
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आम्रपाली एवं अन्य क्षेत्र में निर्मित तथा निर्माणाधीन आवासों में नाला से प्रभावित का व्यवस्थापन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, आवास प्रदाय करने के लिए लाटरी पद्धति से आवास आवंटन निगम द्वारा किया जाता है! नवनिर्मित आवासों में असामाजिक तत्वों तथा कुछ दलालों द्वारा नागरिकों को गुमराह कर फर्जी तरीके से आवास आवंटन करने हेतु फार्म भर कर फर्जी अनुबंध संपादन कर रुपए की मांग कर तथा राशि लेकर अवैध रूप से आवास दिलाने नियम विरुद्ध नागरिकों को ठगे जाने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है!
ऐसे लोगों पर निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं! प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गलत तरीके से आवास दिलाने के एवज में अवैध वसूली करने वालों से सावधान रहे ! नागरिकों से अपील की है कि बिना पुष्टि किए किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर अनैतिक रूप से लेन-देन न करे! यदि कोई भी अनजान व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने संपर्क करता है तो ऐसे लोगों से सावधान रहें! किसी भी अनजान व्यक्ति को आम नागरिकगण अपना तथा अपने परिवारों का दस्तावेज जैसे मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि दस्तावेज आवास प्राप्त करने के लिए न देवे! आवास आवंटन की संपूर्ण कार्यवाही निगम कार्यालय के द्वारा एवं निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा ही किया जाता है!
निगम भिलाई क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्यालय मदर टैरेसा नगर पानी टंकी जोन क्रमांक 3 निगम कार्यालय चंद्रा मौर्या के पास प्रथम तल पर स्थित है किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है !
निगम कार्यालय में आकर ही जमा करें राशि नाला से प्रभावित लोगों के व्यवस्थापन के लिए निगम द्वारा सर्वे उपरांत नोटिस/सूचना जारी किया गया है! व्यवस्थापन के तहत 75000 रुपए की राशि हितग्राही को जमा करना होता है! हितग्राहियों को प्रथम किश्त के रूप में 5000 रुपए जमा करना होता है जिसके बाद वह लॉटरी सिस्टम से आवास प्राप्त करने के लिए सम्मिलित हो जाते हैं! लॉटरी में नाम आने पर आवास आवंटन की प्रक्रिया की जाती है! शेष 70000 की राशि 24 माह के आसान किस्तों में हितग्राही को जमा करना अनिवार्य है! इस राशि को जमा करने के लिए निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय से हितग्राही को चालान बनाकर दिया जाता है, जिसके आधार पर निगम कार्यालय में राशि जमा की जाती है! यहां यह बताना अनिवार्य है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी रसीद प्रदाय कर तथा हितग्राहियों से संपर्क कर अवैध तरीके से वसूली की जा रही है! जबकि राशि को जमा करने के बाद निगम द्वारा ऑनलाइन रसीद प्रदाय की जाती है!
प्रशासन ने नागरिको से अनुरोध करते हुए कहा कि किसी के भी बहकावे में न आए, सीधे निगम कार्यालय में आकर अपनी राशि जमा करें! किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा का अंदेशा होने पर प्रधानमंत्री आवास योजना के उप अभियंता जयंत शर्मा के मोबाइल नंबर 7804999993 पर संपर्क कर अवगत कराएं!
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग समिति की बैठक प्रभारी दीपक साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे । उन्होनें बताया महापौर धीरज बाकलीवाल की मंशा व मार्गदर्शन में बजट प्रस्तुत किया जाना है । जिसमें विकास के अंतर्गत अनेक प्रावधान किया गया है। वार्डो में निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य के लिए आपकी सोच और अपेक्षा के तहत् बजट में सुझावों को शामिल किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया है निगम का बजट विकास परख हो, आम जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं की पूर्ति के अनुरुप हो । अध्यक्ष वित्त प्रभारी द्वारा निगम बजट की आय-व्यय के अनेक बिन्दुओं पर सदस्यों से विस्तार से चर्चा की । तथा उसे एमआईसी में भेजे जाने का निर्णय लिया गया । बैठक में श्रीमती गायत्री साहू, भास्कर कुण्डले, चंद्रशेखर चंद्राकर, श्रीमती इंद्राणी कुलेश्वर साहू, अमित देवांगन, बिजेन्द्र भारद्वाज, के अलावा लेखा अधिकारी आर0के0 बोरकर, सहा0 राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र वर्मा उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर शिवनाथ महोत्सव मेला मड़ई का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जहाॅ साफ-सफाई के साथ ही पानी और प्रकाश व्यवस्थाओं का आज आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों के साथ जाकर मौका मुआयना किया । इस दौरान सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, प्रभारी सहा0 अभियंता ए0आर0 राहंगडाले, जलकार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता तथा अमृत मिशन योजना एजेंसी के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
शिवनाथ महोत्सव मंड़ई मेला में सभी व्यवस्था व्यवस्थित रखें-
आयुक्त मंडावी ने शिवनाथ तट का निरीक्षण कहा वहाॅ की साफ-सफाई का निरीक्षण किया उन्होनें नागरिक सुविधाओं के तहत् बेरीकेट्स और महिलाओं के लिए चंेजिंग पंडाल अलग से लगाने कहा । उन्होनें चूना से लाईनिंग स्थलों को चिहिन्त करके रखें । नदी तट से कचरा मलमा निकालकर सफाई करायें । साथ ही बेरीकेट्स लगाने कहा। उन्होनें साफ-सफाई के तहत् स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अनुसार यहाॅ प्रचार-प्रसार के लिए बैनर पोस्टर लगाने निर्देश दिये । उन्होनें कहा पूरे जिला से यहाॅ लोग अधिक संख्या में आते हैं इसलिए पीने का पानी और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने कहा । इसके साथ ही साथ जगह-जगह डस्टबीन रखें ताकि आम जनता कचरा गंदगी न फैलायें । उन्होनें मेला स्थल में व्यवसाय के लिए दिये जाने वाले स्टाल का भी अवलोकन किये। पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से लिये ।
रिसाली / शौर्यपथ / महिलाओं पर दोहरी जिम्मेदारी है। काम काजी होने पर उन्हंें परिवार की अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। उक्त बातें अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिसाली निगम में आयोजित सम्मान समारोह में डिप्टी कलेक्टर ज्योति पटेल ने कही। वे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थी। उन्होंने 50 महिला अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मान शाल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने किया।
महिला दिवस पर डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि मौजूदा परिवेश में पुरूष व महिलाओं के बीच बराबर की सहभागिता हैं। इसके बाद भी आज महिलाओं को सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक अलग-अलग भूमिका में जिम्मेदारी का निर्वहन कराना पड़ता हैं। वही अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे ने नारी शक्ति पर अपनी बात रखी और डिप्टी कलेक्टर के आथित्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता आर के साहू, सहायक अभियंता बी के सिंह, उपअभियंता हिमाशु कावड़े, अखिलेश गुप्ता, गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग के जगरनाथ कुशवाहा, एल्डरमेन फकीर राम ठाकुर, अनुप डे, कीर्तिलता वर्मा, डोमार देशमुख आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से प्र. जनसंपर्क अधिकारी शैलेश साहू एवं रूपा साहू ने किये।
इनका हुआ सम्मान
नगर निगम की उमयंती ठाकुर, डिगेश्वरी चंद्राकर, नीलू यादव, इन्द्राणी चंद्राकर, खेतहारीन, शालीनी गुरव, कविता यादव, मुनिया रात्रे, ललिता यादव, सोनाली भांडुलकर, पुष्पा साहू, गायत्री साहू, कमिता साहू, निकिता, अंजु ताम्रकर, वर्षा देशमुख, अनिता गायकवाड़, अंकिता, नीशू रजक, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की अरूणा धृतलहरे, कंुजेश्वरी साहू, पूनम कोशलेय, ललिता साहू, कुमकुम स्व सहायता समूह की रेवती तांडी, लता महानंद, दिपीका, दुलारी पटेल, शशी यादव, अभिनंदन स्व सहायता समूह की अर्चना, सविता बाई, मोना, फूलबासन ठाकुर, ईश्वरी साहू, जन स्वास्थ्य विभाग की कली बाई साहू, नकुल बाई, सरीता कोसरे, गंगा बाई साहू, चन्द्रिका बाई, राधिका साहू, शैलेन्द्री बाई, जानकी बाई साहू, गंगा बाई निर्मलकर, राखी नायक,।
सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुरूआत
सम्मान समारोह की शुरूआत छत्तीसगढ़ी गीत से हुई। तेजस्वनी महिला स्व सहायता समूह की 25 सदस्यों की टीम ने संगीतमय प्रस्तुती दी।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम के अंतिम छोर में जीवन यापन करने वाली महिला के गंभीर होने और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की टीम घर पहुंचकर उपचार करने की सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे नेवई क्षेत्र पहुंचे। उन्होने हेल्थ टीम के सदस्यों से महिला का हाल-चाल पूछा। आयुक्त ने पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होते तक बीमार महिला का उपचार करने निर्देश दिए।
नेवई भाठा उड़िया बस्ती निवासी सौभाग्यवती पति बिरेन्द्र (64) शुगर व ब्लड पे्रशर बढ़ने से गंभीर रूप से बीमार हो गई थी। वह एक छोटे से कमरे में खाट पर पड़ी थी। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत कार्य करने वाली टीम को इसकी जानकारी मिलते ही उसे व्हील चेयर पर बिठाकर कमरे से बाहर निकाला और उपचार शुरू किया। बाद में आयुक्त नेवई भाठा पहुंचे और वस्तु स्थिति को जानने के बाद महिला को विशेष ध्यान देते उपचार के निर्देश दिए।
पोल्ट्री फार्म संचालक को दी मोहलत
वार्ड 32 नेवई भाठा का भ्रमण करते आयुक्त पोल्ट्री फार्म पहुंचे। इस दौरान आयुक्त ने पोल्ट्री फार्म संचालक अशोक जेना से जमीन व पोल्ट्री फार्म संचालित करने संबंधी दस्तावेज मांगे। दस्तावेज नही होने पर आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने और पोल्ट्री फार्म अन्यत्र संचालित करने निर्देश दिए। आयुक्त ने मुर्गियों को देखने के बाद कारोबार अन्य जगह शिफ्ट करने 2 माह की मोहलत दी।
प्राइवेट स्कूल संचालकों को भी नोटिस
स्लम बस्ती की आड़ में शिक्षा का कारोबार करने वालों पर निगम नजर रख रहा है। दरअसल नेवई भाठा में निरीक्षण के दौरान 3 ऐसे शैक्षणिक संस्थान मिले जिसके निर्माण संबंधी रिकार्ड निगम में है ही नही। आयुक्त के भ्रमण के दौरान स्कूल बंद मिले। आयुक्त ने स्कूल की आड़ में जमीन अतिक्रमण तो नही किया गया है इसके लिए जांच के निर्देश दिए है।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्ग पुलिस ने महिला सशक्तिकरण की अनोखी मिसाल पेश की है. नाइट पेट्रोलिंग पर 120 महिला पुलिसकर्मी निकलीं. उन्होंने पूरी रात पेट्रोलिंग कर यह संदेश दिया कि पुरुषों की तरह वे भी तमाम कार्य कर सकती हैं. इस दौरान एक महिला पुलिस अपने छोटे बच्चे के साथ वहीं मौजूद रहीं. महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि चाहे रात के 12 बजे हों या सुबह के 4, हम हमेशा तैयार हैं. वीओ- महिला सशक्तिकरण का दिया संदेशमहिला दिवस के अवसर पर कंट्रोल रूम से लेकर थानों में महिला पुलिसकर्मी ही दिखाई दीं. शहर में नाइट पेट्रोलिंग के लिए केवल महिला पुलिसकर्मी ही तैनात की गई हैं. बताया कि इस गश्त के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि हम महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस की यूनिफॉर्म पहने ये महिलाएं न केवल दिन में ड्यूटी करने के लिए सशक्त हैं, बल्कि रात में भी समाज को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. महिला पुलिस हर तरह की वारदात को सुलझाने के लिए तैयार है। आज 120 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं, जो कंट्रोल रूम से लेकर थाने की रीडिंग तक की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं. इसके अलावा वायरलेस ऑपरेटर के रूप में भी महिला टीम तैनात की गई है. उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने शहर में बेखौफ होकर घूम सकती हैं, क्योंकि उनकी सुरक्षा के लिए दुर्ग पुलिस तैनात है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई-दुर्ग में प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा फिर से बेखौफ अंदाज में बिकने लगा है। इसके निर्माण, भंडारण, वितरण व विक्रय पर सरकार का घोषित प्रतिबंध बेअसर दिख रहा है। पान की दुकानों के आसपास जर्दायुक्त सितार व पानराज जैसे सामान्य ब्रांड वाले गुटखे के बिखरे खाली रैपर से इसके अवैध कारोबार की पोल खुल रही है।
पूरे छत्तीसगढ़ में जर्दायुक्त गुटखा प्रतिबंधित है। बावजूद इसके भिलाई-दुर्ग में यह प्रतिबंध बेअसर है। हर गली, मोहल्ले से लेकर मार्केट एरिया में खुलेआम जर्दायुक्त गुटखा खरीदा और बेचा जा रहा है। गुटखा बेचना अपराध है। फिर भी इसका कोई खौफ इसके कारोबार में जुड़े व्यापारियों में नजर नहीं आ रहा है। इस अवैध कारोबार को रोकने संबंधित विभाग की उदासीनता पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। जिस तरीके से जर्दायुक्त गुटखा शहर में बिक रहा है उससे संबंधित विभाग के कतिपय जिम्मेदार अधिकारियों से अवैध कारोबारियों की सांठगांठ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है।
गौरतलब रहे कि जर्दायुक्त गुटखा के निर्माण अथवा विक्रय पर प्रतिबंध लागू होने के बाद पान मसाला और उसमें मिलाकर खाने के लिए जर्दा पाउच अलग-अलग बिक रहा है। जबकि एक ही पाउच में जर्दायुक्त गुटखा का निर्माण, भंडारण, वितरण और विक्रय पर पूर्णत: प्रतिबंध लागू है। इसके बाद भी भिलाई-दुर्ग में सितार और पानराज ब्रांड के जर्दायुक्त गुटखा आसानी से उपब्ध है। सितार व पानराज 10 रुपए में चार पाउच मिलने से आम वर्ग के लिए पसंदीदा ब्रांड बना हुआ है। अच्छी खपत के चलते खुदरा व्यापारी जर्दायुक्त गुटखा बेंच रहे हैं। लेकिन सवाल उठता है इसका निर्माण, भंडारण और पान की दुकानों तक वितरण कैसे संभव हो पा रहा है।
यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि जर्दायुक्त गुटखे के खिलाफ लगभग दो साल से भिलाई-दुर्ग में कोई बड़ी छापामार कार्यवाही नहीं हो सकी है। जिस तरीके से भिलाई-दुर्ग में जर्दायुक्त गुटखा बिक रहा है, उससे इस संभावना को बल मिल रहा है कि इसका निर्माण, भंडारण और वितरण स्थानीय स्तर पर हो रहा है। भिलाई में सुपेला पावर हाउस, केंप, नंदिनी रोड, खुर्सीपार सहित टाउनशिप क्षेत्र के विभिन्न सेक्टर में स्थित मार्केट की किराने से लेकर पान की दुकानों और चाय नास्ता के ठेलों में जर्दायक्त गुटखा आसानी से उपलब्ध है। दुर्ग शहर का भी यही हाल है। समीप के भिलाई-3 चरोदा, कुम्हारी और जामुल इलाके में भी जर्दायक्त गुटखा की खरीदी बिक्री धड़ल्ले से चल रही है।
बंद फैक्ट्रियों की गतिविधि संदिग्ध - औद्योगिक क्षेत्र भिलाई के बंद फैक्ट्रियों में चोरी छिपे जर्दायुक्त गुटखे का कारोबार पूर्व में कई बार उजागर हो चुका है। लिहाजा जिस तरीके से फिर एक बार भिलाई-दुर्ग में जर्दायुक्त गुटखा बिकने लगा है उससे यहां की बंद हो चुकी फैक्ट्रियों की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। बताते हैं कि पूर्व में औद्योगिक क्षेत्र से जितने भी मामले उजागर हुए हैं, प्राय: उसमें पुलिस को पानराज ब्रांड का प्रतिबंधित गुटखा मिलता रहा है। अब पानराज के साथ सितार ब्रांड भी बाजार में सहज उपलब्ध होने से ऐसा लग रहा है जैसे इसके अवैध कारोबार करने वालों को पुलिस और खाद्य विभाग की कार्यवाही का कोई भय नहीं रह गया है।
पान मसाला कारोबारी बने वितरक
गली मोहल्ले में दुकान चलाने वालों की माने तो जर्दायुक्त गुटखा की आपूर्ति उन्हें पान मसाला के थोक कारोबारी कर रहे हैं। ऐसे थोक व्यापारी वितरक की भूमिका निभा रहे हैं जो दुर्ग , सुपेला, भिलाई, पावर हाउस, खुर्सीपार, भिलाई-3, चरोदा व कुम्हारी में पान मसाला का कारोबार करते हैं। ऐसे कारोबारियों को दुर्ग और रायपुर से सितार व पानराज ब्रांड के जर्दायुक्त गुटखे चैनल बनाकर भेजे जाने की खबर है। जिस तरीके से जर्दायुक्त गुटखा की बिक्री हो रही है उससे इस बात से इंकार नहीं किया जा रहा है कि इसका निर्माण स्थानीय स्तर पर हो रहा है।
व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों के साथ मनाया व्यापारी मिलन समारोह दृजय व्यापार पैनल
व्यापारियों के हित एवं व्यपारी हेतु समर्पण प्रथम, जय व्यापार पैनल
दुर्ग / शौर्यपथ / जय व्यापार पैनल द्वारा आनंद मंगलम शिवनाथ नदी रोड में दुर्ग के सभी व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों के साथ जोरदार व्यापारिक मिलन समारोह का आयोजन संरक्षकगण विजय अग्रवालए बृजमोहन खंडेलवाल,खेमराज मध्यानी,श्रीचंद लेखवानी, अतरसिंग सूरी,प्रदेश मुख्य चुनाव संचालक नरेंद्र दुग्गड़, मंगेलाल मालू के मार्गदर्शन में मनाया गया जिसमें छतीसगढ चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 2021-24 के इस चुनाव में पधारे प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमर पारवानी, महामंत्री के लिए अजय भसीन, कोषाध्यक्ष के लिए उत्तम गोलछा एवं दुर्ग जिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला, प्रदेश मंत्री पद हेतु दर्शन लाल ठाकवानी उपस्थित थे।
गौरतलब है की सी आयोजन में पाटनए अर्जुन्दा, धमधा, मुरमुंदा, रसमडा से बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे! इसी तारत्मय में श्रीचंद लेखवानी ने कहा की आज एक आदर्श चेम्बर की नितांत आवश्यकता है जिस हेतु समस्त व्यपारियों को साथ आना होगा। इसी कड़ी में विजय अग्रवाल ने कहा व्यापारियों को एक जुट होकर एक सुलझे हुए एवं सभी बातों की समझ रखने वाले प्रत्याशीयों का चयन करना व्यापार हित में आवश्यक है। हमने अमर पारवानी के अब तक के 7 वर्षो का कार्य देखा है, जो इन्हें इस पद के लिए जायज एवं सही ठहराती है! जय व्यापार पैनल के प्रदेश उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रकाश सांखला एवं प्रदेश मंत्री पद के प्रत्याशी दर्शन लाल ठाकवानी ने कहा की आज दुर्ग छतीसगढ का बड़ा व्यवसायी स्थल है लेकिन आज भी दुर्ग के बाजार में पार्किग की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण से दुर्ग के व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है इसे दूर करने के लिए प्रयास किया जाएगा। जीएसटी की कार्यशाला का आयोजन एवं फूड सैफेटी बिल के लिए कार्यशाला, तथा हालमार्क के लिए कार्यशाला की जायेगी इस हेतु हमने एक विजन बनाया है !
प्रदेश उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमर पारवानी ने सरल भाषा में उपस्थित व्यवसायियो को कहा पहले प्रत्याशियों को देखें एवं समझे व्यापारी हितों को सर्वोपरि रखे फिर जय व्यापार पैनल के सभी प्रत्याशियों को दिया छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनाएं एवं हर तहसील से एक व्यापारी को जिले की कार्यकारणी में शामिल भी किया जाएगा ! मंच का संचालन प्रहलाद रुंगटा एवं हरीश श्रीश्रीमाल ने किया साथ उपस्थित व्यापारियों में ज्ञानचंद जैन, ताराचंद कांकारिया, गौतम पारख,विनोद अग्रवाल, नेमीचंद सोनी,अतीत खंडेलवाल, पवन बडज़ात्या, सुधीर खंडेलवाल,हरीश श्रीश्रीमाल, गौतम सांखला, गौतम बोथरा, राजा कांकारिया, नेमीचंद भंडारी, कचरू अग्रवाल, कमल जैनए, अनिल बल्लेवार,मोहम्मद अली हिरानी, संजय चौबेए, सुनील बगमार, अरविंद खंडेलवाल, संजय सिंग, रवि कुकरेजा,आशानदास मोहनानी, रवि केवलतानी,,संजय मोहनानी, जवाहर श्रीश्रीमाल, उत्तम बरडिया, सोहनराज बांटिया, दिनेश सोनी, दिनेश भाई शाह सहित बड़ी संख्या में व्यपारी इस गौरव शाली व्यापारी मिलन समारोह में शामिल थे !
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी ने आज तकियापारा वार्ड 8 से कातुलबोर्ड वार्ड 60 तक 16 वार्डो का भ्रमण कर स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत चिन्हित ब्यूटीकेशन स्थलों का निरीक्षण कर स्थलों में पेंटिंग्स और स्थल को दुरुस्त करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होनें वार्डो में सीटी.पीटी शौचालय, सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर वहॉ की साफ.सफाई का अवलोकन किये। इस दौरान कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डे,ए सहा0 अभियंता जगदीश केशवानी, उपअभियंता स्वेता महलवार, श्रीमती अर्पणा सेलारे मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सराटे, सफाई सुपरवाईजर उपस्थित थे । तितुरडीह वार्ड में भ्रमण के दौरान पार्षद अरुण सिंह, तथा श्रीमती उषा ठाकुर ने आयुक्त से मुलाकात कर वार्ड में समस्याओं से अवगत कराये ।
समस्त वार्ड के सड़क और नालियों के किनारे से सीएनडी,मटेरियल हटवायें
आयुक्त मंडावी ने सभी वार्ड इंजीनियरों को निर्देशित कर कहा कि वार्ड भ्रमण के दौरान देखने में आ रहा है कि बहुत से वार्डो में सड़क और नालियों के किनारे भवन मटेरियल पड्ेे हुये हैं कहीं.कहीं पर सीएनडी वेस्ट पड़ हुआ है जो सडक को गंदा और नालियों को जाम कर दे रहा हैं। सभी वार्ड इंजीनियर ध्यान रखें, संबंधितों से संपर्क कर सीएनडी वेस्ट हटवायें या जप्त करें, भवन मटेरियलों को भी हटवायें । स्वच्छता सर्वेक्षण में यह भी महत्वपूर्ण कार्य है । जिससे हमारा शहर साफ.सुथरा नजर आयेगा।
वार्डो के तालाब और शौचालयों की साफ.सफाई करायें।
आयुक्त मंडावी ने आज तकियापारा वार्ड, हरनाबांधा वार्ड, शंकर नगर वार्ड 10.11, मोहन नगर वार्ड 12.13, सिकोला भाठा वार्ड 14, करहीडीह वार्ड 15, सिकोला बस्ती वार्ड 16, औद्योगिक नगर वार्ड 17-18, शहीद भगत सिंह वार्ड 19-20, आदित्य नगर वार्ड 21, कातुलबोर्ड वार्ड 59-60 का भ्रमण किया गया। उन्होनें वार्डो में तालाबों, और शोचालयों का निरीक्षण करने के साथ चिन्हित ब्यूटीफिकेशन स्थलों का अवलोकन किया गया । उन्होनें तालाबों से कचरा बाहर निकालने निर्देश दिये । शौचालयों की बेहतर सफाई रखने कहा ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
