August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर/ शौर्यपथ /

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल के नाम पर बने नहेरू संग्राहलय के नाम को बदले जाने को कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी और भाजपा की संकुचित मानसिकता बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा कहां-कहां से महात्मा गांधी और पं. जवाहर लाल नहेरू के नाम को हटायेगी। नेहरू का नाम जो देश के जन मन में रचा बसा है। इस देश की आजादी से ले कर आधुनिक भारत के नव निर्माण में पं. जवाहर लाल नहेरू का अतुल्य योगदान है। आजादी का लड़ाई में अपनी जवानी के 16 साल से अधिक समय को पं. नहेरू ने अंग्रेजों की जेलों में बिताया था। उन्होंने कभी भाजपा आरएसएस के पितृ पुरूषों की भांति न अंग्रेजों की चाटुकारिता किया था और न ही जेल से रिहाई के लिये सावरकर के जैसे अंग्रेजों के सामने माफी नामा दिया था।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा और मोदी दुर्भावनावश पं. जवाहर लाल नहेरू के नाम से बने संग्राहलय का नाम भले ही बदल ले लेकिन पं. नेहरू द्वारा बनाये गये भाखड़ा नांगल बांध सिंचाई परियोजनाये बोकारो, राउर केला, दुर्गापुर, भिलाई जैसे उद्योगो पर से नहेरू जी की छाप कैसे मिटायेंगे? जब भाजपा के पूर्वज श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय, अपने दल के राजनैतिक वजूद की तलाश के लिये देश में हिन्दू मुस्लिम और क्षेत्रवाद का जहर बो कर सांप्रदायिकता फैलाकर विघटन फैलाने की कोशिशे में लगे हुये थे तब पं. जवाहर लाल नहेरू भारत में शिक्षा व्यवस्था का प्रचार प्रसार, स्कूल कालेजो का निर्माण, मेडिकल कालेजो का निर्माण, एम्स आईआईएम आईआईटी बना रहे थे। देश के नव निर्माण के लिये सुई से लेकर हवाई जहाज बनाने की योजनायें बना कर क्रियान्वयन करवा रहे थे।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी प्रधानमंत्रीयों की यादों को सहेजने स्मारक बनाने की योजना बना रहे है उसका स्वागत है। लेकिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम से बने स्मारक को बदलना मोदी का नहेरू जी के प्रति पूर्वाग्रह को दर्शाता है। यह मोदी की घटिया मानसिकता को भी प्रदर्शित करता है।

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    दुर्ग नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज 2022-23 का बजट प्रस्तुत किया है इस बजट में महापौर बाकलीवाल ने शहर में हो रहे निर्माण कार्य एवं विकास के कार्य को सिलसिलेवार बताया वहीं जगह-जगह विधायक निधि से शहर में जो रोशनी बिखर रही है उस पर अपना मत रखा साथ ही शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों से अपेक्षित सहयोग मांगते हुए एवं आम जनता से दुर्ग निगम को श्रेष्ठ निगम बनाने के लिए सहयोग मांगा महापौर ने आम जनता से अपील की कि शहर में सुशासन लाने के लिए आम जनता के सहयोग की आवश्यकता है वही महापौर बाकी वालों ने अपने बजट समाप्ति के बाद छत्तीसगढिय़ा काव्य पाठ करते हुए सदन में बैठे पार्षदों का मन मोह लिया महापौर बाकलीवाल के काव्य पाठ पर पक्ष एवं विपक्ष सभी पार्षदों ने खुलकर महापौर को प्रोत्साहित किया .

     रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एक फैसले से जीवन किस तरह बदलता है, वह मुझे पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से देखने को मिल रहा है। पुरानी पेंशन बहाली से एक ओर जहां सेवानिवृत्ति के बाद शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों का जीवन बिना किसी चिंता के बीतेगा, वहीं उनके परिवार को भी आर्थिक सम्बल मिलेगा। श्री बघेल ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली से कर्मचारियों के बुढ़ापे की चिंता दूर हुई है। हमारी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के उत्तरोत्तर विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शिक्षक संवर्ग एवं पंचायत सचिव संघों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पंचायत सचिवों के नियमितीकरण संबंधी मांग पर मुख्य सचिव स्तर पर कमेटी बनाने की घोषणा भी की।

    शिक्षक संवर्ग एवं पंचायत सचिव के 12 संघों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने पर आज इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का सम्मान किया। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में जुटे शिक्षकों और पंचायत सचिवों ने इस संवदेनशील फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि शिक्षकों के आंदोलनों में हमेशा मैं साथ रहा हूं। कर्मचारियों के हित में जो भी संभव हो सकेगा, हमारी सरकार इसके लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि 1998 के बाद पहली बार राज्य में लगभग 15 हजार शिक्षकों की नियमित नियुक्ति हुई है। अब शिक्षकों को भविष्य में संविदा कर्मी या शिक्षाकर्मी नहीं कहलाना पड़ेगा। शिक्षकों को भी पूरा सम्मान मिलेगा।

     बघेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी अपने जीवन की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों सहित शिक्षकों, पंचायत सचिवों, पुलिस के जवानों, सफाई कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कोरोना काल में सहयोग के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी हम सबको मिल-जुल कर राज्य की प्रगति के लिए तत्परता से काम करने की जरूरत है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि उसके बच्चे अंग्रेजी माध्यम और उत्कृष्ट स्कूलों में पढ़ाई करें। सरकार ने गरीबों, वंचितों, निम्न आय वर्गों की पीड़ा को समझा और प्रदेश में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने का काम किया। सरकार ने अब 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम के स्कूल खोलने का भी निर्णय लिया है।
    मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि सरकार बनते ही हमने सर्वप्रथम किसानों की चिंता दूर करते हुए कर्जमाफी का काम किया। किसानों के उत्पाद को उचित मूल्य दिलाने के लिए समर्थन मूल्य के साथ-साथ इनपुट सब्सिडी के रूप में उन्हें न्याय दिलाने का भी काम किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के फायदों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। बघेल ने कहा कि राज्य में गरीबों से लेकर अमीरों तक सबका राशन कार्ड बनाया गया है। सभी परिवारों को हर माह 35 किलो चावल की पात्रता दी गई है। कोरोना काल में हमने गरीबों व वंचितों को 11 माह नि:शुल्क चावल देने का काम किया है।

    दुर्ग/ शौर्यपथ /

    साल 2022-23 के लिए नगर निगम अपना बजट पेश किया। महापौर धीरज बाकलीवाल ने हाथ में गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर बीआईटी कॉलेज मैकेनिकल कांफ्रेंस हॉल सामान्य सभा बजट सदन पहुंचे। राज्य गीत के साथ सभी पार्षदों एल्डरमेन की मौजूदगी में सभापति राजेश यादव ने नगर निगम की सामान्य सभा शुरू किया गया, जिसमें बजट पेश किया गया। गोबर से तैयार किया हुआ ब्रीफकेस लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल सदन आये। इसी तरह से बजट सत्र में विधानसभा में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी भी गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर पहुंचे थे। गोबर मे लक्ष्मी का वास होगा है।मान्यता है कि गोबर से खुशहाली और समृद्धि आती है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी,समस्त पार्षदगण,एल्डरमेन,अधिकारी,कर्मचारियों के बीच महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा प्रस्तुत बजट सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है एवं जनहित तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है । वर्ष 2022 -23 के बजट में 3 77 20. 35 लाख का अनुमानित आय बजट तथा 377 13.20 लाख का व्यय बताया गया है। बजट सभी वर्गो को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के माध्यम से नागरिक सुविधाओ में पारदर्शिता लाने एवम अत्यंत सूक्ष्म विषयों को भी गंभीरता से लेते हुए तैयार किया गया है। घर घर ग्रीन के क्रियान्वयन हेतु पुरखा के सुरता योजना के तहत पूर्वजों की स्मृति में एक वृक्ष लगाया जाएगा। इस योजना का क्रियान्वयन स्मृति वन के नाम से शिवनाथ नदी रोड पर विकसित किया जाएगा ।दिव्यांगों एवं उनके परिजनों को शादी हेतु भवन आरक्षित कराया जाएगा। निगम क्षेत्र अंतर्गत वेल्डिंग जोन में गुमटी हेतु आरक्षित क्षेत्र में एक निश्चित डिजाइन एवं आकार की गुमटी स्थापना की जाएगी। बजट में किराएदार के लिए प्रत्यक्ष आवास योजना ,तालाबों का संरक्षण एवं संवर्धन तथा सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम विकास योजना, ओपन लाइब्रेरी बस स्टैंड में फ्री वाईफाई जोन, महिलाओं के लिए हॉस्टल सुविधा, राशन दुकान में जन सुविधा, प्रमुख चौराहों एवं रेलवे क्रॉसिंग मैं शेड निर्माण, खेल स्टेडियम निर्माण ,कुम्हार मार्केट, इसके अतिरिक्त ठगड़ा बांध सौंदर्य करण एवं पिकनिक स्पॉट, शंकर नाला सुदृढ़ीकरण ,पुलगांव नाला डायवर्शन ,मुक्तिधाम मार्ग निर्माण ,गौरव पथ निर्माण, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर इत्यादि को बजट में प्रमुख रूप से प्राथमिकता दी गई है। महापौर द्वारा प्रस्तुत बजट को सर्व सम्मति से पारित किया गया .

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    नगर निगम की ढाई साल से अधिक कार्यकाल में तीसरी बार हो रही निगम की बजट बैठक मे आज भाजपा पार्षदों ने शहर की जनहित के मुद्दों को लेकर महापौर विधायक को जमकर कोसते हुए सत्तापक्ष को घेरकर जोरदार आवाज बुलंद किया। इससे पहले निगम की साधारण सभी बैठक प्रारंभ होने के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने पीएम आवास मे कांग्रेस नेताओ द्वारा कब्जा कराए जाने सड़को मे गड्ढे व शहर में गंदे पानी की सप्लाई तथा बघेरा मे शराब भ_ी खुलवाने जैसे जनहित के मुद्दे पर सत्ता पक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथो में तख्ती लेकर सभागार में प्रवेश कर सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले इन सब मुद्दों को लेकर सभापति से सत्ता पक्ष के जवाब मांगते हुए आसंदी के सामने तख्ती लहराकर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल को शहर की जनता से झूठ बोलने व गुमराह करने का आरोप लगाया तपश्चात प्रश्नकाल मे अमृत मिशन मे लापरवाही और अन्य मुद्दों को लेकर सभापति राजेश यादव के आसंदी के सामने जमीन पर बैठकर विरोध प्रकट किया। इसके बाद भोजन अवकाश होने पर निगम द्वारा रखे गए भोजन पर कर्मचारियों कि तनख्वाह देने लेटलतिफी व खाने में फिजूलखर्ची बताते हुए सभी पार्षदों ने अपने घर से लाए टिफिन से खाना खाकर फिर सत्तापक्ष से भिड़े और बजट के खामियों से लेकर हर मुद्दे पर महापौर व एमआईसी सदस्यों पर निशाना साधते रहे जिससे सत्तापक्ष के लोग गोलमोल जवाब देकर बचते रहे।

    इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा पेश किए गए बजट को कागजी व आधारहीन बताते हुए कहा कि इसमें नहीं कोई नई योजना है, और नहीं कोई विकास की सोच है बजट केवल खानापूर्ति है । उन्होंने आगे कहा कि कहा कि जब से निगम में महापौर व उनक कांग्रेस कीे परिषद आई है तब से सत्ता पक्ष जनता से जुड़े मुद्दों पर सामना करने का साहस नहीं कर पाते और और इसीलिए निगम की सामान्य सभा बैठक करने से परहेज करते हैं यह शहर का दुर्भाग्य है कि दुर्ग निगम के इतिहास में 26 माह का कार्यकाल इस परिषद को होने वाले हैं और इतने समय में केवल तीसरी बारी बैठक आयोजित करा पाए हैं वह भी बजट वाला जबकि जनता से जुड़े विकास कार्यों से संबंधित कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर सामान्य सभा बुलाकर जनहित में चर्चा कर बड़े निर्णय लिए जा सकते लेकिन इस शासन से शहर की जनता बहुत दुखी है। शहर में जहां आए दिन पानी की संकट से जूझते हैं तो वही गंदे पानी से लोग परेशान है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आवास इन गरीबों के लिए बनाए जा रहे हैं घर भी कांग्रेसियों की लालच का शिकार हो रहे हैं और सत्ता का धाम दिखा कर उसमें खुलेआम कब्जा करा जा रहे हैं और उस पर कार्रवाई तो दूर सत्ता पक्ष बोलना भी मुनासिब नहीं समझता वही गंगाजल का कसम खाने वाली भूपेश सरकार की राज में विधायक अरुण वोरा के संरक्षण में निगम की एमआईसी सदस्य खुलेआम शराब भट्टी खोलने के लिए अपनी जमीन दे देते हैं, और जब जनता सड़क पर उतरती है तो शराब दुकान नहीं खुलवाने की घोषणा की नौटंकी करते हैं अमृत मिशन का काम किस तरह से लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है यह जानकर भी निगम के अधिकारी महापौर चुप्पी साधे हुए हैं आज भाजपा पार्षद सदन में ही सब मुद्दों को लेकर मुखर हुई है और इसका जवाब जनता को देना पड़ेगा निगम में निगम के सामान्य सभा प्रदर्शन करने वालों पार्षदों में वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गायत्री साहू चंद्रशेखर चंद्राकर देवनारायण चंद्राकर काशीराम कोसरे नरेंद्र बंजारे नरेश तेजवानी ओम प्रकाश सेन मनीष साहू अजीत वेद चमेली साहू लीना दिनेश देवांगन शशि द्वारिका साहू पुष्पा गुलाब वर्मा हेमा शर्मा कुमारी राकेश साहू आदि पार्षदों ने निगम में मुखर होकर जोरदार आवाज बुलंद किया ।

    बिलासपुर /शौर्यपथ/

    परीक्षा की घड़ी में छात्रों को तनाव मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करेंगे। परीक्षा पर चर्चा का पांचवा संस्करण 1 अप्रैल को सुबह 11रू00 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम में देश भर के करोड़ों छात्र शिक्षक अभिभावक वर्चुअल तौर पर अपनी भागीदारी निभाएंगे।
    गौरतलब है कि परीक्षा पर चर्चा एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों को तनाव मुक्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और इसके साथ-साथ छात्रों के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी देते हैं। परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि बच्चों के व्यक्तित्व का विकास सुनिश्चित हो सके। परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने का अवसर भी मिलेगा इसके साथ-साथ विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। परीक्षा पर चर्चा के इस कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन रेडियो और विभिन्न टेलीविजन चैनलों पर किया जाएगा।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    बेहतर जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए सूरजपुर जिले की छिंदिया ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा तृतीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले की ग्राम पंचायत छिंदिया को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की गरिमामय उपस्थिति में आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम पंचायत छिंदिया के पदाधिकारियों और ग्रामीणों को राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    यह पुरस्कार प्रतिवर्ष केंद्रीय जल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए छिंदिया को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत के रूप में पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य पानी के कुशल और न्यूनतम उपयोग के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करना है। यह पुरस्कार जल प्रबंधन की दिशा में कदम बढ़ाने और जल के उपयोग मेें बेहतर तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

    कोण्डागांव /शौर्यपथ/

    भारत सरकार की योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत लाभान्वित हो रहे जिले के शत प्रतिशत किसानों का ई- के.वाई.सी. सत्यापन पूर्ण कराने की तिथि 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31 मई 2022 किया गया है। उक्त योजना अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों का ई-के.वाई.सी. का सत्यापन पोर्टल, लोक सेवा केंद्र, बायोमेट्रिक, नजदीकी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या कृषि कार्यालय में किया जा रहा है। अतः कृषि विभाग द्वारा अधिक से अधिक कृषक बंधुओं को उक्त योजना का लाभ उठाने हेतु ई-के.वाई.सी का सत्यापन कराने की अपील की गई है।
    कैसे करायें सत्यापन
    ई-केवायसी हेतु अपना मोबाईल नम्बर आधार से लिंक करायें। लिंक न होने की स्थिति में नजदीकी आधार लोकसेवा केन्द्र में जाकर अपडेट करायें। इसके पश्चात् मोबाईल से अथवा च्वाइस सेंटर में जाकर पीएम किसान पोर्टल से ई-केवायसी करायें। ई-केवायसी के पश्चात् जिनका आधार बैंक अकाउण्ट से लिंक नहीं वे अवश्य रूप से उसको बैंक अकाउण्ट से लिंक करायें। स्वयं के मोबाईल से ई-केवायसी हेतु गुगल में जाकर https://pmkisan.gov.in/aadharekyc.aspx टाईप कर अपना आधार नम्बर एवं रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर डालकर मोबाईल पर चार अंकों के प्राप्त ओटीपी डालकर सबमीट कर केवायसी पूर्ण कर पुनः छः अंकों का मोबाईल पर मेसेज के माध्यम से आये ओटीपी को डालकर सबमीट फॉर ऑथराईजेशन में क्लीक कर ई-केवायसी पूर्ण कर सकते हैं

    बिलासपुर /शौर्यपथ/

    जिले के रतनपुर तहसील के सेंकर गांव में मुख्य नहर निर्माण के लिए भूमि का अर्जन किया जाना है। सामाजिक समाघात दल ने ग्राम सेंकर ग्राम में भू-अर्जन से पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया। रैन कोटा जलाशय योजना के नहर निर्माण कार्य भू अर्जन हेतु गठित सामाजिक समाघात समूह द्वारा 22 जनवरी को ग्राम पंचायत तंेदूभाठा में जनसुनवाई आयोजित की गई थी।

    मूल्यांकन में पाया गया कि सेंकर गांव में भू-अर्जन से 32 किसानों की 11.13 एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है। समाघात दल ने किसानों से भी सहमति लिया और पाया कि अर्जित भूमि से कोई मकान आदि प्रभावित नहीं हो रहा है और न ही किसी भी परिवार के विस्थापन की संभावना है। सामाजिक समाघात दल द्वारा यह पाया गया है कि अधोसंरचना पर कोई बाधा नहीं है तथा अधोसंरचना का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। समाघात दल इस बात से संतुष्ट है कि जल संसाधन विभाग को जितनी भूमि की आवश्यकता है उतनी ही भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है एवं बसाहट से न्यूनतम दूरी का ध्यान रखा गया है। समाघात दल ने ग्राम संेकर ,तहसील रतनपुर के अंतर्गत रैन कोटा जलाशय के नहर निर्माण हेतु ग्राम संेकर में रकबा 11.13 एकड़ भूमि का अर्जन लोकहित में किए जाने की अनुशंसा की है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने मंगलवार को दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट में चल रहे उन्नयन कार्याे की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने रन-वे निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अगले 10 दिन में कार्य मे प्रगति लाएं।

    मंत्री भगत ने कहा कि रन-वे सहित अन्य कार्यों को पूरा करने की समय-सीमा तय है। अधिकारियों द्वारा भी समय पर काम पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। इसलिए कार्य में ढिलाई नहीं चलेगी। जो कहा है उसे कर के दिखाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी ठेकेदार के कार्य की कड़ी निगरानी करें। प्रतिदिन कार्य का टारगेट दें। किसी प्रकार की समस्या हो तो कंसल्टेंट से समन्वय करें।

    ज्ञातव्य है कि मां महामाया एयरपोर्ट में 72 सीटर विमान सेवा शुरू करने के लिए रन-वे की लंबाई में विस्तार कार्य के साथ सुदृढ़ीकरण के कार्य भी किए जा रहे हैं। उन्नयन कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा 46 करोड़ 27 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision