
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नेहा कक्कड़ ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वे पुष्पा फिल्म के गाने ओ अंटावा पर रेत पर डांस करती नजर आ रही हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे पुष्पा राज के दीवाने हो गए हैं. फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग भी इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं. हाल ही में पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाआ हुआ है. इस वीडियो में नेहा पुष्पा के गाने 'ओ अंटावा' पर डांस करती नजर आ रही हैं. फैंस इस वीडियो को देख उनके दीवाने हो गए हैं. बता दें कि इस वीडियो को 4.6 मिलियन बार देखा चुका है.
नेहा कक्कड़ ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वे पुष्पा फिल्म के गाने ओ अंटावा पर रेत पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके डांस स्टेप के साथ ही उनके एक्सप्रेशन भी फैंस का दिल जीत रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा सो क्यूट नेहा कितनी प्यारी लग रह हो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा सुपर क्यूट.
महासमुंद /शौर्यपथ/
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्व. कोदूराम वर्मा स्मृति धनुर्विद्या अकादमी रायपुर का प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें तीरंदाजी खेल प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा। तीरंदाजी खेल में महासमुंद जिले के बिहाझर बाल आश्रम बागबाहरा के 04 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। आवासीय अकादमी प्रारंभ करने हेतु दिनांक 11 से 13 अक्टूबर 2021 तक खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल बहतराई, बिलासपुर में आयोजित किया गया था। उक्त चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया गया है। जिले से चयन होने वाले खिलाड़ियों में सत्यभामा साहू पिता मोती लाल साहू, नरेश कुमार ठाकुर पिता विरेन्द ठाकुर, संजय सोनवानी पिता स्व. धन्नू सोनवानी एवं हेमंत निषाद पिता स्व. जुगेश्वर निषाद शामिल है। सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों को जिले के कलेक्टर से मुलाकात कर बहुत खुशी हुई। इस अवसर पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के अकादमी में चयन होने पर उनके प्रशिक्षण ऋषि साहू, मैनेजर बिहाझर बाल आश्रम पुणेंद्र चंद्राकर एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि डीआरडीओ की पहली झांकी में, चौथी पीढ़ी के एलसीए तेजस की क्षमता बढ़ाने वाले, स्वदेश में निर्मित उन्नत इलेक्ट्रॉनिक स्कैन ऐरे रडार ‘उत्तम', आसमान से निशाना साधे जा सकने वाले पांच विभिन्न हथियारों और एक इलेक्ट्रॉनिक युद्धक जैमर को प्रदर्शित किया जाएगा.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
गणतंत्र दिवस परेड में इस साल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की दो झांकियां शामिल की जाएंगी. इनमें हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस के लिए स्वदेश में विकसित सेंसर, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणालियों तथा भारतीय पनडुब्बियों के लिए ‘एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन' (AIP) प्रणालियों को प्रदर्शित किया जाएगा. इस साल विभिन्न राज्यों, विभागों और सशस्त्र बलों की 25 झांकियां 26 जनवरी पर परेड का हिस्सा होंगी.
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि डीआरडीओ की पहली झांकी में, चौथी पीढ़ी के एलसीए तेजस की क्षमता बढ़ाने वाले, स्वदेश में निर्मित उन्नत इलेक्ट्रॉनिक स्कैन ऐरे रडार ‘उत्तम', आसमान से निशाना साधे जा सकने वाले पांच विभिन्न हथियारों और एक इलेक्ट्रॉनिक युद्धक जैमर को प्रदर्शित किया जाएगा.
दूसरी झांकी में भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों के लिए स्वदेश में विकसित एआईपी प्रणाली को प्रदर्शित किया जाएगा. बयान में कहा गया कि एआईपी की मदद से, पारंपरिक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों की अपेक्षा आधुनिक पनडुब्बी लंबे समय तक पानी के भीतर रह सकती है. यह प्रणाली समुद्र के भीतर पनडुब्बी को नाभिकीय पनडुब्बी से भी अधिक ‘शांत' बना सकती है.
Assembly Elections 2022 : ओवैसी ने पत्रकारों से कहा कि उनके गठबंधन को बहुमत मिलने पर राज्य में दो मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिनमें एक दलित समुदाय से होगा जबकि दूसरा ओबीसी (पिछड़ी जाति) समुदाय से होगा.
लखनऊ /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और जन अधिकार पार्टी के बाबू सिंह कुशवाहा ने बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी इंप्लाई फेडरेशन के अध्यक्ष वामन मेश्राम के साथ मिलकर शनिवार को नया गठबंधन 'भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' बनाने का ऐलान किया. तीनों नेताओं ने शनिवार को यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में नये गठबंधन की घोषणा की और दावा किया कि 'भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा. ‘भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' का संयोजक बाबू सिंह कुशवाहा को बनाया गया है.
ओवैसी ने पत्रकारों से कहा कि उनके गठबंधन को बहुमत मिलने पर राज्य में दो मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिनमें एक दलित समुदाय से होगा जबकि दूसरा ओबीसी (पिछड़ी जाति) समुदाय से होगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा तीन उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे जिनमें एक मुस्लिम समुदाय से होगा.
बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि उनके गठबंधन के दरवाजे बंद नहीं हैं और अभी दूसरे दल भी आ सकते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच जो लड़ाई है वह अब ‘भागीदारी परिवर्तन मोर्चा' के बीच होगी और सपा गठबंधन तीसरे स्थान पर चला जाएगा.
मंगलवार की देर शाम से ही सरकारी भवन होंगे रोशनी से जगमग
महासमुंद /शौर्यपथ/
कोरोना की तीसरी लहर के बावजूद 73 वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2022) समारोह को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं है। जिला मुख्यालय महासमुंद सहित इसके आसपास के सरकारी व गैर सार्वजनिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। जिला मुख्यालय में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों ने महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय, (मिनी स्टेडियम ) में परेड की रिहर्सल की। पिछली बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चे हिस्सा नहीं ले रहे और शारीरिक दूरी अपना क़र ही परेड की तैयारियां चल रही है। पुलिस व सुरक्षाबलों ने कोरोना महामारी से बचाव की तमाम एहतियात बरतते हुए अपनी रिहर्सल पूरी की है । गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल परेड एवं अन्य कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल कल सोमवार 24 जनवरी को सुबह 9 बजे आयोजित की गई है।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से परेड और कार्यक्रमों का जायजा लिया जाएगा। महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय, (मिनी स्टेडियम ) पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में संबंधितों को रिहर्सल के दौरान फुलड्रेस में शामिल होने के निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह सादगीपूर्ण तरीकें से मनाया जाएगा। कार्यक्रम संक्षिप्त होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग और भीड़ जुटाने की मनाही के कारण पिछले कई दिनों से बड़े कार्यक्रम नहीं हुए हैं। ऐसा ही गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर जिला मुख्यालय में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भी होगा। यानी भीड़ कम और तमाम कोविड -19 की गाइड लाईन का पालन किया जाएगा।
मंगलवार की देर शाम से ही सरकारी भवनों में रंगीन विद्युत झालरों की सजावट की जाएगी। इमारतें इनकी रोशनी से जगमग होंगी। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरततें हुए आयोजित किए जाएंगे। मुख्यालय में आयोजित समारोह सोशल, फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित होंगे।
कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने जिले वासियों से अपील की कि वे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) अपने घरों में रहकर मनायें और इसका आनंद लें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगो को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। कलेक्टर ने कहा कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम या अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जायेंगे। मुख्य समारोह प्रातः 9.00 बजे से शुरू होगा।
शाहरुख, सलमान और काजोल को तो आप देखते ही आए हैं, लेकिन ममता कुलकर्णी स्क्रीन से लंबे समय से दूर हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर ममता कुलकर्णी की ताजा तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
सिनेमा जगत में 'Karan Arjun' एक ऐसी फिल्म है जिसके डायलॉग आज भी मुहावरों की तरह बोले जाते हैं. एक ऐसी फिल्म जिसमें सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी को देख दर्शक आज भी तारीफ करते हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान के अलावा काजोल और ममता कुलकर्णी भी नजर आईं थीं. फिल्म के शानदार प्रदर्शन ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया. फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं और इतने सालों में स्टार्स का लुक पूरी तरह बदल गया है.
बदल गया है ममता कुलकर्णी का पूरा लुक
शाहरुख, सलमान और काजोल को तो आप देखते ही आए हैं, लेकिन ममता कुलकर्णी स्क्रीन से लंबे समय से दूर हैं. बता दें कि सोशल मीडिया पर ममता कुलकर्णी की ताजा तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. इस तस्वीरों को देख फैंस तो विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं कि ये वही ममता हैं जो सलमान खान के साथ नजर आईं थीं. बता दें कि इतने सालों में एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह बदल गया है.
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी जानी मानी अभिनेत्री हैं वे अभिनय के अलावा अपने फैशन और लुक्स को लेकर भी लाइमलाइट में रहती थीं. वर्कफ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के अलावा 'चाइना गेट', 'अहंकार', 'तिरंगा' 'अशांत' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
ओमीक्रोन अब भारत में सामुदायिक प्रसार के स्तर पर है और यह दिल्ली एवं मुंबई में हावी हो गया है, जहां नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक कंसोर्टियम ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि भारत में ओमिक्रॉन स्वरूप सामुदायिक संक्रमण के स्तर पर है और जिन महानगरों में कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि देखी जा रही है, वहां यह हावी हो गया है. कोविड-19 के जीनोम अनुक्रमण का विश्लेषण करने के लिए सरकार द्वारा गठित समूह ‘INSACOG ' ने यह भी कहा कि देश में ओमिक्रॉन के संक्रामक उप-स्वरूप बीए.2 की कुछ हिस्सों में मौजूदगी मिली है.
समूह ने रविवार को जारी 10 जनवरी के अपने बुलेटिन में कहा है कि अब तक सामने आए ओमिक्रॉन के अधिकतर मामलों में या तो रोगी में संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दिये या फिर हल्के लक्षण नजर आए हैं. अस्पताल और गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती होने के मामले मौजूदा लहर में बढ़ गए हैं और खतरे के स्तर में परिवर्तन नहीं हुआ है.
बुलेटिन में कहा गया है, ‘ओमिक्रॉन अब भारत में सामुदायिक प्रसार के स्तर पर है और यह उन विभिन्न महानगरों में हावी हो गया है, जहां नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीए.2 उप स्वरूप की मौजूदगी मिली है और इसलिए एस जीन ड्रॉपआउट आधारित स्क्रीनिंग के दौरान इस बात की बहुत अधिक आशंका है कि संक्रमण का पता न चले.'
वायरस के जेनेटिक बदलाव से बना ‘एस-जीन' ओमिक्रॉन स्वरूप के जैसा ही है. बुलेटिन में कहा गया है, ‘हाल में सामने आए बी.1.640.2 वंश की निगरानी की जा रही है. इसके तेजी से फैलने का कोई सबूत नहीं है. प्रतिरक्षा को इसके भेदने की आशंका है लेकिन फिलहाल यह ‘चिंताजनक' स्वरूप नहीं है. अब तक, भारत में ऐसे किसी भी मामले का पता नहीं चला है.'
जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देकर युवाओं का किया जाए कौशल उन्नयन
बाजार की मांग के आधार पर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में किया जाए उत्पादन
छत्तीसगढ़ के उत्पादों के सर्टिफिकेशन और मानकीकरण के लिए आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी और एनआईटी से लिया जाएगा सहयोग
छत्तीसगढ़ के उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार और नए उत्पादों के निर्माण के लिए दिया जाए शोध कार्यों को प्रोत्साहन
स्टार्टअप के लिए बेहतर इको-सिस्टम बनाकर युवाओं को उपलब्ध कराया जाए अवसर
छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन की प्रथम बैठक में मिशन के स्वरूप और कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा
मुख्यमंत्री ने राजधानी में किया छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के कार्यालय का शुभारंभ
रायपुर /शौर्यपथ/
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती
छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन की प्रथम बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि उद्योगों और बाजार की मांग के अनुसार युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाए, उन्हें प्रशिक्षण देकर विभिन्न ट्रेडों में दक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन किया जाए। इन उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और सर्टिफिकेशन के लिए छत्तीसगढ़ में स्थित उच्च तकनीकी संस्थानों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि नए स्टार्टअप के लिए बेहतर इको-सिस्टम तैयार किया जाए, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके ।
मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में आयोजित की गई बैठक में रोजगार मिशन के स्वरूप, कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने रोजगार के नए अवसरों के सृजन की दिशा में तेजी से काम करने और नियमित रूप से रोजगार मिशन के कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में आगामी पांच वर्षों में रोजगार के 12 से 15 लाख नये अवसरों का सृजन करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया है।
मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के राज्य स्तरीय कार्यालय का राजधानी रायपुर में शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश पटेल, मुख्य सचिव एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के उपाध्यक्ष अमिताभ जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने आई.आई.टी., आई.आई.एम., ट्रिपल आई.आई.टी. और एन.आई.टी. के डायरेक्टरों से भी रोजगार सृजन के संबंध में सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों के उत्पादों के सर्टिफिकेशन और मानकीकरण के लिए उच्च शैक्षणिक संस्थान आगे आए। उन्होंने इन संस्थानों से नए स्टार्टअप के साथ ही देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों को छत्तीसगढ़ लाने में सहयोग का आग्रह किया। इन कम्पनियों के आने से छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षित युवाओं के लिए राज्य में ही अच्छे अवसर निर्मित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उद्योगों की जरूरतों के अनुसार युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर उनका कौशल उन्नयन किया जाए, इससे युवाओं को उद्योगों में आसानी से नियोजित किया जा सकता है। इसी प्रकार जिन क्षेत्रों में नए उद्योग लगने हैं वहां उद्योग लगने के पूर्व उस क्षेत्र के युवाओं का सर्वे कर उनकी शैक्षणिक योग्यता और आने वाले उद्योगों के जरूरतों के मुताबिक कौशल उन्नयन कराया जाए। जिससे स्थानीय युवाओं को इन उद्योगों में रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नए उद्योग लगने हैं उन क्षेत्रों में युवाओं का सर्वे कलेक्टरों के माध्यम से किया जाएगा। युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विभिन्न टेªडों में आई.टी.आई., लाईवलीहुड कॉलेज आदि में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि शहरी क्षेत्रों के बाजारों में यह सर्वे कराया जाए कि किन उत्पादों की अच्छी खपत है। सर्वे के आधार पर ऐसे उत्पादों का गौठानों में विकसित हो रहे रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क में उत्पादन कराया जाए। दुकानों से आर्डर लेकर सप्लाई की जाए। इस कार्य में स्थानीय लोगों को जोड़ा जाए। बघेल ने कहा कि प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ईगिरी जैसे छोटे-छोटे काम करने वाले लोगों को आसानी से रोजगार मिल सके इसके लिए पूर्व में तैयार किए गए पोर्टल को पुनः सक्रिय किया जाए। शहरी क्षेत्र में इन कार्यों की बड़ी मांग है। लोगों को इन कामों के लिए लोग नहीं मिलते हैं।
प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.आलोक शुक्ला ने बैठक में छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन पर प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र की प्रगति, गौठानों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, गोधन न्याय योजना, लघु वनोपजों के संग्रहण और वेल्यू एडिशन से रोजगार के अवसर बड़े पैमाने पर निर्मित हुए हैं। शासकीय और निजी क्षेत्र में भी लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है। जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर घटकर मात्र 2.1 प्रतिशत रह गई है।
डॉ. शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन रोजगार से संबंधित विभिन्न विभागों पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, मत्स्य पालन, हार्टीकल्चर, वन, उद्योग, ग्रामोद्योग, नगरीय प्रशासन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास कार्यक्रम, गौठान, गोधन न्याय योजना, बाड़ी योजना और टी-कॉफी बोर्ड के कार्यों के मध्य समन्वय स्थापित करेगा। उन्होंने ने बताया कि मिशन रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, सेवा तथा उत्पादन क्षेत्रों में ब्रांडिंग और मार्केटिंग, निजी कम्पनियों के साथ सहयोग कर रोजगार के बेहतर अवसरों के निर्माण के दिशा में काम करेगा। मिशन द्वारा छत्तीसगढ़ के बेहतर उत्पादों और सेवाओं के संबंध में शोध को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्टार्टअप के लिए बेहतर इको-सिस्टम निर्मित करने में सहयोग करेगा। प्रस्तुतिकरण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि रोजगार के नए अवसरों को निर्मित करने के लिए इको-पर्यटन, एडवेंचर पर्यटन, होम-स्टे, फूड प्रोसेसिंग, वनौषधि, हस्तशिल्प और कोसा और रेशम का बेहतर मार्केट बनाने के लिए काम करेगा।
बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त सचिव अलरमेलमंगई डी.,मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, डॉ एस. भारती दासन, संचालक उद्योग अनिल टुटेजा, आई.आई.एम. रायपुर के डायरेक्टर भारत भास्कर, आई.आई.टी. भिलाई के डायरेक्टर रजत मूना, ट्रिपल आई.आई.टी. नवा रायपुर के डायरेक्टर प्रदीप कुमार सिन्हा, एन.आई.टी. रायपुर के प्रोफेसर मनोज कुमार, मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया भी उपस्थित थी
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश चुनाव में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर फिर सवाल उठाए हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रचार अभियान का एक वीडियो साझा किया है। इसमें शाह भारी भीड़ से घिरे हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा कि FIR सिर्फ कांग्रेस के ही मुख्यमंत्री पर क्यों हुआ।
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचार अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कैराना से प्रचार अभियान का आगाज किया। उन्होंने डोर-टू-डोर प्रचार किया। इसी अभियान से जुड़ी रिपोर्ट का वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से लिखा, माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी “5' लोग के साथ डोर-टू-डोर अभियान कर रहे हैं। चुनाव आयोग को उन्हें डोर-टू-डोर अभियान का ब्रांड एम्बेसडर घोषित कर उनके वीडियो को DEMO बना देना चाहिए। वरना निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने पूछा है कि FIR सिर्फ कांग्रेस के ही मुख्यमंत्री पर क्यों?
ऐसे ही प्रचार में CM के खिलाफ नोएडा में FIR
पिछले सप्ताह 16 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उत्तर प्रदेश में FIR हुई है। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ आचार संहिता और महामारी कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। भूपेश बघेल नोएडा क्षेत्र के गांवों में कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का चुनाव प्रचार करने गए थे।
उस दिन मुख्यमंत्री ने अमरोहा के भाजपा प्रत्याशी का मामला उठाया था
उस दिन पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आखिर बिना मिले चुनाव प्रचार कैसे हाेगा। अगर ऐसा है तो चुनाव आयोग को गली में आकर बताना चाहिए कि इस प्रकार से होगा प्रचार। वे करके बता दें फिर हम लोग वैसे ही करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा था, यदि मुझ पर कार्रवाई की गई तो अमरोहा में क्यों नहीं किया गया। वहां भाजपा प्रत्याशी ने सैकड़ों लोगों के साथ जुलूस निकाला था।
शिक्षा /शौर्यपथ/
सोशल मीडिया हो या किसी बैंक का लॉग-इन, सुरक्षित पासवर्ड होना बहुत ज़रूरी है। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि पासवर्ड ऐसा होना चाहिए जिसे आसानी से तोड़ा ना जा सके। पासवर्ड कठिन होना चाहिए और नाम या नंबर का इस्तेमाल पासवर्ड के तौर पर नहीं करना चाहिए। फिर भी सवाल यही उठता है कि आख़िर कैसा पासवर्ड रखें जो मज़बूत हो और याद भी रहे। ऐसी ही चंद तरक़ीबें पढ़िए हर पृष्ठ पर…
नंबर, चिह्न और शब्द मिलाएं
यहां आपको नंबर, चिह्न और अक्षर को मिलाकर पासवर्ड तैयार करना है। उदाहरण के तौर पर आप पासवर्ड में जिस स्थान पर ‘a’ का उपयोग कर रहे हैं, उसकी जगह ‘@’ लगा सकते हैं। इसी तरह ‘i’ के लिए ‘!’, ‘o या O’ के स्थान पर शून्य ‘0’ रखा जा सकता है। अगर ‘M' है तो इसे उल्टा लगा सकते हैं यानी कि ‘M’ को 'W' और ‘W’ को ‘M’ से बदल सकते हैं। इनके इस्तेमाल के पासवर्ड कुछ इस तरह बनेगा- p@ssM0rd।
वाक्य का उपयोग करें
अगर कोई कथन, गाना या वाक्य आपको पसंद है, तो उसे भी पासवर्ड की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। मान लीजिए कोई अंग्रेज़ी का वाक्य है जैसे कि ‘I love tea’, तो पासवर्ड बनेगा ‘ilovTe@’ और साथ में कोई अंक जोड़ें जैसे कि अगर आप किसी दुकान पर 6 रुपए की चाय पीते हैं, तो उसे पासवर्ड में इस तरह जोड़ेंगे जैसे कि ‘ilovTe@6’। इसी तरह पसंदीदा कथन जैसे कि ‘wake me up before you go’ को ‘WkMeUpB4UGo!’ लिख सकते हैं जिसमें कुछ शब्दों को बड़ा भी किया जा सकता है।
की-बोर्ड के साथ खेलें
आपके नाम का एक अक्षर या पसंदीदा अक्षर चुनिए। अब अपने की-बोर्ड का कोई एक भाग चुनें और उस अक्षर की आकृति की कल्पना करें। बटनों से आकार बनाएं। हमने P अक्षर चुना है, जो की-बोर्ड की बटन c से शुरू होता है और g पर पूरा होता है। ध्यान रहे कि शब्द बनाते वक़्त नंबर की भी आनी चाहिए। इससे पासवर्ड ‘cft67uhg’ बनेगा। इसी तरह अपनी सूझबूझ से की-बोर्ड के किसी भी हिस्से पर अक्षर बनाकर पासवर्ड तैयार कर सकते हैं।
दो शब्दों और अंकों को जोड़ें
ये दो शब्द कोई भी हो सकते हैं जैसे कि पसंदीदा व्यंजन, रंग, खेल आदि। दफ्तर या किसी सोशल मीडिया से संबंधित दो शब्दों को मिलाकर भी मज़बूत पासवर्ड बना सकते हैं। मान लीजिए शब्द हैं- काला और नीला यानी कि ‘black और blue’, तो पासवर्ड ‘bbllaucek’ बनेगा। इसमें कोई अंक या चिह्न नहीं है लेकिन इसे तोड़ना भी आसान नहीं होगा। अगर किसी वेबसाइट में अंक और चिह्न अनिवार्य है, तो इसमें ‘a’ को ‘@’ लिख सकते हैं या पसंदीदा अंक को दो भागों में बांट कर जोड़ सकते हैं, जैसे कि 20bbll@ucek21। अगर डिज़ाइनर हैं, तो दो शब्द 'वर्क और डिज़ाइन' को मिलाकर पासवर्ड बना सकते हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
