August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    बिलासपुर /शौर्यपथ/

    कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी 2022 महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले में सभी प्रकार के देशी, विदेशी मदिरा दुकानें एवं भण्डारागार बंद रहेंगे।

    कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित वृत आबकारी उप निरीक्षको को अपने अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर सभी प्रकार की मदिरा दुकानों एवं लायसेंस तथा भण्डारागार से उक्त दिवसों में मदिरा का विक्रय और किसी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार न हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

    बिलासपुर /शौर्यपथ/

    भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आज 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बिना किसी भेदभाव के धर्म, वर्ग, जाति और समुदाय के ऊपर उठकर स्वतंत्र मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ लिया।

    कलेक्टोरेट में अतिरिक्त कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर मनोज केसरिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

    कृषि मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

    राजनांदगांव /शौर्यपथ/

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन राजनांदगांव के सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन तथा आयाकट विभाग मंत्री रविन्द्र चौबे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कृषि मंत्री चौबे सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कृषि मंत्री ध्वजारोहण के बाद परेड निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मंत्री  चौबे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। मंत्री चौबे निजात नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही व जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद कृषि मंत्री चौबे सुबह 10 बजे से सुबह 10.15 बजे तक सर्वेश्वर दास स्कूल नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का अवलोकन करेंगे। मंत्री चौबे सुबह 10.30 बजे से सुबह 10.45 बजे तक कम्युनिटी रेडिया स्टेशन राजनांदगांव के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंत्री चौबे सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव में किसान प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। मंत्री चौबे दोपहर 12 बजे कार द्वारा साजा के लिए प्रस्थान करेंगे।

    दृश्यम फिल्म में अजय देवगन की छोटी बेटी बनीं अनु यानी कि मृणाल जाधव अब काफी ग्लैमरस दिखती हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    साल 2015 में आई फिल्म Drishyam लोगों को खूब पसंद आई थी. इस थ्रिलर/मिस्ट्री फिल्म पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया था. इस फिल्म ने कई अवार्ड्स भी अपने नाम किए थे. फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू नजर आए थे. फिल्म में स्टार्स के अभिनय के अलावा लोगों को अजय देवगन और श्रिया सरन के बच्चों की एक्टिंग भी खूब पसंद आई थी. खासकर फिल्म में अजय देवगन की छोटी बेटी बनी ‘अनु' उर्फ Mrunal Jadhav ने अपनी शानदार एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म फिल्म की छोटी अनु अब बड़ी हो गई है.

    जी हां, मृणाल अब बड़ी हो गई हैं और उनका लुक भी काफी बदल गया है. Mrunal Jadhav की एक लेटेस्ट फोटो आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे कि लोग खूब पसंद कर रहे हैं. मृणाल की इस फोटो को देखने के बाद उन्हें अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो रहा कि फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की अबसे छोटी बेटी बनी अनु अब इतनी बड़ी और खूबसूरत हो गई हैं. मृणाल की जो लेटेस्ट फोटो सामने आई है, उसमें उन्हें आप माइक लेकर कुछ बोलते हुए देख सकते हैं. ये उनके किसी इंटरव्यू के दौरान की फोटो लग रही है. खुले बालों में मृणाल की खूबसूरती देखते ही बन रही है.

    बता दें, दृश्यम फिल्म में Mrunal Jadhav ने अपनी दमदार भूमिका से सभी को हैरान कर दिया था. इतनी छोटी सी उम्र में इतनी जबरदस्त एक्टिंग देखने के बाद लोग खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए थे. आपको कैसा लगा मृणाल का ये लेटेस्ट लुक, हमें कमेंट कर जरूर बताएं.

     

     

    उत्तरप्रदेश/शौर्यपथ/

    आरपीएन सिंह ने ट्वीट भी किया है- यह मेरे लिए नई शुरुआत है. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी, और माननीय गृह मंत्री  अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं.

    यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.आरपीएन सिंह ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वह केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व ज्योतिरादित्य सिंधिया, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, और यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हुए. बीजेपी ज्वाइन करने के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि 32 सालों तक मैं एक पार्टी में ईमानदारी, लगन और मेहनत से एक पार्टी में रहा, लेकिन जिस पार्टी में इतने सालों तक रहा, अब पार्टी वैसी नहीं रह गई और न ही उस पार्टी की वैसी सोच रह गई है. बहुत समय से तमाम लोग मुझसे कहते थे कि भारतीय जनता पार्टी में आपको जाना चाहिए. बहुत समय तक मैंने सोचा, अंत में यही कह सकता हूं कि देर आए, दुरुस्त आए. अब कई राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, मैं यूपी से आता हूं तो बताना चाहता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जो योजनाएं यूपी में आई हैं, उस पर मुझे गर्व है. पूर्वांचल में जिन योजनाओं के लिए सपनों में सोचा जाता था,उसे हकीकत में डबल इंजन की सरकार ने संभव किया है. कानून-व्यवस्था भी यूपी में बहुत अच्छी हुई है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि छोटे से कार्यकर्ता के रूप में यूपी और देश के निर्माण में जो भी काम देंगे उसे पूरी निष्ठा से करूंगा.

    बता दें कि इससे पहले आरपीएन सिंह ने ट्वीट किया है- यह मेरे लिए नई शुरुआत है. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी, और माननीय गृह मंत्री  अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं.

     

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल अनुसुईया उइके गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में सवेरे नौ बजे ध्वजारोहण करेंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

    गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कवर्धा, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर दुर्ग, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा दंतेवाड़ा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गरियाबंद, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अंबिकापुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया कांकेर, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बलौदाबाजार तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।

    गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी रायगढ़, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बालोद, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जांजगीर, संसदीय सचिव चिंतामणी महराज जशपुर और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कोंडागांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधायक बृहस्पत सिंह सूरजपुर, विधायक  अनिता शर्मा धमतरी, विधायक  ममता चन्द्राकर बेमेतरा, विधायक विनय जायसवाल बलरामपुर, विधायक चंदन कश्यप सुकमा, विधायक संतराम नेताम नारायणपुर और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में झंडारोहण करेंगे।

    बेमेतरा /शौर्यपथ/

    26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में सवेरे 9ः00 बजे विधायक पंडरिया ममता चंद्राकर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी। विधायक ध्वजारोहण के पश्चात् प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। जिले के कोरोना वारियर्स एवं उत्कृट अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया जायेगा।

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

    महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया 25 जनवरी को सायं 04 बजे डौण्डीलोहारा जिला बालोद से कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 06 बजे विश्राम गृह कांकेर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे तथा 26 जनवरी को प्रातः 09 बजे शासकीय नरहरदेव उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और प्रातः 11 बजे कांकेर से डौण्डीलोहारा जिला बालोद के लिए प्रस्थान करेंगे।

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली. भाजपा ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और गृहमंत्री अमित शाह जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं.'

     आज ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है, उन्होंने इस्तीफा देते हुए लिखा था, 'आज जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं.' आरपीएन सिंह ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा था.

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आरपीएन सिंह का इस्तीफा कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है. पूर्वी यूपी के कुशीनगर से ताल्लुक रखने वाले आरपीएन सिंह राज्य में कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे और सोमवार को जारी की गई पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम था. बताया जा रहा है कि भाजपा उन्हें उनके गढ़ पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है, जहां से सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को उतारा है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने हालही योगी कैबिनेट छोड़कर सपा का दामन थामा है.

    आरपीएन सिंह पडरौना सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं. वह साल 2009 में कुशीनगर से सांसद चुने गए लेकिन 2014 में हार गए. स्वामी प्रसाद मौर्य ने पिछले दो विधानसभा चुनाव में पडरौना सीट से जीत हासिल की है, पहले मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पार्टी से और दूसरी बार भाजपा के टिकट पर उन्होंने चुनाव लड़ा था. 2009 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य को हराया था.

    इससे पहले उन्होंने अपने टि्वटर बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया था. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह झारखंड कांग्रेस प्रभारी थे. अब उनका टि्वटर बायो 'My motto India, First, Always' है.

     

     

     

    स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देकर अब तक 1570 श्रमिकों को कुशल बनाया गया

    दंतेवाड़ा, बेमेतरा और धमतरी में लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि

    रायपुर /शौर्यपथ/

    स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण देकर अब तक 1570 श्रमिकों को कुशल बनाया गया

    राज्य मनरेगा कार्यालय द्वारा ‘उन्नति’ परियोजना के अंतर्गत मनरेगा श्रमिकों के कौशल विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मनरेगा आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने सभी जिलों के कलेक्टर-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) को परिपत्र जारी कर मनरेगा श्रमिकों को रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने उनके कौशल उन्नयन के लिए शुरू की गई ‘उन्नति’ परियोजना के वार्षिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इसके क्रियान्वयन में तेजी लाने कहा है। उन्होंने सभी जिलों में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) और बिहान (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंतर्गत पदस्थ जिला एवं जनपद पंचायत स्तर के अधिकारियों के परस्पर समन्वय से प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं जिससे कि प्रत्येक जिले को आबंटित प्रशिक्षण के लक्ष्य को समय-सीमा में हासिल किया जा सके।

    दंतेवाड़ा, बेमेतरा और धमतरी में लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि

    मनरेगा आयुक्त ने कलेक्टरों को जारी परिपत्र में कहा है कि चालू वित्तीय वर्ष पूर्ण होने में अब तीन महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में प्रत्येक जिला हर 15 दिनों में बिहान एवं मनरेगा के राज्य कार्यालयों को प्रशिक्षण की प्रगति एवं लक्ष्य पूर्ति के लिए बनाई गई कार्ययोजना से अवगत कराए। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य पूर्ण कर चुके या लक्ष्य के करीब वाले जिलों को अतिरिक्त लक्ष्य के आबंटन के लिए प्रस्ताव भेजने कहा है। मनरेगा आयुक्त ने मनरेगा एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अभिसरण से संचालित श्रमिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं आने देने कहा है। उन्होंने इसके लिए प्रशिक्षण प्रदाता संस्थानों के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ भी संयुक्त बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मनरेगा आयुक्त ने कलेक्टरों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण केंद्रों का स्वयं निरीक्षण करने कहा है। उन्होंने ‘उन्नति’ परियोजना के उद्देश्य की पूर्ति के लिए टीम का गठन कर समय-समय पर प्रशिक्षण संस्थानों का निरीक्षण कर वहां जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षण में जरूरी सुधार के निर्देश भी दिए हैं।

    श्रमिकों के कौशल विकास में नक्सल प्रभावित जिले आगे

    प्रदेश में ‘उन्नति’ परियोजना के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए इस साल अब तक 1570 मनरेगा श्रमिकों को प्रशिक्षण देकर कुशल बनाया गया है। इसमें नक्सल प्रभावित जिलों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बस्तर संभाग के सात जिलों में से छह ने लक्ष्य के 72 प्रतिशत या इससे ज्यादा श्रमिकों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है। दंतेवाड़ा जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक संख्या में श्रमिकों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। वहां लक्ष्य के 132 प्रतिशत श्रमिकों का कौशल उन्नयन किया गया है। बेमेतरा और धमतरी भी प्रशिक्षण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर चुके हैं। रायगढ़ ने 92 प्रतिशत, सरगुजा ने 90 प्रतिशत, सुकमा और कोंडागांव ने 84-84 प्रतिशत, रायपुर ने 79 प्रतिशत, बस्तर और बीजापुर ने 77-77 प्रतिशत तथा नारायणपुर और दुर्ग जिले ने निर्धारित लक्ष्य के 72-72 प्रतिशत श्रमिकों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision