September 26, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    नई उद्योग नीति की बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने की सराहना

    रायपुर /शौर्यपथ/

    चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल रात बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों के साथ भोज में शामिल हुए। राज्य सरकार की नई उद्योग नीति की बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सराहना की।

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री किशोर पारख के अलावा बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यगण उपस्थित थे।..

    मुख्यमंत्री ने युवोदय के वॉलिंटियर्स के साथ बॉलीबाल खेल में हाथ आज़माया, किया उनका उत्साहवर्धन

    रायपुर /शौर्यपथ/

    लालबाग मैदान में हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण..

    बॉलीबाल खेल में हाथ आज़माया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया..

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान कल रात जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में 87 लाख 37 हजार रूपये की लागत से स्थापित की गई हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधायकों ने युवोदय के वॉलिंटियर्स के साथ बॉलीबाल खेल में हाथ आज़माया और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

    दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान..

    इस दौरान बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज एवं राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम,संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक कोंडागाँव मोहन मरकाम, हस्त शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक बीजापुर विधायक विक्रम मण्डावी, विधायक दंतेवाडा देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत पति तथा वेदांता एल्युमिनियम के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/ 

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक दीप सारस्वत ने सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री सहायता कोष हेतु 21 हजार रुपये की राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर दीप सारस्वत द्वारा दिये गए आर्थिक योगदान की सराहना की।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से छत्तीसगढ़ के विधायक द्वय श्रीमती संगीता सिन्हा एवं श्रीमती ममता चंद्राकर ने अरूणाचल प्रदेश के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री तबा तेदिर से मुलाकात कर उन्हें राज्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव मंे शामिल होने का न्यौता दिया। विधायकों ने श्री तेदिर को राज्य में 28 से 30 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के प्रयासों के बारे में भी बताया। श्री तेदिर ने इस आमंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त किया है।

    सर्वे में सभी मुख्यमंत्रियों के बीच श्री बघेल को मिली सर्वोच्च रेटिंग

    कल्याणकारी योजनाओं के कारण मिली लोकप्रियता

    सतत् विकास के लक्ष्यों में लैंगिक समानता के क्षेत्र में भी शीर्ष प्रदर्शन

    एजेंसी ने कहा- निर्णय लेने की क्षमता और सीईओ जैसी कार्यशैली वाले मुख्यमंत्री लोगों को पसंद

    रायपुर /शौर्यपथ/

    आईएएनएस-सी वोटर गवर्नेंस इंडेक्स के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री हैं। श्री बघेल को सभी मुख्यमंत्रियों के बीच सर्वोच्च लोकप्रियता रेटिंग प्राप्त हुई है।
    आईएएनएस ने अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना शामिल है, जिन्होंने कोविड -19 के लिए माता-पिता / अभिभावकों को खो दिया है। महतारी दुलार योजना के तहत ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार वहन कर रही है। नीति आयोग की एसडीजी इंडिया इंडेक्स रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार, सतत् विकास लक्ष्यों के लैंगिक समानता पैरामीटर पर छत्तीसगढ़ भारत में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है। नीति आयोग 115 संकेतकों पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति को ट्रैक करता है। पिछले साल, छत्तीसगढ़ ने लैंगिक समानता पैरामीटर पर 43 अंक हासिल किए और भारत में सातवें स्थान पर था। इस साल, छत्तीसगढ़ ने 61 स्कोर किया और चार्ट में शीर्ष स्थान पर रहा।

    सी वोटर के संस्थापक श्री यशवंत देशमुख ने कहा, " ऐसे मुख्यमंत्रियों को लोगों ने पसंद किया है जिनमें निर्णय लेने की क्षमताएं हैं और जिनके काम करने की शैली सीईओ जैसी है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    जिला प्रशासन बस्तर द्वारा स्कूली बच्चों को अध्ययन में सहायता देने के लिए एलेक्सा का वितरण स्कूलों में किया गया है

    जिला प्रशासन बस्तर द्वारा स्कूली बच्चों को अध्ययन में सहायता देने के लिए एलेक्सा का वितरण स्कूलों में किया गया है। आर्दश माड़पाल स्कूल में आयोजित गणित-विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल विकासखंड लोहण्डीगुड़ा के बच्चों द्वारा लगाए गए एलेक्सा के स्टाल पर पहुंचे।

    एक बच्चे ने इस दौरान एलेक्सा से पूछा कि - श्री भूपेश बघेल कौन है ? एलेक्सा ने बताया कि श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। एलेक्सा ने श्री बघेल के राजनीतिक सफर के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। यह सुनकर मुख्यमंत्री भी मुस्करा उठे। स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि बच्चों को एलेक्सा से पढ़ाई का यह तरीका बहुत पसंद है। नरवा, गरूवा, घुरवा बाड़ी के मॉडल के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्राओं को बताया कि अब गोबर से बिजली बनाने का काम भी शुरू किया गया है। गोबर से गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, गमले और दीये भी गौठानों में बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि एलेक्सा एक स्मार्ट डिवाइस है, जिससे कोई भी प्रश्न बोलकर पूछने पर रिकार्र्डेड संदेश के माध्यम से उसका जवाब तुरंत प्राप्त किया जा सकता है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    गिरोला में मुख्यमंत्री बघेल के साथ प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा और सांसद दीपक बैज भी साथ पहुंचे।

    गिरोला स्थित मां हिंगलाजिन के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया गया। हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री  बघेल के साथ प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा और सांसद  दीपक बैज भी साथ पहुंचे। गिरोला में बनाये गए अस्थायी हेलीपेड़ में मुख्यमंत्री का स्वागत बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  लखेश्वर बघेल, नारायणपुर विधायक  चन्दन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष  मिथिलेश स्वर्णकार, कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक  सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक  मोहम्मद शाहिद सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोक नर्तकों द्वारा पारम्परिक लोक नृत्यों के साथ किया गया। महिलाओं ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत आरती से किया।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    जगदलपुर के पत्रकार भवन: प्रेस क्लब के नये भवन निर्माण की दी मंजूरी

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब बस्तर संभाग के नये भवन निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री आज अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर के नयापारा स्थित पत्रकार भवन पहुंचे थे, जहां उन्होंने उपस्थित पत्रकारों के साथ चर्चा की। पत्रकारों द्वारा इस अवसर प्रेस क्लब के नये भवन की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब के नये भवन निर्माण हेतु जमीन का पट्टा देने तथा पत्रकारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया गया। मुख्यमंत्री ने उनकी इन समस्याओं के समाधान के लिए उचित पहल का आश्वासन दिया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं वेब पोर्टल के अनेक वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision