपद पंचायत धमधा, टूमनलाल साहू विधायक प्रतिनिधि धमधा, सूर्यकान्त शर्मा विधायक प्रतिनिधि बेमेतरा विशेष अतिथि थे । संयोजक साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा ने संस्थापक अध्यक्ष संत पवन दीवान के त्यागी जीवन को याद किया । छत्तीसगढ़ के यश के लिए काम करने वाले पुरखों के संबंध में उन्होंने कहा कि उनके सपनों को साकार करने का जो प्रयास मुख्यमंत्री और उनके साथी कर रहे हैं उसे साहित्य एवं कला जगत से लेकर आम आदमी महसूस कर रहे है । त्यौहार, पर्व, परंपरा का मूल रूप सामने आ रहा है । श्रीराम वन गमन पथ पर यह नाटिक माघी पुन्नी मेला राजिम में मंचित हुआ । यह नाटिका श्रीराम के त्यागी जीवन और आदर्श की मंचीय प्रस्तुति है जिसे महेश वर्मा एवं राजेन्द्र साहू ने प्रभावशाली बनाया है। मैंने शोध पर आधारित नाटिका का लेखन किया है । कलाकारों ने इसे लोकरंजक बनाकर प्रभावशाली रूप दिया है । यह नाटिका श्रीराम के संकल्प संघर्ष और संस्कार पर आधारित है । छत्तीसगढ़ भाषा रचित नाटिका का प्रदर्शन शीघ्र ही अन्य आयोजनों में होगा । मंच पर लोकमया, लोकधारा, राऊत नाचा, बांसगीत की प्रस्तुति हुई । आर.डी.राव का गायन तथा रामपुर के कलाकारों का चाय पर केन्द्रित हास्य प्रहसन हुआ । देर रात्रि तक दर्शकों ने महोत्सव का आनंद लिया । रामपुर के कलाकार गंधर्व ने महेश वर्मा को अपने हाथ से बनाया पोट्रेट भेंट किया ।
विशेष स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों एवं कलाकारों को मंच पर सम्मानित किया गया । मंच संचालन नारायण चंद्राकर ने किया तथा आभार गांव मुंहरेंगा के संरपंच वीरेन्द्र यादव ने व्यक्त किया । आसापास के गांवों के रसिक श्रोता बड़ी संख्या में मुंहरेंगा महोत्सव में उपस्थित थे
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर पालिक निगम राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने अभूतपूर्व प्रयास कर रही है! नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 3200 महिला स्व सहायता समूह गठित है! इन सभी महिलाओं को निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में रोजगार दिलाने का प्रयास भिलाई निगम द्वारा किया जा रहा है! सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए निगम हर स्तर पर कार्यरत है! लगातार स्व सहायता समूह की बैठक उनके क्षेत्र में आयोजित की जा रही हैए प्रशिक्षण के माध्यम से बाजार में प्रचलित सामग्रियों के निर्माण एवं आय वृद्धि के साधन के विषय में जानकारी दी जा रही है! 2900 महिला स्व सहायता समूह को प्रदान किया जा चुका है 10000 रुपए आवर्ती निधि निगम भिलाई क्षेत्र में पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह के 2900 एसएसजी को 10, 000 रुपए आवर्ती निधि दिया जा चुका है! यानी दो करोड़ 90 लाख रुपए महिलाओं को आवर्ती निधि के रूप में दिया गया है! ताकि महिलाएं इन पैसों से अपने रोजगार के साधन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बन सकें!
महिलाओं को बैंक लिंकेज कराने का पूरा प्रयास स्व सहायता समूह की महिलाओं को बैंक के माध्यम से सहायता स्वरूप ऋण प्रदान किया जाता हैए इसके लिए बैंक लिंकेज कराना आवश्यक हैए भिलाई निगम ने इसके लिए बैंक के कर्मचारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं की बैठक करवाकर दोनों के मध्य समन्वय बनाकर हर स्व सहायता समूह को बैंक से जोडऩे का पूरा प्रयास किया है! बर्तन बैंक की स्थापना निगम भिलाई में पहली बार बर्तन बैंक की स्थापना महिलाओं द्वारा किया गया! किराया भंडार से सस्ते दर पर महिलाओं द्वारा बर्तनों को किराया में देकर आय अर्जित किया जा रहा है! महिलाओं ने इसमें काफी मुनाफा कमाया है! खुर्सीपारए सेक्टर 4ए जवाहर नगर एवं शांति पारा सहित अन्य स्थानों में बर्तन बैंक की स्थापना की गई है! महिलाएं इसे स्वयं संचालित करती है!
छोटे.छोटे व्यवसाय से जुटा रही है आय के बड़े साधन महिलाएं भी पीछे नहीं है इसको चरितार्थ करते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओं ने छोटे.छोटे व्यवसाय को अपनाकर आय के बड़े साधन जुटाने की कोशिश की है! महिलाओं ने कपड़ा व्यवसायए मोमबत्तीए अगरबत्तीए मसाला निर्माण का व्यवसायए फैंसी व्यवसायए खिलौने का व्यवसायए किराया भंडारए सब्जी व्यवसायए फिनाइल बनाने का कार्यए घरेलू एवं छत्तीसगढ़ी खाद्य सामग्री बनाने का कार्यए सिलाई से संबंधित कार्य तथा अन्य कार्यों को अपनाकर आय अर्जित कर रही है! बेरोजगारी समाप्त करने अपना रही है कुटीर उद्योग जैसा व्यवसाय स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बेरोजगारी समाप्त करने के लिए कुछ स्थायी मशीनें खरीदकर अपने समूह की अन्य महिलाओं को भी रोजगार देने का काम किया है! स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दोना पत्तल बनाने की मशीनए अगरबत्ती बनाने की मशीनए दीया बनाने की मशीन एवं रूई से बत्ती बनाने की मशीन खरीदकर अपना खुद का व्यवसाय प्रारंभ किया है! महिलाओं के इस छोटे.छोटे प्रयासों से बड़ी सफलता मिल रही है! निगम ने इन कार्यों का जिम्मा दिया महिलाओं को भिलाई निगम में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें गोधन या योजना संचालित करनेए शहर के आश्रय स्थल संचालित करने तथा गढ़ कलेवा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने इन्हें अवसर दिया है! शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में इन्हें प्राथमिकता दी जा रही है! इसके साथ ही कई ऐसे कार्य जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रबल हो कार्य दिया जाता रहा है! निगम ने जिन कार्यों को महिलाओं को दिया है उसे महिलाएं बखूबी जिम्मेदारी के साथ निभा रही है!
महिलाओं के लिए मदर्स मार्केट बनेगा सबसे बड़ा प्लेटफार्म पावर हाउस के पास निर्माणाधीन मदर्स मार्केट भिलाई शहर की महिलाओं के लिए सबसे बड़ा प्लेटफार्म साबित होगा! महिलाओं द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट की बिक्री के लिए स्थायी मार्केट न होने के कारण एक बहुत बड़ी समस्या है! इस समस्या को नगर निगम भिलाई ने पूर्णतरू समाप्त करने की ठानी है! महिलाओं को अपने प्रोडक्ट को विक्रय करने के लिए कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं होगी! मदर्स मार्केट के निर्माण कार्य पूर्ण होते ही महिलाओं को एक बेहतर प्लेटफार्म मिलेगा!
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
