August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    समृद्ध, सुसंस्कारी और शक्तिशाली छत्तीसगढ़ बनाने के कर्तव्य को करें पूरा-मुख्यमंत्री

    जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में आयोजित पुरानी पेंशन आभार समारोह में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा करने पर मुख्यमंत्री का जोर शोर से अभिनंदन किया। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ बस्तर संभाग के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के साथ राज्य के समस्त शासकीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात देने पर मुख्यमंत्री को लड्डुओं से तोलकर और गज माला से स्वागत कर आभार प्रकट करते हुए कहा कि पेंशन योजना की बहाली से समस्त कर्मचारियों को बुढ़ापे का सहारा मिला है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना आप सभी का अधिकार है, जिसे आपको वापस प्रदान करने पर संतोष मिला है। इससे निश्चित ही सभी कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिक्षकों द्वारा लगाए जा रहे नारे अब काहे का टेंशन, मिल गया है टेंशनष् नारा मात्र नहीं अपितु यथार्थ है। पुरानी पेंशन लागू होने से समस्त कर्मचारी निश्चिंत होकर अपना शत प्रतिशत देंगे। कोविड काल के दौरान विषम परिस्थितियों में भी शिक्षकों ने प्रदेश भर में शिक्षा की अलख को जगाए रखा, बच्चे पढ़ाई से वंचित ना रहे इसलिए बुल्टू के बोल, पढ़ाई तुंहर अंगना जैसे नवाचार किए, यह शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने समृद्ध, सुसंस्कारी और शक्तिशाली राज्य बनाना शिक्षकों का कर्तव्य है जिसे वे पूर्ण कर रहे है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में शासकीय विद्यालयों के तरफ छात्रों का रुझान बढ़ा है।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर छ. ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में 46 लाख 36 हजार रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। जिसमें ग्राम बोडरा के मुस्लिम पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 05 लाख रुपये, ग्राम नकटा के प्राथमिक शाला भवन में अहाता निर्माण के लिये 05 लाख रुपये, ग्राम बोरिद के आरंग खार में पुलिया निर्माण के लिये 03 लाख 66 हजार रुपये, ग्राम पिरदा के मिडिल स्कूल में मैदान समतलीकरण के लिये 05 लाख रुपये, फरफौद में कामता चन्द्राकर के घर से सियाराम साहू के घर तक सीसी रोड़ निर्माण के लिये 05 लाख रुपये, कुटेला में प्राथमिक शाला भवन में शेड निर्माण के लिये 06 लाख रुपये, ग्राम बाहनाकाड़ी के मसीही पारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये 06 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम तुलसी में स्कूल गेट से विष्णु गिरी के घर तक सीसी रोड़ निर्माण के लिये 02 लाख 60 हजार रुपये एवं मनसुख के घर से जितेंद्र घर तक सीसी रोड़ निर्माण के लिये 02 लाख 60 हजार रुपये, ग्राम खुटेरी में स्कूल मार्ग से यतीम खाना तक सीसी रोड़ निर्माण के लिये 05 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। उक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर जनपद अध्यक्ष खिलेश्वर देवांगन, उपाध्यक्ष हेमलता डूमेन्द्र साहू, जनपद सदस्य वतन चन्द्राकर, संजय चेलक, यादराम साहू ,हृदयलाल जांगड़े, पवन चन्द्राकर सरपंच कुटेला, बली चन्द्राकर सरपंच बोडरा, परदेशी ध्रुव सरपंच पिरदा, अशोक बंजारे सरपंच बाहनाकाड़ी, लेखराम साहू सरपंच पिरदा, मनीराम आडील सरपंच फरफौद, गौतम सरपंच बोरिद सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है तथा मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित सिरहा-गुनिया सम्मेलन में किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर प्रवास के दौरान बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित सिरहा-गुनिया सम्मेलन में 70 करोड़ रुपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और लगभग 34 करोड़ 33 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र के 11 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्रदान किया तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत यहां 151 नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया।

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत यहां 151 नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया

    मुख्यमंत्री बघेल ने यहां लगभग 3 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से कचनार से चोलनार तक निर्मित 4.9 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से पाहुरबेल से उड़ियापाल तक निर्मित 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से मंगनार से तोंगकोेंगेरा तक डामरीकृत 4 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 22 लाख रुपए की गुड़िया से कालागुड़ा तक निर्मित 6.2 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 2 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से नगरनार से नदीबोड़ना तक निर्मित 5 किलोमीटर लंबी सड़क, लगभग 1 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से रायकोट से सोढ़ीपारा तक निर्मित 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से नानगुर मे निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन, 55 लाख रुपए की लागत से घाट धनोरा मे निर्मित शासकीय हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया।

    मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही साथ कार्यक्रम में 55 लाख रुपए की लागत से बाबू सेमरा मे निर्मित शासकीय हाईस्कूल भवन, एक करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से कोलचूर से घाट कवाली तक निर्मित 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क, 5 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से नारायणपाल से कोरमेल तक निर्मित 13.5 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से बागमोहलई से राजा डोंगरी तक निर्मित 4.1 किलोमीटर लंबी सड़क, 20 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से डिलमिली से पखनार तक निर्मित 20.8 किलोमीटर लंबी सड़क के साथ ही 2 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत के बस्तर विश्वविद्यालय में निर्मित ट्रांजिस्ट हॉस्टल व माता रुक्मणी सेवा संस्थान में एक करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित हॉस्टल, 5 करोड़ 81 लाख रुपए की लागत से फरसागुड़ा से पखना कोंगेरा तक निर्मित 21 किलोमीटर लंबी सड़क, 15 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बस्तर से कुम्हली तक निर्मित 23.28 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण भी किया।

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में जिन कार्यो का भूमिपूजन किया, उनमें 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत केे जैतगिरी से डुरकाबेड़ा तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से सोनपुर से बनियागांव तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क, 2 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत के बस्तर विश्वविद्यालय के अतिथि भवन, 5 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत के सोरगांव से जामगांव तक 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क, एक करोड़ 97 लाख रुपए की लागत के टेमरा से पुरुषपाल तक 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क, 2 करोड़ 99 लाख रुपए की लागत के बोदरा से चोंडीघाट तक 4 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल है।

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 2 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत के बागमोहलई से जामगुड़ा तक 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क, 5 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत के बुड़गीभाटा से चीतापुर तक 7 किलोमीटर लंबी सड़क, 4 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत के मंडवा से ढोढरेपाल तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क, 3 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत के किलेपाल में नवीन आईटीआई भवन, एक करोड़ 65 लाख रुपए की लागत के कोलेंग से ओड़ीसा सीमा तक 8.6 किलोमीटर लंबी सड़क, 25 लाख रुपए की लागत के बेड़ा उमरगांव के कृषक प्रशिक्षण भवन, 15 लाख रुपए की लागत के कुम्हारपारा जगदलपुर के यूनानी औषधालय व 15 लाख रुपए की लागत के साकेत कॉलोनी जगदलपुर के होम्योपैथिक औषधालय का भूमिपूजन भी किया।

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष  चंदन कश्यप,विधायक चित्रकोट  राजमन बेंज़ाम, विधायक दंतेवाडा देवती कर्मा, ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू उपस्थित थीं।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकासखंड मुख्यालय बस्तर के लालबहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवरात्रि के पहले दिन बस्तर विकासखण्ड मुख्यालय के पुजारीपारा में स्थित गंगादई माता के मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां माता गंगादई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप,विधायक चित्रकोट राजमन बेंज़ाम, विधायक दंतेवाडा देवती कर्मा, ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

    गंगादई माता के प्रति है बस्तरवासियों की अगाध श्रद्धा

    बस्तर रियासत की पूर्व राजधानी बस्तर में माता की प्रतिमा की उत्पत्ति बांस के जड़ को एक ग्रामीण द्वारा उसके कंद को निकालते समय अपने आप जमीन से हुई है। जिसे गंगादई माता का नाम दिया गया। यह दन्तेश्वरी माता की ही बहन है। बाद में भव्य मंदिर का रूप दिया गया। राजा प्रवीरचंद भंजदेव भी यहाँ पूजा करने आया करते थे। यह राजा महाराजा के जमाने का मंदिर है, यह मंदिर बस्तर के 112 गांवों के लोगों के देवी आस्था का केन्द्र है। प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा को मेला भरता है जिसमें सभी 112 गांवों के देवी देवता माता से भेंट करने आते है।
    इसी मंदिर परिसर में एक प्राकृतिक जल कुंड भी स्थित है। इस कुंड का जल कभी सूखता नहीं है। इसके जल से कई प्रकार की चर्म रोग, बीमारी ठीक हो जाती है। प्राचीन समय से कुंड के जल से ही माता का स्नान किया जाता है।

    कोरबा /शौर्यपथ/

    जिला प्रशासन द्वारा कोरबा शहर में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन एक अप्रैल को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कोरबा शहर के घंटाघर स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर ओपन आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी गायन एवं नृत्य, तबला वादन, कत्थक नृत्य, हारमोनियम वादन, शास्त्रीय गायन सहित कवि सम्मेलन कार्यक्रम में कवियों के काव्य पाठ प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत श्री थिरमन दास की टीम द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी गीत एवं नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कुमारी तारिणी कंवर ने राजकीय गीत, श्री अशोक साहू ने छत्तीसगढ़ी गायन, श्री मोरध्वज वैष्णव ने तबला वादन, कुमारी प्रीति चंद्रा ने कत्थक नृत्य समूह एवं श्री कन्हैया वैष्णव ने हारमोनियम वादन कर शाम को संगीतमय कर दिया। इसी प्रकार श्रीमती मौसमी शाहा ने भरतनाट्यम समूह, श्री साखूराम खैरवार ने बांसुरी वादन, कुमारी दीक्षा सिंह ने कत्थक नृत्य एवं श्री अक्षय चौहान एवं साथी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को कार्यक्रम से जोड़े रखा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर एवं नगर निगम के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद जन प्रतिनिधियों के साथ शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं महापौर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल कलाकारों को शॉल, फल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार कवि सम्मेलन में शामिल कवियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम की अगली कड़ी में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देर शाम शुरू हुए कवि सम्मेलन कार्यक्रम में मशहूर कवियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को काव्य पाठ से बांधे रखा। कार्यक्रम में वीर रस के साथ हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार रस की कविताएं कोरबा के कला प्रेमियों को सुनने को मिली और ऑडिटोरियम देर रात तक करतल ध्वनि से गूंजता रहा। कवि सम्मेलन में अंजना सिंह, गायत्री शर्मा, डॉ. माणिक विश्वकर्मा नवरंग, आशा आजाद, मोहम्मद युनुस दरियानपुरी, जितेन्द्र वर्मा, मुकेश चतुर्वेदी, हीरामणी वैष्णव एवं बलराम राठौर ने काव्य पाठ किया।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित हिंदू नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया । इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जे. के. उपाध्याय, मैनेजिंग ट्रस्टी अतुल तिवारी एवँ सदस्यगण उपस्थित थे ।

    उपाध्याय ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पहली बार हिन्दू नववर्ष पर आधारित कैलेंडर का निर्माण किया गया है, जिसमें तीज-त्यौहारों, तिथियों और शुभ मुहूर्तों का विधिवत उल्लेख किया गया है । उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि चित्रकूट एवँ रावतपुरा धाम में संस्कृत स्कूलों की स्थापना की गयी है, जहाँ विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ ही निःशुल्क भोजन और आवास की सुविधायें उपलब्ध है । यहां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ ही भारत की पुरातन संस्कृति एवँ समृद्ध परम्पराओं की भी जानकारी दी जाती है ।


    रायगढ़ / शौर्यपथ /

    भीम सिंह , कलेक्टर / अध्यक्ष , भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के आदेशानुसार व डॉ. एस.एन. केशरी सचिव / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अनुमति से नशा मुक्ति एवं स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन कराया गया । उक्त कार्यक्रम रेडक्रॉस प्रभारी विक्रम सिंह के नेतृत्व व दिशा निर्देश में दिया गया । एवं स्वच्छता संबंधी जानकारियों अवगत कराया गया । गांव के आस पास पड़े पालिथिन , पाउच , राजश्री इत्यादि को उठाकर साफ - सफाई की गई ताकि लोगों पर इसका बुरा प्रभाव न पड़े , साथ ही स्वच्छता संबंधी नारे लगाये गये । कुछ लड़के यहां से महाविद्यालय के परिसर के 100 गज के दायरे को तम्बाकू एवं तम्बाकू युक्त पदार्थों से मुक्त करने एवं स्वच्छता के लिए रेडक्रॉस स्वयं सेवकों के साथ नशा मुक्ति व स्वच्छता रैली निकाली गई । इस अभियान की शुरूवात में रेडक्रॉस प्रभारी द्वारा महाविद्यालय परिसर विद्यार्थियों व महाविद्यालय के कर्मचारियों को तम्बाकू युक्त पदार्थों का सेवन न करने तथा अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखा जाए की जानकारी प्रदान की गई एवं स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये गए ।

    तदोपरान्त महाविद्यालय से जागरूकता रैली निकाल कर जोरापाली गांव में सभी ग्रामवासियों को नशा मुक्ति का संदेश दिया भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ के निर्देशानुसार डॉ . सुषमा पटेल , जिला समन्वयक , भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ के मार्गदर्शन में कृषि महाविद्यालय , जोरापाली , रायगढ़ में विक्रम सिंह प्रभारी , यूथ रेडक्रॉस सोसायटी इकाई द्वारा प्राचार्य एस . के . सिंह - इस मुहिम में महाविद्यालय के कर्मचारी - शुभम भट्टाचार्य ,  भवानी राव , देवेश्वर पटेल , रेशम पटेल , योगेश पटेल , योगेश चौहान , दुष्यन्त साहू एवं रेडक्रॉस स्वयं सेवक - नोवेल पटेल दीपम गुप्ता राहुल जलतारे प्रमोद गवेल अंकित गुप्ता गुमन साहू कमलेश पटेल योगेश सिदार बरखा रानी मिंज अंकिता प्रधान गोमती कुर्रे आंचल पटेल चंचल पटेल प्रज्ञा आदित्य प्रेमलता पटेल प्रिया प्रतिमा आदि की सक्रिय भागीदारी रही .

    कवर्धा / शौर्यपथ /

    पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे निर्देशन में परीक्षार्थियों के लिए एक विशेष पहल की गई। वर्तमान में ओपन कक्षा 10वी और 12 का परीक्षा प्रारंभ हो गया है। आज परीक्षा के दौरान कबीरधाम पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा अति नक्सल प्रभावित गांवों से सैकड़ो परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा बोडला शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला परिसर से कुछ दूर पर सहायता हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों को हौसला बढ़ाया गया और शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ थे। पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आते ही उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थियों को लाया गया। परीक्षार्थी के माता पिता एवं खुद परीक्षार्थी ने एसपी और पुलिस विभाग का धन्यवाद ज्ञापति किया।
    उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में लगातार जिले में जन सरोकार का कार्य किया जा रहा है। जिससे जिले के जनता पुलिस के बीच में एक व्यावहारिक संबंध बना है। जिले में अपराध एवं भयमुक्त एवं शांति, सुरक्षा स्थापित हो सके। इस कार्य को देखते हुए कबीरधाम पुलिस का लोगों द्वारा प्रशंसा किया जा रहा है।

    कवर्धा /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ की लोक-पारंम्परिक लोकगीत तथा बॉलीवुड की सुपर-डूपर हिन्दी फिल्मों की गाने के साथ कबीरधाम जिले में आयोजित भोरमदेव महोत्सव वर्ष 2022 का विधिवत समापन हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार...............जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मैया साथ विधिवत शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ कबीरधाम की ऐतिहासिक, पुरात्तविक, धार्मिक, पर्यटन और जन आस्था का केन्द्र के नाम से प्रत्येक वर्ष यह आयोजन होते आ रहा है। यह 26 वां भोरमदेव महोत्सव था। महोत्सव समापन से पूर्व बाबा भोरमदेव मंदिर के शिव जी का विधिवत प्रात: काल महाअभिषेक, एक हजार नामों से सहस्त्रार्चन,रूद्राभिषेक, विशेष श्रृंगार आरती की गई। दूसरे पहर शायं काल में सहस्त्रधारा से महाभिषेक, श्रृंगार महाआरती-भस्म आरती, शिव सरोवर के सामने भगवान वरूण देव का पूजन, दीपदान, गंगा आरती की गई। भोरमेदव महोत्सव के द्वितीय दिन समापन समारोह के विशेष अतिथि के रूप में मां महामाया मंदिर के पुजारी अमित दुबे, मां सिंहवासनी मंदिर कवर्धा के पुजारी शंकर पाण्डेय, राम मंदिर बोडला के पुजारी हरि पाठक, मां महामाया मंदिर पंडरिया के पुजारी प्रयास पाठक, मां परमेश्वरी मंदिर के पुजारी प्रहलाद देवांगन, खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी चन्द्रकिरण तिवारी और मां चण्डी मंदिर के पुजारी आनंद मिश्रा तथा कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।
    भोरमदेव महोत्सव में दूसरे दिन मंदिर प्रांगण पर प्रतिमा बारले द्वारा पण्डवानी, ग्राम छांटा के शिवकुमार यादव द्वारा बांसगीत, बाजार चारभाठा के निहोराराम मरकाम के द्वारा जसगीत, राकेश जैन द्वारा जसगीत एवं फागगीत ग्राम ढोगईटोला के गणेश यादव के द्वारा शिवजी का भजन की शानदान प्रस्तुति दी।
    महोत्सव स्थल पर स्कूली बच्चों के आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्याक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद छत्तीसगढ़ रायपुर के भजन गायक श्री प्रदीप चौबे द्वारा शिव भजन की प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ और ओडिसा से आए डॉ गजेन्द्र पंडया एवं आर्या नंदे द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देते हुए भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। गुरूदास मानिकपुरी छत्तीसगढ़ लोकगीत की प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम का संमा बांधा। बिलासपुर की अनिल गढेंवाल की टीम द्वारा छत्तीसगढ़ की गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति देते हुए राज्य की सांस्कृति विरासत की झलक प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ के हास्य कार्यक्रमों के लिए मशहुर कौशल साहू और उनकी टीम महोत्सव के बीच बीच में अपनी प्रस्तुति देते हुए महोत्सव में आए दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद इंडियन आईडल सेलीब्रीटी बॉलीवुड सिंगर फेम अनुष्का बनर्जी, नचिकेत लेले, निहाल तारों एवं उनकी पूरी टीम की सुपर-हिट गीत संगीत की प्रस्तुति देकर महोत्सव की ख्याति बढ़ाई। वहीं महोत्सव के समापन अवसर पर छत्त्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनिल मानिकपुरी ने अपनी प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को आगे बढ़ाया।
    उन्होने छत्तीसगढ़ की कर्मा गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खुब मनोरंजन किया।
    कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद ने कलाकारों को किया सम्मानित
    भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट की ओर से कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह ने महोत्सव में समापन अवसर उपस्थित सभी विशेष अतिथियों एवं कलाकारों को भोरमदेव महोत्सव वर्ष 2022 को प्रतिक चिन्ह, शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
    नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा व जनप्रतिनिधि हुए शामिल
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के सदस्य गणेश योगी, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, गंगोत्री योगी, बोडला जनपद उपाध्यक्ष सनत जयसवाल, मोहित महेश्वरी, सुनिल साहू, एल्डर मेन दलजीत पहुआ,कौशल कौशिक, कन्नूसोनी,एवं अन्य गणमान्य नागरिक सहित वनमण्डलाअधिकारी चुरामणि सिंह, अपर कलेक्टर बीएस उइके, बोडला एसडीएम पीसी कोरी, कवर्धा एसडीएम विनय सोनी, डिप्टी कलेकटर संदीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन अवधेश नंदन श्रीवास्तव एवं तुलिका शर्मा ने किया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision