September 22, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35502)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5877)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    रायपुर / शौर्यपथ / केंद्र सरकार बेटियों की सुरक्षा पर संवेदनहीन और उदासीन हो चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि ’बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ अभियान सिर्फ खोखला नारा साबित हुआ है। सत्ता के लालच मे भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ का नारा तो दिये लेकिन उसका मान नहीं रख पाये। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा रेपिस्टों को संरक्षण देने का कार्य किया जाता है और केंद्र के मुखिया मूकदर्शक बन कर देख रही है। प्रधानमंत्री जी एवं उसके नेतागण एक तरफ तो बेटी बचाओ का नारा देती है जबकि उनके विधायक और सांसद उन घटनाओं में लिप्त होते है तो उसे बचाने झंडा लेकर निकल पडते है।
    महिला सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र सरकार पूरी तरह से फेल हो गई। हाथरस कांड से भी योगी सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। पालीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना बेहद दुखद है। इससे जाहिर होता है कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था की स्थिति लचर है। केन्द्र सरकार भी अनदेखी कर रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है। केन्द्र सरकार एवं योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। पालीटेक्निक में सामूहिक दुष्कर्म एवं हाथरस की घटना सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का पोल खोल रही है।

    मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने, आइसोलेशन के नियमों का पालन करने गांव-गांव में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान



    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जरूरी है सभी मिलकर सहयोग करें, ऐसी अपील जिला प्रशासन द्वारा आम जनता से लगातार की जा रही है। जनपद पंचायत पामगढ, बम्हनीडीह, बलौदा, अकलतरा, सक्ती, जैजैपुर, मालखरौदा, नवागढ़, डभरा की सभी ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाकर जानकारी दी जा चुकी है। बावजूद इसके कुछ ग्रामीण नागरिकों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर थूकने, मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग नहीं करने, फिजिकल डिस्टेंस आइसोलेशन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। नियमों का उल्लघंन करने पर 15 अक्टूबर से जुर्माना भी लगाया जा रहा है। 9 जनपद पंचायतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 596 प्रकरणों में17 हजार 460 रूपए की वसूली की गई।
    कोरोना संक्रमण वैश्विक महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने इस संबंध में राजस्व अधिकारियों, जनपदों के सीईओ एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारियो को पत्र जारी कर कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के निर्देश दिए हैं। कोराना संक्रमण से बचने के लिए सबसे जरूरी मास्क है, बावजूद इसके ग्रामीणों द्वारा इसका उल्लघंन किया जा रहा है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने कहा कि कोरोना से बचाव के उपाय के लिए दैनिक व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। इस हेतु मास्क का उपयोग, 2 गज की दूरी का पालन करना, बार.बार हाथ धोना जैसे तरीके हैं तथा इस दिशा में प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।
    मास्क है अनिवार्य
    वर्तमान में कोरोनो को लेकर लोगों में मास्क पहनने को लेकर ज्यादा लापरवाही नजर आ रही है। जबकि यह सुरक्षा का सर्वोत्तम उपाय है। इसके चलते ही जनपद पंचायत बम्हनीडीह में मास्क न पहनने पर हुई कार्यवाही में अब जुर्माने के तौर पर 140 प्रकरणों में 4 हजार 200 रूपये वसूल किए गए। इसी तरह जैजैपुर में 76 प्रकरणों में 2 हजार 280 रूपए की वसूली मास्क न पहनने पर की गई। पामगढ़ में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए 128 प्रकरणों में 3 हजार 420 रूपए की वसूली की गई। जनपद पंचायत अकलतरा में 7 प्रकरणों में 710 रूपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह मालखरौदा जनपद पंचायत में 42 प्रकरणों में 1 हजार 260 रूपए, जनपद पंचायत डभरा में 78 प्रकरणों में 2 हजार 340 रूपए एवं नवागढ में 39 प्रकरणों में 1 हजार 170 रूपए की वसूली की गई। जनपद पंचायत बलौदा में 86 प्रकरण मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ बनाए गए और 2 हजार 580 रूपए की वसूली की गई।

    भिलाईनगर/ शौर्यपथ /महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव और आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुदसार नगर पालिक निगम प्रशासन की टीम कोरोना के संक्रमण को रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चला रही है। शहर के दुर्गा पांडालों की साफ-सफाई और नियमित रूप से सेनेटाइज किया जा रहा है। दुर्गा पंडाल और धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन ने मानिटरिंग के लिए जोन स्तर पर विशेष टीम बनाई गई है।
    यह टीम शहर के सभी दुर्गा पंडालों की सफाई व्यवस्था के साथ ही सोडियम हाइपो क्लोराइड के घोल का छिड़काव कर रही है। पूजा स्थल पर माता के दर्शन के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो रहा है या नहीं इस पर ध्यान रख रही है। वहीं टीम द्वारा श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए माता का दर्शन करने के लिए कहा जा रहा है। एक-दूसरे से निर्धारित दूरी बनाकर खड़े होने की अपील कर रही है।
    सेनेटाइज करने लिए कर्मचारियों की टीम
    जोन आयुक्त ने नगर पालिक निगम और जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त धार्मिक स्थल और दुर्गा पंडाल स्थल को सैनिटाइज करने के लिए वार्ड स्तर पर टीम बनाई है। प्रत्येक टीम में पांच कर्मचारी सहित वार्ड प्रभारी उप अभियंता को शामिल किया गया है। कर्मचारी सुबह दुर्गा पंडाल की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही परिसर को सैनिटाइज कर रहे हैं। वहीं दुर्गा पंडाल पहुंचने वाले श्रद्धालु मास्क पहनकर आ रहे हैं या नहीं इसकी मानिटरिंग कर रही है। श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए माता के दर्शन करने के लिए अपील किया जा रहा है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पुलगांव स्थित शहरी गौठान में कल्याण महिला समूह की महिलाओं द्वारा दीपावली पर इस्तेमाल होने वाले दीया, गणेश, लक्ष्मी जी की मूर्तियाॅ, एवं अन्य सीनरी व प्रतीक चिन्हों का निर्माण किया जाएगा । महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज गौठान पहुॅच कर स्वावलंबन की दिशा में पहला कदम बढ़ाने वाली महिलाओं के कार्यो उद्घान किया गया महापौर के साथ एमआईसी प्रभारी भी उपस्थित थे ।
    उल्लेखनीय है कि पुलगांव स्थित गौठान में अभी 150 गायें हैं । कल्याण महिला स्व सहायता समूह द्वारा गोवंश को स्वावलंबनी बनाने की दिशा में बेहतर प्रयास जारी है। महिला स्व सहायता समूह द्वारा बेहतर कार्य के लिए लक्ष्य तय किया गया है कि वे गौठान संचालन के साथ ही गौठान में फिनाईल, दीया, गणेश, लक्ष्मी की मूर्तियाॅ, शुभ-लाभ, दन्त मंजन, गोबर खाद, धूपबत्ती एवं डिजाइनर कंडे बनाये जाएगें एवं अन्य प्रतीक चिन्हों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है । महापौर बाकलीवाल द्वारा एमआईसी प्रभारियों की उपस्थिति में उपरोक्त उत्पाद आधिारित कार्यो का विधिवत शुभ हाथों से उद्घाटन किया गया ।

    भाजपा नेता बताएं कि वे जोगी परिवार को आदिवासी मानते हैं या नहीं
    जाति को मुद्दा बनाने के लिए माफ़ी मांगें या बताएं कि फ़ैसला क्यों नहीं किया?

    रायपुर / शौर्यपथ / जोगी की जाति के फ़ैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयानों पर संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशपाल सोरी ने कहा है कि इन नेताओं के पुराने बयान और नए बयान को सामने रख दिया जाए तो गिरगिट भी रंग बदलना भूल जाएगा। संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशपाल सोरी ने कहा है कि ने कहा है कि जो लोग जाति को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रहे थे वही बाद में जाति को लेकर राजनीतिक लेन-देन का धंधा करने लगे और अब वही लोग जाति प्रमाण पत्र रद्द होने पर आंसू बहा रहे हैं।
    मरवाही विधानसभा उपचुनाव में चुनाव अधिकारी के फ़ैसले पर संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशपाल सोरी ने पूछा है कि डॉ रमन सिंह और धरमलाल कौशिक सिर्फ़ यह बता दें कि वे जोगी परिवार को आदिवासी मानते हैं या नहीं. अगर मानते हैं तो 2003 में जोगी की जाति को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए माफ़ी मांगें और अगर नहीं मानते तो यह बताएं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद उनकी सरकार ने इस मामले में स्पष्ट फ़ैसला क्यों नहीं किया?
    संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशपाल सोरी ने पूछा है कि क्यों ऐसा लग रहा है कि जोगी की जाति को लेकर भाजपा के भीतर ही घमासान मचा हुआ है और वे एकमत नहीं हो पा रहे हैं। एक ओर रमन सिंह और धरम लाल कौशिश हैं तो दूसरी ओर अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद में रहे नंदकुमार साय, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, संतराम नेताम और समीरा पैकरा जैसे भाजपा के आदिवासी नेता हैं। भाजपा के इन आदिवासी नेताओं ने हमेशा जोगी के बारे में कहा कि वे आदिवासी नहीं हैं और कभी अपना स्टैंड नहीं बदला जबकि रमन सिंह और धर्म लाल कौशिक लगातार रंग बदल रहे हैं।
    संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशपाल सोरी ने कहा है कि रमन सिंह ने मुख्यमंत्री रहते किस तरह स्वर्गीय अजीत जोगी को ब्लैकमेल किया और लेनदेन की राजनीति की यह सबको पता है. उन्होंने कहा है कि हर विधानसभा चुनाव के पहले छानबीन समिति का फैसला आने की सुगबुगाहट उठती थी और सर्व अज्ञात कारणों से छानबीन समिति की रिपोर्ट को दफन कर दिया जाता था।
    संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशपाल सोरी ने कहा है कि 13 अक्टूबर 2011 को सर्वोच्च न्यायालय ने बिलासपुर कलेक्टर जिस मामले में शासन का पक्ष रख रहे थे उस मामले में आदेश दिया और सर्वोच्च न्यायालय के इसी आदेश के पालनहार हाई पावर कमेटी का फैसला आया।
    संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशपाल सोरी ने पूछा है कि अजीत जोगी के जाति के मामले में राजनीतिक लड़ाई और न्यायिक लड़ाई लड़ने वाले सर्वोच्च न्यायालय में इंटरवीनर बनने वाले बृजमोहन अग्रवाल अजय चंद्राकर शिवरतन शर्मा को भी अब इस जाति मामले में अपना नजरिया साफ करना चाहिए।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नवरात्रि के प्रथम दिन, महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा वार्ड नं. 35 लखोली स्थित शीतला मंदिर में ज्योति कक्ष का फिता काटा लोकार्पण किया गया। साथ ही वार्ड के विभिन्न स्थनो में पीसीसी कार्य का भूमिपूजन विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रीफल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर पुनर्वास एवं नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड के पार्षद भागचंद साहू, पार्षद श्रीमती दुलारी साहू व मनीष साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में वार्ड के विश्राम साहू, गोविंद साहू काईम जी द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा वार्ड नं. 35 लखोली के शीतला मंदिर में ज्योति कक्ष का फीता काट कर लोकार्पण किया एवं वार्ड के संतोषी नगर, नाई गली के अलावा अन्य स्थानों में 15 लाख रूपये की लागत से पीसीसी रोड निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड़कर कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया गया।
    कार्यक्रम को संबंधित करते हुये महापौर श्रीमती देशमुख ने नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुये कहा कि मेरा सौभग्य है कि नवरात्रि की पावन अवसर पर आपके वार्ड की मंदिर में ज्योति कक्ष का लोकार्पण कर रही हूूॅ। साथ ही आपके वार्ड के विभिन्न स्थानों में पीसीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जा रहा है। जिसके निर्माण से उस क्षेत्र के रहवासियों को आने जाने में सुविधा होगी। यह कार्य अति शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाये गया। इस अवसर पर निगम के तकनिकी अमला सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / डोंगरगढ़ विधायक अनुसुचित जाति प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के घुमका ब्लॉक में 4 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किये। विधायक बघेल पटेवा में प्रयोगशाला भवन का भूमिपूजन किये, उनके बाद आदर्श गौरव ग्राम घुमका के सोनबरसा नाला में बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण का भूमिपूजन पूजा अर्चना कर किये।
    इस उच्च स्तरीय पुल के लिए लगभग 4 करोड़ स्वीकृत हैं। पुल निर्माण से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, क्योंकि बरसात के समय पुल के ऊपर पानी बहने से मार्ग अवरुद्ध रहता था। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी ने कहा कि वर्षो पुरानी मांग थी जो पूरी होने जा रही हैं घुमका भूमिपूजन पश्चात विधायक बघेल गिधवा में 5 लाख विधायक निधि से बब रोड का भूमिपूजन किये, उनके बाद ग्राम सलोनी पहुचे, वहां स्कूल अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किये व व्यावसायिक परिषर हेतु 5 लाख की घोषणा किये सलोनी से विधायक बघेल मुड़पार (गि) में 5 लाख के वार्ड नंबर 3 में सीसी रोड का भूमिपूजन किये व सिन्हा समाज हेतु 6 लाख के भवन की घोषणा किये। मुड़पार से विधायक करेला पहंुचे, जहां महिला भवन, साइकल स्टैंड, चबूतरा व गौठान में शेड का लोकार्पण किये, जहां विधायक ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने कहा गया, उनके बाद विधायक भेंडरवानी में 5 लाख के सीसी रोड का भूमिपूजन किये व पूर्व सरपंच सेक्टर प्रभारी टीकम यदु के मांग पर 2 लाख के बब रोड की घोषणा किये।
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल, समाजसेवी शोभाराम बघेल, जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू, जनपद सभापाति हंसा सिन्हा, जनपद सदस्य झमेश्वरी साहू, पूर्व जनपद चंद्रेश वर्मा, ललित चंदतारे, रतन यादव, दिनेश पुराणिक, ओमप्रकाश साहू, जयनारायण साहू, जयकुमार वर्मा, महेश वर्मा, भागवत वर्मा, देरहा वर्मा सहित सभी गाँव के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामवासी सहित वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना काल के बीच रिश्ते तय होने के बाद भी मुफलिसी के चलते जब बेटियों की शादी नहीं हो पा रही थी, तब मुस्लिम समाज के द्वारा तेरह जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया।
    राजनंदगांव शहर की आला हजरत वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा समाज की निर्धन परिवार की बेटियों की शादी कराई जाती हैं। विगत वर्ष 8 निर्धन परिवार की बेटियों की शादी कराई गई थी। सामूहिक शादी का आयोजन समाज के द्वारा मार्च-अप्रैल महीने के आसपास किया जाता है, लेकिन इस वर्ष हुए लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण काल के चलते सामूहिक विवाह का आयोजन नहीं किया गया था, लेकिन इस बीच कई बेटियों के रिश्ते भी तय हो गए थे और रुपयों के अभाव में उन बेटियों की शादी नहीं हो पा रही थी। तब समाज के लोगों ने शादी को लेकर बनाए गए शासन-प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए 13 जोड़ों का इज्तेमाई निकाह करवाया है। समाज के द्वारा ऐसे परिवारों से संपर्क किया गया, जिनकी बेटियों के रिश्ते लगभग डेढ़-दो साल से तय कर रखे गए थे, लेकिन रूपयों के अभाव में रिश्ते तय होने के बाद भी शादी नहीं हो पा रही थी, तब समाज के लोग आगे आए और इन बेटियों का निकाह करवाया। वहीं इनके गृहस्थ जीवन के लिए जरूरत के सामान भी समाज के दानदाताओं की मदद से मुहैया करवाया गया। समाज के रईस अहमद शकील व अब्दुल कदिर मनिहार का कहना है कि रुपयों के अभाव में बेटियों की शादी नहीं हो पा रही थी इसी सोच और जरूरत को देखते हुए यह सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है।
    मुस्लिम समाज के द्वारा आयोजित इस इज्तेमाई निकाह में महापौर भी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंची और यहां महापौर हेमा देशमुख ने अपनी ओर से आशीर्वाद स्वरूप बेटियों को भेंट भी दिया। महापौर हेमा देशमुख ने कहा कोरोना के चलते जब लोग आर्थिक परेशानी से जुझ रहे हैं तब समाज के लोग किसी का घर बसा रहे हैं। महापौर ने समाज के द्वारा किये जा रहे इस कार्य की सरहाना की है।
    मुस्लिम परिवारों की इन बेटियों के रिश्ते तय चुके थे और दोनों परिवार शादी की तारीख आगे टालते भी रहे, लेकिन कोरोना काल के बीच आर्थिक स्थिति बेहद बिगड़ जाने के चलते परिवार चंद लोगों के साथ भी शादी का खर्च उठाने भी सक्षम नहीं हो पाये तक समाज के लोग इन बेटियों का विवाह कराने सामने आए। जिससे परिवार के लोगों को काफी राहत मिली है।
    मुस्लिम समाज के द्वारा आयोजित इस सामूहिक विवाह में शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए दूल्हा और दुल्हन पक्ष से चंद लोगों को ही बुलाया गया था और बिना-बाजे गाजे के सादगी पूर्ण वातावरण में निकाह संपन्न कराया गया। इस सामूहिक निकाह में राजनांदगांव जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले परिवार की बेटियों की शादी संपन्न हुई है। सामूहिक विवाह के इस तरह के आयोजन से माता-पिता पर जहां आर्थिक बोझ कम होगा तो वहीं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर भी रोक लगेगी
    इस कार्यक्रम के दौरान महापौर हेमा देशमुख के साथ पार्षद अमीन हुड्डा, पार्षद इशाक खान, हाजी राइस अहमद शकील, अब्दुल कादिर, हाजी अकरम भाई, सिराज सिज्वी, राशिद खान, हनीफ खान, हफीज वारसी, शोहेल शेख, शुभम लालवानी आदि के साथ आला हजरत वेलफर सोसाइटी के सदस्य गण उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य संदीप साहू ने कहा है कि रमन सिंह के बयान से जाहिर होता है कि वे पिछड़े वर्ग से आने वाले एक सामान्य परिवार के किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सफलतापूर्ण नेतृत्व को पचा नहीं पा रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल जी जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ के अस्मिता, संस्कृति, संस्कार एवं छत्तीसगढ़ियावाद के लिए कार्य कर रहे हैं, इससे रमन सिंह को अपने पार्टी की हमेशा के लिए जनाधार खत्म होने का डर सता रहा है। रमन रूपी रावण ने जिस प्रकार 15 वर्षों से सामंतवादी सरकार चलाया। अब उसकी साम्राज्य पूरी तरह से ढहने का समय आ गया है और बौखलाहट में वह इस प्रकार बयान दे रहे हैं जो उनके पूर्णतः निराशावादी सोच को दर्शाता है। आज भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चहुंमुखी विकास कर रहा है और अपने सभ्यता, संस्कृति, अस्मिता और पहचान को लेकर आगे बढ़ रहा है और पूरे देश के अग्रिम पंक्ति के राज्य में खड़ा है। साथ ही भूपेश बघेल जी पूरे भारतवर्ष में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की इस सफलता से चिढ़कर रमन के अंदर का रावण जाग चुका है और इस तरह के बयानबाजी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता इसे भलीभांति समझती है और आने वाले समय में इसे पूर्ण रूप से नकार कर जवाब देने को तैयार हैं।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पटरी पार क्षेत्र की आम जनता की वर्षों पुरानी मांग पर वार्ड क्रमांक 15 सिकोला बस्ती की जर्जर हो चुकी सड़क भाजपा शासन काल में लंबे समय से उपेक्षित थी । जिसे अब 25 लाख की अधोसंरचना मद से नवनिर्मित किया जाएगा । शहर विधायक अरुण वोरा से वार्ड वासियों ने निगम द्वारा लगातार मांग किए जाने पर भी सड़क निर्माण नहीं किए जाने की शिकायत की जा रही थी जिसे संज्ञान में लेकर विधायक वोरा ने हस्तक्षेप पर पायल मेडिकल से एफसीआई के बाजू धमधा रोड तक 345 मीटर की 6 मीटर चौड़ी सड़क का सीमेंटीकरण करवाने महापौर से चर्चा किया। अब उक्त सड़क का निर्माण किया जाएगा । जिससे क्षेत्र की हजारों जनता को आवागमन में सुविधा होगी। इसके साथ ही वार्ड 28 के पांच बिल्डिंग क्षेत्र में 17 वर्षों से लंबित जर्जर सड़क के 11 लाख के डामरीकरण कार्य का भी आज आस पास के वार्ड वासियों की मौजूदगी में महापौर धीरज बाकलीवाल के मुख्य आतिथ्य में लोक निर्माण विभाग द्वारा भूमिपूजन कर कार्य प्रारम्भ करवाया गया।
    महापौर बाकलीवाल ने कहा कि नवरात्रि के सुभपर्व पर पांच बिल्डिंग एवं पटरी पार सिकोला बस्ती के नागरिकों को नई सड़कों की सौगात मिलने जा रही है। कोविड के कारण नगर निगम के निर्माण कार्यों में आई धीमी गति को अब पुनः तेजी से निष्पादित किया जाएगा व शहर में विकास नजर आने लगेंगे। उन्होंने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए मास्क, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने व दुर्गा पंडाल में दर्शनार्थियों को भी आग्रह किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। इस अवसर पर सभापति राजेश यादव एमआईसी मेंबर व पार्षद सहित अधिक संख्या में वार्ड नागरिकगण उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित पार्षद सहित वार्ड निवासियों ने इस विकास कार्य के लिए महापौर बाकलीवाल जी का आभार व्यक्त किये ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision