September 26, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    लोक कलाकारों ने राज्य के कलाकारों को अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री के प्रति जताया आभार

    रायपुर /शौर्यपथ/ 

     

    संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को सहेजने और संवारने वाले कलाकारों के सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व पर 200 से अधिक कलाकारों को अवसर प्रदान किया गया। इसके लिए कलाकारों को एक करोड़ 56 लाख से अधिक राशि का भुगातान किया गया है। दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व में यहां के कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मानस मंडलियों आदि में भाग लेने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए लोक कलाकारों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के प्रति अभार जताया है।


    संस्कृति मंत्री भगत ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय कलाकार प्रदेश की संस्कृति और कला को सहेजने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। कलाकारों के इस योगदान से अन्य कलाकारों को भी प्रेरणा एवं प्रोत्साहन मिलेगा।
    श्री भगत ने कहा कि प्रदेश में नवरात्रि और दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस शारदीय नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर के भव्य स्वरूप एवं भगवान श्री राम की 51 फिट की प्रतिमा सहित सौन्द्रीयीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। मंत्री श्री भगत ने इन आयोजनों के सफलतापूर्वक संचालन के लिए संस्कृति विभाग की सराहना की है।.

    .रायपुर /शौर्यपथ/


    खाद्य और संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत कल 19 अक्टूबर को सवेरे 10.30 बजे अम्बिकापुर स्थित निवास स्थान बौरीपारा से तकीया मजार शरीफ के प्रस्थान करेंगे। वे सवेरे 11 बजे तकीया मजार शरीफ पहुंचेंगे और वहां आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होंगे।  भगत इसके बाद केनापारा, जिला सूरजपुर जाएंगे और वहां मॉं समलेश्वरी महामाया मंदिर का दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। वे इसके बाद दोपहर 12.10 बजे विश्रामपुर और 12.45 बजे केतका जाएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। भगत इसके बाद दोपहर दो बजे विकासखण्ड श्रीनगर के ग्राम कलुवा(कृष्णपुर) जाएंगे और वहां स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे कलुवा से प्रस्थान कर शाम पांच बजे चिरमिरी, जिला कोरिया जाएंगे और वहां  शिवपूजन अग्रहरी के शोकाकुल परिवार से भेंट करेंगे। वे इसके बाद दर्रीपारा, अम्बिकापुर निवासी  लक्ष्मी गुप्ता के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।  भगत कार्यक्रम के बाद निवास स्थान बौरीपारा लौट आएंगे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मनरेगा मेट पुष्पावती चौहान ने बदली गांव की तस्वीरमनरेगा कार्यक्रम से लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मेट के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मेट अपने ग्राम पंचायत में बखूबी अपने कार्य को निभा रही हैं जिससे ग्राम के सभी ग्रामीणों को रोजगार तो मिल ही रहा है साथ ही ग्रंाव के मजदूरो को अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। गांव में डबरी, कुंआ निर्माण सहित कई कार्यों को ग्रामीणांे तक पहुंचा कर गांव को समृद्ध बनाने में ये अपनी अहम भूमिका अदा कर रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम सुरजगढ़ की पुष्पावती चौहान ने अपने ग्राम पंचायत में विकास को बढ़ावा देते हुए न सिर्फ गांव के लोगों को मनरेगा के तहत् रोजागर उपलब्ध कराया बल्कि अपने गांव में विभिन्न योजना से लोगों को लाभ प्रदान करने में उनकी सहायता भी की।

    पुष्पावती बताती है कि गांव में अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके पास कोई रोजगार नहीं था। परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं थी परंतु उन्हें मनरेगा कार्यक्रम में मेट बनने का अवसर मिलने से उन्हें रोजगार तो मिला ही साथ ही अपने क्षे़त्र में सुविधाएं उपलब्ध कराने का मौका भी मिला। 02 अक्टूबर 2016 को ग्राम सभा में मेट नियुक्ति की गई। मेट बनने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी हुई साथ ही अपनी पढ़ाई को भी जारी रख सकीं।

    उन्होंने बताया कि मेट के रूप में कई कमजोर परिवारों को रोजगार दिलवाया। पुष्पावती ने मेट बनने के बाद अपने मजदूरों को कार्यस्थल पर सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टि से पीने का पानी एवं शेड की भी व्यवस्था कराई जिससे मजदूरों को मध्यान्ह भोजन समय पर पेयजल एवं छाव की सुविधा मिल सके। साथ ही उनके द्वारा प्रत्येक कार्यस्थल पर चिकित्सा सुविधा के लिए मेडिकल किट भी रखी गयी। जिससे कार्य के दौरान तात्कालिक उपचार की सुविधा मजदूरों को प्राप्त हो सके। उन्होनंे महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किया। महिलाओं को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर उन्हें समझाईश देने के साथ ही स्व-सहायता समूह को भी शामिल किया। जिससे महिलाओं में रोजागर के प्रति आकर्षण बढ़ा। जिससे अब स्व-सहायता समूह की महिलाओं की भी आर्थिक स्थिति अच्छी हुई है। उन्होंने रोजगार प्राप्त करने के लिए ग्रामीण परिवारों को प्रोत्साहित किया।

    वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में लगभग 50 परिवारों को 100 दिवस से अधिक का रोजगार प्रदान किया गया। साथ ही वन अधिकार पट्टाधारी परिवार का भी चिन्हांकन कर उन्हें अतिरिक्त रोजगार दिवस उपलब्ध कराने का प्रयास किया। कोविड के दौरान भी उनके द्वारा मनरेगा कार्यस्थल पर ग्रामीणों को मास्क उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सहित अन्य कोविड नियमों का पालन कराते हुए मनरेगा कार्याे को सुचारू रूप से संचालित कराया गया। जिससे लॉकडाउन के दौरान भी ग्रामीणों को रोजगार प्राप्त हुआ एवं उनके आर्थिक स्थिति मजबूत बनी। पुष्पावती कहती है कि उनके जीवन में मेट का कार्य उनके परिवार के साथ ही ग्रामीणों की मदद के लिए कारगर साबित हुआ है। वह आगे भी मेट के पद पर कार्य करते हुए ग्रामीण लोगों को मनरेगा के विभिन्न कार्यों के तहत अधिक से अधिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देती रहेंगी।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार की संवेदनशील पहल पर शिशल शिल्प जनजाति महिलाओं की आजीविका का साधन बन रहा है। उल्लेखनीय है कि ग्रामोद्योग विभाग के हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा ग्रामीण अंचलों में लोगों को विभिन्न शिल्प कलाओं पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सीधे रोजगार से जोड़ा जा रहा है और उन्हें घर पर ही रोजगार उपलब्ध करा रहा है। इसी कड़ी में हस्तशिल्प विकास बोर्ड जगदलपुर, जिला बस्तर द्वारा ग्राम पंचायत गरावंड के पुजारीगुड़ा ग्राम में शिशल शिल्प का 3 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

    हस्तशिल्प विकास बोर्ड जगदलपुर, जिला बस्तर के महाप्रबंधक  एल एस वट्टी ने बताया कि ग्राम पंचायत गरावंड अंतर्गत पुजारीगुड़ा ग्राम में विभागीय योजना अंतर्गत तीन माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिशल शिल्प से जुड़ी 20 जनजाति महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 12 अक्टूबर से 10 जनवरी 2022 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को 1500 रुपए प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण के उपरांत शिल्प कला उनकी आजीविका का साधन बन जायेगा और उन्हे घर पर ही रोजगार उपलब्ध हो जायेगा। शिल्पकारों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान तैयार किए गए शिल्पकला को हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा बाजार भी मुहैया कराया जाएगा।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    सेनानी 4थी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर में 21 अक्टूबर 2021 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय परेड का आयोजन किया जाएगा। परेड का आयोजन 21 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से रखा गया है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज महासमुन्द जिले के पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम अरण्ड में स्वतंत्रता

    राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज महासमुन्द जिले के पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम अरण्ड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बुढ़ान शाह के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय  बुढ़ान शाह ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हुए समाज को संगठित करने का कार्य किया है। यह हम सभी लोगों के लिए गर्व की बात है। राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी समाज अपने ज्ञान को संरक्षित करें, नई पीढ़ी को जानकारी दें तथा तकनीक के माध्यम से जोड़ते हुए उन्हें नया स्वरूप प्रदान करें। इससे हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा, अच्छी आय होगी, जिससे वे स्वयं अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्य में लगाएंगे और देश की प्रगति में योगदान देंगे।

    संग्राम सेनानी स्वर्गीय बुढ़ान शाह के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय  बुढ़ान शाह ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेते हुए समाज को संगठित करने का कार्य किया है। यह हम सभी लोगों के लिए गर्व की बात है। राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी समाज अपने ज्ञान को संरक्षित करें, नई पीढ़ी को जानकारी दें तथा तकनीक के माध्यम से जोड़ते हुए उन्हें नया स्वरूप प्रदान करें। इससे हमारे युवाओं को रोजगार मिलेगा, अच्छी आय होगी, जिससे वे स्वयं अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्य में लगाएंगे और देश की प्रगति में योगदान देंगे।

    सुश्री उइके ने कहा कि मैंने स्वयं आदिवासी समाज में जन्म लिया है साथ ही इस समाज को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि श्री बुढ़ानशाह जी गांधी जी द्वारा चलाये जा रहे स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन से प्रेरित थे। वे उन्हें अपना आदर्श मानते थे। गांधी जी ने जब दाण्डी यात्रा के साथ नमक सत्याग्रह किया तो  बूढ़ानशाह भी रायपुर में इस आंदोलन में शामिल हुए और नमक कानून तोड़कर गिरफ्तार हुए। श्री शाह निरंतर राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय रहे और शंकर राव एवं यति यतन लाल के साथ ग्राम तमोरा में जंगल सत्याग्रह में शामिल हुए और उन्हें सजा भी हुई।

    राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देश के आजादी के 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस अवसर हम आजादी के नायकों को याद कर रहे हैं। इसी तारतम्य में स्वतंत्रता सेनानी बूढ़ानशाह जी के योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि वे संत विनोबा भावे के भू-आंदोलन से भी प्रभावित थे और उन्होंने भू-आन्दोलन से प्रभावित होकर लोगों को प्रेरित किया, जिससे 4190 एकड़ भूमि कास्तकारों को दान कर भूमि स्वामी बनाकर गोपालपुर गांव बसाया।  बूढ़ान शाह ने जीवन भर समाज के निचले तबकों के हक के लिए संघर्ष करते रहे। सुश्री उइके ने कहा कि आज अरण्ड ग्राम के जिस जमीन पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, यह वीरों की भूमि रही है। यहां  जहान सिंह और  चन्द्रपाल डड़सेना जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जन्म लिया है और देश की आजादी में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हम यह कल्पना कर सकते हैं कि इस गांव की आबादी अपेक्षाकृत कम रही होगी और विकास की धारा से दूर भी रहा होगा, परन्तु उस समय यहां के लोगों में इतनी जागरूकता होना अपने आप में एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसका श्रेय कहीं न कहीं यहां की मिट्टी और ऐसे महापुरूषों को जन्म देने वाली माताओं को जाता है।

    राज्यपाल ने कहा कि मुझे बताया गया कि इस गांव में पूर्ण शराबबंदी है। इस गांव की महिलाओं और पुरूषों के समूह इस अभियान को थामे हुए हैं। लगता है कि जो हमारे पूर्वज थे, जिन्होंने गांधी जी के आदर्शों को अपनाया था, उनका आशीर्वाद अभी भी इस गांव में है, इसलिए आज महात्मा गांधी के रास्तों पर चलते हुए शराबबंदी जैसे कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने इस अभियान में योगदान देने वाले सभी प्रबुद्धजनों की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आत्मनिर्भर ग्राम की संकल्पना की थी और इस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है। इसे फलीभूत करने के लिए हम अपने स्वसहायता समूह को शासकीय योजनाओं से जोड़ें और उन्हें प्रशिक्षित करें, ताकि वे स्वयं के उत्पाद बनाएं और उनके उत्पादों को ट्राइफेड तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बाजार उपलब्ध कराएं।

    इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी राज्यपाल के समक्ष अपने मांगों एवं समस्याओं को रखते हुए इसका शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया। राज्यपाल ने सुश्री उइके ने सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों एवं उपस्थित ग्रामीणों और समिति के सदस्यों को उनके मांगों एवं समस्याओं के निराकरण सुनिश्चित करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को देवगुड़ी बनाने तथा देव स्थलों में मूर्तियों को संरक्षित करने को कहा। राज्यपाल ने ग्रामीणों एवं समाज प्रमुखों की मांग पर मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारियों को जमीन संबंधी समस्याओं के निराकरण, चौक पर स्वर्गीय श्री बुढ़ान शाह की प्रतिमा स्थापित करने सहित अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया।

    इस अवसर पर महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र के सांसद  चुन्नी लाल साहू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री  अरविन्द नेताम, संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक  द्वारिकाधीश यादव ने भी संबोधित किया।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद (ईद-मिलादुन्नबी) लोगों को प्रेम, समानता और सौहार्द्र का संदेश देता है। यह अवसर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने तथा समाज में व्याप्त विषमताओं को दूर कर एकरूपता स्थापित करने पर जोर देता है।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाइयों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है। पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी के पवित्र मौके पर उन्होंने अमन-शान्ति और लोगो की खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन पूरी दुनिया में हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन गरीबों और यतीमों को सदका,खैरात व दान देने की भी प्रथा है। हजरत मोहम्मद साहब दुनिया में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। उन्होंने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया। उनके संदशों ने लाखों लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के संदेश हमेशा समाज को सच्चाई और नेकी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    माता हिंगलाजिन की पूजा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की..

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन बकावंड विकासखंड के गिरोला स्थित माता हिंगलाजिन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसदद्वय श्री दीपक बैज और श्रीमती फूलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, विधायक राजमन बेंजाम तथा क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार भी इस दौरान मौजूद थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision