September 22, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35502)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5877)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    शौर्यपथ / कई लोगों को हद से ज्यादा पसीना आता है। अगर पसीने को साफ नहीं किया गया और ये लंबे समय तक शरीर पर…
    शौर्यपथ / गूगल ने एंड्रायड के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है जो बधिर उपयोगकर्ताओं को कई परिस्थितियों में अलर्ट भेजेगा। बधिर लोग अलार्म…
    सेहत / शौर्यपथ / मौसम बदलने के साथ ही मच्छरों का आतंक भी शुरू हो जाता है। ऐसे में मच्छर भगाने के लिए कितने ही…
    सेहत / शौर्यपथ / कोरोना महामारी ने दुनियाभर में लोगों की नींद और चैन छीन लिया है। संक्रमण की वजह से शुरुआत में लगे लॉकडाउन…
    शौर्यपथ /कोरोना महामारी के शुरुआती दौर में गर्भवती महिलाओं के बीच काफी डर था। महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते होने वाले बच्चों को क्या…

    मनोरंजन / शौर्यपथ / रिएलिटी शो बिग बॉस 14 के वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान, जान कुमार सानू पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने जान के छिपे हुए पक्ष को लोगों के सामने रखा है। सलमान ने जान पर सभी के साथ दोस्ताना व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ उन्होंने कहा है कि वह कुछ लोगों के पीठ पीछे उन्हीं के खिलाफ प्लानिंग करते हैं।
    प्रोमो वीडियो में सलमान खान जान पर आरोप लगाने के साथ उनसे निक्की की कप्तानी को लेकर सवाल पूछते हैं। वह कहते हैं, “तीन हफ्तों में, सबसे ज्यादा दोस्ती के दावे इसी आदमी ने किए हैं”। सलमान शो में इसके बाद पूछते हैं कि ये किसने कहा कि ‘मैं पागल थोड़ी हूं कि निक्की को कैप्टन बनने दूंगा’। जवाब में रुबीना दिलैक रिप्लाई करती है, “जान ने बोला”।
    यह सुनकर निक्की तम्बोली नाराज होकर भागकर वाशरूम में चली जाती है जिसके पीछे-पीछे जान उन्हें मनाने के लिए जाते हैं। बता दें, निक्की और जान अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। हालांकि शो में अभी उन दोनों के बीच में अप-डाउन चल रहा है। बता दें, शुक्रवार के एपिसोड में दोनों एक दूसरे के साथ फ्लर्टिंग करते हुए नजर आ रहे थे। इसने बाद जान, निक्की के लिए गाना गाते हैं और निक्की खुश होकर जान के गाल पर किस करती है।
    गौरतलब है, सीजन की शुरुआत में, जान ने निक्की से अपने प्यार का इजहार एक गाना गाकर किया था। इसके जवाब में निक्की ने उन्हें भाईजान कहकर बात को टाल दिया था। उन्होंने कहा था कि वह उन्हें भाई की तरह मानती हैं। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए जान की मां रीता ने जूम डिजिटल को बताया था कि ये एक ‘अच्छा टाइमपास’ है और उन्हें अच्छा लग रहा है। वह कहती हैं, “यह सब महज मस्ती थी, मैं इसे एन्जॉय कर रही हूं। यह कोई नहीं जान सकता कि जान क्या करना चाहता है। मैं इसे एन्जॉय कर रही हूं और बाकी सभी लोग भी इसे एन्जॉय कर रहे हैं। यह दोनों ही जवान हैं। यह एक अच्छा टाइमपास है, कम से कम वह दोनों घर में कुछ न कुछ तो कर ही रहे हैं। वह आगे कहती हैं, “मस्ती वाला टाइमपास कर रहे हैं”।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / पिछले कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अजय देवगन फिल्म आदिपुरुष का हिस्सा बनेंगे। यह भी बताया गया कि वह भगवान राम का रोल निभाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रावण का किरदार ऑफर किया जा रहा था जिसके चलते उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। अब अजय के प्रवक्ता ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।
    अजय देवगन के प्रवक्ता ने इन खबरों से इनकार करते हुए कहा कि अजय देवगन को न तो राम और न ही निगेटिव रोल रावण के लिए ऑफर किया गया है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा कि आदिपुरुष के मेकर्स की तरफ से अजय देवगन को किसी भी रोल के लिए अप्रोच नहीं किया गया।
    इससे पहले खबरें आई थीं अजय देवगन फिल्म आदिपुरुष में भगवान शिव के रोल में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म आदिपुरुष एक मेगा बजट फिल्म है। इसमें प्रभास भगवान राम के रोल मे नजर आएंगे वहीं, सैफ अली खान फिल्म में निगेटिव भूमिका निभाएंगे। उनके किरदार का नाम लंकेश होगा।
    फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। इससे पहले अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी: अनसंग वॉरियर का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में सैफ अली खान ने विलेन की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। काजोल, शरद केलकर भी इस फिल्म का हिस्से थे।

