August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35169)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    धर्म संसार / शौर्यपथ / नवरात्रि में कैसे करें पूजन - आइए जानें नवरात्रि में पूजन कैसे करना चाहिए और इसके क्या नियम हैं?* आश्विन…
    सेहत / शौर्यपथ / आयुर्वेदिक और होम्योपैथी की दवा खाकर कोरोना संक्रमित डॉक्टर स्वस्थ हो गए। उन्हें कोरोना संक्रमण के बाद सांस लेने में दिक्कत…

    रायपुर / शौर्यपथ / हर्षीता पांडेय के बयान पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार के समय महिला एवं बाल विकास विभाग के अध्यक्ष रही उनके कार्यकाल में प्रदेश में बहुत सी हृदय विदारक जघन्य आपराधिक घटनाएँ हुई थी तब उनकी आत्माएँ रोई नहीं।
    पूर्ववर्ती रमन सरकार के ओएसडी रहे ओपी गुप्ता के द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध किया उस पर उनकी आत्मा सोई हुई थी ।
    भाजपा के राजनितिक सहयोगी भाजपा नेत्री बस्तर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा आरोपी को संरक्षण देने एवं पीडि़ता एवं परिवार को न्यायालयीन प्रक्रिया में दखल देते हुए गवाहों एवं सबूतों को बदलने एवं हटाने का अनैतिक प्रयास किये थे तब उनकी आत्मा सोई हुई थी। कभी हर्षिता ने सोची कि जब बीजापुर में आदिवासी महिलाओं के साथ सामूहिक अनाचार हुआ उस पर उनकी आत्माएँ सोई थी। मीना खल्खों के साथ बलात्कार व हत्या हुई उस पर भी उसकी आत्मा सोई थी। झलियामारी के शासकीय आश्रमों में मासूमों के साथ अनाचार हुआ तो उनकी आत्मा सोई थी। पैसों के लिए माताओं के गर्भाशय निकाल लिये जा रहे थे तब उनकी आत्मा सोई थी। नसबंदी जैसे मामूली आपरेशन में जब महिलाओं की मौत हो जाती थी जब उनकी आत्मा सोई थी। भिलाई खुर्सीपार में बलात्कार पीडि़ता युवती की आत्महत्या की घटना को समूचे प्रदेश के माथे पर कलंक है यह घटना विदारक और मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना थी।
    इस मामले मे पूर्ववर्ती रमन सिंह का बयान बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील था उस समय उनकी आत्मा सोई थी। बलात्कारियों को बचाने और पीडि़ता को सताने के लिये पूरा तंत्र लगा होता था, तब हर्षिता पांडे मौन क्यों थी?
    राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडे को इतना अच्छा अवसर था कि पूर्ववर्ती रमन सरकार के समय हो रहे महिलाओं के अत्याचार पर करारा जवाब देने का लेकिन वहां पर भी महिलाओं को हताशा और निराशा हुई।
    महिला एवं बाल विकास विभाग में महिलाएं बड़ी आश और विश्वास के साथ परेशानी के समाधान के लिए आती है लेकिन कई सालों तक चप्पल घिंसने के बाद भी न्याय नहीं मिल पाती थी। हजारों मामले लंबित थे जिसे वर्तमान में कितने मामलों का निपटारा किया गया, कितने बहनों को न्याय मिला, कांग्रेस की सरकार में अपराधियों के साथ नहीं देते तुरन्त कड़ी कार्यवाही करके जेल पहुंचाया जाता हैं।
    प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि हर्षिता जी यदि आप गहरी निद्रा से जग गई हो तो उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री जी को जाकर सलाह दे कि बलात्कारियों को बचाने नेतागण संरक्षण ना दे और उत्तरप्रदेश के सरकार से पूछे कि क्यों मनीषा के परिवार वालों के साथ योगी जी अन्याय कर रहे हैं? पीडि़ता के माता-पिता अभी कैसी स्थिति से गुजर रहे है ये सोच कर रूह कांप जाती है क्या छिपाना चाहता है योगी जी? क्यों मीडिया वाले एवं अन्य लोगों से मुलाकात करने जाने पर एफआईआर करवा रही है? क्यों हिटलरशाही पर उतर आयी है योगी जी।
    प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि उन्नाव और कठुआ में हुए रेप की घटना में भी भाजपा के कार्यकर्ता झंडा लेकर रेपीस्ट को बचाने निकले थे ठीक उसी तरह हाथरस में भी हो रहा है क्योंकि हमेशा से भाजपा और अपराधियों का चोली दामन का साथ रहा है ।

    -शंकराचार्य कोविड हॉस्पिटल में बेहतरीन इलाज से बेहद गंभीर मरीजों को भी मिल रही संजीवनी
    -गंभीर मरीजों में से चार मरीज जो वेंटिलेटर में रखे गए थे शनिवार को स्वस्थ होकर पहुंचे घर

    दुर्ग / शौर्यपथ / फोटो में दिख रहा दृश्य शंकराचार्य हॉस्पिटल का है। यह जश्न का समय है शिवकुमारी के लिए भी और इनके इलाज के लिए पूरी तन्मयता से कार्य कर रहे चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्स का। हो भी क्यों न, बेहद गंभीर हालत से जूझती हुई 54 वर्षीय साई नगर दुर्ग निवासी शिवकुमारी ने अपने मनोबल से और शंकराचार्य कोविड हॉस्पिटल के चिकित्सकों के शानदार ट्रीटमेंट से और स्टाफ नर्सों की लगातार मॉनिटरिंग से कोविड से बाहर आ गई है। जब उनका सीटी स्कैन कराया गया था तो इनका स्कोर था 25/25। यह बेहद गंभीर स्थिति होती है और केवल बेहद कुशल इलाज और मॉनिटरिंग से ही मरीज के जीवन के लिए संभावना बनती है। शंकराचार्य कोविड हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने पूरी तन्मयता और गंभीरता से इलाज किया। आक्सीजन सपोर्ट दिया गया, वेंटिलेटर में भी रखना पड़ा। आज जब वो अपने पैरों पर खड़े हुईं और चुनिंदा कदम चली तो लगा कि मनोबल और अच्छे इलाज से हर गंभीर बीमारी का मुकाबला संभव है परिस्थिति कितनी ही खराब क्यों न हो।
    जब शिवकुमारी स्टाफ नर्स के सहारे खड़ी होकर चलने लगी तो उनके आंखों में आंसू थे और स्टाफ के मन में गहरी खुशी। सभी ने चीयरफुल मुद्रा बनाई, शिवकुमारी ने भी विक्ट्री साइन बनाया। यह बेहद कठिन क्षण था उनके लिए भी और स्टाफ के लिए भी। संकल्प और उचित मानिटरिंग के बूते चिकित्सकों ने यह कर दिखाया। शिव कुमारी की हेल्थ हिस्ट्री के मुताबिक दवाइयों का निर्णय लिया गया। उन्हें 26 सितंबर को भर्ती किया गया था और अब वे रिकवरी के मोड में हैं और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
    शंकराचार्य हॉस्पिटल में इलाज की मॉनिटरिंग कर रही डॉ सुगम सावंत ने बताया कि चिकित्सकों एवं स्टाफ नर्स द्वारा लगातार की जा रही मॉनिटरिंग और सबसे अच्छा इलाज देने की कोशिश से मरीजों की रिकवरी तेज हो रही है। उन्होंने कहा कि इनके बेहतर स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग के लिए स्पेशलिस्ट डॉ. कौशल, डॉ. राजू माहूले एवं डॉ. बसंत चैरसिया की निगरानी में इलाज चल रहा है। इसके साथ मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रफुल्ल, डॉ. अभिलाष, डॉ. राजेन्द्र, डॉ. मयंक एवं आईसीयू के स्टाफ इनकी मॉनिटरिंग करते रहें। इन सबके समन्वय से बेहद गंभीर परिस्थितियों में जूझ रहे मरीजों को तेजी से रिकवरी मोड में लाया जा सका।
    चार गंभीर केस जिनमें रिकवरी हुई और अब सुकून से घर पहुंच रहे पेशेंट- शनिवार को चार गंभीर मरीज भी कोविड संक्रमण से मुक्त होकर घर पहुंच गये। इन सभी को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। विनोद हरदेव 38 साल के हैं इन्हें 25 सितंबर को एडमिट किया गया था, वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया। अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। अंजोरा मिंज 63 साल की पेशेंट हैं जिन्हें 21 सितंबर को भर्ती किया गया था। वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसी तरह तरुण सिंह और उत्तम कुमार 27 सितंबर को एडमिट हुए और पूरी तरह स्वस्थ हो कर शनिवार को घर चले गए।
    बहुत अच्छा इलाज, पूरा ध्यान रख रहे स्टाफ- आज डिस्चार्ज होकर घर जा रहीं निर्मला चंद्राकर ने बताया कि मुझे बहुत अच्छा इलाज मिला। भोजन भी अच्छा मिला। स्टाफ ने घर के सदस्य की तरह ख्याल किया। अब घर जा रही हूँ तो बहुत अच्छा लग रहा है। निर्मला वार्ड 13 दुर्ग की निवासी हैं उन्हें 30 सितंबर को एडमिट कराया गया था। अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / जुआ एक्ट के तहत थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में नवागढ पुलिस की कार्यवाही ने कार्यवाही करते हुए नगदी रकम 2,980/- रू. एवं सट्टा – पट्टी सटोरिये को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में नवागढ़ थाना के द्वारा लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत शुक्रवार को थाना नवागढ पुलिस को जरिये मुखबीर के सुचना मिली कि ग्राम गाडामोड के पास धर्मवीर बंजारे अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा - पट्टी लिख रहे है। सूचना पर थाना नवागढ स्टाफ मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया ।
    आरोपी को अंको पर से रूपया-पैसो का हार-जीत का दाव लगाकर सट्टा - पट्टी लिखते रंगे हाथो पकडे गये। आरोपी धर्मवीर बंजारे पिता राम नारायण बंजारे उम्र 30 साल निवासी गाडामोड थाना नवागढ जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 2,980/- रू. एवं सट्टा – पट्टी को जप्त कर 4 (क) जुआ एक्ट तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक अंबर सिंह, प्र. आर. मोहन साहू एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

    -कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने नागरिकों से की अपील सर्वे टीम का करें सहयोग
    -दुर्ग जिले में 5 से 11 अक्टूबर तक चलेगा सामुदायिक सर्वे अभियान

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए अब हर घर का सर्वे कर हाई रिस्क ग्रुप और लक्षण वाले मरीजों की पहचान की जाएगी। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि सोमवार 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक सामुदायिक सर्वे के कार्य में सहयोग करें। हमारा उद्देश्य शत-प्रतिशत घरों का सर्वे करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने प्रशासन को आमजनों का सहयोग चाहिए। हमारी टीम घर घर जाएगी उन्हें सही जानकारी दें। लक्षणों की जानकारी मिलते ही त्वरित सैम्पल लेकर जांच कराई जाएगी। सही समय पर बीमारी की पहचान होने से इलाज में आसानी होगी और जल्दी रिकवर हो पाएंगे। सही समय पर जांच न होने से बीमारी विकराल रूप ले लेती है और मरीज की मृत्यु भी हो सकती है। कोविड से मृत्यु रोकने के लिए सही समय और जांच और इलाज अनिवार्य है।
    ये हैं लक्षण
    -यदि किसी को भी सर्दी, खाँसी, बुखार, शरीर मे दर्द, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, दस्त, स्वाद एवं सूंघने की शक्ति में कमी हो तो ये कोरोना के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा होने पर तत्काल नजदीकी फीवर क्लिनिक में जाकर जांच कराएं और कंट्रोल रूम के नम्बरों पर सम्पर्क करें।
    घर-घर जाएगी टीम, 24 घंटे के अंदर लिए जाएंगे सैम्पल
    उल्लेखनीय है कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की पहचान के लिये 5 से 11 अक्टूबर तक सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया जाएगा। हमारी मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं-सहायिकाएं, नगर निगम के अमले, स्वास्थ्य कर्मी शत-प्रतिशत घरों का सर्वे करेंगे। लक्षण की पहचान होते ही 24 घन्टे के अंदर सैम्पल लिए जाएंगे। सबसे पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जाएगा यदि लक्षण के बाद भी टेस्ट नेगेटिव है तो आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जाएगा। परंतु यदि रैपिड टेस्ट पॉजिटिव है तो आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं होगा। जांच के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर ये निर्णय लेंगे कि मरीज को होम आइसोलेशन में रखना है अथवा अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
    कंट्रोल रूम पर भी दें जानकारी , जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए गए हैं जिनके नम्बर हैं -0788-2215151,52,53 - टीम को मानने होंगे प्रोटोकॉल
    सर्वे टीम को पूरी सावधानी के साथ सर्वे करना है। मास्क का उपयोग करना है सोशल डिस्टेंसिंग रखनी है और बार-बार साबुन से हाथ धोना है। इसके अलावा टीम हर घर के सर्वे के बाद लोगों को नजदीकी फीवर क्लिनिक और कंट्रोल रूम की भी जानकारी लोगों को देगी ताकि आपात स्थिति में संपर्क किया जा सके।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य के पांच जिलों में अब जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए बीते दिनों राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। हालांकि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पहले ही यह टीका लगाया जा रहा है।
    अब पांच अन्य जिलों के रहवासियों को भी दिमागी बुखार से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया क्यूलेक्स ट्रीटीनियोरिंक्स मच्छर के काटने से जापानी इंसेफलाइटिस होता है। इससे बचाव में टीके का बड़ा महत्व होता है। जेई का टीका लगवाने के बाद बच्चे पर इस बीमारी के हमले का खतरा समाप्त हो जाता है। टीकाकरण के जरिये जेई से होने वाली मौत और विकलांगता के खतरे से बचा सकते हैं। टीकाकरण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारियों को जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 1 से 15 साल आयुवर्ग को जेई कैम्पेन के तहत टीके लगाए जाएंगे। इन जिलों में लगेंगे टीके-जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) टीके प्रदेश के पांच जिलों में लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के बीजापुरए कोंडागांव, दंतेवाड़ा, धमतरी और बस्तर जिले में टीके लगाने की अनुमति प्रदान की गई है। राज्य स्तर पर वैक्सीन संबंधी ट्रेनिंग के बाद संबंधित क्षेत्र में टीके लगाए जाएंगे।
    जापानी इंसेफेलाइटिस-दिमागी बुखार विषाणुजनित मस्तिष्क का इनफेक्शन है। यह मच्छर के काटने से फैलता है। जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस जेईवी सूअरों और पक्षियों में पाया जाता है और जब मच्छर इन संक्रमित जानवरों को काटते हैं तो यह विषाणु मच्छरों में भी पहुंच जाता है। जेई एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता।

    रायपुर / शौर्यपथ / उत्तर-प्रदेश के हाथरस में बाल्मिकी समुदाय के 19 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार व हत्या की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है, पीडि़ता के साथ घटित घटना से मानवता को शर्मशार कर दिया है। वही योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने हाथरस की बेटी के साथ हुयी बर्बरता व अत्याचार से भी ज्यादा बर्बरता उत्तर-प्रदेश के पुलिस और प्रशासन ने दिखाते हुये पीडि़ता के परिवार की सहमति के बिना ही आधी रात को की गयी अंतिम संस्कार घोर निंदनीय व समाज के लिए चिंतनीय है।
    कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधी मंडल पीडि़त परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने हाथरस जा रही थी, जिसे उत्तर प्रदेश की सीमा पर ही प्रशासन ने रोकते हुये राहुल गांधी के साथ शामिल प्रतिनिधी मंडल के सदस्यों को घृणित रूप से गिरफ्तार करते हुये कार्यकर्ताओं के उपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज भी किया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निरंतर योगी आदित्यनाथ सरकार की मनमानी व असंवैधानिक कृत्यों के खिलाफ लड़ रही है और पीडि़ता एवं उनके परिवार के साथ हो रही घोर अन्याय के खिलाफ व न्याय दिलाने के लिये देश भर में सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार सोमवार को प्रदेश समस्त जिला मुख्यालयों में राष्ट्रपति महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा महत्वपूर्ण स्थल पर सुबह 11 बजे से एक दिवसीय मौन सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन कर उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा की जा रही निंदनीय कार्यवाही के खिलॉफ न्याय किया जायेगा।
    सुबह 11 बजे जिला मुख्यालयों में मौन-सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन कर, स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियो, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रतिशक्षित सदस्यों नगरीय-निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं को सूचित करते हुये उनकी सहभागिता सुनिश्चित कर आंदोलन को सफल बनाया जायेगा।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में कुपोषण मुक्ति के लिए संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की प्रथम वर्षगांठ पर आज इस अभियान की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाने वाली राज्य की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म (साड़ी) वितरण का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम 5.30 बजे से होगा।
    मुख्यमंत्री बघेल इस मौके पर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से संबंधित कॉफी टेबल बुक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग पत्रिका का विमोचन करने के साथ ही इस अभियान पर तैयार डॉक्यूमेंट्री एवं कुपोषण की रोकथाम हेतु व्यवहार परिवर्तन के लिए सामाजिक संदेश देने हेतु बनाई गई फिल्म का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुपोषण अभियान से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा तथा सचिव प्रसन्ना आर. द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत बीते एक वर्ष में हासिल उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम 6.30 बजे अपने निवास कार्यालय से 'मोर बिजली एप' के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन श्री सुब्रत साहू, प्रबंध निदेशक श्री हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
    मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता नि:शुल्क डाउनलोड कर सकता है और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क है। पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि नि:शुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision