
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धमतरी/शौर्यपथ न्यूज
विधायक रँजना डिपेन्द्र साहू ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को पत्र लिखकर कहां है कि लाॅकडाउन के चलते बिजली मीटर का रीडिंग ना होने के कारण उपभोक्ताओं को जो औसत बिल वर्तमान में दिया गया है, वह काफी अधिक होने के कारण उपभोक्ता काफी परेशान व त्रस्त हैं। कई लोगों के बिजली बिल हजारों एवं लाखों रुपए में आने से अपनी परेशानी लेकर बिजली विभाग के दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहे हैं। गौरतलब है कि मार्च व अप्रैल माह में मिटरों के रिडिंग ना होने के कारण उपभोक्ताओं को औसत बिजली बिल भारी भरकम आने की शिकायत लगातार की जा रही है। क्षेत्र के विधायक श्रीमती साहू के पास भी उपभोक्ताओं के द्वारा निरंतर यह शिकायत किए जाने पर उन्होंने बिजली विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि पहले ही आम जनता वैश्विक महामारी कोरोना के त्रासदी से ग्रसित है, ऐसे में अनाप-शनाप राशि का बिजली बिल दिया जाना आम उपभोक्ताओं के कमर तोड़ने जैसा है। उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए अभिलंब बिजली बिल सही रीडिंग के माध्यम से जारी किया जा सके जिससे आम जनमानस में राहत का संदेश जाए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीडिंग का ठेका किसी निजी कंपनी को दिए जाने के कारण व्यवस्थागत दोष तथा खामियां कि शिकायत निरतंर दर्ज की जा रही है। इसलिए विधायक श्रीमती साहू ने कहा है कि उपरोक्त शिकायत पर यदि त्वरित कार्यवाही नहीं की गई तो जनहित में इस मुद्दे को प्रदेश स्तर के जिम्मेदार मंत्री व अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।
रायपुर शौर्यपथ
रायपुर में कालीबाड़ी और पंडरी स्थित सरकारी जिला अस्पतालों में नियमित सेवाएं रोगियों को प्रदान हो रही हैं|
जिला अस्पताल (मातृ एवं शिशु), कालीबाड़ी और जिला अस्पताल, पंडरी के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी/आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) और अंतर रोगी विभाग (आईपीडी/इन पेशेंट डिपार्टमेंट) में सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाते हुए नियमित रूप से सेवाएं प्रदान की जा रही है ।
इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल सलाहकार नीरज कुमार ओझा ने बताया इन दोनों अस्पतालों में फरवरी में ओ पी डी में 20,369 और मार्च माह में 16,096 में रोगी देखे गए जबकि अप्रैल में 8599 रोगियों का उपचार किया गया । वहीं अंतर रोगी विभाग में फरवरी में 790, मार्च में 692 और अप्रैल में 808 रोगियों का ईलाज किया गया । यह सब रोगी गैर-कोविड-19 श्रेणी के थे|
इनमें से जिला चिकित्सालय, पंडरी में 14355 रोगियों को और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जिला चिकित्सालय, कालीबाड़ी में 6014 रोगियों को ईलाज प्रदान किया गया ।
मार्च माह में कुल 16096 ओ पी डी में रोगियों को ईलाज प्रदान किया गया जिसमें जिला चिकित्सालय, पंडरी में 10927 रोगियों और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जिला चिकित्सालय कालीबाड़ी में 5169 रोगियों ने चिकित्सकों से सलाह ली ।
वहीं अप्रैल में कुल 8599 ओ पी डी रोगियों का इलाज हुआ जिसमें जिला चिकित्सालय, पंडरी में 5643और ला चिकित्सालय कालीबाड़ी में 2956 रोगियों को ईलाज प्रदान किया गया ।
अंतर रोगी विभाग (आईपीडी)
गैर कोविड-19 श्रेणी में अंतर रोगी विभाग (आईपीडी) में फरवरी में कुल 790 का ईलाज किया गया । जिसमें जिला चिकित्सालय, पंडरी में 210 कालीबाड़ी में 580 रोगियों का उपचार हुआ।
इसी तरह माह में कुल 692 अंतर रोगियों का ईलाज किया गया जिसमें पंडरी अस्पताल में 108 और कालीबाड़ी में 584 का उपचार हुआ ।
वहीं अप्रैल में कुल 808 अंतर रोगियों का ईलाज किया गया जिसमें पंडरी में 183 और कालीबाड़ी चिकित्सालय में 625 रोगियों का ईलाज किया गया ।
लॉकडाउन को देखते हुए टेलीमेडिसिन और टेली-काउंसलिंग का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 104 का उपयोग गैर-कोविड आवश्यक सेवाओं के शिकायत निवारण के लिए भी किया जा रहा है
रायपुर शौर्यपथ
राज्य में चिन्हित कोविड हॉस्पिटल, आइसोलेशन सेंटर और कोविड सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड संक्रमण की संभावना को कम करने और उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को क्वॉरेंटाइन के लियें नई समयावधि को लागू किया गया है ।
एक आदेश के अनुसार राज्य में चिन्हित कोविड-19 हॉस्पिटल और आईसोलेशन सेंटर में कार्यरत चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ,, पैरामेडिकल स्टाफ, और अन्य सेवा वर्गों के लोग जो संक्रमित मरीजों के सीधे संपर्क में आते हैं उनकी ड्यूटी रोस्टर सिस्टम को 10 से 14 दिन निर्धारित किया जाएगा और ड्यूटी के बाद 14 दिन क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा ।
स्वास्थ्य सचिव सुश्री निहारिका बारिक सिंह ने सभी जिला कलेक्टर, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता और राज्य के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को एक पत्र में कहा गया है राज्य में कोविड-19 के सैंपल कलेक्शन की टीम, 108 के तहत राज्य में जारी परिवहन सेवा में कार्यरत लोगों , कांटेक्ट ट्रासिंग टीम, एक्टिव सर्विलेंस टीम, जो मरीजों से सीधे संपर्क में आए हो उनके कार्य दिवस को भी निर्धारित कर उनको 14 दिन के लियें क्वॉरेंटाइन अवधि में रखा जाएगा ।
पत्र में यह भी कहा गया है जिन चिकित्सालयों या ऐसे स्थान जहां पर संक्रमित मरीज नहीं पाए गए हैं उन स्थानों पर कार्यरत मानव संसाधन को क्वॉरेंटाइन में रखे जाने की आवश्यकता नहीं है। वह अपना कार्य नियमित रूप से पूर्व की तरह ही करते रहेंगे ।
पत्र में क्वॉरेंटाइन अवधि में अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं सेंटर में उपलब्ध कराने की सुनिश्चित करने को भी कहा गया है ।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 14 अप्रैल 2020 को ड्यूटी रोस्टर सिस्टम और 11 मई 2020 को विभाग द्वारा आइसोलेशन सेंटर के लिए गाइडलाइन जारी की गई थी ।
धमतरी/नगरी/शौर्यपथ
भाजपा बेलर मंडल नगरी के महामंत्री मनोहर मानिकपुरी ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों के धान की अंतरराशि की पहली किश्त जारी किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के धान खरीदी का वादा किया था ।लेकिन सरकार बनने के बाद अब उस राशि को चार किश्तों में देने की बात कर रही है, आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर न्याय योजना बनाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अपमान भी प्रदेश सरकार कर रही है। प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रति एकड़ दस हजार रुपए अंतरराशि किसानों को प्रदान करेगी किंतु एक एकड़ में 14 क्विंटल 80 किलो की मात्रा खरीदी गई जिसका 685 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से एक एकड़ में दस हजार रुपये से अधिक की राशि बनती है लेकिन किसानों को उनकी मेहनत की कम राशि देकर सरकार मेहनतकश किसानों पर कोरोना टैक्स लगा रही है। सरकार ने पूर्व में दो किश्तों में अंतरराशि देने का निर्णय लिया था अब चार किश्तों में देने की बात कह रही है सरकार आज पहली किश्त जारी कर रही है लेकिन शेष राशि को कब तक किसानों को देगी इस पर अनिश्चितता बनी हुई है जिससे इस संकटकाल में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरना स्वाभाविक है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर प्रदेश की जनता की छाती पर कुठाराघात कर रही है। महिलाओं ने बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस को समर्थन दिया था लेकिन शराबबंदी न कर सरकार मातृशक्तियों के साथ छल कर रही है इसी प्रकार बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही लेकिन आज तक किसी भी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिली है। सीधे शब्दों में कहें तो प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ की मेहनतकश जनता के साथ वादा खिलाफी कर रही है जिसका भाजपा मुखरता के साथ विरोध करेगी और किसानों के अधिकारों के साथ खड़ी रहेगी।
रायपुर/राजिम/शौर्यपथ
अजय देवांगन
जिला पंचायत सदस्य एवं कृषक सेवा सहकारी समिति राजिम के अध्यक्ष भाजपा नेता चंद्रशेखर साहू ने आज प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों के धान की अंतरराशि की पहली किश्त जारी किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के धान खरीदी का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के बाद अब उस राशि को चार किश्तों में देने की बात कर रही है, आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर न्याय योजना बनाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अपमान भी प्रदेश सरकार कर रही है। प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रति एकड़ दस हजार रुपए अंतरराशि किसानों को प्रदान करेगी किंतु एक एकड़ में 14 क्विंटल 80 किलो की मात्रा खरीदी गई जिसका 685 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से एक एकड़ में दस हजार रुपये से अधिक की राशि बनती है लेकिन किसानों को उनकी मेहनत की कम राशि देकर सरकार मेहनतकश किसानों पर कोरोना टैक्स लगा रही है। सरकार ने पूर्व में दो किश्तों में अंतरराशि देने का निर्णय लिया था अब चार किश्तों में देने की बात कह रही है सरकार आज पहली किश्त जारी कर रही है लेकिन शेष राशि को कब तक किसानों को देगी इस पर अनिश्चितता बनी हुई है जिससे इस संकटकाल में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरना स्वाभाविक है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर प्रदेश की जनता की छाती पर कुठाराघात कर रही है। महिलाओं ने बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस को समर्थन दिया था लेकिन शराबबंदी न कर सरकार मातृशक्तियों के साथ छल कर रही है इसी प्रकार बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही लेकिन आज तक किसी भी बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिली है। सीधे शब्दों में कहें तो प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ की मेहनतकश जनता के साथ वादाखिलाफी कर रही है जिसका भाजपा मुखरता के साथ विरोध करेगी और किसानों के अधिकारों के साथ खड़ी रहेगी।
धमतरी/नगरी/शौर्यपथ
आज राजीव ग्राम दुगली मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव द्वारा उनकी प्रतिमा मे माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस दौरान पूर्व विधायक माधव सिंह ध्रुव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी धमतरी शरद लोहाना, महापौर धमतरी विजय देवांगन , मोहन लालवानी, रिटायर्ड आबकारी अधिकारी एल एल ध्रुव , कांग्रेसी कार्यकर्तागण एवं ग्रामजन सीमित संख्या मे उपस्थित थे
रायपुर / शौर्यपथ / पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि 21 मई पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। आज आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल सहित मंत्रिगणों और उपस्थित सभी लोगों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा के प्रति अपना दृढ़ विश्वास प्रकट करते हुए आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडऩे की शपथ ली।
रायपुर शौर्यपथ
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक और मरीज के संक्रमित पाए जाने के बाद कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले में आज एक मरीज का सैंपल पाजिटिव मिला है जिसके बाद उसे अस्पताल में भतीर् करवाने की प्रक्रिया चल रही है। कल देर रात तक बालोद जिले में 9, बलौदा बाजार जिले में 6, कवर्धा जिले में दो तथा जांजगीर जिले में 6 सरगुजा एवं गरियाबन्द में एक-एक कुल 25 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले, जिन्हें भर्ती करवा दिया गया है।
इस समय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में 20, कोविड अस्पताल माना (रायपुर) में 6, कोविड अस्पताल बिलासपुर में 05 तथा मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में दो मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में इसके साथ ही कन्टेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। राज्य में आज शाम तक कुल 36606 संभावित मरीजों की पहचान कर उऩके सैंपल जांच के लिए भेजे गए,जिनमें 34656 मरीजो के सैंपल निगेटिव मिले।
अभी 1857 सैंपल की जांच जारी है। राज्य में अभी तक कुल 93 संक्रमित मरीज मिले है जिसमें से 59 मरीजो को पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। इनमें 57 का एम्स रायपुर तथा एक- एक का राजनांदगांव मेडिकल कालेज एवं अपोलो बिलासपुर में उपचार किया गया।
रायपुर शौर्यपथ
मुखबिर की सूचना पर मगरपारा, मरार गली सिविल लाइन, बिलासपुर पुलीस ने छापेमारी कार्रवाई करते हुए , दिपेश शर्मा के घर से संदिग्ध हालत में एक लड़की और तीन युवकों को पकड़ा.
पूछताछ के दौरान लडकी के आधार कार्ड के अनुसार मुंबई का होना पाया गया. वहीं तीनों युवक की पहचान राजा शर्मा उर्फ दिपेश शर्मा, सूर्यकांत उर्फ मोनू पांडेय और अजय शुक्ला उर्फ शुभम शुक्ला के रूप में हुई.
पुलिस ने आरोपियों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत गिरफतार किया गया हैं.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
