
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम चुनाव में इस बार आरक्षित वार्डों से चुनाव लड़कर पार्षदी करने की इच्छा रखने वालों को जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इस नियम के लागू होने से कांग्रेस व भाजपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियां भावी प्रत्याशी चयन के प्रति सतर्क हो गई है। वही इस नये नियम के चलते कई पूर्व पार्षदों की आसन्न चुनाव में दावेदारी पर प्रश्नचिन्ह उभर आया है। निकाय चुनाव में आरक्षित वार्डों के नतीजे घोषित होने के बाद विजयी पार्षद की जाति पर प्रश्नचिन्ह लगाये जाने के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिया है।
अब आरक्षित वार्डों से चुनाव लडऩे वालों को सक्षम अधिकारी से जारी और छानबीन समिति से सत्यापित जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही नामांकन पत्र प्रदान किया जाएगा। इस नियम को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों ने आरक्षित वार्डों से दावेदारी करने वाले अपने कार्यकताओं से जाति प्रमाण पत्र तैयार रखने का निर्देश दे दिया है। सरकारी नियम और पार्टी के अंदरुनी निर्देश के बाद आरक्षित वार्ड से चुनाव लड़कर पार्षदी कर चुके अनेक नेता अपने भविष्य के प्रति चिंतित हो उठे हैं। दरअसल भिलाई व रिसाली निगम सहित जामुल पालिका में नई परिषद के लिए शीघ्र ही चुनाव कराया जाना है। अब तक आरक्षित वार्ड से चुनाव लडऩे वालों के लिए जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का कोई नियम लागू नहीं था। नामांकन पत्र में अपनी जाति का उल्लेख कर अनेक लोगों ने चुनाव में भाग लिया और जीतकर पार्षद का कार्यकाल भी पूरा कर लिया। कुछ चुनिंदा मामलों में दावा आपत्ति की समय सीमा के दौरान दी गई चुनौती के आधार पर जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में असफल होने से नामांकन रद्द जरुर किया गया है। लेकिन कोई आपत्ति नहीं आने की स्थिति में बिना जाति प्रमाण पत्र के अनेक लोग न केवल आरक्षित वार्ड से चुनाव लडऩे में सफल रहे बल्कि पार्षद बनकर निर्वाचित जनप्रतिनिधि का रुतबा और लाभ दोनों हासिल किया। ऐसे पूर्व पार्षदों में अब आगे चुनाव में जाने के लिए जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता ने हलचल सी मचाकर रख दी है। गौरतलब रहे कि नगर निगम व पालिका में नियमानुसार वार्डों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखा जाता है। ऐसा पहली बार होगा कि आरक्षित वार्डों से चुनाव लडऩे वालों को नामांकन तभी मिलेगा जब वे सक्षम अधिकारी से जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे। नामांकन पत्र में सिर्फ आरक्षित वार्ड से संबंधित जाति के होने का उल्लेख कर चुनाव में बतौर प्रत्याशी उतरने की अब तक मिल रही सुविधा खत्म कर दी गई है। आरक्षित वार्डों से चुनाव लडऩे वालों को केन्द्रीय जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर किसी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी। प्रत्याशी बनने के लिए राज्य की उस वर्ग की मान्यता प्राप्त जातियों की सूची में संबंधित जाति का दर्ज होना और राज्य के ही सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र को मान्यता दी जाएगी। दूसरे प्रदेश के मूल निवासी अपने पूर्वजों के गृहग्राम से जारी केन्द्रीय जाति प्रमाण पत्र को जरुरत के वक्त इस्तेमाल करते रहे हैं। लेकिन केन्द्रीय जाति प्रमाण पत्र केन्द्र सरकार की नौकरी अथवा योजना का लाभ लेने में ही मान्य रहेगा।
रिसाली / शौर्यपथ / टैक्स वसूली के लक्ष्य को पूरा करने निगम अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं करदाताओं के लिए कार्यालय अब अवकाश के दिन भी खोले जाएंगे। रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने टैक्स वसूली के लिए जोर दिया है। उल्लेखनीय है वित्तीय वर्ष समाप्त होने में 19 दिन ही शेष रह गए है। अब तक केवल 55 प्रतिशत टैक्स जमा हो पाया है। शेष 45 प्रतिशत टैक्स जमा लेने के लिए निगम स्थित राजस्व विभाग का कार्यालय व काउंटर अवकाश के दिन भी खुला रहेगा।
टैक्स जमा नहीं तो सूची सार्वजनिक
खास बात यह है कि निगम में बड़े बकायादारों की सूची लंबी है। 90 से ज्यादा बकायादार ऐसे है जो टैक्स जमा करने में रूचि नहीं दिखा रहे है। आयुक्त के निर्देश पर ऐसे बकायादारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा में टैक्स जमा नहीं करने पर करदाताओं का नाम सार्वजनिक किया जाएगा।
केवल होली के दिन रहेगा बंद
अब तक जलकर 71 प्रतिशत, यूजर चार्ज 69 प्रतिशत की वसूली हो चुकी है। संपत्तिकर की शत प्रतिशत वसूली करने के लिए शनिवार व रविवार अवकाश के दिन भी काउंटर खुला रहेगा। निगम के अधिकारियों के मुताबिक केवल होली के दिन ही अवकाश रहेगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा निगम सीमा क्षेत्र के समस्त 60 वार्डो का भ्रमण करने के बाद निगम का स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में स्थित शंकर नाला और कसारीडीह नाला में ड्रेसिंग कार्य प्रारंभ कर दिया है । आम जनता से अपील है कि नाला और नालियों में किसी भी प्रकार का कचरा ना डालें। दुकान और घरों का कचरा निगम के कचरा गाड़ी को ही देवें ।
नालों की सफाई के बाद कराया जा रहा है ड्रेसिंग-
बारिश के समय शंकर नाला में आने वाली बाढ़ से मुक्ति दिलाने नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में स्थित सभी नालों की गैंग लागाकर निरंतर सफाई कराया गया है। आयुक्त श्री मंडावी द्वारा भ्रमण कर नाला की स्थिति का जायजा लिया गया था। उन्होनें नाला में ड्रेसिंग करने निर्देशित किया गया है । जिसके तहत् स्वास्थ्य विभाग द्वारा गैंग लगाकर आदर्श नगर नाला, शंकर नाला में ड्रेसिंग करायी जा रही है।
सहायक नालियों से आता है नाला में कचरा-
आयुक्त मंडावी ने कहा कि नाला में निरंतर सफाई हो रही है परन्तु नाला से जुड़े सहायक नालियों से कचरा आ रहा है । स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक, दरोगा ध्यान देवें, किसी भी सहायक नालियों से नाला में कचरा न आये । कचरा रोकने लगाये गये जालियों में एकत्र कचरों को नियमित निकलवायें ।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन में ग्राम कौही में प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा हम सब पर बनी रहें। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर यही मेरी प्रार्थना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों की वजह से लोगों का रूझान खेती-किसानी की ओर बढ़ा है। खेती-किसानी की ओर लोग लौटने लगे हैं। यही वजह है कि इस साल सर्वाधिक रकबे में न सिर्फ धान की खेती की गई बल्कि धान का रिकार्ड उत्पादन और समर्थन मूल्य पर 92 लाख मीट्रिक टन की रिकार्ड खरीदी भी हुई।
राजीव गांधी किसान योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को आदान सहायता के रूप में 5750 करोड़ रूपए की राशि चार किश्तों में दी जा रही है। अब तक तीन किश्तों में 4500 करोड़ रूपए का सीधे भुगतान किसानों के खाते में कर दिया गया है। चौथी किश्त की राशि भी इस माह के अंत तक किसानों को दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राशि ऐसे मौकों पर प्रदान की गई, जब किसानों को खेती संबंधी कार्यों के लिए पैसे की जरूरत थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेती-किसानी के साथ में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना भी आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से पशु पालकों से गोबर की खरीदी की जा रही है, जिससे गौठानों में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। इससे गांवों में रोजगार एवं अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिली है। वर्तमान समय में गांवों में बने गौठान ग्रामीणों की आजीविका के केन्द्र बनते जा रहे हैं। इससे आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और किसानों से संबंधित बेहतर नीतियों का लाभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशहाली से प्रदेश के सभी वर्गों में खुशहाली आती है। यह खुशहाली बाजार में दिखती है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था गतिशील बनी रही, इसमें सबसे अहम रोल कृषि सेक्टर का रहा है।
*महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वाल्मीकि समुदाय के द्वारा आयुक्त हरेश मंडावी के मिशन स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 कचरा फेकने वाले स्थलों को साफ सफाई करके एक नवाचार के तहत उस स्थान को गर्मी में बेजुबान जानवरो के लिए पीने का टांक रखा गया है.....*
*आयुक्त हरेश मंडावी ने नागरिको से अपील कर कहा कि 2021 में ऐसे ही नवाचार करते रहें और शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में साथ देकर शहर को नम्बर 1 में आगे लाए.....*
दुर्ग / शौर्यपथ / महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग के वाल्मीकि समुदाय द्वारा निगम आयुक्त हरेश मंडावी के मिशन स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 को दृष्टिगत रखते हुए,कचरा फेकने वाले 4 स्थानों को किया गया साफ सफाई,जिसमे वार्ड क्रमांक 31 सिद्धार्थ नगर रोड की सफाई किये, एवं कचरे के ढेर को उठाया गया। वार्ड 31 में ही बहुत पुराने GVP पॉइंट को साफ कर पेंटिंग कार्य करवा कर, आस पास के लोगो को कचरा डालने मना किया गया। उस स्थान पर अब गायों के लिए पानी की व्यवस्था बनाई गई है।
वाल्मीकि समाज द्वारा गर्मी के मौसम में बेजुबान जानवरों के लिये पीने हेतु पानी की व्यवस्था के लिए 4 जगह पानी का टप रखा गया। ताकि बेजुबान जानवरों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या न हो।
इस कार्य के दौरान वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष श्री शुभम गोईर, उपाध्यक्ष श्री विशाल कारोसिया, सचिव श्री अजय चौहान, कोषाध्यक्ष श्री आनंद करोसिया के साथ साथ समाज के युवा वर्ग कपिल गोईर, तिलक बालवे, ऋषभ कारोसिया, विनय म्हरोलिया, सुधीर गोईर, मनीष कारोसिया, आनंद चावरिया, नरेंद्र गोईर, गोल्डी कारोसिया, कबीर गोईर, सुमित खरे, करन कारोसिया, नेहाल करोसिया, नितिन कारोसिया, अमन गोईर, गंगेश्वर गोईर, गोलू चावरिया, अभिषेक वाल्मीकि, दौलत श्रवण, गोलू चौहान, लक्ष्य गोईर, सागर चावरिया के साथ साथ अधिक संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
समाज के सभी सदस्यों द्वारा नगर निगम के सर्वेक्षण मिशन को ध्यान में रख कर, स्वेच्छा से श्रम दान किया।आयुक्त हरेश मंडावी ने आम जनता से अपील कर कहा कि शहर में स्वच्छता बनाए रखे,नाली सड़क एव घर के बाहर कचरा न फेके।
दुर्ग / शौर्यपथ / महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवनाथ तट पर भगवान भोलेनाथ जी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किये । इस मौके पर सभापति राजेश यादव,संस्कृति एवं पर्यटन प्रभारी अनूप चंदानियाॅ सहित अन्य एमआईसी सदस्यगण, पार्षद, एल्डमेन एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा नगर निगम दुर्ग के अधिकारी कर्मचारी और आम जनता उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महाशिवरात्रि पर्व अवसर पर शिवनाथ तट में भगवान शिव जी की अराधना व आरती के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में शहर महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव के साथ समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित शिवनाथ नदी की आरती किये। उन्होनें बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर शहर की मंगल कामना करते हुये शहर की खुशहाली और विकास के लिए उन्होनें प्रार्थना किये। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवनाथ तट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए दी।
महावशिवरात्रि पर्व के अवसर उन्होनें पूरे शहर वासियों की ओर से भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना कर प्रार्थना की।कहा उनकी कृपा आर्शीवाद हम सब के ऊपर बनी रहे। मनुष्य जीवन में आये हैं पिछले जन्म में अच्छा कार्य का यह प्रतिफल मिला है। इस जीवन में आने पर कार्य का मौका मिला है। इस जीवन में अच्छा कार्य करेगें। अगला जीवन भी मनुष्य योनी में होगा। हम सब यहाॅ आज संकल्प लेते हैं प्रदेश और शहर में शांति सदभाव का वातावरण बनी रहे ऐसा कार्य हम हमेशा करेगें। शिवनाथ तट पर एक अच्छा कार्यक्रम और व्यवस्था के लिए महापौर,नगर पालिक निगम दुर्ग को बधाई और शुभकामनाएं दिए।
महापौर बाकलीवाल ने इस शानदार योजना के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग टीम, पुलिस विभाग, और जनप्रतिनिधियों को बधाई दिये। उन्होनें कहा इस प्रकार का आयोजन हमेशा हो ऐसा कामना करते हैं,भोले बाबा की कृपा हम सब के ऊपर बनी रहे।कार्यक्रम में एमआईसी प्रभारी अनूप चंदानियाॅ,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,महिला एवं बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू, पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा,शिक्षा एव खेल प्रभारी मनदीप सिंग भाटिया,पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी, उषा ठाकुर,एल्डरमेन कृष्णा देवांगन,अजय गुप्ता, जगमोहन ढीमर, कुलेश्वर साहू,अजय मिश्रा, देवेश मिश्रा,ईई राजेश पांडेय,जगदीश केशरवानी,एआर रंगहडाले,विनोद मांझी,दुर्गेश गुप्ता,शिव शर्मा,वीरेंद्र ठाकुर सहित अधिकारी एव कर्मचारीगण मौजूद अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।.
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम बठेना पहुंचे। उन्होंने गायकवाड़ परिवार के परिवारजनों से मिलकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घटना में मृतक सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बठेना के गायकवाड़ परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के परिवारजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस अधिकारियों को घटना की सघन जांच के निर्देश भी दिए। घटनास्थल पर आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एस.पी. प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ठकुराइन टोला में भगवान शिव के दर्शन किए और निषाद समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर / शौर्यपथ / मत्स्य पालन को खेती का दर्जा देकर राज्य सरकार ने मछुआरों को हित में निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के मछुआरों को अब किसानों की तरह ऋण एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सहकारी बैंकों से मछुआरों को सहजता से ऋण मिलेगा। यह बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ठकुराइन टोला में निषाद समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने यहां मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आज पावन त्यौहार है। आप सभी के ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि निषाद समाज सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। निषाद राज रामायण के आदर्श पात्र रहे हैं। भगवान श्री राम जब अयोध्या वापस लौटे और उनके राज्य अभिषेक की तैयारी की जाने लगी, तो उन्होंने सबसे पहले पूछा कि निषादराज को आमंत्रित किया गया है या नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दूसरे देशों के अतिथियों को आमंत्रित करना, भगवान श्री राम की उस परम्परा का निर्वाह हैं, जिस तरह से निषाद राज का सर्वोच्च सम्मान भगवान श्रीराम ने किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन मत्स्य पालकों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। खेती-किसानी के साथ ही पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों की वजह से लोग कृषि की ओर वापस लौटे हैं। राजीव गांधी किसान योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को चार किश्तों में आदान सहायता राशि दी जा रही है। किसानों को अब तक तीन किश्तों में 4500 करोड़ रूपए दिए जा चुके हैं। अंतिम किश्त की राशि इसी माह के अंत तक किसानों को दे दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत यह राशि ऐसे समय में प्रदान की गई, जब किसानों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना से किसानों एवं ग्रामीणों को रोजगार व अतिरिक्त आय का जरिया मिला है। उन्होंने कहा कि पशुपालन, खेती और मत्स्य पालन से ग्रामीणों तरक्की का रास्ता खुला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जूट मिलें बंद रही जिससे बारदानों का संकट आया। इसके बावजूद भी सरकार ने धान खरीदी की मुकम्मल व्यवस्था की और किसानों को धान खरीदा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रतिबद्ध है और हम लगातार इस दिशा में कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर निषाद एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, उद्योग मंत्री कवासी लखमा की विशेष मौजूदगी में आज दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक के ग्राम बरहापुर में 12 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले फूड पार्क का विधिवत भूमिपूजन हुआ। यह फूड पार्क 22 एकड़ क्षेत्र में बनेगा। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि यहां स्थापित होने वाली फूड प्रोसेसिंग यूनिट को छत्तीसगढ़ राज्य की औद्योगिक नीति के अनुसार सभी तरह की छूट, अनुदान एवं रियायतें मिलने के साथ ही बिजली, पानी, सड़क, ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाएंगी। उन्होंने बरहापुर फूड पार्क में प्रथम चरण में फिश फूड एवं सीड तैयार करने वाली दो यूनिटों को भूमि आबंटन किए जाने की बात भी कही। फिश फूड एवं सीड बनाने वाली कंपनी विश्वनाथ एग्रोटेक और नेचर वाल बॉयोटेक हैं।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि सीड ग्रेडिंग यूनिट, फूड प्रोसेसिंग यूनिट की दो और इकाईयों की स्थापना होगी। यहां केला, पपीता, सब्जी, टमाटर की भी प्रोसेसिंग यूनिट शीघ्र शुरू होगी। उन्होंने कहा कि यहां गन्ना प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए भी प्रयास किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के किसानों को लाभ मिल सके। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बावजूद भी प्रगति की रफ्तार में कम नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ राज्य की नई औद्योगिक नीति से राज्य में उद्योग धंधों की स्थापना को लेकर सकारात्मक वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि राज्य में इथेनॉल प्लान्ट भी शीघ्र स्थापित होंगे। बरहापुर में फूड पार्क की स्थापना उन्होंने अंचल के किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के सब्जी, फल एवं अन्य कृषि उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलेगा। किसानों की माली हालत बेहतर होगी। उन्होंने फूड पार्क के लिए आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण शीघ्र कराए जाने की भी बात कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
