August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35169)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    सेहत / शौर्यपथ / हम आपको बता रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में जिनका सेवन यदि आप रात के समय करते हैं तो सेहत…

    मनोरंजन / शौर्यपथ / एक ओर जहां अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर के एक साथ काम करने को लेकर यशराज फिल्म्स ने चुप्पी साध रखी है, वहीं दूसरी तरफ इन दोनों एक्टरों ने मौके के मुताबिक एक ऐसा कदम उठाया है, जिसके चलते दोनों के साथ काम करने की अफवाहों को जोर मिलने लगा है।
    विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। इनकी इस गतिविधि से यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई कि दोनों वायआरएफ की आगामी कॉमेडी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं।
    फिल्म कारोबार से जुड़े एक सूत्र का कहना है, विक्की और मानुषी पक्के तौर पर वायआरएफ की कॉमेडी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं, वरना वे इस तरह अचानक एक-दूसरे को फॉलो करना क्यों शुरू करते? उनकी फिल्म बहुप्रतीक्षित जश्न 'वायआरएफ प्रोजेक्ट 50' का हिस्सा है और आदित्य चोपड़ा 27 सितंबर को साल 2021 के लिए वायआरएफ की पूरी सूची के साथ इस फिल्म की घोषणा करना चाहते हैं।
    विक्की को यशराज फिल्म्स में आते-जाते भी देखा गया है क्योंकि उन्होंने फिल्म के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आदि इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने इस कॉमेडी के साथ विक्की पर बड़ा दांव लगाया है।

    खेल / शौर्यपथ / किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल का कहना है कि उन्हें ओपनिंग बल्लेबाजी करना पसंद है और वह इस स्थान पर बल्लेबाजी कर अच्छा महसूस करते हैं। इसकी वजह यह है कि मैंने टी-20 में कुल 1461 रन में से 1022 रन ओपनिंग करते हुए बनाए हैं।
    राहुल ने आईपीएल के पिछले सत्र में उन्होंने 14 मुकाबलों में 593 रन बनाए थे। आईपीएल का 13वां सत्र 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। राहुल का मानना है कि ओपनिंग करने से उन्हें पूरे 20 ओवर खेलने का मौका मिलता है, जिसका बेहतर प्रभाव पड़ता है।
    राहुल ने आईपीएल की वेबसाइट पर वीडियो रिलीज कर कहा, सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी मैं शुरुआत से करता आया हूं और इस स्थान पर बल्लेबाजी करने से मुझे बेहतर महसूस होता है। इससे मुझे पूरे 20 ओवर खेलने का मौका मिलता है, जिसका मेरी बल्लेबाजी पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
    उन्होंने कहा, मैंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दो अच्छे सत्र बिताए हैं और मैं उम्मीद करुंगा कि आगे भी अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दूं।

     

    धर्म संसार / शौर्यपथ / क्या है श्री गणेश और संगीत का रिश्ता हिन्दू धर्म का नृत्य, कला, योग और संगीत से गहरा नाता रहा…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / व्यापार, कूटनीति और सैन्य आक्रामकता किसी भी मोर्चे पर भारत चीन से नही झुकेगा। चीन को हर मोर्चे पर उसी की भाषा मे जवाब देने…
    सेक्स वर्कर्स को लेकर कोई ठोस रेगुलेशन न होने के बावजूद भारत में दुनिया के कई बड़े रेड लाइट एरिया हैं. आइए नजर डालते हैं…

        शौर्यपथ / ( शरद पंसारी ) / मार्च 2020 के संक्रमण के कारण पुरे देश में लॉक डाउन कर दिया गया था और विकास के पहिये थम गए थे . जिसके कारण लाखो करोडो को बदहाल आर्थिक स्थिति का सामना करना पडा था . जनता को परिवार की भूख के साथ बैंक ईएमआई की चिंता सताने लगी थी तब आरबीआई ने लोन मोराटोरियम तीन माह के लिए जून तक   बढ़ा  दिया किन्तु स्थिति ना सुधरने की हालत में इसे अगस्त तक बढ़ा दिया गया . वर्तमान में भारत में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के अन्य देशो के मुकाबले भारत में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना के मरीज मिल रहे है . कोरोना के मरीज की संख्या भारत में 30 लाख पार कर चुकी है वही कोरोना से हुई मौतों की संख्या 58  हजार से भी ज्यादा हो गयी .
          कहने को तो सरकार अनलॉक की प्रक्रिया में है किन्तु इस अनलाक  में भी ऐसे कई संस्था है जो आज भी आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे है और कई ऐसे संस्था है जो अल्प समय के लिए व्यापार सञ्चालन कर दो वक्त की रोटी की व्यवस्था में लगे हुए है . ऐसे में अगर अगस्त में खत्म होने वाला लोन मोराटोरियम की समय सीमा आरबीआई द्वारा नहीं बधाई जाती तो निश्चित ही लाखो लोग लोन डिफाल्टर की श्रेणी में आ जायेंगे .
        आज भी ऐसी कई संस्था है जो लगभग बंद जैसी स्थिति में है जिसमे से केटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग , शिक्षा व्यवसाय से जुड़े लोग , पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोग , वाहन व्यवसाय से जुड़े लोग , शापिंग माल चेन से जुड़े लोग , होटल व्यवसाय से जुड़े लोग , पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग आदि जिनका व्यवसाय लगभग बंद जैसी हालत में है पिछले 6 माह से ऐसे लोगो को वर्तमान में भूख की आग को शांत करने की ज़द्दोज़हद करनी पड़ रही है अगर इनके सामे ईएमआई जमा करने की स्थिति आ गयी तो इनके पास डिफाल्टर होने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा क्योकि लोन डिफाल्टर होना ज्यादा आसान है परिवार की भूख मिटाने से . ऐसे लोग परिणाम की परवाह किये बिना पहले पेट की आग बुझाएंगे .
           उसी तरह वर्तमान में ऐसे कई संस्था ऐसी भी है जो व्यापार कर रही है किन्तु सिर्फ दिखावे मात्र के लिए क्योकि अनलाक की इस प्रक्रिया में उन्हें संस्थान खोलने की अनुमति तो मिली है किन्तु आम जनता के पास क्रय की शक्ति लगभग खत्म से हो गयी है और आम जनता सिर्फ जरुरत के हिसाब से ही खर्च कर रही है , भोग विलासता से भारत की जनता विगत 6 माह से दूर है , मुद्रा का चलन अति आवश्यक वस्तुओ पर ही हो रहा है ऐसी स्थिति में ना चाहते हुए भी लाखो लोग लोन डिफाल्टर की श्रेणी में आ सकते है .
         सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोन मोराटोरियम की सीमा बढाने आरबीआई विचार कर रही है और संस्थानों से लगातार चर्चा कर रही है आरबीआई इस बारे में कोई जल्दबाजी करने के मुड में नजर नहीं आ रही है . बाज़ार की स्थिति और आम जनता के आवक की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है . वर्तमान में कोरोना आपदा का संचार जिस तेजी से हो रहा है उस कारण कई क्षेत्रो में स्थिति बिगड़ रही है कई व्यवसाय धराशाई हो गए है ऐसी स्थिति में आरबीआई हर पहलु पर विचार कर ही कोई फैसला लेगी .
         लोन मोराटोरियम की सीमा को बढाने और इसे तीसरे चरण दिसंबर माह में करने का विचार आरबीआई सभी पहलुओ पर विचार कर ही लेगी . किसी कारणवश  अगर ये लोन मोराटोरियम की सीमा आगे नहीं बढ़ेगी तो लोन डिफाल्टरो की संख्या में जो आमूलचूल वृद्धि होगी उससे सिर्फ आक्रोश ही उत्त्पन्न होगा , नित नए विवाद ही जन्म लेंगे , मानसिक तनाव और अवसाद के कारण कई तरह के वाकये भी सामने आ जाये तो कोई बड़ी बात नहीं . बस अब आम जनता को इंतज़ार है कि ईएमआई पर आरबीआई का क्या फैसला आता है क्योकि अगस्त माह खत्म होने में अब कुछ दिन ही शेष है जो कि आम जनता के लिए और सरकार के लिए काफी विशेष है क्योकि कोरोना आपदा का कहर भारत में उच्च स्तर पर है और व्यवसाय निम्न .

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव के लिए सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में जोरदार हंगामा हुआ. आखिर में सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बने…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व और पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में शामिल कुछ ने मंगलवार को…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / बक्सर रेलवे के निजीकरण के विरोध में बिहार के बक्सर में सड़कों पर उतरे राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बक्सर रेल परिसर में धरना दिया…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision