August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    दास महंत प्रतिमा का किया अनावरण

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सक्ती के हटरी चौक में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी जयसिंह अग्रवाल, सांसद ज्योत्सना महंत, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, आरडीए अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    सक्ती में आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड मुख्यालय सक्ती में पहुंचे। हेलीपैड पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती विधानसभा क्षेत्र को 226 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपए के 30 विभिन्न कार्यों की सौगात देंगे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    उन्हें किया नमन

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में लोककला ‘नाचा‘ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी एवँ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय  बिसाहू दास महंतकी जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । मुख्यमंत्री  बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोककला के संरक्षण में दाऊ जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि दाऊ मंदराजी ने ‘नाचा‘ को पुनर्जीवित करने और उसे बचाए रखने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने नाचा को समाजिक कुरीतियों के प्रति जनचेतना जगाने का माध्यम बनाया।  बघेल ने कहा कि दाऊ जी ने लोक कलाकारों को संगठित कर छत्तीसगढ़ी नाचा-गम्मत को विश्वपटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य सरकार द्वारा कला के ऐसे सच्चे साधक के सम्मान और नाचा कला को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए दाऊ दुलार सिंह मंदराजी सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों में नाचा कला को पुनर्स्थापित करने वाले लोक कलाकार का व्यक्तित्व अगली कई पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकप्रिय राजनेता स्वर्गीय  बिसाहू दास महन्त को स्मरण करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा।  महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि स्वर्गीय  बिसाहू दास महन्त के आदर्शों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध हैं। उनके बताये जनकल्याण के मार्ग पर चलकर प्रदेश में विकास को नये आयाम देने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को एक अहम निर्णय लेते हुए महापौर, सभापति व नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों के मानदेय को दुगना करने की घोषणा की। घोषणा सुनते ही नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह निर्णय जनप्रतिनिधियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। इस निर्णय से जनप्रतिनिधियों में नए उत्साह का संचार होगा और वे पूरे उत्साह के साथ विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा के बाद दुर्ग नगर निगम में खुशी का माहौल निर्मित हो गया। महापौर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया एवं विधायक अरुण वोरा का आभार भी व्यक्त किया। साथ ही निगम परिसर में आतिशबाजी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय पर उनका आभार मानते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगणों ने महापौर बाकलीवाल को फोन कर बधाई दी एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूँ। आज उन्होंने महापौर,,सभापति, पार्षदों के मानदेय को दुगना की गई है। यह बड़ा फैसला है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व और महापौर परिसर के अध्यक्ष एव महापौर एजाज ढेबर के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर पार्षदों के मानदेय बढ़ाने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री द्वारा जल्द मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। उसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने आज महापौर,सभापति, पार्षदों की मानदेय बढ़ाकर बेहतर सौगात दी गई जिससे पार्षदों में खुशी की लहर है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास स्थान में संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोड़ अमात समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को अखिल भारतीय गोड़ अमात समाज बिन्द्रानवागढ़ केन्द्रीय समिति द्वारा ग्राम बोड़राबंधा में आयोजित महासभा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, समाज के अध्यक्ष ओंकार शाह, महासचिव यशवंत सोरी, आर.एन. ध्रुव सहित सदस्यगण उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    विकास कार्यों के लिए नगर पालिकाओं को 5 करोड़, नगर पंचायतों को 3 करोड़ की स्वीकृति

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए 5 करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाने की घोषण की है। इसी प्रकार राज्य के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी की है। इस तरह से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत करने की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गयी है।