    राजशेखर नायर/शौर्यपथन्यूज

    हर वर्ष 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है । इस दिन लोगों को पोलियो के बारे में जागरूक किया जाता है|
    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)ने भारत को 27 मार्च वर्ष 2014 को पोलियो मुक्त घोषित किया है। छत्तीसगढ़ में 2002 के बाद कोई पोलियो का केस नहीं मिल है।
    देश में पोलियो की रोकथाम बेहद जटिल थी , जो मज़बूत निगरानी प्रणाली, और गहन टीकाकरण अभियान के साथ सामाजिक गतिशीलता प्रयासों से संभव हुआ है। जब तक रोग समाप्त नहीं हो जाता है, भारत को सतर्क रहना होगा । अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान तीन देश हैं, ‘जहां वाइल्ड पोलियो वायरस का संचारण हो रहा है’। वर्ष 1998 के बाद से पोलियो के मामलों में ज्यादा की कमी आयी है। बाल्यावस्था में प्रतिरक्षा के उच्च स्तर को बनाए रखने के लिए समस्त देशों में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर बच्चों को टीकाकरण किया जाता है।
    प्रभारी ज़िला टीकाकरण अधिकारी रायपुर डॉ. अनिल कुमार परसाई ने बताया पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो) अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग हैजो कि मुख्यत: छोटे बच्चों (पांच वर्ष से कम आयु) को प्रभावित करता है। विषाणु मुख्यत: मल-मौखिक मार्ग या दूषित पानी या आहार के माध्यम से व्यक्ति-से-व्यक्ति में फैलता है यह संक्रामक वायरल रोग आंत में पनपता है, वहां से यह अपना सफर शुरू कर तंत्रिका तंत्र में पहुंच जाता है । पक्षाघात उत्पन्न करता है। शुरूआती लक्षणों में संक्रमित बच्चे को बुख़ार, थकान, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन की अकड़न अंगों में दर्द है। दो सौ संक्रमणों में से एक संक्रमण आमतौर पर पैरों में अपरिवर्तनीय पक्षाघात उत्पन्न करता है। पक्षाघात से पीड़ितों पांच से दस प्रतिशत की मृत्यु हो जाती है, उनकी श्वास की मांसपेशियों ठीक से कार्य नहीं करती हैं।
    इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन और लाइव ओरल पोलियोवायरस वैक्सीन के उपयोग ने वर्ष 1988 में वैश्विक पोलियो उन्मूलन पहल (जीपीईआई) की स्थापना हुई थी । रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए रोटरी, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), यूनिसेफ, सहित और अन्य देशों की सरकारे भी शामिल हैं ।
    पोलियो की खुराक और टीकाकरण शासकीय अस्पतालों में निशुल्क किया जाता है
    पोलियो का कोई उपचार नहीं है, लेकिन सुरक्षित एवं प्रभावी टीकाकरण के माध्यम से पोलियो से बचा जा सकता है। टीकाकरण कई बार किया जाता है। टीकाकरण बच्चे के जीवन को सुरक्षित करता है। पोलियो खत्म करने की रणनीति, में संचारण समाप्त न हो जाएं तथा विश्व पोलियो मुक्त न हो जाएं, तब तक हर बच्चे को टीकाकरण के माध्यम से सुरक्षित कर सकते है । संक्रमण को रोकने के लिए दो प्रकार के टीके उपलब्ध होते हैं।ओपीवी (ओरल पोलियो वैक्सीन): यह वैक्सीन संस्थागत प्रसव पर जन्म के समय मौखिक रूप से दी जाती है, फिर प्राथमिक तीन खुराकों को छह, दस और चौदह सप्ताह तथा एक बूस्टर की खुराक सौलह से चौबीस महीने की आयु पर दी जाती है। इंजेक्टबल पोलियो वैक्सीन (आईपीवी): दो आंशिक खुराकें 6 सप्ताह और चौदह सप्ताह की आयु पर दाहिनी बांह के ऊपरी भाग में दी जाती है।

    राजशेखर नायर/धमतरी इस माह 28 अक्टूबर तक कराया जाएगा स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल पर जन आंदोलन महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना पोषण अभियान के तहत आम लोगों में व्यवहार परिवर्तन के लिए जनआंदोलन आई.ई.सी. गतिविधियों का आयोजन प्रत्येक माह किया जाना है। इसके अंतर्गत इस माह 28 अक्टूबर तक स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल थीम पर आधारित प्रचार-प्रचार से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते चुनौतीपूर्ण स्थिति में स्चछता एवं स्वच्छ पेयजल विषय पर इस माह फोकस करते हुए तिथिवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 24 अक्टूबर को गृहभेंट के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा परामर्श कार्य, सही ढंग से हाथ धोने के तरीके से संबंधित परामर्श वीडियो क्लीपिंग के माध्यम से किया जाएगा। 26 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसी तरह 27 अक्टूबर को शिक्षा विभाग के साथ अभिसरण करते हुए विद्यार्थियों के लिए डिजिटल प्लेटफाॅर्म के माध्यम से पेंटिंग, स्लोगन, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें डिजिटल माध्यम से निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता शामिल है। इसके अंतिम दिन 28 अक्टूबर को स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल पर वेबीनार सह प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से प्रचार-प्रसार एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी उक्त गतिविधियों के आयोजन के लिए कोविड-19 से संबंधित राज्य शासन के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को डिजिटल माध्यम से किए जाने तथा इसकी जानकारी पोषण अभियान जन आंदोलन डैशबोर्ड पर अपलोड कर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को अवगत कराने के लिए कहा है।

    ० संयुक्त सचिव ऋचा शर्मा की अगुवाई में पहुंची टीम
    ० मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर जताया संतोष
    ० जिले भर में व्यवस्था का लिया जायजा

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण की रोकथाम करते हुए लोगों के लिए स्वस्थ जीवन का वातावरण निर्मित करने के प्रति राजनांदगांव जिला प्रशासन गंभीर व सजग है। इस आशय पर अब केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने भी मुहर लगाई है। संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय भारत शासन ऋचा शर्मा एवं उनकी टीम ने राजनांदगांव के दौरे और विभिन्न बिंदुओं पर निरीक्षण में पाया किए यहां फिलहाल सब कुछ अच्छा है।
    संयुक्त सचिव एवं उनकी टीम ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कोविड-19 के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त सचिव ऋचा शर्मा ने कहा, जिले में कोविड-19 की रोकथाम की दिशा में अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। यहां के लैब बहुत अच्छे हैं और टेस्टिंग भी अच्छी तरह की जा रही है। होम आइसोलेशन में मरीज सही तरीके से आइसोलेट थे और स्वयं मरीजों ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें अच्छा सहयोग मिला है। कोविड-19 केयर सेंटर उदयाचल एवं श्री शांति विजय सेवा समिति में मरीजों के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। सीसीटीवी से निरीक्षण करने पर भी पता चला कि वहां पर्याप्त देखभाल की जा रही है। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन को और सुदृढ़ बना सकते हैं। इसके अलावा अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहे कुछ कार्यकर्ताओं की कोविड- 19 से मृत्यु भी हुई है, इसमें विशेष ध्यान देते हुए उनके बीमा का प्रावधान सुनिश्चित करें। यह बहुत जरूरी है कि मृत्यु दर को रोकने के लिए कोविड-19 मरीजों की पहचान जल्दी की जाए और उनका इलाज जल्दी शुरू किया जाए। कोविड-19 हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई बेड की संख्या बढ़ने पर भी समस्या का समाधान होगा। समीक्षा के दौरान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने उन्हें जानकारी देते हुए बतायाए जिले में डेडिकेटेट कोविड-19 हॉस्पिटल पेंड्री में कोविड के लक्षण वाले मरीजों को तथा लक्षणविहीन मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर में रखा जा रहा है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन के मरीज भी हैं। होम आइसोलेशन की अनुमति केवल उन्हीं मरीजों को दी जा रही है जिनके घर में सुविधाएं उपलब्ध हैं। कलेक्टर ने बताया, जिले के दानदाताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं एवं सेवाभावी नागरिकों से एक करोड़ 20 लाख रुपये नगद राशि सहयोग के रूप में प्राप्त हुए हैं।
    इसके अलावा समय-समय पर नागरिकों ने कूलर, एसी, पीपीई किट, ड्रायर, रेडमिसिविर इंजेक्शन, एवं अन्य आवश्यक सामान कोविड-19 हॉस्पिटल को उपलब्ध कराया है। साथ ही स्वयंसेवी संस्थाएं कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में सतत अपनी सेवाएं दे रहीं हैं। इससे पहले टीम ने जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर सोमनी के सीएचसी और कोविड सेंटर तथा काल सेंटर टेड़ेसरा का भी दौरा किया। यहां सीएमएचओ डा. मिथलेश चौधरी ने टीम को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन पर जिले में चल रहे कोरोना नियंत्रण के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। केंद्रीय टीम ने इन प्रयासों की सराहना भी की।
    इस संबंध में राजनांदगांव कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बताया, स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संयुक्त सचिव ऋचा शर्मा की अगुवाई में पहुंची टीम ने पूरे जिले में भ्रमण कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाई गई जिला प्रशासन की व्यवस्था का जायजा लिया और कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए संतोष भी जताया। उन्होंने कहा, त्यौहारों को देखते हुए कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर अभी और सजग रहने की जरूरत है। आवश्यकता के अनुरूप व्यवस्थाओं को और भी सुदृढ़ किया जाएगा जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।
    संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय भारत शासन ऋचा शर्मा एवं उनकी टीम के साथ हुई। समीक्षा बैठक में कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, मॉनिटरिंग इवोल्यूशन ऑफिसर स्वास्थ्य मंत्रालय भारत शासन डॉ. सुनील गिट्टे, मॉनिटरिंग इवोल्यूशन ऑफिसर स्वास्थ्य विभाग आनंद साहू एवं अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी व एसडीएम मुकेश रावटे समेत अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision