September 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35514)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5877)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / बेरूत बंदरगाह पर गुरुवार को भयानक आग लग गई. आग के कारण पोर्ट पर ऊंची-ऊंची लपटें उठती हुई देखीं गई. एएफपी संवाददाता के अनुसार, पिछले…
    मुंबई / शौर्यपथ / महाराष्ट्र सरकार में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख?िलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ख?िलाफ श?िकायत दर्ज की गई है.…
    लखनऊ /शौर्यपथ / उत्?तर प्रदेश के मुख्?यमंत्री योगी आदित्?य नाथ ने प्रयागराज के निलंबित एसएसपी अभिषेक दीक्षित और महोबा के निलंबित एसपी मणिलाल पाटीदार की जायदाद की जांच विजिलेंस डिपार्टमेंट…
    सेहत /शौर्यपथ / ढीला मास्क-मास्क पहनते समय ध्यान रखें कि मास्क व्यक्ति के चेहरे से चिपका हुआ होना चाहिए, ताकि ऊपर, नीचे या किसी भी…
    सेहत / शौर्यपथ / आजकल समय से पहले लोगों के आखों की रोशनी कमजोर होने लगी है, क्योंकि बदलती लाइफ स्टाइल के साथ ही हम…
    लाइफस्टाइल /शौर्यपथ / विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सितंबर को मनाया जा रहा है। इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन हर साल विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस…
    नईदिल्ली । शौर्यपथ । कोरोना आपदा के दौरान मध्यमवर्गीय परिवार की सबसे बड़ी चिंता लोन की EMI है । लोन से राहत की तारीख 31 अगस्त को खत्म हो गई…

    मनोरंजन / शौर्यपथ / जल संरक्षण में आमिर खान और किरण राव के 'पानी फाउंडेशन' द्वारा किए गए उल्लेखनीय काम को मान्यता देते हुए जल शक्ति मंत्रालय ने एनजीओ के प्रयासों की सराहना की है। मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया,"आज हम पानी फाउंडेशन का जश्न मना रहे हैं, जिसकी स्थापना एक्टर अमीर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने की थी। यह एनजीओ महाराष्ट्र के क्षेत्रों को सूखे से समृद्धि में बदल रहा है। 'सत्यमेव जयते वॉटर कप’ एनजीओ द्वारा एक सराहनीय पहल है।

    इस पर आमिर खान ने जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, "किरण और मैं हमारे प्रयासों को स्वीकार करने के लिए पानी फाउंडेशन के प्रत्येक सदस्य की ओर से जल शक्ति मंत्रालय को धन्यवाद देना चाहेंगे। महाराष्ट्र में सूखे के खिलाफ लोगों के आंदोलन को हाईलाइट करने के लिए धन्यवाद। यह हमारे डोनर और इस प्रयास में योगदान देने वाले प्रत्येक महाराष्ट्रीयन के सहयोग के बिना संभव नहीं था जो इस यात्रा का एक हिस्सा रहे हैं।''
    ''आपके विनम्र शब्दों ने हमें आशा और शक्ति से भर दिया है। हम अपने प्रयासों में निरंतर बने हुए हैं और महाराष्ट्र में हजारों जल हीरों के साथ काम करते हुए अभिभूत महसूस कर रहे हैं। धन्यवाद।''
    इन दिनों आमिर खान अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर खान नजर आएंगी। यह फिल्म 2021 में क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / पॉप्युलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब बहुत जल्द ही यह शो टीवी पर दस्तक देने वाला है। बताया जा रहा है कि सलमान खान 1 अक्टूबर को शो का प्रीमियर एपिसोड शूट करेंगे, इसके बाद वह फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग में जुट जाएंगे।
    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 4 अक्टूबर से ऑनएयर होगा। सामान्य तौर पर शो का प्रीमियर एपिसोड एक दिन पहले एडवांस में शूट किया जाता है ताकि कंटेस्टेंट्स की पहनचान छुपाकर रखी जा सके। लेकिन इस बार प्रीमियर एपिसोड तीन दिन शूट किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में सलमान की एक फोटो जमकर वायरल हुई थी, जिसमें वह बिग बॉस के सेट पर पोछा मारते हुए नजर आए थे।
    सलमान की फिल्म राधे इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते इसकी शूटिंग रोक दी गई। सोर्स ने बताया कि मुंबई के महबूब स्टूडियो में फिल्म की बची हुई 10-12 दिन की शूटिंग होगी। इसमें एक गाना भी शामिल है जिसे सलमान खान और दिशा पाटनी पर फिल्माया जाएगा। फिल्म में रणदीप हुड्डा निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा जैकी श्रॉफ इस फिल्म का हिस्सा हैं।
    बताते चलें कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सलमान खान बिग बॉस-14 के पूरे सीजन के लिए 250 करोड़ रुपये की मोटी फीस ले रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में लिखा, 'सलमान खान छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले एक्टर हैं। बिग बॉस-14 के लिए उन्हें 250 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए जा रहे हैं। सलमान वीक में एक बार शूटिंग करेंगे और दिन में दो एपिसोड की शूटिंग होगी। 12 सप्ताह के लिए प्रति दिन एपिसोड करीब 10.25 करोड़ की फीस दी जा रही है। हर साल की तरह इस साल भी सलमान को टेलीविजन चैनल के कुछ अवार्ड शो में भी आना होना होगा।'

    खेल / शौर्यपथ / टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के बीच काफी मैदान पर कई बार कहासुनी…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision