
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी ने आज कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, उपअभियंता सुश्री आसमा डहरिया,,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत् निगम के दस वार्डो का भ्रमण किये। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार शहर के वार्डो में चिन्हित ब्यूटीफिकेशन स्थल के साथ वार्डो में स्थित सीटी.पीटी एवं सुलभ शौचालयों की सफाई और वहॉ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । उन्होनें मरारपारा और मठपारा स्थित सुलभ शौचलायों में गंदगी और अव्यवस्था के लिए संचालक महिला समूहों को नोटिस जारी करने निर्देश दिये । टप्पा तालाब को निरीक्षण कर यहॉ सफाई और तालाब के पानी को ठीक करने निर्देश दिये।
स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत शहर को रखना है साफ.सुथरा
आयुक्त श्री मंडावी ने बताया कि बहुत जल्द शहर स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केन्द्रिय टीम दुर्ग आयेगी । शासन के निर्देशानुसार शहर को साफ.सुथरा रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है । इस कार्य में शहर के आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे शहर स्वच्छता को प्राथमिकता देवें । निगम द्वारा दी जा रही सुविधा और व्यवस्थाओं का लाभ उठायें । इस दिशा में आज नगर निगम दुर्ग के नयापाराए राजीव नगरए मठपाराए गयानगरए मरार पाराए बैगापाराए शिक्षक नगर और बघेराए उरला वार्ड 57.58 वार्ड में वार्ड के किसी एक स्थान को ब्यूटीफिकेशन के लिए चिन्हित किया गया है जिसका अवलोकन किया गया । इसके साथ वार्ड में स्थित शौचालयों की साफ.सफाई और वहॉ बैनर पोस्टरए वाल पेटिंग स्थिति का जायजा लिया गया ।
तीन से चार दिनों में व्यवस्था सुधार कर अवगत करायें.
आयुक्त द्वारा आज निगम के दस वार्डो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । इस दौरान ब्यूटीफिकेशन के लिए चिन्हित स्थलों में वाल पेटिंगए गार्डनए स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की वाल टाईटिंग आदि कार्यो को प्राथिमिकता से करने अधिकारियों को निर्देश दिये । इस दौरान उन्होनें सुलभ शौचालयों के पास की दिवारों में अच्छा पेटिंग कर सुन्दर बनाने निर्देश दिये । उन्होनें सीटी.पीटी के आस.पासए सुलभ शौचालयों के आस.पास किसी भी प्रकार से गंदगी न रहे । मलमा मिट्टी कचरा आदि हटा लेवें । उन्होनें गया नगर गार्डन में पेटिंग करनेए नालियों के किनारे से कचरा मलमा हटाने कहा ।
महिला स्व सहायता समूहों को नोटिस.
वार्ड भ्रमण के दौरान वार्ड 5 मरार पारा और मठपारा वार्ड 3 में सुलभ शौचलाय में व्यप्त गंदगी के लिए संचालकों पर नाराजगी व्यक्त किये । उन्होनें स्वास्थ्य अधिकारी को महिला समूहों को नोटिस देकर कार्यवाही करने कहा। इसके अलावा उन्होनें निकासी नालियों में पेंट कर जाली लगाने निर्देश दिये । उन्होनें कहा स?कों मेें धूल दिख रहा है स?कों में अच्छे से झा?ू़ लगवायें ।
सभी वार्ड इंजीनियारए स्वच्छता निरीक्षक को दिये निर्देश.
आयुक्त ने वार्डो का भ्रमण करते हुये वार्ड इंजीनियरों और स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित करते हुये कहा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आप सभी अपने.अपने वार्डो में सजग रहें। वार्डो के तालाबोंए उद्यानों में जो भी काम कर सकते हैं उसे प्राथमिकता से करें ।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर निगम व नगर पालिका चुनाव में पार्षद बनकर निर्वाचित जनप्रतिनिधि का गौरव हासिल करने की चाह रखने वालों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की अनदेखी भारी पड़ सकती है। बेहतर होगा ऐसे लोगों का ख्वाब न टूटे इसके लिए उन्हें अपने मतदान केन्द्र में जाकर मतदाता सूची का अवोकन कर उसमें अपना नाम देखना चाहिए। मतदाता सूची में नाम के अभाव में चुनाव लड़कर पार्षद बनने पांच साल इंतजार करना पड़ सकता है।
भिलार्ई और रिसाली नगर निगम सहित जामुल नगर पालिका के आगामी चुनाव के लिए वार्डवार मतदाता सूची तैयार किया जा रहा है। इसके लिए सभी मतदान केन्द्रों पर अधिकारी-कर्मचारी तैनात कर 9 मार्च तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। प्रशासनिक स्तर पर हो रही इस प्रक्रिया की अनदेखी करने से किसी तरह की मानवीय चूक या त्रुटि की स्थिति में मताधिकार से वंचित होना पड़ सकता है। यह स्थिति उन लोगों के लिए पछतावा भरा हो सकता है, जिन्होंने पार्षद चुनाव लड़कर निर्वाचित जनप्रतिनिधि बनने का सपना संजोए रखा है।
दरअसल पार्षद चुनाव लडऩे के लिए संबंधित निकाय की मतदाता सूची में नाम होना नियमों के तहत जरुरी है। कभी-कभी पुरानी सूची में नाम होने से लोग पुनरीक्षण कार्य की अनदेखी करते हैं। जबकि टंकण त्रुटि अथवा अन्य किसी भूलवश कभी-कभी कुछ मतदाताओं का नाम सूची से गायब हो जाता है। नाम नहीं होने से किसी को मताधिकार से वंचित होना न पड़े और किसी के पार्षद बनने का ख्वाब न टूटे, इसलिए प्रत्येक चुनाव से पहले निकायों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य एक समय सीमा के भीतर संपादित किया जाता है।
भिलाई व रिसाली निगम समेत जामुल पालिका में नये चुनाव के लिहाज से 1 मार्च को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। इस तैयार मतदाता सूची में नाम नहीं होने, संशोधन कराने और किसी का नाम विलोपित कराने के संबंध में 9 मार्च तक दावा आपत्ति लिया जा रहा है। दावा आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 26 मार्च 2021 क मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसी मतदाता सूची के आधार पर तीनों निकायों में चुनाव कराये जाएंगे। ऐसी स्थिति में जिनके नाम अंतिम प्रकाशित सूची में शामिल नहीं रहेगी। उन्हें न तो मताधिकार मिलेगा और न ही किसी वार्ड से पार्षद चुनाव लडऩे की पात्रता रहेगी।
वोट बैंक बढ़ाने का भी है मौका
मतदाता सूची में नाम जुड़कर राजनीतिक दल और पार्षद चुनाव लडऩे की तैयार करने वाले अपना वोट बैंक बढ़ा सकते हैं। हालांकि इस बार नियमों में बदलाव के चलते निकाय चुनाव के लिए बन रही मतदाता सूची में नये मतदाताओं का नाम जोडऩे में विधानसभा की सूची में नाम होना अनिवार्य किया गया है। बता दें कि लगभग छह माह पहले विधानसभा की मतदाता सूची बनी थी। 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके नौजवानों ने अपने-अपने निवास क्षेत्र की मतदाता सूची में इस दौरान नाम जुड़वा लिया है। ऐसे मतदाताओं को निकाय चुनाव के लिए बन रही मतदाता सूची में नाम जड़वाने के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी और पार्षद पद के दावेदार नये मतदाताओं को इस कार्य में सहयोग कर अपना वोट बैंक बढ़ा सकते है। वहीं दूसरे वार्डों में आकर स्थायी तौर पर बसने वालों को पुराने जगह की मतदाता सूची से नाम विलोपित कराकर अपने वार्ड का मतदाता बनाकर भी वोट बैंक को मजबूती दी जा सकती है। इसके लिए 9 मार्च तक का मौका है।
दुर्ग / शौर्यपथ / विश्व महिला दिवस के अवसर पर 42 महिलाओं ने रक्तदान कर महिला दिवस सार्थक किया व नारी शक्ति का संदेश दियाएनवदृष्टि फाउंडेशन व छत्तीसगढ ब्लड डोनर फाउंडेशन द्वारा दुर्ग जिला चिकित्सालय में महिला दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किय गया था,जंहा पूर्वी आढतिया,नीति बल्लेवार एपूनम राजाए मीनल जायसवालए गौरी आढतिया, तरुण आढतिया, दीपक बंसल, मुकेश राठी, दिनेश शाह . दीपम शाह पिता पुत्र अनिल चितलंगया . सानिध्य चितलांगिया,पिता पुत्र कयूरी बेन, नीता तन्ना ,कोमल पटेल, ख्याति बेन, ज्योति तन्ना, वैशाली कारिया,फाल्गुनी कारिया, सरिता भट्ट, समीक्षा देउलकर, जितेंद्र कारिया,विनय भाई पटेल, शशिकांत पटेल, रूपल गुप्ता, सहित 42 लोगों ने रक्तदान किया
शिविर में रक्तदान करने तरुण आ?तिया ने अपनी पत्नी गौरी आढतिया के साथ राजनांदगाव से दुर्ग पहुँच रक्तदान किया। वहीं कृष्णा सिन्हा कोमल सिन्हा यह दोनों दोस्तों ने साथ में 60 किलोमीटर दूर से मोटरसाइकिल में आकर रक्तदान किया, रक्तदान करने सभी महिलाओं को पूर्वी आढतिया ने सम्पर्क कर प्रोत्साहित किया। सामाजिक कार्यकत्र्ता रुचि रविंद्र ने रक्तदान कर अपने देहदान की घोषणा ब्लड बैंक में कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों को सौंपी।
नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढतिया,कुलवंत भाटिया,रितेश जैन,सुयश जैन,मुकेशराठीविकास जायसवाल,दीपक बंसल,जितेंद्र हासवानी,नेहा कौशल पुरे समय ब्लड बैंक में उपस्थित रह रक्तदाताओं का उत्साह बढाया।
जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक स्टाफ लक्मन महेंद्र प्रेम कुलभूषण राजलष्मी योगिता निक्की अलका पुष्पांजलि मनीषा हेमलताएहेडटेक्नीशियन लतिका मैडम आशा साहू निगार परवीन रूपेश सरपे डॉक्टर अनिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ .
दुर्ग / शौर्यपथ / शासकीय डा. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में महिला दिवस पर विभिन्न आयोजन किए गए। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि सम्मान, समानता और सजगता के प्रति यह आयोजन समर्पित है। नारी सृजन का रूप हैं और संस्कारों की जननी भी है जिससे एक आदर्श समाज की रचना होती है। उन्होनें पाठ्यक्रम की शिक्षा के साथ ही अपनी छात्राओं को सजगता और निर्भयता का भी ज्ञान कराना आवश्यक है जिसे एक संकल्प के रूप में लें। वूमेन सेल की संयोजक डॉ. सुषमा यादव ने कहा कि पढ़ी-लिखी महिलाएँ तो अपने अधिकारों से परिचित है पर हमें उन महिलाओं तक जानकारियाँ पहुँचानी है जो इन अधिकारों से अनिभिज्ञ हैं।
डॉ. आरती गुप्ता एवं डॉ. अनिल जैन, डॉ. अल्पना त्रिपाठी ने अपनी कविताएँ प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. सुनीता गुप्ता एवं शिशिर दर्शन बघेल ने सुमधुर गीत प्रस्तुत किए।
आई.क्यू.ए.सी. की संयोजक डॉ. अमिता सहगल ने नारी का महत्व बतलाते हुए इस वर्ष के महिला दिवस की थीम की चर्चा की। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशेश्वरी धु्रव एवं डॉ. सुचित्रा खोब्रागढ़े ने रासेयो की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण महिलाओं के बीच स्वास्थ्य एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारियाँ पहुँचाने के प्रयास पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेशमा लाकेश ने किया। अंत में डॉ. लता मेश्राम ने आभार प्रदर्शित किया।
भिलाई। शौर्यपथ । आदर्श कतिया समाज भिलाई के इतिहास में पहली बार संगठन के रजत जयंती समारोह के निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह देवेंद्र यादव के हाथों संपन्न हुआ एवं साथ में सेक्टर-7 के पार्षद लक्ष्मीपति राजू एवं प्रांतीय अध्यक्ष रतिराम ब्रह्मा विशेष अतिथि के दौर मे उपस्थित थे। सामाजिक बंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शपथ ग्रहण समारोह को संपन्न करने पर अपना योगदान दिया।
समाज के नवगठित पदाधिकारी गण, अध्यक्ष कार्तिकेय, संरक्षक युधिष्ठिर नागवंशी, उपाध्यक्ष मनोज शिव, उपाध्यक्ष नीता गढ़ेवाल, सचिव मूलचंद नाग, सह सचिव ममता भानु, कोषाध्यक्ष दीपक डोंगरवार, संयोजक रमेश शिववंशी, सह संयोजक रमेश ब्रम्हे, सलाहकार प्रदीप सूर्यवंशी, सलाहकार सुशीला सूर्यवंशी, प्रवक्ता प्रफुल्ल कुमार भानु, मीडिया प्रभारी शेखर गढ़ेवाल, कार्यक्रम प्रभारी कौशल किशोर नाग, बसंत संजय शिव, राधेश्याम नाग, जुगल किशोर चक्रवान, कार्यकारिणी सदस्य-उत्तम नायक, रमेश भजेकर श्रीधर गढ़ेवाल, किशोर पगारे, देवी प्रसाद नाग, महेंद्र नागेश, जय किशोर ब्रह्म, संतोष अर्जुनवार, आशा डोंगरवार, राधेश्याम, जैतवार उपस्थित थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे अपनी टीम के साथ विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार करने असम रवाना हुए हैं। हाल के दिनों में श्री कोसरे का यह दूसरा असम दौरा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं का एक दल असम विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क करेगा। इसके लिए रविवार को कांग्रेसजनों की टीम श्री कोसरे के साथ हवाई मार्ग से रवाना हुई। टीम में भिलाई चरोदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, उमेश साहू, अनिल श्रीवास्तव, एल्डरमैन राजेश बघेल, पार्षद मोहन साहू, तौहिद खान, डॉ नौशाद सिद्दीकी, मोहम्मद आमिर, दिवाकर गायकवाड, राकेश ठाकुर, पप्पू चन्द्राकर व विनोद साहू शामिल हैं। निर्मल कोसरे ने कहा असम में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है। कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर कोई शंका नहीं रह गई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / दो विधासभा क्षेत्र में समाहित भिलाई नगर निगम में पार्षद बनने की तैयारी में कल तक विधानसभा टिकट की दावेदारी करने वाले दिग्गज नेता भी जुट गए हैं। निकाय चुनाव का तरीका बदलने से भिलाई शहर की राजनीति में यह बदलाव अभी से दिखने लगा है। चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस और भाजपा से कुछ चौकााने वाले नाम पार्षद पद के लिए सामने आ सकते हैं।
नगर निगम भिलाई के चुनाव की प्रशासनिक प्रक्रिया योजनाबद्ध तरीके से चल रही है। इस बीच दो मार्च को पूरे 70 वार्डों का आरक्षण स्पष्ट हो जाने के बाद कांग्रेस और भाजपा से पार्षद बनने की चाह रखने वाले नेताओं ने अपने लिए अनुकूल वार्ड चिन्हित करते हुए चुनावी संभावना तलाशनी शरू कर दी है। चौकाने वाली खबर यह है कि इस बार दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टी से कुछ ऐसे नाम की चर्चा सरगर्म हो उठी है, जो कभी विधानसभा टिकट प्राप्त करने की कोशिश में लगे रहते थे। ऐसे नेता अब पार्षद बनकर महापौर की कुर्सी पर काबिज होने का मन बनाकर चिन्हित वार्डो में अपनी राजनीतिक जमीन को उर्वरा बनाने की कोशिश में कोई कसर छोड़ नहीं रहे हैं।
दरअसल यह पहला अवसर है, जब भिलाई नगर निगम का महापौर निर्वाचित पार्षदों की बहुमत से चनाव जाएगा। इससे पहले के चार चुनाव में महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से होता रहा है। इस प्रणाली को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद बदल दिया गया है। रायपुर-दुर्ग सहित प्रदेश के और भी ज्यादातर निकायों में बदली गई प्रणाली के अनुसार चुनव हो चुका है और महापौर अथवा अध्यक्ष का चयन पार्षदों के बहुमत से किया गया। भिलाई के लिए इस प्रणाली से चुनाव कराये जाने का यह पहला अवसर है। लिहाजा पूर्व में हो चुके चुनाव में विधायक व महापौर पद के दावेदार रहे कांग्रेस व भाजपा के कई नेता अब पार्षद बनने की तैयारी में जुट गए हैं। गौरतलब रहे कि भिलाई निगम के महापौर का पद आसन्न चुनाव के लिए अनारक्षित रखा गया है। वर्ष 2015 के पिछले चुनाव में भी महापौर पद का आरक्षण अनारक्षित रहा था। अनारक्षित का मतलब सभी के लिए खुले मैदान रहना है। यही वजह है कि इस बार भिलाई महापौर पद पर लक्ष्य केन्द्रित कर अलग अलग जाति, धर्म और वर्ग से ताल्लुक रखने वाले दिग्गज नेता व नेत्रियां पार्षद चुनाव लडऩे का मन बना चुकी है।
दो विधानसभा में बिखरेगा जलवा
भिलाई नगर निगम के आने वाले महापौर को दो विधानसभा में जलवा बिखेरना का मौका मिलेगा। यही वजह है कि पूर्व में विधानसभा टिकट की दौड़ से बाहर हुए नेताओं को भिलाई महापैर का पद अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कुछ नेताओं की सोंच महापौर बनने के बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी का मजबूत आधार मिलने की उम्मीद है। गत चुनाव में महापौर के बाद भिलाई नगर से विधायक बने देवेन्द्र यादव, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। विधायक देवेन्द्र यादव ने महापौर के रूप में ढाई विधानसभा का नेतृत्व किया। तब भिलाई नगर, वैशाली नगर का पूरा और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का आधा हिस्सा भिलाई निगम में समाहित था। अब दुर्ग ग्रामीण का भाग अलग करके रिसाली नगर निगम का गठन हो चुका है। बावजूद इसके भिलाई नगर व वैशाली नगर के रूप में दो संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र शामिल रहने से भिलाई नगर निगम के भावी महापौर को अपनी राजनीतिक पहचान को विस्तृत करने में बेहतर और अनुकूल मंच मिल सकेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त आयुक्त हरेश मंडावी ने स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर उन्हें पुरस्कृत किए तथा कहा कि कोरोना काल में आप सभी ने नगर निगम दुर्ग को पूरा सहयोग दिया है अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना निरंतर कार्य किए इसके लिए हम धन्यवाद देते हैं और अपेक्षा करते हैं की स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम दुर्ग को अव्वल नंबर पर लाने भरपुर मेहनत करेंगे । इस दौरान वित्त प्रभारी दीपक साहू, विद्युत यांत्रिकी विभाग प्रभारी भोला महोबिया, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पीआईयू शेखर वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक राजेंद्र सराटे, मेनसिंह मंडावी, दरोगा सुरेश भारती सफाई सुपरवाइजर एवं अन्य उपस्थित थे ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान....
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पुलगांव वार्ड, बोरसी हाट बाजार, रायपुर नाका,वायशेप ब्रिज के नीचे, रायपुर नाका बटालियन मैदान, धमधा नाका, सिकोला भाटा, और उरला वार्ड में स्थित जीरो वेस्ट सेंटरों में 20 से 25 स्वच्छता दीदियों द्वारा शहर से एकत्र कचरों का सेग्रीकेशन कर सूखा और गीला कचरा अलग किया जाता है । शहर में इस समय स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 प्रभाव शील है ऐसे समय में भी यह महिलाएं अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता से निभा रहे हैं इन महिलाओं के द्वारा कोरोना काल में भी स्वास्थ्य सुरक्षा स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी । इस बात को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज महापौर एवं आयुक्त द्वारा सभी स्वच्छता दीदियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किए गए ।
स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सफाई एवं व्यवस्थाओं का किया अवलोकन......
महापौर बाकलीवाल एवं आयुक्त मंडावी ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत छ.ग. लोक कला मार्ग की सफाई और सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही उन्होंने सांई। व्दार के सामने बड़े नाला की सफाई और द्वार के बाजू ऊंट गार्डन का निरीक्षण कर सफाई कार्य व्यवस्थित करने का निर्देश दिए । इसके अलावा उन्होंने गंजपारा वार्ड भाजपा कार्यालय के पास स्थित सुलभ शौचालय, शिक्षक नगर वार्ड में शिक्षक नगर गार्डन, हरना बांधा मुक्तिधाम वहां स्थित सुलभ शौचालय, हरना बांधा तालाब की सफाई आदि का निरीक्षण किया गया । उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत उद्यानों के पास वाल राइटिंग कर पेंटिंग करने के निर्देश दिए । सुलभ और नालियों की बेहतर सफाई करने कहा । उन्होंने रायपुर नाका बटालियन जीरो वेस्ट सेंटर में बेलिंग मशीन की जानकारी ली गयी । तथा वहां एकत्र बंद पड़े रिक्शा कचरा गाड़ी को सुधरवाने के निर्देश दिए ।।
पाटन क्षेत्र में लगातार हो रही संदेहास्पद मौतो को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को भाजपाइयों ने दिया ज्ञापन व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ तमेर के नेतृत्व में ग्राम बठेना पहुचकर मृतक के परिजनों को दिया दिलासा
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृहक्षेत्र पाटन विधान सभा मे लगातार हो रही हत्याए व आत्महत्या प्रकरण को लेकर आज जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर के नेतृत्व में भाजपा भाजयुमो व महिला मोर्चा कि नेताओ ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास क्षेत्र आदर्शनगर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तत्पश्चात पाटन के ग्राम बठेना मे एक ही परिवार के पांच सदस्यों कि मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने वरिष्ठ व स्थानीय नेताओ के साथ गांव में घटनास्थल तक पहुकर अंत्योष्टी में शामिल हुए और इस हृदय विदारक घटना पर दुख वयक्त करते हुए उनके परिजनों को दिलासा दिया इस दौरान भाजपा विधायक दल सचेतक जितेंद्र वर्मा अहिवरा पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार जिलामंत्री संतोष सोनी,जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन पार्षद दल नेता अजय वर्मा जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,उपासना चंद्राकर,संजय सिंह दामोदर चक्रधारी सहित प्रमुख नेता मौजूद थे।
इससे पूर्व सुबह 11बजे पाटन क्षेत्र में हो रही संदेहास्पद घटना व हत्यायो को लेकर गृहमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे उनके निवास पहुंचे जहां अपने घर से निकल रहे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने काफिला से उतरकर भाजपा नेताओं से ज्ञापन लिया इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने ज्ञापन देते हुए गृहमंत्री साहू से सवाल किया कि कांग्रेस शासन में निरंतर हो रही इस तरह की घटना से कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा हो रहा है कि किस वजह से बार बार अपराधिक घटनाएं घट रही है और सरकार क्या कर रही है।इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर,डोमार सिंह वर्मा मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल दीपक चोपड़ा युवा मोर्चा महामंत्री नितेश साहू बानी सोनी गायत्री साहू गायत्री वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ शिव कुमार तमेर ने कहा कि पाटन के खुडमुड़ा में 5 लोगो कि सामूहिक हत्या व गत रात्रि पाटन के ग्राम बठेना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के संदेहास्पद मौत ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है इससे पूर्व भी पाटन क्षेत्र में एक ज्वेलर्स व्यवसाई कि अपहरण व हत्या हुई थी इनमें से सामूहिक खुडमुड़ा के हत्यारे 4 माह से गिरफ्त से बाहर है और कल भी पांच लोगो की मौत का रहस्य अनसुलझा है इन सब घटनाओं से प्रदेश कि जनता हतप्रभ व भयभीत है कहीं ना कहीं मन में सवाल उठ खड़ा होता है कि जब मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा में ऐसी परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है तो पूरे प्रदेश मे के लोगों के अंदर क्या स्थिति होगी या तो पूरी तरह से हम कहें आरोपी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर बेफिक्र होकर घूम रहे हैं और तो और प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता के चलते लोग आत्महत्या को मजबूर हैं हम ज्ञापन के माध्यम से गृह मंत्री जी से निवेदन करते हैं कि अपराधिक घटना जो पूरे प्रदेश में चरम स्थिति पर है उस पर अंकुश लगाएं और सरकार से निवेदन करता हूं की प्रशासन के सहयोग से आम जनमानस की स्थिति का आकलन करें
ज्ञापन सौंपने के दौरान शर्मा ,गायत्री साहू,कांशीराम कोसरे ,हेमा शर्मा,कविता तांडी,ओमप्रकाश सेन,चम्पा साहू श्वेता बक्शी,मनोज मिश्रा ,साजन जोसेफ़, शुभेंदु बागची, आशुतोष दुबे ,जगदीश गुप्ता,सुनीता बोहरा संजय बोहरा ,केएस चौहान ,अश्वनी साहू ,गुलाब वर्मा ,संजय सिंह ,पीयूष मालवीय, विपिन चावड़ा, संतोष कोसरे, देवेंद्र टंडन ,मनोज यादव ,आनंद गौतम, अश्वनी साहू ,सुमित रूंगटा, आशीष गोस्वामी ,महेश जैन ,काशीराम कोसरे मूलचंद साहू, लाला राम निर्मलकर, अश्वनी चंदेल, अहिल्या यादव, दिनेश देशमुख,मनोज यादव, जगदीश शर्मा विक्रम सिंह ठाकुर,रोशन सिंह,लाला निमलकर,अखिलेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
