
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
अन्य खबर /शौर्यपथ/
इस साल बॉलीवुड के कई कपल पैरेंट्स बनने वाले हैं। अब इस लिस्ट में सिंगर आदित्य नारायण और श्वेता का भी नाम जुड़ गया है। आदित्य ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दी है। इस फोटो में श्वेता अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
हम अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं: आदित्य
आदित्य नारायण ने अपने अकाउंट से मैटेरनिटी शूट की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अपनी पत्नी श्वेता को हग करके बैठे हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'श्वेता और मैं यह बताते हुए बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं कि हम अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं। इसके साथ ही उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने बधाई दी।' सिंगर श्रेया घोषाल ने कमेंट करते हुए लिखा, वाह क्या खबर सुनाई है। बहुत-बहुत बधाई। वहीं सिंगर अदिति सिंह शर्मा ने लिखा, ओह माय गॉड बेबी श्वाद जल्दी आने वाला है।
दुर्ग /शौर्यपथ/
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में कक्षा 11वीं की छात्रा एमीन साहू का चयन इंस्पायर अवाॅर्ड मानक सत्र 2020-21 के तहत राज्य स्तरीय के लिए हुआ है। छात्रा ने एंटी स्पीड सिस्टम तैयार कर नवाचार माॅडल बनाया है। जिसके अंतर्गत कार, बस, ट्रक व अन्य चारपहिया वाहनों के चालक धूम्रपान करने के लिए स्टेयरिंग से हाथ हटाते हैं तो वाहनों की गति धीरे-धीरे कम होकर स्वतः रुक जाती है और बड़ी दुर्घटना से बचाता है। उक्त संकल्पना के मार्गदर्शक व्याख्याता भौतिक शास्त्र पवन सिन्हा हैं। प्राचार्य आरके देवांगन ने कहा कि इंस्पायर अवाॅर्ड मानक देश के बाल वैज्ञानिकों के लिए एक अच्छा मंच हैं। उन्होंने छात्रा के उज्जवल भविष्य की।
दुर्ग /शौर्यपथ/
दुर्ग पुलिस ने सोमवार दोपहर कोतवाली थाने का घेराव करने पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां भांजी। बजरंगी अपने कार्यकर्ता के खिलाफ कुछ दिन पहले हुई एफआईआर का विरोध कर कार्रवाई को वापस लेने की मांग कर रहे थे। इसके बाद जब पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो मामला बढ़ गया और बजरंगी रोड जाम करने पहुंच गए। इसके बाद एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने खुद लाठी उठा कर उन्हें खदेड़ा।
एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि कुछ दिनों पहले दुर्ग कोतवाली में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता के खिलाफ धारा 297 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। इसी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता कोतवाली ज्ञापन सौंपने आए थे। एसडीएम उनका ज्ञापन लेने आने वाले थे, लेकिन ज्ञापन सौंपने के पहले ही बजरंगियों द्वारा रोड को जाम कर दिया गया। इसके चलते पुलिस ने सभी लोगों को बलपूर्वक गिरफ्तार किया है। इसके बाद उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह है पूरा मामला
दुर्ग में सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके तहत पुलगांव से नेहरू नगर चौक तक सड़क को 80 फीट चौड़ा किया जा रहा है। इसके तहत दुर्ग बस स्टैंड के पास भी सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना है। यहां एक समस्या यह आ रही है कि सड़क के एक तरफ चर्च पड़ रहा है तो वहीं तरफ जहां हनुमान मंदिर है। बजरंग दाल के लोगों को यह बात पता चली कि सड़क चौड़ी करण के लिए हनुमान मंदिर को हटाने की बात की जा रही है, जबकि चर्च को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। इस मामले पर बजरंग दल के नेता रतन यादव ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि हनुमान मंदिर को यदि हटाया गया तो उग्र आंदोलन होगा। इस चेतावनी को संज्ञान में लेते हुए दुर्ग कोतवाली पुलिस ने किसी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के या किसी व्यक्ति के धर्म का अपमान करने के आशय को पाते हुए रतन यादव के खिलाफ धारा 297 के तहत मामला दर्ज किया था। इसी कार्रवाई का विरोध करने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिटी कोतवाली थाने के बाहर चक्का जाम करने की कोशिश की।
बजरंगियों ने लगाया गलत कार्रवाई का आरोप
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह अपने पदाधिकारी के खिलाफ हुई गलत पुलिसिया कार्रवाई का शांतिपूर्वक विरोध करने पहुंचे थे। पुलिस ने उनसे अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया। जब उनकी मांगों को नहीं सुना गया तो वह लोग रोड जाम करने पहुंचे थे। इसे लेकर पुलिस लाठी चार्ज की कार्रवाई की है। यह सरासर गलत है।
गरियाबंद /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मुख्य अतिथि अमरजीत भगत पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में 26 जनवरी को आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे शहीदो के परिवार का सम्मान करेंगे।
छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी’ पर हुई चर्चा
अकबर ने कहा-इलेक्ट्रिक वाहन पार्क की स्थापना और इसके निर्माण इकाईयों को दी जाएगी हर संभव मदद
जरूरत के मुताबिक अधिक से अधिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे
रायपुर /शौर्यपथ/
’छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी’ पर हुई चर्चा
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि वर्तमान में वायु प्रदूषण की वैश्विक समस्या के मद्देनजर अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की सख्त जरूरत है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा के क्षेत्र संबंधी मिशन को राज्य सरकार द्वारा आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित हर संभव मदद दी जाएगी। परिवहन मंत्री अकबर आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में परिवहन विभाग के तत्वाधान में आयोजित अंर्तविभागीय समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिक पॉलिसी बनाने के संबंध में अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
अंर्तविभागीय समिति की बैठक
परिवहन मंत्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ को ’इलेक्ट्रिक व्हीकल हब’ तथा पर्यावरण प्रदूषण रहित राज्य के रूप में नई पहचान देना है। वायु प्रदूषण में कमी लाने तथा उर्जा की मांग को दृष्टिगत रखते हुए सौर उर्जा का उपयोग मुख्य विकल्प के रूप में परिलक्षित हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में वाहनों के संचालन हेतु पेट्रोल तथा डीजल का उपयोग किया जा रहा है। जिसकी पूर्ति के लिये अन्य देशों पर निर्भरता बनी हुई है तथा समय के साथ लगातार इसके मूल्यों में वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में इलेक्ट्रिक वाहन एक अच्छे विकल्प के रूप में उभरकर आया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रचलन में बढ़ावा देने के लिए हर संभव पहल की जा रही है।
परिवहन मंत्री अकबर ने छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के निर्माण के संबंध में कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्क तथा इलेक्ट्रिक वाहनों के व्यवस्थित चालन तथा चार्जिंग के लिये चार्जिंग स्टेशन का निर्माण करना भी आवश्यक है। कुछ नगरीय निकायों एवं कपनियों ने अपने चार्जिग स्टेशन बनाये है तथा इनकी संख्या में और वृद्धि करना आवश्यक होगा। जिससे आमजन को सुगमता से वाहन चार्जिंग की सुविधाए प्राप्त हो सके। छत्तीसगढ़ राज्य अपने भौगोलिक स्थिति के कारण सोलर उर्जा के लिये उत्तम है, जिससे सोलर उर्जा का उपयोग कर वाहनों के चार्जिंग हेतु सोलर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जा सकते है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध करायी जा रही है। इनमें ई-कार्ट तथा ई-रिक्शा में पांच वर्षों के लिये मोटरयान कर में छूट प्रदान किया गया हैं। छत्तीसगढ़ राज्य अत्यावसायी, सहकारी वित्त एवं विकास निगम द्वारा बैटरी चलित ई-रिक्शा के लिये ऋण प्रदान किया जाता है। ई-रिक्शा एवं ई-कार्ट वाहनों का फिटनेस, नवीनीकरण तीन वर्षों के लिये किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना लागू की गई है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल व्दारा 50 हजार रूपये अनुदान के रूप में एकमुश्त दिया जा रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों को मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 66 के अधीन परमिट से छूट भी दी गई है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव वन तथा उद्योग मनोज पिंगुआ, सचिव परिवहन श्री एस.प्रकाश, आयुक्त परिवहन दिपांशु काबरा, सहायक परिवहन आयुक्त शैलाभ साहू , लीपड्राफ़्ट कान्सलटेंट नितिन सिंगला तथा उद्योग, नगरीय प्रशासन, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण, क्रेडा आदि अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पर्यटन का देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इससे न सिर्फ लोगों को स्थानीय सांस्कृतिक, भौगोलिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक स्थलों को जानने का मौका मिलता है, बल्कि यह हजारों परिवारों के जीवनयापन के लिए आजीविका के नए रास्ते भी खोलता है। इसे देखते हुए राज्य सरकार अपने प्राचीन धरोहरों को विकसित कर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर काम कर रही है।
बघेल ने कहा कि पुरातात्विक धरोहरों और प्राकृतिक विविधताओं से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का पर्यटन देश में अपनी पहचान स्थापित करता जा रहा हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अनेक रमणीय स्थलों के साथ-साथ गौरवशाली अतीत और समृद्ध विरासत को संजोए अनेक पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल हैं। सिरपुर में शैव, वैष्णव, बौद्ध और जैन मतों के सहअस्तित्व के पुरातात्विक प्रमाण है। सरगुजा के रामगढ़ में सीताबेंगरा गुफा, प्राचीनतम नाटयशाला, बस्तर में चित्रकोट, तीरथगढ़ के जलप्रपात, कुटुमसर की गुफाएं तक पूरे छत्तीसगढ़ में अनेक स्थल पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व के हैं। महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की जन्मस्थली के रूप में चम्पारण का विशेष धार्मिक महत्व है। प्राकृतिक स्थलों के पर्यटन की दृष्टि से विकास के साथ ही वहां मनोरंजन, ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्था कर रिसोर्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की पवित्र भूमि में जहां-जहां भगवान श्रीराम वनवास काल में गए उन्हें राम वन गमन पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है।
पंजाब में 20 फरवरी को सभी 117 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को नतीजे आएंगे. अमरिंदर सिंह की पार्टी ने एक दिन पहले ही उम्मीदवारों का ऐलान किया है.
चंडीगढ़ /शौर्यपथ/
पंजाब में बीजेपी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी के साथ गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे का ऐलान सोमवार को हो गया. समझौते के तहत पंजाब में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर 65 सीटों पर लड़ेगी. अमरिंदर की पार्टी 37 सीटों पर लड़ेगी और 15 सीटों पर ढींढसा की पार्टी मैदान में उतरेगी. पंजाब में 20 फरवरी को सभी 117 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और 10 मार्च को नतीजे आएंगे.
अमरिंदर सिंह की पार्टी ने एक दिन पहले ही उम्मीदवारों का ऐलान किया है. ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक दिन पहले यानी 22 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी अजीत पाल सिंह का नाम भी शामिल है.
कैप्टन खुद पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. अमरिंदर ने सीटों पर नामों की घोषणा करते हुए कहा था, हमने अच्छे उम्मीदवारों को उनके जीतने की संभावनाओं के आधार पर मैदान में उतारा है. साथ ही विभिन्न समुदायों और धर्मों के प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा है. पंजाब लोक कांग्रेस को जो 37 सीटें मिली हैं, उसमें 26 सीटें मालवा क्षेत्र से आती हैं, जहां कैप्टन के परिवार का काफी प्रभाव माना जाता है. यह रीजन पहले के पटियाला की शाही रियासत के तहत आता है.
इसी क्षेत्र से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी बढ़त हासिल की थी, इसमें उनके कृषि सुधारों का बड़ा योगदान था. हालांकि कैप्टन के समर्थकों का कहना है कि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कृषि कानूनों की वापसी के जरिये जनता का समर्थन हासिल करेंगे. पंजाब के पूर्व सीएम ने कहा है कि उनकी पार्टी के प्रत्याशियों का मजबूत राजनीतिक जनाधार और विश्वास है. उनकी स्थानीय इलाकों में जबरदस्त पकड़ भी है. हालांकि इस लिस्ट में सिर्फ एक महिला प्रत्याशी फरजाना आलम खान का नाम शामिल है, जो अकाली दल की पूर्व विधायक हैं और पूर्व पुलिस प्रमुख इजहार आलम खान की पत्नी हैं. वो मालवा क्षेत्र की मालेरकोटला सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी. अमरिंदर सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि वो पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जो लंबे समय से उनका गढ़ रहा है.
अम्बिकापुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया 26 जनवरी 2022 को अम्बिकापुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह अम्बिकापुर स्थित पुलिस ग्राउण्ड में प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उन्हें पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। इसके पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
टीवी की बालिका बधू आनंदी यानी अविका गौर पिछले कुछ सालों में ग्लैमरस बेब बन गई हैं, उनके फोटो को देख कर फैंस ने उन्हें मेगन फॉक्स कहा है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
टीवी की मशहूर सीरियल 'बालिका वधू' सीरियल की आनंदी यानी Avika Gor तो आपको याद ही होंगी. वही अविका जो उस दौरान अपने अभिनय और मासूमियत से सबकी चहेती बन गई थीं. आनंदी के किरदार में अविका को काफी लोकप्रियता मिली थी. अब आनंदी ग्लैमरस बेब बन गई हैं और इंस्टा पर फैंस के साथ आए दिन अपनी फोटो और प्रोजेक्ट्स से संबंधित जानकारी शेयर करती रहती हैं. अविका ने कुछ साल में अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है. अब अविका पारंपरिक रोल के बजाए ग्लैमरस रोल कर रही हैं. उनका लुक इस कदर बदल गया है कि फैन्स ने तो उनकी तुलना हॉलीवुड हीरोइन मेगन फॉक्स से ही कर डाली है.
अविका गौर ने एक इंटरव्यू में कहा कि वजन कम करने से उनमें कॉन्फिडेंस आया है और अपनी पसंद के कपड़े पहनने का आत्मविश्वास मिला है. Avika Gor कहती हैं कि मेरे करियर के शुरुआती दिनों में दर्शकों ने मुझे एक साधारण लड़की के रोल में देखा था, लेकिन अब लोगों की राय मेरे बारे में बदली है. अब लोगों को यकीन है कि मैं हर तरह के रोल कर सकती हूं. उनके फोटो पर फैंस ने फायर इमोजी शेयर किया है और कई फैंस ने उन्हें मेगन फॉक्स कहा है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अविका इन दिनों तेलुगु फिल्मों और हिंदी टेलीविजन में काम करती हैं. Balika Vadhu के बाद उन्हें 'ससुराल सिमर का...' में रोली के रोल में देखा गया था. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने 2013 में फिल्म उय्याला जंपाला से अपने करियर की शुरूआत की. अविका 'लाडो-वीरपुर की मर्दानी' में भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. वहीं 2019 में खतरों के खिलाड़ी 9 में उन्हें देखा गया था. इस तरह अविका गौर ने अपने लुक पर काफी मेहनत की है.
आप प्रमुख, अरविंद केजरीवाल, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री भी हैं, ने आज "एक मौका केजरीवाल को" अभियान शुरू करते हुए कहा, "दिल्ली सरकार के अच्छे कामों पर वीडियो ट्विटर, इंस्टाग्राम फेसबुक पर अपलोड करें और लोगों को बताएं कि आपको इससे कैसे फायदा हुआ?
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने नया चुनावी दांव चला है. आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले महीने पांच राज्यों में शुरू होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपना डिजिटल अभियान 'एक मौका केजरीवाल को' शुरू करते हुए दिल्लीवासियों से अपील की है कि वो आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों का सोशल मीडिया पर प्रचार करें.
उन्होंने दिल्लीवासियों से कहा, "दिल्ली सरकार के अच्छे कामों पर वीडियो बनाकर ट्विटर, इंस्टाग्राम फेसबुक पर अपलोड करें और लोगों को बताएं कि आपको इससे कैसे फायदा हुआ? इसके साथ ही इन राज्यों में जो आपके परिचित हैं, उन्हें व्हाट्सएप्प के जरिए अपील करें कि एक मौका केजरीवाल को दें." केजरीवाल ने कहा, "50 दिल्लीवासी जिनके वीडियो वायरल होंगे, उन्हें चुनाव के बाद डिनर पर आमंत्रित किया जाएगा."
केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने दिल्ली में मुफ्त बिजली और पानी उपलब्ध कराने जैसे कई अच्छे काम किए हैं. उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र के लोग दिल्ली में चल रहे मोहल्ला क्लीनिक को देखने आए थे. अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी ने यहां के स्कूलों का दौरा किया. दिल्ली को अब 24 घंटे बिजली मिल रही है. यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि दिल्ली के लोगों ने हमें मौका दिया."
केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी इस तरह के वीडियो साझा करने और उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की अपील की. उन्होंने कहा, "चुनावों के बाद मैं 50 दिल्लीवासियों के साथ डिनर करूंगा जिनके वीडियो वायरल होंगे."
अरविंद केजरीवाल की पार्टी पंजाब (जहां यह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है), उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में अपना विस्तार करना चाहती है. पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ मुख्य दावेदारों में से एक है. पार्टी ने धूरी निर्वाचन क्षेत्र से अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान को मैदान में उतारा है.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
