
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
भारत का 73वां गणतंत्र दिवस जिले में गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर सलामी ली जायेगी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ‘‘जनता के नाम संदेश’’ का वाचन किया जाएगा, तत्पश्चात कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जावेगा।
गणंतत्र दिवस समारोह का आज अंतिम रिहर्सल किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.एन. बघेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, एसडीएम कांकेर डॉ. कल्पना धु्रव, एसडीओपी चित्रा वर्मा, डीएसपी अमृत कूजूर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.एल. मरकाम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
बिलासपुर /शौर्यपथ/
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय संसदीय सचिव लोक निर्माण, गृह जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग ध्वजारोहण करेंगे।
मुख्य समारोह में प्रातः 8:59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रगान, प्रातः 9.05 बजे पुलिस, नगर सेना द्वारा राष्ट्रध्वज की सलामी, प्रातः 9:15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन एवं उद्बोधन और प्रातः 9:35 बजे प्रशस्ति पत्र का वितरण होगा।
मनरेगा से 48.31 लाख रूपए की लागत से हो रहा नरवा उपचार, तीन गांवों के किसानों को फायदा
रायपुर /शौर्यपथ/
मनरेगा से 48.31 लाख रूपए की लागत से हो रहा नरवा उपचार
नरवा, गरवा, घुरवा, बारी कार्यक्रम के अंतर्गत नरवा उपचार की कोशिशें अब रंग ला रही हैं। राजनांदगांव जिले का ठाकुरटोला-गर्रा नरवा जिसे 'पटपर' नरवा के नाम से भी जाना जाता है, अब जनवरी के महीने में भी नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत और किसानों की मेहनत तथा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) से 48 लाख 31 हजार रूपए की लागत से हो रहे नरवा उपचार के कार्यों ने इस नाले को पुनर्जीवित कर दिया है। नरवा उपचार के बाद वहां ठहरे पानी से पटपर गांव के 20 किसान 50 एकड़ में रबी की फसल ले रहे हैं। पटपर नरवा के संरक्षण और संवर्धन के लिए वर्ष-2019 में स्वीकृत 27 कार्यों में से 20 अब पूरे हो चुके हैं। इस दौरान गर्रा पंचायत के 521 मनरेगा श्रमिकों को 31 हजार 231 मानव दिवस का सीधा रोजगार भी मिला है। नरवा उपचार के लिए पटपर गांव में नया तालाब भी निर्माणाधीन है।
राजनांदगांव जिले का ठाकुरटोला-गर्रा नरवा जिसे 'पटपर' नरवा के नाम से भी जाना जाता है
राजनांदगांव जिले के छुईखदान विकासखण्ड मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर गर्रा ग्राम पंचायत है। इसके आश्रित गांव पटपर में कोहकाझोरी बांध के नजदीक की पहाड़ी से पटपर नरवा का उदगम होता है। गर्रा, पटपर और ग्राम पंचायत के एक अन्य आश्रित ग्राम जुझारा से होकर यह लगभग 7.77 किलोमीटर की यात्रा कर एक दूसरे नरवा मंडीपखोल में जाकर मिल जाता है। पटपर नरवा का कुल जलग्रहण क्षेत्र (कैचमेन्ट एरिया) करीब 1007 हेक्टेयर है। वन क्षेत्र में इसकी लम्बाई 3.62 किलोमीटर और राजस्व क्षेत्र में 4.15 किलोमीटर है, जबकि जलग्रहण क्षेत्र क्रमशः 394.89 हेक्टेयर और 611.61 हेक्टेयर है।
लूज बोल्डर चेकडेम की छह और गेबियन की दो संरचनाएं बनाई गई हैं
पटपर नरवा में पानी को रोकने के लिए लूज बोल्डर चेकडेम की छह और गेबियन की दो संरचनाएं बनाई गई हैं। चार लाख 68 हजार रूपए की लागत के इन संरचनाओं के निर्माण से अब पहाड़ी से आने वाले पानी का बहाव धीमा हो गया है। इससे भू-जल स्तर में सुधार देखने को मिला है। नरवा में पानी रूकने से आसपास की जमीन में नमी की मात्रा बनी रहने लगी है, जिससे इसके दोनों ओर के 20 किसान लाभान्वित हुए हैं। नरवा उपचार के लिए जुझारा गांव में भी छह संरचनाओं का निर्माण प्रस्तावित है। इसके बनने से वहां के 12 किसान प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे और उनके कुल 30 एकड़ खेत तक पानी पहुंचेगा।
नरवा उपचार के लिए जुझारा गांव में भी छह संरचनाओं का निर्माण प्रस्तावित
पटपर नरवा के कैचमेन्ट एरिया में जल-संचय व संवर्धन के लिए पटपर में श्मशान घाट के पास एक नए तालाब के निर्माण के साथ ही गिट्टी खदान के पास स्थित तालाब का गहरीकरण किया गया है। पटपर में नए तालाब की खुदाई भी प्रगतिरत है। नरवा से लगे जमीन वाले किसानों सर्वश्री करण, हरीराम, लोकेश, रोशन, परदेशी, सुन्दरलाल, सुखदेव और केदार के खेतों में भूमि सुधार और मेड़ बंधान का कार्य भी कराया गया है। इसके अंतर्गत खेतों के मेड़ की ऊंचाई को अपेक्षाकृत ज्यादा रखा गया है, ताकि नरवा में पानी के तेज बहाव से खेतों को नुकसान नहीं पहुंचे। नरवा उपचार के बाद इन किसानों के कुल 28 एकड़ खेत में धान की भरपूर पैदावार हुई है। अभी इन किसानों ने उन खेतों में चना बोया है।
नरवा उपचार के बाद इन किसानों के कुल 28 एकड़ खेत में धान की भरपूर पैदावार हुई
नरवा पर बनाए गए विविध संरचनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों व किसानों को जल संग्रहण और सिंचाई सुविधा के रूप में मिल रहा है। किसान हरीराम पटपर नरवा के पुनरूद्धार से हो रहे फायदे के बारे में बताते हैं कि वे पहले अपने तीन एकड़ जमीन पर एक बोर के सहारे केवल सोयाबीन और चना की ही खेती करते थे। पर इस बार भूमि सुधार के बाद बोर के साथ ही नरवा में रूके पानी का उपयोग कर उन्होंने साढ़े चार एकड़ में चना, धान और गेहूं की फसल ली है। इससे खेती से होने वाली उसकी कमाई बढ़ी है। वह क्षेत्र में नरवा उपचार के कार्यों से बेहद खुश है।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
केंद्र सरकार IAS कैडर नियमों में बदलाव करने जा रही है. केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में कई राज्य सरकारें उतर गई हैं. इनमें ज्यादात्तर गैर भाजपा शासित राज्य हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सबसे पहले यह मामला उठाया था और एक सप्ताह के भीतर दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसको लेकर पत्र लिखा है. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी ऐतराज जताया. अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने भी इसका विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. आखिर क्या है IAS कैडर रूल्स संशोधन को लेकर विवाद?
मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :
12 जनवरी को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा था कि केंद्र सरकार IAS (कैडर) रूल्स, 1954 में बदलाव करना चाहती है. केंद्र ने राज्यों से 25 जनवरी तक इस पर अपनी राय देने को कहा है.
इसके मुताबिक, राज्य सरकारों के अधिकार को बायपास कर केंद्र किसी भी IAS अफसर को डेपुटेशन पर बुला सकती है.
अभी तक की व्यवस्था यह थी कि केंद्र में डेपुटेशन के लिए राज्यों के IAS अफसर अपनी इच्छा जाहिर करते थे. इसके बाद राज्य सरकार अपने अफसरों की सूची बनाती थी और फिर उनमें से डेपुटेशन पर भेजा जाता था.
माना जा रहा है कि केंद्र सरकार 31 जनवरी से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र में इस संशोधन को पेश कर सकती है. एक जनवरी 2021 तक देश में कुल 5,200 आईएएस ऑफिसर थे, जिनमें से 458 केंद्र में नियुक्त थे.
लेकिन केंद्र सरकार के IAS कैडर नियमें में बदलाव लाने का फैसला कई राज्यों के अधिकारियों को पसंद नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से कई राज्य अब ये मांग कर रहे है कि इन नियमों में कोई बदलाव ना किया जाए.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम को खत लिखते हुए चेताया है कि इस पर फिर से विचार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ये संघीय ढांचे के खिलाफ है.
डेपुटेशन को लेकर पहले भी केंद्र और राज्यों में टकराव हो चुका है. मई 2021 में आईएएस अलपन बंद्योपाध्याय को लेकर केंद्र और पश्चिम बंगाल में टकराव हुआ था.
दिसंबर 2020 में बंगाल सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में भेजने की बात नहीं मानी थी.
वहीं साल 2001 में अटल सरकार का आईपीएस अधिकारियों को लेकर तमिलनाडु की जयललिता सरकार से विवाद हुआ था.
रायपुर /शौर्यपथ/
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज दुर्ग जिले के ग्राम मोरिद में साहू समाज भवनऔर आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज दुर्ग जिले के ग्राम मोरिद में साहू समाज भवन और आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एकता में बल है, आज इस बात को साहू समाज पूर्ण रूप से सिद्ध कर रहा है। इसी भांति सभी समाज और वर्ग के लोगों को भी एकता के मूल मंत्र को अपनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बुनियादी सुविधाएं सभी का हक है। इसलिए उसे पूरा करने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। ग्राम मोरिद अहिवारा के अंतिम छोर पर है। फिर भी यहां पर शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को हमने प्राथमिकता में रखा है।
मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि हमारी मंशा है कि गांव का समुचित विकास हो और लोगों का राज्य शासन के प्रति विश्वास बना रहे। इस अवसर पर उन्होंने भिलाई-चरोदा निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति को भी बधाई दी और उन्हें विकास के रथ को सभी के साथ मिलजुल कर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप समावेशी विकास का लाभ इस क्षेत्र को भी हमेशा से मिलता रहा है और यह विकास की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। विकास की कड़ी में मोरिद ग्राम में कभी भी कोई कमी नहीं आएगी। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने अधोसंरचना राशि से भवन निर्माण, सड़क निर्माण, तालाब में पचरी और युवा खिलाड़ियों के लिए मैदान के समतलीकरण की बात भी कही। उन्होंने बताया कि 30 मार्च से ग्रामवासियों को पर्याप्त पेयजल मुहैया कराया जाएगा और मोरिद जलाशय से जलापूर्ति के लिए 4 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिल गई है और कार्य भी शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। इस अवसर पर भिलाई-चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, तहसील अध्यक्ष साहू समाज चंद्रभूषण साहू, कृष्ण चंद्राकर, दीपक साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन, रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात की और अपनी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लोचन पांडेय, विद्यादेवी साहू, अनिल पाठक, नागेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में कोमल पुरोहित धनेसर के कहानी संग्रह विशिष्ट पराग का विमोचन किया। पत्रिका अखबार के भिलाई संस्करण में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत कोमल पुरोहित धनेसर ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत बस्तर से की थी। उस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ में पदस्थ पैरामिलिट्री बल के जवानों के जीवन को करीब से देखने का मौका मिला। उन्होंने इस किताब में संकलित 11 कहानियों के माध्यम से पैरामिलिट्री बल के पराक्रमी अधिकारियों और जवानों के जीवन के उन अनछुए पहलुओं को सामने लाने का प्रयास किया है, जो आम तौर पर लोगों के सामने नहीं आ पाते। उन्होंने बताया कि डिप्टी कमांडेंट चिकित्सा अधिकारी डॉ तारकेश्वर नाथ उनके सह लेखक हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोमल पुरोहित धनेसर को उनके कहानी संग्रह विशिष्ट पराग के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भिलाई प्रेस क्लब की अध्यक्ष भावना पांडेय, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन दुर्ग के महासचिव हितेश शर्मा, शाहीन खान, संगीता मिश्रा, प्रज्ञा अवतार साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
राज्य शासन ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी की
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव कवर्धा, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे राजनांदगांव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर दुर्ग, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा दंतेवाड़ा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गरियाबंद, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अंबिकापुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया कांकेर, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बलौदाबाजार तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे।
गणतंत्र दिवस पर विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी रायगढ़, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बालोद, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जांजगीर, संसदीय सचिव चिंतामणी महराज जशपुर और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कोंडागांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। विधायक बृहस्पत सिंह सूरजपुर, विधायक अनिता शर्मा धमतरी, विधायक ममता चन्द्राकर बेमेतरा, विधायक विनय जायसवाल बलरामपुर, विधायक चंदन कश्यप सुकमा, विधायक संतराम नेताम नारायणपुर और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में झंडारोहण करेंगे।
रायपुर /शौर्यपथ/
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने सभी बालिकाओं को 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बालिकाओं की मूल सुविधाओं, सम्मान और आजादी के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके प्रति भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं के लिए अनुकूल वातावरण और नए अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ और पोषण के लिए प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। भेंड़िया ने कहा कि परिवार और समाज को भी बेटियों के साथ मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है।
राज्यपाल छिंदवाड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हुई शामिल
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल छिंदवाड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हुई शामिल
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस देश के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे। उनके राष्ट्र के प्रति त्याग एवं बलिदान की भावना ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक बिल्कुल नई दिशा और दशा प्रदान की। राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण, देश को आजाद देखने की प्रबल भावना और उनके अदम्य साहस भरे कदमों ने तत्कालीन समय में देश में एक नवीन ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया था। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अपनी संबोधन में कही। राज्यपाल मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में 21 विभूतियों का हम परिवार द्वारा सम्मान किया गया। राज्यपाल उइके ने कहा हम फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्याें की सराहनीय की।
राज्यपाल ने छिंदवाड़ा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। उन्होंने उन सभी सेनानियों को याद किया, जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के जन्म स्थान पर उनका स्मारक बनाया जाए। राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती 23 जनवरी के दिन से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत की जा रही है। उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि नेताजी दूरदृष्टि रखते थे और देश को स्वतंत्र कराने की रणनीति तैयार की। इसके लिए उन्होंने देश को भी छोड़ दिया। आजाद हिन्द फौज की कमान राष्ट्रवादी नेता रासबिहारी बोस ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को सौंपी। उनके नेतृत्व में आजाद हिन्द फौज को एक संगठित स्वरूप प्रदान किया।
उइके ने कहा- आजाद हिन्द फौज के सैनिकों का पहली बार नेतृत्व करते हुए नेताजी ने कहा था कि ‘आजाद हिन्द फौज के सिपाहियों! आज का दिन मेरे जीवन का सर्वाधिक गौरवशाली दिन है। आज मुझे समस्त भारत को यह सूचित करते हुए अपार गौरव और अद्भूत आनन्द का अनुभव हो रहा है कि भारत की स्वाधीनता सेना का निर्माण हो गया है। यह फौज भारत को स्वतंत्र ही नहीं करेंगी वरन् स्वतंत्र भारत की भावी सेना का निर्माण भी इसी के द्वारा होगा।
राज्यपाल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा‘ का नारा दिया, जिसने हर भारतवासी के हृदय में अवर्णनीय उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया था। आजाद हिन्द फौज में पारस्परिक अभिवादन तथा युद्ध घोषणा के लिए ‘‘जयहिन्द’’ का प्रयोग किया जाता था। इससे राष्ट्रीय एकता को बल मिला। ‘‘जय हिन्द’’ का नारा आजाद हिन्द फौज तक ही सीमित न होकर आज हमारा राष्ट्रीय अभिवादन बन गया है।
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का ओजस्वी व्यक्तित्व, अभूतपूर्व संगठन क्षमता, साहस, निष्ठा एवं नेतृत्व के अद्भूत गुण हमेशा याद किए जाएंगे। उनके विचार एवं आदर्श हमारे लिए धरोहर की तरह है और हमेशा रहेंगे। हम उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकते हैं। इस अवसर पर विवेक बंटी साहू व निशिकांत चौधरी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाशाली व्यक्तियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में 1971 के युद्धों के सैनिक एवं विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। रेसलिंग में शिवानी पवार, कुश्ती में पूर्वा ठाकरे, क्रिकेट में निकिता कोलटकर, बैडमिंटन में भाग्य करडे, बैडमिंटन में अभिनय साहू, बालश्री पुरस्कार में मेराज फातिमा, क्रिकेट में सृष्टि नागपुरे, मोटिवेटर में अमन जैन, पावर लिफ्टिंग में अदिती बैरागी, कुश्ती में शिखा मालवी, समाज सेवा में रिंकु मिगलानी, कोविड केयर सेंटर संचालन में अलमास खान, कोविड संक्रमितों की सेवा के क्षेत्र में डॉ. धर्मेन्द्र मरावी, जिला अधिवक्ताओं की समाज सेवा के क्षेत्र में सूर्याेदय ग्रुप और निःशुल्क 3.55 लाख भोजन पैकेट के लिए बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट छिंदवाड़ा, सहकारिता के क्षेत्र में के.के. सोनी तथा 1971 के युद्ध में सहभागिता निभाने वाले शंकर लाल पाल, शिवनाथ सिंह ठाकुर, रामा अमरूदिया व रमेश चंद्र विनायक का सम्मान किया है।
राज्यपाल ने डॉक्टर आपके वार्ड रथ को दिखाई हरी झंडी
हम फाउंडेशन भारत और नगरपालिका निगम के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर आपके वार्ड रथ का राज्यपाल सुश्री अनसुईया उइके ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ में बालिकाओं को महावारी से संबंधित जानकारी एक गायकोलाजिस्ट महिला डॉक्टर द्वारा दी जाएगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