    इसके साथ ही स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को भी दोगुना करने की घोषणा मुख्यमत्री श्री बघेल के द्वारा की गयी है। मुख्यमंत्री बघेल ने नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को बेहतर विकास कार्य करने की मंशानुरूप बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश के सभी महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को भी दोगुना करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा है कि प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने लगातार तीन बार देश के स्वच्छ्तम् प्रदेश का खिताब हासिल किया है।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    आगामी 2 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे चौत्र नवरात्रि के दौरान पैदल डोगरगढ़़ जाने वाले दर्शनार्थियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु जाने वाले मार्ग व्यवस्था को लेकर पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर-06 भिलाई में बैठक आहूत की गई। चौत्र नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री प्रत्येक वर्ष कुम्हारी, चरोदा, भिलाई-3, खुर्सीपार, सुपेला, सेक्टर एरिया, दुर्ग से निकलकर पुलगांव, अंजोरा होते हुए राजनांदगांव की ओर जाते है। चूंकि इस वर्ष जी.ई रोड पर फ्लाई ओव्हर निर्माण कार्य के कारण सड़क सकरा होने के कारण पदयात्रा मार्ग निर्धारित (परिवर्तित) किया गया है प्रतिवर्ष पावर हाउस चौक से सुपेला की ओर जाते थे जबकि इस वर्ष खुर्सीपार तिराहा से रेल्वे फाटक से मुर्गा चौक से सेन्ट्रल एवेन्यु होते हुये सेक्टर 09 चौक से ठगड़ाबांध ओव्हर ब्रिज से जेल तिराहा से महाराजा चौक से पुलगांव चौक से शिवनाथ नदी ब्रिज होते हुये अंजोरा बायपास से जायेगे ।

    नवरात्रि के दौरान सुगम एवं सुरक्षित पदयात्रा के लिये विभिन्न विभागों को व्यवस्था हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर द्वारा निर्देशित किया गया है जिसमें नगर निगम भिलाई, दुर्ग, चरोदा नगर पालिका परिषद कुम्हारी एवं जनपद पंचायत दुर्ग को ग्राम पंचायत महमरा व अंजोरा में पदयात्री मार्ग में समुचित लाईटिंग, सहायता केन्द्र हेतु टेन्ट 'Óपदयात्री बांये चलेÓÓ लिखा हुआ फ्लैक्स एवं अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देश दिये गये। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग दुर्ग संभाग, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग को बांस बल्ली से पदयात्री के लिये सुरक्षित लेन जिसमें चूना से पोताई किया गया हुआ, रिफ्लेक्टिव टेप व रिबन बधा होना चाहिए तथा अस्थाई स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए भी निर्देशित किया गया। वन विभाग दुर्ग सुरक्षित लेन बनाने के लिए लगने वाले बांस बल्ली उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, विद्युत विभाग को भी 02 अप्रैल से 09 अप्रैल तक पदयात्री मार्ग पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। चूंकि इस वर्ष पदयात्रियों को खुर्सीपार तिराहा से रेल्वे फाटक होते हुये सेन्ट्रल एवेन्यु मार्ग से जेल तिराहा की ओर जायेगे इस पर भिलाई इस्पात संयंत्र को मार्ग मे समुचित लाईटिंग एवं सहायता केन्द्र हेतु टेंट लगाने निर्देशित किया गया।

    बैठक में एडीएम दुर्ग नूपुर राशि पन्ना,  प्रकाश सर्वे कमिश्नर नगर निगम भिलाई,  संजय कुमार ध्रुव एएसपी दुर्ग, विनय पोयाम अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग,  कीर्तिमान राठौर आयुक्त नगर निगम चरोदा,  गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात जिला दुर्ग,  सुनील अग्रहरि उपायुक्त नगर निगम भिलाई,  गोविन्द अहिरवार एसडीओ. एन.एच.पीडब्ल्यूडी., युधिष्ठिर सोनवानी ए.ई.पीडब्ल्यूडी दुर्ग,  वी.पी. मिश्रा ए.ई. नगर निगम दुर्ग,  विजय ठाकुर प्रभारी निरीक्षक यातायात आकाशगंगा जोन,  आशीष यादव प्रभारी निरीक्षक यातायात दुर्ग जोन,  संग्राम सिह प्रभारी निरीक्षक यातायात सिविंक सेंटर जोन,  शैलेन्द्र सिह प्रभारी निरीक्षक यातायात भिलाई-03 जोन, श्री एस.के. भगत, जनपद पंचायत जिला दुर्ग,  जयंत वर्मा उप यंत्री पीडब्ल्यूडी (एन.एच),  एस.के.झा टीम लीडर फ्लाई ओव्हर प्रोजेक्ट,  बी.एल.देवांगन प्रोजेक्ट मैनेजर रॉयल इन्फ्रा लिमि.,  के.के. यादव डी.जी.एम. भिलाई इस्पात संयंत्र, रेवती रमन शर्मा जे.ई. कुम्हारी नगर पालिका परिषद,  हेमंत कुमार, एनएचएआई उपस्थित रहे।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यरत 5 कर्मचारियों को निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने पदोन्नत किया है। निगमायुक्त ने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए पदोन्नत आदेश जारी किया है। पदोन्नत होने वाले 5 कर्मचारी अब सहायक राजस्व निरीक्षक कहलाएंगे। महापौर नीरज पाल के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने प्रमोशन के लिए विभागीय प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराया। महापौर, आयुक्त एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी है। प्रमोशन मिलने के बाद कर्मचारियों ने निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त से मुलाकात कर पदोन्नति के लिए आभार व्यक्त किया। हेल्पर, सफाई कामगार और लाईनमेन से सहायक राजस्व निरीक्षक पद में पदोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में हृदय राम कौशिक, सुखराम यादव, दुर्योधन राम साहू, हरिओम गुप्ता एवं प्रवीण मोराने शामिल है। पदोन्नत होने के बाद से इनका पदनाम भी परिर्वतन हो गया है और ग्रेड पे में भी वृद्धि हुई है। पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता यूके धलेंद्र एवं जोशी, जोन आयुक्त पूजा पिल्ले, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक तुलसी वृंदा देवांगन एवं रीता यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी ने दुर्ग शहर के रहवासियों से की अपील स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 हेतु चल रहे साफ सफाई अभियान में खुलकर सहयोग देने की अपील की है उन्होंने कहा शहर स्वच्छ एवं सुंदर रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर दुर्ग शहर को स्वच्छता रैंकिंग में प्रथम पायदान पर लाए जिससे दुर्ग शहर का नाम पूरे देश मे अव्वल हो। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की परीक्षा में जन सहभागिता और सकारात्मक फीडबैक से ही सफलता मिलेगी।आयुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम बनाई है दुर्ग शहर को देश मे पहला पायदान में लाने के लिए टीम द्वारा सुबह से जोड़तोड़ मेहनत कर रही है। अधिकारियों द्वारा शहरवासियों से स्वच्छता एप से फिल्डबैक देने की अपील की है।नगर पालिक निगम दुर्ग को पहला पायदान पर लाने के लिए नागरिकों ने अपना फीडबैक दिया है।

    शहर को सर्वेक्षण में अव्वल बनाने के लिए 15 अप्रैल तक एसबीएम अर्बन के लिंक फीडबैक देना है। अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे के लिए नगर पालिक निगम ने कर्मचारियों को लोगों से संवाद करने व लिंक से फीडबैक दिलाने के निर्देश दिए हैं।स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में कुल 7,500 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस बार सीवर समस्या, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, डिजिटल प्रचार प्रसार को भी शामिल किया गया है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शहर के समेत 60 वार्डों में चालू हो है। आयुक्त ने बताया कि सर्वेक्षण को लेकर जनता का फीडबैक लेना शुरू हो गया है।जनता की प्रशंसा से नगर निगम बनेगा नंबर वन।

    दुर्ग/ शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित दुर्ग निगम क्षेत्र का पहला अखिल भारतीय महापौर हॉकी ट्रॉफी का 28 से 31 मार्च महिला समृद्धि बाजार के सामने सिविल लाइन मैदान में आयोजित किया गया है। जिसका समापन आज होगा।

    कल के पहले सेमी फाइनल मुकाबला भुसावल महाराष्ट्र और राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया इस रोमांचक मुकाबले में मैच ख़त्म होने तक दोनों टीमो के दो दो गोल बराबरी पर रहे . मैच का परिणाम पेनाल्टी शूट आउट के ज़रिये हुआ जिसमे राजनंदगांव की टीम ने 7-6 से मैच जीत कर फाइनल में अपनी जगह बना ली . दूसरा सेमी फाइनल मैच महापौर इलेवन एवं झारखण्ड के बिच खेला जा रहा है .

    महापौर ट्राफी का समापन समारोह विशिष्ट अतिथि विधायक अरुण वोरा के द्वारा किया जाएगा मौजूद महापौर धीरज बाकलीवाल,राज्य मंत्री का आर एन वर्मा, आयुक्त हरेश मंडावी,सभापति राजेश यादव,खेलकुद प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया समेत अधिकारी व वरिष्ठ पदाधिकारियो के बीच होगा।शिक्षा व खेलकुद विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया ने इस प्रतियोगिता के लिए विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल का आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष इस तरह का प्रतियोगिता होती रहे ताकि युवा अपनी प्रतिभा को खुलकर सामने आकर इस हॉकी प्रतियोगिता में भाग ले सके।युवाओ को हॉकी से जुडऩे की प्रेरणा मिलेगी .

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision